मेहरा समाज की बेटी तोषना घुड़ाले ने पीएनएसटी में लाया 99.8 परसेंटाइल, 3 परीक्षाओं में रही सफल।
Toshna Ghudale, daughter of Mehra community, scored 99.8 percentile in PNST, was successful in 3 exams. हरिप्रसाद गोहे आमला। मेहरा समाज संगठन जिला बैतूल शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गंगाराम घुड़ाले की बिटिया कुमारी तोषना घुड़ाले ने अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है। तोषना ने वर्ष 2026 में पीएनएसटी परीक्षा में 99.8 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही उन्होंने एआईएमएस नर्सिंग में 91 परसेंटाइल और नीट में 86 परसेंटाइल अंक हासिल कर एक साथ तीनों प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित की। वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में एक साथ तीन परीक्षाओं में क्वालीफाई कर तोषना ने यह सिद्ध किया कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य संभव है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मेहरा समाज संगठन के प्रदेश, जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों ने घुड़ाले निवास पहुंचकर तोषना एवं उनके माता-पिता का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। एवं सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज ने कहा कि यह सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। बिटिया की उपलब्धि को समाज ने गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।