MLA Dr. Yogesh Pandagre inaugurated the ‘Atal’ Good Governance Building of Gram Panchayat Andharian.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। ग्राम अंधारियाँ में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकालकर ‘अटल’ सुशासन भवन ग्राम पंचायत अंधारियाँ का लोकार्पण आमला-सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज दरोठिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, भाजपा नेता हरी यादव, सरपंच श्रीमती मीनावती गढेकर, भाजपा नेता अशोक नागले, नितिन गौतम, भीमराव मानकर, सतीश हारोडे, संजय माथकर, राजेश पंडोले, सुखदेव चौहान, दिलीप माथनकर, सुभाष घिड़ोडे, जगदीश सोनपुरे, जितेंद्र बेले, जोहरी वाडीवा, भोला वर्मा, मयूर सुरजेकर, शैलेन्द्र राठौर, मनोज रहड़वे, अरविंद मायनकर, नरेंद्र प्रसाद सोनी, अनिल सोनारे, धनीराम गढेकर, अखलेश, नवीन गढेकर, प्रवीण चौहान, कार्तिक बारपेटे सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर ग्राम अंधारियाँ के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से सर्वसुविधायुक्त ग्राम पंचायत भवन की सौगात मिली है। आज यह भवन बनकर ग्रामीणों की सेवा एवं ग्राम विकास के लिए समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं।

उनके मार्गदर्शन और संकल्पों का अनुसरण करते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी भी गांवों के विकास एवं ग्रामीणों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। विधायक ने कहा कि सरकार की मूल भावना ‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय’ की है। जब गांव सशक्त, समृद्ध और सुविधासंपन्न होंगे, तभी मजबूत एवं विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव होगा। ‘अटल’ सुशासन भवन ग्राम पंचायत अंधारियाँ के विकास कार्यों को गति देने के साथ ही ग्रामीणों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।










