LATEST NEWS

दतिया में जीत के लिए विजयपुर का फार्मूला अपनाएगी कांग्रेस, विधानसभा क्षेत्र को पांच क्लस्टर में बांटा

Congress to adopt the Vijaypur formula for victory in Datia; assembly constituency divided into five clusters. भोपाल। दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत के लिए कांग्रेस विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव का फार्मूला अपनाएगी। श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने तत्कालीन वन मंत्री रामनिवास रावत को इसी फार्मूले से हराया था। दतिया विधानसभा क्षेत्र को पांच क्लस्टर में बांटा गया है। इनकी कमान पूर्व मंत्री लाखन सिंह, सचिन यादव, विधायक दिनेश गुर्जर, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार और प्रभु सिंह ठाकुर को दी है। प्रत्येक क्लस्टर को 8 से 10 सेक्टर में बांटकर नेताओं को तीन से छह बूथ की जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें न तो सभा करनी है और न ही रैली निकालनी है। इनका काम निर्धारित बूथों पर मतदाता संपर्क अभियान चलाना है। इसमें बूथ कमेटियां सहयोगी की भूमिका में रहेंगी। ग्रामीण क्षेत्र पर फोकस

पार्षद खुशबू अतुलकर के नेतृत्व में चंद्रभागा पुल पर चक्का जाम, प्रशासन ने जल्द समस्या निराकरण का दिया आश्वासन।

Road blockade on Chandrabhaga bridge under the leadership of councilor Khushboo Atulkar, administration assured to resolve the problem soon. जनहित की मांगों पर सुनवाई न होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, क्रमिक भूख हड़ताल की दी चेतावनी। हरिप्रसाद गोहे आमला। वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर के नेतृत्व में गुरुवार को जनहित की लंबित मांगों को लेकर नगर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रशासन द्वारा नव सूत्रीय लंबित मांगों का निराकरण नहीं किए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने रतेड़ा रोड स्थित मां चंद्रभागा नदी के पुल पर मुख्य सड़क जाम कर दी। इस दौरान पार्षद खुशबू अतुलकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने शहर की टूटी सड़कों, स्वच्छता, बिजली, पानी और अन्य जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल आमला तहसीलदार से मिला और ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग रखी। इस पर तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों को अवगत कराकर जल्द समाधान का आश्वासन पार्षद खुशबू अतुलकर को दिया।इस दौरान मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने भी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द निराकरण कराने की बात कही। आंदोलन जारी रखने की चेतावनी पार्षद खुशबू अतुलकर ने कहा कि यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुईं तो कांग्रेसजन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर की जनता की आवाज को दबाया नहीं जाएगा। प्रदर्शन में मौजूद रहे प्रदर्शन में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख, ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी नीरज सोनी, नगर कांग्रेस प्रभारी साबिर शाह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी,विजय अतुलकर,रमेश दामले,पूर्व पार्षद रेखा कनोजिया,रेखा दिलीप बरखे,मोना पाटिल, प्रदीप कोकाटे,कमलेश मकोड़े, यशपाल ठाकुर, अनिल उइके, दीपक बेले, सोनू विजय बचले, अकरम खान, रमजान खान, शेख आबिद, रसीद खान, योगेश गोलू डांगरे, संजय सोलंकी, हरिप्रसाद, शैलेन्द्र खातरकर,सहित बड़ी संख्या में आमजन,कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनहित की 11 मांगों को लेकर 16 जुलाई को आमला में “चक्का जाम”। ये है प्रमुख मांगें प्रमुख मांगे चंद्रभागा पुल पर रेलिंग-लाइट, आंगनबाड़ियों की मरम्मत, टूटी सड़कों का पेचवर्क, बस स्टैंड रोड की रिपेयरिंग, शनिचरा बाजार की दुकानों की नीलामी, खाद-बीज की सुचारु व्यवस्था, गैस टंकी वितरण, बढ़े बिजली बिल, दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट आदि 11 सूत्रीय मांगें शामिल हैं।

जनहित की 11 मांगों को लेकर 16 जुलाई को आमला में “चक्का जाम”।

“Chakka Jam” in Amla on 16th July regarding 11 demands of public interest. हरिप्रसाद गोहे आमला। युथ कांग्रेस जिला महासचिव एवं पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर के नेतृत्व में आमला नगर में जनहित की मांगों को लेकर 16 जुलाई 2026, बुधवार को दोपहर 12:00 बजे मां चंद्रभागा नदी पुल पर “चक्का जाम” किया जाएगा। उल्लेखनीय हो की प्रमुख मांगों का निराकरण न होने से पार्षद करेंगी आंदोलन। ये है प्रमुख मांगे चंद्रभागा पुल पर रेलिंग-लाइट, आंगनबाड़ियों की मरम्मत, टूटी सड़कों का पेचवर्क, बस स्टैंड रोड की रिपेयरिंग, शनिचरा बाजार की दुकानों की नीलामी, खाद-बीज की सुचारु व्यवस्था, गैस टंकी वितरण, बढ़े बिजली बिल, दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट आदि 11 सूत्रीय मांगें शामिल हैं।आयोजकों ने नगर के सभी नागरिकों, पत्रकारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचकर आवाज बुलंद करने का आग्रह किया है।

नगर कांग्रेस कमेटी का गठन, 21 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी।

City Congress Committee formed, 21 officials got responsibility. हरिप्रसाद गोहे  आमला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय विनोद डागा के निर्देश पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से आमला शहर कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया है। जिला संगठन महासचिव ब्रज पांडे, ब्लॉक प्रभारी नीरज सोनी और शहर प्रभारी शाबीर शाह के मार्गदर्शन में जारी इस सूची को शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सोलंकी की अनुशंसा पर अंतिम रूप दिया गया। नई कार्यकारिणी में कुल 21 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। युवा, महिला और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व। नई टीम में आमला शहर के सभी वार्डों के कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। पार्टी ने युवाओं के जोश और वरिष्ठों के अनुभव का समन्वय करते हुए संतुलित कार्यकारिणी बनाई है। नवगठित आमला शहर कांग्रेस कमेटी में  उपाध्यक्ष: धर्मेश अतुलकर – वार्ड 13, दिलीप ढोमने – वार्ड 15, कमलेश माकोड़े – वार्ड 8   महासचिव: कविश देशमुख – वार्ड 4, रमजान खान – वार्ड 9, दीपक बेले – वार्ड 16, अनिल उईके – वार्ड 3, यशपाल ठाकुर – वार्ड 4, श्रीमती रेखा भारखे – वार्ड 10   सचिव: नंदकिशोर यादव – वार्ड 12, विजय सोनू बछेले – वार्ड 16, प्रमोद सेठिया – वार्ड 3, विजय सोलंकी – वार्ड 7, राजेश राठौर – वार्ड 5, ओमप्रकाश शेषकर – वार्ड 5, श्रीमती संजोगी बर्थे – वार्ड 18, श्रीमती किरण दुबे – वार्ड 17   संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई टीम आमला में कांग्रेस को और मजबूत करेगी। पदाधिकारियों से जनता की समस्याएं उठाने, पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा, “सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस के सिद्धांतों के साथ काम करेंगे और आमला की जनता की आवाज बनेंगे।” नई कार्यकारिणी के गठन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सभी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने और जनसेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, जीतू पटवारी ने पदाधिकारियों को दिए चुनावी मंत्र

Congress gears up to strengthen the organization down to the booth level; Jitu Patwari shares election strategy with office-bearers. झाबुआ। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को झाबुआ जिले में आयोजित संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर में पार्टी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया। शिविर में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और मंडलम अध्यक्षों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी महेंद्र जोशी, झाबुआ जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने का आह्वान किया, ताकि पार्टी की विचारधारा प्रत्येक गांव और हर मतदाता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। जनसरोकारों के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, युवाओं और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर भी विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करेगी और प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी निभानी होगी। आगामी चुनावों को लेकर बनाई रणनीति शिविर में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों पर भी विस्तार से मंथन किया गया। नेताओं ने संगठन को अधिक प्रभावी, अनुशासित और सक्रिय बनाने के लिए प्रशिक्षण, संवाद और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और सभी पदाधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाएं।

पार्षद खुशबू अतुलकर ने एसडीएम को ज्ञापन देकर 10 दिन का अल्टीमेटम दिया, मांगे पूरी न होने पर चंद्रभागा नदी पर चक्का जाम की चेतावनी ।

Councilor Khushboo Atulkar gave a memorandum to the SDM and gave a 10-day ultimatum, warning of a road blockade on the Chandrabhaga river if the demands were not met. हरिप्रसाद गोहे  आमला। भगत वो वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं युथ कांग्रेस जिला महासचिव खुशबू विजय अतुलकर ने एसडीएम आमला को पत्र लिखकर प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल से नगर की समस्याओं को लेकर मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। यदि 10 दिन के अंदर मांगे पूरी नहीं हुईं तो युथ कांग्रेसीयों और नगरवासियों के साथ मिलकर चंद्रभागा नदी पर चक्का जाम किया जाएगा। पार्षद अतुलकर ने पत्र में 7 प्रमुख मांगें रखी हैं और इन्हें “तत्काल” कराने की मांग की है:  जिसमें मां चंद्रभागा नदी पुल* के दोनों साइड रेलिंग एवं लाइट व्यवस्था की जाए। नगर की समस्त आंगनवाड़ियों का कायाकल्प एवं रिपेयरिंग कराई जाए। नगर की सभी टूटी-फूटी, गड्ढे युक्त सड़कों का पेच वर्क किया जाए। रेलवे पटरी के पास बस स्टैंड की सड़क की रिपेयरिंग हो। शनिचरा बाजार में स्थित नगर पालिका की 10 दुकानों की नीलामी की जाए। किसान भाई-बहनों को खाद-बीज की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर की सकरी गलियों में तीन चक्का ऑटो वाहन से गैस टंकी वितरण की व्यवस्था की जाए। पत्र में स्पष्ट लिखा है कि यदि उपरोक्त कार्य 10 दिन में नहीं किए गए तो चक्का जाम किया जाएगा। इसकी “समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी”। पार्षद ने कहा कि विकास और जनहित के मुद्दों पर लगातार अनदेखी के कारण अब आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आमजन की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से दुरुस्त किया जाए।

‘ये धर्म को बेचकर कमाई करते हैं, फिर उससे विधायक खरीदते हैं…’, राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह

“They make money by selling religion, then use it to buy MLAs…” — Digvijaya Singh on the Ram Mandir donation theft. Digvijaya Singh News: महिला कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर चंदे में चोरी का आरोप लगाया. BJP-RSS पर निशाना साधते हुए 5-6 जुलाई को अयोध्या में केस दर्ज कराने का ऐलान किया. महिला कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर आंदोलन और चंदे के मुद्दे पर भाजपा व आरएसएस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “हनुमान गढ़ी और गोरखनाथ मठ ने राम मंदिर की लड़ाई लड़ी. न तब वहां RSS थीं और ना तब वहां बीजेपी पार्टी थी. भगवान राम से प्रेम इन्हें तब उमड़ा जब इनके केवल 2 सांसद बचे. उन्होंने आगे कहा कि ये लोग धर्म को बेचकर अपनी कमाई करते हैं और उसे कमाई से वोट खरीदते हैं, विधायक खरीदते हैं, सांसद खरीदते हैं. हमारे ही चंदा की चोरी कर यह खरीद रहे हैं. मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बचाया जा रहा है. मैंने जो चंदा दिया है, जिसकी इन्होंने चोरी की है, इसके लिए अपने वकील के माध्यम से 5-6 जुलाई को अयोध्या जाकर केस दर्ज कराऊंगा.”

आमला में चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, कांग्रेस ने निकाली शव यात्रा, निलंबन की मांग ।

Election Commissioner’s effigy burnt in Amla, Congress takes out funeral procession, demands suspension. हरिप्रसाद गोहे  आमला। राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने के विरोध में शनिवार को आमला नगर कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल से चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार की प्रतीकात्मक अर्थी कांधों पर रखकर नगर में शव यात्रा निकाली।   यात्रा शहर के जनपद चौक पहुंची, जहां आयुक्त का पुतला बनाकर आग लगा दी। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर पुतले को जलने से बचाया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले को हाथों में लेकर हल्लाबोल प्रदर्शन किया।   नामांकन निरस्त करना निंदनीय अजय सिंह सोलंकी ने कहा कि गांधीवादी महिला मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करना निंदनीय है। फॉर्म में गलती पर सुधार का अवसर नहीं देना चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार आमला को ज्ञापन सौंपकर चुनाव आयुक्त को “लोकतंत्र का हत्यारा” और “महिला विरोधी” बताते हुए निलंबित करने की मांग की।   कांग्रेस नेता जितेन्द्र शर्मा ने तीखा प्रहार कर  कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रहा है।कांग्रेस नेत्री सीमा अतुलकर ने आरोप लगाया कि साजिश कर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करवाया गया। नपा पार्षद खुश्बू अतुलकर ने कहा कि निष्पक्ष संस्थाओं पर सवाल उठना लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है।विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र बिल्लू यादव,नीरज सोनी,पूर्व नपा उपाध्यक्ष शाबीर शाह,पूर्व पार्षद रेखा कनोजिया, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर,रमेश प्रजापति,जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारदी,छन्नू बेले,मदन साहू, रमेश दामले,योगेश गोलू डांगरे,वीरेंद्र वीरेंद्र बर्थ, हरी प्रसाद गाेहे,दीपक द्वडे,कमलेश माकोडे,रवि घाणेकर, बडू अतुलकर,प्रमोद सेठिया,बंटू बेले, रमजान खान,अकरम खान,राकेश सोने,संजय सोलंकी,कनैया साहू,जीतेश वाईकर,राकेश निरापुरे,आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

नीरज सोनी और शाबीर शाह को मिली कांग्रेस की नई जिम्मेदारी, संगठन को मिलेगी मजबूती।

Neeraj Soni and Shabir Shah get new responsibilities in the Congress; the organization will be strengthened. हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला विधानसभा क्षेत्र में गांव के हर बूथ से लेकर शहर के प्रत्येक वार्ड तक कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में संगठन मुस्तैद है। इसी कड़ी में जमीनी स्तर से जुड़े निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जवाबदारी सौंपने का सिलसिला जारी है।गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा की अनुशंसा पर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए आमला के दो वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारी दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सर्वोदय संकल्प शिविर के प्रखर वक्ता नीरज सोनी को आमला ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी और पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष शाबीर शाह को आमला नगर कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया है।नेताओं का अनुभव बनेगा ताकत । नीरज सोनी लंबे समय से सर्वोदय संकल्प शिविर के तहत देश के कई राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। प्रखर वक्ता और चिंतक के रूप में उनकी पहचान है। उन्होंने विभिन्न राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इसी आधार पर पार्टी ने उन्हें ब्लॉक कांग्रेस की कमान सौंपकर संगठन को नई मजबूती देने का भरोसा जताया है। वहीं शाबीर शाह कांग्रेस संगठन में निष्ठावान और धैर्यवान नेता के रूप में जाने जाते हैं। नगर की सामाजिक और जनहित से जुड़ी गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। जनता के बीच मजबूत पकड़ और अनुभव को देखते हुए उन्हें नगर कांग्रेस की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में नगर स्तर पर संगठन को नई गति मिलेगी।कार्यकर्ताओं ने जताया आभार नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीरज सोनी और शाबीर शाह को बधाई व शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों नेताओं के अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। जिला अध्यक्ष निलय डागा ने विश्वास जताया कि दोनों अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाएंगे। कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी देकर कांग्रेस को नई ऊर्जा मिली है। इन नियुक्तियों से आमला क्षेत्र में पार्टी गतिविधियों को नई गति मिलेगी, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और कांग्रेस संगठन आने वाले समय में और सशक्त होकर जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा।

मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग द्वारा “सोशल मीडिया वॉरियर्स” अभियान का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा मंच

Madhya Pradesh Congress Social Media Department launches “Social Media Warriors” campaign, providing platform to youth विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर के युवाओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, लेखकों, ब्लॉगर्स, मोटिवेशनल स्पीकर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा कला एवं मनोरंजन जगत की प्रतिभाओं को जोड़ने के लिए “सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा एक खोज” अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य समाज की सकारात्मक और जागरूक आवाज़ों को कांग्रेस संगठन से जोड़कर जनहित, संविधान और लोकतंत्र की लड़ाई को मजबूत करना है। पूरे मध्य प्रदेश में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज सोशल मीडिया जनमत निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में कांग्रेस उन युवाओं और प्रतिभाशाली लोगों को मंच देना चाहती है जो समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने का साहस रखते हैं। अभियान के अंतर्गत 1 जून से 15 जून तक इच्छुक युवा ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आवेदनों की जांच और स्क्रूटनी की जाएगी तथा 20 से 23 जून के बीच साक्षात्कार आयोजित होंगे। चयनित प्रतिभाओं की अंतिम सूची 30 जून को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी की जाएगी। कांग्रेस पार्टी केवल राजनीतिक कार्यकर्ताओं का संगठन नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की विचारधारा का आंदोलन है। संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं और प्रतिभाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर उन्हें समाज और राष्ट्रहित में काम करने का अवसर दिया जाएगा। आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और आम जनता के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे समय में जागरूक और रचनात्मक युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी ऐसे युवाओं को आगे लाकर उनकी ऊर्जा और प्रतिभा को जनहित की लड़ाई में शामिल करना चाहती है। कांग्रेस का यह अभियान केवल सदस्यता अभियान नहीं, बल्कि नई सोच, नई प्रतिभाओं और नई ऊर्जा को संगठन से जोड़कर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक मजबूत सामाजिक-राजनीतिक मंच तैयार करने की पहल है।

नगर पालिका की 10 दुकानें 12 साल से बिना नीलामी, कलेक्टर से पार्षद ने दुकान नीलामी  कराए जाने की मांग ।

10 shops of the municipality are lying unauctioned for 12 years, councillor demands auction of the shops from the collector. हरिप्रसाद गोहे आमला। भगतसिंह वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव खुशबू विजय अतुलकर ने कलेक्टर बैतूल को पत्र लिखकर नगर पालिका द्वारा निर्मित दुकानों की नीलामी कराने की मांग की है।  पत्र में कहा गया कि आमला नगर पालिका ने करीब 15-20 साल पहले शनिचरा बाजार में 20 दुकानें बनाईं। इनमें से 10 दुकानें 12 साल पहले नीलाम हुईं, लेकिन बाकी 10 दुकानें आज तक नीलाम नहीं हुईं। कई बार आवेदन के बाद भी नगर पालिका अधिकारियों ने रुचि नहीं ली। पार्षद खुशबू अतुलकर ने कहा कि बेरोजगार युवक-युवतियां रोजगार के लिए भटक रहे हैं। नीलामी न होने से शासन को लाखों का राजस्व नुकसान हो रहा है। उन्होंने 10 दुकानों की अतिशीघ्र नीलामी कर बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की मांग की।

मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेस का गांधीवादी प्रदर्शन, जनपद चौक पर नारेबाजी।

Congress’s Gandhian protest against the Chief Minister’s statement, sloganeering at Janpad Chowk. हरिप्रसाद गोहे आमला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई टिप्पणी के विरोध में सोमवार शाम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जनपद चौक पर गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र भावसार ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को मर्यादित भाषा रखनी चाहिए। ऐसी टिप्पणियां लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं।कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से बयान पर स्पष्टीकरण और भविष्य में ऐसी भाषा से बचने की मांग की। प्रदर्शन में युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

अंबाडा में जल संकट गहराया, कांग्रेस नेत्री खुशबू अतुलकर निजी खर्च से टैंकर भेजने को तैयार।

Water crisis deepens in Ambada, Congress leader Khushboo Atulkar ready to send tankers at personal expense. हरिप्रसाद गोहे आमला। ग्राम अंबाडा पंखा में भीषण जल संकट से ग्रामीण परेशान हैं। दूषित कुओं के पानी से स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ा है। महिलाओं-बच्चों को कई किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। एसडीएम-कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। वार्ड 9 पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव खुशबू विजय अतुलकर ने कहा कि शासन-प्रशासन अनुमति दे तो वह निजी खर्च से गांव में पानी के टैंकर भिजवाएंगी। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।

ब्लॉक अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल हुआ आमला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, दिग्गजों से लिया आशीर्वाद ।

Amla Congress delegation attended the Block President Conference and took blessings from the dignitaries.  नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में पहुंचे आधा सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता । हरिप्रसाद गोहे  आमला । दिनांक 17 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रविंद्र भवन भोपाल में ब्लॉक अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैतूल जिला अध्यक्ष निलय डागा के आदेश पर आमला से नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी के नेतृत्व में करीब आधा सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।  पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के निर्देश पर वे नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी का हौसला बढ़ाने और पार्टी को मजबूती देने के उद्देश्य से भोपाल पहुंचे। उनके साथ आमला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद बिल्लू यादव भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया और पार्टी को मजबूत करने का वचन दिया।   दिग्गज नेताओं से की भेंट नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी ने बताया कि उन्होंने जिला अध्यक्ष निलय डागा के साथ राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी उषा नायडू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया, सी डब्ल्यू सी  सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री एवं पूर्व मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, प्रदेश सचिव समीर खान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति, राजीव सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, धरमूसिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर आशीर्वाद लिया।   आमला आने का दिया न्योता विजय अतुलकर ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया को आमला आने का न्योता दिया गया। पुष्पहार और गुच्छमाला भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। दोनों नेताओं ने अजय सोलंकी और विजय अतुलकर के सिर पर हाथ रखकर और गले लगाकर विजय भव का आशीर्वाद दिया।  ये रहे उपस्थित इस अवसर पर बृजभूषण पांडे, पूर्व पार्षद एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिल्लू यादव, किशोर परिहार, बटकेश्वर भारती, पहलवान सिंह, रिंकु वर्मा, राजु चौबे, धर्मेंद्र भल्लवी, अरुण यादव, ललित यादव, नरेश मोरे, ब्लॉक उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस आमला पीयूष अतुलकर, धर्मेश अतुलकर, भारत रावत, रमजान खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

16 नंबर’ में छिपा है जवाब: राहुल गांधी की पहेली से हलचल, क्या परिसीमन को लेकर दक्षिण की राजनीति पर है इशारा?

The answer lies in ‘number 16’: Rahul Gandhi’s puzzle stirs up a stir, is it a reference to South Indian politics regarding delimitation? लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने ’16’ नंबर को लेकर एक रहस्यमयी टिप्पणी करते हुए कहा ‘हे भगवान यही तो वो नंबर है 16। जिसमें पूरा जवाब छिपा है।’ क्या है ’16’ का रहस्य?राहुल गांधी ने बताया कि कल जब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा में भाषण सुन रहे थे, तब उन्हें उनकी ऊर्जा कम लगी। उसी दौरान उन्होंने तारीख देखी 16 अप्रैल। इसी पर उन्होंने कहा कि 16 नंबर में ही इस पहेली का जवाब है। अगर आप किसी को कुछ समझ आया तो प्लीज मुझे सोशल मीडिया पर बताएं। आप जल्द ही इस नंबर के रहस्य को जान जाएंगे। NDA गणित और 16 का कनेक्शनराजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी का इशारा सीधे एनडीए गठबंधन के अंदरूनी गणित की ओर हो सकता है। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर बहुमत से पीछे रह गई थी और उसे सहयोगियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इस संदर्भ में आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) का महत्व बढ़ जाता है, जिसके पास 16 सांसद हैं और जिसका नेतृत्व चंद्रबाबू नायडू करते हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं है कि राहुल गांधी का इशारा इसी तरफ था। TDP की भूमिका और दक्षिणी राज्यों की चिंताहालांकि राहुल गांधी ने कोई विवरण नहीं दिया, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वे इस ओर इशारा कर रहे थे कि टीडीपी (जो दक्षिण भारत का एक दल है) परिसीमन की योजनाओं पर मोदी सरकार के साथ सहमत नहीं हो सकता है। यह भी गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के मंत्री और टीडीपी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नारा लोकेश, जो नायडू के बेटे हैं, ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी को एनडीए की ओर से देश को आश्वासन देने के लिए धन्यवाद दिया था कि परिसीमन के माध्यम से किसी भी राज्य के साथ कोई अन्याय नहीं किया जाएगा। परिसीमन बिल पर क्यों उठे सवाल?राहुल गांधी का यह बयान उस समय आया है जब केंद्र सरकार लोकसभा सीटों के परिसीमन की तैयारी कर रही है। यह प्रक्रिया 2023 में पास महिला आरक्षण कानून से भी जुड़ी बताई जा रही है। दक्षिण भारत के कई दलों को डर है कि पुरानी जनगणना के आधार पर सीटों का पुनर्वितरण होने से उनकी हिस्सेदारी कम हो सकती है। तमिलनाडु की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) सहित कई दलों का कहना है कि यदि 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन हुआ, तो दक्षिण राज्यों की लोकसभा हिस्सेदारी 24% से घटकर 20% तक आ सकती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet