गणेशोत्सव पर ग्रामीण अंचलों में पहुंची निशा बांगरे, श्री गणेश दर्शन कर, ग्रहण किया प्रसाद।
Nisha Bangre reached rural areas on Ganeshotsav, had darshan of Shri Ganesh and accepted prasad. गणेश पंडालों में की पूजा-अर्चना, जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा। हरिप्रसाद गोहे आमला/बैतूल। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर पूर्व डिप्टी कलेक्टर एवं जननेता निशा बांगरे ने ग्रामीण अंचलों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्रामों में स्थापित भगवान श्री गणेश के पंडालों में पहुंचकर दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। गणेश दर्शन के साथ-साथ बांगरे ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान भी चलाया। उन्होंने ग्रामीणों एवं आमजन से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। क्षेत्र की समस्याओं, सामाजिक सरोकारों एवं स्थानीय परिस्थितियों को लेकर ग्रामीणों से विस्तृत संवाद किया। ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने निशा बांगरे का आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं ने उन्हें स्नेह और आशीर्वाद दिया। श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों से भी उन्होंने मुलाकात कर उत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अजयसिंह सोलंकी, शनि भुमरकर, विजय सोलंकी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।