The first pot of Sanskardhani was broken by the Govindas of the United Manjhi Gymnasium.
पानी की बौछारों के बीच दूसरे प्रयास में गोविंदाओं ने फोड़ी यादव कॉलोनी चौक की मटकी

विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव
जबलपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर संस्कारधानी की पहली मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन रंजीत पटेल मित्र मंडली द्वारा यादव कॉलोनी चौक में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि अखाड़े हमारी प्राचीन खेल एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक हैं। इस आयोजन का उद्देश्य अखाड़ों की प्राचीन परंपराओं एवं गौरवशाली विरासत को युवाओं के बीच जीवित रखना है। ऐसे आयोजन युवाओं में उत्साह, साहस, अनुशासन और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने कहा कि अखाड़ों की जो गौरवशाली परंपरा रही है, उसे हम फिर से जीवित रखने जा रहे हैं। उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र में जितने भी अखाड़े हैं, उनका जीर्णोद्धार कराने का हमने संकल्प लिया है। अखाड़े हमारी संस्कृति, खेल भावना और युवाओं के अनुशासन का महत्वपूर्ण केंद्र हैं।

आयोजक एवं भाजपा नगर महामंत्री रंजीत पटेल ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय, आतंक और अधर्म के विरुद्ध खड़े होकर सत्य एवं धर्म की स्थापना की। इसी भावना को आत्मसात करते हुए जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में संस्कारधानी के जाने-माने अखाड़ों संयुक्त मांझी व्यायाम शाला, प्यारे लाल उस्ताद अखाड़ा, मथुरा अखाड़ा, बुद्धे गौंड अखाड़ा एवं श्री सिद्ध व्यायाम शाला के गोविंदाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। गोविंदाओं ने मटकी फोड़ने के लिए जोरदार प्रयास किए। रोमांचक मुकाबले के बीच पानी की बौछारों के बीच दूसरे प्रयास में संयुक्त मांझी व्यायाम शाला के गोविंदाओं ने मटकी फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम की।

विजेता अखाड़े को आयोजन समिति की ओर से नगद पुरस्कार राशि एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान यादव कॉलोनी चौक पर उत्साह और उमंग का माहौल रहा तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर गोविंदाओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, निगम अध्यक्ष रिंकू ब्रिज, पंकज दुबे, सोनू बचवानी, रजनीश यादव, मनीष जैन, सुधांशु गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, राघवेंद्र यादव, रंजीत ठाकुर, पंकज पटेल, सोनू अग्रवाल, विन्नु शर्मा, रौनक अग्रवाल, राहुल मिश्रा, आयुष चौबे, अनिकेत चौरसिया, मयंक मिश्रा, शरद पटेल, कमल सिंह, राहुल कनोजिया, राहुल पटेल, संजय दुबे, चिन्मय जोशी, शेंकी पटेल, मयूर पटेल, आशु पटेल, आशीष शर्मा, साहिल गोस्वामी, पार्थ तिलवानी, अनुज चौरसिया सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे.









