Amla Youth Congress staged a protest against the atrocities at Jantar Mantar, burning an effigy.
हरिप्रसाद गोहे
आमला । जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आमला युवक कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। आमला में नितिन गाडरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पुतला दहन किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। इस मौके पर नितिन गाडरे ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन पर अत्याचार “लोकतंत्र की हत्या” है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अत्याचार नहीं रुका तो आंदोलन और उग्र होगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
recent visitors 83









