Amla’s Lallan’s team increased the prestige of Betul in the state, city Congress gave a grand welcome.
टेंट व्यवसाय में 46 जिलों में बैतूल बना नंबर-1, मोक्षधाम में टीनशेड और कोरोना काल में सेवा कार्य की कांग्रेस ने की सराहना।
हरिप्रसाद गोहे
आमला/भोपाल/बैतूल। फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन का तीन दिवसीय 8वां प्रांतीय सम्मेलन ‘शामियाना महोत्सव’ भोपाल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस महासम्मेलन में प्रदेश के 46 जिलों से कुल 7,221 टेंट व्यवसायी शामिल हुए।
बैतूल टेंट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष लल्लन सिंह सोनपुरे एवं ब्लॉक टेंट एसोसिएशन आमला अध्यक्ष नंदकिशोर (लल्लू यादव) के नेतृत्व में बैतूल जिले से 270 व्यापारी इस महोत्सव में शामिल हुए। 46 जिलों में बैतूल जिला टेंट, लाइटिंग, कैटरिंग एवं सामाजिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रथम स्थान पर रहा और सर्वश्रेष्ठ जिले के सम्मान से नवाजा गया। यह गौरव बैतूल जिले को दूसरी बार प्राप्त हुआ है, इससे पहले जनवरी 2019 में भोपाल में हुए प्रांतीय सम्मेलन में भी बैतूल को यह खिताब मिला था।

नगर कांग्रेस ने किया सम्मान
इस बड़ी उपलब्धि पर नगर कांग्रेस आमला द्वारा सिटी लॉन आमला में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेसी एवं अधिवक्ता रमेश दामले द्वारा जिला अध्यक्ष लल्लन सिंह सोनपुरे को पुष्पहार पहनाकर किया गया।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख एवं नगर कांग्रेस प्रभारी साबिर शाह के मार्गदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय तोमर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर सहित कांग्रेसियों ने टेंट एसोसिएशन के सभी सदस्यों का पुष्पगुच्छ एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

अपने उद्बोधन में जिला उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख ने कहा कि आमला टेंट एसोसिएशन द्वारा जनहित में मोक्षधाम में टीनशेड तैयार किया गया है, जो सराहनीय है। नगर अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि बैतूल जिले का अध्यक्ष आमला का होना हम सबके लिए गर्व की बात है। पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने कहा कि कोरोना काल में भी टेंट एसोसिएशन ने गरीब परिवारों की मदद कर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव पार्षद खुशबू अतुलकर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर लल्लन सिंह सोनपुरे का स्वागत किया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लल्लन सिंह सोनपुरे, लल्लू यादव, धर्मराज हरोड़े, नितिन जैन, प्रभु माकोडे, सुनील उईके, सुभाष देशमुख, साबिर शाह, रमेश दामले, बिल्लू यादव, मदन साहू, अजय सोलंकी, विजय अतुलकर, खुशबू अतुलकर, रेशमी सातनकर, रेखा कनौजिया, रेखा भारखे, आशु बर्डे, राजेश राठौर, हरिप्रसाद गोहे, अकरम खान, राजेश सूरे, राशिद खान, गोलू डांगरे, ओमप्रकाश शेषकर, अतीक खान, रमजान खान, धर्मेश अतुलकर, भारत रावत, जितेश वाइकर, कमलेश माकोडे, दीपक दवंडे, सोनू वरवडे, प्रमोद सेठिया, सनी सोलंकी, राकेश सोने, दीपक बेले, कमलेश अतुलकर, विक्की पचलानिया, पप्पू भालेकर, कन्हैया साहू, नासिर खान, विक्की सराठे, राकेश निरापुरे, अमित सोनी, अनिल उईके सहित सैकड़ों कांग्रेसी और टेंट, डीजे, कैटरिंग संचालक उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका ओमप्रकाश शेषकर (कालू भाई) की रही।







