Former PM Rajiv Gandhi’s 82nd birth anniversary was celebrated under the leadership of Councilor Khushbu Atulkar.
- केक काटा, सिंदूर का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
हरिप्रसाद गोहे
आमला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा के निर्देश और नगर कांग्रेस प्रभारी साबिर शाह के मार्गदर्शन में नगर कांग्रेस व यूथ कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती शालीमार सेलिब्रेशन पॉइंट, बस स्टैंड पर मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश दामले ने कहा कि वे प्रधानमंत्री बनने से पहले से राजीव गांधी को जानते थे। पूर्व नपा उपाध्यक्ष साबिर शाह ने उनके बलिदान को अविस्मरणीय बताया। नगर अध्यक्ष अजय तोर सिंह सोलंकी ने कहा कि कम उम्र में प्रधानमंत्री बनकर देश के लिए प्राण देने वाले राजीव गांधी को भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश दामले द्वारा केक काटा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही सिंदूर का पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में सुभाष देशमुख, बिल्लू यादव, शैलेंद्र खातरकर, विजय अतुलकर, खुशबू अतुलकर, रेखा कनौजिया सहित आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन में यूथ कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष पीयूष विजय अतुलकर की मुख्य भूमिका रही।









