Amla: Workers should give priority to public interest issues: Jittu Patwari
- अजय-विजय की टीम ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का किया भव्य स्वागत।
- पंखा में कार्यकर्ताओं से मिले पटवारी, संगठन मजबूती और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का दिया आश्वासन।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। आमला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का रविवार को पंखा जोड़ पर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व पार्षद विजय अतुलकर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में शहर कांग्रेस की पूरी टीम ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर पटवारी का अभिनंदन किया। स्वागत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी ने पटवारी को आमला क्षेत्र में चल रही संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान और जनहित के मुद्दों से अवगत कराया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन को और अधिक सक्रिय करने के लिए जल्द ही उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

स्वागत कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की ताकत है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएं और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दें। तभी कांग्रेस जमीन पर मजबूत होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिल्लू यादव, पूर्व नपा उपाध्यक्ष शबीर शाह, प्रकाश कोस्ठी, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, महासचिव अकरम खान, रशीद खान, पूर्व पार्षद रेखा कनोजिया, रेखा भारखे, पार्षद खुश्बू अतुलकर, झनकलाल सूर्यवंशी, लल्लू यादव, दीपक बंटू बेले, विजय बछले, रमजान खान, ओमप्रकाश शेषकर, हरिप्रसाद गोहे, राकेश सोने, संजय सोलंकी, राजेश सुरे, धर्मेश बडू अतुलकर, नासीर खान, जीतेश वाईकर, राकेश निरापुरे, सेख आसिफ, सोनू वरवड़े, कन्हैया साहू, नवीन भाई, संजय सोनपुरे, छोटू बेले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।









