LATEST NEWS

PM Modi 18 जून को आएंगे वाराणसी, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित

The Forest Department organized a program titled One Tree in the Name of Mother.

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के पीएम के तौर पर शपथ लेने के बाद पहली अपने 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी  जाएंगे. उनके वाराणसी दौरा का शेड्यूल भी जारी हो गया है. पीएम 18 जून को शाम सवा चार बजे वह (पीएम) किसान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में  भी शामिल होंगे. तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी 18 जून को उत्तर प्रदेश और 19 जून को बिहार का दौरा करेंगे. लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र आने वाले हैं. शाम सवा चार बजे वह (पीएम) किसान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. वाराणसी में ही रुकेंगे पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेने के बाद पीएम शाम सवा छह बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे और शाम सात बजे दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लेंगे. और रात में वाराणसी में ही रुकेंगे. cm ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा वहीं, पीएम के दौरे से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. वाराणसी के दौरे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आगले दिन 19 जून को बिहार का दौरा करेंगे, जहां पीएम सुबह दस बजे नालंदा यूनिवर्सिटी कैंपस का उद्घाटन करेंगे. G-7 समिट में बोले पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा, ‘इस समिट में निमंत्रण के लिए मैं प्रधानमंत्री मेलोनी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. मैं चांसलर शोल्ज़ को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. G-7 समिट का ये आयोजन विशेष भी है और ऐतिहासिक भी है. G-7 के सभी साथियों को इस समूह की पचासवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत बधाई.’ उन्होंने कहा, ‘पिछले सप्ताह आप में से कई मित्र, यूरोपियन पार्लियामेंट के चुनावों में व्यस्त थे. कुछ मित्र आने वाले समय में चुनावों की सरगर्मी से गुजरेंगे.भारत में भी पीछे कुछ महीने चुनाव का समय था. भारत के चुनाव की विशेषता और विशालता कुछ आकड़ों से समझी जा सकती है.   2600 से ज्यादा राजनीतिक पार्टियां, 1 मिलियन से ज्यादा पोलिंग बूथ, 5 मिलियन से ज्यादा ईवीएम, 15 मिलियन पोलिंग स्टाफ और लगभग 970 मिलियन वोटर्स, जिनमें से 640 मिलियन लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.’  

ग्लूटाथियोन: त्वचा की देखभाल के लिए अत्यधिक प्रभावी उपाय

गर्मियों का मौसम अकेले नहीं आता है बल्कि ये अपने साथ चमकती हुई धूप, डिहाइड्रेशन और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर भी आता है। डिहाइड्रेशन का असर सिर्फ गला सूखने या प्यास लगने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे कहीं ज्यादा है। इस की वजह से चेहरा बेजान, रुखा, काला और डल दिखने लगता है। जिसकी वजह से सूजन और झुर्रियों की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में ग्लूटाथियोन आपकी मदद कर सकता है। कैसे ये हमारी स्किन के लिए फायदेमंद है बता रहे हैं ‘ओजिवा’ के सह संस्थापक बायोटेक्नोलॉजिस्ट एंड बायो इंफॉर्मेटिशियन मिहिर गडानी। ग्लूटाथियोन त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है? ग्लूटाथियोन सिर्फ एक ट्रेंडी शब्द भर नहीं, बल्कि ये हमारी स्किन को सेहतमंद, चमकदार और कोमल बनाए रखने में बहुत ही बड़ी भूमिका निभाता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं ये कैसे हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। एंटीऑक्सीडेंट का एक भंडार है ग्लूटाथियोन हमारी स्किन सेल्स को खत्म करने वाले और एजिंग साइन को बढ़ाने वाले फ्री रेडिकल्स, इंबैलेंस मोलेक्युल्स से लड़ता है। ये फ्री रेडिकल्स सूरज की किरणों, प्रदूषण और कई बार तनाव जैसे कारणों की वजह से बनते हैं। ग्लूटाथियोन इन फ्री रेडिकल्स के असर को कम कर झुर्रियों को बढ़ने से रोकता है और धूप से होने वाले स्किन डैमेज से भी बचाता है। मेलानिन का निर्माण मेलानिन स्किन को चमकदार बनाने का काम करता है और ग्लूटाथियोन, मेलानिन को बनाने में एक अहम भूमिका निभाता है। ये पिग्मेंट स्किन को रंगत देने का काम करत है। ग्लूटाथियोन एंजाइम टायरोसिनेस को रोकने में मदद करता है जो मेलानिन (डार्क मेलानिन) के उत्पादन को ट्रिगर करते हैं। इससे त्वचा को इवन टोन मिलती है और हाई पिगमेंटेशन कम भी होता है, जिसकी वजह से रंग ज्यादा गोरा और चमकदार हो जाता है। डिटॉक्स करने में करता है मदद ग्लूटाथियोन आपके शरीर की प्राकृतिक डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया में मदद करता है। मुंहासे और खुजली जैसी त्वचा से जुड़ी समस्याओं के कारण, टॉक्सिन्स तथा अशुद्धियों को भी दूर करने में भी मददगार हो सकता है।

दीवाली पर सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 की बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 दीवाली के अवसर पर बॉक्स ऑफिस पर टकरायेंगी। रोहित शेट्टी ने अपनी आने वाली फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।अजय देवगन, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर की मुख्य भूमिका वाली सिंघम अगेन पहले इस वर्ष 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 भी दीवाली के अवसर पर रिलीज हो रही है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की मुख्य भूमिका होगी। बॉक्स ऑफिस पर ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ के होने वाले क्लैश पर निर्देशक अनीस बज्मी ने रिएक्ट किया है। अनीस बज्मी ने कहा कि फिल्मों के बीच टकराव कभी भी अच्छा नहीं होता। हम भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट एक साल पहले ही अनाउंस कर चुके थे। मैं नहीं जानता कि क्या करें अभी।जब क्लैश होता है, तो लगभग सभी फिल्मों पर उसका असर पड़ता है, इससे नुकसान तो होता ही है।भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट बदलने के बारे में अभी सोचा नहीं गया है और फिल्म रिलीज की डेट पहले ही तय हो चुकी है।

इंदौर से ओंकारेश्वर का किराया 5200 रुपए होगा, 8-8 सीटर 2 हेलिकॉप्टर भरेंगे उड़ान

PM Modi leaves for Russia tour

इंदौर मध्यप्रदेश के दोनों ज्योतिर्लिंग उज्जैन और ओंकारेश्वर 16 जून से हवाई सेवा से जुड़ जाएंगे। इसके बाद तीर्थ यात्री दोनों ज्योतिर्लिंग के एक ही दिन में दर्शन कर सकेंगे। पहले इंदौर से ओंकारेश्वर जाना होगा। वहां से उज्जैन के लिए उड़ान भर सकेंगे। यानी इंदौर से ओंकारेश्वर का किराया 5200 रुपए होगा, और ओंकारेश्वर से उज्जैन का किराया 6500 रुपए देना होगा। इसके अलावा इंदौर से डायरेक्ट उज्जैन भी जा सकते हैं। जिसके लिए 4500 रुपए किराया निर्धारित किया है। उज्जैन पुलिस लाइन से रविवार को यह सेवा शुरू हो रही है। जिसके लिए 8-8 सीटर के 2 हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं। 8 जुलाई से 16 सीटर हेलिकॉप्टर भी उपलब्ध होगा। यह सेवा नई दिल्ली के सर्व एविएशन कंपनी दे रही है। दोनों तीर्थ स्थल के बीच इंदौर एयरपोर्ट यात्रियों के सफर के लिए प्रमुख केंद्र होगा। विमानन विभाग इसका संचालन करेगा। बुकिंग मप्र पर्यटन निगम, सर्व एविएशन और IRCTC के ऑनलाइन पोर्टल से हो सकेगी। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं है कि दोनों हेलिकॉप्टर की उड़ानों का शेड्यूल क्या रहेगा। CM बोले- जाम सांवली के लिए शुरू करेंगे इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल और छिंदवाड़ा की सभाओं में कहा- प्रदेश में तीर्थ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा आरंभ की जा रही है। प्रारंभ में प्रदेश के दो ज्योतिर्लिंगों ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर को इस सेवा से जोड़ा जा रहा है। भविष्य में छिंदवाड़ा में स्थित जाम सांवली हनुमान जी के दर्शन के लिए भी यह सेवा शुरू करेंगे। प्रदेश के युवा हेलिकॉप्टर और विमान चलाना सीखें। इस उद्देश्य से आवश्यक प्रशिक्षण व कोर्स आरंभ किए जा रहे हैं। जिलों में उपलब्ध हवाई पट्टियों का उपयोग युवाओं को पायलट के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए किया जाएगा।

लाइन में लगने की झंझट से मिली मुक्ति, यूटीएस मोबाइल ऐप से करें टिकट

भोपाल रेलवे के यूटीएस मोबाइल ऐप से कोई भी यात्री तत्काल बिना लाइन में लगे ट्रेन का टिकट बुक करा सकता है। इससे समय की बचत के साथ ही लाइन में लगने की झंझट से भी मुक्ति मिलती है। यह टिकट बुकिंग सिस्टम रेल यात्रियों को खास भा रहा है। अनारक्षित टिकट यात्रियों को मिलने वाली इस सुविधा के लिए यात्री अपने मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करके संबंधित गाड़ी में यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। पश्चिम मध्य रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक यूटीएस ऑन मोबाइल टिकटिंग से मई माह में 75 हजार से अधिक टिकट बुक किए जा चुके हैं। वहीं 85 लाख से अधिक राजस्व भी रेलवे को प्राप्त हुआ है। इस संबंध में सीनियर डीसीएम भोपाल सौरभ कटारिया ने बताया कि इससे साफ जाहिर होता है कि अनारक्षित टिकट लेने वाले रेल यात्रियों को यह सुविधा खासी पसंद आ रही है। अब लगातार इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं भोपाल रेल मंडल की बात की जाए तो अभी तक सूटीएस मोबाइल ऐप के द्वारा कुल 24,153 बुक टिकट से 1 लाख 47 हजार 394 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रेलवे को 29 लाख 35 हजार 415 रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। 20 किमी की बाध्यता हुई खत्म सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे ने हाल ही में एप से टिकट बुक करने की अधिकतम दूरी की बाध्य सीमा 20 किलोमीटर को भी समाप्त कर दिया है, जिससे यात्री किसी स्थान से अपना टिकट बुक कर सकता है। इससे सम्बंधित अधिक जानकारी वेबसाइट www.utsonmobile.indianrail.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने से यात्रियों को काउंटर टिकट की लाइन में लगने से निजात मिल रही है। इस ऐप पर किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से संपर्क कर सकते हैं। इस तरह मोबाइल से टिकट बुक करें गूगल प्ले स्टोर, विंडोज स्टोर, एप्पल स्टोर से यूटीएस एप डाउनलोड करें तथा रजिस्ट्रेशन के लिए साइन अप करें। टिकटों के प्रकार का चयन करें। (यात्रा टिकट, सीजन टिकट, प्लेटफार्म टिकट तथा यात्रियों की संख्या) टिकट बुक करने के लिए आर-वॉलेट का उपयोग करें। आर- वॉलेट को डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई, अथवा यूटीएस काउन्टर द्वारा न्यूनतम 100 रुपए तथा अधिकतम 9 हजार 500 रुपए तक 100 रुपए के गुणांक में रिचार्ज कर सकते हैं। टिकट बुक करने के लिए लॉगिन करें। लॉगिन आईडी मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करें तथा मैसेज के द्वारा प्राप्त चार अंकों के पासवर्ड का उपयोग करें। मोबाइल ऑफलाइन मोड में होने पर भी टिकट दर्शाया जा सकता है। आपका मोबाइल ही आपका टिकट है। यूटीएस मोबाइल एप पर उपलब्ध सुविधाएं अनारक्षित टिकटों की बुकिंग। आर-वॉलेट को शेष रकम चेक करें। आर-वॉलेट सरेंडर करें। आवश्यकतानुसार प्रोफाइल उपयोग करें। बुक किए टिकटों का विवरण चेक करें।

शिवराज ने अपने आने वाले 100 दिन के काम को लेकर अधिकारियों को खास दिशा निर्देश दिए

Congress showed strength on Amarwada seat, Nakul Nath reached the fields during campaigning.

 नईदिल्ली शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्रालय का प्रभार संभालते ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. शिवराज ने अपने आने वाले 100 दिन के काम को लेकर अधिकारियों को खास दिशा निर्देश दिए हैं. शिवराज ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें 100 दिनों की कृषि कार्य योजना के संबंध में प्लान तैयार कर लिया गया.     इस बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि वे अपना पूरा फोकस किसानों की उन्नति के लिए करें, ताकि देश के किसानों और कृषि क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी की संकल्पना के मुताबिक तेजी से काम किया जा सके. साथ ही कृषि क्षेत्र की मजबूती को लेकर शिवराज ने निर्देश दिए. शिवराज ने अफसरों को दिए दिशा-निर्देश! केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के दुख दर्द को कम करने के लिए सशक्त कदम उठाने के भी निशा निर्देश दिए हैं. कृषि मंत्री शिवराज ने बैठक में कहा कि किसान भाइयों-बहनों को गुणवत्तापूर्ण खाद बीज की उपलब्धता प्राथमिकता से सुनिश्चित की जानी चाहिए. इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि इस संबंध में उन्हें कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए. चौहान ने इस बात पर भी जोर दिया कि देश में कृषि उत्पादन व उत्पादकता बढ़ना चाहिए, साथ ही हम अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के अलावा दुनिया के अन्य देशों की भी जरूरत अनुसार गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद निर्यात कर सके ऐसी ठोस कार्ययोजना पर अमल करना चाहिए. शिवराज ने अधिकारियों को साफ कहा कि अपना पूरा फोकस किसान कल्याण पर करें. गौरतलब है कि 18 साल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान को अब केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल चुकी है. कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते ही सियासी पंडित उम्मीद लगा रहे हैं कि शिवराज कृषि क्षेत्र के उद्धार के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. साथ ही किसानों की समस्याओं को भी सुलझाएंगे. फिलहाल तो शिवराज फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं.

NCPCR अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मप्र सरकार से मदरसों में पढ़ने वाले हिंदू बच्चों को सामान्य स्कूलों में भेजने का अनुरोध किया

भोपाल राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार से मदरसों में पढ़ने वाले हिंदू बच्चों को सामान्य स्कूलों में भेजने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि ये इस्लामी संस्थान शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के अंतर्गत नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 1,755 पंजीकृत मदरसों में 9,417 हिंदू बच्चे पढ़ रहे हैं। इन संस्थानों में आरटीई अधिनियम के तहत अनिवार्य बुनियादी ढांचे का अभाव है। उन्होंने यह भी कहा कि अपंजीकृत मदरसों में पढ़ने वाले मुस्लिम बच्चों को भी सामान्य स्कूलों में भेजा जाना चाहिए। कानूनगो ने संवाददाताओं से कहा, “मैं मध्य प्रदेश सरकार से मदरसों में पढ़ने वाले हिंदू बच्चों को बाहर निकालने का अनुरोध करता हूं।” एनसीपीसीआर प्रमुख बाल अधिकारों के संरक्षण के संबंध में राज्य के विभिन्न विभागों के साथ बैठक करने के लिए यहां आए थे। कानूनगो ने कहा कि जिस अधिनियम के तहत मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड अस्तित्व में आया, उसमें मदरसों को परिभाषित किया गया है और स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उनमें इस्लामी धार्मिक शिक्षा दी जानी चाहिए। शिक्षा के अधिकार अधिनियम की धारा एक मदरसों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के दायरे से बाहर रखती है। उन्होंने कहा कि एनसीपीसीआर के पास मौजूद जानकारी के अनुसार इन मदरसों के शिक्षकों के पास बी.एड. की डिग्री नहीं है और उन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा भी नहीं दी है। उन्होंने दावा किया कि मदरसों का बुनियादी ढांचा भी आरटीई अधिनियम के अनुरूप नहीं है। साथ ही कहा कि मदरसों में सुरक्षा व्यवस्था भी ठीक नहीं है। उन्होंने हिंदू बच्चों को मदरसों में भेजे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि वह मध्य प्रदेश सरकार से इसे तुरंत सुधारने का अनुरोध करते हैं। कानूनगो ने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून साफ साफ कहता है कि स्कूलों की स्थापना और बच्चों को पढ़ाने का काम सरकार करेगी। ऐसे में मदरसा बोर्ड को फंड देना उन गरीब बच्चों के हक का पैसा मदरसों को देना है जो शिक्षा के अधिकार से बच्चों को वंचित कर रहे हैं। इसलिए सरकार को इस पूरी योजना पर विचार करना चाहिए और तत्काल हिंदू बच्चों को मदरसों से बाहर निकाल कर उनको सामान्य स्कूलों में भेजना चाहिए।  

राजस्थान-सरकार की प्री- बजट मीटिंग में वित्त मंत्री और अब राजयमंत्री केके को ही भूले सलाहकार

जयपुर. प्रदेश की अफसरशाही के आगे सरकार के मंत्री भी बौने नजर आने लगे हैं। अफसर चाहें तो मंत्री को मीटिंग में बुलाएं और न चाहें तो न बुलाएं। जी हां बजट पूर्व संवाद को लेकर 19 जून को दोपहर साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक के आदेश को देखकर तो यही लगता है । यह बैठक सीएमओ स्थित कन्वेशन हॉल में होने जा रही है। बैठक में डिप्टी सीएम दिया कुमारी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को बुलाया गया है । लेकिन उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री केके विश्नोई को आमंत्रित नहीं किया गया है । यह बैठक व्यापार, कर सलाहकार और उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधियों क साथ होने जा रही है। बैठक में अधिकारियों के अलावा 29 संगठनों को बजट पूर्व चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी वित्त विभाग ने कुछ दिनों पहले कर्मचारी संगठनों की प्री बजट बैठक वित्तमंत्री दीया कुमारी को नजरंदाज किया था। कांग्रेस ने भी इस इसे मुद्दा बनाया।  जब मामला मीडिया में उछला तो आनन-फानन में संशोधित आदेश जारी कर दिए। लेकिन इनती बड़ी चूक बार-बार करने वाले अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं होना सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

गंभीर चोट से उबर कर वापसी के बाद से ऋषभ पंत की बल्ले से साहसिक पारी टीम के लिए खुशी की बात है

लॉडरहिल (फ्लोरिडा) सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट से उबर कर वापसी के बाद से ऋषभ पंत की बल्ले से साहसिक पारी टीम के लिए खुशी की बात है लेकिन भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप घुटने की सर्जरी के बावजूद विकेट के पीछे उनकी क्षमता को देख कर आश्चर्यचकित है। पंत दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हो गये थे। उन्होंने लंबे इलाज और रिहैबिलिटेशन के बाद इस साल आईपीएल से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने की। पंत इस टी20 विश्व कप में तीसरे क्रम पर कुछ महत्वपूर्ण पारियों के साथ टीम के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं। विकेट के पीछे उन्होंने अपने काम से सबसे अधिक प्रभावित किया है। दिलीप ने कनाडा के खिलाफ भारतीय टीम के ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले से पहले कहा, ‘‘सबसे अच्छी बात यह है कि ऋषभ ने अपनी वापसी के बाद कमाल का प्रदर्शन किया है। उनकी बल्लेबाजी पहले से ही काफी अच्छी मानी जाती है. लेकिन उनके बारे में एक अच्छी बात यह है कि उन्होंने विकेटकीपर के रूप में गजब का प्रदर्शन किया है।’’ क्षेत्ररक्षण कोच ने कहा कि घुटने की सर्जरी के बाद किसी के लिए भी विकेट के दोनों ओर डाइव लगाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘चोट लगने के बाद विकेटकीपर के रूप में उनकी वापसी कमाल की है। वह विकेट के दोनों ओर फुर्ती से गेंद को लपक रहे हैं।’’  

पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2024 लीग स्टेज से बाहर होने के बाद पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने अपनी टीम को जमकर ट्रोल किया

Rahul Gandhi wrote a letter to CM Yogi in Hathras stampede case, made this big demand

नई दिल्ली पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2024 लीग स्टेज से बाहर होने के बाद पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने अपनी टीम को जमकर ट्रोल किया है। शुक्रवार 14 जून को यूएसए वर्सेस आयरलैंड मैच बारिश के चलते रद्द होने के कारण मेजबान अमेरिका को सुपर-8 का टिकट मिला और पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट से बाहर हुई। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब मैन इन ग्रीन टूर्नामेंट के पहले राउंड से बाहर हुई है। पाकिस्तान के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वसीम अकरम ने सबसे पहले यूएस की टीम को बधाई दी है और इस दौरान उन्होंने अपनी टीम को ट्रोल भी किया है। वसीम अकरम ने अमेरिकी टीम को इस बड़े टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचने के लिए बधाई दी क्योंकि यूएसए ने सुपर-8 में पहुंचने के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है। आईसीसी द्वारा पोस्ट की गई वीडियो में वसीम अकरम कहते नजर आ रहे हैं, “हां, बिल्कुल। और यूएसए की टीम को बधाई। जब आप खेल के वैश्वीकरण की बात करते हैं तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। यूएसए ने सुपर आठ के लिए क्वालीफाई किया है। वे वहां पहुंचने के हकदार हैं। उन्होंने राउंड मैच में पाकिस्तान को हराया था। इसलिए वे वहां पहुंच गए हैं। और पाकिस्तान के लिए प्लान ये है कि वह EK 601 से पहले दुबई जाएं और फिर पाकिस्तान। और फिर हम देखते हैं कि वहां से आगे क्या होता है।”   बता दें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए यह टूर्नामेंट किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में यूएसए के हाथों उन्हें बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा, इसके बाद टीम को भारत के हाथों दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों हार के बाद पाकिस्तान की टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, मगर उनकी आखिरी उम्मीद यूएस वर्सेस आयरलैंड मैच पर टिकी थी, मगर इस मुकाबले के रद्द होने के बाद टीम पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।  

छत्तीसगढ़-कोरबा में तूफान में गिरे बिजली के खंभे और टूटे तार

कोरबा. तेज आंधी-तूफान ने विद्युत वितरण केंद्र बरपाली के तुमान फीडर में ऐसा कहर बरपाया कि पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर आ गिरे। जिससे कई बिजली के खंभे टूट गए। भीषण गर्मी में बिजली न होने की वजह से लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी। 26 घंटे बाद किसी तरह लाइन चालू की गई लेकिन आधा घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर केबल जल गया। जिससे लगातार दूसरे दिन शुक्रवार रात को भी 10 हजार से अधिक ग्रामीणों रातभर जागना पड़ा। भीषण गर्मी में विद्युत विभाग की लापरवाही एवं शासन प्रशासन की उदासीनता से निराश एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कूच करने का मन बनाया है। जानकारी के मुताबिक, विद्युत वितरण केंद्र बरपाली के तुमान फीडर में गुरुवार की शाम तेज आंधी तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। यहां गुरुवार शाम पांच बजे से बिजली प्रभावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरपाली, तुमान फीडर में उच्च अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। विद्युत वितरण केंद्र बरपाली में पदस्थ अधिकारी लोगों के फोन तक नहीं उठाते। उन्हें जब कहीं बिजली खराब होने की सूचना दी जाती है तो वे इसे भी अनसुना कर देते हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

शिल्पी राज और कान्हा सिंह का नया गाना शिला कहेला रिलीज

मुंबई,  शिल्पी राज और कान्हा सिंह का नया गाना शिला कहेला रिलीज हो गया है। शिल्पी राज और कान्हा सिंह का नया गाना शिला कहेला रिलीज किया गया है। गाना शिला कहेला एक पेपी और एनर्जेटिक गाना है।डेजी म्यूजिक प्रस्तुत गाना शिला कहेला में मोनू मंसूरी और ख़ुशी सिंह की केमेस्ट्री नजर आ रही है।गाने को लेकर शिल्पी ने कहा, हम बहुत खुश हैं कि गाना ‘शिला कहेला’ को दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है। मैंने और कान्हा सिंह ने बेहतरीन काम किया है और हमें उम्मीद है कि यह गाना लंबे समय तक श्रोताओं की पसंद बना रहेगा। गाना शिला कहेला के गीतकार आर्यन मेहताभ और संगीतकार कान्हा सिंह हैं। म्यूजिक डायरेक्टर प्रिंस बाबू ,मिक्स मास्टर संदीप चौहान, निर्देशक अनीश चौधरी, कोरियोग्राफर अनीश चौधरी और मोनू मंसूरी, डी ओ पी सूरज , संपादक भरत गुप्ता हैं।

ED पूर्व बीएसपी एमएलसी मोहम्मद इकबाल और उसके परिवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 4440 करोड़ की जमीन जब्त

सहारनपुर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बीएसपी के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल (former MLC Mohammad Iqbal) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूर्व एमएलसी की 4 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को अटैच कर दिया है. यहां यूनीवर्सिटी की 4,440 करोड़ रुपये की कीमत की इमारत और जमीन कुर्क की गई है. एजेंसी के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच एजेंसी ने एक अनंतिम कुर्की आदेश जारी किया था, इसके बाद 121 एकड़ जमीन और ग्लोकल यूनिवर्सिटी की इमारत को जब्त कर लिया गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बयान में कहा कि ये संपत्तियां अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर दर्ज हैं, इन पर मोहम्मद इकबाल और उनके परिवार के सदस्यों का कंट्रोल था. मोहम्मद इकबाल, ट्रस्ट और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ की गई ये कार्रवाई अवैध खनन मामले से जुड़ी है. ईडी के अनुसार, पूर्व एमएलसी फरार है. माना जा रहा है कि वह दुबई में है. मोहम्मद इकबाल के चार बेटे हैं. बेटों और भाई के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जो जेल में बंद हैं. मनी लॉन्ड्रिंग का केस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रेत खनन, पट्टों के अवैध नवीनीकरण और कई खनन पट्टा धारकों, कुछ अधिकारियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ दिल्ली में दर्ज सीबीआई की एफआईआर से जुड़ा है. सभी खनन फर्मों का स्वामित्व और संचालन मोहम्मद इकबाल ग्रुप के पास था. ये फर्म सहारनपुर और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन में शामिल थीं. ईडी ने कहा कि आईटीआर (आयकर रिटर्न) में मामूली आय दिखाए जाने के बावजूद खनन फर्मों और मोहम्मद इकबाल के ग्रुप की कंपनियों के बीच बिना किसी व्यापारिक संबंध के करोड़ों के लेनदेन मिले हैं. यह मुकदमा सहारनपुर में खनन के पट्टों में हुई धांधली से जुड़ा था, जिसमें लीज होल्डर महमूद अली, दिलशाद, मोहम्मद इनाम, महबूब आलम (अब मृत), नसीम अहमद, अमित जैन, नरेंद्र कुमार जैन, विकास अग्रवाल, मोहम्मद इकबाल का बेटा मोहम्मद वाजिद, मुकेश जैन, नरेंद्र कुमार, पुनीत कुमार और कुछ अज्ञात सरकारी अधिकारियों को नामजद किया गया था। ईडी की जांच से पता चला कि सभी खनन फर्मों का स्वामित्व और संचालन मोहम्मद इकबाल के पास था। इकबाल और उसके करीबियों की कंपनियां और फर्में सहारनपुर और आस-पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन में शामिल थीं।  इसके जरिए मोहम्मद इकबाल के साथ करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया, जबकि इन कंपनियों से उसका कोई कारोबारी संबंध नहीं था। इतना ही नहीं, मोहम्मद इकबाल ने इस अवैध कमाई को आयकर विवरण में इसे छिपा लिया गया था। बाद में मोहम्मद इकबाल ने सारी धनराशि अब्दुल वहीद एजुकेशनल ट्रस्ट के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी।  अधिकतर रकम को असुरक्षित कर्ज और दान के रूप में दिया जाना दर्शाया गया था। बाद में ट्रस्ट ने इस धनराशि का उपयोग यूनिवर्सिटी की भूमि खरीदने और भवनों के निर्माण के लिए किया। ईडी की जांच में सामने आया है कि इस तरह करीब 500 करोड़ रुपये ट्रस्ट के जरिए ग्लोकल यूनिवर्सिटी में निवेश किए गये। वर्तमान में यूनिवर्सिटी की भूमि और भवनों की बाजार कीमत 4440 करोड़ रुपये है। बता दें मोहम्मद इकबाल के चार बेटे और भाई अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं।  

टैन हटाने के लिए घर पर बनाएं यह प्रभावी बॉडी स्क्रब

गर्मी के इस मौसम में हर कोई टैनिंग से परेशान है, साथ ही तेज धूप की वजह से हमारी स्किन भी रूखी हो जाती हैं। और ऐसा सिर्फ हमारे साथ ही नहीं सेलिब्रिटीज के साथ भी है, लेकिन दिनभर घूमने पर भी इस एक्ट्रेस की स्किन इतनी ग्लो कैसे करती है? आपके मन में भी यही सवाल आता होगा न! अपनी स्किन भी इन्हीं हीरोइन की तरह गर्मी में भी चमके, इसके लिए आज हम आपको बताने वाले हैं प्रियंका चोपड़ा के बताएं होममेड स्क्रब की रेसिपी, जो आपके पैसे और केमिकल वाले प्रोडक्ट से स्किन को बचाने का एक असरदार नुस्खा हैं। ये आपकी स्किन को टैनिंग से बचाने के साथ-साथ ग्लो देने और मॉइस्चराइज करने का काम भी करेगा। तो फिर आइए जानते हैं कैसे तैयार करें ये फेस पैक। प्रियंका चोपड़ा ने बताए इस स्क्रब के फायदे इस स्क्रब को बनाना भी आसान है और इस्तेमाल करना भी। इस होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करने से एक्सफोलिएट करने, हाइड्रेट करने के साथ-साथ मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ स्किन को हील करने का काम भी करता है। आप इसका इस्तेमाल हर एक दिन छोड़कर कर सकते हैं किन चीजों की है जरूरत 1 कप आटा 2 बड़ा चम्मच प्लेन दही 1/2 कटे नींबू का रस 4 चम्मच दूध 2 चम्मच चंदन पाउडर 1/2 चम्मच हल्दी​ ऐसे करें स्क्रब तैयार सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें। अब इसमें आटा और दही डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें नींबू का रस और दूध मिक्स कर दें। जब ये अच्छे मिक्स हो जाए तो पेस्ट में चंदन पाउडर और हल्दी डालकर इन्हें अच्छे से मिक्स कर दें। लीजिए तैयार है प्रियंका चोपड़ा का बताया बॉडी स्क्रब।​ ऐसे करें इस्तेमाल जब स्क्रब तैयार हो जाएं तो इसे अपनी टैन स्किन पर लगाएं और थोड़ी देर तक सूखने के लिए रख दें। थोड़ी देर बाद सूख चुके पेस्ट को हाथों से रब करके स्क्रब करें। देखिए कैसे आपके हाथ चमक गए हैं और टैनिंग भी साफ हो गई है। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं। ये बातें भी हैं जरूरी ये स्क्रब आपको टैन फ्री स्किन भी देगा और डेड सेल्स को भी रिमूव करेगा। आप चाहें तो एक ही बार में ज्यादा सामग्री का इस्तेमाल करके एक महीने के लिए स्क्रब तैयार कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो सबसे पहले हाथों के थोड़े से हिस्से पर स्क्रब का इस्तेमाल करें और अगर स्किन पर किसी भी तरह का कोई साइड इफेक्ट दिखता है तो फौरन हाथ धो लें।

जमाल मुसियाला के पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से जर्मनी ने स्कॉटलैंड को 5-1 से करारी शिकस्त दी

Every third Indian is in the grip of this dangerous disease, know what is this disease

म्यूनिख फ्लोरियन विर्ट्ज़ और जमाल मुसियाला के पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से जीत का मंच तैयार करने वाले मेजबान जर्मनी ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे स्कॉटलैंड को 5-1 से करारी शिकस्त देकर यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप (यूरो 2024) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। विर्ट्ज़ ने दसवें मिनट में जर्मनी के लिए पहला गोल किया जबकि मुसियाला ने 19वें मिनट में उसकी बढ़त दोगुनी कर दी। काई हैवर्ट ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में पेनल्टी को गोल में बदलकर मध्यांतर तक जर्मनी को 3-0 से आगे कर दिया। जर्मनी को डिफेंडर रयान पोर्टियस की गलती के कारण यह पेनल्टी मिली थी, जिन्हें रेफरी ने लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया था। इस कारण स्कॉटलैंड को दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा था। मध्यांतर के बाद सब्सटीट्यूट निकोलस फुलक्रग ने 68वें मिनट और एमरे कैन ने इंजरी टाइम में गोल करके जर्मनी की बड़ी जीत सुनिश्चित की। स्कॉटलैंड एंटोनियो रोडिगर के 87वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से खाता खोल पाया। जर्मनी के कप्तान इल्के गुंडोगन ने मैच के बाद कहा,‘‘हम वास्तव में इसी तरह की शुरुआत चाहते थे। मैं मैच से पहले भी जीत के प्रति अश्वस्त था। हमें दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा था और हमने वैसा प्रदर्शन किया जैसा हम चाहते थे।’’  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live