LATEST NEWS

बड़वाह में चोर ने दुकान के गल्ले, गोदाम से लेकर सेल्समेन के पेंट की जेब से भी निकाल लिए पैसे

खरगोन  मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में शराब दुकान में चोरी हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बड़ी बात ये है कि इस दौरान गहरी नींद में दो सेल्समेन सोए रहे और चोर गल्ले के साथ उनकी पेंट से भी पैसे निकालकर रफूचक्कर हो गया। मामला बीती रात इंदौर रोड पर सिरलाय स्थित शासकीय शराब दुकान का है। चोरों ने शराब ठेके के पिछले दरवाजे के पास पतरे में छेद करके अन्दर से दरवाजा खोलकर प्रवेश किया। इस दौरान कूलर की हवा में अन्दर दो सेल्समेन भी सोए थे। वे इतनी गहरी नींद में थे कि चोर ने दुकान के गल्ले, गोदाम से लेकर उनकी पेंट की जेब से भी पैसे निकाल लिए। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें एक चोर दुकान के गल्ले से रूपये निकालता दिखाई दे रहा है। उसके एक हाथ में टार्च भी था। सेल्समेन के मुताबिक उसके हाथ में चाक़ू भी था। चोर लगभग 54 हजार रुपए लेकर उसी रास्ते से रवाना हो गया। सेल्समेन शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए बड़वाह पुलिस थाने पहुंचे। सेल्समेन अश्विनी जायसवाल और अरविन्द मांझी ने बताया की गुरुवार रात में तय समय पर शराब दुकान बंद की थी। खाना खाने के बाद वे दोनों रात करीब 1 बजे सो गए। सुबह करीब 6.30 बजे नींद खुली तो गल्ला खुला और बिखरा हुआ पड़ा था। इसकी जानकारी मैनेजर को दी। मैनेजर ने गल्ला चेक किया तो उसमे करीब 54 हजार गायब थे। अंदर गोडाउन में रखे बैग में भी कुछ पैसे थे। उसके साथ साईड में रखी सेल्समेन के पेंट में करीब 10 हजार भी थे, जिस पर भी चोर ने हाथ साफ किए हैं। चोरी की घटना के बाद जब मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घटना रात करीब 2 बजे के आसपास की दिखायी दी। जिसमे एक चोर दुकान के गल्ले से पैसे निकालता दिखाई दे रहा था। उसके सिर पर कपड़ा बंधा होने से चेहरा स्पष्ट नही दिखाई दिया। हालांकि उसकी 25 से 30 वर्ष के मध्य प्रतीत हो रही है। इसके बाद चोर वहां से निकल गया। बड़वाह पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला दर्ज कर इन्वेस्टिगेशन आरंभ कर दिया गया है।

राजस्थान-अलवर में जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे को पीटा

अलवर. पीड़ित के पिता ताहिर हुसैन ने बताया कि हमारे दूसरे परिवार के लोगों से सात बिस्वा जमीन को लेकर हमारा काफी बार झगड़ा हो चुका है। आज सुबह हम हमारे परिवार के लोग खेत पर खड़े थे और वहीं पर मोहम्मद आजाद, तसवार, आजम, अशफाक, निषाद और इंसाफ ने मेरे दोनों बेटे तौसीफ और शकील पर रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में मेरे दोनों बेटे घायल हो गए, जिनको पहाड़ी के अस्पताल में लेकर गए, जहां से शकील को प्राथमिक उपचार देकर वहीं से छुट्टी दे दी गई। वहीं तौसीफ को गंभीर अवस्था के चलते अलवर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन लोगों ने काफी बार इसी जमीन को लेकर हमसे झगड़ा किया है, लेकिन परिवार का माहौल ना बिगड़े, इसलिए हमने आज तक कोई मुकदमा नहीं किया। अब उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अकबरनगर में चला बुलडोजर, 165 अवैध निर्माणों को किया जमींदोज

'One thing is clear that the question paper was leaked', 'Supreme' comments on rigging in NEET-UG

लखनऊ अकबरनगर प्रथम में कार्रवाई के दूसरे दिन एलडीए व जिला प्रशासन की टीम ने 165 अवैध निर्माण जमींदोज किए और शनिवार सुबह फिर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोग विरोध करने आए तो उन्हें सुरक्षा बलों ने खदेड़ दिया। उधर, शुक्रवार को भी लोग यहां से विस्थापित होते रहे। इन्हें बसंत कुंज योजना के प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट कराया जा रहा है। अकबर नगर प्रथम व द्वितीय में अब तक कुल 614 अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं। इस अभियान में 15 पोकलेन मशीन, 12 जेसीबी और 15 वाटर टैंक लगाए गए हैं। सुबह सात से दोपहर दो बजे तक और फिर तीन बजे से रात आठ बजे तक कार्रवाई चल रही है। शुक्रवार को अकबरनगर के 79 आवंटियों को प्रधानमंत्री आवास का कब्जा दिया गया। एलडीए के संयुक्त सचिव एसपी सिंह ने बताया कि अब तक 971 आवंटियों को कब्जा दिया जा चुका है। इसके अलावा 1800 अध्यासियों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं और सभी लोगों को आवंटन पत्र दिया जा चुका है। शुक्रवार को 42 लोडर वाहनों से लोगों का सामान लादकर आवंटित आवास तक पहुंचाया गया। बिजली कटी, तब खाली किया मकान अकबरनगर प्रथम में कुछ लोग मकान नहीं खाली कर रहे थे। प्रशासन के कई बार कहने पर भी इन्होंने सामान नहीं निकाला तो इनके मकानों की बिजली काट दी गई। बिजली-पानी की आपूर्ति बंद होने पर सभी मकान खाली करने लगे।  

हुंडई मोटर्स लाएगी 25,000 करोड़ रुपये का IPO, कंपनी ने सेबी के पास जमा कराए ड्राफ्ट पेपर

मुंबई अगर आप आईपीओ में पैसे लगाना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. साउथ कोरिया की कंपनी हुंइई मोटर अपने भारतीय यूनिट का आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. इस कंपनी ने आईपीओ लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपने ड्राफ्ट पेपर्स जमा करवा दिए हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक कंपनी ने शनिवार 15 जून 2024 को सेबी के पास अपने आईपीओ के लिए DRHP दाखिल किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी 17.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है. मार्केट से 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की है योजना मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक देश की दिग्गज मोटर कंपनियों में से एक हुंडई मोटर्स आईपीओ के जरिए कुल 3 अरब डॉलर यानी करीब 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर सकती है. अगर कंपनी 25,000 करोड़ का आईपीओ लाती है तो यह अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. इससे पहले भारतीय जीवन बीमा निगम के नाम देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने का खिताब है. कंपनी साल 2022 में 21,008 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी. इसके अलावा पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन (One97 Communications) ने आईपीओ के जरिए 18,300 करोड़ और कोल इंडिया ने 15,199 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश की थी. आईपीओ OFS के जरिए किया जाएगा जारी मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल के जरिए लाया जाएगा और इसके एक भी शेयर फ्रेश नहीं जारी किए जाएंगे. DRHP के मुताबिक कंपनी इस आईपीओ के जरिए 142,194,700 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जा सकती है. कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी आईपीओ से पहले प्री-आईपीओ राउंड पर भी विचार कर रही है. भारत में दो दशक बाद किसी ऑटोमोबाइल कंपनी का आ रहा इतना बड़ा आईपीओ देश में करीब दो दशक के लंबे इंतजार के बाद किसी ऑटोमोबाइल कंपनी का इतना बड़ा आईपीओ आने वाला है. इससे पहले मारुति सुजुकी का आईपीओ साल 2003 में आया था. इससे पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला के आईपीओ को सेबी से मंजूरी मिल गई है. इस आईपीओ को सिटी इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया, कोटक महिंद्रा कैपिटल जैसी कंपनियां मैनेज करेंगी. कब तक आ सकता है आईपीओ DRHP फाइल होने के बाद इस सेबी से मंजूरी मिलने में 60 से 90 दिन तक का वक्त लग सकता है. ऐसे में यह आईपीओ सितंबर या अक्तूबर तक आने की उम्मीद है.

मध्यप्रदेश में तय समय से 2-3 दिन के बाद ही एंट्री की संभावना

भोपाल देश में चक्रवाती तूफान रैमल के चलते इस वर्ष मानसून ने समय से पहले दस्तक दी थी। मानसून की गति भी अच्छी बनी हुई थी, लेकिन अब मानसून थोड़ा कमजोर हो गया है। इसलिए मध्य प्रदेश में इसकी एंट्री देरी से होगी। इस समय मानसून गुजरात में पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री कब तक होगी आइए जानते हैं.. मानसून कब कहां पहुंचा देश में मानसून 30 मई को केरल पहुंचा था, इसी दिन 30 मई को यह तमिलनाडु में भी सक्रिय हो गया। इसके बाद मानसून पश्चिम बंगाल में 31 मई, आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक में 2 जून, तेलंगाना एवं गोवा में 4 जून के बाद अब यह 6 जून को महाराष्ट्र में सक्रिय हुआ। इसके बाद मानसून छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी में 3-4 दिन में मानसून पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर के 7 राज्यों असम, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और मिजोरम में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और गरज के बारिश की संभावना जताई है। ऐसा मौसम 7 दिन तक रह सकता है। इधर उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 15-18 जून तक सीवियर हीटवेव (तेज लू) का अलर्ट जारी किया गया है। Monsoon in MP मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में भी दो दिन हीटवेव की स्थितियां बन सकती हैं। मानसून गुजरात पहुंचा गुजरात में मानसून आधिकारिक तौर पर आ चुका है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को सूरत, बनासकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, नवसारी, वलसाड समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश हुई। इन जिलों में आज भी तेज बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में मानसून 3-4 दिन में पहुंच सकता है। कमजोर पड़ा मानसून देश के दक्षिणी राज्यों में समय से पहले दस्तक देने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। अर्थ साइंस के पूर्व सेक्रेटरी माधवन राजीवन ने कहा कि अगले 8-10 दिन तक Monsoon in MP मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। बिहार और झारखंड में 16 से 18 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है। यह 20 से 30 जून के बीच उत्तर प्रदेश और 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंच सकता है। इधर देश के कई राज्यों में मौसम बदलेगा। IMD के मुताबिक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। ऐसा मौसम 4-5 दिन रह सकता है। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री लेट हुई  मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में मानसून के तय समय से 2-3 दिन के बाद ही एंट्री की संभावना है। महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों में एंटर होने के बाद मानसून की अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की दोनों ब्रांच कमजोर हो गई है। IMD, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, 10 से 14 जून के बाद मानसून स्थिर है। इससे वह कमजोर हो गया है। इसलिए मध्यप्रदेश में इंतजार करना पड़ेगा। इससे पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है। प्रदेश के दक्षिण हिस्से में बारिश और तेज हवा की स्थिति बनी हुई है। यहां हवा की गति भी अधिक है। एमपी में बारिश एवं आंधी मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसके चलते मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को एमपी के कई जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, सीधी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी, गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर में आंधी का यलो अलर्ट है। दूसरी ओर, रीवा, मऊगंज और सिंगरौली में गर्म हवाएं भी चल सकती है। मानसून के कब कहां पहुंचने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार मानसून बिहार 18 जून, झारखंड 13 से 17 जून, गुजरात 19 से 30 जून, मध्य प्रदेश में 21 जून, उत्तर प्रदेश 18 से 25 जून, उत्तराखंड 20 से 28 जून, हिमाचल प्रदेश 22 जून, लद्दाख एवं जम्मू 22 से 29 जून, दिल्ली 27 जून, पंजाब 26 जून से 1 जुलाई, हरियाणा 27 जून से 3 जुलाई, चंडीगढ़ 28 जून और अंत में राजस्थान 25 जून से 6 जुलाई तक पहुंचेगा। मानसून राजस्थान होते हुए पाकिस्तान में प्रवेश करता है।

एसएससी का परीक्षा परिणाम का जल्द ही हो सकता है जारी, बढ़ गए 20,471 पद

One killed in collision between Superintendent of Police's vehicle and motorcycle

  प्रयागराज अर्द्ध सैनिक बलों में भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की सिपाही भर्ती परीक्षा – 2024 का परिणाम अब तक नहीं आया। उससे पहले पदों की संख्या में 20,471 की बढ़ोतरी कर दी गई है। भर्ती के बीच में पद बढ़ने से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नाैकरी का माैका मिल सकेगा। अगले कुछ दिनों में इस भर्ती का परिणाम जारी किया जा सकता है। बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल्स और एसएसएफ में सिपाही भर्ती का विज्ञापन एसएससी ने 24 नवंबर को जारी किया था। उस समय पदों की संख्या 26,146 घोषित की गई थी। इन पदों के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन लिए गए थे। रिक्त पदों के सापेक्ष देशभर से 46,47,646 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से यूपी और बिहार के 15,20,290 अभ्यर्थी हैं। इनकी आनलाइन परीक्षा 20 फरवरी से सात मार्च 2024 तक कराई गई थी। परीक्षा के लिए यूपी और बिहार के 19 शहरों में 97 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में 10,70,339 अभ्यर्थी शामिल हुए। एक घंटे की आनलाइन परीक्षा प्रतिदिन चार पाली में कराई गई। अब इसका परिणाम आने वाला है, उससे पहले पदों की संख्या में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। बढ़ोतरी होने के बाद पुरुषों के 41,467 और महिलाओं 5,150 पद हो गए हैं। बढ़े पदों के सापेक्ष परीक्षा का परिणाम जारी होगा। इसमें सफल होने वालों का फिजिकल और मेडिकल होगा। उसके बाद रिक्त पदों के सापेक्ष अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। कितने पदों पर होगी भर्ती बीएसएफ – 12,076 पद सीआईएसएफ- 13,632 पद सीआरपीएफ- 9,410 पद एसएसबी- 1,926 पद आईटीबीपी- 6,287 पद असम राइफल्स- 2,990 पद एसएसएफ- 296 पद  

EOU ने 9 परीक्षार्थियों को बुलाया, कहा- साक्ष्य समेत आएं, सॉल्वर गैंग के पास मिले थे इन छात्रों के रोल कोड

Hemant Soren proved majority in the assembly

नई दिल्ली  नीट पेपर लीक मामले में बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने 9 परीक्षार्थियों को नोटिस भेजा है. और उन्हें साक्ष्य समेत EOU दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया है. बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) वर्तमान में 5 मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) के दौरान संभावित पेपर लीक के दावों की जांच कर रही है. ईओयू ने नोटिस भेजकर परीक्षार्थियों को साक्ष्य समेत पूछताछ के लिए बुलाया है. इसके अलावा उनके अभिभावकों को भी  EOU ऑफिस बुलाया है. सभी नीट परीक्षार्थी बिहार के अलग अलग जिलों के रहने वाले हैं. 13 में से चार परीक्षार्थी हो चुके गिरफ्तार नीट पेपर में धांधली की जांच के दौरान पुलिस की अब तक छानबीन में सॉल्वर गैंग के पास 13 परीक्षार्थियों के रोल कोड मिले थे जिसमें से चार को पुलिस ने पेपर लीक के समय ही गिरफ्तार कर लिया था, बाकी 9 परीक्षार्थियों के बारे में जानकारी के लिए EOU ने परीक्षा का संचालन करने वाली एजेंसी NTA को पत्र लिखा था. साथ ही रेफरेंस नीट क्वेश्चन पेपर की मांग भी की थी. EOU को एनटीए ने दी संदिग्ध परीक्षार्थियों की जानकारी EOU के DIG मानवजीत सिंह ढिल्लों के मुताबिक, NTA ने अपने जवाब में मांगे गए परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र भेजा था, जिसके जरिये EOU को परीक्षार्थियों के मोबाइल नंबर और पते की जानकारी मिली. इसी पते पर नोटिस भेजकर परीक्षार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जिसके बाद परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से सॉल्वर गिरोह से उनके जुड़ाव के बारे में सवाल किया जाएगा. यह भी पूछा जाएगा कि इन नौ परीक्षार्थियों को भी सॉल्वर गिरोह ने परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र रटवाए थे या नहीं. नीट मामले में BPSC TRE 3.O पेपर लीक वाले गिरोह की आशंका बिहार की आर्थिक अपराध इकाई की जांच से संकेत मिलता है कि यह वही गिरोह है, जो बीपीएससी टीआरई 3.0 से संबंधित प्रश्न पत्र लीक करने में शामिल था. पेपर के 30 से 32 लाख रुपये लिए गए, अभ्यर्थियों को सेफहाउस में उत्तर देने के लिए कहा गया, जहां से उन्हें एस्कॉर्ट के साथ सीधे परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया. शिक्षा मंत्री बोले- गलती मिली, तो बिना छूट होगी कार्रवाई! वहीं पेपर लीक के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि NEET परीक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत परीक्षार्थियों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है. मैं परीक्षार्थियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी बच्चे के करियर के साथ खिलवाड़ नहीं होगा. इस मामले से जुड़े तथ्य माननीय सर्वोच्च न्यायालय के संज्ञान में है. माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे, सरकार उसे पूरा करेगी. NEET की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और अब इस दिशा में भ्रमित हुए बिना आगे बढ़ने की आवश्यकता है. प्रधान ने पेपर लीक के दावों का खंडन किया था, लेकिन जोर देकर कहा कि अगर किसी भी गलत काम की पुष्टि होती है, तो बिना किसी छूट के उचित कार्रवाई की जाएगी.’ पुलिस को मिले थे जले हुए क्वेश्चन पेपर बता दें कि नीट स्टूडेंट्स परीक्षा के बाद से बिहार के पटना और नालंदा में पेपर लीक का दावा कर रहे हैं. छात्रों को कहना है कि नीट का पेपर टेलीग्राम पर वायरल हो गया था और कुछ छात्रों को पेपर रटवाया जा रहा था. NEET पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन अभी तक इसकी गंभीरता से जांच नहीं हुई थी. पुलिस को NEET के जले हुए प्रश्नपत्र मिले थे.

विराट कोहली और सूर्यकुमार के फैन हैं कनाडा के क्रिकेटर, मैच से पहले मिलने के लिए हैं बेताब

लॉडरहिल भारत और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप 2024 का 33वां मैच शनिवार को लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर चुका है, जिसकी वजह से इस मैच में टीम कुछ नए चेहरों को मौका दे सकती है। इस मुकाबले से पहले कनाडा के कुछ खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों की प्रशंसा की है और उनसे मिलने के लिए बेताब हैं। दोनों टीमें पहली बार टी20 फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेगी। साद बिन जफर के नेतृत्व में खेलने वाली कनाडा की टीम के लिए भारत के खिलाफ खेलने का बहुत बड़ा मौका है। क्योंकि भारत की टीम में ऐसे विश्वस्तरीय खिलाड़ी मौजूद हैं, जोकि शायद आखिरी बार खेलते हुए नजर आ रहे हैं। कनाडा के खिलाड़ियों ने इसे सपने के सच होने जैसा क्षण बताया, क्योंकि वे नंबर वन टी-20 टीम के खिलाफ खेलने उतरेंगे। स्टार स्पोर्ट्स द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कनाडा के खिलाडि़यों ने कोहली के कवर ड्राइव के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव के रिवर्स स्कूप की भी सराहना की। साद बिन जफर ने कहा, “विराट कोहली ने जो कुछ किया है, उसके लिए वह मेरे पसंदीदा हैं, न केवल भारतीय क्रिकेट के लिए बल्कि विश्व क्रिकेट के लिए भी। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।” निकोलस किर्टन ने कहा, “कोहली होंगे, बस उसे खेलते देखना पसंद है। जाहिर है, जिस तरह से वह विकेट के दोनों तरफ खेलता है। ईमानदारी से कहूं तो कोहली की तरह कवर ड्राइव एक क्लासिक है।” जेरेमी गॉर्डन ने कहा, “सूर्यकुमार यादव, मेरा मतलब है, वह जिस स्थिति में आते हैं, वह उसे बहुत सहज बना देते हैं।” आरोन जॉनसन ने कहा, “हमारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। आप जानते हैं, यह एक सपना सच होने जैसा है। उनके पास अपना कौशल है। हमने साबित कर दिया है कि वे क्या कर सकते हैं, और यह साबित करना हमारे ऊपर है कि हम क्या कर सकते हैं।”   लॉडरहिल मियामी से लगभग 50 किमी दूर है जो उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण आई बाढ़ से जूझ रहा है। यह टूर्नामेंट के आयोजकों के लिए चिंता की स्थिति है जो अमेरिकी बाजार में क्रिकेट के लिए जगह बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। इस मैदान पर टी20 विश्व कप के दो मैच बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण रद्द हो चुके हैं।

SBI ने दिया झटका… महंगा हुआ लोन, अब चुकानी होगी ज्‍यादा ईएमआई

मुंबई देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) ने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है. एसबीआई ने अपने एमसीएलआर (MCLR) में 10 बेसिस प्वॉइंट (BPS) या 0.1 फीसदी का इजाफा कर दिया है. इसके चलते अब बैंक के कस्टमर्स को बढ़ी हुई ईएमआई (EMI) का बोझ उठाना पड़ेगा. इससे उन ग्राहकों को झटका लगेगा, जिन्होंने एमसीएलआर पर आधारित लोन लिया है. अन्य बेंचमार्क पर आधारित लोन लेने वाले इस दायरे में नहीं आएंगे. नई एमसीएलआर दर 15 जून से लागू मानी जाएगी एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, नई एमसीएलआर दर 15 जून से लागू मानी जाएगी. इस बदलाव के बाद एक साल का एमसीएलआर पहले के 8.65 फीसदी से बढ़कर 8.75 फीसदी हो गया है. ओवरनाइट एमसीएलआर अब 8 फीसदी से बढ़कर 8.10 फीसदी, एक महीने और तीन महीने की एमसीएलआर अब 8.20 फीसदी से बढ़कर 8.30 फीसदी हो गई है. इसके अलावा छह महीने की एमसीएलआर 8.55 फीसदी से बढ़कर 8.65 फीसदी हो गई है. ज्यादातर लोन एक साल की एमसीएलआर दर से जुड़े होते हैं. दो साल की एमसीएलआर 0.1 फीसदी बढ़कर 8.75 फीसदी से 8.85 फीसदी और 3 साल की एमसीएलआर 8.85 फीसदी से बढ़कर 8.95 फीसदी हो गई है. हाउसिंग और ऑटो लोन सहित किसी भी प्रकार का कर्ज देते समय बैंक ईबीएलआर और आरएलएलआर पर क्रेडिट रिस्क प्रीमियम जोड़ते हैं. रेपो रेट या ट्रेजरी बिल यील्ड से जुड़ी ब्याज दर पर दे रहे हैं कर्ज 1 अक्टूबर, 2019 से, एसबीआई समेत सभी बैंक केवल एक्सटर्नल बेंचमार्क जैसे आरबीआई के रेपो रेट (RBI Repo Rate) या ट्रेजरी बिल यील्ड (Treasury Bill Yield) से जुड़ी ब्याज दर पर कर्ज दे रहे हैं. इसके चलते बैंकों द्वारा मोनेट्री पॉलिसी ट्रांसमिशन को गति मिली है. मोनेट्री ट्रांसमिशन पर लोन को एक्सटर्नल बेंचमार्क से जोड़ देने से सभी सेक्टर्स पर असर दिखाई दे रहा है. एसबीआई ने बॉन्ड से 10 करोड़ डॉलर जुटाए इस बीच, एसबीआई ने शुक्रवार को कहा कि उसने फंड बिजनेस ग्रोथ के लिए बॉन्ड से 10 करोड़ डॉलर (लगभग 830 करोड़ रुपये) का इश्यू पूरा कर लिया है. एसबीआई ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि तीन साल की मैच्योरिटी वाले सीनियर अनसिक्योर्ड फ्लोटिंग रेट नोट्स और रेगुलेशन-एस के तहत तीन महीने में पेमेंट वाले सिक्योर्ड ओवरनाइट फाइनेंसिंग रेट +95 बीपीएस प्रति वर्ष के कूपन के माध्यम से यह फंड जुटाया गया है. इसमें कहा गया है कि बॉन्ड एसबीआई की लंदन ब्रांच के माध्यम से 20 जून, 2024 तक जारी किए जाएंगे.

14 साल पुराने ब्यान पर रुंधति रॉय पर चलेगा UAPA के तहत केस

नई दिल्ली एक बयान जो 14 साल पहले दिया गया था आज लेखिका अरुंधती रॉय के लिए परेशानी का सबब बन गया है। उनके खिलाफ UAPA की धारा के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। इस बयान की क्लिप भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिस समय उन्होंने यह बयान दिया था देश में कई लोगों ने उनकी आलोचना की थी लेकिन उनके प्रशंसक भी कम नहीं। वे आज भी अपने बयान पर कायम हैं मसलन जिस मुद्दे पर उन्होंने बयान दिया था अब वो सवाल ही खत्म हो गया है। 21 अक्टूबर 2010, स्थान कोपरनिकस रोड का एलटीजी ऑडिटोरियम, यहां एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय था ‘आजादी द ओनली वे’… इस कॉन्फ्रेंस में अरुंधति रॉय और प्रोफ़ेसर शौकत हुसैन को बुलाया गया था। इस कॉन्फ्रेंस में सैयद अली शाह गिलानी भी शामिल थे। दोनों ने उस दिन जो भाषण दिया उसकी चर्चा आज तक की जा रही है। अरुंधति रॉय ने इस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, ‘कश्मीर कभी भारत का अभिन्न हिस्सा नहीं था।’ उनके इस भाषण को अलगाववादी बताया गया। उस कॉन्फ्रेंस में बैठे कुछ लोगों ने उनके बयान के लिए तालियां बजाईं वहीं कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उनके इस बयान पर सुशील पंडित ने आपत्ति जताते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 A, 153 B, 504, 505 और UAPA की धारा 13 के तहत मुकदमा चलाने के लिए अनुमति मांगी थी। उप – राज्यपाल ने केवल आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज करने की अनुमति दी थी। UAPA के तहत पुलिस को मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं मिली थी लेकिन अब UAPA के तहत अरुंधति रॉय के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मिल गई है। UAPA की धारा 13 : UAPA की धारा 13 गैरकानूनी गतिविधि को उकसाने, प्रेरित करने और गलत काम को बढ़ावा देने के लिए है। इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर अधिकतम सात साल तक सजा हो सकती है। अरुंधती रॉय के बारे में यह भी जानें : अरुंधती रॉय एक्टिविस्ट और लेखिका हैं। उन्हें साल 1997 में बुकर पुरूस्कार मिल चुका है। 2023 में उन्हें उनके आर्टिकल्स के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला है। वे जानी – मानी लेखिका हैं और देश में सरकार की कटु – आलोचक के रूप में जानी जाती है। अरुंधती रॉय का विवादित बयान : अरुंधती रॉय के कई बयान विवादित हैं। उनके ‘रंगा बिल्ला’ वाले बयान पर भी खूब बवाल हुआ था। साल 2019 में उन्होंने कहा था कि, ‘NPR वाले लोग आएं तो हम तो अपना नाम रंगा – बिल्ला या कुंग – फू कुत्ता बताना। आहार पता पूछें तो 7 रेसकोर्स बता देना।’

15 जून से MP में शुरू होगा कांग्रेस का ”मंथन अभियान”

भोपाल  मध्य प्रदेश के चुनावों में लगातार हार को देखते हुए कांग्रेस अब अपने संगठन को मजबूत करने आगामी 10 सालों की कार्य योजना बनाएगी. इसके लिए कांग्रेस 15 जून से मंथन अभियान शुरू करने जा रही है. इसमें पार्टी के तमाम वरिष्ट नेता ब्लॉक स्तर तक जाएंगे और पार्टी पदाधिकारी से लेकर पंचायत जिला जनपद के पदाधिकारी से पार्टी को मजबूत बनाने के सुझाव लेंगे. कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई लोकसभा उम्मीदवारों और आला नेताओं की समीक्षा बैठक में इसका निर्णय लिया गया. 15  जून से अगले चुनाव की तैयारी में कांग्रेस अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘समीक्षा बैठक में मिले फीडबैक के बाद निर्णय लिया गया है कि 4 जून को चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस 15  जून से अगले आने वाले चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी. कांग्रेस मंथन कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है. यह कार्यक्रम 15 जून से शुरू होगा. इसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता ब्लॉक स्तर तक जाएंगे और बूथ, मंडल और सेक्टर से लेकर जनपद पंचायत, नगर पालिका के सदस्यों से बात करेंगे. इसमें सुझाव लिए जायेंगे कि कैसे संगठन को और मजबूत बनाया जा सकता है.’ मध्य प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए क्या पार्टी की कार्य योजना होना चाहिए. जमीनी स्तर से सुझाव लेने के बाद प्रदेश स्तर पर अलग-अलग वर्कशॉप होगी. इसमें तय किया जाएगा कि संगठन को मजबूत करने के लिए क्या-क्या बदलाव करने की जरूरत है. वर्तमान परिस्थितियों में पार्टी से कैसे युवा महिला और विभिन्न वर्ग के लोगों को जोड़ा जाए. अगले 10 साल के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस का रोडमेप बनाया जाएगा. यह कार्यक्रम 15 जुलाई तक चलेगा. उम्मीदवारों को संगठन से कोई नाराजगी नहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा की ‘समीक्षा बैठक के दौरान चुनाव मैदान में उतरे लोकसभा उम्मीदवारों ने अपनी बात रखी. किसी को भी संगठन या स्थानीय स्तर पर पार्टी नेताओं से कोई नाराजगी नहीं है. सभी नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा. किसी कि कोई नाराजगी नहीं और जो खिलाफत करने वाले थे. वह सभी चुनाव के दौरान ही पार्टी छोड़कर चले गए.’ सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव में राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया. इलेक्शन कमीशन, प्रशासन ने बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में काम किया. पूरा चुनाव जाति, धर्म, क्षेत्र के आधार पर प्रयोग करके चुनाव जीतने के लिए किया, लेकिन मध्य प्रदेश की जनता ने बीजेपी का असली चेहरा देखा है. उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा परफॉर्मेंस किया है. मध्य प्रदेश और पूरे देश में चौंकाने वाले नतीजे आने वाले हैं.  

राजस्थान-धौलपुर में चंबल नदी में नेस्टिंग के बाद अंडों से निकले घड़ियाल के 181 बच्चे

Mumbai became a river; Situation worsened due to heavy rains in many parts of Maharashtra

धौलपुर. इन दिनों चंबल नदी घड़ियाल के नन्हे शावकों से गुलजार हो रही है। नेस्टिंग की समय अवधि पूरी होने पर रेत में दबे घड़ियाल के अंडों से शावक निकलना शुरू हो गए हैं। चंबल में नन्हें शावकों ने क्रीड़ा करना और तैरना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम वन्य जीव प्रेमी भी लुत्फ उठा रहे हैं। वाइल्ड लाइफ डीएफओ नाहर सिंह ने बताया कि एक मादा घड़ियाल 20 से 35 अंडे देती है, जो कि चंबल किनारे ही रेत में अंडों को दबा देती है। बच्चों के अंडे से बाहर निकलने का दौर करीब तीन माह तक चलेगा। अंडों से घड़ियाल के शावक निकालने के बाद करीब 2 महीने तक घड़ियाल मादा अपने बच्चों की देखभाल और परवरिश करती है। चंबल नदी में मौजूदा वक्त में लगभग ढाई हजार घड़ियाल प्रजाति का कुनबा है। इसके अलावा करीब 1000 मगरमच्छ और एक दर्जन डॉल्फिन मौजूद हैं।

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बस के दुकान में घुसीने से चालक-परिचालक की मौत

जगदलपुर. जगदलपुर में एनएच 30 में बुधवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार यात्री बस का टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। इस घटना में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुछ यात्री भी घायल भी हुए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए फरसगांव के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मांझी आठगांव में शुक्रवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें रायपुर से जगदलपुर की ओर सवारी भर कर जा रही महिंद्रा बस का अचानक से टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर एक दुकान में जा घुसी। इस घटना में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंच घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

फिरोजपुर झिरका इलाके में शेखपुर गांव के पास गोतस्करी को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, गोतस्करों ने गौरक्षक को मार दी गोली

नूंह   हरियाणा के मेवात में एक गोरक्षकों और गो तस्करों के बीच भिड़ंत के बाद तनाव बढ़ गया है। फिरोजपुर झिरका इलाके में शेखपुर गांव के पास गोतस्करी को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इसके बाद कथित तौर पर तस्करों ने बजरंग दल के सदस्यों पर गोली चला दी। फायरिंग में सोनू नाम के शख्स को गोली लग गई जिसे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक गो तस्कर गोवंश को पिकअप में लेकर जा रहे थे। यहां कई वर्षों से गोतस्करी को लेकर विवाद होता रहता है। द ट्रिब्यून के मुताबिक नूंह के एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि है कि सोनू की हालत नाजुक है और उसका इलाज चल रहा है। शुरुआती रिपोर्ट में पता चला है कि ये तस्कर राजस्थान से आए थे। पहले एक आरोपी को दिल्ली-मुंबई हाइवे पर गिरफ्तार किया गया। उसी की मदद से बाकी दो को भी पकड़ लिया गया। पिकअप में से तीन गाय बरामद की गई हैं। वहीं मेवात इलाके में सुरक्षा व्यवस्ता कड़ी कर दी गई है।  

सीएम योगी ने लखीमपुर के जंगल से आए बाघ का किया नामकरण

Lakhs of devotees reached Manora fair

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (गोरखपुर चिड़ियाघर) में बब्बर शेर भरत और शेरनी गौरी को बाड़े में प्रवेश कराया। इन दोनों को मई माह के अंतिम सप्ताह में इटावा लायन सफारी से यहां लाया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा इन्हें बाड़े में छोड़े जाने के बाद अब चिड़ियाघर आने वाले दर्शक बब्बर शेर की इस जोड़ी का दीदार कर सकेंगे। इसके पहले दो जून को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चिड़ियाघर का भ्रमण करने आए थे, तब उन्होंने बब्बर शेर पांच साल के भरत और शेरनी गौरी को देखने के साथ उनके बारे में जानकारी ली थी। गोरखपुर चिड़ियाघर से सीएम योगी को बहुत लगाव है, जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह यहां वन्यजीवों को देखने और उनके देखभाल की जानकारी लेने आते हैं। शनिवार को वह बब्बर शेर की जोड़ी भरत और गौरी को बाड़े में छोड़ने आए। मुख्यमंत्री के साथ वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना भी थे। जैसे ही सीएम ने क्रॉल का गेट खोलकर यह कहा कि चलो जाओ, बब्बर शेर दौड़ते हुए बाड़े में चला गया। मुख्यमंत्री ने यहां चिड़ियाघर के निदेशक एवं डीएफओ विकास यादव से दोनों शेरों के बारे में जानकारी ली। शेर के बाड़े के समीप हरिशंकरी पौधे का रोपण कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। सीएम ने यहां तैल चित्रों का भी अवलोकन किया। हरि-गौरी की खिलाया चारा, बिल्लू को आइसक्रीम और शहद सीएम योगी ने चिड़ियाघर का भ्रमण करते हुए निरीक्षण भी किया। इस दौरान भ्रमण करते हुए सीएम योगी गैंडों की जोड़ी हरि और गौरी के बाड़े के पास पहुंचे और अपने हाथों से दोनों को चारा खिलाया। गैंडों की यह जोड़ी मुख्यमंत्री को काफी प्रिय है और इसके पहले 2 जून को वह यहां आकर उन्हें केले खिला चुके हैं। भ्रमण के दौरान सीएम योगी हिमालयन भालू बिल्लू के बाड़े पर भी पहुंचे। उसे आवाज देकर बुलाया। गर्मी से परेशान इस भालू को उन्होंने आइसक्रीम, बर्फ का गोला और शहद खिलाया। हरि-गौरी और बिल्लू के बाड़े के पास सीएम ने कुल मिलाकर करीब 12 मिनट का वक्त बिताया। उन्होंने चिड़ियाघर के अन्य वन्यजीवों के बाड़ों का भी अवलोकन किया। लखीमपुर के जंगल से आए बाघ का किया नामकरण चिड़ियाघर भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने लखीमपुर के जंगल से रेस्क्यू कर लाए गए बाघ का नामकरण किया। बाघ का नाम उन्होंने शक्ति रखा। नामकरण के बाद बाड़े के अंदर यह बाघ काफी देर तक दहाड़ता रहा।  बच्चों से की मुलाकात, अभिभावक जैसे दी नसीहत चिड़ियाघर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां आए वनटांगिया बस्ती, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंगल तिकोनिया नम्बर तीन के बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्हें चॉकलेट भी गिफ्ट की। इस दौरान उन्होंने अभिभावक जैसे बच्चों को समझाया कि चॉकलेट का रैपर या अन्य कूड़ा इधर उधर न फेंकें, डस्टबिन में ही डालें। गर्मी को देखते हुए खूब पानी पीते रहें। मुख्यमंत्री ने यहां लायन थीम पर फेस पेंटिंग कराए कुछ बच्चों से खूब हंसी ठिठोली की।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live