आमला में गूंजी राहुल गांधी की आवाज, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का देखा लाइव प्रसारण ।
Rahul Gandhi’s voice echoed in Amla, live telecast of ‘Chhatraon Ki Goonj’ programme was seen.
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में माथनकर लॉन बोड़खी में हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद।
शहर कांग्रेस आमला के बैनर तले हुआ आयोजन।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। इंदौर में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ का लाइव प्रसारण आमला में भी किया गया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में शहर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा माथनकर लॉन, बोड़खी में लाइव प्रसारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित युवा कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने उपस्थित होकर इंदौर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना।
युवाओं की आवाज को मिला मंच।
इस अवसर पर युवाओं ने छात्र हितों, शिक्षा से जुड़े मुद्दों तथा युवाओं की आवाज को प्रमुखता से उठाने वाले नेता राहुल गांधी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। लाइव प्रसारण के माध्यम से आमला के छात्रों, युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इंदौर में चल रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम से सीधे जुड़ने का अवसर मिला।
नेताओं ने रखे विचार।
आमला ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी नीरज सोनी ने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज को मजबूत मंच मिलना आवश्यक है। छात्रों से जुड़े मुद्दों पर संवाद और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

वहीं कांग्रेस मीडिया प्रभारी हरिप्रसाद गोहे ने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के मार्गदर्शन में सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान से जुड़कर युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा छात्र हित में निरंतर कार्य करने के लिए आह्वान किया गया है।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, बोरदेही ब्लॉक अध्यक्ष महेश यादव, पार्षद एवं जिला युकां महासचिव खुश्बू अतुलकर, पार्षद अल्का मानकर, पार्षद अमित हुरमाड़े, पूर्व पार्षद रेखा कनोजिया, महासचिव रेखा बारखे, किरण जैसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश दामले, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारदी, बिल्लू यादव, पूर्व पार्षद ऋषि खातरकर, हेमंत मुन्नू देशमुख, प्रमोद सेठिया,अकरम खान, अशोक हाथिया, दिलीप ढोमने, विजय बछले, दीपक बेले, ओमप्रकाश शेषकर, जीतेश वाईकर, आशू बर्डे, राकेश सोने, विजय सोलंकी, मुकुल बामने, शिखर मालवीय, भूपेंद्र बेले, गोल्डी ठाकुर, सुजल यादव, कमलेश मकोड़े सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।









