LATEST NEWS

केंद्र सरकार पर भड़के केजरीवाल: धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा, बोले- सोनम वांगचुक को बनाएं देश का शिक्षा मंत्री

Kejriwal lashes out at the Central Government: Demands Dharmendra Pradhan’s resignation, says Sonam Wangchuk should be made the country’s Education Minister. नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक विवाद को लेकर देश की सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। जंतर-मंतर पर युवाओं के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन को अपना समर्थन देते हुए केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर दी है। केंद्र को केजरीवाल की चेतावनीप्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि युवाओं की आवाज, इस आंदोलन और सोनम वांगचुक की बात को सुनिए, वरना तीन साल बाद (आगामी चुनावों में) केंद्र सरकार का वही हश्र होगा जो 2014 में तत्कालीन सरकार का हुआ था। पीएम मोदी को दिया अनोखा प्रस्तावशिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही तय करने की मांग उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कैबिनेट में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा। केजरीवाल ने कहा कि मेरा प्रधानमंत्री को एक सुझाव और प्रस्ताव है कि धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से हटाया जाना चाहिए और पीएम को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को देश का नया केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाना चाहिए। सोनम वांगचुक के अनशन का 19वां दिनयह पूरा विवाद 2026 की नीट-यूजी परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के आरोपों से जुड़ा है। लद्दाख के प्रसिद्ध इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक इसी मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। गुरुवार को उनके इस आमरण अनशन का 19वां दिन था। वांगचुक की मुख्य मांग शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाना है। वांगचुक की सेहत की रोजाना हो क्लीनिकल मॉनिटरिंगसोनम वांगचुक के लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई थी, जिस पर गुरुवार को अदालत ने बड़ा आदेश जारी किया। अदालत की टिप्पणी: चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की खंडपीठ ने कहा कि हर नागरिक का जीवन अनमोल है और सरकार को इसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। हाईकोर्ट का निर्देश: कोर्ट ने आदेश दिया है कि जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के दौरान सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की रोजाना क्लीनिकल मॉनिटरिंग (जांच) की जाए। अगर सरकारी डॉक्टरों की राय में किसी भी तरह के मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत होती है, तो बिना किसी देरी के उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा दी जाए। केंद्र सरकार ने कोर्ट को दिया भरोसासुनवाई के दौरान केंद्र और दिल्ली सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि सरकारी डॉक्टरों और चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम पहले से ही रोजाना वांगचुक के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। उन्होंने बेंच को भरोसा दिलाया कि यदि जरूरत पड़ी तो डॉक्टरों की एक और अतिरिक्त टीम भी तैनात की जा सकती है। कोर्ट ने सरकार के इस आश्वासन के बाद राकेश कुमार साहनी द्वारा दायर की गई इस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया।

पार्षद खुशबू अतुलकर के नेतृत्व में चंद्रभागा पुल पर चक्का जाम, प्रशासन ने जल्द समस्या निराकरण का दिया आश्वासन।

Road blockade on Chandrabhaga bridge under the leadership of councilor Khushboo Atulkar, administration assured to resolve the problem soon. जनहित की मांगों पर सुनवाई न होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, क्रमिक भूख हड़ताल की दी चेतावनी। हरिप्रसाद गोहे आमला। वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर के नेतृत्व में गुरुवार को जनहित की लंबित मांगों को लेकर नगर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रशासन द्वारा नव सूत्रीय लंबित मांगों का निराकरण नहीं किए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने रतेड़ा रोड स्थित मां चंद्रभागा नदी के पुल पर मुख्य सड़क जाम कर दी। इस दौरान पार्षद खुशबू अतुलकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने शहर की टूटी सड़कों, स्वच्छता, बिजली, पानी और अन्य जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल आमला तहसीलदार से मिला और ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग रखी। इस पर तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों को अवगत कराकर जल्द समाधान का आश्वासन पार्षद खुशबू अतुलकर को दिया।इस दौरान मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने भी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द निराकरण कराने की बात कही। आंदोलन जारी रखने की चेतावनी पार्षद खुशबू अतुलकर ने कहा कि यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुईं तो कांग्रेसजन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर की जनता की आवाज को दबाया नहीं जाएगा। प्रदर्शन में मौजूद रहे प्रदर्शन में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख, ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी नीरज सोनी, नगर कांग्रेस प्रभारी साबिर शाह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी,विजय अतुलकर,रमेश दामले,पूर्व पार्षद रेखा कनोजिया,रेखा दिलीप बरखे,मोना पाटिल, प्रदीप कोकाटे,कमलेश मकोड़े, यशपाल ठाकुर, अनिल उइके, दीपक बेले, सोनू विजय बचले, अकरम खान, रमजान खान, शेख आबिद, रसीद खान, योगेश गोलू डांगरे, संजय सोलंकी, हरिप्रसाद, शैलेन्द्र खातरकर,सहित बड़ी संख्या में आमजन,कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनहित की 11 मांगों को लेकर 16 जुलाई को आमला में “चक्का जाम”। ये है प्रमुख मांगें प्रमुख मांगे चंद्रभागा पुल पर रेलिंग-लाइट, आंगनबाड़ियों की मरम्मत, टूटी सड़कों का पेचवर्क, बस स्टैंड रोड की रिपेयरिंग, शनिचरा बाजार की दुकानों की नीलामी, खाद-बीज की सुचारु व्यवस्था, गैस टंकी वितरण, बढ़े बिजली बिल, दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट आदि 11 सूत्रीय मांगें शामिल हैं।

जनहित की 11 मांगों को लेकर 16 जुलाई को आमला में “चक्का जाम”।

“Chakka Jam” in Amla on 16th July regarding 11 demands of public interest. हरिप्रसाद गोहे आमला। युथ कांग्रेस जिला महासचिव एवं पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर के नेतृत्व में आमला नगर में जनहित की मांगों को लेकर 16 जुलाई 2026, बुधवार को दोपहर 12:00 बजे मां चंद्रभागा नदी पुल पर “चक्का जाम” किया जाएगा। उल्लेखनीय हो की प्रमुख मांगों का निराकरण न होने से पार्षद करेंगी आंदोलन। ये है प्रमुख मांगे चंद्रभागा पुल पर रेलिंग-लाइट, आंगनबाड़ियों की मरम्मत, टूटी सड़कों का पेचवर्क, बस स्टैंड रोड की रिपेयरिंग, शनिचरा बाजार की दुकानों की नीलामी, खाद-बीज की सुचारु व्यवस्था, गैस टंकी वितरण, बढ़े बिजली बिल, दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट आदि 11 सूत्रीय मांगें शामिल हैं।आयोजकों ने नगर के सभी नागरिकों, पत्रकारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचकर आवाज बुलंद करने का आग्रह किया है।

जयकारों और आतिशबाजी के साथ निकली दादा भक्तों की 13वीं पदयात्रा, क्षेत्र की खुशहाली की मांगी मनोकामना ।

The 13th foot march of Dada devotees started with cheers and fireworks, prayed for the prosperity of the area. हरिप्रसाद गोहे  आमला। दादाजी सेवा समर्थ सेवा समिति से जुड़े श्रद्धालु भक्तों का जत्था मंगलवार देर शाम खंडवा स्थित दादाजी धूनीवाले दरबार के दर्शन के लिए पदयात्रा पर रवाना हुआ।  भक्तों ने हाथों में ध्वज रूपी निशान लेकर आमला शहर के मुख्य मार्गों से यात्रा शुरू की।  इस दौरान पीर मंजिल चौक पर नगरवासियों ने भक्तों का फूल-माला पहनाकर और जबरदस्त आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया। साथ ही उनकी मंगल यात्रा की कामना भी की। ढोल-नगाड़े की धुन और ” भजलो दादाजी का ना म-भजलो हर-हर जी” के जयकारों के बीच पैदल चल रहे भक्त भजनों में लीन दिखे। यात्रा में शामिल भक्तों ने बताया कि वे प्रति वर्ष अखाड़ी महोत्सव पर दादा धाम खंडवा जाते हैं। यह उनकी 13वीं यात्रा है। इस बार वे क्षेत्र में खुशहाली और अच्छी वर्षा के लिए दादाजी से मनोकामना करेंगे।

नगर पालिका परिषद आमला में उत्साह से मनाया गया ‘नमस्ते दिवस’।

‘Namaste Day’ was celebrated with enthusiasm in Municipal Council Amla. हरिप्रसाद गोहे आमला। नगर पालिका परिषद आमला में मंगलवार को ‘नमस्ते दिवस’ गरिमामय तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता मित्रों और सफाई कर्मचारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना और उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी , उपयंत्री योगेश अनेराव, स्वच्छता सभापति श्रीमती दीक्षा मयूर सूरजेकर एवं स्वच्छता प्रभारी ने शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा किटें स्वच्छता मित्रों को वितरित कीं। वक्ताओं ने नगर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना की और सभी से सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करने की अपील की।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और स्वच्छता मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैतूल की बेटी आराधना मालवी ने नई दिल्ली में ‘वृक्षमित्र संकल्प’ कार्यक्रम में की सहभागिता

Betul’s daughter Aradhana Malvi participated in the ‘Vrikshamitra Sankalp’ program in New Delhi. हरिप्रसाद गोहे आमला। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली में 12 जुलाई 2026 को आयोजित ‘पर्यावरण संरक्षण संकल्प – वृक्षमित्र’ कार्यक्रम में बैतूल जिले की समाजसेवी आराधना मालवी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजित कार्यक्रम कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान आराधना मालवी ने ‘वृक्षमित्र’ के रूप में संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का प्रण लिया। इस अवसर पर आराधना को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा का भी अवसर मिला। चर्चा में युवाओं और सामाजिक संगठनों की भूमिका तथा जनभागीदारी से वृक्षारोपण अभियान को बढ़ावा देने पर बात हुई। आराधना मालवी ने कहा कि वे अपनी संस्था सुषमा महिला जन कल्याण एवं बाल विकास शिक्षण समिति के माध्यम से महिलाओं, युवाओं और बच्चों को जोड़कर वृक्षारोपण अभियान चलाएंगी।बैतूल जिले के लिए यह गौरव का विषय है।

नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय आमला में कार्यशाला का हुआ आयोजन ।

A workshop was organised at Dr Bhimrao Ambedkar College, Amla under the campaign “Away from drugs is important”.  हरिप्रसाद गोहे  आमला। जिले में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में मंगलवार को नशा मुक्ति पखवाड़ा विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गुलाबराव डोंगरे ने की। मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मुकेश इवने उपस्थित रहे। प्रो. मुकेश इवने ने कहा कि वर्तमान समय में नशे की लत समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। प्राचार्य प्रो. गुलाबराव डोंगरे ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के प्रति जागरूक करना इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है।  उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जागरूक होकर अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को नशे की बुराइयों के बारे में बताएं और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. डोंगरे ने महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ और विद्यार्थियों को नशा न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेंद्र गिरि गोस्वामी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी प्रो. निधि द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर प्रो. जगदीश ऊईके, डॉ. जगदीश पटैया, प्रो. लोकेश झरबड़े, प्रो. राजा अतुलकर, डॉ. सुनीता सोलंकी सहित महाविद्यालय का समस्त प्राध्यापकगण, स्टॉफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान पर विस्तार से चर्चा की और “नशा मुक्त आमला, नशा मुक्त युवा” का संकल्प दोहराया।

नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान 15 जुलाई से ड्रग अवेयरनेस रन के साथ होगा अभियान का आगाज।

“Drug Away from Drugs is Necessary 2.0” campaign begins July 15th The campaign will begin with a drug awareness run. पुलिस परेड ग्राउंड से निकलेगी जागरूकता रैली, दिलाई जाएगी शपथ। हरिप्रसाद गोहे  आमला/बैतूल। जिले में नशे के खिलाफ 15 दिन का व्यापक जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार अभियान का औपचारिक शुभारंभ 15 जुलाई को सुबह 8 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से रैली और ड्रग अवेयरनेस रन के साथ होगा।  इस दौरान सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी।प्राप्त जानकारी अनुसार एसपी कार्यालय में हुई बैठक में एडिशनल एसपी कमलेश खरपुसे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने तैयारियों पर चर्चा की। अभियान में स्कूल-कॉलेज के छात्र, एनसीसी, ग्राम-नगर सुरक्षा समिति, एनजीओ और सभी विभाग शामिल होंगे।  अभियान अंतर्गत दिनांक 16 से 30 जुलाई तक स्कूलों में शपथ, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, सोशल मीडिया प्रचार, झुग्गी-झोपड़ियों में जागरूकता और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर-फिल्म प्रदर्शन किए जाएंगे। 30 जुलाई को समापन समारोह में सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा।

भोजशाला परिसर में नमाज पर रोक जारी, राज्य सरकार को परिसर के पास नई जगह देने का निर्देश

Ban on Namaz within the Bhojshala complex remains in force; State government directed to provide an alternative site near the complex. सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला मामले पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ विभिन्न मुस्लिम पक्षों द्वारा दायर याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने याचिकाओं पर फिलहाल कोई अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार कर दिया और हाईकोर्ट के फैसले से पूर्व की स्थिति बहाल करने से इनकार कर दिया। जिसके चलते अभी भोजशाला परिसर में नमाज पर रोक जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस तथा अन्य हिंदू पक्षकारों को नोटिस जारी किया। अदालत ने क्या दिया निर्देश?पीठ ने हालांकि राज्य सरकार को निर्देश दिया कि मुस्लिम पक्ष को भोजशाला के पास ही अलग जगह दी जाए, जहां मुस्लिम शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच नमाज अदा कर सकें। पीठ ने साफ किया कि अंतिम फैसले तक यह निर्देश अस्थायी है। मुस्लिम पक्ष के वकील हुजैफा अहमदी की याचिका को स्वीकार करते हुए पीठ ने निर्देश दिया कि एएसआई, बिना अदालत की मंजूरी के भोजशाला परिसर में ढांचागत बदलाव नहीं करेगा। मुस्लिम पक्ष ने दी ये दलीलेंअदालत ने यह भी कहा कि मामले को अंतिम सुनवाई के लिए शीघ्र सूचीबद्ध किया जाएगा। पीठ ने कहा कि वे इस मामले पर जुलाई के तीसरे हफ्ते में अंतिम सुनवाई कर सकते हैं। सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील हुजैफा अहमदी ने कहा कि हाईकोर्ट ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट में अपील का मौका भी नहीं दिया। साल 2003 में एएसआई ने आदेश दिया था कि हफ्ते में एक दिन शुक्रवार को नमाज अदा की जाएगी और एक दिन मंगलवार को पूजा होगी। आज हमें पूरी तरह से बाहर कर दिया गया है? ये बहुत गलत है। मुस्लिम पक्ष के वकील ने कहा कि एएसआई की रिपोर्ट करने वाले लोगों से पूछताछ भी नहीं की गई। हुजैफा ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक की मांग की। वरिष्ठ वकील सिंघवी ने कहा कि कुछ जगहों पर मंदिर हो सकते हैं, लेकिन इतिहास में पीछे जाने की जरूरत नहीं है। सिंघवी ने कहा, यहां 700 वर्षों से यहां नमाज हो रही है। 1927 -28 के सर्वे में कहा गया कि ये एक मस्जिद है। एमपी वक्फ एक्ट का नोटिफिकेशन भी यही कहता है। साल 1977 से यहां नमाज के साथ बसंत पंचमी की पूजा भी हो रही है, लेकिन हिंदू पक्ष की रिट याचिका पर आदेश पारित कर दिया गया। सॉलिसिटर जनरल ने क्या कहा?इस पर सरकार का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भोजशाला परिसर में नमाज का विरोध किया और कहा कि आदेश को दिए हुए दो महीने बीत चुके हैं। काफी कुछ हो चुका है। अगर फिर से नमाज का निर्देश दिया जाता है तो इससे प्रशासनिक परेशानी हो सकती है। सीजेआई ने कहा- ये बेहद संवेदनशील मुद्दा, सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरतसीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि ये बहुत संवेदनशील मुद्दा है। इसमें बहुत सोच समझ कर आगे बढ़ने और टिप्पणी करने की जरूरत है, वर्ना जनता में गलत संदेश जाएगा और गलत प्रभाव पड़ेगा। बेहतर होगा कि हम इसे अगले 10-20 दिनों के भीतर एक सुविधाजनक तारीख पर सुनवाई के लिए तय करते हैं। सीजेआई ने कहा कि हमें बहुत ज्यादा सावधान रहना चाहिए। ऐसा ऑर्डर पास नहीं करना चाहिए जिसका प्रभाव लॉ एंड ऑर्डर पर पड़े। एएसआई के इंतजाम करने के बावजूद, वहां पर दिक्कतें रही हैं। यह एक ऐसा मामला है जहां दोनों पक्षों को धैर्य रखना चाहिए। इसमें दो से तीन सप्ताह लग सकते हैं। सभी को तैयार रहना चाहिए। बता दें कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने 15 मई 2026 को धार के ऐतिहासिक भोजशाला परिसर को मां वाग्देवी (सरस्वती) का प्राचीन मंदिर घोषित करते हुए हिंदू पक्ष में फैसला सुनाया था।

नगर कांग्रेस कमेटी का गठन, 21 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी।

City Congress Committee formed, 21 officials got responsibility. हरिप्रसाद गोहे  आमला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय विनोद डागा के निर्देश पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से आमला शहर कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया है। जिला संगठन महासचिव ब्रज पांडे, ब्लॉक प्रभारी नीरज सोनी और शहर प्रभारी शाबीर शाह के मार्गदर्शन में जारी इस सूची को शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सोलंकी की अनुशंसा पर अंतिम रूप दिया गया। नई कार्यकारिणी में कुल 21 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। युवा, महिला और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व। नई टीम में आमला शहर के सभी वार्डों के कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। पार्टी ने युवाओं के जोश और वरिष्ठों के अनुभव का समन्वय करते हुए संतुलित कार्यकारिणी बनाई है। नवगठित आमला शहर कांग्रेस कमेटी में  उपाध्यक्ष: धर्मेश अतुलकर – वार्ड 13, दिलीप ढोमने – वार्ड 15, कमलेश माकोड़े – वार्ड 8   महासचिव: कविश देशमुख – वार्ड 4, रमजान खान – वार्ड 9, दीपक बेले – वार्ड 16, अनिल उईके – वार्ड 3, यशपाल ठाकुर – वार्ड 4, श्रीमती रेखा भारखे – वार्ड 10   सचिव: नंदकिशोर यादव – वार्ड 12, विजय सोनू बछेले – वार्ड 16, प्रमोद सेठिया – वार्ड 3, विजय सोलंकी – वार्ड 7, राजेश राठौर – वार्ड 5, ओमप्रकाश शेषकर – वार्ड 5, श्रीमती संजोगी बर्थे – वार्ड 18, श्रीमती किरण दुबे – वार्ड 17   संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई टीम आमला में कांग्रेस को और मजबूत करेगी। पदाधिकारियों से जनता की समस्याएं उठाने, पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा, “सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस के सिद्धांतों के साथ काम करेंगे और आमला की जनता की आवाज बनेंगे।” नई कार्यकारिणी के गठन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सभी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने और जनसेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

परिवहन संभागीय उड़नदस्ता जबलपुर द्वारा दो पुलर वाहन जब्त, प्रकरण न्यायालय को प्रेषित

Two puller vehicles seized by Transport Divisional Flying Squad Jabalpur, case sent to court विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव,अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। परिवहन संभागीय उड़नदस्ता, जबलपुर द्वारा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए ट्रांसटेक लॉजिस्टिक इंटरनेशनल कंपनी के दो पुलर वाहनों क्रमांक MH-46-CU-5214 एवं MH-46-CU-6214 को जब्त किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त दोनों वाहन जबलपुर से महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। वाहनों का परमिट समाप्त हो चुका था तथा मध्यप्रदेश मोटरयान कर भी जमा नहीं किया गया था। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर संभागीय उड़नदस्ता, जबलपुर की टीम द्वारा दोनों वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से थाना बरगी परिसर में खड़ा कराया गया है। साथ ही, संबंधित प्रकरण को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई एवं सुनवाई हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। परिवहन निरीक्षक एवं प्रभारी विक्रम सिंह ठाकुर के द्वारा बताया गया है कि बिना वैध परमिट एवं कर जमा किए बिना संचालित होने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी निरंतर जांच एवं कार्रवाई की जारी रहेगी.

जितना अच्छा साथ चौथे स्तंभ का रहता है, उतने बाकी स्तंभ सही कार्य करते हैं” – एसडीएम बड़ोनिया

The fourth pillar is in good company, the fourth pillar pillars do the right work” – Comic Bardonia हरिप्रसाद गोहे आमला। आमला अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  शैलेन्द्र बड़ोनिया का स्थानांतरण हरदा जिला होने पर शनिवार को तहसील अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा नगर के भवानी लॉन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत व सम्मान की बेला के साथ हुई। इस दौरान महिला पटवारियों ने सामूहिक रूप से एस डीएम को पुष्प गुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में अधिवक्ता संघ आमला, पत्रकार संघ, शहर के गणमान्य नागरिक, राजस्व,शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। काम के दौरान मिला सीखने का अवसर   इस अवसर पर तहसीलदार आमला श्रीमती रिचा कौरव ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि “सर के मार्गदर्शन में मुझे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। सर मेरे प्रेरणा स्रोत हैं। भविष्य में मेरी भी कार्यप्रणाली आपकी तरह हो, ऐसी अपेक्षा करती हूं।”  अधिवक्ता संघ की ओर से सुरेन्द्र बारंगे और जनपद अध्यक्ष गणेश यादव ने अपनी कविताओं के माध्यम से एसडीएम की कार्यशैली और जनता से जुड़ाव को प्रस्तुत किया। वहीं अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय, अनिल पाठक और कृषि विस्तार अधिकारी पारस कापसे ने प्रशासनिक कार्यों के कुशल निर्वहन और जनसेवा के लिए एसडीएम की सराहना की। SIR में आमला को दिलाया नंबर-1 स्थान समारोह के अंत में एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने सभी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से SIR अभियान में आमला अनुभाग को 92 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ प्रदेश में नंबर-1 पर लाने में सफलता मिली। इसमें तहसील अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षा विभाग और मीडिया का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए मैं आभारी हूं। मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “जितना अच्छा साथ चौथे स्तंभ का रहता है, उतने बाकी स्तंभ सही कार्य करते हैं।” कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षक शिवप्रसाद गुजरे ने किया। अंत में तहसीलदार रिचा कौरव ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

कूनो में बनेगा नया चीता जेनेटिक पूल, बोत्सवाना की मादा CCB-3 को ग्वालियर के जंगल से लाकर वापस छोड़ा; बढ़ेगी प्रजनन की संभावना

New cheetah genetic pool to be created in Kuno; female cheetah CCB-3 from Botswana brought back from Gwalior forests and released; breeding prospects to improve. ग्वालियर। श्योपुर स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता परियोजना के अगले चरण को गति देने के लिए नया जेनेटिक पूल विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। परियोजना के तहत बोत्सवाना से लाए गए चीतों के माध्यम से आनुवंशिक विविधता बढ़ाने और स्वस्थ नई पीढ़ी तैयार करने की दीर्घकालिक योजना पर काम किया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत बोत्सवाना मूल की मादा चीता सीसीबी-3 (CCB-3) को दोबारा कूनो राष्ट्रीय उद्यान लाया गया है। करीब 20 दिनों तक ग्वालियर वन मंडल के जंगलों में विचरण करने के बाद मादा चीता को सुरक्षित वापस लाकर ऐसे क्षेत्र में छोड़ा गया है, जहां उसके अन्य नर चीतों के संपर्क में आने और प्राकृतिक प्रजनन की संभावना अधिक मानी जा रही है। आनुवंशिक विविधता बढ़ाना मुख्य उद्देश्यवन अधिकारियों के अनुसार, चीता परियोजना का प्रमुख लक्ष्य केवल चीतों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि मजबूत और विविध आनुवंशिक आधार वाली नई पीढ़ी विकसित करना भी है। इसी उद्देश्य से बोत्सवाना से लाए गए चीतों को परियोजना का अहम हिस्सा बनाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि नए वातावरण में इन चीतों को पूरी तरह स्थापित करना और उन्हें सफल प्रजनन कार्यक्रम से जोड़ना परियोजना की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी वजह से उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और गतिविधियों पर लगातार विशेषज्ञों की निगरानी रखी जा रही है। रंग और बनावट में दिखा अंतरवन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बोत्सवाना से लाए गए चीतों का रंग पहले दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों की तुलना में अधिक गहरा पीला है। इसके अलावा उनके शरीर की बनावट और व्यवहार में भी कुछ प्राकृतिक अंतर देखने को मिले हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह अंतर पूरी तरह सामान्य है और उनके मूल आवास तथा आनुवंशिक पृष्ठभूमि का परिणाम है।

नौसेना को मिला INS महेंद्रगिरी, राजनाथ बोले- ड्रोन हब के तौर पर जाना जाएगा यह इलाका

Navy receives INS Mahendragiri; Rajnath says this region will be known as a drone hub. विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज शनिवार को यहां विशाखापत्तनम डॉकयार्ड में INS महेंद्रगिरी को कमीशन किया. इससे इंडियन नेवी के बाड़े में एक और स्टेट-ऑफ-द-आर्ट वॉरशिप शामिल हो गया है. बता दें, यह एक स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट और प्रोजेक्ट 17A नीलगिरी-क्लास का छठा वॉरशिप है. कमीशनिंग सेरेमनी के दौरान राजनाथ सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर भी मिला. जानकारी के मुताबिक पूर्वी घाट में महेंद्रगिरी पहाड़ों के नाम पर रखा गया यह फ्रिगेट लचीलेपन, ताकत और पक्के इरादे का प्रतीक है. इस नाम वाला पहला भारतीय नेवी का वॉरशिप होने के नाते, महेंद्रगिरी सच में अपने आप में अनोखा है. उम्मीद है कि यह वॉरशिप एक खास पहचान बनाएगा और भारत के समुद्री इतिहास में एक और अध्याय जोड़ेगा. इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने पहले भी आठ ड्रोन कंपनियों के ग्रुप द्वारा कुरनूल में ‘ड्रोन सिटी’ बनाने के बारे में बात की थी. जैसे सूरत को ‘डायमंड सिटी’ और बेंगलुरु को देश की ‘सिलिकॉन वैली’ के नाम से जाना जाता है, मुझे विश्वास है कि एक दिन इस इलाके को देश के ‘ड्रोन हब’ के तौर पर पहचाना जाएगा. इस अनोखे इत्तेफाक पर गौर करें: आसमान में AMCA (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट), समुद्र की गहराई में BDL (भारत डायनेमिक्स लिमिटेड) के नेवल सिस्टम, बिना पायलट वाले इलाके में कुरनूल के ड्रोन, और आज, समुद्र की सतह पर INS महेंद्रगिरी. इसका मतलब है कि आज, आंध्र प्रदेश हर क्षेत्र – हवा, पानी, जमीन और बिना पायलट वाले इलाके में भारत की रक्षा क्षमताओं में योगदान दे रहा है. मैं इस कामयाबी पर आंध्र प्रदेश सरकार और लोगों को दिल से बधाई देता हूं. इंडियन नेवी के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो (WDB) ने इसे इन-हाउस डिजाइन किया है और मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने इसे बनाया है. महेंद्रगिरी, प्रोजेक्ट 17A क्लास के स्टेल्थ फ्रिगेट का छठा जहाज है. यह जहाज देसी वॉरशिप डिजाइन और कंस्ट्रक्शन में भारत की बढ़ती एक्सपर्टीज को दिखाता है. जो जानकारी मिली है उसके अनुसार 75 परसेंट से ज्यादा स्वदेशी सामान के साथ, यह जहाज भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल की सफलता को दिखाता है और भारतीय जहाज बनाने के सिस्टम की बढ़ती क्षमता को दिखाता है. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जहाज के कंस्ट्रक्शन में माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइज (MSMEs) समेत कई भारतीय इंडस्ट्रीज शामिल हुई हैं, जिससे देश का डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस मजबूत हुआ है और काफी रोजगार पैदा हुए हैं. महेंद्रगिरी में स्वदेशी और स्टेट-ऑफ-द-आर्ट हथियार, सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम का एक एडवांस्ड सेट लगा है, जिससे यह एंटी-एयर, एंटी-सरफेस और एंटी-सबमरीन ऑपरेशन अच्छे से करेगा. यह जहाज समुद्री सुरक्षा ऑपरेशन, सर्च और रेस्क्यू मिशन, मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR), और इंडियन ओशन रीजन (IOR) और उससे आगे लगातार तैनाती के लिए भी सक्षम है. INS महेंद्रगिरी की कमीशनिंग, प्रोजेक्ट 17A प्रोग्राम के सफल एग्जिक्यूशन में एक और अहम मील का पत्थर है. जैसे-जैसे इस क्लास के फ्रिगेट बेड़े में शामिल होंगे, वे इंडियन नेवी की लड़ाकू क्षमता को बढ़ाते रहेंगे और साथ ही भारत को एक लीडिंग स्वदेशी वॉरशिप-बिल्डिंग देश के तौर पर अपनी जगह मजबूत करेंगे. इससे पहले रक्षा मंत्री शुक्रवार शाम विशाखापत्तनम पहुंचे, जहां उनका स्वागत नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने किया. इससे पहले, सिंह ने महेंद्रगिरि की कमीशनिंग को देश और भारतीय नौसेना के लिए गर्व का पल बताया. रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि 11 जुलाई 2026 को 6वें प्रोजेक्ट 17A स्टील्थ फ्रिगेट, महेंद्रगिरि की कमीशनिंग सेरेमनी के लिए, हमारे देश और भारतीय नौसेना के लिए गर्व के पल का गवाह बनने के लिए विशाखापत्तनम जा रहा हूं. इस वॉरशिप को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताते हुए, सिंह ने कहा कि यह देश में डिजाइन और बनाया गया स्टेट-ऑफ-द-आर्ट वॉरशिप हमारे आत्मनिर्भर भारत विज़न और हमारी घरेलू डिफेंस इंडस्ट्रीज और MSMEs की जबरदस्त क्षमताओं का सबूत है. उन्होंने आगे कहा कि महेंद्रगिरी भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने और एक सुरक्षित इंडो-पैसिफिक के हमारे इरादे को मज़बूत करने के लिए लड़ाई के लिए तैयार है.

पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य और परिवार संरक्षण को लेकर एसआईएफ बैतूल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन।

SIF Betul submitted a memorandum to the SP regarding men’s mental health and family protection. हरिप्रसाद गोहेआमला । सेव इंडियन फैमिली एसआईएफ बैतूल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा।संगठन ने पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य, परिवार संरक्षण और समाज में जनजागरूकता जैसे मुद्दों पर चर्चा की। एसपी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संगठन के सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ. संदीप गोहे, चंद्रप्रकाश झारे, अविनाश देशमुख, अखलेश चौकीकर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि एसआईएफ बैतूल पिछले कई वर्षों से आत्महत्या रोकथाम, पारिवारिक परामर्श और कानूनी जागरूकता पर काम कर रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet