Amla dominates the Kabaddi field, winning 4 out of 6 titles.
मोरखा में हुआ जिला स्तरीय स्कूली कबड्डी का आयोजन 8 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। जिला स्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 3 सितंबर 2026 को विकासखंड आमला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरखा में आयोजित किया गया। इस महासंग्राम में जिले के आमला, बैतूल, मुलताई, भीमपुर, प्रभात पट्टन, घोड़ाडोंगरी, शाहपुर एवं आठनेर विकासखंडों के अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैदान में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

आमला ने लहराया परचम
प्रतियोगिता के परिणामों में आमला विकासखंड ने अपना दबदबा कायम रखा।
अंडर-14 बालक वर्ग – विजेता – भीमपुर
अंडर-14 बालिका वर्ग -विजेता – आमला
अंडर-17 बालक वर्ग – विजेता – आमला
अंडर-17 बालिका वर्ग – विजेता – आमला
अंडर-19 बालक वर्ग -विजेता – आमला
अंडर-19 बालिका वर्ग विजेता – बैतूल
इस प्रकार 6 में से 4 वर्गों में आमला ने जीत का परचम लहराया, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
गरिमामय उपस्थिति में हुआ आयोजन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत आमला के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष किशन सिंह रघुवंशी, ग्राम पंचायत सरपंच रेखा आनंद बिहारे, उपसरपंच देवीसिंह रघुवंशी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र पवार, विकासखंड खेल अधिकारी संजय सिंह ठाकुर, खेल समन्वयक रामनारायण शुक्ला, विकासखंड संयोजक एवं सांदीपनी स्कूल प्राचार्य राजेश खैरवाल, प्राचार्य शैलेन्द्र सूर्यवंशी, उषा सूर्यवंशी, धम्मन सिंह सिसोदिया, आयोजक प्राचार्य विनोद मोरले, प्राचार्य किरण नागले, सरला घोरसे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है, इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।
सामूहिक प्रयासों से सफल हुआ आयोजन
प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल प्रभारी शिक्षक परवेज आलम, गणेश बारस्कर, नरसिंह धुर्वे, राजाराम नागले, दीपिका नागर, हरीभाऊ झरबड़े, बबीता धुर्वे, पवन यदुवंशी, गोपाल उइके, आशीष मकोड़े सहित विभिन्न विकासखंडों से आए ऑफिशियल्स शीला इवने, रमेश जोगी, गीता डोंगरे, भैयालाल मुजाल्दा, रवि इवने, विजय रायपुरे, सतीश खपरिया, कमलेश पाल का विशेष सहयोग रहा। वहीं निर्णायक एवं मैच रेफरी के रूप में नरसिंह धुर्वे, हरीभाऊ झरबड़े, दीपिका नागर, राजाराम नागले व आशीष मकोड़े ने निष्पक्ष रूप से मुकाबले संपन्न कराए।
आयोजक संस्था शास. उ.मा.वि. मोरखा के समस्त स्टाफ के सहयोग से प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।








