माताजी जन्म शताब्दी उत्सव का प्रभात फेरी से शुभारंभ।
Mataji’s birth centenary celebrations began with a morning procession. हरिप्रसाद गोहे आमला । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार आमला द्वारा परम वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के तहत तीन दिवसीय समारोह का प्रभात फेरी के साथ शुभारंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2026 को माताजी जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आमला में विगत दिनों 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ भी हुआ था। गायत्री परिवार द्वारा 20 सितंबर को जन्म दिवस पर प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक 12 घंटे की अखंड गायत्री मंत्र जप साधना का आयोजन किया जाएगा। इसमें विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना की जाएगी। तत्पश्चात सायं 6 से 8 बजे तक दीपयज्ञ होगा। प्रज्ञा मंडल बोड़खी एवं आमला द्वारा दो दिनों से प्रभात फेरी निकाली जा रही है, जिसका समापन 19 सितंबर को होगा। गायत्री परिवार ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से सहभागी बनने की अपील की है।वहीं अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के निर्देशन में चल रहे ‘आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी’ अभियान के तहत ग्राम बोरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 28 गर्भवती बहनों का पुंसवन संस्कार संपन्न किया गया। गायत्री परिवार आमला महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तहसील प्रभारी श्रीमती वंदना डढोरे ने गर्भवती महिलाओं को उत्तम स्वास्थ्य, आहार-विहार और श्रेष्ठ चिंतन से गर्भस्थ शिशु में संस्कार डालने की ऋषि प्रणीत विधा के बारे में बताया। इस अवसर पर सभी बहनों को गायत्री मंत्र पुस्तिका, पूज्य गुरुदेव का साहित्य और औषधीय पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती पुष्पा साहू, अनिता नरवरे, रश्मि दवंडे का सहयोग रहा। व्यवस्था श्रीमती संगीता नरवरे ने की। मेडिकल ऑफिसर डॉ. उईके सहित स्टाफ ने गायत्री परिवार का आभार माना।