A memorandum from the Congress, protesting the mistreatment of students and the arrest of Rahul Gandhi, will be submitted on Friday at 3 PM.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान और जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के आदेश पर शहर कांग्रेस कमेटी आमला द्वारा विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजयसिंह सोलंकी ने बताया कि छात्रों के साथ हुए दुर्व्यवहार और श्री राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में यह ज्ञापन एसडीएम महोदया को सौंपा जाएगा।
ज्ञापन दोपहर 3 बजे तहसील कार्यालय में दिया जाएगा। इसमें सभी सम्मानित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने की अपील की गई है।
recent visitors 9









