LATEST NEWS

शेयर बाजार हर दिन नया इतिहास बना रहा, पहली बार 77000 अंक के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी रचा इतिहास

Today's Panchang: What does the Panchang of Hariyali Teej say, know the auspicious time

नई दिल्ली शेयर बाजार हर दिन नया इतिहास बना रहा है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 308 अंक या 0.40% बढ़कर 77,301.14 अंक पर बंद हुआ। यह पहली बार है जब सेंसेक्स 77000 अंक के पार बंद हुआ है। ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 77366.77 अंक के स्तर तक पहुंच गया था। यह बीएसई सेंसेक्स का नया ऑल टाइम हाई है। निफ्टी की बात करें तो 92.30 अंक बढ़कर 23,557.90 अंक पर बंद हुआ। ट्रेडिंग के दौरान निफ्टी 23,579.05 अंक के स्तर पर पहुंच गया। किस शेयर का क्या हाल बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों की बात करें तो पावरग्रिड और विप्रो के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई। टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए। एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एसबीआई, जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर भी ग्रीन जोन में बंद हुए। मारुति के शेयर 2 फीसदी, टाटा स्टील के शेयर 1 फीसदी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। बकरीद की छुट्टी के बाद आज शेयर मार्केट ने रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की। सेंसेक्स आज एक और नया इतिहास रचते हुए नई ऊंचाई पर खुला। बीएसई सेंसेक्स अपना 13 जून का ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 242 अंकों की उछाल के साथ 77235 के लेवल से शुरुआत की। निफ्टी भी 105 अंकों की छलांग के साथ 23570 के लेवल पर खुला। आज शेयर मार्केट की शुरुआत अच्छी होने की उम्मीद है। सेंसेक्स और निफ्टी 50, मंगलवार को बढ़त के साथ खुल सकते हैं। क्योंकि, आज यानी मंगलवार को एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा मिलने से टेक शेयरों में बढ़त के कारण अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को रिकॉर्ड तेजी देखी गई। दूसरी ओर गिफ्ट निफ्टी शुक्रवार के बंद से लगभग 130 अंकों का प्रीमियम लेकर 23,590 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए मजबूत शुरुआत का संकेत है। बता दें शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों के बेंचमार्क सूचकांकों में तेजी रही, जिसमें निफ्टी 50 सत्र के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स 181.87 अंक या 0.24 फीसद बढ़कर 76,992.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 66.70 अंक या 0.29 फीसद बढ़कर 23,465.60 पर बंद हुआ। ईद उल-अजहा 2024 के अवसर पर सोमवार, 17 जून को भारतीय शेयर बाजार बंद रहा। एशियन मार्केट का हाल जापान के निक्केई 225 में 0.84 फीसद ​​की बढ़त रही, जबकि टॉपिक्स में 0.64 फीसद की। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.9 फीसद की तेजी आई। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने बेहतर शुरुआत का संकेत दिया। वॉल स्ट्रीट का हाल सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल आया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर उत्साह के बीच प्रौद्योगिकी शेयरों में तेजी के कारण एसएंडपी 500 और नैस्डैक ने रिकॉर्ड ऊंचाई पर समापन किया। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 188.94 अंक या 0.49 फीसद बढ़कर 38,778.10 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 41.63 अंक या 0.77 फीसद बढ़कर 5,473.23 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 168.14 अंक या 0.95 फीसद बढ़कर 17,857.02 पर बंद हुआ।

जबलपुर में रहने वाले बाबा महाकाल के एक भक्त ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए

जबलपुर /उज्जैन जबलपुर में रहने वाले बाबा महाकाल के एक भक्त ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विश्व का सबसे महंगा आम बाबा महाकाल को अर्पित किया। इस आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2,70,000 रुपए प्रति किलो है। दअरसल, जबलपुर के रहने वाले संकल्प सिंह परिहार बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं। संकल्प ने बताया कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर फार्म हाउस की शुरुआत की थी। जिसका नाम महाकाल हाइब्रिड फॉर्म रखा गया था। करीब 10 एकड़ में फेले इस फार्म हाउस में शुरुआत में आमों की कम ही वेरायटी थी। लेकिन, अब यहां लगभग 1500 आम के पेड़ हैं और 16 से 17 किस्म की वैरायटी हैं। जानकारी के अनुसार संकल्प सिंह का फार्म हाउस जबलपुर में न्यू भेड़ाघाट के पास बना हुआ है। जहां विश्व का सबसे महंगा आम मियाजाकी जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 2,70,000 रुपए प्रति किलो है। उसके साथ ही ऑस्ट्रेलियन आम की वैरायटी R2 V2 और जापान का प्रसिद्ध टोमेगो आम के पेड़ भी फार्म हाउस में लगे हुए हैं। संकल्प सिंह परिहार बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं, इसीलिए वह आम की फसल का सबसे पहला फल बाबा महाकाल को अर्पित करते हैं। इस बार लगातार तीसरे साल उज्जैन पहुंचकर उन्होंने बाबा महाकाल को बेशकीमती आम अर्पित किया है। दर्जन भर कुत्ते करते हैं आमों की रखवाली महाकाल हाइब्रिड फॉर्म में आमों की कीमती वैरायटी हैं। ऐसे में इन्हें चोरी से बचाने के लिए लगभग एक दर्जन कुत्ते यहां रखवाली करते हैं। दिन में इन कुत्तों को पिंजरे में रखा जाता है, लेकिन रात के समय सभी कुत्ते आमों की रखवाली करने के लिए खुले छोड़ दिए जाते हैं। लगभग 700 से 800 ग्राम का होता है एक आम अंतरराष्ट्रीय बाजार मे 2,70,000 रुपए कीमत रखने वाले मियाजाकी आम लगभग 700 से 800 ग्राम का होता है। इसके साथ ही फार्म हाउस में रोज मैंगो, ऑस्ट्रेलिया R2 V2, जापान के प्रसिद्ध टोमेटो आम जैसी कई वैरायटियां है। इस आम कि यह भी है खासियत बताया जाता है कि हाइब्रिड के इन आमों की अधिक से अधिक ऊंचाई सिर्फ 10 फिट रहती है। इन आमों को केमिकल की बजाय घास में पकाया जाता है। आम की यह वैरायटी अन्य आमों की बजाय कुछ देरी से आती है। इस कारण यह आम जुलाई के अंतिम महीने और अगस्त की शुरुआत में बाजार में सबसे अधिक मिलते हैं।

त्वचा के लिये भी रामबाण का काम करता हैं टमाटर

BJP councilor's husband beats young man brutally, drags him on the road

    टमाटर देखने में जितना सुंदर होता है, खाने में उतना ही मजेदार। इसकी गिनती फल और सब्जी दोनों में होती है, इसी तरह ये भी सेहत और सौंदर्य में इजाफा करता है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा खिल उठती है और इसके कई कॉस्मेटिक फायदे हैं, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आइए आज हम आपको टमाटर खाने और लगाने, दोनों के फायदे बताते हैं… प्राकृतिक रूप से टैनिंग हटाए टमाटर त्वचा पर सनस्क्रीन का काम करता है। यह सूर्य की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से स्किन को बचाता है. इसे रोजाना चेहरे पर घिसने से सनटैनिंग चली जाती है। टमाटर एक सिट्रस (Citrus) फ्रूट है। इसमें विटामिन C, विटामिन A, विटामिन E और विटामिन K प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। हम सभी जानते हैं कि विटामिन-C त्वचा के लिए कितना लाभकारी है। यह सनबर्न से बचाने में काफी मददगार साबित होता है। टमाटर इतना प्राभावी होता कि यदि त्वचा पर लगातार उपयोग किया जाए तो आपको महंगी सनस्क्रीन क्रीम लगाने तक की आवश्यकता नही पड़ेगी। यह पूरी तरह नैचरल है और इसका कोई साइड इफेक्ट नही है। ड्राई स्किन वाले इसे प्रयोग में लाने के बाद चेहरे को मॉइश्चराइज जरूर करें। ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद टमाटर ऑयली स्किन वालों के लिए औषधि का काम करता है. दरअसल टमाटर की खटास ही इसका सबसे बड़ा गुण है। वहीं इसे लाल रंग देने वाला लायकोपिन त्वचा पर एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। त्वचा को धूल- मिट्टी से होने वाले नुकसानों से बचस्त है। विटामिन-C और विटामिन-E होने के कारण यह त्वचा से अतिरिक्त सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करता है। बढ़ती उम्र का असर रोकता है टमाटर टमाटर समय से पहले चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को रोकने में मददगार है। इसमें पाया जाने वाला लायकोपिन, केरिटीनॉइड्स क्रीम (carotenoids) की तरह काम करता है। यह त्वचा की सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। यह धीरे-धीरे आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाता है। साथ ही उसमें कसावट लाने का काम भी करता है। मगर टमाटर को चेहरे पर लगाने के तुरंत बाद सनलाइट में न जाएं, आपको रिएक्शन होने की संभावना है। ब्लैकहेड्स हटाए यह त्वचा के बंद पोर्स खोलकर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की प्रॉब्लम को कम करता है। टमाटर चेहरे पर एस्ट्रिंजेंट का काम करता है, टमाटर में मौजूद एसिडिक प्रॉपर्टीज कील- मुंहासे और काले दाग-धब्बों की समस्या को कम करती हैं। साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाती हैं। त्वचा पर टमाटर लगाकर डेड स्किन सेल्स के आसानी से हटाया जा सकता है। टमाटर डेड स्किन निकालकर त्वचा को साफ रखता है और त्वचा में नैचरल शाइन लाता है। पाचन सही कर सुंदरता बढ़ाए टमाटर को सलाद आदि में खाएं। यह हाजमा ठीक रखता। पेट साफ रहेगा तो त्वचा संबंधी समस्याएं भी नही होंगी। टमाटर का सेवन करने से आंखों की चमक और सुंदरता भी बढ़ती है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन-A आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होता है और आंखों की मसल्स को मजबूती देता है। टमाटर शरीर से टॉक्सिन हटाने का काम करता है, जो कि त्वचा को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इस तरह टमाटर त्वचा क्लीन रखने में भी सहायता करता है। माना जाता है कि यदि टमाटर खाने से पहले इसका ऊपरी छिलका और बीज निकाल दिए जाएं तो यह और अधिक प्रभावी होता है। हालांकि इस बारे में पुख्ता रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। टमाटर त्वचा पर लगाने का सही तरीका टमाटर के रस को खीरे के रस के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। अब 15 मिनट बाद इसे धो लें। इससे ऑयली स्किन की प्रॉब्लम काम होती है। सनबर्न हटाने के लिए टमाटर की स्लाइस लेकर उसे चेहरे पर रगड़ें। इसे कम-से-कम 15 मिनट तक चेहरे पर सर्कुलर मोशन में रब करें, इसके लगातार इस्तेमाल से पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स काम हो जाएंगे। -यदि आपकी डेड स्किन है तो उसे हटाने के लिए चीनी के साथ टमाटर मिलाकर लगाएं। इससे डेड स्किन की प्रॉब्लम तो ठीक होगी ही, स्किन भी ग्लो करने लगेगी। -टमाटर की प्यूरी को बेसन और चुटकीभर हल्दी के साथ मिलाकर लगाएं, इससे सनटैनिंग खत्म होती है। मगर इसके बाद चेहरे को मॉइश्चराइज करना ना भूलें। -यदि आपको चेहरे पर खूब सारे मस्से हैं तो टमाटर को एवोकैडो के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। आपको लाभ होगा। -गर्मी के मौसम में स्किन ऑयल बैलंस करने के लिए टमाटर को मसाज क्रीम के साथ मिक्स करके लगाएं। आपको त्वचा पर अधिक क्लीनिंग और ग्लो का अनुभव होगा।

T20 WC: स्टीफन फ्लेमिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्या टीम इंडिया का सुपर-8 में न्यूयॉर्क जैसा होगा हाल?

नई दिल्ली रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 राउंड का पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारत को इस राउंड में अफगानिस्तान के अलावा बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। सुपर-8 के साथ-साथ सेमीफाइनल और फाइनल का आयोजन वेस्टइंडीज में होगा। भारत ने लीग चरण के अपने सभी मैच अमेरिका में खेले थे। न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग ने भविष्यवाणी की है कि टीम इंडिया, अमेरिका की तुलना में कैरिबयाई सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके खिलाड़ी वेस्टइंडीज की परिस्थितियों से वाकिफ हैं। फ्लेमिंग ने शो में कहा, “वाकई में ऐसा नहीं है और ऐसा होना भी नहीं चाहिए, क्योंकि चुनने के लिए बहुत सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। न्यूयॉर्क में कठिन परिस्थितियां रहीं, जहां गेंद सीम हो रही थी और तेज गेंदबाजी के दृष्टिकोण से आपको थोड़ा असमान उछाल मिला। हालांकि, उन्होंने यहां काफी अच्छी तरह से निपटा।” बता दें कि भारत के न्यूयॉर्क में तीनों मैच लो स्कोरिंग रहे। रोहित ब्रिगेड ने तीसरे मैच में अमेरिकी टीम को 7 विकेट से मात दी। अमेरिका ने भारत को 111 रन का टारगेट दिया था। भारत को अपना चौथा और आखिरी लीग मैच फ्लोरिडा में कनाडा के विरुद्ध खेलना था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया। 51 वर्षीय फ्लेमिंग का कहना है कि भारत ने अमेरिका के सामने अच्छी परिपक्वता दिखाई। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि भारत आखिरी गेम में काफी परिपक्व तरीके से खेला। इसलिए वे सफल रहे और मुझे उम्मीद है कि अगर कुछ प्रमुख वेन्यू पर (वेस्टइंडीज में) परिस्थितियां वैसी ही हैं जैसी हम उम्मीद करते हैं तो उन्हें सभी बेसिस को कवर करना चाहिए। मुझे लगता है कि डेंजर पीरियड वास्तव में न्यूयॉर्क था, जहां नहीं पता था कि कैसे खेलना है। लेकिन वहां मौजूद चुनौतियों से निपटते हुए उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इसलिए मुझे उम्मीद है कि टीम और उनकी प्रतिभा थोड़ी और मजबूत होगी”  

लवजिहाद :पति से अलग रह रही महिला को युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया

 ग्वालियर  शहर के गोले का मंदिर इलाके में एक युवक के द्वारा अपना धर्म छुपाकर विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पति से अलग रह रही महिला को युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। इतना ही नहीं युवक ने महिला की मारपीट कर उसे अपना धर्म अपनाने के लिए दवाब बनाया। जब महिला को उसके धर्म के बारे में पता चला तो महिला ने उसकी शिकायत थाने में की। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, ग्वालियर शहर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी में किराए से मकान लेकर रह रही 36 साल की पीड़ित महिला भिंड जिले के गोहद की रहने वाली है। वहां अपने पति को छोड़कर यहां नौकरी कर रही है, जहां उसका राजू नाम के युवक से परिचय हुआ। राजू भी भिंड जिले के गोहद का रहने वाला था। इसलिए वह उससे बातचीत करने लगी। बातचीत करते-करते दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और राजू का उसके घर आना जाना होने लगा। दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता नहीं चला फिर राजू ने उससे वादा किया कि वहां उससे शादी करेगा। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर वह उसका शारीरिक शोषण करने लगा। सिंदूर और बिंदी लगाने पर करता था मारपीट जब धीरे-धीरे समय बिता तो राजू के स्वभाव में भी महिला के प्रति बदलाव आने लगा। राजू महिला को सिर में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाने से रोक लगाने लगा। जब भी महिला उसकी बात नहीं मानती तो उसके साथ मारपीट करने लगा। इससे वह काफी परेशान रहने लगी, जब उसे सच्चाई का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। हक़ीकत आई सामने तो उड़ गए होश राजू से प्रताड़ित महिला ने जब उसकी हकीकत के बारे में पता किया तो उसके होश उड़ गए। महिला को पता चला कि राजू का असली नाम शाबिर है। वह दूसरे धर्म का है और उसने इस बात को महिला से छुपाकर रखा। जब राजू से उसने असलियत के बारे में पूछा तो राजू ने उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया।राजू के द्वारा दिए गए धोखे का पता चलने पर पीड़ित महिला थाने पहुंची और उसके खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार उक्त मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि एक युवक के द्वारा अपना धर्म छुपाकर विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पति से अलग रह रही महिला को युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। इतना ही नहीं युवक ने महिला की मारपीट कर उसे अपना धर्म अपनाने के लिए दवाब बनाया। जब महिला को उसके धर्म के बारे में पता चला तो उसकी शिकायत थाने में की। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रदेश में आज प्री-मानसून की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी, जबलपुर-छिंदवाड़ा समेत 6 जिलों में रेड अलर्ट

भोपाल मानसून की एंट्री से पहले मध्यप्रदेश में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। सोमवार को इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हुई। वहीं, दिन के टेम्प्रेचर में भी गिरावट हुई। मंगलवार को प्री-मानसून की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी रहेगी। इसके चलते जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 6 जिलों में रेड अलर्ट है। यहां बारिश के साथ 50-60 Km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। इधर, मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मानसून आने के बाद 4 इंच बारिश होने पर ही बोवनी करें। मॉनसून की एंट्री से पहले सोमवार को प्रदेश के इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्री-मानसून की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी रहने की संभावना है जताई जा रही है। इसके चलते जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 6 जिलों में रेड अलर्ट है। इन जिलों में बारिश के साथ 50 से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ आंधी भी चल सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मानसून आने के बाद 4 इंच बारिश होने पर ही बुआई की शुरुआत करें। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मॉनसून अभी एक जगह पर स्थिर है और आगे नहीं बढ़ रहा है। मॉनसून के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग का रेड अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा  के लिए रेड अलर्ट है। यहां तेज आंधी और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, रायसेन में भी गरज-चमक की स्थिति रहेगी। साथ ही हरदा,नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, दमोह, पन्ना, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, मऊगंज, सीधी, सतना, रीवा, मैहर और सिंगरौली में गर्मी का असर रहेगा। पंचमढ़ी ठण्डा ओर चित्रकूट गर्म मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सोमवार को भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में आंधी, बारिश का दौर रहा। इस वजह से प्रदेश के भोपाल, पचमढ़ी और रायसेन सोमवार को सबसे ठंडे रहे। यहां दिन का तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, कई जिले ऐसे भी हैं, जहां पर गर्मी का असर देखने को मिला। सतना का चित्रकूट सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा वहीं बड़े शहरों में इंदौर में 38.4 डिग्री, जबलपुर में 36.8 डिग्री और उज्जैन में पारा 38.5 डिग्री रहा है वंही प्रदेश का चित्रकूट सबसे गर्म रहा है यंहा का पारा 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। टॉप 10 शहरों का तापमान मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के टॉप-10 गर्म शहरों में निवाड़ी का पृथ्वीपुर, ग्वालियर, सतना, छतरपुर का बिजावर, खजुराहो, सिंगरौली, शिवपुरी, सीधी और शहडोल शामिल हैं। पृथ्वीपुर में 45.7 डिग्री, ग्वालियर में 45.1 डिग्री, सतना में 44.9 डिग्री, बिजावर में 44.8 डिग्री, खजुराहो में 44.4 डिग्री, सिंगरौली में 44 डिग्री, शिवपुरी में 43 डिग्री, सीधी में 42.8 डिग्री और शहडोल में पारा 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। किसानों को यह सलाह मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि मानसून के आने के बाद जब 4 इंच बारिश हो जाए तो किसान बुआई कर सकते हैं। पर्याप्त बारिश होने या फिर सिंचाई की सुविधा होने पर 23 जून के बाद धान की नर्सरी के लिए किसान खेत तैयार कर लें ओर जून के आखिरी या जुलाई के दूसरे सप्ताह तक का समय बोवनी के लिए उपयुक्त है। कपास या सोयाबीन की बोवनी मानसून आने के पश्चात भूमि में पर्याप्त नमी होने पर ही करें। अरहर की बुवाई के लिए खेत की तैयारी करें। जिन किसानों के पास सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो, वे हरी खाद के लिए मक्का या ढेंचा की बुआई करें। मोसम विभाग के भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया की प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इस वजह से बारिश हो रही है। 18 जून को लोकल सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहेगा। इसके चलते जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट है। बाकी जगहों पर भी आंधी, बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है।

चेन्नईयिन एफसी ने युवा फारवर्ड गुरकीरत सिंह से करार किया

Government Ambedkar College: Youth Congress Amla submitted a memorandum

चेन्नई चेन्नईयिन एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के आगामी सत्र के लिए प्रतिभावान युवा फारवर्ड गुरकीरत सिंह के साथ करार किया है। गुरकीरत आगामी सत्र के लिए चेन्नईयिन से करार करने वाले आठवें खिलाड़ी हैं। मैदान में बाएं छोर से खेलने की क्षमता रखने वाले पंजाब के 20 साल के गुरकीरत दो साल के करार पर मुंबई सिटी एफसी से चेन्नईयिन एफसी से जुड़े हैं। वह 2026 तक क्लब के साथ रहेंगे। गुरकीरत ने मुंबई सिटी एफसी के साथ आईएसएल में पदार्पण किया और वह 2023 में आईएसएल लीग शील्ड और 2024 में आईएसएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में 44 गो संरक्षण केंद्रों का निर्माण करेगी योगी सरकार

लखनऊ उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 44 गो संरक्षण केंद्रों के निर्माण व विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा पशुधन विभाग को आदेश जारी किया गया है तथा 5.28 लाख रुपए की धनराशि व्यय से 15 जिलों में गो संरक्षण केंद्रों के निर्माण व विकास को सुनिश्चित किया जाएगा। इन स्थानों पर हो रहा है गोवंश संरक्षण स्थलों का निर्माण इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक गौ संरक्षण केंद्रों को 12 हजार रुपए की धनराशि व्यय से निर्मित व विकसित किया जाएगा। इस क्रम में बरेली के अनिरुद्धपुर, मउचंदपुर, सिकोड़ा, अंबरपुर, करतौली, मानपुर अहियापुर, चुरई दलपतपुर, बांसबोझ, महेशपुर शिव सिंह और शेखापुर में गौ संरक्षण केंद्रों का निर्माण व विकास किया जाएगा। इसी प्रकार, उन्नाव के तौरा, टिकरा सामद, छूलामऊ, कोंथा व देवमई में गौ संरक्षण केंद्रों का निर्माण व विकास किया जाएगा। वहीं, शाहजहांपुर के शहबाजनगर, धुसगवां, बागपत के बिजवाड़ा, काकौर, अगला अगरी, लखीमपुर खीरी के कादीपुर, जालौन के नुनबई व गुजराजपुर, कासगंत के नादरमई व मथुरा के बढ़ौता में भी विकास कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। इसी प्रकार, सम्भल के साकिन शोभापुर मुनजब्ता, एचौली व निरयावली, रायबरेली के बन्नांवा, अमेठी के दक्खिनगांव, कोरारी लच्छनशाह, खारा व टीकरमाफी, हरदोई के बरेला कमालपुर, कुरसेली व उचवल, फतेहपुर के जरौली व भादर, मुरादाबाद के मोहम्मदपुर मनसुख, रायपुर खुर्द व राजपुर मिलक तथा आगरा के खेड़ी अडू व कुर्रा चित्तरपुर में में गौ संरक्षण केंद्रों का निर्माण व विकास किया जाएगा।

CM यादव ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी वजह से प्रदेश में पार्टी संगठन मजबूत हुआ

भोपाल  मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली थी. सभी 29 सीटों पर विजय हासिल करने के साथ-साथ कई सीटों पर बीजेपी का मतदान प्रतिशत भी बढ़ा है. इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि बीजेपी ने राज्य में अपनी स्थिति और मजबूत की है. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों में देखा गया है कि बीजेपी का प्रदर्शन बेहतरीन है. लोक सभा नतीजों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि लोगों ने बीजेपी को भरपूर समर्थन दिया है और अब उनकी आकांक्षाओं को पूरा करना डबल इंजन सरकार की जिम्मेदारी है. सीएम मोहन यादव ने की वीडी शर्मा की तारीफ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एमपी बीजेपी प्रमुख वीडी शर्मा की सराहना की. उन्होंने बीजेपी संगठन को फिर से स्थापित करने के लिए वीडी शर्मा को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने वीडी शर्मा के नेतृत्व में एक बड़ा लक्ष्य हासिल किया है और राज्य में 29 लोकसभा सीटें जीतीं, जो मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है. बीजेपी को 60 फीसदी से ज्यादा वोट मिले मुख्यमंत्री ने राज्य में पार्टी के कैडर की भी सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन सरकार के काम को गहराई तक पहुंचाया है. यही वजह है कि बीजेपी को 60 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पिछले नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है. इस साल पार्टी ने 230 में से 163 सीटें जीती थीं.

साइबर क्राइम टीम को मिली बड़ी सफलता, 120 करोड़ रुपये उड़ने वाले सात आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किए 119 करोड़ रुपये

लखनऊ लखनऊ एकेटीयू विश्वविद्यालय के खाते से साइबर अपराधियों ने 120 करोड़ रुपये की रकम पार कर दी। पूरी रकम एक ट्रस्ट के खाते में ट्रांसफर की गई। साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई। टीम ने यूपी और गुजरात से सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रेस वार्ता कर वारदात का खुलासा करेगी। साइबर क्राइम थाने में एकेटीयू की तरफ से 12 जून को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया गया था विवि के यूनियन बैंक खाते से 120 करोड़ रुपये पार किए गए हैं। तफ्तीश में सामने आया कि गुजरात की एक ट्रस्ट के खाते में ये पूरी रकम ट्रांसफर की गई है। तीन टीमों ने मिलकर सूरत से मास्टरमाइंड को दबोचा और फिर एक के बाद एक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। 119 करोड़ रुपये की रिकवरी भी की। अपराधी सिर्फ एक करोड़ रुपये ही खर्च कर पाए थे। पुलिस ने गिरीश चंद्रा, शैलेश रघुवंशी, जोशी देवेंद्र प्रसाद, केके त्रिपाठी, दस्तगीर आलम, उदय पटेल और राजेश बाबू को गिरफ्तार किया है।

नाबालिग ऑनलाइन गेम में हारा 5000 रुपये तो रची खुद के अपहरण की कहानी, पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा

Youth living outside their home district should have the right to vote online: Ganesh Singh

मुरैना मोबाइल पर चलने वाले ऑनलाइन गेम में 16 साल का नाबालिग हजारों रुपये हार गया। इसके बाद नाबालिग ने खुद के अपहरण की कहानी गढ़ी और पिता से 25 हजार की फिरौती मांगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर दो घंटे के भीतर ही नाबालिग को ढूंढ निकाला। दरअसल, प्रेमनगर निवासी एक परिवार रविवार की रात साढ़े 11 बजे सिविल लाइन थाने पहुंचा और बताया कि उनके 16 साल के बेटे का अपहरण हो गया है। अपहरण करने वाले बदमाश 25 हजार रुपये की फिरौती मांग रहे हैं। पिता के फोन पर आया था मैसेज मामला संवेदनशील होने के कारण तत्काल अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई। इसी बीच नाबालिग के मोबाइल से उसके पिता के फोन पर मैसेज आया, जिसमें रुपयों का इंतजाम करने या फिर बेटे का काम तमाम करने की धमकी लिखी थी। मुरैना रेलवे स्टेशन के आस-पास थी लोकेशन पुलिस ने मोबाइल ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन मुरैना रेलवे स्टेशन के आसपास दिखी। पुलिस ने पीछा शुरू किया और रात डेढ़ बजे के करीब नाबालिग को जिला अस्पताल के अंदर से ढूंढ निकाला। जिला अस्‍पताल में मिला नाबालिग जिला अस्पताल में मिले नाबालिग ने बताया कि उसे बदमाश यहां फेंककर भाग गए हैं। पुलिस को मामला संदेहास्पद लगा और उसका मोबाइल जब्‍त कर जांच की गई तो पता लगा कि बीते एक साल से विन्जो मोबाइल गेम पर हजारों रुपये का लेनदेन हुआ है, एक दिन पहले ही इस गेम में नाबालिग 5000 रुपये हार चुका है। पूछताछ करने पर बताई यह कहानी इसके बाद सख्ती से पूछताछ हुई तो नाबालिग ने बताया कि वह पिता के 5,000 रुपये गेम में हार गया था। पिटाई के डर से उसने अपहरण की कहानी रची और रात को पिता को फोन कर कहा कि बोलेरों में पांच लोग उसका अपहरण करके ले जा रहे हैं। पुलिस ने नाबालिग को उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है, लेकिन इस प्रकरण को बाल कल्याण समिति के समक्ष भी पेश किया गया है, जिससे नाबालिग की काउंसलिंग की जा सके।

नर्मदा बेसिन योजना से तेंदूखेड़ा में 3400 कनेक्शन हो चुके है और सभी कनेक्शन में घर-घर पानी पहुंच रहा है

दमोह दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक में हर साल गर्मी में भीषण जल संकट होता है, लेकिन इस साल शुरू हुई नर्मदा बेसिन परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान साबित हुई। आलम यह रहा कि नगर परिषद के टैंकरों से पानी की सप्लाई नहीं करनी पड़ी। क्योंकि 90 प्रतिशत लोगों के घरों में पानी पहुंच रहा है। दूसरी सबसे बड़ी बात जहां-जहां लाइन में लीकेज था, वहां टंकियां बनवाई गई हैं, जिनमें पानी भरा होने से मवेशी भी अपनी प्यास बुझा रहे हैं। मार्च महीने में हुई शुरुआत बता दें कि मार्च के महीने में यह योजना शुरू हुई और इस साल अन्य वर्षों की तुलना में ज्यादा गर्मी हुई। इसके बाद भी नगर में पानी की कमी नहीं आई। पानी प्रत्येक घर में पर्याप्त मात्रा में पहुंचा है। इसलिए इस वर्ष नगर परिषद की टैंकर सुविधा ही चालू ही नहीं हुई। आखिर तेंदूखेड़ा पहुंच गया नर्मदा जल दमोह जिले का तेंदूखेड़ा पहला ब्लाक है, जहां मां नर्मदा का जल पहुंचा है। नर्मदा नदी को जीवन दायनी कहा जाता। है तेंदूखेड़ा में भी इसी तरह के जीवन दाई कार्य हुए हैं, क्योंकि नगर के साथ जंगली क्षेत्रों में भी इस योजना का अच्छा लाभ मिला है। निर्माण कंपनी द्वारा नर्मदा का पानी तेंदूखेड़ा लाने के लिए जंगल, पहाड़, चट्टानों से होकर पहुंचाया गया है। बीच बीच में इन्होने एक ऐसा प्रयास किया। जिसका लाभ बेजुबान जानवरों और राहगीरों को भी पर्याप्त मात्रा में मिला है। पाटन की टेक से लेकर नरगंवा गांव तक यह लाइन जंगली क्षेत्र से आई है जिसकी दूरी 15 किमी है। इस क्षेत्र में इस वर्ष से पहले कभी पानी नही था। गर्मियों के दिनों में यहां रहने वाले जानवर पानी के अभाव में दूसरी जगह भाग जाते थे, लेकिन इस वर्ष यह जानवर यहीं है। क्योंकि ठेकेदार ने जंगली क्षेत्र में दो से तीन जगह मामूली सा लीकेज होने पर उसके नीचे होदी बना दी है जिसमें पर्याप्त पानी रहता है जो जानवर और राहगीरों के लिए भीषण गर्मी में बरदान बना रहा। दिख रहे कई तरह के जानवर पाटन से नरगवा तक जगह-जगह पानी भरा होने से मवेशियों को भी इसका पूरा लाभ मिला है। इसलिए क्षेत्र में इस वर्ष कई तरह के जानवर दिखाई दिये, यहां तक की तेंदुआ ने भी पानी के कारण इसी मार्ग पर अपना रहवास बना लिया था। इसके अलावा नीलगाय, सियार और अन्य मवेशी यह प्रतिदिन सुबह शाम पानी पीते दिखाई देते है। जानवर, मवेशियों के अलावा जो राहगीर है, उनको भी यह योजना लाभदायक सिद्ध हुई है। जंगली क्षेत्र में आवागमन करने बाले राहगीर और चरवाहो को इस वर्ष पर्याप्त पानी भरा मिला है । नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सतेन्द्र जैन का कहना है कि इस वर्ष नर्मदा का जल आने के बाद नगर में जल संकट की स्थिति नहीं बनी है। इसलिए टेंकर व्यवस्था पूरी तरह बंद रही। नर्मदा बेसिन योजना के प्रभारी अभिषेक पांडे ने बताया कि तेंदूखेड़ा नगर में 3400 कनेक्शन हो चुके है और सभी कनेक्शन में घर घर पानी पहुंच रहा है। जंगली क्षेत्र में जहां जहां लाइन थोड़ी बहुत लीकेज थी। वहां पर वन विभाग ने होदी बनवा दी थी। इसलिए वहां पर रहने बाले जानवर, मवेशियों और राहगीरों को आसानी से साफ सुथरा पानी मिल जाता है और 24 घंटे उनमें पर्याप्त पानी भरा रहता है।

कृषि और किसान का कल्याण पीएम, भाजपा और एनडीए की सरकार की प्राथमिकता रही: शिवराज सिंह चौहान

वाराणसी पीएम मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। वहीं पीएम के स्वागत के लिए कई दिग्गज भी काशी पहुंचे हैं। इसी क्रम में काशी पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लगातार तीसरी बार पीएम बनने के बाद पीएम मोदी आज पहली बार काशी आ रहे हैं। पीएम मोदी प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों के खाते में करीब 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि डालेंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि कृषि और किसान का कल्याण पीएम, भाजपा और एनडीए की सरकार की प्राथमिकता रही है। इसलिए सबसे पहला फैसला पीएम ने किसान सम्मान निधि किसान के खाते में पहुंचाने का फैसला किया। वहीं उन्होंने कहा कि कृषि सखियों को पीएम मोदी प्रमाण पत्र देंगे। शिवराज सिंह चौहान व सूर्य प्रताप शाही ने बाबा का लिया आशीर्वाद काशी विश्वनाथ धाम में मंगलवार को पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सूर्य प्रताप शाही ने बाबा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। बाबा विश्वनाथ का पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में भ्रमण करते हुए पीएम के कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।  

अमरवाड़ा उपचुनाव : एसडीएम ऑफिस पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी ने जमा किया नामांकन

If you are planning to visit Tirupati Balaji then know some special things about the temple before going

 छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की रैली और सभा तेज बारिश की वजह से रद्द करना पड़ी।सीएम, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा तेज बारिश के बीच सीधा एसडीएम ऑफिस पहुंचे और बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह का नामांकन जमा कराया। साथ में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और अमरवाड़ा से पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहीं मोनिका बट्‌टी भी मौजूद रहीं। अमरवाड़ा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। यहां से कमलेश शाह पहले कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 29 मार्च को बीजेपी जॉइन करने पर उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। गोंगपा भी मैदान में, कांग्रेस ने अभी नहीं उतारा उम्मीदवार अमरवाड़ा उपचुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) भी मैदान में है। 17 जून को पार्टी ने देव रावेन भलावी के नाम की घोषणा की है। देव रावेन भलावी गोंगपा से लोकसभा उम्मीदवार भी थे। उन्हें 55988 वोट मिले थे। उधर, कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम और आंचलकुंड के सेवादार गणेश महाराज के नाम पर मंथन कर रही है। 1951 से अब तक भाजपा सिर्फ दो बार चुनाव जीती अमरवाड़ा सीट के इतिहास की बात करें तो 1951 से लेकर अब तक भाजपा यहां सिर्फ दो बार चुनाव जीती है। 1990 में भाजपा के मेहमान शाह उईके इस सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे, जबकि 2008 में प्रेम नारायण ठाकुर चुनाव जीते थे। इससे पहले एक बार 1967 में भारतीय जनसंघ के एसजे ठाकुर ने चुनाव जीता था।  1951 से 2023 तक यहा 14 बार चुनाव हो चुका है, जिसमें 11 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इस लिहाज से देखा जाए तो कांग्रेस यहां मजबूत है, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी को यहां बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर उपचुनाव भी इसलिए हो रहा है क्योंकि कांग्रेस से लगातार तीसरी बार विधायक बने कमलेश शाह इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इस लिहजा से इस बार का चुनाव कांग्रेस के लिए आसान रहने वाला नहीं है। उसके सामने अपना किला बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है।        भाजपा के पास एक सीट कब्जाने का मौका छिंदवाड़ा जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। इनमें जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, सौसर, छिंदवाड़ा, परासिया और पांढुर्ना शामिल है। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिले की सभी सात सीटें जीतीं थी। अब अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव हो रहा है, ऐसे में भाजपा की रणनीति है कि वह यह सीट जीतकर अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी को मजबूत करे और कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के बाद एक और झटका दे। भाजपा को शाह से कमल खिलाने की उम्मीद भाजपा उम्मीदवार कमलेश शाह इस सीट से लगातार तीन बार विधायक बने हैं। लोकसभा चुनाव के बीच शाह के पार्टी में शामिल होने के समय भाजपा ने उन्हें उपचुनाव में उम्मीदवार बनाने का वादा किया था। पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया भी है। शाह का अमरवाड़ा सीट पर अच्छा प्रभाव है। वहीं, दूसरी तरह नकुलनाथ के छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता मायूस हैं, इसका फायदा भी पार्टी को मिल सकता है। भाजपा के कई नेता अमरवाड़ा जीतने की रणनीति बना रहे हैं। उसके तहत काम भी किया जा रहा है। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि शाह चुनाव जीतकर इस सीट पर कमल खिलाएंगे। शाह ने नामांकन दाखिल किया इधर, अमरवाड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने आज मंगलवार को नामांकन कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। दरअसल, नामांकन से पहले सीएम यादव की यहां रैली और सभा होनी थी। लेकिन, बारिश और आंधी के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री यादव समेत सभी नेता तेज बारिश के बीच एसडीएम कार्यालय पहुंचे और कमलेश शाह का नामांकन जमा कराया। इस दौरान छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और मोनिका बट्टी भी मौजूद रहीं। जानिए, कौन हैं राजा कमलेश शाह? अमरवाड़ा सीट आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है। इस सीट को कमलेश शाह परिवार का गढ़ माना जाता है। शाह हर्रई राजघराने के राजा हैं। इस राजघराने का गोंड आदिवासियों में काफी सम्मान है। इस क्षेत्र के गोंड आदिवासी आज भी शाह परिवार के वंशज को अपना राजा मानते हैं। शाह के दादा राजा उदयभान शाह और मां रानी शैल कुमारी भी इस सीट से कांग्रेस की विधायक रह चुकी हैं।   क्या है चुनाव कार्यक्रम? अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 21 जून तक नामांकन पत्र जमा होंगे। यह प्रक्रिया 14 जून से शुरू हुई थी। 24 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, 26 तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। 10 जुलाई को यहां मतदान होगा और इसके तीन दिन बाद 13 जुलाई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।  

एक ओपनर की जिम्मेदारी होती है कि वह टीम के लिए मैच की टोन सेट करे, इस काम में कप्तान बाबर आजम बुरी तरह फेल

नई दिल्ली एक ओपनर की जिम्मेदारी होती है कि वह टीम के लिए मैच की टोन सेट करे। चौके-छक्के लगाए और टीम के लिए तेज गति से रन बनाए। फिर चाहे बात पहले बल्लेबाजी करनी हो या फिर रन चेज करते हैं। हालांकि, इस काम में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम बुरी तरह फेल नजर आ रहे हैं। बाबर आजम ने तीन टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं और एक बार भी वे पावरप्ले में एक छक्का तक नहीं जड़ पाए हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाबर आजम टी20 स्टार हैं या नहीं? बाबर आजम ने तो यहां तक कहा है कि वे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में किसी एक प्लेयर की वजह से नहीं, बल्कि टीम के तौर पर मैच हारे। बाबर आजम के इस बयान से ये मायने निकाले जा सकते हैं कि जब आप इतनी धीमी बल्लेबाज पावरप्ले में और मैच में बतौर ओपनर करोगे तो टीम को इससे क्या लाभ होगा? क्योंकि आंकड़े बताते हैं कि 207 गेंदें बाबर आजम ने तीन टी20 वर्ल्ड कप (2021, 22 और 2024) के 17 मैचों में पावरप्ले में खेली हैं, जहां फील्डर क्लोज होने के बावजूद वह एक छक्का तक नहीं जड़ सके हैं। इतना ही नहीं, एकमात्र मैच में उन्होंने 130 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट (वह भी 130.77) से बल्लेबाजी की, जो भारत के खिलाफ 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। इसके अलावा बाकी के 16 मैचों में उनका स्ट्राइक रेट औसत तौर पर 111.36 का है। ये आंकड़ा इस बात को भी दर्शाता है कि भले ही वह पारी को एंकर करने का बात करते हों, लेकिन इतनी धीमी गति से टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी टीम के लिए कोई फायदा नहीं कराएगी। 8 छक्के 17 मैचों में उन्होंने लगाए हैं, जहां वे ओपनर या नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। अब ऐसा भी नहीं है कि आप पारी को एंकर करते हैं तो दूसरे छोर से तेज गति से रन बनते हैं। मोहम्मद रिजवान उनके साथ ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन उनका हाल भी ऐसा ही है। रिजवान 113 के स्ट्राइक रेट के करीब से टी20 वर्ल्ड कप में रन बनाने में सफल हुए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले साल पाकिस्तान की टीम ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले में 1000 से ज्यादा गेंदों का सामना किया था, लेकिन एक भी छक्का नहीं जड़ा था। अब अंदाजा लगा सकते हैं कि इस तरह की अप्रोच से आप अगर व्हाइट बॉल क्रिकेट को खेलोगे तो फिर कैसे सफलता मिलेगी? पाकिस्तान की टीम बाबर आजम की कप्तानी में तीन टी20 विश्व कप में कुल 17 मुकाबलों में से 11 मुकाबले जीती है और 6 मैच टीम हारी है। इनमें से दो मैच भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने गंवाए हैं, जबकि एक-एक मैच पाकिस्तान ने यूएसए, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ गंवाया है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live