LATEST NEWS

53 हजार करोड़ का रिफंड भी जारी, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में भारी उछाल, सरकार का भरा खजाना

नई दिल्ली सरकार की तिजोरी लगातार बढ़ते टैक्स कलेक्शन से भर रही है। मौजूदा वित्त वर्ष यानी 2024-25 की बात करें, तो अब तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (Net Direct Tax Collection) 21 फीसदी बढ़कर 4.62 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मंगलवार को बताया कि यह इजाफा एडवांस टैक्स कलेक्शन बढ़ने की वजह से हुआ है। एडवांस टैक्स को 15 जून तक भरना था। इसकी पहली किस्त में टैक्स कलेक्शन 27.34 प्रतिशत बढ़कर 1.48 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसमें 1.14 लाख करोड़ रुपये का कॉर्पोरेशन (सीआईटी) और 34,470 करोड़ रुपये का पर्सनल इनकम टैक्स (पीआईटी) शामिल है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि 4,62,664 करोड़ रुपये (17 जून, 2024 तक) के नेट डायरेक्ट कलेक्शन में 1,80,949 करोड़ रुपये का सीआईटी और 2,81,013 करोड़ रुपये का पीआईटी (सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स सहित) शामिल है। वित्त वर्ष 2024-25 में 17 जून तक 53,322 करोड़ रुपये का रिफंड भी जारी किया गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड से 34 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-जून 2017 के दौरान प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह (रिफंड समायोजन से पहले) 5.16 लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 4.23 लाख करोड़ रुपये था, जो 22.19 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर पहली बार लड़ेंगी चुनाव, डबल MA हैं कमलेश ठाकुर

शिमला हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को तीन विधानसभा सीटों (नालागढ़, देहरा और सुजानपुर) पर उपचुनाव होने हैं। जहां भाजपा ने तीन निर्दलीय उम्मीदवारों को उन्हीं की सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चुनाव में खास बात यह है कि इस बार देहरा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur) भी चुनाव लड़ेंगी। आज उनके नाम का एलान हो गया है। डबल MA हैं कमलेश ठाकुर कमलेश ठाकुर का जन्म सन् 1970 में हुआ था। उन्होंने इंग्लिश और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की हुई है। उनके पिता जी का नाम विचित्र सिंह व माता का नाम रोशनी देवी है। साल 1998 में उनकी शादी सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हुई थी। जो मौजूद समय में हिमाचल के मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस ने कमलेश पर क्यों खेला दांव?     देखें तो कमलेश का मायका जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र नलसूहा में है। लेकिन खास बात है कि यह गांव प्रशासनिक दृष्टि से देहरा उपमंडल के अंतर्गत आता है। ये कारण हो सकता है कि कांग्रेस ने कमलेश पर दांव खेला।     वहीं सर्वेक्षणों में कमलेश का नाम भी सबसे आगे रहा है। ये वजह रही कि कांग्रेस हाईकमान ने इस बार कमलेश पर विश्वास जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा।     पिछले विधानसभा उपचुनाव में जनता ने दल-बदल की राजनीति को खारिज किया। ऐसे में संभावना है कि कांग्रेस को इसका फायदा मिले।     देहरा सीट कांग्रेस के लिए टेढी खीर है, ऐसे में कमलेश ठाकुर का इस सीट से खड़े होना सीएम सुक्खू के प्रभाव को जाहिर करेगा।     लाहौल स्पीति से अनुराधा राणा ने जीत हासिल की थी। यह प्रयोग कांग्रेस देहरा में भी करना चाहती है।  

अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में सुप्रीम कोर्ट विशेष लोक अदालत का आयोजन कर रहा है, आम लोग भी उठा सकेंगे लाभ

नई दिल्ली अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में सुप्रीम कोर्ट 29 जुलाई, 2024 से तीन अगस्त, 2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन करेगा ताकि उपयुक्त लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जा सके। देश का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था और सुप्रीम कोर्ट उसी तिथि से अस्तित्व में आया था। शीर्ष अदालत ने प्रेस को जारी के बयान में बताया, ‘लोक अदालतें इस देश की न्यायिक प्रणाली का अभिन्न अंग हैं, जो सौहार्दपूर्ण समाधान में तेजी लाने और उसे प्रोत्साहित करने के एक साधन के रूप में विवादों के वैकल्पिक समाधान को बढ़ावा देती हैं।’ इन मामलों पर होगी सुनवाई शीर्ष अदालत के बयान में आगे कहा गया है कि आगामी लोक अदालत का आयोजन समाज के सभी वर्गों को सुलभ और कुशल न्याय प्रदान करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। लोक अदालत में निपटारे की संभावना वाले उन मामलों पर सुनवाई की जाएगी जो सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित हैं, ताकि उनका त्वरित निपटान सुनिश्चित किया जा सके। ऐसे मामलों में वैवाहिक और संपत्ति विवाद, मोटर दुर्घटना दावे, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, सेवा और श्रम से संबंधित मामले शामिल हैं।

पन्नू मामले में अमेरिकी अटार्नी जनरल ने कहा, हम चुप नहीं रह सकते, निखिल गुप्ता पर चलेगा केस

वाशिंगटन न्यूयार्क में खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश के आरोपित भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत में न्याय का सामना करना पड़ेगा। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड (Merrick Garland) ने कहा कि हम अपने नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं कर सकते। अमेरिका इस पर चुप नहीं रहेगा। 30 जून को हुआ था गिरफ्तार पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने के आरोपित निखिल गुप्ता को पिछले वर्ष 30 जून को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था। उसके 14 जून को अमेरिका प्रत्यर्पण के बाद सोमवार को न्यूयार्क की संघीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट में निखिल ने खुद को निर्दोष बताया। मामला अमेरिकी डिस्टि्रक्ट जज विक्टर मारेरो को सौंपा गया है। मामले में अगली सुनवाई 28 जून को होगी। 10-10 वर्ष की हो सकती है सजा अभियोजकों ने निखिल पर पन्नू की हत्या की सुपारी देने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इन दोनों आरोपों में दोषी पाए जाने पर निखिल को अलग-अलग 10-10 वर्ष की अधिकतम सजा हो सकती है। एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे ने कहा कि एजेंसी संविधान से प्राप्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा में बाधा पहुंचाने की कोशिश की बर्दाश्त नहीं कर सकती। निखिल पर क्या है आरोप अदालती दस्तावेजों के अनुसार, भारत सरकार के एक कर्मचारी (सीसी-1) ने निखिल गुप्ता व अन्य के साथ मिलकर भारत में पन्नू की हत्या की साजिश रची। सीसी-1 का सहयोगी निखिल भारतीय नागरिक है, उस पर अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी का आरोप है। संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया कि सीसी-1 ने पिछले वर्ष मई में निखिल गुप्ता को पन्नू की हत्या कराने के लिए राजी किया था।

शोध में बताया- युवा कैंसर पीड़ितों को भविष्य में बना रहता है सभी प्रकार के कैंसर का खतरा

नई दिल्ली एक शोध से यह बात सामने आई है कि कम उम्र में कैंसर की बीमारी से पीड़ित मरीज को भविष्य में हृदय रोग (सीवीडी) के साथ अन्य तरह के कैंसर का खतरा बना रहता है। द लैंसेट रीजनल हेल्थ जर्नल में प्रकाशित शोध में 1958 के बाद से स्वीडन में 25 वर्ष से कम आयु के सभी लोगों का सर्वेक्षण किया गया, जो कैंसर के शिकार हुए थे।शोधकर्ताओं ने पाया कि कैंसर से बच गए लोगों में भविष्य में कैंसर होने की संभावना लगभग तीन गुना अधिक थी। वहीं, हृदय रोग (सीवीडी) होने की संभावना 1.23 गुना अधिक और दुर्घटनाओं, विषाक्तता और आत्महत्या का जोखिम 1.41 गुना अधिक था। लिंकोपिंग विश्वविद्यालय में शोधकर्ता और नॉरकोपिंग में व्रिन्नेवी अस्पताल के कार्डियोलॉजी क्लिनिक में सलाहकार लैला हबर्ट ने कहा, यदि आपको बचपन या किशोरावस्था में कैंसर हुआ है, तो आपको भविष्य में लगभग सभी प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार कैंसर से बचे लोग अपने जीवन के बाकी हिस्सों में कमजोरी का सामना करते हैं। वह कई तरह की नई बीमारियों के जोखिम से घिरे रहते हैं। मुख्य रूप से कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी हृदय रोग के जोखिम को बढ़ाती है। हबर्ट ने कहा कि इसका मतलब यह है कि मरीजों को प्लानिंग के तहत और फॉलो-अप एक्शन के साथ ही छुट्टी दी जानी चाहिए। इन जोखिम कारकों और बीमारियों की जल्द पहचान करना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा शोध में यह भी पता चला कि युवावस्था में कैंसर के बाद बीमारी और मृत्यु के जोखिम में सामाजिक-आर्थिक कारक भी प्रमुख भूमिका निभाते हैं। शोध में उल्लेख किया गया है कि कम शिक्षा वाले, विदेशी पृष्ठभूमि वाले या अविवाहित रहने वालों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। साथ ही यह भी पता चला है कि बच्चों और किशोरों में कैंसर के बाद बीमारी और मृत्यु का जोखिम पूरे स्वीडन में एक समान है।

प्रदेश के चर्चित नर्सिंग घोटाले में पटवारी और आरआई की भूमिका की होगी जांच, सीएम मोहन यादव का सख्त रुख

भोपाल प्रदेश के चर्चित नर्सिंग घोटाले में सीबीआई, पुलिस, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों और नर्सिंग कॉलेज व विश्वविद्यालय के स्टाफ की संलिप्तता के बाद पटवारी और आरआई की भूमिका की भी जांच की जाएगी। इसको लेकर राजस्व विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पटवारी और आरआई नर्सिंग कॉलेज भवन का ले आउट, नियमानुसार कॉलेज भूमि का क्षेत्रफल का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करके स्वीकृति देते थे, लेकिन कुछ कॉलेज किराए के भवन में संचालित होते पाए गए और कुछ ने तो भवन निर्माण की शर्तों के विरुद्ध कम भूमि में कॉलेज बना लिए हैं। बावजूद इसके ऐसे कॉलेजों को स्वीकृति दे दी गई। ऐसे में राजस्व विभाग पटवारी और आरआई द्वारा जारी रिपोर्ट की जांच कराएगा कि घोटाले में कहीं आरआई और पटवारी की भूमिका तो नहीं। वहीं कॉलेजों की भूमि का सीमांकन भी कराया जाएगा, इस आधार पर इनकी भूमिका तय कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। सीएम मोहन यादव का सख्त रुख मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त रुख के बाद जांच दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों की पहचान कर नोटिस थमाया गया। मुख्यमंत्री ने पिछले माह बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए थे कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने इन कॉलेजों की जांच कर पात्र बताया था, उन्हें भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। इस मामले में राजस्व विभाग ने जांच के पर्यवेक्षण (सुपरविजन) में शामिल 16 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को भी नोटिस देकर जवाब मांगा है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन मध्य प्रदेश नर्सिंग शिक्षण संस्थाओं को मान्यता प्रदान करने के संदर्भ में गठित निरीक्षण दल के सदस्य के रूप में त्रुटिपूर्ण निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। जांच दल के प्रभारी के तौर पर टीम में शामिल डिप्टी कलेक्टरों को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से नोटिस का उत्तर नहीं देने वाले अधिकारी-कर्मचारी को पुनः: स्मरण पत्र भेजे जाएंगे। सीबीआई जांच में कैसे अनफिट हो गए नर्सिंग कॉलेजों की जांच में हुए फर्जीवाड़े में राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जारी है। अलग-अलग जिलों में पदस्थ रहे तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। उनसे पूछा गया है कि आपने जांच में जिस कॉलेज को निर्धारित मापदंडों के अनुसार बताया, वे सीबीआई जांच में अनफिट कैसे हो गए। इसके पहले जांच दल में सदस्य के रूप में शामिल मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक और नर्सिंग अधिकारी मिलाकर 111 को नोटिस थमाया गया था।

राजस्थान-प्रतापगढ़ के दो आरोपी जावद-मप्र में हुई 3.50 लाख की लूट में गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (राजस्थान). नीमच जिले की जावद पुलिस ने एक सप्ताह पहले फरियादी नाथूलाल पिता नंदाजी धनगर उम्र 51 वर्ष निवासी मोडी के साथ जावद में हुई लूट की वारदात का ऑपरेशन “नीमच आई” के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए तीन लाख एवं घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। एसपी अंकित जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में  बताया कि फरियादी नाथूलाल (51) पिता नंदा धनगर निवासी मोडी थाना जावद अपनी बाइक से 10 जून को दोपहर 12 बजे केसीसी के साढे तीन लाख रुपये जमा कराने स्टेट बैंक जावद आया था। केसीसी जमा करने वाले अधिकारी ने एक महीने बाद रुपये जमा कराने का बोलने पर फरियादी वापस रुपये लेकर जा रहा था। जो गांधी चौक जावद से आगे चोपड़ा मिल के सामने पहुंचा। जहां एक काले रंग की बाइक पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने फरियादी की बाइक के हैंडल में टंगी रुपयों से भरी साढे तीन लाख रुपयों की थैली छीन कर रामपुरा दरवाजा जावद की तरफ भाग गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी जावद द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 268/24 धारा-392 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। एसपी जायसवाल ने दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को गंभीरता से लिया। थाना प्रभारी जावद को लूट की घटना के संबंध में पुलिस टीम को लगाने एवं घटना का शीघ्र खुलासा करने संबंधी निर्देश दिए। टीआई ने निर्देशों के पालन में तत्काल आरोपीगणों की पतारसी के लिए अलग-अलग टीमें रवाना की गई। आरोपीगणों की पहचान के लिए एसपी द्वारा चलाए गए ऑपरेशन नीमच आई के तहत कस्बा जावद में लगवाए सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान एवं बाइक नंबर की पहचान कर आरोपीगणों की पतारसी के लिए टीम लगातार साइबर सेल एवं मुखबिर सूचना पर राजस्थान के कई जिलो में आरोपीगणों के छुपने के समस्त संभावित स्थानों पर लगातार पतारसी एवं दबिश दी। इसमें आरोपी सद्दाम हुसैन पिता इस्माइल खान, सोनू उर्फ इस्तयाक पिता रफीक मोहम्मद शेख दोनों निवासी थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने लूट करना स्वीकार किया। आरोपी सद्दाम हुसैन व सोनू उर्फ इस्तयाक शेख से नकदी तीन लाख रुपये व घटना में उपयोग की गई बाइक आरजे- 35 एसक्यू- 2455, मोबाइल फोन तथा घटना के वक्त पहने हुए कपड़े बरामद किए। दोनों आरोपी राजस्थान के कई जिलों में लूट की वारदात कर चुके हैं और वांछित थे। आरोपीगणों का आपराधिक रिकॉर्ड प्राप्त कर संपूर्ण जगह पर सूचना प्रेषित की गई है।

सेक्स वीडियो कांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की मां भवानी रेवन्ना को अग्रिम जमानत मिली

A wave of patriotism surged, students came out with the tricolour in their hands.

बेंगलुरु कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सेक्स वीडियो कांड में गिरफ्तार पूर्व सांसद और मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की मां भवानी रेवन्ना को अग्रिम जमानत दे दी। भवानी रेवन्ना ने सेक्स वीडियो कांड से जुड़े अपहरण मामले में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। न्यायमूर्ति कृष्ण एस. दीक्षित की अध्यक्षता वाली पीठ ने अग्रिम जमानत का आदेश देते हुए मैसूर और हासन जिलों में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। अपहरण मामले में पीड़ित मैसूर जिले की रहने वाली है और हासन भवानी रेवन्ना का पैतृक जिला है। पीठ ने कहा कि भवानी रेवन्ना ने पुलिस द्वारा पूछे गए 85 सवालों के जवाब दिए हैं, इसलिए पुलिस की इस दलील को स्वीकार नहीं किया जा सकता कि भवानी रेवन्ना जांच मेें सहयोग नहीं कर रही हैं। भवानी रेवन्ना वर्तमान में एक नौकरानी के अपहरण मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की पूछताछ का सामना कर रही हैं। उन पर नौकरानी के अपहरण व यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना और अपने पति जेडी(एस) विधायक एच.डी. रेवन्ना का सहयोग करने का आरोप है। विधायक रेवन्ना इस मामले में जेल में बंद थे और सशर्त जमानत पर बाहर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली यह एनडीए सरकार बहुत ही नाजुक : राहुल गांधी

The team of Sushma Mahila Jan Kalyan and Bal Vikas Shikshan Samiti ASJK reached

नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली यह एनडीए सरकार बहुत ही नाजुक है। उन्होंने कहा है कि अपने तीसरे कार्यकाल में एनडीए की सरकार अस्तित्व के लिए संघर्ष कर सकती है। लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद अपने पहले साक्षात्कार में, राहुल गांधी ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि 4 जून के फैसले के बाद भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आया है। राहुल गांधी ने कहा, “संख्या इतनी कम है कि उनकी स्थिति बहुत नाजुक हैं, और थोड़ी सी भी गड़बड़ी सरकार को गिरा सकती है… सहयोगियों को दूसरी तरफ मुड़ना पड़ सकता है।” रायबरेली और वायनाड दोनों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने कहा, “यह विचार कि आप नफरत फैला सकते हैं, आप गुस्सा फैला सकते हैं और आप इसका लाभ उठा सकते हैं – भारतीय लोगों ने इस चुनाव में इसे खारिज कर दिया है।” राहुल गांधी ने कहा, “यही कारण है कि गठबंधन संघर्ष करेगा,” उन्होंने कहा कि “क्योंकि 2014 और 2019 में नरेंद्र मोदी के लिए जिन चीज़ों ने काम किया वह काम नहीं कर रहा है।”  लोकसभा चुनाव के नतीजों में विपक्ष के इंडिया ब्लॉक ने एग्जिट पोल की भविष्यवाणी से काफी बेहतर प्रदर्शन किया और 543 में से 234 सीटें हासिल कीं। जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 293 सीटों पर जीत दर्ज की। इन नतीजों ने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति में फिर से सबसे आगे ला दिया है। अनुमान है कि उन्हें लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाया जा सकता है। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली लेकिन पिछले दो लोकसभा चुनाव की तरह इस बार बीजेपी अपने दम पर पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। सरकार बनाने के लिए उसे अपने एनडीए के साथियों पर निर्भर होना पड़ा है। वायनाड सीट खाली करेंगे राहुल, प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव सोमवार को राहुल गांधी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में रायबरेली लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार बरकरार रखेंगे और केरल में वायनाड सीट खाली करेंगे, जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी मैदान में उतरेंगी। इस मुद्दे पर अटकलों को खत्म करते हुए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके आवास पर चर्चा के बाद दोनों सीटों पर निर्णय की घोषणा की। बैठक में खड़गे और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थे। अगर प्रियंका गांधी वाड्रा यह चुनाव जीतती हैं तो वह पहली बार सांसद के तौर पर संसद में प्रवेश करेंगी। यह भी पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य – सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका – एक साथ संसद में होंगे।  

माता वैष्णो देवी के तीर्थयात्रियों के लिए अब जम्मू से ही मिलेगी हेलीकॉप्टर सेवा

जम्मू जम्मू-कश्मीर की त्रिकुटा पहाड़ियों के बीच स्थित श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, जम्मू से श्री माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा मंदिर तक बहुप्रतीक्षित हेलीकॉप्टर सेवा 25 या 26 जून से शुरू होने की संभावना है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा, ”हेलीकॉप्टर सेवा मंगलवार से शुरू होनी थी, लेकिन परिचालन संबंधी कुछ समस्याओं के कारण अब इसे 25 या 26 जून को शुरू किए जाने की उम्मीद है।” सीईओ ने उम्मीद जताई कि तीर्थयात्रियों की ओर से इस सेवा को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिलेगी। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर को हिंदू धर्म में सबसे प्रतिष्ठित तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है। इस साल जनवरी से मई तक 40.30 लाख से अधिक तीर्थयात्री गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। सीईओ ने आगे कहा कि जम्मू से गुफा मंदिर तक सीधी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्णय तीर्थयात्रा को सुव्यवस्थित करने और तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के श्राइन बोर्ड के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। तीर्थस्थल बोर्ड ने इस सुविधा का लाभ उठाने के इच्छुक तीर्थयात्रियों के लिए दो पैकेज तैयार किए हैं। एक उसी दिन वापसी पैकेज है, जिसकी लागत प्रति तीर्थयात्री 35,000 रुपये होगी तथा दूसरा अगले दिन वापसी पैकेज, जिसकी लागत प्रति तीर्थयात्री 60,000 रुपये होगी। उसी दिन वापसी के पैकेज के तहत, जम्मू से मंदिर तक आने-जाने की हेलीकॉप्टर सेवा के अलावा, तीर्थयात्रियों को पंछी हेलीपैड से पवित्र गुफा मंदिर तक और वापस हेलीपैड तक परिवहन सुविधा, प्राथमिकता वाले दर्शन, भवन में मुफ्त भोजन, भैरों घाटी मंदिर तक रोपवे टिकट और पंचमेवा प्रसाद का एक डिब्बा भी मिलेगा। वहीं, अगले दिन वापसी वाले पैकेज के तहत, जम्मू से गुफा मंदिर तक आने-जाने की हेलीकॉप्टर सेवा के अलावा, तीर्थयात्रियों को पंछी हेलीपैड से पवित्र गुफा मंदिर तक और वापस हेलीपैड तक परिवहन सुविधा, प्राथमिकता वाले दर्शन, रात भर ठहरने के लिए आवास और भवन में तीन बार भोजन, श्रद्धा सुमन विशेष पूजा आरती, भैरों घाटी मंदिर तक रोपवे टिकट और पंचमेवा प्रसाद का डिब्बा भी मिलेगा।  

छत्तीसगढ़-रायपुर की जनता के काम आना मेरी कोशिश: बृजमोहन

रायपुर. रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने धरसीवां, कुरा, खरोरा, तिल्दा नेवरा में विजय आभार यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत धनेली से हुई। इस दौरान लोगों ने विजय आभार यात्रा का जगह जगह-जगह स्वागत किया। इस मौके पर बृजमोहन ने जनता से कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली जीत उनकी नहीं क्षेत्र की जनता की जीत है। जिनके प्यार और आशीर्वाद से रायपुर का देशभर में नाम हुआ है। आज वो जो कुछ भी हैं जनता के आशीर्वाद से हैं। वो हमेशा जनता के काम आएं, यही उनकी कोशिश रहेगी। आभार यात्रा दिलबाग ढाबा, सिलतरा मेन रोड, धरसीवां मेन रोड होते हुए कूरा पहुंची। सांसद ने बाजार चोक में जनता को संबोधित किया। इसके बाद में कपसदा, रैता, कुथरेल ,सिलियारी,  सारागांव यहां से खरोरा में करिया दामा चौक,  सुभाष चन्द्र बोस चौक, मेन रोड खरोरा, गायत्री मंदिर, केसला मेन रोड,  दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचे। यहां से आभार यात्रा तिल्दा पहुंची । प्रवेश द्वार पर स्वागत हुआ। यहां से खूबचंद बघेल चौक, अग्रवाल आभूषण,  राज टॉकीज, पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक, स्टेशन चौक, राधा कृष्ण मंदिर, अग्रवाल आभूषण, वेलकम डेली नीड्स, पंजवानी निवास, सिंधी पंचायत, बैंक ऑफ इंडिया, राजेश ट्रेडर्स, अग्रेसन चौक, हेमू कालानी चौक, कैलाश राइसमिल निवास, परशुराम भवन, गांधी चौक पर विजय आभार यात्रा का समापन हुआ। विजय आभार रैली में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, अशोक बजाज समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

ठीक एक साल पहले बालासोर ओडिशा में और एक साल बाद पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा होता है और सरकार सोती रही: सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली मुझे लगता है कि देश में शायद ही कोई ऐसा हो, जिसका रेल से जुड़ाव ना हो। हम सब लोग मध्‍यम वर्ग से आते हैं, निम्‍न मध्‍यम वर्ग से आते हैं और रेल से जुड़ी हुई बड़ी मधुर स्‍मृतियां हैं और रेल से ही कहीं ना कहीं आवागमन सबने, किसी ना किसी टाईम पर जरूर किया है। क्‍योंकि रेल सिर्फ पटरियों पर दौड़ने वाली ट्रेनें नहीं हैं, दनदनाती हुई ट्रेनें नहीं हैं। रेल इस देश के एक छोर को दूसरे छोर से जोड़ता है, रेल हिन्‍दुस्‍तान की जीवन रेखा है और सबसे बड़ी बात है कि आवागमन का सबसे सस्‍ता, इकोनॉमिकल साधन है, एटलीस्‍ट हुआ करता था और उसी के कारण मध्‍यम वर्ग, निम्‍न मध्‍यम वर्ग, गरीब व्‍यक्ति रेल की यात्रा को प्रेफर करता है। आज तक जब आप रेल में बैठते थे टिकट लेकर, तो कहीं ना कहीं यह विश्‍वास रहता था कि अपने गंतव्‍य तक पहुंच जाएंगे। बड़े सारे स्‍टेशन आते थे, उसमें पूड़ी सब्‍जी खाई जाती थी, कहीं पर चाय पी जाती थी, कहीं पकौड़ी-समोसे खाए जाते थे और एक यह विश्‍वास था कि गंतव्‍य तक पहुंच जाएंगे, लेकिन आज जब रेल यात्री बैठता है, तो उसके मन में शंका रहती है कि गंतव्‍य तक वो पहुंचेगा या उसकी अर्थी और लाश पहुंचेगी, यह कीर्तिमान नरेंद्र मोदी ने और उनकी सरकार ने स्‍थापित किया है। मैं यहां पर आपको दो तस्‍वीरें दिखाना चाहती हूं। यह तस्‍वीर ठीक एक साल पहले इसी महीने जून की है, 02 जून, 2023 को ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसा हुआ था, करीब-करीब 300 लोगों की मौत हुई थी और 900 से ज्‍यादा लोग घायल हुए थे। पश्चिम बंगाल में कल फिर एक ट्रेन हादसा हुआ। पटरी पर कंचनजंगा एक्‍सप्रेस थी, उसको पीछे से मालगाड़ी ने आकर मारा, 15 लोगों की मौत और अभी तक 40 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। ठीक एक साल पहले बालासोर ओडिशा में और एक साल बाद पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा होता है। क्‍या बदला है एक साल में? आज पूछना पड़ेगा ना कि एक साल में क्‍या बदला है। लगातार ट्रेन हादसे हो रहे हैं और मैं एक सरकारी आंकड़ा आपके साथ साझा कर देती हूं। 1,117 ट्रेन दुर्घटनाएं 2014 से 2023 तक और जान-बूझकर 2023 तक का ही आंकड़ा दे रही हूं। 31 मार्च 2023, क्‍योंकि यह हमारे आंकड़े नहीं हैं, आपके आंकड़े नहीं हैं, यह भारत सरकार के आंकड़े हैं। 1,117 ऐसी रेल दुर्घटनाएं हुईं हैं, जहां पर जान और माल का नुकसान हुआ है, यह सरकारी आंकड़ा है। असल आंकड़ा इससे बहुत ज्‍यादा है। मतलब हर महीने 11 ट्रेन हादसे हुए हैं, हर तीन दिन पर एक ट्रेन हादसा हो रहा है और उसमें जान और माल की क्षति हो रही है। तो क्‍या बदला एक साल में? इतना बड़ा बालासोर का ट्रेन हादसा हुआ, हम सबने लाशों का अंबार देखा, परिवारों को उजड़ते हुए देखा, छोटे-छोटे बच्‍चों को बिलखते हुए देखा। क्‍या बदला एक साल में? बालासोर से पश्चिम बंगाल, क्‍या बदला? क्‍या बदला 2014 से 2024 में? मैं एक सूची पढ़ देती हूं, आपको दिखा दिया है, लेकिन एक छोटी सी सूची है। 2014 में गोरखधाम एक्‍सप्रेस डीरेल हो जाती है, 25 लोगों की मौत हो जाती है। इंदौर-पटना एक्‍सप्रेस का हादसा होता है, 150 लोगों की मौत होती है। कैफियत एक्‍सप्रेस में 70 लोग घायल हो जाते हैं। पुरी-उत्‍कल एक्‍सप्रेस में 30 लोगों की मौत हो जाती है। बीकानेर-गुवाहाटी एक्‍सप्रेस में 36 से ज्‍यादा लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं, 10 लोगों की मौत होती है। बालासोर, मैंने आपको बताया लगभग 300 लोगों की मौत और 900 से ज्‍यादा लोग घायल और कल 15 लोगों की मौत और 40 लोग घायल और मैंने यह सिर्फ कुछ आंकड़े बताए हैं, 1,117 ऐसे हादसे हुए हैं। तो जिम्‍मेदारी किसकी है? जवाबदेही किसकी है? इस देश में हमने वो भी मंत्री देखे हैं, अगर उनके डिपार्टमेंट में, अगर रेल मंत्री रहते हुए ऐसे हादसे हुए हैं, तो उन्‍होंने अपने पद से नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए इस्‍तीफा दिया है। फिर वो लाल बहादुर शास्‍त्री हों, नीतीश कुमार रहे हों, माधवराव सिंधिया रहे हों, ममता बनर्जी रही हों, मधु दंडवते रहे हों, जॉर्ज फर्नांडिस रहे हों, सब लोगों ने नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए इस्‍तीफा दिया है, लेकिन आज हिंदुस्‍तान का रेल मंत्री, रील मंत्री बना हुआ है। नैतिक जिम्‍मेदारी छोड़ दीजिए, आज भी हादसे के वक्‍त रील कैसे अच्‍छी बनेगी, उस पर चर्चा हो रही है। बालासोर के वक्‍त अश्‍विनी वैष्‍णव वहां पर आए, डाईव कर रहे थे, ट्रेन के नीचे घुसकर झांक रहे थे, दो-चार टेसू बहा रहे थे। क्या किया आपने रेल को सुरक्षित करने के लिए? आप कल पहुंचते वहां पर, आप रेल मंत्री हैं, आप गाड़ी से भी जा सकते थे, लेकिन वीडियो ज्यादा बेहतर तब आएगा, जब आप जूम-जूम-जूम करके मोटरसाइकिल से जाएंगे। अच्छा वीडियो आ गया सामने, रील बना ली आपने, अब आप बताइए आपने एक साल से इस देश में रेल को सुरक्षित करने के लिए क्या काम किया? उस रेल को सुरक्षित करने के लिए जिसमें इस देश का युवा, जिसमें किसान, जिसमें मजदूर, जिसमें मध्यम वर्ग अपने परिवारों के साथ चलता है, उसको सुरक्षित करने का क्या काम किया? लोगों के मन की आशंका है कि भैया हम पहुंचेंगे या हमारी लाश पहुंचेगी, उसको दूर करने का क्या काम किया?

प्रज्वल रेवन्ना को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

बेंगलुरु जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को एक विशेष अदालत ने मंगलवार को 24 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जद-एस संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पौत्र प्रज्वल दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इसके पहले 12 जून को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 18 जून तक एसआईटी की हिरासत में भेजा था, जो उनके विरुद्ध मामलों की जांच कर रही है। 33 वर्षीय रेवन्ना को 31 मई को जर्मनी से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरने के तुरंत बाद एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया था। वह कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट के लिए चुनाव के एक दिन बाद 27 अप्रैल को जर्मनी चले गए थे। उनको इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा। इधर, कर्नाटक हाई कोर्ट ने प्रज्वल की मां भवानी रेवन्ना को अपने बेटे द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की शिकार एक महिला के अपहरण मामले में मंगलवार को अग्रिम जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि भवानी ने जांच के दौरान पहले ही 85 सवालों के जवाब दे दिए हैं। इसलिए यह दावा करना अनुचित है कि वह प्रज्वल के विरुद्ध एसआईटी जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले विवादों में आ गए, जपा ने बताया नवाबी मानसिकता, पटोले ने दी सफाई

महाराष्ट्र महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले विवादों में आ गए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें पटोले पार्टी कार्यकर्तोओं से पैर धुलवाते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने इस विडियो को लेकर कांग्रेस के ऊपर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर यह नवाबी मानसिकता नहीं तो और क्या है। यह घटना सोमवार को हुई जब पटोले अकोला जिले के वाडेगांव में एक समारोह में गए हुए थे। यहां पर उन्होंने संत गजानन महाराज के दर्शन किए, दर्शन को जाते समय पटोले को कीचड़ से चलना पड़ा। दर्शन करके वापस आते समय एक कार्यकर्ता  कार में बैठे पटोले के पैर धोते हुए नजर आया। जल्दी इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भाजपा की मुंबई ईकाई के एक्स हैंडल से यह विडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया कि यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज के समय में भी कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं को बेइज्जत करते हैं। यह शर्म की बात है कि नाना पटोले ने अपने कार्यकर्ता से अपने पैर धुलवाए, क्या यही कांग्रेस की संस्कृति है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस घटना को कांग्रेस की ‘नवाबी शहजादा’ वाली मानसिकता बताया और कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को गुलामों की तरह प्रयोग करती है। सोचिए कि आज जब यह सत्ता में नहीं है, तब जनता के साथ इस तरीके से पेश आते हैं अगर यह सत्ता में आ गए तो क्या-क्या करेंगे। शहजाद ने कहा कि इस घटना पर कांग्रेस पार्टी और नाना पटोले को माफी मांगनी चाहिए। इस घटना पर सफाई देते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं कल की घटना को लेकर कुछ भी छिपा नहीं रहा हूं, वह (कार्यकर्ता) केवल मेरे पैरों पर पानी डाल रहा था। सरकार ने एक योजना चलाई है, हर घर में नल, हर घर में जल, इस कारण वहां कोई भी नल बाहर नहीं था, नहीं तो मैं उसी नल के पानी से अपने पैर धोता।  

राजस्थान-दौसा में अधिकारियों की नाक के नीचे बिक रही आबादी भूमि

दौसा. दौसा जिले में ब्लॉक के उच्च अधिकारियों की नाक के नीचे आबादी भूमि का विक्रय हो रहा है। इसमें स्थानीय कर्मचारी और सरपंच की भूमिका संदेह में नजर आ रही है। मामला लवाण ब्लॉक की ग्राम पंचायत बनियाना का है। दौसा जिले के बनियाना ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत के चलते, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज गैर मुमकिन आबादी भूमि को बेचने का मामला सामने आया है। इसके चलते ग्राम पंचायत की निजी आय को नुकसान हो रहा है। उधर, लवाण तहसीलदार सोहनलाल मीणा ने कहा कि ये सारा मामला स्थानीय लोगों की मिलीभगत से प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा आबादी भूमि पर प्लाटिंग की जा रही है और आम जनता के विकास कार्यों के लिए संचित की जाने वाली निजी आय का गबन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत बनियाना में प्रॉपर्टी डीलरों और सरपंच और उसके नजदीकी लोगों की देखरेख में ग्राम पंचायत की आबादी भूमि पर 100-100 वर्गगज प्लॉट बनाकर बेचने का खाका तैयार कर बेचा जा रहा है। मौके पर सड़क निर्माण भी कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो 88 और 100 वर्ग गज प्लाट की कीमत लगभग 4000 से 5000 वर्ग गज के रेट से बेचने के भाव तय कर कुछ भूमि विक्रय करने की भी जानकारी है। साथ ही इस जमीन को खुर्द-बुर्द करने करने वालों में स्थानीय लोगों के अलावा सरकारी कर्मचारी के शामिल बताए जा रहे हैं। तहसीलदार लवाण बोले इस मामले की जानकारी मुझे सुबह हुई है। इसके बाद मैंने इस मामले की जानकारी के लिए नायब तहसीलदार को बोला है। नायब तहसीलदार ने पटवारी को जांच के लिए भेजा। पटवारी ने नायब तहसीलदार को बताया कि संबंधित आबादी भूमि, जिसका खसरा संख्या 1143 में गैर मुमकिन और वहां पर वर्तमान में प्लाटिंग की जा रही है। सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत बनियाना की मिलीभगत से यह कार्य हो रहा है। इसमें कार्रवाई करने हेतु विकास अधिकारी लवाण तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दौसा अधिकृत हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दौसा आपके माध्यम से ये मामला मेरे संज्ञान में आया है। अभी मैं इस मामले की विकास अधिकारी से जांच करवाता हूं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live