Major action by Bordehi police: Accused arrested with a country-made pistol and two live cartridges.
- त्योहारों से पहले अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान, मुखबिर की सूचना पर ग्राम बांगा में पकड़ा गया बदमाश।
हरिप्रसाद गोहे
आमला/बोरदेही। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले भर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बोरदेही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को देशी पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, दिनांक 24 सितंबर की दरम्यानी रात थाना बोरदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बांगा निवासी झाडू यदुवंशी अपने पास देशी पिस्टल रखकर ग्राम बांगा से मोरखा की ओर जा रहा है। सूचना की तस्दीक पर पुलिस टीम ने तत्काल मोरखा रोड ग्राम बांगा क्षेत्र में घेराबंदी कर संदेही को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25-27 आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध हथियार एवं कारतूस विधिवत जप्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 17,000 रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी:झाडू पिता रंगलाल यदुवंशी, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम बांगा, थाना बोरदेही।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भैयालाल उईके, उप निरीक्षक पंचमसिंह उईके, प्रधान आरक्षक नागेंद्र सिंह, आरक्षक नीरज शेडे, भगवानदास जावरे, शशिकांत आरसे एवं आरक्षक चालक किशोर साहू की सराहनीय भूमिका रही।









