LATEST NEWS

‘मेरे पिता का परिवार कांग्रेसी और मां ने केरल में जनसंघ गठित किया’ : केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी

'Arvind Kejriwal to…', Sanjay Singh's big allegation on Centre, BJP and LG

तिरुवनंतपुरम. केरल में भाजपा तिरुवनंतपुरम जिला समिति ने केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी का जिला समिति कार्यालय में स्वागत किया। सुरेश गोपी ने यहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा वह एसएफआई में थे, लेकिन उनके शिफ्ट होने की वजह राजनीति नहीं है। यह केवल भावनात्मक है केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, “मेरे पिता का परिवार कांग्रेसी परिवार था। मेरी मां के परिवार ने केरल में जनसंघ के गठन तक काम किया। मैं एसएफआई में था, लेकिन मेरे शिफ्ट करने का कारण राजनीति नहीं था। यह भावनात्मक था। मैं अपना जीवन भावनात्मक रूप से जीऊंगा। जीवन के सभी वर्गों, जीवन के सभी क्षेत्रों, जीवन के सभी स्तरों के लिए स्वीकार्य है। मेरा वंश, मेरी परंपराएँ, सनातन धर्म की खुशबू है। मुझे इन सभी मूल्यवान गुणों का प्रदर्शन करना है। सिर्फ इसलिए कि इंदिरा गांधी कांग्रेसी हैं, और उनके क्रूर कृत्य के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराने से मैं बच नहीं सकता। मैं उन्हें स्वतंत्रता के बाद से उनकी मृत्यु तक भारत का वास्तविक वास्तुकार कहता हूं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया कहने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने दिवंगत नेता को देश में कांग्रेस पार्टी की मां कहा था। उन्होंने बताया कि उनकी टिप्पणियों का गलत तरीके से पेश किया गया है। सुरेश गोपी ने इंदिरा गांधी को कहा मदर ऑफ इंडिया बता दें कि इससे पहले सुरेश गोपी ने पुन्कुन्नम में करुणाकरण के स्मारक ‘मुरली मंदिरम’ का दौरा किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री मे भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को ‘मदर ऑफ इंडिया’ कहा। वहीं भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ने करुणाकरण और मार्क्सवादी दिग्गज ई. के. नयनार को अपना ‘राजनीतिक गुरु’ भी बताया। मोदी 3.0 कैबिनेट में सुरेश गोपी को पर्यटन मंत्रालय और पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। त्रिशूर लोकसभा सीट से सांसद बने सुरेश गोपी ने करुणाकरण के बेटे और कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन को हराया था। त्रिशूर लोकसभा सीट से जीत और केरल में भाजपा का खाता खोलने वाले सुरेश गोपी ने कांग्रेस और सीपीआई उम्मीदवारों को हराया था। केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट के चुनाव परिणामों की बात करें तो त्रिशूर में भाजपा के प्रत्याशी सुरेश गोपी को 4 लाख 12 हजार 338 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सीपीआई उम्मीदवार वी.एस सुनीलकुमार को 3 लाख 37 हजार 652 वोट मिले थे। इस तरह से सुरेश गोपी ने सीपीआई उम्मीदवार को 74 हजार 686 वोटों से हराया था।

राप्तीसागर सुपरफास्ट के एसी कोच की स्प्रिंग टूटने पर ड्राइवर ने सूझबूझ से बचाई हजारों यात्रियों की जान

झांसी/ललितपुर. गोरखपुर राप्तीसागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुरुवार सुबह हादसे का शिकार होने बच गई। गाड़ी के एसी कोच की स्प्रिंग टूट गई। ड्राइवर ने ललितपुर स्टेशन पर ट्रेन रोककर जांच कराई, जहां एक नहीं बल्कि दो स्प्रिंग टूटी मिली। हालांकि इसका इनपुट भोपाल से मिल गया था। ललितपुर आते-आते दो स्प्रिंग टूटने पर स्टॉफ ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। अफसरों ने गाड़ी को 50 की स्पीड से झांसी भेजने के आदेश दिए। झांसी पहुंचने पर कोच काटकर उसकी जगह पर दूसरा कोच लगाया गया। ट्रेन करीब एक घंटा देरी से रवाना की जा सकी। ललितपुर स्टेशन पर भी करीब आधा घंटे खड़ी रही। कोच्चिवेली से गोरखपुर जा रही राप्तीसागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच नंबर ए2 में अचानक दिक्कत आ गई। चालक ने सुबह साढ़े चार बजे ललितपुर स्टेशन पर गाड़ी को रोककर सीएण्डडब्ल्यू स्टॉफ से जांच कराई। कोच की स्प्रिंग टूटी देख तत्काल उच्चाधिकारियों और कंट्रोल को सूचना दी। अफसरों ने चालक को 50 किमी की स्पीड से ट्रेन किसी तरह वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन तक लाने के आदेश दिए। करीब आधा घंटे बाद गाड़ी सुबह 5 बजे के बाद झांसी रवाना की गई। सुबह 8.10 बजे झांसी स्टेशन पहुंची ट्रेन को अफसरों ने अटैंड किया। यहां कोच की जगह पर नया कोच लगाया गया। नए ए2 कोच यात्रियों को सवार कराकर गाड़ी एक घंटे की देरी से सवा नौ बजे रवाना की गई। गोरखपुर डिवीजन करेगी जांच मंडल रेल प्रशासन ने स्प्रिंग टूटने की जानकारी गोरखपुर डिवीजन को दी है। अफसरों का मानना है कि कोच की एक स्प्रींग टूटने पर ट्रेन 95 की रफ्तार से चल सकती है लेकिन दो स्प्रिंग टूटने पर कोच अनफिट हो जाता है। कोच में लहर बढ़ जाती है, कर्व आने पर कोच पटरी से उतर सकता है। गाड़ी का मैंटीनेंस गोरखपुर डिवीजन करता है, ऐसे में मामले की जांच करने गोरखपुर रेलवे की टीम झांसी आएगी। भोपाल से 95 व ललितपुर से 50 किमी/घंटा से चली ट्रेन भोपाल में जांच के बाद ट्रेन 95 की रफ्तार से ललितपुर पहुंची। तब तक दूसरी स्प्रिंग भी टूट गई। भोपाल से लेफ्ट साइड की स्प्रिंग टूट गई थी और ललितपुर आते-आते राइट साइड की स्प्रिंग टूट गई। इससे कोच बैलेंस बनाए रहा। अफसरों की माने तो सुरक्षा के लिए कर्मचारी पायलटिंग कर रहे थे। झांसी से पहले की कोच को बदलने की भी तैयारी रेलवे ने कर ली थी। 15 मार्च 2024 को हुआ था कोच का मेजरमेंट रेलवे हर कोच जांच के बाद 18 महीने के लिए पटरी पर उतार देता है। गोरखपुर से मेंटीनेंस के बाद चलने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस में लगा कोच का मैजरमेंट तीन माह पहले 15 मार्च 2024 को हुआ था। कोच की पूरी जांच व मेंटीनेंस के बाद राप्तीसागर में लगाया गया लेकिन 18 महीने तो छोड़िए, कोच की स्प्रिंग तीन महीने में ही धोखा दे गई। कोच की एक नहीं बल्कि दो स्प्रिंग टूट गई।

तंत्र-मंत्र के लिए क्रब से एक लड़की के शव से अंग निकालने का मामला आया सामने

 गरियाबंद छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तंत्र-मंत्र के लिए क्रब से एक लड़की के शव से अंग निकालने का मामला सामने आया है। यह मामला फिंगेश्वर थाना का है। इस खबर के फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, इसकी जानकारी स्वजन को लगी तो मामला थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने स्वजन व ग्रामीणों की उपस्थिति में कब्र से शव निकाला गया तो दोनों हाथ की हड्डी और खोपड़ी गायब मिला। इस मामले में गांव के लाला साहू, कंगलु ध्रुव, गैंदलाल कमार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के पसौद गांव में करीब दो माह पहले गांव की 25 वर्षीय युवती की एक बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। स्वजन ने अंतिम संस्कार कर शव दफनाया था। इस बीच स्वजन को जानकारी मिली कि काला जादू के लिए कब्र से शव के कुछ अंग निकाल लिए हैं। गांव में अपनी तरफ से पूछताछ की गई तो शव से अंग निकाल कर लड़की के घर के बाड़ी में दफनाने की बात सामने आयी। इसके बाद मामला फिंगेश्वर थाना पहुंचा। स्वजन के आरोपों व हंगामा पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घंटों खुदाई कराई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा दफन मुख्य शव निकाल कर जांच करने की मांग की, जिसके बाद जब पुलिस अंतिम संस्कार किए हुए कब्र खोद कर जांच की तो शव के दो हाथ और खोपड़ी गायब मिला। फिलहाल इस मामले में तीन संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  

‘हेल्थ ऑफ इंदौर’ का किसी भी एक शहर में किया गया विश्व का सबसे बड़ा प्रीवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे है

The great festival of Guru Purnima was celebrated with great

भोपाल ‘हेल्थ ऑफ इंदौर’ का किसी भी एक शहर में किया गया विश्व का सबसे बड़ा प्रीवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे है। अब मध्यप्रदेश के युवाओं के प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट किए जाएंगे। हेल्दी मध्यप्रदेश इनिशिएटिव अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को की। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर के युवाओं को लाइफस्टाइल जनित बीमारियों से बचाने के लिए प्रीवेंटिव हेल्थ के टेस्ट किए जाएंगे। आवश्यक होने पर डॉक्टर कंसल्टेशन एवं लाइफस्टाइल बेहतर करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अभियान की तारीफ करते हुए कहा स्वस्थ शरीर से ही आध्यात्मिक उन्नति संभव है। इससे पहले हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान के तहत शहर के ढाई लाख लोगों के टेस्ट किए गए थे, जिसमें से करीब आधी आबादी गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकती है। इस संदर्भ में जनवरी 2024 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीया की उपस्थिति में एक कार्यक्रम हुआ था और इंदौर के प्रीवेंटिव हेल्थ केयर मॉडल को देश भर में ले जाने की बात मंत्री जी ने कही थी। कार्यक्रम में उपस्थित नगरीय प्रशासन विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस अभियान की तारीफ की और स्वस्थ रहने पर बल दिया। कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि मध्यप्रदेश के युवाओं को स्वस्थ रखने के लिए प्रदेश भर में प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट किए जाएंगे और इस अभियान की शुरुआत इंदौर से हो रही है। डॉ. विनीता कोठारी ने कहा कि इंदौर में जो सर्वे हुआ है उसके नतीजे को देखते हुए खासकर युवाओं के हेल्थ पैरामीटर पर तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है। इसलिए अब हेल्दी मध्यप्रदेश इनीशिएटिव लॉन्च किया गया है। इन ढाई लाख लोगों में सम्मिलित 30 हजार में हर चौथा युवा प्री डायबिटीज स्टेज पर पाया गया। साथ ही 7.34 प्रतिशत युवाओं में थायराइड की समस्या सामने आई। करीब दो फीसदी लोगों का क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ा हुआ था। वही 10% से ज्यादा युवा लीवर की बीमारी का शिकार हो सकते हैं, उनका एसजीपीटी का लेवल बढ़ा हुआ आया। 39.50% लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आया है वहीं 34 फ़ीसदी में ब्लड प्रेशर की समस्या सामने आई। साथ ही बॉडी मास इंडेक्स यानी बीएमआई लेवल करीब साढे 33% युवाओं का ज़्यादा आया और करीब 18 प्रतिशत युवाओं में मोटापे की समस्या की पाई गई। वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अरुण अग्रवाल ने युवाओं में कैंसर के बढ़ते मामलों और उसका लाइफस्टाइल से संबंध बताया। हेल्थ ऑफ इंदौर का अभियान सांसद सेवा संकल्प, सेंट्रल लैब, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा मिलकर चलाया गया था। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर के विधायकगण, महापौर परिषद के सदस्य, पार्षदगण, अन्य वरिष्ठजन तथा इंदौर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की ‘कंजर्वेटिव’ पार्टी को ओपिनियन पोल में सिर्फ 21 % वोट

लंदन. ब्रिटेन में होने वाले आम चुनाव से पहले एक और सर्वे में ब्रिटेन के वर्तमान पीएम ऋषि सुनक की करारी हार की भविष्यवाणी की है।  ताजा तीन सर्वे में कहा गया है कि चार जुलाई को होने वाले आम चुनावों में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी का इस बार सफाया हो जाएगा। साथ ही सुनक की पार्टी के लिए गंभीर तस्वीर पेश की है। ताजा सर्वे में कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 46% समर्थन मिला है, जबकि कंजर्वेटिव पार्टी के लिए समर्थन 4 अंक गिरकर 21% हो गया है। ये ताजा सर्वे मार्केट रिसर्च कंपनी सावंता ने संडे टेलीग्राफ के लिए 12 जून से 14 जून के बीच आयोजित किया गया था। इस सर्वे के नतीजे तब सामने आए हैं जब चुनाव प्रचार का आधे से ज्यादा समय बीत चुका है। एक हफ्ते बाद दोनों ही कंजर्वेटिव और लेबर पार्टियां अपने घोषणा पत्र लेकर जनता के सामने जाने के लिए तैयार हैं। ये घोषणा पत्र लोगों को वोट डालने से कुछ समय पहले ही मिलेगा। ऋषि सुनक ने 22 मई को शीघ्र चुनाव की घोषणा करके अपनी ही पार्टी में कई लोगों को चौंका कर दिया था। सावंता के राजनीतिक अनुसंधान निदेशक क्रिस हॉपकिंस ने कहा कि हमारे शोध से पता चलता है कि इस चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी का बुरी तरह सफाया हो जाएगा। संडे टाइम्स में प्रकाशित सर्वेशन के एक अलग सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि कंजर्वेटिव पार्टी 650 सदस्यीय हाउस ऑफ कॉमन्स में केवल 72 सीटों पर सिमट सकती ही – जो उनके लगभग 200 साल के इतिहास में सबसे कम होगा। जबकि लेबर पार्टी को 456 सीटें मिलेंगी। बेस्ट फॉर ब्रिटेन के सर्वे में भी हुआ था यही दावा इससे पहले आए बेस्ट फॉर ब्रिटेन के सर्वे में तो यहां तक कहा गया था कि प्रधानमंत्री सुनक खुद अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगे। उस सर्वे में कहा गया था कि पता चला है कि देश में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी को इस साल के अंत में होने वाले आम चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक अपनी उत्तरी यॉर्कशायर सीट भी शायद ही बचा पाएं। बेस्ट फॉर ब्रिटेन ने इस सर्वे से पहले 15,029 लोगों की राय ली थी। जिसके आधार पर तैयार रिपोर्ट में विपक्षी लेबर पार्टी को 45 प्रतिशत वोट शेयर के साथ कंजर्वेटिव की तुलना में 19 अंकों की बढ़त के साथ शीर्ष पर रखा गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि आगामी चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी की संभावनाए अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि वे इस बार 100 से भी कम सीटें जीत रहे हैं, वहीं, विपक्षी लेबर पार्टी को इसका खासा फायदा मिलेगा। लेबर पार्टी इस बार 468 सीटें जीत सकती है। सर्वे के मुताबिक, इस बार 28 मौजूदा कैबिनेट सदस्य चुनाव लड़ सकते हैं, उनमें से भी केवल 13 ही दोबारा चुने जाएंगे। इस सर्वे को लेकर पूर्व ब्रेक्सिट सचिव और सुनक के बड़े आलोचक लॉर्ड डेविड फ्रॉस्ट ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नवीनतम सर्वेक्षण आंकड़ों से पता चलता है कि कंजर्वेटिव पार्टी हताशा का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदान समय के साथ बदतर होता जा रहा है, बेहतर नहीं।” सत्ता-विरोधी लहर से जूझ रही सुनक की पार्टी इस बीच, चुनाव से पहले आए अधिकांश सर्वे में कंजर्वेटिवों के मुकाबले लेबर पार्टी को आरामदायक बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। मौजूदा समय में पार्टी सियासी उथल-पुथल, रोजमर्रा की वस्तुओं में बढ़ती लागत के संकट और बढ़ते आप्रवासन के बीच सत्ता-विरोधी लहर से जूझ रही है।

मुरैना जिले के पहाड़गढ़ के जंगली क्षेत्र में बेरई गांव में बेहद दुर्लभ प्रजाति का छोटा भारतीय कस्तूरी बिलाव दिखा

Heavy rain in the state stopped the wheels of trains, alert of heavy rain in the districts today

मुरैना मुरैना जिले के पहाड़गढ़ के जंगली क्षेत्र में आने वाले बेरई गांव में बेहद दुर्लभ प्रजाति का छोटा भारतीय कस्तूरी बिलाव (इंडियन स्मॉल सीवेट) नाम का जीव अपने नवजात बच्चों के साथ दिखा है। जानकारी लगने के बाद वन विभाग की टीम ने उस खेत के चारों ओर सुरक्षा के लिए वनकर्मी तैनात कर दिए हैं, जहां ये दुर्लभ जीव मिला है। छोटे बच्चों के बीच बैठे बिल्ली से बड़े आकार के जीव के शरीर पर धारियां थी, जो बंटी की तरफ घुर्राया। ग्रामीणों ने इसे चीता या तेंदुआ जैसा जीव माना, सूचना मिलने पर पहुंची वन टीम भी इसे पहचानने में धोखा खा गई और पहले इसे कवरबिज्जू बताया गया। बाद में जब इन जीवों के फोटो-वीडियो विशेषज्ञों को भेजे गए तब पता चला, कि यह दुर्लभ प्रजाति का इंडियन स्माल सीवेट है। वन विभाग के डीएफओ स्वरूप दीक्षित ने बताया, कि यह जानवर मांसाहारी है, जो सांप, पक्षी, खरगोश जैसे छोटे जंगली जानवर, चूहों तक का शिकार करता है। इंसानों पर भी हमला करने से यह पीछे नहीं हटता। डीएफओ ने बताया, कि चंबल अंचल में किसी रिहायसी बस्ती के पास इस जीव को पहली बार देखा गया है। ऐसा है है इंडियन स्मॉल सीवेट इंडियन स्मॉल सीवेट विवेरिकुला वंश की प्रजाति का इकलौता जीव है, जो दक्षिणी पूर्वी एशिया और भारत के दक्षिणी हिस्से में पाई बहुत कम संख्या में दिखता है। इसके शरीर पर काले, सफेद, भूरे रंग की धारियां होती हैं। तेज नुकीले पंजे व दांत होते हैं। इसके पंजे व दांतो की पकड़ मजबूत होती है, जिससे शिकार करता है। दूर से बिल्ली की तरह दिखने वाला यह जीव बिल्ली की तुलना में लंबा होता है। सिर से शरीर तक इसकी लंगाई 21 से 23 मीटर तक हो सकती है, जबकि इसकी पूंछ की लंबाई 15 से 17 इंच लंबी होती है।

आरा-बिहार में आरके सिंह पर ही उम्मीदवारी के 23 दिन बाद क्षेत्र में आने से हार का फूटा ठीकरा

आरा/सासाराम. बिहार की आरा लोकसभा सीट पर बीजेपी की हार का ठीकरा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह पर ही फूटा है। लोकसभा चुनाव रिजल्ट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की आंतरिक रिपोर्ट में सामने आया है कि आरके सिंह के क्षेत्र से गायब रहने के कारण पार्टी को आरा में हार का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट में कहा गया है कि टिकट मिलने के 23 दिन बाद वे अपने क्षेत्र में गए थे। इससे जनता से उनका जुड़ाव नहीं हो पाया। बता दें कि आरके सिंह बीते 10 सालों से आरा से सांसद रहे। पिछली मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी थे। बीजेपी ने इस चुनाव में उनपर फिर से भरोसा जताया, लेकिन सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद ने उन्हें हरा दिया। आरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की हार की कई वजहें बताई जा रही हैं। बीजेपी की आंतरिक रिपोर्ट में सामने आया है कि आरके सिंह का आरा में जमीन से जुड़ाव न होना, हार का सबसे बड़ा कारण रहा। बीजेपी एक नेता ने एचटी को बताया कि आरके सिंह आरा से 10 साल सांसद रहे, लेकिन वे क्षेत्र की जनता से संपर्क साधने में असफल रहे। यहां तक कि पार्टी कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों से भी उनका जुड़ाव कम ही रहा। आरा से उनकी उम्मीदवारी घोषित होने के 23 दिन बाद वे क्षेत्र में प्रचार करने पहुंचे। पार्टी का मानना है कि आरा में आरके सिंह ने स्थानीय संगठनों को ज्यादा महत्व नहीं दिया। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व की अनदेखी की और अपने विरोधी उम्मीदवार को कमतर आंकने की भी गलती की। इसके अलावा काराकाट में राजपूतों के निर्दलीय पवन सिंह के समर्थन में एकजुट होने से एनडीए के कुशवाहा वोट भी छिटक गए। इसका असर आरा समेत मगध और शाहाबाद क्षेत्र की अन्य सीटों पर भी पड़ा। सासाराम में छेदी पासवान का टिकट काटे जाने से पासवान नाराज हो गए और महागठबंधन को वोट किया। आरा में भी पासवान जाति का वोट आरके सिंह को नहीं मिल पाया। अन्य कुछ सवर्ण जातियों और यादव वोटरों के भी महागठबंधन को वोट डालने से दक्षिण बिहार में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। 2024 के लोकसभा चुनाव में आरा सीट पर बीजेपी के आरके सिंह को सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद से 59 हजार से ज्यादा वोटों से हार मिली।

‘टाइटैनिक’ एक्ट्रेस केट विंसलेट की बॉडी शेमिंग पर छलका दर्द

न्यूयॉर्क हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस केट विंसलेट को ‘टाइटैनिक’ फिल्म से सक्सेस मिली थी। 1997 में रिलीज हुई जेम्स कैमरून की इस फिल्म में उन्होंने रोज नाम की लड़की का किरदार निभाया था। ये आज भी आइकॉनिक मूवीज में से एक है। इसके एक-एक सीन, गानों और दिल छू लेने वाली कहानी की आज भी तारीफ होती है। केट विंसलेट ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें बॉडी शेमिंग से गुजरना पड़ा था। उनपर इसका काफी प्रभाव भी पड़ा था। Kate Winslet ने वैराइटी को दिए इंटरव्यू में बताया कि आज की हीरोइनें अपनी स्किन को सहजता से स्वीकार कर लेती हैं और समाज भी, लेकिन 90 के दशक के अंत और 2000 के दशक के दौरान कहानी काफी उलट थी। मेट गाला 2024 में रेड कार्पेट पर जिस तरह से एक्ट्रेसेस और फीमेल स्टार्स कॉन्फिडेंट नजर आ रही थीं, उसको लेकर 48 साल की केट विंसलेट ने कहा कि वो ये सब देखकर मुस्कुरा रही थीं। रेड कार्पेट पर महिलाओं की हर एक छवि, हर महिला अपने शरीर को अपनी शर्तों पर, जिस तरह से चाहती थी, दिखा रही थी। वो भी बहुत कॉन्फिडेंस के साथ, क्योंकि मीडिया उनकी आलोचना नहीं करने वाली। लेकिन यह 1998, 1999, 2000, 2001, 2002 में जिस तरह से हुआ करता था, उसको लेकर उन्होंने आगे कहा, ‘यह बकवास कई साल तक चलती रही।’ केट ने Heavenly Creatures से एक्टिंग में डेब्यू किया था। उन्होंने बाद में ‘सेंस एंड सेंसिबिलिटी’, ‘जूड’ और ‘हैमलेट’ में एक्टिंग की। हालांकि, जेम्स कैमरून की ‘टाइटैनिक’ से वो रातोंरात फेमस हो गई थीं। 2009 में ‘स्टीफन डाल्ड्री की द रीडर’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता।

कोविड-इन्फ्लूएंजा टीके के सार्वजनिक स्वास्थ्य में मिले सकारात्मक मिले नतीजे

लंदन/मैसाचुसेट्स. मैसाचुसेट्स की दवा और जैव प्रौद्योगिकी कंपनी मॉडर्ना ने इस हफ्ते के शुरू में कोविड और इन्फ्लूएंजा के खिलाफ संयुक्त वैक्सीन के तीसरे चरण की क्लीनिकल जांच के सकारात्मक नतीजों का ऐलान किया है। दुनिया भर में कई दशकों से अन्य बीमारियों के लिए संयुक्त टीके इस्तेमाल किए जाते रहे हैं, क्योंकि इनके कई फायदे हैं। इनसे स्वास्थ्य प्रणालियों की लागत में कमी तो आती ही है, भंडारण की जरूरत भी कम पड़ती है और लोगों की जेब पर भारी नहीं पड़ते हैं। खास तौर से संयुक्त टीके कम आय वाले देशों में बेहद काम के साबित हो सकते हैं। शोध बताते हैं कि यह टीके लोगों के नियमित टीका लगाने की संभावना बढ़ाते हैं। मॉडर्ना का कोविड और इन्फ्लूएंजा का संयुक्त टीका एमआरएनए-1083 भी ऐसी ही उम्मीद जगा रहा है। अब तक 8,000 लोगों पर इसका परीक्षण किया जा चुका है। दो समूहों में की गई टीके की जांच मॉडर्ना की कोविड और इन्फ्लूएंजा के संयुक्त टीके एमआरएनए-1083 के तीसरे चरण की जांच में दो आयु समूहों के करीबन 8,000 लोगों को शामिल किया गया। समूहों में आधे 50 से 64 वर्ष की उम्र के वयस्क थे और बाकी आधे 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के थे। दोनों आयु समूहों को फिर से संयुक्त वैक्सीन एमआरएनए-1083 या नियंत्रण वाले समूह की वैक्सीन देने के लिए बांटा गया। नियंत्रण वाले समूह में कोविड और फ्लू वैक्सीन बेतरतीब तरीके से अलग- अलग दी गई थी। सालाना 50 लाख लोग होते हैं गंभीर इन्फ्लूएंजा के शिकार डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर करीब 30 से 50 लाख लोग सालाना गंभीर इन्फ्लूएंजा का सामना करते हैं और लगभग 6,50,000 लोग इस बीमारी से मर जाते हैं। दुनिया भर में कोविड से 70 लाख से अधिक मौतें हुई हैं। बावजूद इसके लोग वैक्सीन लगाने को लेकर बेपरवाह हो रहे हैं।

नमाज के पहले किसी भी तरह की कुर्बानी नहीं दे सकते

Conspiracy to close Vindhya Herbals by posting inexperienced women officers

लखनऊ दारुल उलूम निजामिया फरंगी महल की ईद-उल-अजहा हेल्पलाइन का सहारा लेकर मुसलमानों ने शनिवार को अपनी आशंकाओं को दूर किया। हेल्पलाइन पर सवाल पूछा गया कि अगर कोई शख्स ईद-उल-अजहा की नमाज से पहले कुर्बानी कर ले तो क्या होगा? दारुल उलूम निजामिया फरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अध्यक्षता में उलमा के पैनल ने सवालों के जवाब दिये। उलमा ने बताया कि दूसरा जानवर लेकर दोबारा कुर्बानी करनी होगी। हेल्पलाइन पर पूछा गया कि बच्चे के बालिग होने या इंतकाल के बाद अकीका करना कैसा है? उलमा ने जवाब दिया कि बालिग होने के बाद सही है लेकिन इंतकाल होने के बाद अकीका सही नहीं। इसी तरह सवाल पूछा गया कि जिस शख्स पर कुर्बानी वाजिब नहीं वह अगर बाल और नाखून न काटे तो क्या उसको सवाब मिलेगा? उलमा ने जवाब दिया कि जी नहीं, यह सिर्फ कुर्बानी करने वालों के लिये खास है। न शेयर करें तस्वीरें और वीडियो  इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ईद उल अजहा के सिलसिले में एडवाइजरी जारी कर मुसलमानों से कहा कि हमेशा की तरह उन्हीं जानवरों की कुर्बानी की जाए जिन पर कोई कानूनी पाबंदी नही है। मौलाना ने कुर्बानी करते समय की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करने की भी अपील की। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि कुर्बानी करना कोई रस्म नहीं बल्कि खुदा पाक की पसंदीदा इबादत है। यह हजरत इब्राहीम अलै. और हजरत इस्माइल अलै. की सुन्नत है। तमाम साहिबे निसाब मुसलमान कानूनी दायरे में रहते हुए कुर्बानी को जरूर अंजाम दें। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाहों और मस्जिदों के अंदर ही अदा करें, सड़कों पर नमाज अदा न करें। मौलाना ने कहा कि खुली जगह या सड़क के किनारे, गली और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करें। जानवरों की गंदगी नगर निगम के कूड़ेदानों में ही डाले। कुर्बानी के जानवरों का खून नालियों में न बहाएं। जानवर की खालें खुदा की राह में सदका करें। गोश्त का एक तिहाई हिस्सा गरीबों में बांटें। इन नंबरों पर पूछ सकते हैं सवाल कुर्बानी हेल्पलाइन के फोन नंबरों और वेबसाइट के जरिये 19 जून तक दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कुर्बानी, हज, उमरा और इबादत से जुड़ी अन्य आशंकाओं से संबन्धित सवाल पूछे जा सकते हैं।

ऋषिकेश एम्स पहुंचे सीएम योगी, रुद्रप्रयाग हादसे में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा

ऋषिकेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले अपनी मां से मिलकर उनका हाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रुद्रप्रयाग हादसे में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। सीएम योगी ने एम्स के चिकित्सकों को रुद्रप्रयाग हादसे के सभी घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को कुछ दिन पहले आंखों में परेशानी हुई थी, इसके बाद उन्हें जांच के लिए ऋषिकेश एम्स लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती किया और संबंधित टेस्ट किए। सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के भर्ती होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने एम्स पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का हाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में 14 लोगों के मारे जाने और 12 लोगों के घायल होने की खबर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय और राहत आयुक्त कार्यालय को रुद्रप्रयाग प्रशासन से संपर्क कर घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए थे। बता दें इस हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। गुरुग्राम से एक बस तुंगनाथ जा रही थी। इसमें 26 लोग सवार थे। शनिवार को रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप रैतोली के पास बस हाईवे से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसके चलते 10 लोगों की मौके पर और चार की बाद में मौत हो गई थी।

G7 के समापन में मेलनी बोलीं- भारत संग साझेदारी औरमजबूत करने पर पीएम मोदी से की बातचीत

रोम/बारी. जी-7 की मेजबान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलनी ने शनिवार को शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा िक हमने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के अवसरों की तलाश की है। मेलनी ने कहा, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के अवसरों की खोज की जो शुरुआत पीएम मोदी के साथ 2022 में हुई थी, वह आगे बढ़ चुकी है। अब इस साझेदारी को और मजबूत करने की ओर बढ़ चले हैं। मेलनी ने यह भी कहा कि जी-7 के विचार-विमर्श में चीन के लिए स्पष्ट संकेत है कि हम बातचीत के लिए खुले हैं, लेकिन हमारी कंपनियों को स्वतंत्र व निष्पक्ष बाजार में समान स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होना चाहिए। मेलनी ने भारत के नजरिये को आगे बढ़ाते हुए कहा, जी-7 हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने दुनिया के सामने रखा भारत का दृष्टिकोण पीएम मोदी ने शनिवार को जी-7 के मंच से विश्व नेताओं के बीच तमाम अहम मसलों पर भारत का दृष्टिकोण पेश किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें इटली में उनके आगमन से रवानगी तक यात्रा की तमाम झलकियां दिखाई गई हैं।

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में एक और आदमी की गिरफ्तारी हुई

मुंबई 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर पांच गोलियां चलाई गई थीं। इस भयावह घटना के बाद से पुलिस इस मामले में कथित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही है। इस मामले पर एक नई रिपोर्ट फिर से सामने आई है, जिसमें आपराधिक धमकी के आरोप में राजस्थान से एक और शख्स को अरेस्ट किया गया है। मुंबई पुलिस ने अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर हुई गोलीबारी के सिलसिले में एक नया मामला दर्ज किया है और आपराधिक धमकी के आरोप में राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान राजस्थान के बूंदी निवासी बनवारीलाल लटूरलाल गुर्जर (25) के रूप में हुई है। गोलीबारी से पहले बनाया था वीडियो अधिकारी ने बताया कि गुर्जर ने कथित तौर पर अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और गिरोह के अन्य सदस्य मेरे साथ हैं तथा मैं सलमान खान को मारने जा रहा हूं क्योंकि उसने अभी तक माफी नहीं मांगी है।’ राजस्थान से गिरफ्तार किया गया आरोपी आरोपी ने राजस्थान में एक राजमार्ग पर वीडियो बनाया और उसे अपने चैनल पर अपलोड कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम जांच के लिए राजस्थान भेजी गई और उसने आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि मुंबई के साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कर रही है मामले की जांच अधिकारी ने कहा, ‘हम जांच कर रहे हैं कि आरोपी गुर्जर का कोई पिछला आपराधिक इतिहास तो नहीं है। उसे भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, 506 (2) (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।’

नासा के चंद्र एक्स-रे ऑब्जरवेटरी ने पृथ्वी के सबसे नजदीकी ‘सुपर स्टार’ को कैमरे में किया कैद

नई दिल्ली. नासा के चंद्र एक्स-रे ऑब्जरवेटरी और नासा के दूसरे टेलीस्कोप से मिले नए डेटा के की मदद से पृथ्वी के सबसे बड़े और सबसे नजदीकी ‘सुपर’ स्टार समूह पर वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं। इस ग्रुप को वेस्टरलंड 1 नाम दिया गया है। इन अध्ययनों की मदद से खगोलविदों को तारों के निर्माण की प्रकिया को समझने में मदद मिलेगी। यह एक्सटेंडेड वेस्टरलंड 1 और 2 ओपन क्लस्टर सर्वे (EWOCS) नाम की परियोजना से पहला सार्वजनिक रूप से जारी किया गया डाटा है। EWOCS का नेतृत्व में इटली के पलेर्मो में स्थित एक संस्थान कर रही है। चंद्र ऑब्जरवेटरी ने EWOCS के हिस्से के रूप में वेस्टरलंड 1 का लगभग 12 दिनों तक अध्ययन करने के बाद यह डाटा साझा किया है। नई तस्वीर में चंद्र का डाटा और नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप से पिछला डाटा शामिल है। चंद्र के एक्स-रे से क्लस्टर में नए तारे और गैसों का पता चलता है। युवा तारे ज़्यादातर सफ़ेद और गुलाबी रंग के दिखाई देते हैं, जबकि गर्म गैस गुलाबी, हरे और नीले रंग में दिखाई देती है। हबल के डेटा में कई तारे पीले और नीले रंग के डॉट्स के रूप में दिखाई देते हैं। एक दिलचस्प खोज यह है कि वेस्टरलंड 1 के केंद्र में चार प्रकाश वर्ष के दायरे में 1,075 तारे हैं। इसे इस तरह से समझ सकते हैं कि चार प्रकाश वर्ष सूर्य और उसके निकटतम पड़ोसी तारे के बीच की दूरी है। EWOCS डेटा की मदद से वेस्टरलंड 1 के केंद्र के चारों ओर गर्म गैस के एक प्रभामंडल का पहली बार पता चला है। खगोलविदों का मानना ​​है कि यह क्लस्टर के गठन और विकास को समझने और इसके मास का बेहतर अनुमान लगाने के लिए जरूरी है। क्या होते हैं ‘सुपर स्टार क्लस्टर’? वर्तमान में, हमारी गैलेक्सी में हर साल केवल कुछ ही तारे बनते हैं। हालाँकि, अतीत की बात करे तो मिल्की-वे लगभग 10 बिलियन साल अपने चरम पर था जब यहां हर साल दर्जनों या सैकड़ों तारे बनते थे। इनमें से ज़्यादातर घटनाएं विशाल क्लस्टर्स में हुईं, जिन्हें ‘सुपर स्टार क्लस्टर’ के नाम से जाना जाता है। इन्हीं में से एक को वेस्टरलंड 1 नाम दिया गया है। ये क्लस्टर औरों की तुलना में नए हैं और इनका वजन सूरज के वजन से 10,000 गुना ज़्यादा है। वेस्टरलंड 1, 3 मिलियन से 5 मिलियन साल पुराना है। आज हमारी गैलेक्सी में कुछ ही सुपर स्टार क्लस्टर मौजूद हैं। यह हमें उस समय के बारे में अहम जानकारी देते हैं जब हमारी गैलेक्सी के ज़्यादातर सितारे बने थे। वेस्टरलंड 1 मिल्की वे में बचा हुआ सबसे बड़ा सुपर स्टार क्लस्टर है। यह पृथ्वी से सबसे करीबी, लगभग 13,000 प्रकाश वर्ष दूर है। इन विशेषताओं की वजह से वैज्ञानिक वेस्टरलंड 1 की मदद से सुपर स्टार क्लस्टर के वातावरण को और तारों के निर्माण की प्रकिया को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

सड़क दुर्घटना के दौरान मौके पर ही घायल की जान बचाने के लिए प्राथमिंक उपचार को लेकर दी गई ट्रेनिंग

रायपुर। एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर यातायात रायपुर में पदस्थ अधिकारी व कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सभागार में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डा. पंकज कुमार डायल 108 द्वारा उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को सड़क दुर्घटना के दौरान मौके पर ही घायल की जान बचाने के लिए किए जाने वाले प्राथमिंक उपचार और वर्तमान में बढ़ते हृदयघात (हार्ट अटैक) के बढ़ते प्रकरण को देखते हुए त्वरित कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्राथमिक उपचार के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान उक्त कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ओमप्रकाश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह एवं सुशांतो बनर्जी, यंग इंडियन रायपुर से अक्षय शर्मा और अन्य सहित बड़ी संख्या में यातायात रायपुर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान डा. पंकज कुमार द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटना के दौरान दुर्घटना के बाद का आधा घंटा पीड़ित व्यक्ति के लिए गोल्डन आवर रहता है। इस दौरान यदि किसी व्यक्ति द्वारा मौके पर ही पीड़ित व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक उपचार कर दी जाए तो 80 प्रतिशत मामलों में घायलों की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए कुछ मुख्य बातों का ध्यान में रखना जरूरी है। इन बातों का रखें ध्यान – रक्त स्त्राव को रोकना: सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति अत्यधिक रक्त स्त्राव होने के कारण जल्दी जान गंवा बैठता है। ऐसी स्थिति में सर्वप्रथम रक्त स्त्राव को रोकने का उपाय किया जाया। इसके लिए एंबुलेंस आने तक चोट ग्रस्त स्थान को दबा कर रखा जाए, ताकि अधिक रक्त स्त्राव न हो सके। यदि एंबुलेंस आने में अधिक समय लग रहा है तो ऐसी स्थिति में कपड़े की रस्सी से चोट ग्रस्त स्थान से चार अंगुल पहले कस कर बांध दे ताकि रक्त स्त्राव न हो ध्यान रहे 30 मिनट बाद खोल कर चेक करना है कि रक्त स्त्राव बंद हुआ कि नहीं यदि नहीं हुआ है तो पुनः रस्सी कस कर बांध दे। ऐसा करने से घायल व्यक्ति की जान बचने का चांस अधिक रहता है। हाथ-पैर या शरीर के किसी भाग के हड्डी का फ्रेक्चर होने पर बचाव के उपाय सड़क दुर्घटना के दौरान घायल का हाथ-पैर अथवा शरीर के कोई भाग का हड्डी फ्रैक्चर हो गया हो इस दौरान अपनाये जाने वाली सावधानियों को प्रेक्टिकल करके दिखाया गया। – कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन: इसी प्रकार डा. पंकज कुमार द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में स्वस्थ आदमी चलते-फिरते हृदयघात यानि हार्ट अटैक से असमय काल के गाल में समा जा रहे है। ऐसी स्थिति में कुछ प्राथमिक उपचार करने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। – दिल का दौरा पड़ने पर पहले एक घंटे को गोल्डन आवर माना गया है। इसी गोल्डन आवर में मरीज की जान बचाई जा सकती है। कभी-कभी एंबुलेंस या मेडिकल सुविधा किसी कारण वश उपलब्ध नहीं होती है। ऐसे समय में पीसीआर किसी भी पीड़ित के लिए संजीवनी का काम कर सकता है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live