Give us a house before making us homeless” – Councillor Khushboo Atulkar
बस स्टैंड सराय के गरीब परिवारों के लिए वैकल्पिक आवास की मांग।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। बस स्टैंड सराय में प्रस्तावित गीताभवन निर्माण के चलते रहवासियों को 2 दिन में मकान खाली करने के नोटिस से गरीब परिवार परेशान हैं।
वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर इन परिवारों के साथ जनसुनवाई पहुंची। उन्होंने तहसीलदार एवं सीएमओ को पत्र सौंपकर मांग की कि बरसात में बेघर करने से पहले इन परिवारों को शासकीय भूमि आवंटित कर पीएम आवास दिया जाए, फिर खाली कराया जाए।

सीएमओ ने कहा कि भवन जर्जर है। बारिश तक परिवारों को नगर पालिका स्कूल में रहने की अनुमति दी जाएगी। भूमि आवंटन हेतु आवेदन देने को कहा।

recent visitors 4









