LATEST NEWS

डिंडौरी में तेजी से बढ़ रहे सिकल सेल के मरीज, जीन में ही आती है ये बीमारी

डिंडौरी आदिवासी बाहुल्य जिले में सिकल सेल एनीमिया पीड़ित लगातार बढ़ रहे है। इस जिले में सिकल सेल पीड़ितों की संख्या बढ़ने का सबसे बड़ा कारण विवाह के पूर्व रक्त परीक्षण कराने से आदिवासी और बैगा जनजाति के वर-वधुओं का दूरी बनाना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विवाह के पहले आदिवासी जनजाति के युवक युवतियों की सिकल सेल जांच के लिए जागरूक करने का दावा तो किया जाता है, लेकिन इसके अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आ रहे हैं। जिले में सिकल सेल पीड़ित 1970 मरीज स्वास्थ्य विभाग में दर्ज हैं, जबकि सिकल सेल संवाहकों की संख्या लगभग पांच गुना से अधिक 11559 पहुंच गई है। उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री आज डिंडौरी में विश्व सिकल सेल दिवस पर 19 जून बुधवार को जिला मुख्यालय डिंडौरी में मेगा राज्य स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में शामिल होने देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला सहित प्रदेश के 6 मंत्री डिंडौरी पहुंच रहे है। सुबह 10.55 में उपराष्ट्रपति डिंडौरी वायुसेना के हेलीकॉप्टर से आ जाएंगे और एक घंटे से अधिक समय तक डिंडौरी में ही रहेंगे। जिले में पहली बार किसी उपराष्ट्रपति का आगमन हो रहा है। यहां एक हजार से अधिक सुरक्षा जवान तैनात रहेंगे। शिविर में चिह्नित सभी पीड़ितों को लाकर उनका इलाज किया जाएगा।   जानें क्या होता है सिकल सेल एनीमिया सिकल सेल बीमारी एक अनुवांशिक बीमारी है। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज उरैती ने बताया कि यदि माता-पिता दोनों में सिकल सेल के जीन है तो बच्चों में इस बीमारी का होना स्वाभाविक है। इस बीमारी में रोगी की लाल रक्त कोशिका हंसिये के आकार में परिवर्तित हो जाती है। सिकल सेल संवाहक बढ़ा रहे समस्या जिले में सिकल सेल संवाहक अधिक समस्या बढ़ा रहे हैं। डॉ. मनोज उरैती ने बताया कि संवाहक वे लोग होते हैं, जिनके अंदर रक्त में सिकल कोशिकाएं तो होती हैं, लेकिन उनमें आमतौर पर सिकल सेल के लक्षण दिखाई नहीं देते। ये बीमारी के सबसे बड़े वाहक है। डॉ. उरैती ने बताया कि सिकल सेल संवाहक अपने बच्चों को जीन में ही यह बीमारी दे देते हैं। यह बीमारी बैगा जनजाति के साथ आदिवासियों में अधिक सामने आ रही है। डिंडौरी जनपद में ही सबसे अधिक 1151 सिकल सेल पीड़ित चिह्नित किए गए हैं। सिकल सेल एनीमिया के लक्षण डॉ. मनोज उरैती के मुताबिक, सिकल सेल एनीमिया के अगर लक्षण यह नजर आए तो तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन पीड़ितों में खून की कमी, हल्की पीलिया होने से बच्चे का शरीर पीला दिखाई देना, तिल्ली का बढ़ जाना, पेट एवं छाती में दर्द होना, सांस लेने में तकलीफ, हड्डियों एवं जोड़ों में विकृतियां होना, पैरों में अल्सर घाव होना, हड्डियों और जोड़ों में सूजन के साथ अत्यधिक दर्द, मौसम बदलने पर बीमार पढ़ना, अधिक थकान होना यह लक्षण बताए गए हैं।  

राजस्थान-अलवर में जनाना अस्पताल के पास धर्मशाला से पांच मोबाइल चोरी

अलवर. शहर के जनाना अस्पताल के पास स्थित धर्मशाला से एक साथ पांच लोगों के मोबाइल चोरी हो गए। पीड़ितों ने जिला अस्पताल के चौकी इंचार्ज को मामले से अवगत कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार पांचों लोग कल देर रात्रि जनाना अस्पताल की कैंटीन के बगल में धर्मशाला में सोए थे, जिसमें सीसीटीवी कैमरा भी लग रहा है लेकिन प्रशासन फुटेज नहीं दिखा रहा है। जानकारी के अनुसार पांचों लोग कल देर रात्रि जनाना अस्पताल की कैंटीन के बगल में धर्मशाला में सोए थे, जिसमें सीसीटीवी कैमरा भी लग रहा है लेकिन प्रशासन फुटेज नहीं दिखा रहा है। शहर के जनाना अस्पताल के पास स्थित धर्मशाला से एक साथ पांच लोगों के मोबाइल चोरी हो गए। पीड़ितों ने जिला अस्पताल के चौकी इंचार्ज को मामले से अवगत कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

भाकपा नेता एनी राजा ने कहा- कांग्रेस तय करे कि उसका ‘सबसे बड़ा दुश्मन’ कौन है

CM Hemant Soren's emotional post with photo on his birthday, '…that is the prisoner's mark'

नई दिल्ली राहुल गांधी द्वारा वायनाड सीट खाली करने के बाद वहां से प्रियंका गांधी वाद्रा को पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने पर भाकपा नेता एनी राजा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह तय करने की जरूरत है कि उनकी सबसे बड़ी दुश्मन सांप्रदायिक-फासीवादी ताकतें हैं या वामपंथी पार्टियां। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली एनी राजा ने कहा कि उनकी उम्मीदवारी पर फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। वायनाड सीट से प्रियंका चुनाव लड़ेंगी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट अपने पास रखेंगे और वायनाड सीट छोड़ देंगे, जहां से उनकी बहन प्रियंका चुनाव लड़ेंगी। इस कदम के बारे में पूछे जाने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “यह कांग्रेस पार्टी का फैसला है। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। यह अच्छी बात है कि यूडीएफ ने महिला उम्मीदवार की घोषणा की है। संसद में महिलाओं की संख्या कम होती जा रही है। सभी राजनीतिक दलों को इस बारे में चिंता करने की जरूरत है।” एनी राजा ने कहा, “यूडीएफ ने महिला उम्मीदवार घोषित किया है, मैं इसका स्वागत करती हूं। लेकिन यह सवाल मैंने तब भी उठाया था जब राहुल गांधी चुनाव लड़े थे, मैं आज प्रियंका गांधी से पूरे सम्मान के साथ यह सवाल पूछ रही हूं। आपके और आपकी पार्टी के लिए सबसे बड़ा दुश्मन कौन है? सांप्रदायिक-फासीवादी ताकतें या वामपंथी पार्टियां?” एनी राजा ने कहा कि हालांकि लोकसभा में राजग का संख्या बल कम हो गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सांप्रदायिक-फासीवादी ताकतें कमजोर हो गई हैं। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की हर पार्टी INDIA गठबंधन का हिस्सा है उन्होंने कहा, “वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की हर पार्टी विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) का हिस्सा है, मैं यह कह सकती हूं कि वह (प्रियंका गांधी) भी ‘इंडिया’ गठबंधन की नेता हैं। नेता खुद गठबंधन की एक पार्टी के खिलाफ लड़ रही हैं।” केरल में एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हैं। वहीं, कांग्रेस और वामपंथी दल विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं। एनी राजा ने कहा, “जहां तक ​​कांग्रेस पार्टी का सवाल है, कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका का सवाल है, तो आप अपनी पार्टी और इस देश के लोगों के सबसे बड़े दुश्मन के रूप में किस ताकत को देखते हैं… क्या यह फासीवादी ताकतें हैं या वामपंथी पार्टियां हैं?” उन्होंने हालांकि कहा कि इस कदम से ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की एकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा और भाकपा सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे, बिगड़ रहा घर का बजट

सिवनी शहर की थोक सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक कम हो रही है।इससे सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।इसका असर फुटकर में बिकने वाली सब्जियों पर भी नजर आ रहा है। सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों के घरों का बजट बिगड़ने लगा है।सब्जी विक्रेताओं के अनुसार आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम में और अधिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। सब्जी बाजार में टमाटर अब 40-50 रुपये किलो तक बिकने लगा है। अदरक थोक मंडी में 140 से 150 रुपये किलो बिक रहा है। हरी मिर्च 80 से 90 रुपये किलो, लहसुन दो सौ रुपये किलो, गिलकी 30-35 रुपये किलो, भिंडी 30-40 रुपये किलो बिक रही है। आलू 30 रुपये, प्याज 25-35 रुपये किलो, धनिया भी दो सौ रुपये किलो और लौकी जो बीते दिनों 10 रुपये किलो बिक रही थी अब 30 से 40 रुपये किलो बिक रही है। थोक मंडी से अधिक दामों पर सब्जियां मिलने से फुटकर बाजार में सब्जियां और अधिक दाम पर बिक रही हैं।

छत्तीसगढ़-कांकेर में सगाई वाली रात प्रेमी सोनू और प्रेमिका शांति ने खाया जहर

कांकेर. कांकेर में एक दिन पहले युवती की सगाई हुई, लेकिन वो जिससे प्यार करती थी उसके साथ ही जीना-मरना चाहती थी मगर उसके परिजनों को ये मंजूर न था। नतीजा ये हुआ कि युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दुनिया को अलविदा कह दिया। मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र ग्राम गुड़ाबेड़ा का है जहां रविवार को एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज सामने आया। जिस युवती कि एक दिन पहले सगाई हुई थी उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रात में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शांती दर्रो (20) पिता सुकदेव दर्रो निवासी पटेलपारा गुड़ाबेड़ा का सगाई कार्यक्रम शनिवार को दिन में संपन्न हुआ था, उसका गांव के ही एक युवक सोनू कोमरा (20) पिता बुधराम कोमरा के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सगाई की रात ही दोनों प्रेमी-प्रेमिका गांव से बाहर मिले और दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इधर परिजन रात में दोनों की तलाश करते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। 16 जून को सुबह करीब 6 बजे गांव के रामदेव पोया ने बताया कि शांती दर्रो और सोनू कोमरा दोनों खेत में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ जब घटना स्थल पहुंचे तो वहां पर दोनों खेत में एक दूसरे से लिपटे हुए पड़े थे। प्रेमिका की मौत हो गई थी लेकिन प्रेमी की सांस चल रही थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने शांति दर्रो को मृत घोषित कर दिया। वहीं पर सोनू कोमरा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवती शांति दर्रो सरण्डी की रहने वाली है वह अपने नाना- नानी के घर गुड़ाबेड़ा में रहकर पढ़ाई लिखाई कर रही थी। सगाई कार्यक्रम भी नाना नानी के घर में ही संपन्न किया गया था लेकिन  प्यार किसी से और शादी किसी और से यह दोनों को मंजूर नहीं हुआ और दोनों ने मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जगन मोहन रेड्डी पर टीडीपी ने लगाए एक के बाद एक हमले बोले और गंभीर आरोप, करवाया रुशिकोंडा हिल्स पर ‘महल’ का निर्माण

हैदराबाद आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चद्रंबाबू नायडू ने वाईएसआरसीपी के जगन मोहन रेड्डी पर एक के बाद एक हमले बोले और गंभीर आरोप लगाए। अब विशाखापत्तनम की पहाड़ी पर स्थित महलनुमा घर जनता के सामने आ गया है, जिसके बाद टीडीपी पूर्व मुख्यमंत्री जगन पर और हमलावर हो गई है। टीडीपी ने आरोप लगाया है कि रुशिकोंडा हिल पर स्थित यह भव्य संपत्ति जगन मोहन रेड्डी के लिए एक कैम्प कार्यालय के रूप में बनाई गई थी। टीडीपी विधायक गंटा श्रीनिवास राव ने बीते दिनों एनडीए प्रतिनिधिमंडल और मीडियाकर्मियों के साथ समुद्र तट के ऊपर स्थित भव्य ‘महल’ का पहला दौरा किया। इस दौरान वहां मौजूद लोग महलनुमा घर को देखकर हैरान रह गए। इस प्रॉपर्टी को आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा रुशिकोंडा हिल्स पर बनाया गया है और मई 2021 में केंद्र सरकार द्वारा CRZ की मंजूरी भी ली गई थी। टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने कहा है कि जगन रेड्डी ने इस प्रॉपर्टी को अपने कैंप कार्यालय की तरह इस्तेमाल किया और राज्य सरकार के खजाने से 500 करोड़ रुपये की लागत से इसको बनाया गया है। रुशिकोंडा महल 9.88 एकड़ में फैला हुआ है और यह समुद्र के सामने इलाके में बना हुआ है। गंटा श्रीनिवास राव का कहना है कि पिछली सरकार ने इसे गुप्त रूप से बनवाया था, जिसमें शानदार सुविधाओं, चमचमाते झूमर, बाथटब और अन्य कामों पर सार्वजनिक धन का इस्तेमाल किया गया था। राव ने इसकी इराक के तानाशाह रहे सद्दाम हुसैन और जनार्दन रेड्डी द्वारा बनवाए गए महलों से की। उन्होंने तर्क दिया कि महल में समीक्षा और बैठकों के लिए डिजाइन किया गया एक बड़ा सम्मेलन कमरा भी शामिल है, जोकि वास्तव में पर्यटक संपत्तियों की विशेषता नहीं है। टीडीपी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि इस निर्माण को काफी गोपनीय रखा गया था और जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी के समर्थकों को ठेके दिए गए। टीडीपी नेता ने कहा कि रुशिकोंडा में पर्यटन के लिए ग्रीन रिसॉर्ट्स, जिनसे सालाना 8 करोड़ रुपये तक की आय होती थी, को महल के लिए ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने अदालतों को गुमराह किया। उन्होंने दावा किया कि शुरू में राज्य सरकार ने इसे स्टार होटल, फिर सीएम कैंप ऑफिस और बाद में पर्यटन प्रोजेक्ट बताया। इस प्रोजेक्ट को 15 महीने की समय सीमा के साथ 91 करोड़ रुपये के बजट के साथ एक स्टार होटल के रूप में लॉन्च किया गया था। टीडीपी ने आरोप लगाया है कि 95 करोड़ रुपये सिर्फ जमीन को समतल करने पर और 21 करोड़ रुपये आसपास के इलाकों को सुंदर बनाने पर खर्च किए गए। निर्माण दूर से नहीं दिखाई दे, इसके लिए 20 फीट से ऊंची बैरिकेडिंग लगाई गई थी।  

कांग्रेस को बताया गांधी-नेहरू परिवार का ‘टूल’- प्रियंका की वायनाड से उम्मीदवारी पर भाजपा हमलावर

तिरुवनंतपुरम राहुल गांधी ने अपनी जीती हुई दोनों सीटों में से वायनाड को छोड़ दिया है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रेस कांफ्रेंस करके यह जानकारी दी और इसके साथ ही उन्होंने उपचुनाव के लिए वायनाड से प्रियंका गांधी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस के इस फैसले के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा की केरल ईकाई के अध्यक्ष के. सुरेन्द्रन और वरिष्ठ नेता वी. मुरलीधरन ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने यह फैसला लेकर वायनाड की जनता के साथ धोखा किया है। बिना किसी संदेह के अब यह साबित हो गया है कि कांग्रेस केवल गांधी-नेहरू परिवार का निजी टूल है, जो केवल एक परिवार के फायदे के लिए काम करता है। अब हो सकता है कि कांग्रेस पलक्कण विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने दामाद राबर्ट वाड्रा को उम्मीदवार बना दे। मीडिया से बात करते हुए मुरलीधरन ने कहा कि राहुल गांधी ने वायनाड की जनता के साथ धोखा किया है, उन्होंने रायबरेली से अपने चुनाव लड़ने के फैसले को तब तक उजागर नहीं किया जब तक वायनाड में चुनाव नहीं हो गया। यह जनता के साथ धोखा है। मैं वायनाड की जनता से अनुरोध करूंगा कि ऐसे धोखेबाजों को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करके जवाब दें। भाजपा के विरोध के बीच कांग्रेस ने इस फैसले का स्वागत किया है, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. डी. सतीशन ने कहा कि विपक्ष बेमतलब की राजनीति कर रहा है। केवल वायनाड ही नहीं बल्कि पूरे केरल की जनता दिल से उनका सम्मान करती है। जहां तक दो सीटों पर लड़ने की बात है तो पीएम मोदी भी दो सीटों पर लड़ चुके हैं, इसमें कुछ भी नया नहीं है। राहुल गांधी को राजनैतिक कारणों से उत्तर की सीट रायबरेली रखनी पड़ी, तो उन्होंने अपनी बहन को यहां भेजा है। प्रियंका गांधी अपने भाई से भी ज्यादा वोटों से यहां से जीतेंगी।  

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी ने मोदी राज में भारत के ग्रोथ रेट के अनुमान को 20 बेसिस पॉइंट बढ़ा दिया

नई दिल्ली देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में NDA Govt ने अपना काम-काज शुरू कर दिया है और देश का आम बजट (Budget 2024) पेश करने की तैयारी भी शुरू हो गई है. इस बीच सरकार के लिए अमेरिका से गुड न्यूज आई है. दरअसल, ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के ग्रोथ रेट (India Growth Rate) में संशोधन करते हुए इसे बढ़ा दिया है और कहा है कि इंडियन इकोनॉमी 7.2 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगी. वहीं दूसरी ओर चीन की इकोनॉमी (China Economy) के लिए फिच की ओर से झटके वाली खबर आई है. पहले फिच ने जताया था ये अनुमान इससे पहले मार्च महीने में Fitch Ratings भारतीय अर्थव्यवस्था के 7 फीसदी की दर से आगे बढ़ने का अनुमान जाहिर किया था. इसके बाद देश में लोकसभा चुनाव हुए और PM Modi के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन की सरकार बन गई. तमाम रेटिंग एजेंसियों ने मोदी सरकार की तीसरी पारी में देश की इकोनॉमी में ग्रोथ को लेकर सकारात्मक अनुमान जाहिर किए हैं और अब इस लिस्ट में फिच रेटिंग्स का नाम भी जुड़ गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, रेटिंग एजेंसी ने उपभोक्ता खर्च में सुधार और इन्वेस्टमेंट में आए उछाल का हवाला देते हुए अपने अनुमान में 20 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया है. बता दें कि बीते वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था 8.2 फीसदी की दर से आगे बढ़ी थी. RBI को भी इसी ग्रोथ रेट की उम्मीद   Fitch ने भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को बढ़ाने के साथ ही अपनी रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6.5 फीसदी और वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 6.2 फीसदी की ग्रोथ रेट का अनुमान जाहिर किया है. गौरतलब है कि फिच रेटिंग्स का ये नया अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI द्वारा जताए गए GDP Growth अनुमान के अनुरूप ही है. आरबीआई ने भी जून महीने की शुरुआत में MPC Meeting के बाद रूरल डिमांड में सुधार और महंगाई दर (Inflation Rate) में नरमी के चलते अर्थव्यवस्था के 7.2 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जाहिर किया था. RBI घटा सकता है Repo Rate! रेटिंग एजेंसी ने इंडियन इकोनॉमी को मजबूत बताते हुए कहा है कि देश में आने वाले निवेश में वृद्धि जारी रहेगी, हालांकि ये हालिया तिमाहियों की तुलना में कुछ धीमी रह सकती है. परचेजिंग मैनेजर्स सर्वे का डाटा भी चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में निरंतर ग्रोथ की ओर इशारा कर रहे हैं. इनके आधार पर फिच रेटिंग्स ने कहा है कि मानसून के मौसम के सामान्य रहने के संकेत ग्रोथ बढ़ाने में अहम रोल निभाएंगे और महंगाई दर को कम अस्थिर रखेंगे. हालांकि, भीषण गर्मी का प्रकोप जोखिम पैदा कर रहा है. एजेंसी ने आगे उम्मीद जताते हुए कहा है कि रिजर्व बैंक रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती (Repo Rate Cut) कर सकती है, जिसके बाद ये 6.50 फीसदी से घटकर 6.25 फीसदी पर आ सकता है. भारत पर भरोसा… चीन को दिया झटका एक ओर जहां भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर 2025 में आगे बढ़ने का अनुमान है, तो वहीं Fitch ने ग्लोबल इकोनॉमी की रफ्तार में गिरावट की आशंका जाहिर की है. फिच ने कहा है कि दुनिया की वृद्धि दर घटकर 2.4 फीसदी रह जाएगी. इसके पीछे की वजह का जिक्र करते हुए कहा गया है कि अमेरिका की ग्रोथ रेट 1.5 फीसदी की दर से नीचे आ जाएगी और यूरोजोन में वृद्धि 1.5 फीसदी तक बढ़ जाएगी. रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, ‘हमारा ये भी अनुमान है कि अगले साल चीन में विकास दर घटकर (China Growth Rate Cut) 4.5 फीसदी रह जाएगी, क्योंकि निर्यात और सरकारी खर्च में कमी आएगी.  

ओम बिड़ला का लोकसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय फाइनल, सस्पेंस हुआ समाप्त

नई दिल्ली 18 वीं लोकसभा में अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चल रहे सस्पेंस और कयासों का पटाक्षेप हो गया लगता है।विश्वस्त सूत्रों के अनुसार ओम बिरला का फिर से लोकसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गाया है। बताया जा रहा है कि ओम बिरला फिर से लोकसभा अध्यक्ष बनेंगे और एनडीए के सहयोगी दलों टीडीपी और जेडीयू में से किसी एक के को लोकसभा उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। आगामी 24 जून से शुरू होने वाले नई लोकसभा के पहले सत्र में 26 जून को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा के सोमवार रात को ओम बिरला के निवास पर पहुंचना और देर रात्रि तक बैठक होना इस ओर संकेत कर रहा है। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरण रिजूजू ने भी ओम बिरला से मुलाकात की है।वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जी 7 की बैठक के बाद इटली से लोटने के बाद से ही नए लोकसभा अध्यक्ष को लेकर हलचल तेज हो गई है तथा मेल मिलाप एवं बैठकों का सिलसिला चल रहा है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एन डी ए के सहयोगी दलों के साथ इस मामले में आम सहमति बनाने की जिम्मेदारी दी है। इधर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के दलों ने परम्परा का हवाला देते हुए उपाध्यक्ष का पद प्रतिपक्ष को देने की मांग रखी है और ऐसा नही होने पर अध्यक्ष पद के लिए भी स्वयं का उम्मीदवार उतार कर चुनाव करवाने की बात कही है। कुछ मीडिया ग्रुप आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दग्गुबती पुरंदेश्वरी का नाम भी लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चला रहे है। वे दक्षिण के दिग्गज नेता एन टी रामाराव की पुत्री तथा टीडीपी नेता एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू की साली है लेकिन लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों भाजपा से ही बनाना तर्क संगत नहीं एलजी रहा है। उधर कुछ मीडिया खबरों में ओम बिरला को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की खबरे भी आ रही है। वर्तमान अध्यक्ष जे पी नड्डा का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है लेकिन किसी संवैधानिक पद पर रहे नेता को पुनः अध्यक्ष बनाने अथवा केबिनेट मंत्री बनाने के उदाहरण तो मिलते है लेकिन पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने का उदाहरण नही मिलता। अब तक कांग्रेस के नीलम संजीव रेड्डी और बलराम जाखड़ के दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनाने का इतिहास अवश्य रह है। वैसे ओम बिरला विगत बीस वर्षों में ऐसे पहले लोकसभा अध्यक्ष है जोकि पुनः चुनाव जीत कर आए है,अन्यथा कई स्पीकर रिपीट नही हुए है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के कोटा लोकसभा सीट से 41,139 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है। इसके साथ ही ओम बिरला ने एक मिथक को तोड़ दिया है तथा दो दशक के बाद दोबारा चुनाव जीतने वाले लोकसभा अध्यक्ष बन गए हैं। 1999 के बाद कोई भी लोकसभा अध्यक्ष दोबारा चुनाव जीतकर सदन में नहीं पहुंचा था. बिरला ने इस बार जीत की हैट्रिक लगाई है। लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित होने वाले अंतिम लोकसभा अध्यक्ष पी.ए. संगमा थे, जो 1996 से 1998 तक 11वीं लोकसभा के पीठासीन अधिकारी थे। उस समय कांग्रेस के सदस्य रहे संगमा 1998 के लोकसभा चुनाव में मेघालय के तुरा से दोबारा निर्वाचित हुए थे। इसके बाद जीएमसी बालयोगी अक्टूबर 1999 में जब देश में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी. तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता जीएमसी बालयोगी को लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया. 3 मार्च, 2002 को एक हेलिकॉप्टर हादसे में उनका निधन हो गया। जीएमसी बालयोगी के निधन के बाद अटल वाजपेयी की सरकार में शिवसेना नेता मनोहर जोशी को स्पीकर चुना गया, लेकिन जब 2004 में लोकसभा सभा के चुनाव हुए तो, जोशी मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से अपना चुनाव हार गए. इसके कारण भी वो संसद नहीं पहुंच पाए। साल 2004 में यूपीए की सरकार बनी. इसमें डॉ मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने. इस बार सीपीएम के नेता सोमनाथ चटर्जी को लोकसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. लोकसभा अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति को अलविदा कह दिया और 2009 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। 2009 में मीरा कुमार को लोकसभा की स्पीकर बनीं, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और वो संसद नहीं पहुंच सकीं। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला. इंदौर लोकसभा सीट से लगातार 8 बार चुनाव जीतने वाली सुमित्रा महाजन को स्पीकर बनाया गया, लेकिन, 2019 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट ही नहीं दिया. ओम बिरला के नाम एक और भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसके टूटने की हाल-फिलहाल कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. ये रिकार्ड है उनके द्वारा संसद के पुराने और नये भवन में लोकसभा की अध्यक्षता करने का. सत्रहवीं लोकसभा में उनके अध्यक्ष रहने के दौरान दिसंबर 2023 में लोकसभा से बड़ी संख्या में सांसदों को निलंबित किए जाने के कारण भी उनका कार्यकाल सुर्खियों में रहा था. इस दौरान ही 2023 में नई संसद का उद्घाटन हुआ और नए लोकसभा कक्ष में बिरला ने अध्यक्ष के रूप में लोकसभा की कार्यवाही का संचालन किया.l। बिरला को पर्दे के पीछे रहकर संगठन के लिए काम करने वाला नेता माना जाता है. भाजपा की युवा शाखा के लिए उन्होंने सालों साल काम किया और इस दौरान भाजपा के आम कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेताओं के संपर्क में आए. इनमें तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं. यही कारण है कि शाह व मोदी ने जून 2019 में सबको चौंकाते हुए लोकसभा अध्यक्ष के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया। लोकसभा अध्यक्ष पद पर पहुंचने वाले बिरला राजस्थान मूल के पहले राजनेता हैं. इससे पहले बलराम जाखड़ 1980 से 1989 तक इस पद पर रहे, जो 1980 में पहले फिरोजपुर और बाद में 1984 में राजस्थान के सीकर से सांसद थे. राजनीतिक जानकारों के अनुसार बिरला छात्र जीवन से ही संघ से जुड़ गए. इसके बाद वह भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े रहे और जिला व राज्य स्तर पर उसकी अगुवाई की. बिरला ने 2003 में विधानसभा चुनाव में कोटा दक्षिण सीट पर कांग्रेस के दिग्गज शांति धारीवाल को हराकर … Read more

छत्तीसगढ़-कोरबा की उचित मुल्य दुकानों के राशन में लाखों का हेरफेर

कोरबा. कोरबा शहर में संचालित होने शासकीय उचित मुल्य की दुकानों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। सरकारी अनाज की अफरा-तफरी करने के मामले को खाद्य विभाग ने काफी गंभीरता से लिया है और रिकवरी का नोटिस जारी करने के बाद भी जुर्माना की राशि नही पटाने वाले संचालकों के खिलाफ अपराध दर्ज करने संबंधित थाना-चौकी में शिकायत दर्ज कराई है,जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है। कोरबा शहर के साकेत नगर, दादरखुर्द, भिलाई खुर्द और डिंगापुर में संचालित होने शासकीस उचित मुल्य की दुकान का संचालन करने वाले स्व सहायता समूह ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। सरकारी अनाजों की हेर-फेर कर सरकार को लाखों का चूना लगाया है। मामला सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने संबंधितों को नोटिस जारी कर रिकवरी के लिए नोटिस भेजा था,लेकिन किसी ने भी जुर्माना नहीं पटाया यही वजह है कि खाद्य विभाग ने संबंधित थाना चौकी में शिकायत कर अपराध दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि दादर सोसायटी से 24 लाख, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में संचालित सोसायटी से 22 लाख और सीएसईबी चौकी क्षेत्र में संचालित सोसायटी से लाखों की  वसूली करनी है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया,कि शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बात सामने आई है,कि सोसायटी संचालकों ने गरीबों के अनाज पर डाका डालकर उसे बेच दिया और अपने निजी स्वार्थों की सिद्धी की। अब जब पुलिस कार्रवाई का डंडा चलना शुरु हो गया है,तो उनके पसीने छूटने लगे है। जिले में ऐसे कई और भी सोसाइटी हैं जहां खाद विभाग को रिकवरी करना है कई बार नोटिस भी जारी किया गया कई दुकानों से रिकवरी लेकिन अभी भी कई दुकान ऐसे हैं जिन्होंने अब तक राशि नहीं पटाया है। विभाग में इस बार कड़ा रूप अपनाते हुए संबंधित थाना चौकी को लिखित में कार्रवाई करने आवेदन दिया है जिसमें मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है कि दादर खुर्द स्थित मां कंकालिन स्व सहायता समूह के द्वारा लाखों रुपए रिकवरी किए जाने हैं। वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान से भी रिकवरी किया जाना है इसकी शिकायत लिखित थाने में दर्ज कराई गई है वही सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत साकेत नगर में भी शासकीय उचित मूल्य की दुकान में गड़बड़ी पाई गई है जहां पुलिस से शिकायत की गई है इसके अलावा कई और जगह है जिनकी शिकायत की जानी है इस शिकायत के शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालकों में हड़कंप मच गया है। बहरहाल देखने वाली बात होगी,कि पुलिस की कार्रवाई कहां तक जाती है।

हार की वजह बताते हुए निरहुआ ने कहा कि इंडी गठबंधन ने जो झूठ फैलाया उसके भ्रम में जनता आ गई

Women celebrated Hariyali Teej by distributing plants as gifts and swinging.

आजमगढ़ लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को हार का सामना करना पड़ा। हार वजह बताते हुए निरहुआ ने कहा कि इंडी गठबंधन ने जो झूठ फैलाया उसके भ्रम में जनता आ गई। उन्होंने कहा कि खटखट पैसे देने और संविधान खत्म करने की झूठ फैलाकर जनता को गुमराह किया गया। अब पांच साल बाद जनता इनसे सवाल पूछेगी। इनसे पूछेगी कि बताओ संविधान कहां खत्म हो गया? तुम्हारी खटाखट वाली गारंटी का पैसा कहां है? अब यही झूठ इन पर भारी पड़ने वाला है। निरहुआ ने कहा कि हार या जीत कुछ भी हो हम आज़मगढ़ छोड़ने वाले नहीं, जो भी विकास कार्य है उसको आगे बढ़ाएंगे। हमारी सरकार केंद्र में भी है और प्रदेश में भी है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि कोई भी विकास कार्य नहीं रुकेगा। धर्मेन्द्र यादव भले ही जीत गये हो, लेकिन विकास कार्य हमें ही कराना है। लोकसभा चुनाव में 3 लाख 47 हज़ार लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया है। हमने 2 वर्ष के कार्यकाल में नई रेलवे लाइन पास कराई, सारी सड़क बनवा दी, विश्वविद्यालय बनवा दिया। संगीत विद्यालय के साथ साथ रिंग रोड पास करवाया है। हार जीत तो होती रहती है, लेकिन हम जनता के बीच बने रहेंगे। धर्मेंद्र यादव ने कहा था कि निरहुआ गलती से राजनीति में फंस गये हैं के सवाल पर निरहुआ ने कहा कि पहले धर्मेंद्र यादव हमारे द्वारा किये गये 2 वर्षो के कार्यों के बराबर 5 वर्ष में कार्य करके दिखा दें, उसके बाद हमें शुभकामना दें। कहा मेरा भविष्य बहुत उज्ज्वल है। दरअसल, आजमगढ़ के भाजपा पूर्व सांसद दिनेश लाल निरहुआ चुनाव हारने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गये थे। मुख्यमंत्री योगी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप आज़मगढ़ की जनता के बीच कार्य करते रहिए।  

खुलासा: बगदादी ने जेल के दौरान कई यातनाएं सही, जिसके बाद उसकी जिंदगी बदल गई और वह ज्यादा खूंखार हो गया

नई दिल्ली दुनिया में आतंकवाद फैलाने वाले सबसे बड़े खूंखार ग्रुप आईएसआईएस के चीफ रहे अबू बकर अल बगदादी को लेकर उसकी पत्नी ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। अबू बकर को अक्तूबर 2019 में अमेरिकी सैनिकों ने एक ऑपरेशन में मार गिराया था। वहीं, उसकी पत्नी उम्म हुजैफा इराक की जेल में बंद है। उस पर आतंकवाद फैलाने समेत कई संगीन आरोप है। हुजैफा ने एक इंटरव्यू में बताया कि अबू बकर बेहद क्रूर आदमी था। उसने न सिर्फ सैकड़ों को मौत के घाट उतारा बल्कि,महिलाओं के प्रति भी उसके अत्याचार बेहद संगीन थे। उसकी बीवी ने खुलासा किया कि जब वह अमेरिकी जेल में बंद था, तब उसके साथ यौन शोषण होता था। बगदादी ने जेल के दौरान कई यातनाएं सही, जिसके बाद उसकी जिंदगी बदल गई और वह ज्यादा खूंखार हो गया। इराकी जेल में बंद अबू बकर अल बगदादी की पली पत्नी उम्म हुजैफा ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि उसकी बगदादी से शादी तब हुई थी जब सीरिया और इराक के बड़े हिस्से पर आईसआईएस का कब्जा हो चुका था और उस वक्त बगदादी ही आईएसआईएस का प्रमुख था। इराकी पुलिस इस वक्त हुजैफा के खिलाफ आतंकवाद से संबंधित अपराधों के लिए उसकी जांच की जा रही है। बगदादी का यौन शोषण हुआ बगदादी की पहली बीवी हुमैजा का कहना है कि वह 2004 के बाद काफी बदल गया था। मुझे उसने कभी इसकी वजह तो नहीं बताई लेकिन, मुझे यकीन है कि अमेरिकी जेल में रहते हुए बगदादी पर काफी जुल्म हुए थे। उसने इंटरव्यू में कहा कि बगदादी ने कभी इस बारे में खुलकर तो नहीं बताया लेकिन, अमेरिकी जेल में उसका यौन शोषण होता था। इतना ही नहीं उसकी जमकर मारपीट की जाती थी। उसे तरह-तरह की यातनाएं दी जाती थी। बीबीसी के मुताबिक, जब इस बारे में पेंटागन से जानकारी ली गई तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। लड़कियों को सेक्स स्लेव बनाने के आरोप उम्म हुजैफा पर भी बगदादी का हर गुनाह में साथ देने और लड़कियों को सेक्स स्लेव बनाने के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बगदादी और उसके आईएसआईएस आतंकियों पर लड़कियों का अपहरण करने और उन्हें सेक्स स्लेव के रूप में बेचे जाने के गंभीर आरोप हैं। हुजैफा पर भी इस काम में बगदादी का साथ देने का आरोप है। उसने इंटरव्यू में कहा कि अमेरिकी जेल में रहने के बाद वह काफी बदल गया था और हो सकता है कि उसने तब ऐसा किया हो। हुजैफा का कहना है कि वह खुद बगदादी के जुल्मों से पीड़ित थी और जानती थी कि वह अपराध कर रहा है लेकिन, उस वक्त लाचारी के कारण वह भी कुछ नहीं कर पा रही थी।  

इजरायली हमलों में बच्चों समेत 17 लोगों की मौत, गाजा पर बकरीद की रात को बरपा कहर

तेल अवीव रामल्लाह गाजा पट्टी पर जारी इजरायली हमले बकरीद की रात को और तेज हो गई। मध्य गाजा पर हुए इन हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 17 लोग मारे गए हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार ये हमले दो जगहों पर हुए, जहां बेघर हुए लोगों को शरणार्थी कैंपों में रखा गया था। इन कैंपों पर रात को हुए हमलों में इन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये लोग राफा से निकलकर आए थे, जहां पहले ही इजरायल जमकर हमले बोल रहा है और उसकी सेना अंदर तक घुस गई है। इजरायल का कहना है कि अब हमास के आतंकवादी राफा शहर में शरण लिए हुए हैं, इसलिए वहां हमले करके ही उन्हें नेस्तनाबूद किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार बकरीद की रात को हुए पहले हमले में महिलाओं और बच्चों समेत 10 लोग मारे गए। इनमें से 5 लोग तो एक ही परिवार के हैं। इसके अलावा करीब 20 लोग जख्मी हो गए। करीब एक घंटे के बाद ही एक और हमला हुआ, जिसमें 7 लोग मारे गए। इस भीषण हमले में पूरा परिवार ही मारा गया। इनमें परिवार के मासूम बच्चे और दादा-दादी तक शामिल थे। शरणार्थी शिविरों में इजरायल पर हमले के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। इन दो हमलों में करीब 35 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पतालों में एडमिट कराया गया है। इस बीच इजरायल में अंदरुनी कलह भी तेज हो गई है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने वॉर कैबिनेट को भंग कर दिया है। वहीं नेता विपक्ष याइर लैपिड का कहना है कि यदि हम लोग एकजुट हो गए तो फिर बेंजामिन नेतन्याहू को सत्ता से हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता की कोशिश हो रही है। लैपिड ने कहा, ‘इस सरकार को सत्ता से बाहर होना चाहिए। हमें लगता है कि ऐसा किया जा सकता है।’ बता दें कि इजरायली पीएम की चिंताएं तब बढ़ीं, जब वॉर कैबिनेट के दो अहम सदस्यों ने रिजाइन कर दिया था। इसके बाद फिर नेतन्याहू ने वॉर कैबिनेट को ही भंग कर दिया।  

मुख्यमंत्री की पहल पर रायपुर, कोरबा और कुनकुरी में मॉडल श्रम अन्न केन्द्र शुरू होंगे

Revenue campaign 2.0 exposed, posts of Revenue Board Gwalior are lying vacant

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार श्रमिकों के लिए नये-नये फैसलें ले रही हैं। कामकाजी श्रमिकों की दिक्कत को महसूस करते हुए उन्हें उनके कार्य स्थल के पास किफायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए मॉडल श्रम अन्न केन्द्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। यह केन्द्र रायपुर, कोरबा और कुनकुरी में खुलेंगे। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मॉडल श्रम अन्न केन्द्र रायपुर के तेलीबांधा, कोरबा के नगर निगम बुधवारी टंकी और कुनकुरी में स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में 9 जिलों में 24 जगहों पर श्रम अन्न केंद्र संचालित हो रहे हैं। योजना का विस्तार करते हुए 13 जिलों के 27 स्थानों पर नवीन श्रम अन्न केंद्र शुरू किए जाएंगे। बैठक आज मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंडल कार्यालय में श्रमायुक्त एवं सह-सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल की सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, अपर श्रमायुक्त एस.एल. जांगडे सहित श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। श्रम मंत्री देवांगन ने श्रम विभाग के मण्डलों में असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों के पंजीयन, योजनाओं के आवेदनों के निराकरण में श्रमिकों अभिलेखों का सुस्पष्ट मिलान कर शत् प्रतिशत पात्र श्रमिकों को लाभ प्रदाय करना सुनिश्चित करें। साथ ही ऐसे श्रमिक जिनके अभिलेख में कमी, त्रुटि पाई जाती है उन श्रमिकों से अभिलेख पूर्ण कराकर पंजीयन, योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। खैरागढ़ जिले के अंतर्गत निर्माण, असंगठित श्रमिकों के पंजीयन, योजना आवेदनों में स्वघोषणा प्रमाण पत्र को अमान्य कर जिले द्वारा निरस्त किये गये आवेदनों को पुन: जांच करने के निर्देश दिये गये। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में कुल 6,386 कारखानें हैं, जिसमें 922 जोखिम श्रेणी के कारखानें के रूप में चिन्हित किए गए हैं। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रदेश में नि:शुल्क कोचिंग सहायता योजना संचालित की जा रही है। जिसके अंतर्गत अब तक कुल 1534 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 927 आवेदन प्रक्रियाधीन है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत प्रदेश में कैलेण्डर वर्ष जनवरी 2024 से मई 2024 तक 2 लाख 47 हजार 742 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 25,700 आवेदनों का निराकरण किया गया। बैठक के दौरान श्रम मंत्री ने महतारी जतन योजना, नोनी-बाबू छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पात्र श्रमिक परिवारों के बच्चों को इसका लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। श्रम मंत्री ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा देने हेतु स्कूलों एवं बच्चों के चयन प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अत्यधिक जोखिम श्रेणी के कारखानों के निरीक्षण प्रत्येक वर्ष 02 से 03 बार किये जाने तथा निरीक्षण के दौरान स्वीकृत नक्शों के अनुरूप कारखाना निर्मित नहीं होने एवं कारखानों में दिए जा रहे प्रशिक्षण की जांच करने संबंधी निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में बताया गया कि कर्मचारी राज्य बीमा सेवांए अंतर्गत संचालित समस्त 42 औषधालयों में दवाईयों की पूर्ति की पर्याप्तता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, दवाईयों के अभाव में श्रमिकों को असुविधा न हो। छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा “भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम 1996” के तहत् प्रदेश में होने वाले निर्माण कार्यो पर शत प्रतिशत उपकर की राशि वसूली करने के निर्देश दिये गये।

उत्तर भारत में अगले 24 घंटे में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बरकरार : मौसम विभाग

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। मॉनसून का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। यूपी-बिहार, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी हीटवेव ने कहर बरपा रखा है। ज्यादातर जगह तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है और लू चलने की वजह से लोगों का दिन के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर भारत में अगले 24 घंटे में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बरकरार रहने वाली है, उसके बाद हीटवेव धीरे-धीरे गायब होगी। इसके पीछे वजह एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का उत्तर पश्चिम भारत की ओर आना है। इसके बाद ही राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बरसात होने जा रही है। ऐसे में पूर्वोत्तर भारत के रहने वाले लोगों को भारी बारिश से सावधान होने की जरूरत है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, उत्तर पश्चिम राजस्थान, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और जम्मू डिविजन में हीटवेव की स्थिति देखी गई। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिलली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान में रात के समय भी काफी गर्मी रही। उत्तर भारत में ज्यादातर जगह अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जोकि औसत से 5-8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इन राज्यों में आगे बढ़ेगा मॉनसून अगले 3-4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। यानी कि इन राज्यों में मानसून की एंट्री जल्द होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी और आंधी तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा में भी अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने जा रही है। यूपी में हो सकती है हल्की बारिश अन्य राज्यों की बात करें तो गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में 18-21 जून में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भी अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 18-22 जून, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ इलाकों में 18-20 जून के बीच हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live