विसर्जन घाटों पर रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था, नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण।
There will be tight security arrangements at the immersion ghats, the Municipal President inspected.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे ने नपा अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ नगर के विभिन्न विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रातेड़ा रोड स्थित चंद्रभागा नदी के विसर्जन घाट पर उन्होंने प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। गाडरे ने कहा कि घाटों पर गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी न हो।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

recent visitors 5









