‘Kanya Kaushal Shivir’ (Girls’ Skill Camp) concludes in Jambada; 250 girls participated.
हरिप्रसाद गोहे
आमला/जम्बाड़ा।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में नव चेतना केंद्र गायत्री परिवार जम्बाड़ा द्वारा रविवार को क्षेत्र का पहला एक दिवसीय कन्या कौशल शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 250 किशोर बालिकाओं ने उत्साह से भाग लिया।

शिविर का उद्देश्य बालिकाओं में भारतीय संस्कार, योग-प्राणायाम, व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन और आत्मनिर्भरता जैसे गुणों का विकास करना था। कार्यक्रम की शुरुआत योग-प्राणायाम से हुई। इसके बाद पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। छिंदवाड़ा से आई आचार्य बहनों की टीम ने आत्मविश्वास, जीवन कौशल, स्वास्थ्य और संस्कार विषयों पर मार्गदर्शन दिया। बीच-बीच में प्रश्नोत्तरी कर सक्रिय बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार आमला के वरिष्ठ सदस्य, ट्रस्टीगण और नारीशक्ति उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।









