10 crore drug de-addiction pledge campaign launched in Amla, Brahmakumari Hemlata Didi took the pledge.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के अंतर्गत आमला में जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य स्वस्थ, संस्कारवान और नशा मुक्त भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि नशा अब केवल व्यक्ति की नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य से जुड़ी गंभीर समस्या है।अभियान अंतर्गत कैपिटल स्कूल आमला में स्कूली बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिला नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में आवश्यक जानकारी दीदी हेमलता ने सांझा की।

बताया गया ब्रह्माकुमारी संस्था 6 अगस्त से 20 अगस्त तक पूरे देश में 10 करोड़ नागरिकों से नशा मुक्त जीवन का संकल्प दिलाएगी। इन 15 दिनों में स्कूलों, कॉलेजों, शासकीय-निजी संस्थाओं और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

दीदी ने कहा, _”इस अभियान से हमारा भारत स्वस्थ, स्वच्छ, सशक्त और विकसित बनेगा।










