Amla MLA Dr. Yogesh Pandagre toured the city on foot and inspected the construction works.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। मुख्यमंत्री शहरी विकास अधोसंरचना योजना के अंतर्गत आमला नगर में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे शुक्रवार शाम भाजपा भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गाड़ेकर एवं कार्यकर्ताओं के साथ शहर में पैदल भ्रमण पर निकले।

इस दौरान विधायक डॉ. पंडाग्रे ने नगर की सड़कों एवं अन्य चल रहे विकास कार्यों का स्थल पर जाकर अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि हम जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए सतत प्रयासरत हैं। शहर में वर्तमान में सड़क निर्माण कार्य प्रगतिरत है उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं और आमजन की मांग पर शहर के जनपद चौक से पर मंजिल तक बन रही सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। लोगों की मांग थी कि सड़क को थोड़ा और चौड़ा किया जाए। इससे सड़क पर डिवाइडर और ऊपर लाइटिंग लग सकेगी, जिससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।विधायक ने आमला शहर को मिली बड़ी उपलब्धि का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वायुसेना की सड़क का बोड़खी से पंखा तक निर्माण कार्य शुरू होना आमला के लिए बड़ी उपलब्धि है। वहीं आमला से पंखा रोड लगभग साढ़े सात करोड़ की लागत से बनने वाली है, जिसका काम अगले महीने से शुरू हो जाएगा।
डॉ. पंडाग्रे ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से विशेष अनुरोध कर अन्य लंबित निर्माण कार्यों को भी जल्द शुरू करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
इस पैदल भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी उनके साथ मौजूद रहे।









