LATEST NEWS

देश किसी एक स्पर्धा में ट्रायल्स में शीर्ष पर रहने वाले दो निशानेबाजों को ही ओलंपिक में भेज सकता

मुंबई  ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने  कहा कि प्रतिभाशाली निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल का पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि कोटा देश का होता है किसी व्यक्तिगत खिलाड़ी का नहीं। पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल में पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया था लेकिन वह भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के चयन ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तथा संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता के बाद तीसरे स्थान पर रहे और इस तरह से भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना पाए। ओलंपिक के दिशा निर्देशों के अनुसार कोई भी देश किसी एक स्पर्धा में ट्रायल्स में शीर्ष पर रहने वाले दो निशानेबाजों को ही भेज सकता है। बिंद्रा ने यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा,‘‘देखिए चयन के लिए एक उचित प्रक्रिया तैयार की गई है और उन्होंने भी उसका पालन किया है। अगर उसका पालन नहीं किया जाता तो तब भी आप इस तरह के सवाल पूछते। लेकिन सभी के लिए एक निष्पक्ष प्रक्रिया रखी गई थी और इसका पालन किया गया।’’ उन्होंने कहा,‘‘यह देश के लिए निर्धारित प्रक्रिया है। कई देश इस प्रक्रिया का पालन करते हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत ही इस प्रक्रिया का पालन कर रहा है। कोटा किसी खिलाड़ी का नहीं होता है। यह देश का है और यह प्रक्रिया काफी पहले ही निर्धारित कर दी गई थी। ’’ बिंद्रा ने एनआरएआई के फैसले का समर्थन किया और कहा कि एक निश्चित प्रणाली का अनुसरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा,‘‘मुझे लगता है कि प्रक्रिया का पालन करने के लिए महासंघ को श्रेय देना चाहिए। हम स्पष्ट प्रणाली ही तो चाहते हैं और इस प्रणाली का पालन किया गया। कुछ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा और कुछ को निराशा हाथ लगेगी। यह सामान्य बात है।’’ बिंद्रा ने कहा,‘‘निश्चित तौर पर पाटिल के लिए मुझे बुरा लग रहा है जो एक अच्छा खिलाड़ी है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन वह अभी युवा है और मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में उसे कई मौके मिलेंगे।’’ बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ने भारत की उम्मीद के बारे में कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी इस बार अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मुझे पता है कि आपका अगला सवाल होगा कि हमारे निशानेबाज तोक्यो में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन इस बार मैं अच्छे प्रदर्शन के प्रति आश्वस्त हूं।’’  

मेरी पार्टी की कोशिश राज्य विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करनी होगी – शरद पवार

Arvind Kejriwal's troubles increased, CBI arrested him in liquor policy case

पुणे,  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद पवार (राकांपा-एसपी) प्रमुख शरद पवार ने  कहा कि उनका प्रयास महाराष्ट्र की कमान संभालना है और इसके लिए उनकी पार्टी को इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करनी होगी। हाल में संपन्न आम चुनावों में शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) ने महाराष्ट्र में लोकसभा की दस सीट पर चुनाव लड़ा था और आठ पर जीत हासिल करके प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पवार की पुत्री और राकांपा (एसपी) उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने अपने चचेरे भाई अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराकर बारामती सीट पर लगातार चौथी बार जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही शरद पवार बारामती में लोगों से मिल रहे हैं और राज्य विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। बारामती के शिरसुफल गांव में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान बारामती निर्वाचन क्षेत्र के लोग चुप रहे। उन्होंने कहा, ‘हमारी पार्टी के पदाधिकारी मुझसे कहते थे कि बारामती के लोग चुप हैं और वह खुलकर कुछ भी नहीं कह रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि चिंता न करें क्योंकि भले ही यहां कि जनता कुछ नहीं कह रही हो, लेकिन वे बटन (ईवीएम में) सही दबाएंगे। और अंत में वही हुआ। जैसे ही ईवीएम खुलीं, जादू दिखा क्योंकि आप लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया।’ नजदीक आते हुए राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शरद पवार ने लोगों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘अगले तीन या चार महीने में राज्य विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मेरा प्रयास राज्य की कमान संभालने का होगा और इसे हासिल करने के लिए हमें विधानसभा चुनाव जीतना होगा।’ शरद पवार ने इस दौरान याद दिलाया कि वह चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एक दशक तक केंद्रीय कृषि मंत्री और दो साल तक रक्षा मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘यह सब तभी संभव हो सकता है जब आपके पास सामूहिक शक्ति हो। आपने जो मुद्दे मेरे सामने रखे हैं, मैं उनका समाधान करने का प्रयास करूंगा। हालांकि, अभी मैं आश्वासन नहीं दे सकता क्योंकि दूसरी सरकार है। लेकिन चार महीने बाद, हम निश्चित रूप से इन मुद्दों का समाधान कर सकते हैं।’ शरद पवार ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री ने कई ऐसे विषयों पर बात की, जिन पर टिप्पणी करने से बचा जा सकता था।’    

जब लक्ष्मी होती हैं अप्रसन्न, तो जीवन में होती हैं ये 5 घटनाएं

Canal disappeared overnight, strange case of Union Minister's parliamentary constituency

सभी चाहते हैं कि उनके जीवन में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और उन्हें कभी भी धन की कमी न हो, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि बहुत मेहनत करने के बाद भी हमारे हाथ कुछ नहीं लगता। फिर देखते ही देखते आय के साधन भी हमसे दूर जाने लग जाते हैं। हमें समझ नहीं आता कि हमारे साथ ऐसा क्यों हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि माता लक्ष्मी आपसे नाराज हैं। ​चांदी या पीतल के बर्तनों की चोरी​ पुराने समय में घरों में चांदी और पीतल के बर्तन रखे जाते थे। माना जाता है कि अगर घर में रखे कीमती चांदी या पीतल के बर्तन चोरी हो जाते हैं, तो इसका मतलब यह है कि माता लक्ष्मी उस घर में विराजमान नहीं होना चाहती। इसी कारण से कीमती बर्तन चोरी होने की घटनाएं घटती हैं। ​आपके पैसे खो जाना​ पैसे खो जाना भी माता लक्ष्मी के नाराज होने का संकेत है। पौराणिक मान्यता के अनुसार अगर किसी व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है, तो उसे कभी भी धन की कमी नहीं होती और उसके जीवन में धन आगमन होता ही रहता है लेकिन अगर आपके पैसे बार-बार खो रहे हैं और धन की कमी होती जा रही है, तो यह भी लक्ष्मी के नाराज होने का संकेत है। ​तुलसी और मनीप्लांट जैसे पौधों का सूखना​ तुलसी को देवी माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है, वहां पर सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं, मनीप्लांट को आर्थिक खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन अगर बहुत ध्यान रखने के बाद भी आपके घर में तुलसी और मनीप्लांट का पौधा सूखने लगा है, तो यह इस बात का संकेत है कि माता लक्ष्मी आपसे नाराज हैं। ​सोने-चांदी के गहने खो जाना​ कई बार सोने या चांदी के आभूषण खो जाना मां लक्ष्मी के नाराज होने का संकेत माना जाता है। सोने-चांदी जैसे कीमती आभूषणों को भी माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है, ऐसे में सोना-चांदी का खो जाने का अर्थ होता है कि माता लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो गई हैं ​बार-बार दूध का गिरना आपके घर में अगर बार-बार दूध गिर रहा है, तो यह भी इस बात का संकेत है कि माता लक्ष्मी आपसे खुश नहीं है। पौराणिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी को दूध बहुत पसंद होता है। घर में बार-बार दूध गिरना यह भी इस बात का इशारा है कि माता लक्ष्मी की कृपा आप पर नहीं बरस रही है।

इंप्रेशन की शान बनेगी दादाभाई, मुकुल, आशिमा, कृष्णाथ, कुलदीप की पेंटिंग

बिलासपुर इंप्रेशन दृश्य कलाकारों और सिविल सेवकों, अर्थात बख्तियार दादाभाई, मुकुल सरन माथुर, आशिमा मेहरोत्रा, कृष्णाथ एस. पाटिल और कुलदीप तिवारी द्वारा एक समूह प्रदर्शनी है। इन कलाकारों की कलाकृतियाँ 14-18 जून  के दौरान विजुअल आर्ट्स गैलरी, इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में प्रदर्शित की जाएंगी। प्रदर्शनी का उदघाटन 14 जून  को शाम 5 बजे एंबे.भास्वती मुखर्जी, अध्यक्ष, इंडिया हैबिटेट सेंटर, एवं सम्मानित अतिथि के रूप में श्रीमती जया वर्मा सिन्हा. अध्यक्ष एवं सीईओ, रेलवे बोर्ड द्वारा किया जाएगा। यह प्रदर्शनी लोगों के अवलोकन के लिए 15 से 18 जून 2024 तक (सुबह 11 बजे से शाम 07 बजे तक) खुला रहेगा। यह प्रदर्शनी रूप और रंग के भावनात्मक और अभिव्यंजक गुणों पर केंद्रित है, जिसमें प्रत्येक कलाकार एक विशेष मनोदशा या भावना व्यक्त करता है। यह विभिन्न विषयों या रंग पट्टियों की खोज करते हुए प्रत्येक कलाकार के अद्वितीय दृष्टिकोण और शैलियों का जश्न मनाता है। पेंटिंग रंग, आकार और संरचना की सीमाओं को पार करते हुए अमूर्त कला की दुनिया में भी उतरती हैं। थीम को लचीला और समावेशी बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे प्रत्येक कलाकार को एक साझा ढांचे के भीतर एक अद्वितीय दृष्टि की व्याख्या और व्यक्त करने की अनुमति मिलती है। इन कलाकारों में शामिल हैं, आशिमा मेहरोत्रा जिनको कई कला के लिए जाना जाता हैं। कला श्रेणियों का माध्यम में जल रंग, ऐक्रेलिक, आॅयल से लेकर मिश्रित मीडिया तक शामिल है।

22 जून को करेंगे महाप्रभु जगन्नाथ 108 कलश जल, गंगाजल व पंचामृत से स्नान

रायपुर रथयात्रा सात जुलाई को है लेकिन ज्येष्ठ पूर्णिमा पर महाप्रभु भगवान जगन्नाथ 22 जून को 108 कलश जल, गंगाजल और पंचामृत से स्नान करेंगे। इस पवित्र अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होकर महाप्रभु के दर्शन करेंगे और उनकी आराधना करेंगे। इस स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ बीमार हो जाएंगे और 15 दिनों के विश्राम के बाद रथयात्रा के दिन पुन: भक्तों को दर्शन देंगे। भक्तजन भगवान जगन्नाथ के भव्य स्नान और आगामी रथयात्रा के उत्सव को लेकर उत्कल समाज के साथ अन्य लोग काफी उत्साहित हैं। क्योंकि स्नान के बाद महाप्रभु बीमार हो जाएंगे और उनका जड़ी बूटी से उपचार किया जाएगा। इसके भोग का वितरण शुरू होगा। मंदिर के पट 15 दिनों के लिए बंद हो जाएंगे। वहीं महास्नान के बाद महाप्रभु के मंदिर का पट अमावस्या पांच जुलाई तक बंद रहेगा। इसके बाद छह जुलाई को नेत्रोत्सव के साथ पट खुलेगा। सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक पूजा-अर्चना होगी और भगवान भक्तों को दर्शन देंगे। भगवान स्वस्थ होने के बाद सात जुलाई को गुंडिचा यात्रा (रथयात्रा) निकाली जाएगी। वे बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र के साथ भक्तों को दर्शन देते हुए मौसी मां के घर जाएंगे। वहां वे नौ दिन रहेंगे। मौसी मां के घर में विभित्र धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

अमेरिका की टीम अहम मुकाबले में आज आयरलैंड का सामना करेगी

फ्लोरिडा  घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन से प्रभावित करने वाली अमेरिका की टीम शुक्रवार को आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के अहम मुकाबले में आयरलैंड का सामना करेगी तब इस मैच के परिणाम पर पाकिस्तान की भी नजर होगी। अमेरिका के तीन मैचों में चार अंक है और इस मुकाबले के जीतकर उसके पास सुपर आठ में पहुंचने का सुनहरा मौका है। इससे 2009 की चैम्पियन पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगी। पाकिस्तान को हराने के बाद भारत को कड़ी टक्कर देने वाले अमेरिका के लिए हालांकि यह आसान नहीं होगा क्योंकि आयरलैंड की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। यह टीम शुरुआती दो मैचों में मिली हार को पीछे छोड़कर जीत की राह पर लौटने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगायेगी। आयरलैंड के बल्लेबाजों ने भारत और फिर कनाडा के खिलाफ न्यूयॉर्क में काफी खराब बल्लेबाजी की है। फ्लोरिडा की पिच हालांकि बल्लेबाजी के लिए आसान है और ऐसे में मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। अमेरिका के लिए हालांकि नियमित कप्तान मोनाक पटेल की वापसी राहत की बात होगी जो चोट के कारण भारत के खिलाफ नहीं खेल सके थे। इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है और मैच रद्द होने पर पाकिस्तान की टीम सुपर आठ की दौड़ से बाहर हो जायेगी। इस स्थिति में अमेरिका के पांच अंक हो जायेंगे और पाकिस्तान अधिकतम चार अंक तक ही पहुंच पायेगा।   टी20 विश्व कप 2024 में रोमांच का दौर बढ़ता जा रहा है। जैसे-जैसे सुपर-8 राउंड की तारीखें नजदीक आ रही हैं, चारों ग्रुप में मुकाबले और रोमांचक होते जा रहे हैं। इस टी20 विश्व कप मे 20 टीमें खेल रही हैं। हालांकि, पहले राउंड के बाद सिर्फ आठ टीमें ही सुपर-8 राउंड में पहुंचेंगी। 12 टीमें एलिमिनेट हो जाएंगी। इन 12 टीमों में से कई बड़ी टीमों पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इनमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसे बड़े देश शामिल हैं। पाकिस्तान की उम्मीदों पर जहां बारिश पानी फेर सकती है, वहीं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के लिए यहां से हर मुकाबले करो या मरो वाले हैं। हारने पर टीम की उम्मीदें समाप्त हो जाएंगी। टीमें अमेरिका: मोनाक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर। आयरलैंड: आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होगा।  

PM Surya Bijli Scheme : 3 किलोवाट के सोलर पैनल से कुल सालाना बचत 30,240 रुपये

नईदिल्ली लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पीएम सूर्य घर फ्री बिजली योजना (PM Surya Ghar Free Bijli Scheme) का ऐलान किया था, जिसके तहत 75000 करोड़ के निवेश के साथ 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का लक्ष्‍य रखा गया है. इसके तहत 1 करोड़ परिवारों को लाभ देने की योजना है. साथ ही बचे हुए बिजली को बेचकर लाभ भी उठा सकते हैं. इसके अलावा, केंद्र सरकार इस स्‍कीम के तहत सब्सिडी भी प्रोवाइड कराएगी. अगर आप भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Free Bijli Scheme) के तहत लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको सोलर पैनल लगवाने होंगे. हालांकि सोलर पैनल लगवाने से पहले कुछ खास बातों के बारे में विस्‍तार से जान लेना चाहिए. ताकि आपको योजना का लाभ उठाने में किसी भी तरह की समस्‍या का सामना नहीं करना पड़े. आइए जानते हैं पूरी डिटेल… कितना आएगा खर्च? अगर आप सोलर पैनल लगवाने वाले हैं तो इसका खर्च अलग-अलग हो सकता है. 1 किलोवाट के लिए खर्च करीब 90 हजार रुपये, 2 किलोवाट के लिए करीब 1.5 लाख रुपये और 3 किलोवाट के लिए 2 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है.   किसे, कितनी मिलेगी सब्सिडी? अगर आप किसी आवासीय घर के लिए छत पर सौर पैनल लगाने की योजना बना रहे हैं, तो आप पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस योजना के तहत, 1 किलोवाट के लिए 18 हजार रुपये, 2 किलोवाट तक 30,000 रुपये और 3 किलोवाट के लिए कुल सब्सिडी 78,000 रुपये दी जाएगी. सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए 85% से अधिक का लोड नहीं होना चाहिए. 4 साल में इतना बचा लेंगे बिजली बिल छत पर सौर पैनल लगाना एक दीर्घकालिक निवेश है. 1 किलोवाट से 120 किलोवाट घंटे तक बिजली पैदा हो सकती है और 3 किलोवाट के सोलर पैनल से कुल सालाना बचत 7 रुपये प्रति यूनिट पर 30,240 रुपये किया जा सकता है. हालांकि 3 किलोवाट पर लागत 2 लाख रुपये होता है और सब्सिडी 78000 रुपये दिया जाता है तो ऐसे में 1.2 लाख रुपये का लागत पड़ता. यानी कि कुल 4 साल में 30 हजार रुपये की बिजली हर साल बचाते हुए पूरे लागत की भरपाई कर पाएंगे.  

बृजमोहन अग्रवाल की आभार रैली आज

रायपुर जनता के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए रायपुर लोकसभा क्षेत्र से पहली बार सांसद बने बृजमोहन अग्रवाल की आभार रैली 14 जून, शुक्रवार को निकलेगी। जिसकी शुरूआत मां बंजारी मंदिर रावांभाटा से होगी और समापन जयस्तंभ चौक पर होगा। यह रैली शहर व ग्रामीण क्षेत्रों को पूरा करते हुए शाम 4 बजे से शुरू होगी।

बहुत बड़ी प्लानिंग का हिस्सा हैं जम्मू के सीरियल आतंकी हमला, आईएसआई ने ‘फाल्कन 50’ प्रॉजेक्ट लॉन्च किया

In the game of commission, DFO kept changing the date and conditions of tender without permission

नई दिल्ली  तैयारी लोकसभा चुनाव के दौरान आतंकी हमलों से दहलाने की थी, लेकिन तब सफलता नहीं मिली। अब जैसे-तैसे बॉर्डर पार कर रहे तो जम्मू में सीरियल अटैक का सिलसिला सा चल पड़ा। पहले रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर अटैक, फिर कठुआ में गोलीबारी और फिर डोडा में सेना की चौकी पर अटैक, ये आतंकी वारदात कुछ इशारा कर रहे हैं। इन सभी हमलों के पीछे पाकिस्तान का सीधा-सीधा हाथ है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अपनी रणनीति बदल ली है। नई रणनीति के तहत आईएसआई कश्मीर घाटी की जगह जम्मू के इलाके में आतंक फैलाने के प्लान पर आगे बढ़ रही है। आईएसआई का प्रॉजेक्ट फाल्कन 50 आईएसआई ने जम्मू को टारगेट करने के लिए ‘फाल्कन 50’ प्रॉजेक्ट लॉन्च किया है। इसके तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आंतकियों के जत्थे को ट्रेंड किया जा रहा है और मौका लगते ही खून-खराबे में माहिर हो चुके आतंकियों को सीमा पार करवा दिया जाता है। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू के सांबा सेक्टर से लगी सीमा इन दिनों पाकिस्तानी आतंकियों का अड्डा बनी हुई है। वहां आतंकियों का समूह दिन-रात सीमा पार करने की फिराक में पल-पल का इतंजार करता रहता है। आईएसआई ने मूलतः लोकसभा चुनावों के दौरान आतंकी हमला करवाकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की थी, लेकिन उसे तब आतंकियों को सीमा पार करवाने में सफलता नहीं मिल पाई। अब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी बॉर्डर क्रॉस करने में सफल हो गए तो लगातार तीन घटनाएं सामने आ गईं। जम्मू-कश्मीर के बदले मिजाज से घबराया पाकिस्तान दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद अब कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई इसे एक मौका समझ रही है। लोकसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटने से घबराया पाकिस्तान यह सुनिश्चित करना चाहता है कि जम्मू-कश्मीर की जनता में लोकतंत्र के प्रति आस्था गहराती न रहे। इस कारण से वह खून-खराबे की हैवानियत के जरिए लोगों में डर का माहौल बनाना चाहता है ताकि विधानसभा चुनावों में वोटर अपने घरों में ही दुबके रहें। यूं ही अंजाम तक पहुंचते रहेंगे आतंकी पाकिस्तान चाहता है कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद भय के माहौल से निकलकर विकास के सपने देखने वाली आम आबादी के अरमान चकनाचूर हो जाएं। इसी मकसद से वो आतंकी हमलों के जरिए यह जताने की कोशिश में जुटा है कि दरअसल आर्टिकल 370 हटने से जम्मू-कश्मीर में शांति आने का दावा झूठा है। वो प्रदेश की जनता के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को भी भ्रमजाल में फांसने की फिराक में है। फाल्कन 50 प्रॉजेक्ट के जरिए अपना मकसद साधने में जुटी आईएसआई को लगातार मुंह की खानी पड़ रही है। भारतीय सेना ढूंढकर आतंकियों के सफाया कर रही है।

3 वर्ष के लिए हुई माध्यमिक शिक्षा मंडल में सदस्यों की नियुक्ति

रायपुर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) में सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर से आदेश जारी कर दिया गया है। मंडल में मान्यता प्राप्त संस्थाओं के प्राचार्यों, प्राध्यापकों और निजी संस्थाओं के सदस्यों के साथ ही पांच विधायकों को शामिल किया गया है। सदस्यों की नियुक्ति अवधि 3 वर्ष की है। नई सरकार के गठन के साथ ही पूर्व मंडल सदस्यों की नियुक्ति स्वमेव समाप्त हो गई थी। बिना सदस्यों के माशिमं के निर्णय लेने में परेशानी हो रही है। मंडल सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया तो फरवरी से ही शुरू हो गई थी, किन्तु आचार संहिता की वजह से नियुक्ति आदेश जारी नहीं हो पाया था। स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 मंडल सदस्यों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। सदस्यों में विधानसभा के प्रतिनिधित्व के रूप में पांच विधायक शामिल किए गए हैं, इनमें अहिवारा विधायक डोमन सिंह कोसेर्वाड़ा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और कांकेर विधायक आशाराम नेताम शामिल हैं। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थाओं से प्राचार्य वर्ग में प्रकाश यादव राजनांदगांव, प्रफुल्ल शर्मा जांजगीर-चांपा और श्रीमती इंदु अग्रवाल कोरबा को माध्यमिक शिक्षा मण्डल में सदस्य बनाया गया है। प्रशिक्षण महाविद्यालयों से रद्धा मिश्रा अंबिकापुर को शामिल किया गया है। मान्यता प्राप्त संस्थाओं से 6 प्राध्यापक माशिमं के सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। जिसमें मान्यता प्राप्त संस्थाओं से 6 प्राध्यापकों की भी नियुक्ति की गई है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्राध्यापकों में संजय ठाकुर दंतेवाड़ा, ऋषि कश्यप बिलासपुर, जितेन्द्र कुमार सिंह कबीरधाम, ओंकार सिंह ठाकुर बलरामपुर, डॉ. हितेश कुमार दीवान रायपुर, श्रीमती दीक्षा गंगराड़े रायपुर शामिल हैं। इसी तरह तीन स्थानीय निकायों द्वारा संचालित संस्थाओं के प्रतिनिधि के रूप में अनिल दास गुप्ता कबीरधाम, चंद्रकांत तिवारी पामगढ़, कीर्ति व्यास रायपुर के अलावा एल. डी. दुबे और सुनील पंडया को माध्यमिक शिक्षा मण्डल का सदस्य बनाया गया है।

नीट परीक्षा में हुई धांधली के आरोपों पर सरकार का जो रवैया रहा है, उस पर आत्ममंथन करने की जरूरत -गोगोई

नई दिल्ली  कांग्रेस ने चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित ‘राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा -स्नातक’ (नीट-यूजी), 2024 में कथित धांधली की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग  फिर उठाई और कहा कि 24 जून से आरंभ हो रहे संसद के सत्र के दौरान इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा। पार्टी नेता गौरव गोगोई ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में सीबीआई जांच चाहती है, लेकिन अगर सरकार इसके लिए तैयार नहीं है तो फिर उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिए। मुख्य विपक्षी पार्टी इस मामले में लगातार यह मांग कर रही है। केंद्र सरकार ने  उच्चतम न्यायालय से कहा कि नीट (स्नातक) के 1,563 अभ्यर्थियों को कृपांक (ग्रेस मार्क) देने के फैसले को निरस्त कर दिया गया है और उन्हें 23 जून को पुन: परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा। केंद्र और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के वकीलों ने न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की अवकाशकालीन पीठ को बताया कि जिन विद्यार्थियों को कृपांक दिए गए थे, उन्हें पुन: परीक्षा का विकल्प दिया जाएगा। उधर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट में प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इसका कोई प्रमाण नहीं है। कांग्रेस सांसद गोगोई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नीट परीक्षा में हुई धांधली के आरोपों पर सरकार का जो रवैया रहा है, उस पर उन्हें आत्ममंथन करने की जरूरत है। उच्चतम न्यायालय की सुनवाई में सरकार ने जताया है कि 1563 छात्रों का स्कोरकार्ड रद्द किया जाएगा और उन्हें 23 जून को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा। वे बच्चे जो दोबारा परीक्षा नहीं देना चाहते, उनके कृपांक हटाने के बाद जो अंक रहेंगे, वही फाइनल अंक माने जाएंगे। जो छात्र 23 जून को दोबारा परीक्षा देंगे, उनका 30 जून को परिणाम आएगा और फिर 6 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस मामले पर चर्चा से भाग रहे हैं। गोगोई ने कहा, ‘‘जिस एनटीए के नेतृत्व में यह पूरा घोटाला हुआ, आप उसी एजेंसी से मामले में जांच करने की बात कह रहे हैं। ऐसे में निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘परीक्षा केंद्र और कोचिंग सेंटर का एक गठजोड़ बन चुका है, जिसने आज हमारे मध्यम-गरीब वर्ग को हिला कर रख दिया है। ‘पैसे दो-पेपर लो’ जैसी सांठगांठ की जांच एनटीए कैसे कर पायेगा ? इसमें एनटीए का कोई न कोई अधिकारी शामिल है। ऐसे में एनटीए निष्पक्ष जांच कैसे करेगा ?’’ कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘ कांग्रेस इस मामले में सीबीआई जांच चाहती है। यदि सरकार सीबीआई जांच के लिए तैयार नहीं है तो हम उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग करते हैं।’’ गोगोई ने दावा किया, ‘‘हमने अलग-अलग रिकॉर्डिंग सुनी है कि कैसे लाखों रुपये मांगे जा रहे हैं। एक ही सेंटर में बच्चों को एक जैसे नंबर मिल रहे हैं। इस मामले पर सरकार का रवैया कमजोर रहा है और वह इस मुद्दे से भाग रही है। लेकिन देश के मुद्दों को उठाना विपक्ष का कर्तव्य है और हम सदन के अंदर अपने 24 लाख छात्रों की आवाज जोर-शोर से उठाएंगे।’’ सरकार को नीट परीक्षा को लेकर जल्द लेना चाहिए फैसला : गहलोत  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) में एनटीए की भूमिका को संदेहास्पद बताते हुए कहा है कि अगर सरकार की अभ्यर्थियों के साथ न्याय करने की मंशा है तो नीट परीक्षा को लेकर जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए। गहलोत ने गुरुवार को यहां सोशल मीडिया पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि परीक्षा में हुईं गड़बड़ियों को लेकर आ रहीं सूचनाओं से यह स्पष्ट है कि यह पूरी परीक्षा संदेह के घेरे में है। परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए की भूमिका ही संदेहास्पद है। यदि सरकार की अभ्यर्थियों के साथ न्याय करने की मंशा है तो नीट परीक्षा को लेकर जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मेडिकल की प्रवेश परीक्षा में ही ऐसी अनियमितताएं हो जाएंगी तो यह देश में मेडिकल सेवाओं के भविष्य पर सवालिया निशान लगा देगा।  

ग्राम पंचायत बंगोली का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर सिंह

रायपुर कार्यालय पटवारी हल्का नंबर -38 एवं ग्राम सचिव ग्राम पंचायत बंगोली, जनपद पंचायत तिल्दा का गुरुवार को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने पटवारी बस्ता, ग्राम पंचायत में विगत वर्षों से दिन्वगत व्यक्तियों का फावती नामांतरण , सीमांकन एवं नामांतरण के लंबित मामले तथा जन्म पंजी, मृत्यु पंजी की जाँच की। कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम पंचायत से स्कूल में अध्ययन कर रहे बच्चों का जाति प्रमाण पत्र शत प्रतिशत बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्राम पंचायत बंगोली के पंचायत कार्यालय निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सचिव को ग्राम वासियों को शासकीय योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करवाने के निर्देश दिये। कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामवासियों को दी जा रही सामाजिक सुरक्षा/ पेंशन, राशन कार्ड वितरण एवं राशन वितरण जैसी सुविधाओं की जानकारी भी पंचायत सचिव से ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव कार्यालय के समस्त पंजियों की जाँच की। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन करने के निर्देश दिये जिसमें कार्यालय प्रबंधन, दस्तावेज संधारण, पंजी संधारण सहित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जरूरी प्रशिक्षण शामिल हों। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) प्रकाश टण्डन उपस्थित रहे।

मनीला एयरपोर्ट पर वीजा फीस मांगने पर महिला हुई न्यूड, बिना कपड़ों के चारों ओर घूमने लगी

मनीला  फिलीपींस में एक महिला यात्री को फ्लाइट लेने से रोके जाने पर न्यूड होकर एयरपोर्ट में प्रोटेस्ट शुरू कर दिया। यह तब हुआ जब महिला से वीजा अवधि से ज्यादा रुकने पर फीस मांगी गई। इसके विरोध में महिला न्यूड अवस्था में हवाईअड्डे की सुरक्षा को पार करते हुए अंदर घुस गई। महिला यात्री की पहचान 34 साल की वियतनामी पर्यटक गुयेन थुइट्रांग के तौर पर हुई है। गुयेन फिलीपींस में छुट्टियां मनाने के लिए आई थी। पुलिस ने 8 जून को वीजा अवधि से अधिक समय तक रहने के लिए फीस की मांग की थी। इस पर महिला गुस्सा दिखाते हुए राजधानी मनीला में निनॉय एक्विनो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गई और जब निकली तो सबको चौंका दिया। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला जब टॉयलेट से निकली तो उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसने सिक्योरिटी और बॉडी स्कैनर को पार किया और एयरपोर्ट पर अंदर चली गई। एयरपोर्ट से सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि महिला गुयेन इमिग्रेशन काउंटर की ओर जा रहा है। महिला को न्यूड देखर ग्राउंड स्टाफ उसके पीछे चल रहा है, उसे समझ में नहीं आ रहा है कि उसे कैसे रोका जाए। गार्ड ने महिला को रोककर दिए कपड़े एयरपोर्ट के पुलिस एपीओ1 माइकल रोनाल्ड डी गुजमैन ने बताया कि महिला एयरपोर्ट पर आई थी। उसे साइगॉन (हो ची मिन्ह सिटी) के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन उसके वीजा में कुछ समस्याएं थीं। ऐसे में उसे फ्लाइट लेने की परमिशन नहीं दी गई। इस पर टॉयलेट में गई और बिना कपड़ों के वहां से निकल आई। ड्यटी पर तैनात गार्ड्स ने महिला को रोककर उसे बैठाया। उसे कपड़े और खाना दिया गया, जिससे वह शांत हो जाए। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि वह परेशान और चिड़चिड़ी लग रही थी। इसकी एक बड़ी वजह ये भी थी कि वह वहअच्छी तरह से अंग्रेजी नहीं बोलने की वजह से अपनी बात नहीं कह पा रही थी। वह केवल वियतनामी जानती थी, इसलिए हमने इंटनेट का सहारा लेकर उसकी बातों को समझने की कोशिश की। गुयेन ने बाद में वीजा से अधिक समय तक रुकने के लिए फीस चुका दी। इसके बाद उसे हनोई, वियतनाम जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने की अनुमति दे दी गई।

भारतीय टीम वेस्टइंडीज पहुंचेगी तो कुलदीप यादव टीम के पसंदीदा स्पिनर होंगे- पीयूष चावला

Bhim Army members submitted a memorandum to the Municipal Corporation Commissioner and Mayor

मुंबई  पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला का मानना है कि भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैचों के लिए जब वेस्टइंडीज पहुंचेगी तो कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव टीम के पसंदीदा स्पिनर होंगे। न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम की मुश्किल पिच पर स्पिनरों के लिए ज्यादा मदद नहीं थी और भारत ने इस दौरान टीम में कुलदीप और युजवेंद्र चहल की जगह रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल पर ज्यादा भरोसा दिखाया। चावला ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘न्यूयॉर्क की पिच बहुत खतरनाक थी और जिस तरह से भारत ने उस पिच पर प्रदर्शन किया और तीन में से तीन मैच जीते, उससे आगे बढ़ने की बहुत अच्छी संभावना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क में स्पिनरों की उतनी जरूरत नहीं थी, लेकिन एक बार जब आप सुपर आठ चरण में प्रवेश करते हैं, तो वेस्टइंडीज में स्पिनरों की बड़ी भूमिका होगी। हमारे स्पिनरों को अब मौका मिलेगा।’’ चहल ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में ज्यादा विकेट चटकाये लेकिन चावला ने भारतीय टीम के लिए कुलदीप को अपनी पहली पसंद के रूप में चुना। उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो दोनों में से केवल एक ही खेलेगा और पिछले डेढ़ साल के प्रदर्शन को देखे तो मुझे लगता है कि कुलदीप टीम की पहली पसंद होंगे। आपके पास अक्षर और जडेजा हैं जो आपको बल्लेबाजी में गहराई दे सकते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि कुलदीप को टीम में जगह मिलेगी।’’            

विधानसभा चुनाव में आदित्य के खिलाफ उतारेंगे राज ठाकरे, जानें तैयारी

मुंबई लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद महाराष्ट्र में बीजेपी के अगुवाई वाली महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी ने विधानसभा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव में शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे का मुकाबला मनसे के कैंडिडेट से हो सकता है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चीफ राजठाकरे ने संदीप देशपांडे को चुनाव मैदान में उतरने की हरी झंडी दे दी है। मनसे की तरफ से विधानसभा चुनावों में बीजेपी से गठबंधन के तहत 20 सीटों की मांग की गई है। ऐसे में राज ठाकरे संदीप देशपांडे को आदित्य के खिलाफ महायुति को कैंडिडेट बनाना चाहते हैं। आदित्य ठाकरे मुंबई की वर्ली सीट से विधायक हैं। 2019 के चुनाव में आदित्य ठाकरे ने एनसीपी कैंडिडेट सुरेश माने को 67,427 वोटों से हराया था। मनसे ने शुरु किया पोस्टर वार राज ठाकरे की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद मनसे नेता संदीप देशपांडे तैयारियों में जुट गए हैं। मनसे ने वर्ली विधानसभा क्षेत्र में पोस्टर भी लगाए गए हैं। संदीप देशपांडे राज ठाकरे के सबसे करीबी लोगों में गिने जाते हैं। अगर देशपांडे वर्ली सीट से चुनाव लड़ते हैं तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में इस सीट पर जबरदस्त मुकाबला देखने काे मिल सकता है। मनसे ने महायुति में मनसे महायुति 20 सीटों की मांग की है। वर्ली विधानसभा सीट पर कभी भी बीजेपी को जीत नहीं मिली है। इस सीट पर अळभी तक कांग्रेस और शिवसेना का ही कब्जा रहा है। 1978 में एक बार कम्युनिस्ट पार्टी को जीत मिली थी। ऐसे में मुमकिन है कि यह सीट मनसे को मिल जाए। शहरी क्षेत्रों पर है मनसे की नजर राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने लोकसभा चुनावों में बिना शर्त बीजेपी को समर्थन दिया था। पार्टी ने कोई सीट नहीं ली थी, लेकिन लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद पार्टी चुनावी मोड में आ गई है। सूत्रों की मानें तो मनसे ने जिन 20 सीटों को लड़ने के लिए चिन्हित किया है। उनमें से ज्यादा सीटें मुंबई और मुंबई से जुड़े मेट्रोपॉलिटन रीजन की हैं। इसके अलावा कुछ सीटें नासिक, औरंगाबाद और पुणे की हैं। पार्टी ने मुंबई की सीटों से अपने बड़े चेहरों को उतार सकती हैं। इनमें संदीप देशपांडे के अलावा नितिन सरदेसाई, शालिनी ठाकरे के नाम चर्चा में हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live