City Congress Committee formed, 21 officials got responsibility.
- आमला की जनता की आवाज बनेंगे कार्यकर्ता – अजय सोलंकी।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय विनोद डागा के निर्देश पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से आमला शहर कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया है। जिला संगठन महासचिव ब्रज पांडे, ब्लॉक प्रभारी नीरज सोनी और शहर प्रभारी शाबीर शाह के मार्गदर्शन में जारी इस सूची को शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सोलंकी की अनुशंसा पर अंतिम रूप दिया गया। नई कार्यकारिणी में कुल 21 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।
युवा, महिला और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व।
नई टीम में आमला शहर के सभी वार्डों के कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। पार्टी ने युवाओं के जोश और वरिष्ठों के अनुभव का समन्वय करते हुए संतुलित कार्यकारिणी बनाई है।
नवगठित आमला शहर कांग्रेस कमेटी में
- ब्लॉक अध्यक्ष: अजय सोलंकी – वार्ड 17
- कोषाध्यक्ष: मदन साहू – वार्ड 1
उपाध्यक्ष: धर्मेश अतुलकर – वार्ड 13, दिलीप ढोमने – वार्ड 15, कमलेश माकोड़े – वार्ड 8
महासचिव: कविश देशमुख – वार्ड 4, रमजान खान – वार्ड 9, दीपक बेले – वार्ड 16, अनिल उईके – वार्ड 3, यशपाल ठाकुर – वार्ड 4, श्रीमती रेखा भारखे – वार्ड 10
सचिव: नंदकिशोर यादव – वार्ड 12, विजय सोनू बछेले – वार्ड 16, प्रमोद सेठिया – वार्ड 3, विजय सोलंकी – वार्ड 7, राजेश राठौर – वार्ड 5, ओमप्रकाश शेषकर – वार्ड 5, श्रीमती संजोगी बर्थे – वार्ड 18, श्रीमती किरण दुबे – वार्ड 17
- मीडिया प्रभारी: हरिप्रसाद गोहे – वार्ड 12
- सोशल मीडिया प्रभारी: जीतेश वाईकर – वार्ड 13
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई टीम आमला में कांग्रेस को और मजबूत करेगी। पदाधिकारियों से जनता की समस्याएं उठाने, पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

ब्लॉक अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा, “सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस के सिद्धांतों के साथ काम करेंगे और आमला की जनता की आवाज बनेंगे।”
नई कार्यकारिणी के गठन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सभी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने और जनसेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।









