LATEST NEWS

22 लाख की रिश्वत लेते पकड़ाए अधिकारी बर्खास्त.

The official caught taking a bribe of 22 lakhs has been dismissed. सतना नगर निगम आयुक्त रहते डॉक्टर दंपत्ति से की थी 50 लाख की मांगUdit Narayan, Sahara Samachaar.भोपाल। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुरेंद्र कुमार कथूरिया को राज्य सरकार ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 जुलाई 2023 को आए कोर्ट के फैसले के बाद मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से अभिमत मांगा था। अभिमत आने के बाद राज्य सरकार ने बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया गया। 2001 बैच के अधिकारी सुरेंद्र कुमार कथूरिया ने सतना नगर निगम आयुक्त रहते हुए एक डॉक्टर से 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। उन्हें 22 लाख रुपए नकदी और सोना लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सिंहस्थ के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सम्मानित किया था। बाद में ये अवॉर्ड उनसे वापस ले लिया गया था। ऐसे की हुई कार्रवाईसामान्य प्रशासन विभाग से जारी बर्खास्तगी आदेश में कहा है कि कोर्ट के फैसले के बाद सुरेंद्र कुमार कथूरिया को 10 अगस्त 2023 को सेवा से पृथक करने का फैसला किया है। इसके लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से अभिमत मांगा था। आयोग ने 17 अक्टूबर 23 को सामान्य प्रशासन विभाग के फैसले पर सहमति दे दी थी। इसके बाद अब 12 दिसंबर 2023 को जारी आदेश में कथूरिया को मप्र सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 10 के अंतर्गत सेवा से पदच्युत करने का आदेश जारी कर दिया है।

अधिकारियों पर पत्थर फेकने वाले रेत माफिया के घर चली जेसीबी.

Raid at the house of the sand mafia that throws stones at officials. अधिकारियों का काफिला मेहराघाट, अवैध रूप से बनाई गई चार दुकानें तोड़ीUdit Narayan.नर्मदापुरम। अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने वाले रेत माफिया निमोदा भाइयों के घर शनिवार अल सुबह अधिकारियों का भारी भरकम अमला पहुंचा। जेसीबी की मदद से रेत माफिया निमोदा भाईयो के द्वारा किए गए मेहराघात के अतिक्रमण को तोड़ा गया। इस दौरान ग्रामिणों की भीड़ जमा हो गई। वहां पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस भी मुस्तैद रही। जानकारी के अनुसार शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं मारपीट के प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग के अमले द्वारा शनिवार सुबह आरोपी सोनू निमोदा एवं मयंक निमोदा के ग्राम मेहरघाट स्थित मकान के अवैध हिस्से को जेसीबी से ढहाया गया है। यह कार्रवाई एसडीएम नर्मदापुरम आशीष पांडे के नेतृत्व में की गई। इस दौरान एसडीओपी इटारसी महेंद्र सिंह चौहान, तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग अमला उपस्थित रहा। एसडीएम पांडे ने बताया कि आरोपी दोनों भाइयों के मकान में अवैध रूप से बनाए गए चार दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई है।गुरुवार को किया था नायब तहसीलदार पर हमला नायबतहसीलदार कीर्ति प्रधान गुरुवार को जमीन का सीमांकन का काम पूरा कर जिला मुख्यालय लोट रही थी। इस दौरान पांजराकला में उन्हें रेत से भरी ट्रॉली नजर आई। अधिकारी की गाड़ी देखकर ट्रैक्टर चालक ने ट्राली वहीं छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया था। रेत की जब्ती के लिए तहसीलदार ने माइनिंग इंस्पेक्टर पिंकी चौहान, कृष्णा परस्ते और एक निजी चालक छुट्टी गोस्वामी को मौके पर बुलाया। जैसे ही जब्त करने के लिए ट्रैक्टर को रेत से भरी ट्रॉली से जोड़ा गया। इस दौरान निमोदा भाई वहां पहुंच गए और अधिकारियों पर पत्थर से हमला बोल दिया। जिससे छुट्टी के सिर में चोट आई। अधिकारी बमुश्किल छुट्टी को लेकर अपनी जान बचाकर जिला अस्पताल पहुंचे और उसका इलाज कराया।

दिल्ली में होगा मप्र के मंत्रियों का नाम तय, तभी बनेंगे मंत्री.

The names of the ministers from Madhya Pradesh will be decided in Delhi, only then the ministry will be formed. सूची लेकर मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आज जाएंगे दिल्ली, मंत्रिमंडल के गठन पर हो सकता विचार-विमर्श- विधानसभा सत्र के बाद ही शपथ की संभावना.Taking the list, the Chief Minister and the state BJP president will go to Delhi today; there could be discussions on the formation of the cabinet—possibility of oath-taking after the legislative assembly session भोपाल। मंित्रमंडल गठन की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा रविवार को दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पद की शपक्ष लेने के बाद डॉ यादव का यह पहला दिल्ली दौरा है। इसलिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे और उन्हें मुख्यमंत्री पद का दाियत्व देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। दौरे के दौरान उनकी मंत्रिमंडल के गठन पर भी चर्चा हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि डॉ यादव और वीडी शर्मा ने अपनी ओर से संभावित मंत्रियों की सूची तैयार कर ली है। यह सूची वे पार्टी नेतृत्व को सौपेंगे। अवसर मिला तो इस सूची पर चर्चा होगी और शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नाम फाइनल किए जाएंगे। समय न मिला तो सूची सौंप कर दोनों वापस आ जाएंगे।मंत्रिमंडल के गठन पर और विलंब संभवभाजपा सूत्रों पर भरोसा करें तो 18 दिंसबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल का गठन नहीं होगा बल्िक इसके लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। नेतृत्व इस मामले में जल्दबाजी में नहीं दिखता। जल्दी होती तो मुख्यमंत्री, उप मुख्य मंत्रियों के साथ कुछ मंत्रियों को भी शपथ दिला दी जाती। मुख्यमंत्री पद पर नया चेहरा लाने के बाद वरिष्ठों की क्या प्रतिक्रिया रहती है, भाजपा नेतृत्व इसका बारीकी से आकलन कर रहा है। नाराजगी असंतोष ठंडा होने के बाद वह अगला धमाका करने के मूड में है। यदि वरिष्ठाें को दरकिनार कर नए मंत्रियों को ज्यादा तवज्जो मिली तो यह भी एक धमाका जैसा ही होगा।

जल्दी ही बदले जा सकते हैं, एक दर्जन से अधिक जिलों के कलेक्टर व एसपी.

Collectors and SPs of more than a dozen districts will be changed soon. 21 दिसंबर से पहले तबादला नहीं होने पर कलेक्टरों को बदलना होगा मुश्किलIt will be difficult to change collectors if the transfer does not take place before December 21st. उदित नारायणभोपाल। नई सरकार में जल्दी ही एक दर्जन से अधिक जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। ऐसा इसलिए है कि 21 दिसंबर से चुनाव आयोग कलेक्टरों को लोकसभा चुनाव के लिए नई दिल्ल्ाी में प्रशिक्षण देने जा रहा है। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। प्रशिक्षण तीन चरणों में होगा। तबादला भी विधानसभा सत्र के दौरान संभावित है। जिन जिलों में अगले एक दो महीने में कलेक्टरों को तीन वर्ष पूरा होने वाले हैं या फिर नए मुख्यमंत्री की पसंद अनुरूप कलेक्टर जिलों में पदस्थ नहीं हैं। इन कलेक्टरों को जल्दी ही बदलने का आदेश जारी हो जाएगा। सूत्रों ने बताया कि प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी वैसे मंत्रिमंडल के गठन के बाद होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन जिस तरह से चुनाव आयोग ने लोकसभा की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में कलेक्टर व एसपी समेत मैदानी अधिकारियों के तबादले पर रोक लग जाएगी। इसी 21 दिसंबर से कलेक्टरों का दो दिनी प्रशिक्षण नई दिल्ल्ाी में शुरू होने जा रहा है। जबकि 18 दिसंबर से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इसी सत्र के दौरान ही तबादले के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इसके लिए भी हालांकि चुनाव आयोग की अनुमति लेनी होगी, चूंकि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। इस स्थिति में तबादले पर बैन लगी होती है। सूत्रों ने बताया कि जल्दी ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। तबादले के जद में एक दर्जन से अधिक जिलों के कलेक्टर व एसपी आ रहे हैं। दूसरी तरफ कानून व्यवस्था से लेकर सरकार चलाने तक के लिए मुख्यमंत्री अपने अनुसार तबादले करेंगे। इसे भी जल्द ही अमलीजामा पहना दिया जाएगा।

विधायक मोहन राठौड़ ने भारत संकल्प विकसित यात्रा को हरी झंडी दिखाई.

Legislator Mohan Rathore showed support for the Bharat Sankalp Vikasit Yatra by displaying the green flag. ग्वालियर! नगर निगम के बाल भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से भारत संकल्प विकसित यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा का चार राज्यों में शुभारंभ किया गया है। स्थानीय बाल भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। विकसित भारत संकल्प यात्रा में विशेष रथ शहरी और ग्रामीण हर वार्ड और ग्राम पंचायत को कवर करेंगे। शहरी क्षेत्र में 46 कैंप लगाए जाएंगे। ये कैंप दस जनवरी तक संपन्न हो जाएंगे। जबकि 263 ग्राम पंचायत में भी यह कैंप 19 जनवरी तक पूरे कर लिए जाएंगे। हर रोज करीब दो से तीन वार्ड और ग्राम पंचायतों में यह रथ जाएंगे। इसके साथ ही वहां पर जन समस्या निवारण शिविर भी लगाए जाएंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रमुख मकसद केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेने के साथ ही इन योजनाओं से वंचित लोगों को इसका लाभ दिलाना भी है।

जीतू पटवारी बने MP कांग्रेस अध्यक्ष.

Jeetu Patwai is appointed as the President of Madhya Pradesh Congress Committee. उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष, हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। उमंग सिंघार धार जिले के गंधवानी से विधायक हैं। उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शहर की माधवगंज पुलिस ने दीपक सिंह सेंगर के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया.

Gwalior Police registered a Rape Case against Deepak Singh Senger. ग्वालियर ! शहर की माधवगंज पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके कथित दोस्त दीपक सिंह सेंगर के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। खास बात यह है कि शादी का झांसा देकर महिला का यह दोस्त दिसंबर 2011 से अब तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पहले तो वह अपनी छोटी बहन की शादी का हवाला देकर लव मैरिज करने से बचता रहा ।बाद में उसने महिला को साफ तौर पर बता दिया कि वह उससे शादी नहीं करेगा। इसके बाद महिला ने माधवगंज थाने पहुंचकर आरोपी दीपक सिंह सेंगर के खिलाफ बलात्कार और धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। दरअसल उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली 39 साल की यह महिला फिलहाल हनुमान धाम कॉलोनी 12 बीघा माधवगंज इलाके में रहती है। उसकी पहचान यहां रहने के दौरान दीपक सिंह सेंगर निवासी मुर्गी फार्म के पीछे से हुई थी। दीपक सिंह ने उसे मदद के नाते अपने विश्वास में ले लिया और उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। यह सिलसिला पिछले 12 सालों से चल रहा था। जब दीपक सिंह ने पिछले दिनों महिला से शादी करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया तब उस महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।बाइट निरंजन शर्मा…एएसपी ग्वालियर

संसद की सुरक्षा में सेंध के पीछे बेरोजगारी और महंगाई कारण- राहुल गांधी.

Unemployment and inflation are behind the security breach in Parliament, says Rahul Gandhi. 13 दिसंबर सामने आया था सनसनीखेज घटनाक्रम, आरोपियों से दिल्ली पुलिस कर रही पूछताछ, मास्टरमाइंड ललिता झा का टीएमसी से कनेक्शन सामने आया, नई दिल्ली। संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों से दिल्ली पुलिस की पूछताछ जारी है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने अदालत में दायर अपनी रिमांड में सनसनीखेज खुलासे किए। पुलिस ने अदालत को बताया कि वारदात के कथित मास्टरमाइंड ललित झा और उसके साथी देश में अराजकता पैदा करना चाहते थे, ताकि सरकार को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए मजबूर किया जा सके। संसद पर हमला सुरक्षा में बड़ी चूक जरूर है, लेकिन ऐसा क्यों हुआ? इस घटना के पीछे बेरोजगारी और महंगाई है, जिसके लिए मोदी सरकार की नीतियां जिम्मेदार है। ‘ राहुल गांधी ‘ संसद भवन में सुसाइड करने की थी प्लानिंगमुख्य आरोपी सागर शर्मा ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि सभी ने प्लान A, B और C बनाया था। इसके तहत संसद भवन के बाहर आत्महत्या के प्रयास की कोशिश भी शामिल थी। सागर शर्मा के मुताबिक, पहले संसद भवन के बाहर आत्महत्या का प्लान था। इसके लिए जेल (ज्वलनशील पदार्ध) खरीदने की कोशिश की गई। इसमें कामयाबी नहीं मिली तो संसद भवन के अंदर जाकर पीला धुआं छोड़ने की योजना बनी। पता चला है कि आरोपी पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते थे। आगे चलकर उनका उद्देश्य राजनीतिक पार्टी बनाने का भी था।

बाघ एवं कछुओं की अंतर्राज्यीय तस्करी करने वाला गिरफ्तार.

Caught the international poacher involved in tiger and turtle smuggling. भोपाल। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भोपाल ने अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुये! डिण्डोरी एवं राज्य के बाहर अयोध्या उप्र से बाघ के अंगों एवं दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।कछुआ तस्करी में विगत 3 माह से फरार एक आरोपी को अयोध्या उप्र से गिरफ्तार कर न्यायालय नर्मदापुरम के समक्ष पेश किया गया। वहीं वन्यप्राणी बाघ के शिकार एवं उसके अवयवों की अंतराज्जीय तस्करी के प्रकरण में संगठित बावरिया गिरोह के 1 अन्य आरोपी को केन्द्रीय जेल चन्द्रपुर महाराष्ट्र से प्रोडक्शन वारंट पर न्यायालय नर्मदापुरम के समक्ष पेश किये जाने उपरांत रिमांड पर लिया जाकर बाघ के शिकार एवं उससे अवयवों में लिप्त गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध मे विस्तृत पूछताछ की गई एवं आरोपी को तमिलनाडू राज्य में बाघ के शिकार वाले स्थान पर ले जाकर आवश्यक कार्यवाही की गई। उक्त प्रकरण में पूर्व में कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय तस्कर कल्ला बावरिया को गिरफ्तार किया था। जिसके विरूद्ध भारत एवं नेपाल राष्ट्र में बाघ के शिकार एवं उसके अवयवों की तस्करी के कई प्रकरण दर्ज हैं।

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में भव्य स्वागत.

The Deputy Chief Minister of Madhya Pradesh, Rajendra Shukla, received a grand welcome at Mahatma Gandhi Chitrakoot Gramodaya Vishwavidyalaya. चित्रकूट – मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह ( राम दरबार) भेंट कर ग्रामोदय परिवार की ओर से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलाधिपति भारतरत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख को महामानव के रूप में बताते हुए कहा कि नाना जी देशमुख ने इस विश्वविद्यालय की संकल्पना और स्थापना की थी। यह विश्वविद्यालय केवल सामान्य विश्वविद्यालयो की भांति न होकर संस्कार युक्त शिक्षा देने का उत्कृष्ट केंद्र भी है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के इस परिसर में आने में एक विशेष प्रकार की ऊर्जा मिलती है। नानाजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के क्षेत्र को नई दिशा दी जा सकती है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि नानाजी देशमुख के सदप्रयासों से इस विश्विद्यालय के विद्यार्थी उच्च शिक्षा के प्रकाश को देश विदेश में प्रकाशित कर रहे है। उन्होंने ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर भरत मिश्रा के नेतृत्व में आज ग्रामोदय परिवार द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और अभिनंदन के लिए आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सतत विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामोदय परिवार की भावनाओ को समझते हुए आश्वस्त किया कि आने वाले समय में मैं स्वयं ग्रामोदय विश्वविद्यालय कैंपस आकर प्राध्यापको,अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से विचार मंथन कर अपेक्षित मदद करूंगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल की धर्म पत्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, कुलसचिव प्रो आर सी त्रिपाठी, अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्वागत समारोह का संचालन डॉ कुसुम सिंह ने किया।

श्री जगदीश देवड़ा जी के उपमुख्यमंत्री बनने पर प्रशंसको ने खुशी मनाई.

Fans celebrated with joy upon Shri Jagdish Devda’s appointment as the Deputy Chief Minister. श्री जगदीश देवड़ा जी को मध्यप्रदेश शासन में उपमुख्यमंत्री बनाये जाने पर आमला में उनके समर्थकों ने खुशी मनाई।Jagdish Devda being appointed as the Deputy Chief Minister in the Madhya Pradesh government, his supporters in Amla celebrated with joy. हरीश गोहे, सहारा समाचार, आमला.आमला,आज जगदीश देवड़ा जी के प्रशंसकों ने जनपद पंचायत चौक पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाए दी।प्रशंसको ने आतिशबाजी कर पटाखे फोड़े और एक दूसरे को बधाई दी।साथ ही म प्र के मुख्यमंत्री पद पर डॉ मोहन यादव जी और उप मुख्यमंत्री पद पर जगदीश देवड़ा एवं शुक्ला को बनाये जाने और ऐतिहासिक विजय पर सभी ने खुशी मनाई।उल्लेखनीय है कि सहज सरल स्वभाव और सभी के चहेते जगदीश देवड़ा के आमला में बड़ी संख्या में प्रशंसक और समर्थक है।बैतूल लोकसभा उपचुनाव के दौरान देवड़ा जी लंबे समय तक आमला प्रवास पर रहे थे।आमला के लोगो से उनकी आत्मीयता से सभी लोग परिचित है।ज्ञात हो कि जगदीश देवड़ा म प्र शासन में गृह,परिवहन,जेल,अनुसूचित जाति कल्याण,श्रम तथा वित्त मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे है।वर्तमान में उन्हें उपमुख्यमंत्री के पद पर नवाजा जाना उनकी श्रेष्ठता को स्वतः ही सिद्ध करता है।श्री जगदीश देवड़ा ने आमला क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य करवाये थे इनमें सबसे महत्वपूर्ण कार्य आमला में बौद्ध विहार के निर्माण के लिये इनके द्वारा शासन से बड़ी राशि स्वीकृत करायी गई थी।बौद्ध विहार निर्माण में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।आमला क्षेत्र में जगदीश देवड़ा जी के बड़ी संख्या में प्रशंसक है इनके उप मुख्य मंत्री बनने पर आमला में खुशी मनाई इस अवसर पर जनपद चौक आमला में उपस्थित लोगों ने मिठाईयां बांटी इस अवसर पर गणेश यादव जनपद अध्यक्ष आमला,यदुराज सिंह रघुवंशी मंडल अध्यक्ष भाजपा खेड़ली मोरखा मंडल आमला,मनोज विश्वकर्मा समाजसेवी,प्रमोद हारोड़े, अकरम खान,मोहन देवड़े,सुधीर अम्बाडकर पार्षद,नितिन देशमुख मीडिया प्रभारी,बसंत ओडुकले पूर्व पार्षद,इकबाल खान मंडल अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आमला,दीपक गाडरे,सुखदेव ठाकरे,शिव साहू पत्रकार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने मांस एवं मछली विक्रेताओं की ली बैठक.

Collector Mr. Singh held a meeting with meat and fish vendors. खुले में मांस एवं मछली के विक्रय पर रोक, अपारदर्शी कांच एवं साफ-सफाई की सम्पूर्ण व्यवस्था होना अनिवार्यA ban on the open sale of meat and fish, transparent glass, and a comprehensive system of cleanliness are mandatory. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Bhopal.भोपाल, कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने राज्य सरकार के लिए गए निर्णय के परिपालन में मांस तथा मछली विक्रेताओं की बैठक लेकर उन्हें खुले में मांस तथा मछली का विक्रय प्रतिबंधित संबंधी जारी निर्देश से अवगत करा उसके पालन के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आयुक्त नगरनिगम श्री फ़्रेंक नोबल को इसके संबंध में नगरीय क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिये। बैठक में निर्देश के पालन के लिये मांस एवं मछली विक्रेताओं ने एक सप्ताह का समय माँगा जिस पर सहमति दी गई। कलेक्टर ने कहा एक सप्ताह बाद उल्लंघन पर कार्यवाही की जायेगी

केन्द्रीय विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. विद्यालय संगठन के स्थापना की 60 वीं वर्षगांठ।

The 60th anniversary of the establishment of the Kendriya Vidyalaya organization was celebrated with enthusiasm in central schools. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Balaghat.बालाघाट। केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट और मलाजखंड में विद्यालय संगठन के स्थापना की 60 वी वर्षगाँठ हर्षोल्‍लास के साथ मनायी गई। अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गए। प्राथमिक और माध्यमिक विभाग के छात्र-छात्राओं ने केन्द्रीय विद्यालय पर आधारित समूह गान प्रस्तुत किया। वहीं संभाग स्‍तर पर प्रथम स्‍थान प्राप्‍त कर चुके छात्र मोक्ष जैतवार ने एकल अभिनय के माध्यम से शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पर केन्द्रित लघु नाटिका प्रस्तुत किया। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका सुश्री मधुलिका रुथ डोलारे ने अपने उद्बोधन में बताया कि वर्ष 1963 में 15 दिसंबर को ही केन्द्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना हुई थी, वर्तमान में देश में लगभग 1256 केन्द्रीय विद्यालय संचालित हैं जिसमे लगभग 50 हज़ार शिक्षक कार्यरत हैं। इनके आलावा 3 केन्द्रीय विद्यालय विदेशों में भी संचालित हैं जो कि मॉस्को, काठमांडू और तेहरान में हैं। इसके पश्चात संस्था के प्राचार्य श्री पंकज कुमार जैन द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए सर्टिफिकेट और मैडल प्रदान किये गए जिसमे फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता के लिए धान्या कावडे प्रथम, तृप्ति डोरस द्वितीय, वृष्टि मरावी तथा यामिनी ठाकुर तृतीय, फिट इंडिया के अंतर्गत ही आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता के लिए देव जैन प्रथम, सानवी जैसवाल द्वितीय, खुशी पुंडे और सरन्या गोइलकर तृतीय शामिल रहे। मतदाता जागरूकता अभियान में वाल पेंटिंग प्रतियोगिता में सहभागिता के लिये प्रिया घोरमारे और गरिमा धुर्वे को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। साथ ही नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2023 में क्षेत्रीय स्तर पर भाग लेने वाले विद्यार्थियों के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राओं मनस्वी गौतम और सुहानी चौधरी को भी प्रमाणपत्र वितरित किये गए। हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भाग लेने वाले बच्चों क्षितिज पवार, अहद खान और अन्वेष लिल्हारे को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया इनमे से अन्वेष लिल्हारे का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ है। अंत में प्राचार्य श्री पंकज कुमार जैन द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय विद्यालय संगठन के योगदान पर प्रकाश डालते हुए बच्चों और शिक्षकों को सतत अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए शपथ दिलवाई गयी तथा केन्द्रीय विद्यालय संगठन का ध्‍वजारोहण किया गया। केंद्रीय विद्यालय मलाजखंड में भी मनाया स्‍थापना दिवस केन्द्रीय विद्यालय मलाजखंड में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के 60वें स्थापना दिवस पर खेलकूद उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। केन्द्रीय विद्यालय गीत भारत का स्वर्णिम गौरव केन्द्रीय विद्यालय लाएगा की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। विद्यालय में खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार वितरित किया गया। मुख्य अतिथि श्री केवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन एक कल्पवृक्ष है जिसकी हम शाखाएँ है। उन्‍होंने अपना सर्वोत्तम योगदान देने के लिए सभी को प्रेरित किया और विद्यालय के छात्रों को जीवन में अनुशासन एवं जिम्मेदारियों का महत्त्व समझाते हुए लक्ष्य निर्धारण कर उसे प्राप्त करने के प्रति मार्गदर्शित भी किया। सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

किसानों का सत्यापन और बारदानों की वितरण प्रक्रिया सुधार योग्य- कलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा।

Verification of farmers and improvement in the distribution process of fertilizers are commendable,” said Collector Dr. Mishra. हट्टा खरीदी केंद्र प्रभारी को हटाने के निर्देश और प्रबंधक को होगा नोटिस जारीInstructions have been given to remove the purchasing center in-charge, and a notice will be issued to the manager. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Balaghat.बालाघाट। कलेक्टर ड़ॉ. गिरीश कुमार मिश्रा शुक्रवार को उपार्जन समितियों द्वारा धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने लिंगा, हट्टा, सिवनी कला और रजेगांव के खरीदी केंद्रों पर पहुँचे। निरीक्षण में उन्होंने किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के अलावा उपार्जन के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया पर फोकस किया। लिंगा सहित अन्य खरीदी केंद्रों पर किसान मेहतर भावे व अन्य किसानों से धान खरीदी के सम्बंध में आवश्यक प्रतिक्रिया भी ली। उपार्जन प्रकिया में शामिल केंद्र प्रभारी, प्रबंधक, नोडल अधिकारी तथा सर्वेयरों द्वारा संधारित किये जाने वाली पंजियो का अवलोकन करते हुए बारदानों और किसानों का मिलान भी किया। आवश्यक व्यवस्थाओं तथा प्रक्रिया के निरीक्षण के दौरान सहकारिता विभाग के सीईओ श्री आरसी पटले और कृषि विभाग के उपसंचालक श्री राजेश कुमार खोबरागड़े भी मौजूद रहे। निरीक्षण की शुरुआत लिंगा के खरीदी केंद्र से की इसके बाद हट्टा, सिवनी कला और फिर रजेगांव पहुँचे। हट्टा केंद्र पर किसानों द्वारा धान विक्रय क्षमता के साथ पंजीयन कराया गया। मगर केंद्र द्वारा बारदानों के वितरण प्रक्रिया में खामी देखी गई।कलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा ने केंद्र प्रभारी सुंदरलाल लिल्हारे को खरीदी प्रक्रिया से हटाने और प्रबंधक ओपी मांडले को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सिवनी कला और रजेगांव खरीदी केंद्र पर रिकॉर्ड संधारण समुचित ढंग से पाए जाने पर सराहना भी की। धान उपार्जन और बारदानों का कराया सत्यापनहट्टा खरीदी केंद्र पर निर्धारित क्षमता से अधिक बारदानों के वितरण पाए जाने पर कलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा ने सीईओ श्री आरसी पटले और कृषि उपसंचालक से सत्यापन भी कराया गया। सत्यापन में किसानों द्वारा धान तो बेंचा गया लेकिन उन्हें ज्यादा मात्रा में बारदाने देना पाया गया। किसानों ने बताया कि कुछ बारदाने खराब है इसलिए ज्‍यादा संख्‍या में प्राप्‍त किए गए। इसके अलावा जिन किसानों को बारदाने दिए गए उनसे विधिवत पावती नहीं लेना भी देखा। इसके वेरिफिकेशन के लिए सीईओ पटले कार्य करेंगे। खामियों को दूर करने के सभी को निर्देशलिंगा और हट्टा केंद्र पर आंशिक खामी पाए जाने पर कलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा ने तुरंत सभी केंद्रों पर इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश सभी केंद्रों के लिए जारी किए है। इसमें मुख्य रूप से पंजीयन क्षमता और रकबे के अनुसार बारदाने वितरित किये जायेंगे। साथ ही बारदानों वितरण का सत्यापन सहकारिता विभाग द्वारा किया जाएगा। सेम्पल पंजीयन, बारदानों के वितरण और किसानों की पंजी के संधारण में सुधार और 200 क्विंटल से अधिक पंजीयन कराने वाले किसानो का सत्यापन घर और खेत पर ही करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा किसानों के कोड़ के साथ स्टैकिंग, तोल कांटो के प्रमाण पत्र, मिलर्स मैपिंग के सम्बंध निर्देशित किया गया। सिवनी कला और रजेगांव के प्रबंधकों की सराहनाकलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा ने सिवनी कला और रजेगांव के खरीदी केंद्रों पर सभी पंजी का समुचित रूप से संधारण आये जाने पर प्रबंधकों की सराहना की। उनके द्वारा उसी दिन धान बोरो की स्टैकिंग भी समय पर करना पाया गया। इसके साथ ही एफएक्यू की पंजी में किसान वार लाये गए धान के एफएक्यू की भी जानकारी रखी गई। 184 केंद्रों पर अब तक 3 लाख 22 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदा गयाजिला सहकारी केंद्रीय बैंक सीईओ श्री आरसी पटले द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 7220 किसानों से 3 लाख 22 हजार 317.81 क्विंटल धान खरीदा गया है। जिले में कुल 184 खरीदी केंद्र स्थापित किये गए है। वही जिले में 117596 किसानों ने पंजीयन कराया है। जबकि 28692 किसानों ने स्लॉट बुकिंग कराया गया है। अब तक खरीदी के अनुसार 703619779. 23 रुपये की राशि का धान खरीदा जा चुका है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet