LATEST NEWS

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्रों ने किया कमाल जिले में दूसरा, आमला में प्रथम स्थान: बिना कोचिंग पाई उपलब्धि।

Udit Pawar, a student of Universal Higher Secondary School, secured 8th position in the state by scoring 98.4% marks in the 10th board. हरिप्रसाद गोहे आमला। यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ केरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मप्र की प्रावीण्य सूची में 8वां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वीं के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया।  बिना कोचिंग पाई सफलता गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार ऑटो चालक हैं एवं माता टेलरिंग का कार्य करती हैं।  बारहवीं में अद्वितीय छेवली रहीं अव्वल बारहवीं बोर्ड परीक्षा में अद्वितीय छेवली ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयूर बिस्नवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हें म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000 रुपये प्रति छात्र प्रदान किए जाएंगे।  शिक्षकों ने दी बधाई विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्य रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोर्दर, लक्ष्मण धोटे, लक्षय गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेड़े, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

नवागत कलेक्टर के निर्देश पर आमला में हो रहा आंगनवाड़ी केंद्रों का काया कल्प

Anganwadi centres in Amla are being renovated on the instructions of the new collector.  एसडीएम के मार्गदर्शन में बदल रही केंद्रों की तस्वीर, व्हाट्सऐप ग्रुप से कर रहे सतत मॉनिटरिंग  हरिप्रसाद गोहे आमला। गंभीर अव्यवस्थाओं के बीच संचालित हो रहे आंगनवाड़ी केंद्र अब एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया की मॉनिटरिंग और कुशल मार्गदर्शन में बदलने लगे हैं। जिला कलेक्टर के निर्देश और एसडीएम के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों का काया कल्प और पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।  एसडीएम श्री बड़ोनिया द्वारा विशेष रुचि लेकर प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर आवश्यक सुधार करवाने के लिए परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया है। इसके बाद अब प्रत्येक केंद्र की दशा बदलने लगी है। केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति प्रतिदिन बढ़ रही है। नियमित नाश्ता और भोजन उपलब्ध हो रहा है। इस दौरान प्री स्कूल एक्टिविटी भी कराई जा रही है।  व्हाट्सऐप ग्रुप से हो रही मॉनिटरिंग  व्यवस्थाओं में सुधार और सतत मॉनिटरिंग के लिए एसडीएम ने विभागीय व्हाट्सऐप ग्रुप तैयार कर स्वयं मॉनिटरिंग शुरू की है। औचक निरीक्षण के तहत वे किसी भी आंगनवाड़ी केंद्र में कभी भी स्वयं उपस्थित होकर प्रगति का अवलोकन कर रहे हैं। जिस कारण केंद्रों की व्यवस्थाओं में अमूल चूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है।  एसडीएम और जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर सहित सभी सेक्टर पर्यवेक्षक नियमित आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं। जहां खामियां मिल रही हैं, वहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तत्काल सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं।  केंद्रों में उपलब्ध कराई जा रहीं आवश्यक सामग्रियां एसडीएम श्री बड़ोनिया के निर्देश के बाद आंगनवाड़ी केंद्रों में दीवाल घड़ी, डस्टबिन, शूज रैक, कुर्सी, टेबल, दरी जैसी आवश्यक सामग्रियां प्रत्येक केंद्र पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्रों में साफ-सफाई से लेकर हर गतिविधि सुचारू रूप से संचालित हो रही है।  पोषण पखवाड़ा में दे रहे पोषक आहार की जानकारी वर्तमान में आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री गौतम अधिकारी के निर्देशन में सभी सेक्टर पर्यवेक्षक केंद्रों में जन समुदाय को आमंत्रित कर पोषण पखवाड़ा का महत्व बता रहे हैं।  ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य सामग्रियों में क्या खाएं ताकि हमेशा स्वस्थ रहें। बताया गया कि यदि कोई काजू बादाम नहीं खा सकता तो मूंगफली खाई जा सकती है। सीजनल फल खाएं। जिनके घरों में गाय भैंस का दूध होता है वे दूध का सेवन करें। हरी सब्जियों का अधिक से अधिक उपयोग और मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी का उपयोग करें, ताकि शुगर और ब्लड प्रेशर की बीमारी से बचा जा सके।

रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर जीता इंजीनियरिंग विभाग, सिग्नल विभाग को 5 विकेट से हराया

Engineering Department won on the last ball in a thrilling match, defeating Signal Department by 5 wickets. सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने आंबेडकर जयंती पर कराया इंटर डिपार्टमेंट रात्रिकालीन क्रिकेट हरिप्रसाद गोहे आमला । वाल्मीकि मंदिर के सामने स्थित रेलवे खेल मैदान पर सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ आमला द्वारा प्रथम बार आंबेडकर जयंती के मौके पर इंटर डिपार्टमेंट रात्रिकालीन टेनिसबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रेलवे के विभिन्न विभागों की टीमों ने भाग लेकर उत्साह बढ़ाया। रेल कर्मियों के बेहतर खेल का दर्शकों ने भी जमकर लुत्फ उठाया और इस तरह की प्रतियोगिता की सराहना की। फाइनल का रोमांच प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सिग्नल विभाग और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में सिग्नल विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंजीनियरिंग विभाग ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की। मैच का निर्णय आखिरी गेंद पर हुआ, जहां इंजीनियरिंग विभाग ने चौका लगाकर 5 विकेट से ट्रॉफी अपने नाम की। अतिथियों की मौजूदगी में हुआ समापन समापन समारोह में मुख्य अतिथि सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष साहू, आरपीएफ इंस्पेक्टर निरंजन, सोनी, पंडा, राहुल नागले, भरत मीणा, नीरज भास्कर, संदीप कुशवाहा, अनिल पाल, संजीव कुमार, गोल्डी ठाकुर, शेख हमीद, नितिन गोनिकर, अक्षय सोलंकी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बतौर दर्शक सेवानिवृत रेल कर्मचारी राममेहर सिंह डिंगिया ने प्रतियोगिता के सभी मैचों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आगे भी होंगे आयोजन सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के सेक्रेटरी ने बताया कि आने वाले समय में इंटर डिपार्टमेंट स्तर पर और भी आयोजन करवाए जाएंगे। इससे रेलवे कर्मचारियों के बीच समन्वय और खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा।

ब्लॉक अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल हुआ आमला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, दिग्गजों से लिया आशीर्वाद ।

Amla Congress delegation attended the Block President Conference and took blessings from the dignitaries.  नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में पहुंचे आधा सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता । हरिप्रसाद गोहे  आमला । दिनांक 17 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रविंद्र भवन भोपाल में ब्लॉक अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैतूल जिला अध्यक्ष निलय डागा के आदेश पर आमला से नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी के नेतृत्व में करीब आधा सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।  पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के निर्देश पर वे नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी का हौसला बढ़ाने और पार्टी को मजबूती देने के उद्देश्य से भोपाल पहुंचे। उनके साथ आमला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद बिल्लू यादव भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया और पार्टी को मजबूत करने का वचन दिया।   दिग्गज नेताओं से की भेंट नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी ने बताया कि उन्होंने जिला अध्यक्ष निलय डागा के साथ राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी उषा नायडू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया, सी डब्ल्यू सी  सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री एवं पूर्व मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, प्रदेश सचिव समीर खान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति, राजीव सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, धरमूसिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर आशीर्वाद लिया।   आमला आने का दिया न्योता विजय अतुलकर ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया को आमला आने का न्योता दिया गया। पुष्पहार और गुच्छमाला भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। दोनों नेताओं ने अजय सोलंकी और विजय अतुलकर के सिर पर हाथ रखकर और गले लगाकर विजय भव का आशीर्वाद दिया।  ये रहे उपस्थित इस अवसर पर बृजभूषण पांडे, पूर्व पार्षद एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिल्लू यादव, किशोर परिहार, बटकेश्वर भारती, पहलवान सिंह, रिंकु वर्मा, राजु चौबे, धर्मेंद्र भल्लवी, अरुण यादव, ललित यादव, नरेश मोरे, ब्लॉक उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस आमला पीयूष अतुलकर, धर्मेश अतुलकर, भारत रावत, रमजान खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

निरीक्षण के बाद अब सुचारू रूप से संचालित हो रहे आंगनवाड़ी केंद्र।

After inspection, Anganwadi centres are now running smoothly. हरिप्रसाद गोहेआमला । आंगनवाड़ी केंद्रों में व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि केंद्रों पर खामियां मिलने पर अब सिर्फ नोटिस जारी नहीं किया जाएगा, बल्कि संबंधित कार्यकर्ता और सहायिका की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने एक दिन पहले आवरिया, ससाबड़, अंधारिया और खापा खतेड़ा के केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति और रिकॉर्ड संधारण को लेकर निर्देश दिए गए। अधिकारियों को तत्काल सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। निरीक्षण के बाद चला सफाई अभियान, केंद्रों की बदली तस्वीर एसडीएम के निरीक्षण के अगले ही दिन संबंधित गांवों के आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान शुरू किया गया। केंद्रों में झाड़ू-पोछा, परिसर की सफाई, रसोई व्यवस्था दुरुस्त करने और बच्चों के बैठने की व्यवस्था सुधारने का काम किया गया। कई जगह दीवारों की सफाई और शैक्षणिक सामग्री व्यवस्थित की गई। कर्मचारियों ने केंद्रों को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने का प्रयास किया। निरीक्षण के बाद प्रशासनिक सख्ती का असर तुरंत देखने को मिला। ग्रामीणों ने भी व्यवस्था सुधरने पर संतोष जताया। बच्चों की सुविधाओं में इजाफा, अब सुचारु रूप से चल रहे केंद्रआवरिया, ससाबड़, अंधारिया और खापा खतेड़ा के केंद्रों में बच्चों के लिए मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया गया है। बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय और पोषण आहार वितरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं। अब केंद्रों का संचालन पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित और सुचारु रूप से हो रहा है। ग्रामीण अभिभावकों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन की निगरानी आगे भी जारी रहेगी, जिससे बच्चों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकेंगी।

एसडीएम के औचक निरीक्षण से विभागों में मचा हड़कंप ? कल किया निरीक्षण आज से बनने लगी माकूल व्यवस्था।

The SDM’s surprise inspection caused a stir in the departments. He inspected yesterday and proper arrangements started being made from today. हरिप्रसाद गोहेआमला। शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला शैलेन्द्र बड़ोनिया ने हसलपुर ग्राम स्थित परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान प्राथमिक शाला और वहां संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया । जहां परियोजना कार्यालय से लेकर आंगनवाड़ी और स्कूल तक खामियां मिली जिस पर अनुविभागीय अधिकारी बड़ोनिया ने नाराजगी जाहिर कर संबंधित विभाग प्रमुख से 15 दिवस के अंदर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया था। निरीक्षण के महज कुछ घंटों बाद ही आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं में परिवर्तन देखने को मिला। मिली जानकारी अनुसार शनिवार हासलपुर के आंगनवाड़ी केंद्र में की गई व्यवस्था देखते ही बन रही थी। वहीं अन्य विभागों में एसडीएम के ओचक निरीक्षण को लेकर हलचल है। यहां मिली थी खामियां शुक्रवार को एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर, योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट और कर्मचारियों की मौजूदगी की जांच की गई। कुछ कर्मचारियों के अवकाश आवेदन तो दर्ज मिले, लेकिन कार्यों की गति संतोषजनक नहीं पाई गई। एसडीएम ने कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था कमजोर मिलने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया। वहीं लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर लंबित मामलों को जल्द निपटाने को कहा। परियोजना अधिकारी को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर जमीनी स्थिति जानने के निर्देश दिए गए। आगामी निरीक्षण में सुधार नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजने के निर्देश निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने परियोजना अंतर्गत दर्ज कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में 179 कुपोषित बच्चे चिन्हित हैं। एसडीएम ने गंभीर श्रेणी के बच्चों को प्राथमिकता से एनआरसी भेजने के निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों को दिए जा रहे नाश्ते और भोजन की गुणवत्ता देखी। मेन्यू अनुसार भोजन वितरण और बच्चों की उपस्थिति पर जानकारी ली गई। कई केंद्रों पर साफ-सफाई बेहतर रखने और समय पर भोजन वितरण के निर्देश दिए गए। सहायिकाओं को बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और वजन मापन नियमित कराने को कहा गया। पोषण अभियान में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। प्राथमिक शाला हसलपुर में एमडीएम और उपस्थिति में गड़बड़ी मिली एसडीएम ने ग्राम हसलपुर की प्राथमिक शाला का भी औचक निरीक्षण किया। यहां मध्याह्न भोजन योजना और छात्रों की उपस्थिति की जांच की गई। निरीक्षण में पाया गया कि उपस्थिति रजिस्टर में 15 अप्रैल तक प्रविष्टियां दर्ज थीं, लेकिन 16 और 17 अप्रैल की एंट्री नहीं की गई थी। स्कूल में कुल 17 विद्यार्थियों में से केवल 4 छात्र उपस्थित मिले, जबकि दो बच्चों के आंगनवाड़ी केंद्र जाने की जानकारी दी गई। एसडीएम ने कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए पालकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल भेजने के निर्देश दिए। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक वितरण रजिस्टर भी जांचा गया। कुछ पुस्तकों पर प्राप्तकर्ताओं के हस्ताक्षर नहीं मिलने पर रिकॉर्ड दुरुस्त करने को कहा गया। रसोईघर में साफ-सफाई और भोजन गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 15 दिन में मांगा पालन प्रतिवेदन एसडीएम ने सभी विभागों को 15 दिन में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. बी आर आंबेडकर आस्था सम्मान से एसपी वीरेन्द्र कुमार जैन और टीआई रविकांत डेहरिया सम्मानित ।

SP Virendra Kumar Jain and TI Ravikant Deharia were honoured with Dr. BR Ambedkar Aastha Samman. हरिप्रसाद गोहेआमला। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह के अवसर पर पुलिस ग्राउंड आमला में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन एवं थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया को “संविधान निर्माता डॉ. बी आर आंबेडकर आस्था सम्मान” से सम्मानित किया गया।रात्रि 9 बजे हजारों उपासक-उपासिकाओं की उपस्थिति में मंच से दोनों अधिकारियों को सम्मान पत्र भेंट किया गया। यह सम्मान आमला निवासी ओमकार टिकारे के घर हुई 21 लाख रुपए की चोरी का मात्र 11-12 दिन में खुलासा करने पर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक श्री जैन के निर्देशन और टीआई रविकांत डेहरिया की त्वरित कार्रवाई से डॉ. बाबा साहब आंबेडकर का कथन “संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो, लागू करने वाले अच्छे होने चाहिए” साकार हुआ है।सम्मान समारोह में आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे एवं भूतपूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज मालवे, समाज सेवक चंद्रशेखर पाण्डोले के हाथों टीआई रविकांत डेहरिया को एसपी के नाम का सम्मान पत्र भी भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार गुजरे ने किया। इस अवसर पर आमला व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय साहू, अनील सोनी, शैलेन्द्र भावसार, प्रकाश साहू, भोला वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे एवं समाज सेवक चंद्रशेखर पंडोले उपस्थित रहे। आयोजकों ने मध्य प्रदेश सरकार से भी ऐसे अधिकारियों को सम्मानित करने की अपील की, जिससे कानून व्यवस्था और अधिक चुस्त-दुरुस्त होगी और आम जन का पुलिस पर विश्वास मजबूत होगा।

पैराडाइज स्कूल का दसवीं, बारहवीं का उत्कृष्ट रहा परिणाम, सपनों को मिली उड़ान ।

Paradise School’s 10th and 12th results were excellent, dreams took flight हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला नगर में शैक्षणिक क्षेत्र म अग्रणी भूमिका निभाने वाला पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल का कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाकर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया।कक्षा बारहवीं में शिखा सूर्यवंशी पिता नत्थू सूर्यवंशी ने 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विकासखंड में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इसी कक्षा की छात्रा राशि साहू पिता सुभाष साहू ने 94 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान और तनीषा उघड़े पिता बलिराम उघड़े ने 93.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं में ऋषभ चंदेल पिता सतीश चंदेल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम तथा विकासखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्रावणी दीघडे पिता प्रवीण कुमार दीघडे ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में द्वितीय एवं विकासखंड में तृतीय स्थान हासिल किया। निहाल देशमुख पिता संजय देशमुख ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान पाया।पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा बारहवीं के 37 छात्र छात्राओं ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किए जाने वाले लैपटॉप की पात्रता प्राप्त की है। विद्यालय के कुल 84 छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने विद्यालय एवं माता पिता को गौरवान्वित किया है।उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देकर खुशी का इज़हार किया।

आमला में हर्षोल्लास से मनाई गई संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती ।

The birth anniversary of Saint Shiromani Shri Sen Ji Maharaj was celebrated with great joy in Amla. हरिप्रसाद गोहेआमला। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती आमला के वार्ड क्रमांक 3 में हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर समाजजनों ने संत श्री सेन जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धा पूर्वक नमन किया। सभी ने समस्त आमला, बोडखी एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की मंगल कामना की। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। नगर के मनोज सोनपूरे, पत्रकार राजेश सुरे, सुनील चौहान, भिक्कू सराहे, ऋषि चौहान, गोकूल चौहान, कन्हैया चौहान सहित समाज के अनेक सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रोमांचक फाइनल में नवाब बॉयज़ की जीत, खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी से सम्मान

Nawab Boys win thrilling final, players honoured with cash prizes and trophies रिपोर्टर हरिप्रसाद गोहे आमला। स्वर्गीय श्रीमती गनिता बाई ऊईके की स्मृति में आयोजित आमला तहसील कप टेनिस बॉल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन रेलवे स्टेडियम में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही। फाइनल मैच के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नितिन गाडरे नगरपालिका अध्यक्ष उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में संदीप धुर्वे जिला पंचायत सदस्य (भीमपुर), सोनू मासोदकर (भीम आर्मी प्रमुख बैतूल), अतिथियों के रूप में सतीश मीणा, जावेद मेमन, बंटी सोनी, गन्नू ठाकुर,शेख आबिद, असलम शाह,अनिल सोनपुरे और दिलीप चौकीकर मौजूद रहे।अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का टॉस कराया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।  प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹50,000 नगद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹25,000 नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों को भी विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में जीवन में खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए आयोजन समिति और खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं। पहला सेमीफाइनल रुद्रा 11 की शानदार जीत। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जय हो क्रिकेट क्लब और रुद्रा 11 के बीच भिड़ंत हुई।टॉस जीतकर रुद्रा 11 के कप्तान जीतू मानकर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।निर्धारित 8 ओवर में रुद्रा 11 ने 129 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।कप्तान जीतू मानकर ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 32 गेंदों में 82 रन बनाए।समर मेमन ने 7 गेंदों में 25 रन का अहम योगदान दिया।130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय हो टीम 4 विकेट खोकर केवल 84 रन ही बना सकी।जय हो की ओर से कृष्णकांत नरवरे ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए।मैन ऑफ द मैच जीतू मानकर रुद्रा 11 को मिला।  दूसरा सेमीफाइनल नवाब बॉयज़ ने मारी बाजी दूसरे सेमीफाइनल में सनी 11 और नवाब बॉयज़ आमने-सामने थे।टॉस जीतकर सनी 11 के कप्तान शिवम बछले ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए नवाब बॉयज़ ने 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 91 रन बनाए।रवि यादव ने 23 गेंदों में 36 रन की शानदार पारी खेली।नीलम ने 12 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया।92 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनी 11 की टीम कप्तान शिवम के 14 गेंदों में 30 रन बनाने के बाद टीम पूरी तरह बिखर गई।पूरी टीम 8 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 53 रन ही बना सकी।नवाब बॉयज़ ने यह मुकाबला 39 रन से जीत लिया।नीलम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए25 रन बनाए 2 ओवर में केवल 7 रन देकर 3 विकेट लिए मैन ऑफ द मैच नीलम  रहे। रोमांच से भरा रहा फाइनल मुकाबला फाइनल मुकाबले में रुद्रा 11 और नवाब बॉयज़ आमला के बीच रोमांचक मैच खेला गया। टॉस जीतकर नवाब बॉयज़ के कप्तान रितेश ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।नवाब बॉयज़ के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रुद्रा 11 को 7.3 ओवर में मात्र 51 रन पर ऑलआउट कर दिया।राकेश यादव, रितेश, पीयूष और नीलम ने 2-2 विकेट हासिल किए।रुद्रा 11 की ओर से कप्तान जीतू मानकर ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके।52 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवाब बॉयज़ की शुरुआत कमजोर रही।रुद्रा 11 के गेंदबाज दामोदर ने पहले ही ओवर में बिना रन दिए 2 विकेट लेकर मैच रोमांचक बना दिया।लेकिन इसके बाद रवि यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया।उन्होंने मात्र 16 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाकर अपनी टीम को 2 ओवर पहले ही जीत दिला दी।नवाब बॉयज़ ने यह मुकाबला जीतकर पहली बार आमला के इस ऑक्शन टूर्नामेंट में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।मैन ऑफ द मैच रवि यादव रहे।टूर्नामेंट की इंडिविजुअल प्राइज सेरेमनी में खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। बेस्ट बॉलर दामोदर, बेस्ट बैट्समैन जीतू मानकर, बेस्ट विकेटकीपर रवि यादव, मैन ऑफ द सीरीज जीतू मानकर टूर्नामेंट में नीलम, सत्यजीत, विजय यादव, अंकित अंबाडा, करण, धर्मेंद्र और लोकेश जैसे ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।यह टूर्नामेंट न सिर्फ प्रतिस्पर्धा का मंच बना, बल्कि नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने में भी सफल रहा।प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक विकास उइके द्वारा सभी खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अमित यादव,सुनील यादव,सूरज ठाकुर,गोल्डी ठाकुर विक्की, सनी भमरकर,वासु तेजी अभय,सोहेल,भानु शर्मा,विजय पाटिल सहित पूरी टीम द्वारा सफल बनाया गया।मैच में कमेंट्री के लिए राकेश धामोंडे द्वारा रोमांचक मैच का आंखों देखा हाल दर्शकों को सुनाया।

बाल व्यास चैतन्य पुरी गोस्वामीजी के मुखार बिंद से हो रहा कथा का वाचन, बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

The story is being narrated by Bal Vyas Chaitanya Puri Goswamiji, people are reaching in large numbers. हरिप्रसाद गोहे आमला। यह पंद्रह मंजिला भगवान का घर है इस लोक में अगर आपने कथा श्रवण करली तो मरने के बाद ऊपर, नीचे या फिर किसी भी लोक में जाओ आपका आधार कार्ड पक्का है, आपका रिजर्वेशन पक्का है याने आपको स्वर्ग लोक अवश्य मिलेगा। उक्त आशय के विचार बाल व्यास चैतन्य पूरी गोस्वामी जी ने आमला के गोविंद कालोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर मैदान में आप ओर हम के सौजन्य से चल रही सात दिवसीय पंच कुंडिया महामृत्युंजय रुद्र यज्ञ श्रीमद् भागवत पुराण कथा के व्यास पीठ से कही । वहीं बाल व्यास ने कथा के दौरान अपने मुखार बिंद से सुधा अमृत एवं कथा अमृत की विशेषता को बताया कहा सुधा अमृत क्या है सुधा अमृत पाने के लिए पहले पुण्य करो फिर स्वर्ग जाओ स्वर्ग में आपको पुण्य अमृत मिलेगा।वहीं कथा अमृत सभी के लिए सुलभ है इसमें कोई भेदभाव नहीं है। कथा 03 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी कथा प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से 04 बजे एवं रात्रि 08 बजे से 10 बजे तक आयोजित हो रही वहीं यज्ञ प्रतिदिन हो रहा है जहां बड़ी संख्या लोग कथा श्रवण करने पहुंच रहे है। आयोजन समिति ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से कथा स्थल पहुंच आयोजन को सफ़ल बनाने अपील की है।

अजय सोलंकी होंगे आमला नगर कांग्रेस अध्यक्ष।

Ajay Solanki will be the Amla Nagar Congress President. प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश, जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर जिले में सात नगर अध्यक्षों की हुई नियुक्ति।दिखा कांग्रेस कार्यकर्ताओ में खुशी का माहौल। हरिप्रसाद गोहेआमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा की अनुशंसा पर बैतूल जिले में 7 नए नगर अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है। जिसमे आमला नगर अध्यक्ष के रूप में अजय सोलंकी को मनोनित किया गया हे उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। गौरतलब हो की अजय का राजनीतिक सफर कुछ इस तरह रहा है वे युवा कांग्रेस विधानसभा के दो बार निर्वाचित अध्यक्ष और एनएसयूआई के निर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष एवं बरकतुल्ला विश्वविद्यालय प्रभारी रह चुके हैं। सोलंकी के पिता तोरसिंह सोलंकी भी कांग्रेस के स्वक्ष छबि वाले कद्दावर नेता हैं।सोलंकी के नगर अध्यक्ष बनते ही बिखरे हुए कांग्रेसियों की उम्मीद जगी एवं कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, युवाओ सहित समाजसेवको ने सोलंकी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।कांग्रेस संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करना और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की पकड़ मजबूत करना है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

आमला के रेल्वे स्टेडियम में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज ।

Night cricket competition started at Amla Railway Stadium. हरिप्रसाद गोहे आमला। आमला के रेल्वे खेल मैदान पर स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने स्वर्गीय श्रीमती गनिता बाई ऊईके की स्मृति में एवं ओम साईं टेंट के तत्वावधान में दूधिया रोशनी में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आयोजित किया जा रहा है।आयोजित प्रतियोगिता में तहसील स्तरीय खिलाड़ी भाग लेंगे जिस कारणक्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर ने फीता काटकर किया गया । इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण और तहसील स्तर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। आयोजित प्रतियोगिता में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनका गठन आईपीएल की तर्ज पर किया गया है।जिसमें विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता को 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा । इस मौके पर आयोजन समिति के मुख्य सदस्य विकास ऊईके, सतीश मीना,राकेश धामोडे,गन्नू ठाकुर, अमित यादव, गोल्डी ठाकुर, आकाश यादव,सनी भमरकर, असलम शाह, जीतू मानकर और वासु तेजी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी दिनों में प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें आमला तहसील की विभिन्न टीमें हिस्सा लेंगी।उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे और पूरे मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

आपसी राजीनामा होने के बावजूद दूसरा पक्ष राशि देने में टालमटोल कर रहा था। एसडीएम की पहल पर दिव्यांग व्यक्ति को नगद 70 हजार रुपये मिले । 

Despite a mutual settlement, the other party was still delaying the payment. On the SDM’s initiative, the disabled man received 70,000 rupees in cash.  हरिप्रसाद गोहे  आमला। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आमला श्री शैलेन्द्र बड़ौनियाँ की पहल पर एक दिव्यांग व्यक्ति को उसका बकाया भुगतान दिलाया गया। आपसी राजीनामा होने के बावजूद दूसरा पक्ष राशि देने में अनाकानी कर रहा था। जानकारी के अनुसार, ग्राम मालेगांव निवासी रघुराज पिता मेहतू पाल एवं संतोष पिता मेहतू पाल आपस में सगे भाई हैं। दोनों के बीच खानदानी जमीन को लेकर विवाद हो गया था, जिस पर दोनों पक्षों ने जिला कलेक्टर बैतूल को शिकायत भी दी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से राजीनामा हुआ, जिसमें तय हुआ कि रघुराज पाल, संतोष पाल को 70 हजार रुपये दो किस्तों में देगा। साथ ही भूमि संबंधी शर्तें भी निर्धारित की गईं। बताया गया कि तय शर्तों के अनुसार राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा था, जिस पर मामला एसडीएम आमला के समक्ष पहुंचा। एसडीएम बड़ौनियाँ के हस्तक्षेप के बाद संबंधित पक्ष से नगद 70 हजार रुपये दिलवाए गए। प्रशासन की सख्ती से मिला लाभ एसडीएम शैलेन्द्र बडोनिया की सक्रियता से दिव्यांग व्यक्ति को त्वरित राहत मिली। एसडीएम बडोनिया ने स्पष्ट किया है कि आपसी समझौते के बाद शर्तों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कृषक अपने खेतों में नरवाई न जलाए , एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ।

Farmers should not burn stubble in their fields, SDM Shailendra Bardoniya. हरिप्रसाद गोहे आमला। मध्यप्रदेश शासन पर्यावरण विभाग के निर्देश अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला शैलेन्द्र बड़ोनिया ने आमला अनुभाग अंतर्गत आने वाले ग्रामों में नरवाई जलाने वाले कृषक बैजनाथ पिता पिरथ निवासी ग्राम छिनया पिपरिया ,मुन्‍नालाल पिता फंदीलाल ब्राह्मणवाडा एवं कृषक प्यारेलाल वल्द गिरधारी नएगांव पर एन जी टी के आधार पर 2500 का जुर्माना आरोपित कर राशि जमा कराई गई तथा क्षेत्र के कृषकों से अपील की गई शासन एवं एन जी टी के निर्देशों का पालन करते हुए कृषक अपने खेतो में नरवाई न जलाये तथा पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करेंगे एवं किसी कृषक द्वारा नरवाई में आग लगाई जाती है तो उसके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई जावेगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet