The city runs only because of your hard work” – Chairman Gadre, happiness on the faces of sanitation and water supply workers.
- बरसात में भी रुकेगी नहीं सेवा ,नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कर्मचारियों को बांटे बरसाती रेनकोट , सुरक्षा को दी प्राथमिकता।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। बरसात के मौसम में नागरिकों को बिना बाधा पानी और सफाई सेवा मिलती रहे, इसके लिए नगर पालिका परिषद आमला ने बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने नगर पालिका के वाटर सप्लाई एवं सफाई कर्मियों को बरसाती यानी रेनकोट का वितरण किया। वितरण कार्यक्रम में अध्यक्ष गाडरे ने कहा कि हमारे सफाई और जल प्रदाय कर्मचारी हर मौसम में नागरिकों की सेवा में लगे रहते हैं। बरसात में उन्हें कीचड़, पानी और फिसलन जैसी कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।

ऐसे में उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना नगर पालिका की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे बरसाती का नियमित उपयोग करें और पूरी सावधानी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। बरसाती पाकर कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। कर्मचारियों ने अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से अब उन्हें बारिश में काम करने में काफी सुविधा और सुरक्षा मिलेगी।

इस मौके पर पार्षद सुनील उइके, उमेश देशमुख, प्रदीप कोकाटे, रवि घाणेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सबसे खास बात रही अध्यक्ष गाडरे के 09 माह के सुपुत्र मोरेश्वर की मौजूदगी। अपने मासूम अंदाज से मोरेश्वर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
नगर पालिका ने कहा कि कर्मचारियों के हित और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ऐसी जनहितकारी पहलें आगे भी जारी रहेंगी।








