LATEST NEWS

16वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. संदीप गोहे ने पुरुष अधिकार और प्रोस्टेट कैंसर पर रखे विचार।

Dr. Sandeep Gohe shared his views on men’s rights and prostate cancer at the 16th National Conference. बैतूल । विशाखापट्टनम में 14-15 अगस्त को सेव इंडियन फैमिली (एसआईएफ) आंदोलन का 16वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। देशभर से आए प्रतिनिधियों ने पुरुष अधिकार, परिवार कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य और पुरुष स्वास्थ्य पर चर्चा की।सम्मेलन में एसआईएफ बैतूल की वर्षभर की सामाजिक गतिविधियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया। संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. संदीप गोहे ने पुरुष अधिकारों के साथ प्रोस्टेट कैंसर के प्रति जागरूकता पर विशेष प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने कहा कि पुरुषों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी उतना ही महत्व मिलना चाहिए। चर्चा में झूठे एवं निराधार मामलों से प्रभावित पुरुषों और परिवारों की समस्याओं, परिवार संरक्षण, संवाद-परामर्श से विवाद समाधान और न्यायिक प्रक्रिया पर जोर दिया गया। डॉ. गोहे ने कहा कि पुरुषों की समस्याओं पर बात करना संतुलन और परिवार की मजबूती के लिए जरूरी है। एसआईएफ बैतूल अब पुरुष मानसिक स्वास्थ्य और परिवार संरक्षण के अभियानों को और व्यापक करेगा।एसआईएफ बैतूल की पुरुष सहायता हेल्पलाइन: 8882498498

आमला की सड़कों पर आक्रोश: अधूरे निर्माण से हादसों का खतरा, व्यापारियों का फूटा गुस्सा

Outrage on Amla’s roads: Incomplete construction poses accident risk; traders’ anger boils over. हरिप्रसाद गोहेआमला। नगर पालिका परिषद आमला द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत कराए जा रहे करोड़ों रुपए के सड़क-नाली निर्माण कार्य की धीमी गति से आम नागरिकों और व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।पीर मंजिल चौक से जनपद चौक तक सीमेंट कांक्रीट सड़क-नाली निर्माण और मुख्य बस स्टैंड से संतोषी माता मंदिर तक स्ट्रीट लाइट व डिवाइडर निर्माण कार्य रुद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से लगभग एक माह से चल रहा है। लेकिन काम की धीमी रफ्तार और बीच में छोड़ दिए गए गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। गोगपा ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोपगोगपा नेताओं राजेश वट्टी, अर्जुन उइके, जयमन कवड़े और तुलेश वटके ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में तकनीकी गुणवत्ता को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बैतूल-बासखपा-आमला सड़क गुणवत्ता से बनी थी जो आज भी बेहतर स्थिति में है, लेकिन वर्तमान कार्य बिना फिनिशिंग के ऊबड़-खाबड़ किया जा रहा है।नेताओं ने नगरपालिका प्रशासन से काम की गति बढ़ाकर गुणवत्ता युक्त निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही अल्टीमेटम दिया कि यदि भ्रष्टाचार नहीं रुका तो आमजन और व्यापारियों के साथ मिलकर नगर पालिका का घेराव किया जाएगा। व्यापारियों को हो रहा नुकसानस्थानीय व्यापारियों रवि साहू, लोकेंद्र सिंह राठौर, बबलू गोस्वामी , ओमप्रकाश सूरे और महेंद्र राजपूत ने बताया कि एक माह से नाली की खुदाई कर बेस और सरिया डालकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। त्योहारी सीजन में खुदाई और धूल के कारण ग्राहकी प्रभावित हो रही है और रोजगार पर संकट आ गया है। व्यापारियों ने शीघ्र निर्माण पूर्ण कराने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम आमला कामिनी ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे से दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

शक्कर कारखाना कैलारस को बचाने हेतु आमरण अनशन कल 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) से

Fast unto death to save Kailaras sugar factory from tomorrow 15th August (Independence Day) मुरैना। जिला मुरैना के नगर कैलारस में वर्ष 1973 में प्रदेश का पहला सहकारी शक्कर कारखाना स्थापित किया गया था, जो वर्ष 2008 तक निरंतर रूप से चला। सरकार की गलत नीतियों एवं कुप्रबंधन के कारण उक्त कारखाना बंद करना पड़ा। जिसे पुनः प्रारंभ करने हेतु किसान निरंतर रूप से आंदोलन करते चले आ रहे हैं एवं सरकार कारखाने को चालू करने एवं किसानों और कर्मचारियों की देनदारियों का भुगतान किए जाने हेतु मांग कर रहे हैं। शक्कर कारखाना कैलारस के पुनर्जीवन के लिए क्षेत्र के किसान व्यवसायी व हम सब पांच वर्ष से प्रयास कर रहे हैसरकार द्वारा 19 अगस्त, 2025 को मंत्री परिषद की बैठक में कारखाने की जमीन एवं परिसंपत्तियों को एमएसएमई विभाग को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया। उक्त परिसंपत्तियों के एवज में एमएसएमई विभाग विभाग द्वारा 61 एक करोड़ रुपये सहकारिता विभाग को उपलब्ध कराए जाने निर्णय लिया गया, क्षेत्र के किसानों को जब यह सूचना मिली तो उन्हें गहरा आघात लगा। मंत्रिपरिषद के इस निर्णय के विरोध में किसान संगठनों द्वारा सम्पूर्ण जिले में जनजागरूकता के लिए दौरा किया गया एवं 21 सितंबर 2025 को किसान नेता राकेश टिकैत जी के नेतृत्व में जीवाजीगंज मुरैना में विशाल किसान सभा का आयोजन किया गया। साथ ही क्षेत्र के लगभग पाँच हजार किसानों द्वारा लिखित वचन पत्र भी सरकार को दिया गया कि वह गन्ना उपजाने के लिए तैयार हैं। मेरे द्वारा विधानसभा सत्र दिसंबर 2025 में दिनांक 01 दिसंबर, सत्र फरवरी- मार्च 2026 में दिनांक 17 फरवरी 2026 तथा सत्र जुलाई 2026 में दिनांक 20 जुलाई 2026 विधानसभा प्रश्न के माध्यम से सरकार कारखाने के संबंध में सरकार द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी चाही गई, किंतु उक्त तीनों प्रश्न विधानसभा अध्यक्ष महोदय द्वारा अपने स्तर पर बिना किसी नियम का उल्लेख करते हुए अस्वीकृत कर दिए गए। एवं उक्त प्रश्नों को निरस्त किए जाने से संबंधित कारणों की मुझे लिखित में कोई जानकारी नहीं दी गई। जिससे शक्कर कारखाने की संपत्ति को खुर्द बुर्द किए जाने का षड्यंत्र उजागर न हो सके। इसी कृत्य से क्षुब्ध होकर मेरे द्वारा 21 जुलाई 2026 को विधानसभा परिसर में धरना दिया गया। जिसके बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा मुझे उक्त प्रश्नों की जानकारी उपलब्ध कराए जाने इसका आश्वासन दिया गया। किन्तु प्रश्नों के उत्तर अभी अप्राप्त है। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ द्वारा अपनी रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया है कि चंबल क्षेत्र में गन्ना उपजाने की इतनी संभावनाएं हैं कि पाँच कारखाने आसानी से संचालित किए जा सकते हैं। किन्तु शक्कर कारखाने की परिसंपत्तियों को एमएसएमई को सौंपा जाना एवं शक्कर कारखाने का परिसमापन किया जाना, क्षेत्र के किसानों के साथ वायदा खिलाफी एवं धोखा है। इन समस्त संभावनाओं एवं परिस्थितियों से सरकार को अवगत कराने एवं क्षेत्र की किसानों एवं जनता की मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए मेरे द्वारा केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, एवं कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना एवं अनेक सत्ताधारी नेताओं को सैकड़ों पत्र भेजे। किन्तु आज दिनांक तक एक भी पत्र का प्रतिउत्तर किसी भी नेता के द्वारा नहीं दिया गया। इस षड्यंत्र के विरोध हेतु 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को ध्वजारोहण के उपरांत शक्कर कारखाना प्रांगण में शांतिपूर्ण आमरण अनशन करने का निर्णय लिया गया। और यह अनशन तब तक जारी रहेगा। तब तक, सरकार शक्कर कारखाने को पुनर्जीवित किए जाने एवं परिसमापन से संबंधित समस्त कार्रवाईयों को रद्द करने के संबंध में आश्वासन से परे कोई ठोस लिखित निर्देश जारी नहीं करेगी।

देशभक्ति से सराबोर हुआ आमला: विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में निकली विशाल “हर घर तिरंगा यात्रा”।

Amla imbued with the spirit of patriotism: A massive “Har Ghar Tiranga Yatra” was taken out under the leadership of MLA Dr. Yogesh Pandagre. हरिप्रसाद गोहेआमला। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत गुरुवार को आमला नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में तहसील कार्यालय परिसर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। यात्रा तहसील परिसर से प्रारंभ होकर मेन मार्केट, जनपद चौक, बस स्टैंड होते हुए नया रेलवे टिकट घर पहुंची। यात्रा का सफल नेतृत्व सेना के भूतपूर्व जवानों ने किया। सबसे आगे बैलगाड़ी पर भारत माता की सुसज्जित झांकी थी। उसके पीछे जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अमला हाथों में तिरंगा लेकर चल रहा था। इस काफिले का नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कामिनी ठाकुर और तहसीलदार रिचा कौरव ने किया।2 KM लंबा स्कूली बच्चों का काफिला बना आकर्षण का केंद्र।यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता स्कूली बच्चों का लगभग 2 किलोमीटर लंबा काफिला रहा। नीले, हरे, लाल, पीले, सफेद और मेरून रंग की ड्रेस में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर पंक्तिबद्ध होकर चल रहे थे। “भारत माता की जय” के जयघोष से पूरा माहौल देशभक्तिमय हो गया। इस मौके पर स्काउट-गाइड, एनसी कैडेट सहित नगर के दर्जनों स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। रास्ते भर नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर बच्चों और यात्रा का उत्साह बढ़ाया।यात्रा का समापन नए रेलवे टिकट घर पर हुआ। यहां विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे और उपस्थित जनसमुदाय की मौजूदगी में राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद ब्रह्माकुमारी संस्था के “10 करोड़ नशा मुक्त अभियान” के तहत सभी को सामूहिक रूप से नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर विधायक डॉ. पंडाग्रे ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। हर घर तिरंगा फहराकर हम देश की एकता और अखंडता का संदेश देंगे।” उन्होंने बच्चों और नागरिकों के उत्साह की सराहना की।वहीं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कामिनी ठाकुर ने कहा कि “आयोजित तिरंगा यात्रा को सफल बनाने और तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचाने में सभी का सहयोग एवं योगदान महत्वपूर्ण रहा। इसके लिए मैं अपनी ओर से सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।”कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और नगरवासी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, पेयजल और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गई थी।

एसडीएम ने”हर घर तिरंगा यात्रा” की तैयारियों को लेकर जनपद में ली बैठक।

The SDM held a meeting in the district regarding preparations for the “Har Ghar Tiranga Yatra.” हरिप्रसाद गोहेआमला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आमला में 13 अगस्त को आयोजित होने वाली “हर घर तिरंगा यात्रा” की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जनपद सभागार में बैठक आयोजित की गई।बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे, नवागत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कामिनी ठाकुर, थाना प्रभारी आमला मुकेश ठाकुर, नगर पालिका अधिकारी नितिन बिज़वे, पत्रकार, गणमान्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान एस डी एम कामिनी ठाकुर ने यात्रा के रूट, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने सभी विभागों को समन्वय के साथ समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि यात्रा प्रातः 10:30 बजे तहसील परिसर से प्रारंभ होकर मेन मार्केट, जनपद चौराहा, बस स्टैंड होते हुए रेलवे टिकट घर के समीप समाप्त होगी। यात्रा का नेतृत्व भूतपूर्व सैनिक करेंगे। उनके पीछे बैलगाड़ी पर भारत माता की सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही एनसी कैडेट, स्कूली छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर चलेंगे। यात्रा का संचालन शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं एनआरएलएम की दीदियों द्वारा किया जाएगा। यात्रा के दौरान घोड़े और डीजे पर देशभक्ति गीत भी बजाए जाएंगे। एसडीएम कामिनी ठाकुर ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराएं।

CM मोहन यादव के बड़े निर्देश, खाद्य सुरक्षा से लेकर सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति तक लिए अहम फैसले

MP News: Crackdown on analogue paneer; CPCT will not be a hurdle in employee promotions. भोपाल। मध्य प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में एनालॉग पनीर के उपयोग और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति में CPCT परीक्षा को बाधा नहीं बनने देने के संबंध में जल्द सकारात्मक निर्णय लेने के निर्देश भी दिए गए हैं। एनालॉग पनीर पर सरकार सख्त मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में एनालॉग पनीर के उपयोग और बिक्री पर प्रभावी रोक के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। खाद्य सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को ऐसे उत्पादों की निगरानी करने और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।सरकार का कहना है कि प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। मिलावट के खिलाफ होगी निगरानी एनालॉग पनीर से जुड़े मामलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। बाजार में ऐसे उत्पादों की पहचान, जांच और नियमानुसार कार्रवाई को लेकर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।सरकार के इस कदम से मिलावटी या निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले खाद्य उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है। कर्मचारियों को पदोन्नति में बड़ी राहत के संकेत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति में CPCT परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता को लेकर भी जल्द सकारात्मक निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि CPCT परीक्षा के कारण किसी पात्र कर्मचारी को पदोन्नति से वंचित न किया जाए और न ही किसी कर्मचारी को रिवर्ट किया जाए।इस संबंध में नियमों और व्यावहारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को उम्मीद CPCT की अनिवार्यता को लेकर लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए यह निर्देश महत्वपूर्ण माना जा रहा है।हालांकि, अंतिम राहत सरकार द्वारा लिए जाने वाले औपचारिक निर्णय और लागू किए जाने वाले नियमों पर निर्भर करेगी। CM के दो बड़े निर्देश, दो अलग-अलग वर्गों को राहत की उम्मीद मुख्यमंत्री के निर्देशों का असर एक ओर खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है, वहीं दूसरी ओर सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।एक तरफ मिलावट पर शिकंजा, दूसरी तरफ कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता आसान करने की तैयारी।अब नजर इस बात पर रहेगी कि इन निर्देशों को लागू करने के लिए संबंधित विभाग कितनी जल्दी ठोस आदेश जारी करते हैं। मुख्य सवाल एनालॉग पनीर पर रोक के लिए सरकार की कार्रवाई कितनी सख्त होगी? और CPCT को लेकर कर्मचारियों को वास्तविक राहत कब मिलेगी?

बाबा श्याम के भजनों से गूंजा मां बड़ी खेरमाई मंदिर, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

Maa Badi Khermai Temple resonates with Baba Shyam’s bhajans; devotees immersed in devotion. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। मां बड़ी खेरमाई मंदिर परिसर में मंगलवार रात बाबा श्याम के भव्य कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। श्याम संग प्रीत परिवार की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के पूजन-अर्चन एवं भक्ति भाव के साथ हुई। जैसे-जैसे कीर्तन आगे बढ़ा, मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर भाव-विभोर होकर सहभागिता की और देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रहे। मुनमुन प्रगति यादव ने भजनों से बांधा समां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध गायिका मुनमुन प्रगति यादव की भजन प्रस्तुति रही। उन्होंने बाबा श्याम की महिमा और भक्ति से जुड़े भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। कई श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए तो पूरा वातावरण “बाबा श्याम की जय” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धा और आस्था का दिखा अद्भुत संगम आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा श्याम की भक्ति और उनके गुणगान के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ना था। आयोजन में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मां बड़ी खेरमाई मंदिर परिसर में सजे धार्मिक वातावरण, भजनों और श्रद्धालुओं की आस्था ने आयोजन को यादगार बना दिया। आयोजकों ने जताया आभार कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद श्याम संग प्रीत परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और आयोजन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा और श्रद्धालुओं के सहयोग से धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भक्ति में डूबी रही रात बाबा श्याम के जयकारों के बीच संपन्न हुए इस कीर्तन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। मंदिर परिसर में देर रात तक भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। || हारे के सहारे की जय |||| खाटू नरेश की जय ||

आमला: जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दे कार्यकर्ता : जित्तू पटवारी

Amla: Workers should give priority to public interest issues: Jittu Patwari हरिप्रसाद गोहे  आमला। आमला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का रविवार को पंखा जोड़ पर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व पार्षद विजय अतुलकर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में शहर कांग्रेस की पूरी टीम ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर पटवारी का अभिनंदन किया। स्वागत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी ने पटवारी को आमला क्षेत्र में चल रही संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान और जनहित के मुद्दों से अवगत कराया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन को और अधिक सक्रिय करने के लिए जल्द ही उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की ताकत है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएं और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दें। तभी कांग्रेस जमीन पर मजबूत होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिल्लू यादव, पूर्व नपा उपाध्यक्ष शबीर शाह, प्रकाश कोस्ठी, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, महासचिव अकरम खान, रशीद खान, पूर्व पार्षद रेखा कनोजिया, रेखा भारखे, पार्षद खुश्बू अतुलकर, झनकलाल सूर्यवंशी, लल्लू यादव, दीपक बंटू बेले, विजय बछले, रमजान खान, ओमप्रकाश शेषकर, हरिप्रसाद गोहे, राकेश सोने, संजय सोलंकी, राजेश सुरे, धर्मेश बडू अतुलकर, नासीर खान, जीतेश वाईकर, राकेश निरापुरे, सेख आसिफ, सोनू वरवड़े, कन्हैया साहू, नवीन भाई, संजय सोनपुरे, छोटू बेले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बेघर करने से पहले घर दें” – पार्षद खुशबू अतुलकर

Give us a house before making us homeless” – Councillor Khushboo Atulkar बस स्टैंड सराय के गरीब परिवारों के लिए वैकल्पिक आवास की मांग। हरिप्रसाद गोहे  आमला। बस स्टैंड सराय में प्रस्तावित गीताभवन निर्माण के चलते रहवासियों को 2 दिन में मकान खाली करने के नोटिस से गरीब परिवार परेशान हैं।  वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर इन परिवारों के साथ जनसुनवाई पहुंची। उन्होंने तहसीलदार एवं सीएमओ को पत्र सौंपकर मांग की कि बरसात में बेघर करने से पहले इन परिवारों को शासकीय भूमि आवंटित कर पीएम आवास दिया जाए, फिर खाली कराया जाए। सीएमओ ने कहा कि भवन जर्जर है। बारिश तक परिवारों को नगर पालिका स्कूल में रहने की अनुमति दी जाएगी। भूमि आवंटन हेतु आवेदन देने को कहा।

10 हजार लोगों ने ली नशा मुक्ति की सामूहिक प्रतिज्ञा।

10 thousand people took a collective pledge to be free from addiction. ब्रह्माकुमारीज का 10 करोड़ प्रतिज्ञा महा अभियान आमला में, 20 अगस्त तक चलेगा जन जागृति अभियान। हरिप्रसाद गोहे  आमला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आमला द्वारा नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ 10 करोड़ प्रतिज्ञा महा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 6 अगस्त से 20 अगस्त तक पूरे देश में जन जागृति कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अभियान की कड़ी में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आमला की हवाई पट्टी पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 10 हजार लोगों ने एक साथ नशा मुक्त जीवन जीने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। ब्रह्माकुमारीज दीदी हेमलता ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य मूल्यनिष्ठ समाज का निर्माण करना है। नशा मुक्त जीवन इसके लिए अति अनिवार्य है। सच्ची स्वतंत्रता तभी संभव है जब व्यक्ति आंतरिक रूप से स्वतंत्र हो। आज व्यक्ति किसी न किसी बुरी आदत और व्यसन का गुलाम बना हुआ है। इन व्यसनों से मुक्त होकर ही हम सही मायने में स्वतंत्र बन सकते हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जब तक हम स्वयं को नशे और बुरी आदतों से मुक्त नहीं करेंगे, तब तक विकसित भारत की कल्पना साकार नहीं हो सकती। इसी संकल्पना को लेकर ब्रह्माकुमारी पूरे भारत में 10 करोड़ लोगों से नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा करवा रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, सामाजिक संगठन, युवा और महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने हाथ उठाकर नशा न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। ब्रह्माकुमारीज दीदी हेमलता ने बताया कि 20 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान घर-घर, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

10 करोड़ नशा मुक्ति अभियान : ब्रह्माकुमारी हेमलता ने बच्चों को दिलाई नशा न करने की प्रतिज्ञा।

10 crore drug de-addiction campaign: Brahmakumari Hemlata made the children take a pledge not to consume drugs. हरिप्रसाद गोहे आमला। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा संचालित “10 करोड़ नशा मुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान” के अंतर्गत भीम नगर क्षेत्र स्थित गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, बोडखी आमला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहन हेमलता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने स्कूली बच्चों एवं शाला स्टॉफ को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा शरीर, परिवार और समाज तीनों को बर्बाद करता है। इससे बचने के लिए सकारात्मक सोच, योग और आध्यात्मिक जीवन जरूरी है। इस अवसर पर बहन हेमलता ने सभी बच्चों एवं स्टॉफ को नशा नहीं करने की प्रतिज्ञा भी दिलाई। बच्चों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार व मित्रों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे। स्कूल प्रबंधन ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के भविष्य निर्माण में सहायक हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला प्राचार्य सर मुकेश नायक प्रधान पाठक घनश्याम साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

नलखेड़ा के मोहित सिंह सिसोदिया ने किया DAVV में टॉप: LLB में मिली बड़ी सफलता, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया

Mohit Singh Sisodia from Nalkheda tops DAVV: Achieves great success in LLB, brings glory to family and region संवाददाता चंदा कुशवाहा आगर मालवा । जिले की नलखेड़ा तहसील के छोटे से गांव पिलवास के एडवोकेट मोहित सिंह सिसोदिया ने उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है। मोहित ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV), इंदौर के LLB सत्र 2023-26 की परीक्षा में पूरे विश्वविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अपनी लॉ की शिक्षा इंदौर के रेनेसां लॉ कॉलेज (Renaissance Law College) से पूरी की है। दादा, पिता और अंकल को दिया सफलता का श्रेय अपनी इस उपलब्धि पर मोहित सिंह सिसोदिया ने बताया कि उनकी इस कामयाबी के पीछे उनके दादा बालू सिंह सिसोदिया, पिता महेंद्र सिंह सिसोदिया और अंकल एडवोकेट लाखन सिंह सिसोदिया का विशेष योगदान और निरंतर मार्गदर्शन रहा है। परिवार के सहयोग और गुरुजनों के आशीर्वाद के बल पर ही वे यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। “मेरा मुख्य लक्ष्य कानून के क्षेत्र में काम करते हुए उन जरूरतमंद लोगों की मदद करना है जो न्याय से वंचित रह जाते हैं। समाज सेवा और निष्पक्ष न्याय ही मेरी प्राथमिकता होगी।” एडवोकेट मोहित सिंह सिसोदिया क्षेत्र में खुशी की लहर मोहित की इस उपलब्धि पर ग्राम पिलवास सहित पूरे नलखेड़ा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों, शुभचिंतकों और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मोहित की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवा विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी।

मेहरा समाज की बेटी तोषना घुड़ाले ने पीएनएसटी में लाया 99.8 परसेंटाइल, 3 परीक्षाओं में रही सफल।

Toshna Ghudale, daughter of Mehra community, scored 99.8 percentile in PNST, was successful in 3 exams. हरिप्रसाद गोहे आमला। मेहरा समाज संगठन जिला बैतूल शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गंगाराम घुड़ाले की बिटिया कुमारी तोषना घुड़ाले ने अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है।  तोषना ने वर्ष 2026 में पीएनएसटी परीक्षा में 99.8 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही उन्होंने एआईएमएस नर्सिंग में 91 परसेंटाइल और नीट में 86 परसेंटाइल अंक हासिल कर एक साथ तीनों प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित की। वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में एक साथ तीन परीक्षाओं में क्वालीफाई कर तोषना ने यह सिद्ध किया कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य संभव है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मेहरा समाज संगठन के प्रदेश, जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों ने घुड़ाले निवास पहुंचकर तोषना एवं उनके माता-पिता का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। एवं सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज ने कहा कि यह सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। बिटिया की उपलब्धि को  समाज ने गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

‘अटल’ सुशासन भवन ग्राम पंचायत अंधारियाँ का विधायक मा.डॉ. योगेश पंडाग्रे ने किया लोकार्पण

MLA Dr. Yogesh Pandagre inaugurated the ‘Atal’ Good Governance Building of Gram Panchayat Andharian. हरिप्रसाद गोहे  आमला। ग्राम अंधारियाँ में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकालकर ‘अटल’ सुशासन भवन ग्राम पंचायत अंधारियाँ का लोकार्पण आमला-सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज दरोठिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, भाजपा नेता हरी यादव, सरपंच श्रीमती मीनावती गढेकर, भाजपा नेता अशोक नागले, नितिन गौतम, भीमराव मानकर, सतीश हारोडे, संजय माथकर, राजेश पंडोले, सुखदेव चौहान, दिलीप माथनकर, सुभाष घिड़ोडे, जगदीश सोनपुरे, जितेंद्र बेले, जोहरी वाडीवा, भोला वर्मा, मयूर सुरजेकर, शैलेन्द्र राठौर, मनोज रहड़वे, अरविंद मायनकर, नरेंद्र प्रसाद सोनी, अनिल सोनारे, धनीराम गढेकर, अखलेश, नवीन गढेकर, प्रवीण चौहान, कार्तिक बारपेटे सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर ग्राम अंधारियाँ के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से सर्वसुविधायुक्त ग्राम पंचायत भवन की सौगात मिली है। आज यह भवन बनकर ग्रामीणों की सेवा एवं ग्राम विकास के लिए समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन और संकल्पों का अनुसरण करते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी भी गांवों के विकास एवं ग्रामीणों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। विधायक ने कहा कि सरकार की मूल भावना ‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय’ की है। जब गांव सशक्त, समृद्ध और सुविधासंपन्न होंगे, तभी मजबूत एवं विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव होगा। ‘अटल’ सुशासन भवन ग्राम पंचायत अंधारियाँ के विकास कार्यों को गति देने के साथ ही ग्रामीणों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आमला में 20 लाख की नकबजनी का पर्दाफाश, 2 अंतरजिला शातिर गिरफ्तार, 18 लाख का माल बरामद।

Robbery of Rs 20 lakh exposed in Amla, 2 inter-district criminals arrested, goods worth Rs 18 lakh recovered. हरिप्रसाद गोहे आमला/बैतूल।आमला पुलिस ने दिनदहाड़े हुई 20 लाख रुपये की सनसनीखेज नकबजनी का खुलासा कर दो शातिर अंतरजिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 18-20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। घटना दिनांक 26 मई 2026 को फरियादी दम्मूलाल सूर्यवंशी के सूने मकान का ताला तोड़कर 5 लाख नगद व जेवरात चोरी कर लिए गए थे। थाना आमला में अपराध क्रमांक 198/2026 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देश पर गठित टीम ने 03 अगस्त को जितेंद्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा, निवासी नरसिंहपुर ,सुरेंद्र उर्फ विक्की ठाकुर, निवासी सिवनी को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। बताया गया आरोपी पिपरिया-इटारसी होते हुए आए थे। अवसर देखकर सूने मकानों का ताला तोड़ 15-20 मिनट में वारदात कर फरार हो जाते थे। दोनों के खिलाफ नरसिंहपुर, सिवनी, सागर, छिंदवाड़ा व बैतूल में चोरी, नकबजनी व लूट के कई प्रकरण पहले से दर्ज हैं।आरोपियों से सोने-चांदी के हार, चेन, कंगन, मंगलसूत्र, टॉप्स, चांदी के सिक्के सहित अन्य जेवरात।बरामद किए गए। इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी आमला निरीक्षक मुकेश ठाकुर, निरीक्षक (अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ) आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक नितिन उईके, उपनिरीक्षक बलराम यादव, प्रधान आरक्षक नीलेश सोनी, अनंतराम यादव, विनय वर्मा, संतोष मालवीय, विवेक टैटवार, विकास वर्मा, इमला इवनाते, सुभाष मकोड़े, आरक्षक विवेक गाडगे (डॉग मास्टर), पवन एनिया, राजेंद्र धाडसे (साइबर सेल), बलराम राजपूत (साइबर सेल), पलक सौलंकी, जितेंद्र पंवार, विशाल चौरसिया, नीरज शेंडे तथा सैनिक शोभाराम पुंडे सहित संपूर्ण पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर सूना छोड़ते समय इसकी सूचना पुलिस व पड़ोसियों को दें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet