LATEST NEWS

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सिलेंडर को पहनाई माला, व्यापारियों को बांटी चुटकी भर शक्कर।

Congress stages a unique protest against inflation: garlands a gas cylinder and distributes a pinch of sugar to traders. हरिप्रसाद गोहेआमला। जिला कांग्रेस के आदेश पर ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र भावसार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद चौक पर महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज करते हुए गैस सिलेंडर को माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और व्यापारियों को चुटकी भर शक्कर बांटकर विरोध जताया। इस मौके पर बोरदेही ब्लॉक अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि खाद्य सामग्री, शक्कर, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और बिजली की बढ़ती कीमतों से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है। सिलेंडर के दामों में वृद्धि ने घर का खर्च दोगुना कर दिया है। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि त्योहारों के मौसम में भी मिठास कम करने का षड्यंत्र चल रहा है, जो भाजपा सरकार को बहुत महंगा पड़ेगा। शहर कांग्रेस अब नगर के प्रत्येक वार्ड में प्रधानमंत्री की सद्बुद्धि के लिए हवन-पूजन करेगी।सेवादल प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि आज का प्रदर्शन केवल शुरुआत है। प्रदर्शन के दौरान ब्लाक अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, महेश यादव, अजय सोलंकी, जितेंद्र शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, विजय अतुलकर, छन्नू बेले, सीमा अतुलकर, विजय पारदी, सुकराम कुमरे, कमलेश माकोडे, रमजान खान, बंटू बेले, हरिप्रसाद गोहे, जीतेश वाईकर, राकेश सोने सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुबेरेश्वरधाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान, 23 से 25 अगस्त तक इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

Check the traffic plan before visiting Kubereshwar Dham; diversions will be in place on these routes from August 23 to 25. सावन के अंतिम सोमवार और 25 अगस्त को पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में सीवन तट से कुबेरेश्वरधाम तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए 23 अगस्त सुबह 6 बजे से 25 अगस्त रात 12 बजे तक जिले में डायवर्जन लागू रहेगा। भारी वाहनों की आवाजाही पर रोकभोपाल-इंदौर हाईवे पर भारी कमर्शियल वाहनों की आवाजाही रोककर उन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। भोपाल से देवास-इंदौर जाने वाले भारी वाहनों को परवलिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर जोड़ और खजूरी थाना क्षेत्र के तुमड़ा जोड़ से डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद वाहन श्यामपुर, कुरावर, ब्यावरा, शाजापुर और मक्सी होते हुए देवास-इंदौर पहुंचेंगे। इस रूट से भारी वाहनों को करीब 80 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा। इंदौर से भोपाल आने वाले भारी वाहनों का रूट बदलाइंदौर और देवास की ओर से भोपाल जाने वाले भारी वाहनों को देवास से ही डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा, कुरावर और श्यामपुर होते हुए भोपाल की ओर जाएंगे। खातेगांव-कन्नौद की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को आष्टा, शुजालपुर और पचोर होते हुए ब्यावरा की ओर भेजा जाएगा। कार और बसों को करीब 9 किलोमीटर अतिरिक्त सफरछोटे और यात्री वाहनों के लिए भी अलग रूट तय किया गया है। भोपाल से आष्टा, देवास, उज्जैन और इंदौर जाने वाली कार, बस और अन्य यात्री वाहनों को सीहोर के न्यू क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ और अमलाहा होते हुए आगे भेजा जाएगा। इस डायवर्जन से छोटे वाहनों को करीब 9 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा। इंदौर से भोपाल जाने वाले छोटे वाहनों का भी रूट बदलाइंदौर, उज्जैन और देवास की तरफ से भोपाल आने वाले छोटे वाहनों को आष्टा से अमलाहा, भाऊखेड़ी जोड़ और न्यू क्रिसेंट चौराहा होते हुए भोपाल भेजा जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान मुख्य मार्ग पर जाने की कोशिश न करें और निर्धारित डायवर्जन रूट का पालन करें। रेलवे स्टेशन से कुबेरेश्वरधाम जाने के लिए दो रास्तेट्रेन से सीहोर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुबेरेश्वरधाम जाने के दो रास्ते बताए गए हैं। एक मार्ग मछली पुल से कोतवाली चौराहा होते हुए नदी चौराहा तक है। दूसरा रास्ता तहसील चौराहा से मनकामेश्वर मंदिर होते हुए नदी चौराहा तक जाता है। हालांकि, निर्माण कार्य के कारण इस मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है। बकरी पुल निर्माण के चलते मुख्य रास्ता बंदशहर में चल रहे निर्माण कार्य भी श्रद्धालुओं और यात्रियों की परेशानी बढ़ा सकते हैं। इंदौर नाका से तहसील चौराहा होकर रेलवे स्टेशन जाने वाला मुख्य मार्ग बकरी पुल निर्माण के कारण बंद रहेगा। ऐसे में शहर में आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। पुलिस ने संभाला मोर्चायातायात प्रभारी ब्रजमोहन धाकड़ ने बताया कि 23 अगस्त सुबह 6 बजे से 25 अगस्त रात 12 बजे तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। रविवार को डोलियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने और 24-25 अगस्त को कांवड़ यात्रा के चलते यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। पुलिस-प्रशासन ने वाहन चालकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि अनावश्यक रूप से मुख्य मार्ग पर जाने से बचें, निर्धारित डायवर्जन रूट अपनाएं और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। तीन दिन सीहोर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने के कारण यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।

MP Budget Rules: केंद्रीय योजनाओं के लिए राज्य के खजाने से नहीं मिलेगा अग्रिम पैसा, जानें मप्र सरकार का नया फैसला

MP Budget Rules: No advance funds from the state treasury for central schemes; here are the details of the MP government’s new decision. भोपाल। केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य के बजट पर अनावश्यक वित्तीय दबाव रोकने के लिए वित्त विभाग ने केंद्रीय क्षेत्रीय और केंद्र प्रवर्तित योजनाओं में केंद्रांश की राशि प्राप्त होने से पहले राज्य बजट से अग्रिम व्यय पर रोक लगा दी है। केवल प्रतिपूर्ति श्रेणी की योजनाओं में अपरिहार्य व्यय की अनुमति रहेगी, लेकिन खर्च के तत्काल बाद केंद्र सरकार से प्रतिपूर्ति की राशि प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव भेजना अनिवार्य होगा।केंद्र से राशि मिलने में देरीकेंद्रीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान सामने आया कि कई मामलों में केंद्रांश की प्रत्याशा में राज्य बजट से पहले ही राशि खर्च कर दी गई। दूसरी ओर प्रतिपूर्ति के आधार पर संचालित योजनाओं में भारत सरकार से प्रतिपूर्ति राशि प्राप्त करने में देरी हो रही है। इससे राज्य के संसाधनों पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव पड़ रहा है। इसे देखते हुए वित्त विभाग ने निर्देश दिए हैं कि केंद्रीय क्षेत्रीय एवं केंद्र प्रवर्तित योजनाओं में अब केंद्रांश की राशि प्राप्त होने के बाद ही राज्य बजट में संबंधित योजना के राज्यांश का उपयोग किया जाए।केंद्र सरकार को भेजेंगे प्रस्तावकेंद्रांश मिलने की उम्मीद में राज्य के बजट से अग्रिम खर्च नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं विभागों की जिम्मेदारी रहेगी कि वे प्रतिपूर्ति श्रेणी की योजनाओं में जैसे ही आवश्यक व्यय हो, भारत सरकार के संबंधित मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाए।केंद्रीय योजनाओं की राशि से संबंधित उपयोगिता प्रमाण-पत्र भी समय पर भेजे जाएं। यदि से लंबित हैं तो उन्हें तत्काल भेजें ताकि राशि जारी हो सके। ये ऑनलाइन भेजने होंगे। बजट नियंत्रण अधिकारी बनाएंगे सूचीसभी विभागों के बजट नियंत्रण अधिकारियों से कहा गया है कि वे ऐसी सभी योजनाओं की सूची तैयार करें जिनमें केंद्रांश की राशि अपेक्षित या लंबित है। इसके बाद संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों और नोडल अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर लंबित राशि राज्य के पक्ष में जल्द प्राप्त करनी होगी।केंद्रीय राशि की प्राप्ति में अनावश्यक विलंब होने और इसके कारण राज्य के संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की स्थिति में संबंधित विभाग तथा बजट नियंत्रण अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

भोपाल पुलिस का ‘अनोखा’ कारनामा! ठगी के मामले में केस मजबूत करने के लिए पीड़ित से ही खरीदवा लिया नया सामान

Bhopal Police’s ‘bizarre’ move! To strengthen the case in a fraud matter, they made the victim themselves purchase new items. राजधानी भोपाल में जालसाजी के एक मामले में पुलिस की कार्रवाई ने ही पीड़ित दुकानदार को दूसरी बार नुकसान में डाल दिया। आरोप है कि जालसाज द्वारा ठगी किया गया सामान बेच देने के बाद पुलिस ने केस को मजबूत करने और जब्ती दिखाने के लिए उसी दुकानदार से दोबारा वैसा ही सामान मंगवा लिया। करीब 15 हजार रुपए का यह सामान अब पुलिस के मालखाने में केस प्रॉपर्टी के रूप में जमा है। दुकानदार का कहना है कि अब उसे अपना सामान कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वापस मिल सकेगा। मामले को लेकर अलोरा डिजाइन स्टूडियो के संचालक अमित चौकसे ने शाहपुरा पुलिस की कार्रवाई की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है। खरीदने के बहाने ले गया आठ सूट और दो साड़ियांफरियादी अमित चौकसे के अनुसार, आरोपी अनिल मिश्रा उनकी दुकान पर आया था। उसने आठ सूट और दो साड़ियां समेत करीब 15 हजार रुपए का सामान खरीदने के बहाने लिया। भुगतान करने का भरोसा देकर वह सामान लेकर चला गया, बाद में भुगतान नहीं किया। अमित का आरोप है कि आरोपी ने ठगी से हासिल सामान को आगे बेच दिया और रकम अपने पास रख ली। शिकायत मिलने के बाद शाहपुरा पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। हालांकि, आरोपी के कब्जे से ठगी का मूल सामान बरामद नहीं हो सका। असली सामान नहीं मिला तो दुकानदार से मंगवाया नया मालदुकानदार का आरोप है कि ठगी का सामान बरामद नहीं होने के बाद पुलिस ने केस को मजबूत करने और जब्ती दिखाने के लिए उससे दोबारा वैसा ही सामान उपलब्ध कराने को कहा। पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करते हुए अमित ने करीब 15 हजार रुपए का सामान फिर से उपलब्ध करा दिया। आरोप है कि पुलिस ने बाद में एक खंडहरनुमा इमारत में इसी सामान की जब्ती दिखा दी। अब यह सामान केस प्रॉपर्टी के तौर पर पुलिस के मालखाने में जमा है। दुकानदार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब आरोपी मूल सामान बेच चुका था, तो केस मजबूत करने के लिए पीड़ित से नया सामान लेकर उसकी जब्ती दिखाने की जरूरत क्यों पड़ी? उसका कहना है कि ठगी का नुकसान झेलने के बाद पुलिस की कार्रवाई का आर्थिक बोझ भी उसी पर आ गया। क्या कह रही शाहपुरा पुलिस?शाहपुरा थाना प्रभारी संतोष मरकाम ने कहा कि आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इसी वजह से शिकायतकर्ता की ओर से इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले की जांच अधिकारी से पूरी जानकारी ली जाएगी और आरोपों की जांच की जाएगी।

पार्षद खुशबू अतुलकर के नेतृत्व में मनाई गई,पूर्व पीएम राजीव गांधी की 82वीं जयंती।

Former PM Rajiv Gandhi’s 82nd birth anniversary was celebrated under the leadership of Councilor Khushbu Atulkar. हरिप्रसाद गोहेआमला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा के निर्देश और नगर कांग्रेस प्रभारी साबिर शाह के मार्गदर्शन में नगर कांग्रेस व यूथ कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती शालीमार सेलिब्रेशन पॉइंट, बस स्टैंड पर मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश दामले ने कहा कि वे प्रधानमंत्री बनने से पहले से राजीव गांधी को जानते थे। पूर्व नपा उपाध्यक्ष साबिर शाह ने उनके बलिदान को अविस्मरणीय बताया। नगर अध्यक्ष अजय तोर सिंह सोलंकी ने कहा कि कम उम्र में प्रधानमंत्री बनकर देश के लिए प्राण देने वाले राजीव गांधी को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश दामले द्वारा केक काटा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही सिंदूर का पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में सुभाष देशमुख, बिल्लू यादव, शैलेंद्र खातरकर, विजय अतुलकर, खुशबू अतुलकर, रेखा कनौजिया सहित आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन में यूथ कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष पीयूष विजय अतुलकर की मुख्य भूमिका रही।

आमला में सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती।

Former Prime Minister Rajiv Gandhi’s birth anniversary was celebrated as Sadbhavana Diwas in Amla. हरिप्रसाद गोहेआमला। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जन्म जयंती आमला नगर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर पौधरोपण किया और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दिवंगत नेता को नमन किया।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार के नेतृत्व में विभिन्न विंगों के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर जयंती मनाई। जिला संगठन के निर्देश पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी के नेतृत्व में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वार्ड 12 में फलदार पौधों का रोपणवार्ड क्रमांक 12 रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड में मीडिया प्रभारी हरिप्रसाद गोहे के नेतृत्व और पार्षद पद्मिनी विजय भंबरकर की अगुवाई में आम और जामुन के फलदार पौधे लगाए गए। Inclusive language वार्ड 8 और अन्य वार्डों में भी कार्यक्रम।वार्ड 8 में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश मकोड़े और जिला उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, पार्षद खुशबू अतुलकर और शहर अध्यक्ष अजय सोलंकी की अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।इस अवसर पर अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता रमेश दामले ने राजीव गांधी के विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। शहर के विभिन्न वार्डों और बूथों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Shahdol: अस्पताल में सुविधाओं की मांग पर झुका प्रशासन, ब्यौहारी में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चल रहा अनशन समाप्त

Shahdol: Administration yields to demands for hospital facilities; hunger strike for healthcare services in Beohari ends. शाहडोल। ब्यौहारी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर स्वतंत्रता दिवस से आमरण अनशन पर बैठे कबीर धर्म समिति के संस्थापक एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री हरिशंकर कोरी ने प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया। सुबह कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम अर्चना मिश्रा, एसडीओपी ऋषभ छारी और खंड चिकित्सा अधिकारी निशांत सिंह परिहार अनशन स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने कोरी की मांगों पर चर्चा कर उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता खरे का स्थानांतरण ब्यौहारी सिविल अस्पताल किया गया है। उन्होंकल्याण समिति के प्रभारीने अभी ज्वाइन नहीं किया है और जल्द कार्यभार संभालने की बात कही गई। सोनोग्राफी सुविधा के लिए मरीजों को डॉ. आरएस पांडे के यहां टोकन जारी किए जाएंगे। टोकन के आधार पर सिविल अस्पताल के मरीजों की निःशुल्क सोनोग्राफी होगी, जिसका भुगतान सीएमएचओ कार्यालय द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा सिविल अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही यह सुविधा शुरू होने की बात कही गई। अस्पताल में ड्रेसिंग और बैंडेज-पट्टी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया गया। राजबहादुर सिंह प्रशासन का लिखित पत्र लेकर अनशन स्थल पहुंचे। इसके बाद एसडीएम ने जूस पिलाकर हरिशंकर कोरी का अनशन समाप्त कराया। पूर्व विधायक रामपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और मांगों को जायज बताया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासन के लिखित आश्वासन की निगरानी की जाएगी। 25 दिन में व्यवस्थाएं लागू नहीं हुईं तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल ने भी कहा कि अब मांगों को लेकर लगातार निगरानी रखी जाएगी। समाजसेवी डॉ. अशोक तिवारी ने कहा कि ब्यौहारी को जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए 60 वर्षीय व्यक्ति को आमरण अनशन करना पड़ा, जो चिंता का विषय है। कार्यक्रम में अनिल नामदेव पप्पू सहित अन्य लोगों ने भी विचार रखे।

स्वामी परिपूर्णानंद ने आमला में 3 दिवसीय शिविर में 2 दर्जन से अधिक लोगो को दिलाई दीक्षा।

Swami Paripurnanand initiated more than 2 dozen people in a 3-day camp in Amla. विमान की गति से ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग है क्रियायोग। हरिप्रसाद गोहे  आमला। प्रज्ञान मिशन कटक और परमहंस हरिहरानंद क्रियायोग केंद्र भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में गायत्री मंदिर परिसर, गोविंद कॉलोनी में 14 से 16 अगस्त तक तीन दिवसीय क्रियायोग ध्यान साधना शिविर आयोजित हुआ। शिविर में आचार्य स्वामी परिपूर्णानंद गिरी ने कहा कि श्वास के विज्ञान पर आधारित क्रियायोग मन और श्वास के संबंध को नियंत्रित कर साधक को आत्म-अनुशासन और ईश्वरानुभूति की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा “श्वास पर काबू ही सेल्फ-मास्टरी है”। प्रथम दिन व्याख्यान, द्वितीय दिन 2 दर्जन से अधिक साधकों को दीक्षा संस्कार और तृतीय दिन निर्देशित ध्यान व तकनीकी अभ्यास कराया गया। शिविर में लगभग 100 लोग उपस्थित रहे।  स्वामी जी ने बताया कि क्रियायोग को महावतार बाबाजी ने 1861 में लाहिड़ी महाशय के माध्यम से पुनः विश्व को दिया। वे अब तक 25 से अधिक देशों में शिविर ले चुके हैं और अगले माह ऑस्ट्रेलिया में शिविर होगा। इस अवसर पर श्री महावीर हनुमान गौशाला एवं प्रगतिशील व्यापारी संघ द्वारा स्वामी परिपूर्णानंद और अमित दीक्षित का सम्मान किया गया। शिविर के आयोजन में बीपी धामोंडे, अनिल सोनी, यशवंत चढ़ोकार सहित अन्य का सहयोग रहा। मंच संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया।

16वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. संदीप गोहे ने पुरुष अधिकार और प्रोस्टेट कैंसर पर रखे विचार।

Dr. Sandeep Gohe shared his views on men’s rights and prostate cancer at the 16th National Conference. बैतूल । विशाखापट्टनम में 14-15 अगस्त को सेव इंडियन फैमिली (एसआईएफ) आंदोलन का 16वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। देशभर से आए प्रतिनिधियों ने पुरुष अधिकार, परिवार कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य और पुरुष स्वास्थ्य पर चर्चा की।सम्मेलन में एसआईएफ बैतूल की वर्षभर की सामाजिक गतिविधियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया। संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. संदीप गोहे ने पुरुष अधिकारों के साथ प्रोस्टेट कैंसर के प्रति जागरूकता पर विशेष प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने कहा कि पुरुषों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी उतना ही महत्व मिलना चाहिए। चर्चा में झूठे एवं निराधार मामलों से प्रभावित पुरुषों और परिवारों की समस्याओं, परिवार संरक्षण, संवाद-परामर्श से विवाद समाधान और न्यायिक प्रक्रिया पर जोर दिया गया। डॉ. गोहे ने कहा कि पुरुषों की समस्याओं पर बात करना संतुलन और परिवार की मजबूती के लिए जरूरी है। एसआईएफ बैतूल अब पुरुष मानसिक स्वास्थ्य और परिवार संरक्षण के अभियानों को और व्यापक करेगा।एसआईएफ बैतूल की पुरुष सहायता हेल्पलाइन: 8882498498

कांवड़ यात्रियों का तिलक लगाकर, भगवा गमछा पहनाकर किया सम्मान।

The Kanwar pilgrims were honored by applying a tilak and draping a saffron scarf around their necks. हरिप्रसाद गोहेआमला। पवित्र श्रावण मास में निकली कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का आमला में आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम में मुक्ता ढोलेकर ने सभी कांवड़ यात्रियों को तिलक लगाकर और भगवा गमछा पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान वातावरण भक्ति और सेवा की भावना से सराबोर रहा। कांवड़ यात्रियों ने “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों के साथ अपनी यात्रा आगे बढ़ाई। कांवड़ यात्रा को आस्था, भक्ति, त्याग और सेवा का प्रतीक बताया गया। आयोजकों ने भगवान भोलेनाथ से सभी शिवभक्तों की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, लाड़ली बहना के लिए 1.14 लाख करोड़,नर्मदा मिशन और युवाओं को AI ट्रेनिंग

Major decisions by the Mohan Cabinet: ₹1.14 lakh crore for ‘Ladli Behna’, the c, and AI training for the youth. मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि, जल संरक्षण, खेल और तकनीकी शिक्षा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में अलग-अलग योजनाओं के लिए अगले पांच वर्षों के वित्तीय प्रावधानों को मंजूरी दी गई। सरकार के अनुसार इन योजनाओं के लिए कुल मिलाकर करीब 1.46 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह राशि अलग-अलग योजनाओं पर कई वर्षों में खर्च होगी, इसे एक साल का बजट नहीं माना जाएगा। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार का फोकस युवाओं को नई तकनीक से जोड़ने, महिलाओं और किसानों को मजबूत करने, स्वास्थ्य सुविधाओं को जारी रखने और प्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ाने पर है। लाड़ली बहना योजना पांच साल और चलेगीमहिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 1 लाख 14 हजार 365 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को भी जारी रखा जाएगा। इसके लिए 16,326 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भी वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रहेगी। इसमें केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी 60:40 रहेगी। योजना के लिए पांच वर्षों में 2,137 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वास्थ्य योजनाओं पर 11,835 करोड़लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की मौजूदा योजनाओं को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला किया गया है। इसके लिए 11,835 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रही योजनाओं को लगातार जारी रखने में मदद मिलेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग, AI की ट्रेनिंगकैबिनेट ने युवाओं को रोजगार और नई तकनीक से जोड़ने के लिए भी कई फैसले किए हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का जोर युवाओं को बदलती तकनीक और रोजगार की नई जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर है। विज्ञान-प्रौद्योगिकी का बजट बढ़कर 734 करोड़विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अगले पांच वर्षों के लिए 492 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को मंजूरी दी गई है। मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि विभाग का बजट पहले 6 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 734 करोड़ रुपये हो गया है। सरकार का दावा है कि इससे तकनीकी विकास, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। नर्मदा के लिए बनेगा ‘अविरल मां नर्मदा मिशन’कैबिनेट ने नर्मदा नदी के संरक्षण और उसके जल को अविरल बनाए रखने के लिए ‘अविरल मां नर्मदा मिशन’ के गठन को मंजूरी दी है। सरकार के अनुसार प्रदेश की 35 प्रतिशत से अधिक आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नर्मदा नदी से जुड़ी है। मिशन के माध्यम से नर्मदा के संरक्षण और जल प्रवाह को बनाए रखने पर काम किया जाएगा। गांव-गांव और स्कूलों में होगी खेल प्रतिभाओं की तलाश5 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों में खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए प्रदेशभर में टैलेंट हंट अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत गांवों और स्कूलों में प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान की जाएगी। चयनित बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाने की दिशा में काम होगा। कृषि शिक्षा और अनुसंधान पर 870 करोड़कृषि शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार के लिए 870 करोड़ रुपये सहित अन्य योजनाओं में राशि खर्च की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों तक नई कृषि तकनीक और उपयोगी जानकारी पहुंचाना तथा कृषि क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देना है। इसके अलावा 500 करोड़ रुपये से कम वित्तीय आकार वाली किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की तीन योजनाओं को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला किया गया है। इन योजनाओं की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक रहेगी। सड़क परियोजनाओं के लिए 35 नए पदप्रदेश में एक्सप्रेसवे और अन्य बड़ी सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम करने की तैयारी है। इन परियोजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम में 35 नए पद सृजित करने को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। नशा मुक्ति के लिए 100 सप्ताह का अभियानप्रदेश में नशे के खिलाफ 100 सप्ताह का व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों और महत्वपूर्ण समूहों को भी जोड़ा जाएगा। सरकार का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और नशा मुक्ति के प्रयासों को जनभागीदारी से आगे बढ़ाना है। जन विश्वास अभियान में सीएम टीकमगढ़ में करेंगे जनसंवादमंत्री राकेश सिंह ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री और सभी मंत्री जनता के बीच जाकर सीधे संवाद कर रहे हैं। अभियान के तीसरे सप्ताह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीकमगढ़ जिले में जनसंवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में है। डिंडोरी जिले ने इस योजना में देश में पहला स्थान हासिल किया है। मंत्री ने डिंडोरी जिले और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के दूसरे जिलों में भी डिंडोरी मॉडल को अपनाने के प्रयास किए जाएंगे। ‘सप्त धारा’ के आधार पर विकास पर जोरमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों और मंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से घोषित संकल्पों को पूरा करने में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्यों को विकास की इकाई मानते हुए ‘सप्त धारा’ की अवधारणा सामने रखी है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग, कृषि और फूड प्रोडक्शन, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, गति शक्ति, रक्षा शक्ति, ग्रीन और ब्लू इकोनॉमी तथा भारत की सॉफ्ट पावर को शामिल किया गया है। सॉफ्ट पावर के तहत योग, अध्यात्म, आयुर्वेद, स्वास्थ्य, हस्तशिल्प, संस्कृति, फिल्म, एनीमेशन, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी क्षेत्रों में मध्यप्रदेश को अपनी क्षमता के अनुसार तेजी से आगे बढ़ना होगा।

आमला की सड़कों पर आक्रोश: अधूरे निर्माण से हादसों का खतरा, व्यापारियों का फूटा गुस्सा

Outrage on Amla’s roads: Incomplete construction poses accident risk; traders’ anger boils over. हरिप्रसाद गोहेआमला। नगर पालिका परिषद आमला द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत कराए जा रहे करोड़ों रुपए के सड़क-नाली निर्माण कार्य की धीमी गति से आम नागरिकों और व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।पीर मंजिल चौक से जनपद चौक तक सीमेंट कांक्रीट सड़क-नाली निर्माण और मुख्य बस स्टैंड से संतोषी माता मंदिर तक स्ट्रीट लाइट व डिवाइडर निर्माण कार्य रुद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से लगभग एक माह से चल रहा है। लेकिन काम की धीमी रफ्तार और बीच में छोड़ दिए गए गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। गोगपा ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोपगोगपा नेताओं राजेश वट्टी, अर्जुन उइके, जयमन कवड़े और तुलेश वटके ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में तकनीकी गुणवत्ता को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बैतूल-बासखपा-आमला सड़क गुणवत्ता से बनी थी जो आज भी बेहतर स्थिति में है, लेकिन वर्तमान कार्य बिना फिनिशिंग के ऊबड़-खाबड़ किया जा रहा है।नेताओं ने नगरपालिका प्रशासन से काम की गति बढ़ाकर गुणवत्ता युक्त निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही अल्टीमेटम दिया कि यदि भ्रष्टाचार नहीं रुका तो आमजन और व्यापारियों के साथ मिलकर नगर पालिका का घेराव किया जाएगा। व्यापारियों को हो रहा नुकसानस्थानीय व्यापारियों रवि साहू, लोकेंद्र सिंह राठौर, बबलू गोस्वामी , ओमप्रकाश सूरे और महेंद्र राजपूत ने बताया कि एक माह से नाली की खुदाई कर बेस और सरिया डालकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। त्योहारी सीजन में खुदाई और धूल के कारण ग्राहकी प्रभावित हो रही है और रोजगार पर संकट आ गया है। व्यापारियों ने शीघ्र निर्माण पूर्ण कराने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम आमला कामिनी ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे से दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

गोरखपुर में शिव शक्ति महाकाल खाटू श्याम मंदिर की शाही सवारी, 16 प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी यात्रा

The royal procession of the Shiv Shakti Mahakal Khatu Shyam Temple in Gorakhpur; the yatra will pass through 16 major locations. विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। अहिर मोहल्ला, गोरखपुर गुरुद्वारे के पास स्थित शिव शक्ति महाकाल खाटू श्याम मंदिर से जुड़ी धार्मिक शाही सवारी को लेकर आयोजन की घोषणा की गई है। मंदिर परिवार की ओर से जारी कार्यक्रम सूचना के अनुसार शाही सवारी दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। कार्यक्रम के अनुसार शाही सवारी की शुरुआत शिव शक्ति महाकाल मंदिर से होगी। इसके बाद यात्रा सनातन मंदिर, पीपल मोहल्ला, आजाद चौक, राम मंदिर, ईसाई मोहल्ला चौराहा, पंसारी मोहल्ला, शारदा टॉकीज, लोधी मोहल्ला, पंचायत अखाड़ा, दुर्गा कन्या शाला, बैहर दाई, मद्रासी बैंक, खेरमाई मंदिर और अहिर मोहल्ला होते हुए वापस शिव मंदिर में समाप्त होगी। सुबह होगा महाआरती और भंडारा पोस्टर में दी गई जानकारी के मुताबिक शाही सवारी के बाद सुबह 8 बजे महाआरती एवं भंडारे का आयोजन भी रखा गया है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की अपील की है। आगे भी होंगे धार्मिक आयोजन कार्यक्रम सूचना में 22 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे से कांवड़ यात्रा एवं भंडारे का उल्लेख किया गया है। वहीं 26 अगस्त 2026 को 56 भोग एवं विशाल भंडारा तथा पूर्ण आहुति यज्ञ आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष अपील आयोजकों ने श्रद्धालुओं से शाही सवारी शुरू होने से 2-3 घंटे पहले पहुंचने, अपने साथ पीने का पानी एवं आवश्यक सामान रखने और भीड़ के कारण वाहन पार्किंग दूर होने की संभावना को ध्यान में रखने की अपील की है। परिवार के साथ आने वाले श्रद्धालुओं से साथ-साथ रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

विवाह में DJ बजाया तो वर-वधू पक्ष पर 21-21 हजार रुपये जुर्माना, सामाजिक कार्यक्रमों में गैरजरूरी खर्चों पर रोक; खंडवा में कुनबी समाज का फरमान

Kunbi community in Khandwa issues a decree: ₹21,000 fine on both the bride’s and groom’s sides for playing a DJ at weddings, and a ban on unnecessary expenses at social events. खंडवा। श्री तिरोले कुनबी पटेल समाज एवं युवा संगठन खंडवा ने सामाजिक आयोजनों में बढ़ते दिखावे और अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। ओंकारेश्वर में शनिवार और रविवार को हुई दो दिवसीय वार्षिक कार्ययोजना बैठक में समाज में अनुशासन, एकता, सेवा और संस्कार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में सबसे अहम निर्णय बारात में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का रहा। संगठन के तय नियम का उल्लंघन करने पर वर और वधू दोनों पक्षों से 21-21 हजार रुपये संगठन कोष में जमा कराने का प्रावधान किया गया है। समाज ने शादी समारोहों में होने वाले फिजूलखर्ची और दिखावे को कम करने की दिशा में भी कई फैसले लिए। पावना-पावनी और गोद भराई में मेहमानों की संख्या होगी सीमितबच्चे के जन्म के बाद आयोजित होने वाले पावना-पावनी और गोद भराई कार्यक्रमों में मेहमानों की संख्या सीमित रखने पर सहमति बनी। इसी तरह सगाई समारोह में बड़े स्तर पर भोजन, मंच और अन्य व्यवस्थाओं पर होने वाले अनावश्यक खर्च को रोकने के लिए आयोजन केवल करीबी परिजनों की मौजूदगी में करने का निर्णय लिया गया। समाज ने मृत्यु के बाद अंतिम यात्रा में कपड़े ले जाने की परंपरा पर भी रोक लगा दी है। अब अंतिम यात्रा के दौरान केवल घी, कपूर और अगरबत्ती ले जाने की व्यवस्था रहेगी। साल में सिर्फ एक बार होगा धन संग्रहबैठक में वार्षिक धन संग्रह योजना को भी मंजूरी दी गई। इसके तहत समाज के लिए साल में केवल एक बार धन संग्रह किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना है। युवाओं से लेकर महिलाओं और किसानों के लिए कार्यक्रमवार्षिक कार्ययोजना में सामाजिक विकास से जुड़े कई कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है। सितंबर में युवाओं के लिए सेक्टर स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा महिला सम्मेलन, बालिका शिक्षा कार्यशाला, किसान विकास कार्यशालाएं और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में समाज के जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ पटेल, खंडवा धर्मशाला अध्यक्ष अरुण पटेल, युवा संगठन अध्यक्ष डॉ. सावन पटेल, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर पटेल सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने सामाजिक सुधार से जुड़े प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित करने में सहयोग किया।

बैतूल में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: प्रमोशन के बदले 55000 रुपये रिश्वत लेते दो वनकर्मी गिरफ्तार

Bribery racket in the Forest Department! Computer operator and Assistant Grade-2 arrested while accepting ₹55,000. बैतूल। पश्चिम वन मंडल बैतूल में पदोन्नति के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर भोपाल लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। डीएफओ पश्चिम वन मंडल कार्यालय परिसर में लोकायुक्त ने 55 हजार रुपये की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर अभय सिंह तोमर और सहायक ग्रेड-2 माखनलाल पवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। प्रमोशन के लिए मांगे थे 55 हजार रुपयेलोकायुक्त भोपाल के डीएसपी कविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वन रक्षक सुकांत पाठक ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले दोनों कर्मचारियों ने उनसे 55 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर सोमवार को कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई। कार्यालय परिसर में रंगे हाथों पकड़े गएनिर्धारित कार्रवाई के तहत लोकायुक्त की टीम ने डीएफओ पश्चिम वन मंडल कार्यालय परिसर में जाल बिछाया। जैसे ही दोनों कर्मचारियों ने शिकायतकर्ता से 55 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया। लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet