Shiksha Sanjivani Abhiyan in Khateda: Middle school gets 20 desk benches.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। ग्राम खतेड़ा के माध्यमिक शाला में शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू देशमुख द्वारा 20 डेस्क बेंच दान स्वरूप भेंट की गई। लंबे समय से फर्श पर बैठकर पढ़ रहे बच्चों को बेंच मिलने से खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में तहसीलदार ऋचा कौरव, बीईओ धीरेंद्र साहू, बीआरसी मनीष धोटे, जन शिक्षक मानवेंद्र सिंह सिसोदिया सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। अंत में बच्चों को चॉकलेट व मिठाई वितरित की गई।

recent visitors 7









