LATEST NEWS

ममता सरकार और राजभवन के बीच जारी टकराव की वजह से नवनिर्वाचित दो विधायकों की शपथ पर ‘ग्रहण’ लगा

कोलकाता ममता सरकार और राजभवन के बीच जारी टकराव की वजह से नवनिर्वाचित दो विधायकों की शपथ पर ‘ग्रहण’ लगा हुआ है। कहा जा रहा है कि नवान्न यानी राज्य सचिवलाय राज्यपाल सीवी आनंद बोस से बचने की कोशिश में है। हालांकि, शपथ को लेकर विधानसभा सचिवालय के नए कदम के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। नतीजे घोषित होने के 10 दिन बीत जाने के बाद भी दोनों नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ नहीं दिलाई गई है। पहले पता चला कि संसदीय कार्य मामलों के कार्यालय ने परंपरा के मुताबिक इस संबंध में राजभवन से संपर्क किया था, लेकिन राजभवन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार शपथ समारोह के प्रबंधन को लेकर संसदीय कार्य मामले के कार्यालय से राज्यपाल को लिखित पत्र भेजने की परंपरा है और उसके आधार पर राज्यपाल संविधान के अनुच्छेद 188 के अनुसार इस संबंध में निर्णय लेते हैं। लेकिन, बारानगर और भागवानगोला के दो नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ के लिए संसदीय मामलों के कार्यालय ने राजभवन को कोई पत्र नहीं भेजा है। बल्कि पत्र विधानसभा सचिवालय की ओर से भेजा गया है। इसके बाद हालिया राजभवन और राज्य सचिवालय विवाद से नई जटिलताएं सामने आ गई हैं। संसदीय परंपरा के अनुसार, उप-चुनाव के मामले में राज्यपाल विधानसभा स्पीकर या अपनी पसंद के किसी व्यक्ति को शपथ दिलाने के लिए नियुक्त कर सकते हैं। लेकिन राज्यपाल और ममता सरकार के बीच टकराव के कारण पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस व्यवस्था को बदल दिया था। स्पीकर के साथ मतभेद के कारण उन्होंने डिप्टी स्पीकर को यह जिम्मेदारी देकर एक असाधारण निर्णय लिया था। इस पर उस समय प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर लंबी बहस चली थी। नवान्न ने इस बार अलग राह अपनाई है। सूत्रों के अनुसार संसदीय कार्य विभाग के कार्यालय ने इस संबंध में पत्र तो तैयार कर लिया, लेकिन राजभवन को नहीं भेजा है। संसदीय विभाग के अनुरोध पर विधानसभा सचिवालय ने शपथ ग्रहण के लिए राज्यपाल को पत्र भेजा है। राजनीतिक खेमे का मानना है कि ममता सरकार का यह कदम राज्यपाल के खिलाफ हाल ही में लगे आरोपों का नतीजा है। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौारन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद राज्यपाल पर उंगली उठाते हुए सार्वजनिक सभाओं कहा था कि अगर राज्यपाल बैठक बुलाई तो वह राजभवन नहीं जाएंगी।

गौ तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 घरों में मिले गोवंश के अवशेष, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

'Let ED do its work, we will not interfere…'; CM Siddaramaiah's statement on Valmiki Corporation scam

मंडला मध्य प्रदेश के मंडला पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले के नैनपुर थाना अंतर्गत भैंसवाही गांव में पुलिस और प्रशासन ने 11 आरोपियों के अवैध निर्माण घरों पर एक साथ बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर कर दिया है। कार्रवाई के लिए भैंसवाही गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। क्या है मामला? दरअसल, शुक्रवार को देर रात पुलिस ने जिले के नैनपुर थाना अंतर्गत भैंसवाही गांव में दबिश दी। यहां पर घरों की तलाशी के दौरान मृत गोवंश के अवशेष फ्रिज व अन्य जगहों से पुलिस ने जब्त किए। गौवंश वध पर 11 आरोपियों के खिलाफ 11 एफआईआर दर्ज कर लगभग 150 जीवित गौवंश को मुक्त कराया है। इन गोतस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर अवैध रूप से निर्मित 11 घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई कर रही है।

हरियाणा के झज्जर में 2.3 की तीव्रता से आया भूकंप

BJP MLA's controversial statement: Rahul Gandhi should be locked in Parliament and beaten with slaps

झज्जर हरियाणा के झज्जर इलाके में शनिवार शाम करीब चार बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप आने से लोग घर से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि शनिवार को हरियाणा के झज्जर में 2.3 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र अक्षांश 28.70 उत्तर और देशांतर 76.66 पूर्व तथा 5 किलोमीटर की गहराई पर मौजूद था। हिमाचल में भी महसूस हुआ भूकंप फिलहाल भूकंप की वजह से किसी तरह के नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। इससे पहले बीते शुक्रवार हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भी भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर आया। वहीं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 आंकी गई थी। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान होने की सूचनी नहीं थी।

उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने कहा- पार्टी छोड़कर दूसरे गुटों में शामिल ‘बागियों को वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता’

मुंबई शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राकांपा (SP) सुप्रीमो शरद पवार ने पार्टी छोड़कर दूसरे गुटों में शामिल होने वाले नेताओं को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि बागियों को पार्टी में वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता। गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद जून 2022 में शिवसेना विभाजित हो गई थी। वहीं पिछले साल जुलाई में आठ विधायकों के साथ अजीत पवार के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दो गुटों में टूट गई थी। हालांकि, लोकसभा चुनाव में उद्धव और शरद गुट की ही पार्टियो ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रतिद्वंद्वी गुटों के कुछ नेता वापस लौटना चाहते हैं। ‘कोई सवाल ही नहीं’ लोकसभा नतीजे घोषित होने के बाद शनिवार को महाविकास अघाड़ी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे और शरद पवार, दोनों ने स्पष्ट रूप से कहा कि विद्रोही नेताओं को वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं है। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में पारनेर विधायक नीलेश लंके अजित पवार गुट से शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट में चले गए थे और अहमदनगर से मौजूदा भाजपा सांसद सुजय विखे पाटिल को हराकर जीत हासिल की थी। एनडीए का प्रदर्शन रहा खराब इसी तरह, बजरंग सोनावणे ने भी अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा छोड़ दी और राकांपा (SP) के टिकट पर बीड से लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने राज्य की पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता पंकजा मुंडे को हराया। दूसरी ओर, राज्य में भाजपा की सीटें 2019 के मुकाबले 23 से घटकर इस बार नौ हो गईं, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार की राकांपा को क्रमशः सात और एक सीट पर जीत से संतोष करना पड़ा। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार 9 जून को नरेंद्र मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद कथित तौर पर सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी दल एनसीपी और शिवसेना के भीतर बेचैनी है। अजीत पवार गुट को स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री का एक पद देने के लिए कहा गया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। वहीं, सात सांसदों वाली शिंदे के नेतृत्व वाली सेना के केवल एकमात्र सांसद प्रतापराव जाधव को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में केंद्र सरकार में शामिल किया गया था।

राजस्थान में RSS नेता इंद्रेश कुमार अब बोले-मोदी 3.0 दिन दुगनी-रात चौगुनी तरक्की करे

Zelensky 'infuriated' on PM Modi's visit to Russia, said - peace process suffered a setback

जयपुर. आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा है कि देश नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करे। इससे पहले गुरुवार को इंद्रेश कुमार ने जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि लोकसभा चुनावों में अहंकार के कारण बीजेपी 241 तक ही पहुंच पाई थी। गुरुवार को उन्होंने बीजेपी नेताओं को अहंकारी बताते हुए कहा था कि बीजेपी के अहंकार के चलते भगवान राम ने उन्हें 241 पर ही रोक दिया है। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दल के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्हें इसमें खुश रहने दें। राम ने हमें काम करने के लिए बहुमत दिया है। इंद्रेश कुमार ने अयोध्या से बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह की हार पर भी तंज कसते हुए उन्हें अत्याचारी बताया था। उन्होंने कहा था कि  लल्लू सिंह ने जनता पर जुल्म किए थे तो रामजी ने कहा कि 5 साल आराम करो, अगली बार देख लेंगे। राम भेदभाव नहीं करते हैं, राम सजा नहीं देते हैं। राम किसी का बिगाड़ नहीं करवाते हैं। राम सबको न्याय देते हैं। देते रहे थे और देते रहेंगे। राम सदा न्याय प्रिय थे और रहेंगे।

दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, पीएम मोदी ने जताया शोक

रुद्रप्रयाग उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग-बदरीनाथ हाईवे पर रौतेली के पास 23 यात्रियों से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं मौके पर स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरएफ, फायर विभाग, पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीमें मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही हैं।  इस हादसे पर शोक जताते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। वहीं पीएमओ से घोषणा की गई है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। दरअसल, शनिवार को बद्रीनाथ हाइवे से 5 किलोमीटर दूर रौतेली के पास एक 23 यात्रियों से भरी टेम्पो ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी, जिसमें सवार 23 यात्रियों में से 15 यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इनको तुरंत नजदीकी अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं अभी और यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर रुद्रप्रयाग एसपी डॉ वैशाखा खुद मौजूद हैं। साथ ही मौके पर स्थानीय लोगों के साथ ही एसडीआरएफ, फायर, पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। रुद्रप्रयाग एसपी डॉ वैशाखा ने बताया कि,हमको सूचना मिली कि 23 यात्रियों से भरी टेम्पो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर रौतेली के पास अलकनंदा नदी में गिर गई है। तुरंत मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अभी तक 15 यात्रियों को हॉस्पिटल भेजा है, जिनकी हालत काफी सीरियस है। बाकियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं अभी तक कितने यात्रियों की मौत हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को शुरू हुए 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। और हर दिन यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। यात्रा के साथ ही अब हादसे भी लगातार बढ़ने शुरू हो गए हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार जनता को मंहगाई का झटका दिया, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम

बेंगलुरु कर्नाटक में कांग्रेस सरकार जनता को मंहगाई का झटका दिया है। राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 3 रुपये और 3.05 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 15 जून से सेल्स टैक्स में बढ़ोतरी का ऐलान दरअसल, राज्य सरकार ने 15 जून को पेट्रोल और डीजल पर सेल्स टैक्स में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल पर ‘कर्नाटक बिक्री कर’ (KST) 25.92 प्रतिशत से बढ़ाकर 29.84 प्रतिशत और डीजल पर 14.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 18.4 प्रतिशत कर दिया गया है। वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह दरें तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इतना होगा इजाफा पेट्रोल की कीमत में 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे बेंगलुरु में प्रति लीटर कीमत 99.84 रुपये से बढ़कर 102.84 रुपये हो गई है। इसी तरह, डीजल की कीमत में 3.02 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे प्रति लीटर कीमत 85.93 रुपये से बढ़कर 88.95 रुपये हो गई है। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, कीमत में वृद्धि इसलिए हुई है क्योंकि राज्य सरकार ने राज्य में बिक्री कर में संशोधन किया है, जो राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों पर लगाया जाता है। अधिसूचना के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल पर बिक्री कर 25.92 प्रतिशत से बढ़ाकर 29.84 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि डीजल पर कर 14.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 18.4 प्रतिशत कर दिया गया है। बिक्री कर में इस उल्लेखनीय वृद्धि का सीधा असर राज्य भर में पेट्रोल और डीजल दोनों की खुदरा कीमतों पर पड़ा है। इस कदम को उठाने का क्या उद्देश्य कर्नाटक के वित्त विभाग द्वारा उठाए गए इस कदम का उद्देश्य राज्य के लिए अतिरिक्त राजस्व जुटाना है।हालांकि, इसका परिवहन और माल वितरण सहित विभिन्न क्षेत्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए लागत में वृद्धि हो सकती है। इन नई कीमतों के तत्काल कार्यान्वयन ने कई निवासियों और व्यवसायों को आश्चर्यचकित कर दिया है, जिससे वित्तीय बोझ को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

छत्तीसगढ़-सुकमा में ट्रक से मोटर साइकिल टकराने से डीआरजी जवान घायल

सुकमा. सुकमा जिले के नागलगुंडा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर खड़े ट्रक से टकराकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस सड़क हादसे में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को 108 एंबुलेंस के जरिए दोरनापाल उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां घायल का इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान के पैर, कंधे और कमर में चोट आई है। दरअसल डीआरजी का जवान रंजू नुरूम कोण्टा से दोरनापाल लौट रहा था। इसी दौरान नागलगुंडा के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक पर जवान का ध्यान नहीं गया और मोटरसाइकिल ट्रक से जा टकराई। घायल जवान दोरनापाल में पदस्थ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर खड़े ट्रक से टकराकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस सड़क हादसे में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को 108 एंबुलेंस के जरिए दोरनापाल उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां घायल का इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान के पैर, कंधे और कमर में चोट आई है।

27 साल बाद ‘बॉर्डर’ के सीक्वल की घोषणा करने के बाद, ‘बॉर्डर 2’ के निर्माताओं ने अब फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की

मुंबई 27 साल बाद ‘बॉर्डर’ के सीक्वल की घोषणा करने के बाद, ‘बॉर्डर 2’ के निर्माताओं ने अब फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की है। सनी देओल अभिनीत यह फिल्म डेढ़ साल बाद 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी। 13 जून, 2024 को, जो ‘बॉर्डर’ के 27 साल पूरे होने पर फिल्म के निर्माताओं ने सीक्वल की घोषणा की। फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए एक बयान पढ़ा जा सकता है, “‘बॉर्डर 2’ की आधिकारिक पुष्टि करने के बाद, निर्माताओं ने अब ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज की तारीख 23 जनवरी, 2026 घोषित की है। उत्साह, पुरानी यादों और एक महाकाव्य सिनेमाई अनुभव से भरे सप्ताहांत का वादा करने के लिए अपने कैलेंडर को चिह्नित करें।” वीडियो में सनी कहते हैं, “27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने, आ रहा है।” घोषणा वीडियो में ‘बॉर्डर 2’ को “भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म” बताया गया है। बैकग्राउंड में रूपकुमार राठौड़ और सोनू निगम का चार्टबस्टर गाना ‘संदेशे आते हैं’ बज रहा है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता जेपी दत्ता, निधि दत्ता और भूषण कुमार हैं। इससे पहले वे ‘दिल बोले हड़िप्पा’, ‘जट्ट एंड जूलियट’, ‘पंजाब 1984’ और ‘केसरी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। हाल ही में, ‘बॉर्डर 2′ की टीम के एक करीबी सूत्र ने साझा किया कि फिल्म की टीम अक्टूबर 2024 से शूटिंग शुरू करेगी, “बॉर्डर 2’ के पीछे की टीम हर चीज की तैयारी के लिए अथक परिश्रम कर रही है और इसे बनाने में काफी समय लगा है क्योंकि वे पहली फिल्म के महत्व के साथ न्याय करना चाहते थे। अब, चूंकि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, इसलिए टीम शूटिंग शुरू करेगी। अभी की स्थिति के अनुसार, टीम अक्टूबर में शूटिंग शुरू करेगी।” आयुष्मान खुराना को कथित तौर पर ‘बॉर्डर 2’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है। निर्माताओं ने अभी तक बाकी कलाकारों की घोषणा नहीं की है।

कंगना रनौत ने पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के सेल्फी वीडियो पर दिया ये रिएक्शन

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्हें जिनकी तारीफ करनी होती है, वह खुलकर करती हैं। उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा शेयर किए एक वीडियो पर रिएक्ट किया, जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी लेते नजर आ रही हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीता है। शनिवार को, कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीएम मोदी और मेलोनी का वीडियो शेयर किया और लिखा: “मोदी जी की सबसे प्यारी खूबियों में से एक यह है कि वे महिलाओं को यह एहसास दिलाते हैं कि वह उन्हें आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि मेलोनी मोदी जी को एक टीम की तरह मानती हैं।” इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। उनकी दोस्ती सोशल मीडिया यूजर्स बेहद पसंद करते हैं, जिसके चलते उन्होंने इस दोस्ती को ‘हैशटैग मेलोडी’ का टैग भी दिया है। दरअसल, पीएम मोदी जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली के अपुलिया पहुंचे थे, जहां जॉर्जिया मेलोनी ने उनका स्वागत हाथ जोड़कर नमस्ते कहकर किया। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी की यह पहली विदेश यात्रा थी। मुलाकात के दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक वीडियो बनाया और शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया, जिसमें वह हसंते हुए कहती नजर आ रही है, ‘टीम मेलोडी की तरफ से हैलो’ इस दौरान दोनों नेताओं के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। पीएम मोदी ने अपने एक्स पर मेलोनी का यह वीडियो फिर से शेयर किया और लिखा, “भारत-इटली की दोस्ती अमर रहे!” यह पहली बार नहीं है जब मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी शेयर की हो। पिछले दिसंबर में दुबई में आयोजित वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट (सीओपी28) के दौरान उन्होंने सेल्फी शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, ‘सीओपी28 में अच्छे दोस्त.. हैशटैग मेलोडी’ वहीं, कंगना की बात करें तो फिलहाल वह अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें वह पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय सरकार के 1975-1977 के इमरजेंसी की कहानी है।

केंद्रीय मंत्री प्रलहाद जोशी ने कहा- येदियुरप्पा से जुड़े मामले में अदालत ने कांग्रेस सरकार को करारा तमाचा लगाया

बेंगलुरु केंद्रीय मंत्री प्रलहाद जोशी ने शनिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा से जुड़े मामले में अदालत ने कांग्रेस सरकार को करारा तमाचा लगाया है।हुबली में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री जोशी ने कहा, “अदालत का आदेश कांग्रेस सरकार पर करारा तमाचा है। पुलिस ने आम चुनाव से पहले नोटिस जारी किया था। लोकसभा चुनाव के बाद जब नई सरकार सत्ता में आई तो पुलिस ने जानबूझकर अदालत से गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिया। येदियुरप्पा हमारे वरिष्ठ नेता हैं। संसदीय समिति के सदस्य के तौर पर उनका दिल्ली में होना स्वाभाविक है। अदालत ने कहा कि उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करना गलत था। इसके पीछे राज्य सरकार का हाथ है।” जोशी ने कहा, “अब यह स्पष्ट हो गया है कि यह सब राहुल गांधी के दबाव के कारण हुआ। सीएम सिद्धारमैया ने वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा को गिरफ्तार करने की तैयारी करके अपनी कुर्सी बचाने की कोशिश की। लेकिन, देश में न्यायपालिका अधिक शक्तिशाली है।” कर्नाटक पुलिस ने चार महीने पहले दर्ज पॉक्सो मामले में येदियुरप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था। हाईकोर्ट ने पुलिस को उन्हें गिरफ्तार न करने और जांच जारी रखने का निर्देश दिया था। धारवाड़ में एक हिंदू कार्यकर्ता पर हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए जोशी ने कहा, “जब से कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनी है, हिंदू कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। धारवाड़ में, स्वस्थ देशी नस्ल की गायों को अवैध रूप से ले जाया गया। सूचना देने पर हमला किया गया।” “मुस्लिम कट्टरपंथियों को कोई डर नहीं है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कर्नाटक में हिंदू विरोधी सरकार चला रहे हैं। जोशी ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो हम आंदोलन करेंगे।” एक प्रशंसक की हत्या के मामले में कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए जोशी ने कहा, “सभी अभिनेताओं को एक ही नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि उनमें से एक ने ऐसी हरकत की हैं।” दर्शन को किसानों का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए जोशी ने कहा, “ऐसा करने से पहले सरकारों को पृष्ठभूमि की उचित जांच करानी चाहिए। भले ही नियुक्ति पिछली भाजपा सरकार के दौरान की गई हो, फिर भी यह गलत है। दर्शन को अपनी पत्नी पर हमला करने के आरोप में जेल भेजा गया था। उन्होंने कहा, हालांकि, कन्नड़ सुपरस्टार दिवंगत पुनीत राजकुमार को कई परियोजनाओं के लिए एंबेसडर बनाया गया था। दिवंगत अंबरीश और विष्णुवर्धन अच्छे अभिनेता थे। सभी को एक ही नजरिए से नहीं देखा जा सकता।” कांग्रेस सरकार ने शुक्रवार को गिरफ्तार सुपरस्टार दर्शन से किसान ब्रांड एंबेसडर की उपाधि वापस ले ली है।

राजस्थान हाईकोर्ट में आठ अतिरिक्त महाधिवक्ता व गर्वेमेंट काउंसिल नियुक्त

weather; State alert of heavy rain today, latest updates from IMD

जोधपुर. राज्य सरकार की ओर से इसके लिए शुक्रवार देर रात आदेश जारी किए गए हैं। इनमें राजस्थान हाई कोर्ट में अधिवक्ता मनोज शर्मा, अधिवक्ता कपिल प्रकाश माथुर और अधिवक्ता माही यादव को जयपुर पीठ में अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्यपीठ जोधपुर में अधिवक्ता सज्जन सिंह राठौड़, अधिवक्ता नरेन्द्र राजपुरोहित, अधिवक्ता श्याम सुंदर लदरेचा, अधिवक्ता इंद्र राज चौधरी और अधिवक्ता नाथू सिंह राठौड़ की अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर नियुक्ति हुई है। राज्य सरकार ने हाई कोर्ट की दोनों पीठ में दो-दो गवर्नमेंट काउंसिल के साथ ही एडिश्नल गवर्नमेंट काउंसिल, डिप्टी गवर्नमेंट काउंसिल और असिस्टेंट गवर्नमेंट काउंसिल के पदों पर 81 अधिवक्ताओं की नियुक्ति की हैं। जयपुर पीठ में अधिवक्ता नीरज बत्रा और अधिवक्ता मीनाक्षी जैन को गवर्नमेंट काउंसिल बनाया गया हैं। इसके साथ ही 12 एडिश्नल गवर्नमेंट काउंसिल, 13 डिप्टी गवर्नमेंट काउंसिल और 17 असिस्टेंट गवर्नमेंट काउंसिल के पदों पर नियुक्ति की हैं। हाईकोर्ट में 31 में से 10 पद अभी भी खाली प्रदेश में नई सरकार के गठन के करीब डेढ़ माह बाद सरकार ने 3 फरवरी को महाधिवक्ता की नियुक्ति की थी। वहीं इसके 10 दिन के अंतराल में सरकार ने 7 अतिरिक्त महाधिवक्ताओं की नियुक्ति हाईकोर्ट में की थी। इसके बाद 12 मार्च को सरकार ने हाईकोर्ट में 6 अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाए थे। वहीं अब सरकार ने 8 अतिरिक्त महाधिवक्ताओं की नियुक्ति राजस्थान हाई कोर्ट में की हैं। लेकिन अभी भी हाई कोर्ट में 10 अतिरिक्त महाधिवक्ताओं के पद खाली हैं। जयपुर पीठ में 19 और जोधपुर पीठ में 12 अतिरिक्त महाधिवक्ताओं के पद स्वीकृत हैं।

नीट परीक्षा : सीबीआई जांच की मांग की, ABVP प्रतिनिधिमंडल ने की शिक्षा मंत्री प्रधान से मुलाकात, ज्ञापन सौंपा

नई दिल्ली नीट परीक्षा परिणाम को लेकर देशभर में जारी विवाद के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विद्यार्थियों के बड़े संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर नीट परीक्षा को लेकर देशभर में बने हालात का हवाला देते हुए इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। एबीवीपी नेताओं ने शिक्षा मंत्री से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है। प्रधान से मुलाकात करने के बाद एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यह बताया कि उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लिया है और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने उन्हें यह भी आश्वासन दिया है कि छात्रों के हितों की हर कीमत पर रक्षा की जाएगी। धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करने वाले एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल में परिषद की राष्ट्रीय मंत्री शिवांगी खरवाल और वीरेंद्र सोलंकी सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विद्यार्थी नेता शामिल रहे। आपको बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार नीट परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन कर रहा है और सरकार से इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग कर रहा है। हालांकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहले ही नीट परीक्षा में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होने का दावा करते हुए यह कह चुके हैं कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत परीक्षार्थियों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है और किसी भी बच्चे के करियर के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा।

मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के जल की शुद्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया भूमि पूजन

उज्जैन मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के जल की शुद्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने शनिवार को उज्जैन में 598 करोड़ 66 लाख रुपये की कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना का भूमि पूजन किया। कहा कि सिंहस्थ- 2028 को ध्यान में रखकर परियोजना स्वीकृत हुई है। ये परियोजना 42 महीने में पूरी होगी। प्रदूषित कान्ह का पानी शिप्रा के नहान क्षेत्र में मिलने से रोकने को जमालपुरा गांव में पांच मीटर ऊंचा स्टाप डैम बनाया जाएगा। यहां से गंभीर बांध के डाउन स्ट्रीम क्षेत्र तक 28.650 किलोमीटर लंबी एवं 4.5 मीटर की डी आकार आरसीसी बाक्सनुमा पाइपलाइन बिछाई जाएगी। पाइपलाइन के जरिये इंदौर से उद्वलित कान्ह का 40 क्यूमेक गंदा पानी डायवर्ट होगा। पाइपलाइन के शुरूआती और अंतिम छोर पर पहुंच मार्ग भी बनाया जाएगा ताकि सफाई कार्य के लिए मशीनरी आसानी से आ-जा सके। अंतिम छोर पर 100 मीटर लंबी ओपन चैनल बनाई जाएगी। प्रोजेक्ट को हैदराबाद की मेसर्स वेंसर कंस्ट्रक्शन कंपनी, रिवर वोट हाइड्रोएल एलएलपी कंपनी के साथ 479 करोड़ 89 लाख रुपये में पूरा करेगी और अगले 15 वर्षों तक पाइपलाइन का रखरखाव करेगी। कान्ह का पानी उपचार कर किसानों को सिंचाई के लिए दिया जाएगा। सरकार, शिप्रा को सदानीरा रखने को 600 करोड़ रुपये की एक अन्य योजना भी बना रही है, जिसके तहत सेवरखेड़ी गांव में शिप्रा नदी पर बैराज बनाकर वहां से शिप्रा का पानी लिफ्ट कर सिलारखेड़ी तालाब में ले जाया जाएगा। फिर यही पानी आवश्यकता पड़ने पर पुन: शिप्रा में छोड़ा जाएगा। इससे शिप्रा का पानी शिप्रा में ही रहेगा। इसके पहले उन्होंने 217 करोड़ की विभिन्न सड़क परियोजना का भूमि पूजन एवं इंडियन कैफे हाउस और भैरवगढ़ क्षेत्र में बनी खुली जैल का लोकार्पण भी किया। रामघाट से प्रारंभ हुई दो दिवसीय 55 किलोमीटर लंबी शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा में सहभागिता भी की। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन, सतीश मालवीय, तेजबहादुर सिंह चौहान , जितेन्द्र पंड्या शामिल हुए। आज हवाई सेवा की शुरुआत करेंगे मध्यप्रदेश के रमणीय पर्यटन स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री रविवार को उज्जैन में पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा और पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ करेंगे। यात्री एयरक्राफ्ट के जरिये उज्जैन से भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, इंदौर, सिंगरोली, खजुराहो की यात्रा सशुल्क कर सकेंगे। सीएम शाम 5.30 बजे शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा के समापन कार्यक्रम में सहभागिता कर शिप्रा को चुनरी अर्पित करेंगे। प्रदेश में पहली बार सेटेलाइट मैपिंग के साथ उज्जैन की नदियों की समग्र जानकारी पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण भी करेंगे। अगले चरण में उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन का भूमि पूजन मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले चरण में जल्द ही उज्जैन-इंदौर सिक्सलेन और उज्जैन-जावरा व्हाया नागदा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे। सिक्सलेन का निर्माण सिविल वर्क पर 735 करोड़ 36 लाख रुपये रुपये से और उज्जैन- जावरा फोरलेन का निर्माण 5017 करोड़ रुपये से किया जाएगा। विकास का यह क्रम संत समाज के सहयोग से निरंतर जारी रहेगा। विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उज्जैन में लगेगा प्रतिमाएं बनाने का कारखाना मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में प्रतिमाएं बनाने का कारखाना स्थापित किया जाएगा। यहां बनी प्रतिमाएं प्रदेश और देश के कोने-कोने तक पहुंचेंगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां पीतल से भी प्रतिमाएं बनाई जाएंगी। पूजा-पाठ सामग्री, भगवान की पोशाक, पूजा के पात्र भी प्रदेश में बनवाकर देश के कोने-कोने में उपलब्ध कराए जाएंगे। भगवान राम और कृष्ण के समय के ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी रहे स्थलों का विकास किया। महाकाल महालोक में स्थापित फाइबर-रिइंफोर्स्ड प्लास्टिक से बनी सप्त ऋषियों की मर्तियां हटाकर पत्थर की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। मूर्तियों का निर्माण उज्जैन में शुरू हो चुका है।

छत्तीसगढ़-कोरबा में दो के विवाद में बचाव पर युवक को मारा फरसा

कोरबा. कोरबा में दो युवकों के बीच विवाद में तीसरे को बचाव करना महंगा पड़ गया। बीच-बचाव कर रहे युवक पर फरसे से हमला कर दिया जिससे युवक के कान और हाथ पर गंभीर चोट आई है जिस पर 30 टांके लगे हैं। ये पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरदा का है जहाँ खूनी संघर्ष की घटना सामने आई।दो दोस्तों के बीच हुए विवाद के गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है हालात ऐसे हो गया है जैसे कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला मेडिकल कॉलेज कराया गया भर्ती है जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक को की हालत गम्भीर है। बताया जा रहा है कि गोलू नामक युवक का गांव ही रहने वाले किसी दूसरे युवक के साथ विवाद चल रहा था दोनों के विवाद को निपटने के लिए तीसरा युवक राम प्रसाद मौके पर पहुंचा जहां काफी समझाइए के बाद गोलू ने उसके ऊपर ही धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया यह विवाद गांव के बीच बस्ती में चल रहा था लेकिन किसी की हिम्मत नहीं थी कि उसे विवाद को रोक सके एक के बाद एक बार बार वार करते क्या जहां युवक खून से लखपत गांव के बीच सड़क पर पड़ा हुआ था घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए ग्रामीणों की मदद से घायल को किसी तरह जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घायल राम प्रसाद की पत्नी नंदनी ने बताया कि वह घर पर काम कर रही थी इस दौरान उसे जानकारी मिली कि उसके पति पर गांव में ही रहने वाले युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया है जहां मौके पर पहुंची तो वह बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे किसी तरह उसे अस्पताल लाया गया विवाद कब कैसे और किस बात को लेकर हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं ग्रामीणों की माने तो गांव में रहने वाले गोलू किसी बात को लेकर शराब के नशे में विवाद कर रहे थे इस दौरान बीच बचाव करने गए हुए थे और इस पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और इसके सूचना उरगा पुलिस को अब तक नहीं है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर वरसानो का बयान दर्ज किया गया है और आगे की जांच करवाई की जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live