LATEST NEWS

छत्तीसगढ़-भिलाई में सूने मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Deficiency of which vitamin causes early ageing? Scientists discovered

भिलाई. भिलाई नगर थाना क्षेत्र के रुआंबाधा स्थित एनएसपीसीएल कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। जहां अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर डाली। चोरों ने कोलॉनी के दो सूने मकानों में ताला तोड़कर घुसे। एक मकान से 350 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी, डायमंड की अंगुठी समेत 25 हजार नकद चोरी कर ले गए। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर चोरों ने 24 लाख रुपए की चोरी को घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं, दूसरे मकान में कितने की चोरी हुई है। इसका खुलासा मकान मालिक के आने पर होगा। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। भिलाई नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि एनएसपीसीएल कॉलोनी ब्लाक-C/5 क्वाटर-8 निवासी एटीपीसी सेल पावर कंपनी लिमिटेड के सिनियर मैनेजर मयुरेश मोनल (37 वर्ष) ने चोरी शिकायत दर्ज कराई है। कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। 14 जून को अपने परिवार के साथ हैदराबाद घुमने गए थे। 17 जून को पड़ोसी निशांत जैन ने फोन पर उन्हें जानकारी दी। घर का दरवाजा खुला है। प्रार्थी मयुरेश को जैसे चोरी की वारदात की सूचना मिली। तत्काल फ्लाइट से परिवार के साथ रायपुर पहुंचे। शाम को जब अपने घर पहुंचे तो घर की दशा देख होश उड़ गए। अलमारी में रखा पुरा सामान कपड़े सब बिखरे पड़े थे। घर में रखे सभी अलमारी के दरवाजे खुले पड़े थे। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी 25 हजार रुपए नहीं था। प्रार्थी के द्वारा पुलिस के सामने आलमारियों को चेक किया। सोने की अंगूठी, कान बाली, चूड़ी, चेन, लॉकेट, नेकलेस, मंगकसूत्र, ब्रेसलेट, सिक्के, नथ, मांग टिका वजन 350 ग्राम, चांदी के जेवर में पायल, नेकलेस, सिक्के, नोट, बिछिया,कमर बंध, मोती लोकेट के साथ, चम्मच, कटोरी, ग्लास, दिया, मछली, हाथी, बासुरी, लोटा वजन 2 हजार ग्राम, डायमण्ड की अंगूठी, टॉप्स और 25 हजार रुपये नकद समेत कुल 24 लाख की चोरी हो गया है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उनके घर से अज्ञात चोरों ने लगभग 24 लाख की चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने घटना के बाद कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चोरी की करतूत सीसीटीवी में नजर आई। फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच और भिलाई नगर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

नीट में अगर 0.001% की भी लापरवाही मिली तो…SC ने NTA से मांगा जवाब

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में NEET UG विवाद पर ग्रेस मार्क्स से जुड़ी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। यह केस जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस एसवी भट्‌टी की वेकेशन बेंच के सामने रखा गया। कोर्ट ने कहा- अगर किसी की ओर से 0.001% भी लापरवाही हुई है। बेंच ने सरकार और NTA से यह भी कहा कि कल्पना कीजिए कि सिस्टम के साथ धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति डॉक्टर बन जाता है, वह समाज के लिए और भी ज्यादा खतरनाक है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर किसी की ओर से 0.001% लापरवाही है तो उससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई को तय की है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में बर्बाद समय के बदले ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1,563 छात्रों के स्कोरकार्ड देखने के बाद उन्हें दिये गये ग्रेस मार्क्स रद्द कर दिये। शीर्ष अदालत ने उन्हें 23 जून को दोबारा परीक्षा में शामिल होने या अपने वास्तविक मार्क्स के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग में भाग लेने का विकल्प दिया है। दोबारा हुई परीक्षा का परिणाम 30 जून को आएगा। जस्टिस विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति एस वी एन भट्टी की अवकाशकालीन पीठ ने एनटीए से कहा कि सर्वोच्च न्यायालय को उससे समय पर कार्रवाई की उम्मीद है। कोर्ट ने कहा कि जरा कल्पना कीजिए कि सिस्टम के साथ धोखाधड़ी करने वाला एक व्यक्ति अगर डॉक्टर बन जाता है, तो वह समाज के लिए और भी अधिक हानिकारक होगा। पीठ ने कहा, “हम 8 जुलाई को इससे जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेंगे।” एडवोकेट दिनेश-जोटवानी ने नीट परीक्षा विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को हुई सुनवाई पर कहा, ‘हमने एनवी सर के संस्थान की ओर से अदालत में अपना पक्ष रखा। उनके साथ इस याचिका में 20 हजार से भी ज्यादा बच्चे हैं। हमने कोर्ट के समक्ष कई मुद्दे उठाए हैं जैसे वो विवादित प्रश्न के मार्क्स (संख्या 28) जिसके दो उत्तर थे। कोर्ट ने मामले को सुना और एनटीए को कहा कि इस मुद्दे पर उसे कोर्ट का सहयोग करना चाहिए। इस परीक्षा से भविष्य के डॉक्टर निकलेंगे। पूरे देश का स्वास्थ्य इस पर है।’ इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने रविवार को बताया था कि नीट में कुछ स्थानों से विसंगतियां सामने आई हैं। गड़बड़ी में जो भी दोषी पाए जाएंगे, फिर चाहे वह एनटीए भी हो, उसको भी बख्शा नहीं जाएगा। सरकार विसंगतियों के सुधार का कार्य कर रही है। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा शत-प्रतिशत पारदर्शी हो, सरकार उसके लिए प्रतिबद्ध है। 8 जुलाई को अहम सुनवाई नीट-यूजी 2024 में गड़बड़ी के आरोपों की सीबीआई से जांच के अनुरोध वाली याचिका पर 8 जुलाई को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने विवादित नीट यूजी परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की सीबीआई से जांच कराने के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र, एनटीए और अन्य को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब देने को कहा है। इससे अलावा सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नीट-यूजी विवाद पर विभिन्न उच्च न्यायालयों में लंबित मामलों को शीर्ष अदालत में ट्रांसफर करने के अनुरोध वाली एनटीए की याचिका पर निजी पक्षों को नोटिस जारी किया। इस मामले पर भी 8 जुलाई को इस पर सुनवाई होगी। परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं पर फैसले के अधीन होंगे मेडिकल एडमिशन एनटीए द्वारा ग्रेस मार्क्स रद्द किए जाने से ग्रेस मार्क्स से जुड़ी आपत्तियों का निपटारा हो गया। लेकिन बहुत से अभ्यर्थियों ने पेपर लीक का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट और कई उच्च न्यायालयों में परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिकाएं दायर कर रखी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि सफल उम्मीदवारों का प्रवेश उन याचिकाओं पर आने वाले अंतिम फैसले के अधीन होगा, जिनमें परीक्षा रद्द करने की मांग की गई है। परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं पर 8 जुलाई को सुनवाई होगी। साख का सवाल नीट को लेकर लगे आरोपों को देखते हुए परीक्षा कराने वाली संस्था एनटीए की साख को बचाना और नीट सहित अन्य परीक्षाओं की शुचिता को लेकर उपजे संदेह को दूर करना शिक्षा मंत्री के लिए बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा नई शिक्षा नीति के तहत सुधारों को जारी रखने की प्रतिबद्धता भी दिखानी होगी। कांग्रेस ने जिस तरह से नीट परीक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, उससे संसद सत्र के दौरान भी इस मुद्दे के गरमाने की पूरी उम्मीद है। शीर्ष अदालत ने पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। नीट यूजी 2024 के परीक्षा परिणामों को लेकर जारी सियासत के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था की किसी भी बच्चे के करियर के साथ खिलवाड़ नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे, सरकार उसे पूरा करेगी।

लॉकी फर्ग्यूसन टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक स्पेल में चार मेडन ओवर फेंकने वाले पहले गेंदबाज बने

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक स्पेल में चार मेडन ओवर फेंकने वाले दूसरे और पुरुष टी-20 विश्व कप के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 में न्यूजीलैंड के आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ अपने 4 ओवर में बिना कोई रन दिये 3 विकेट लिए। यह टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का आखिरी मैच भी है, क्योंकि वे अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज से हार के बाद बाहर हो गए थे। यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र अन्य गेंदबाज कनाडा के साद बिन जफर हैं, जिन्होंने 2021 में कूलिज में टी20 विश्व कप अमेरिका क्षेत्र क्वालीफायर मैच में पनामा के खिलाफ अपने 4 ओवर में बिना कोई रन दिये 2 विकेट लिये थे। मैच की बात करें तो इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) की टीम 19.4 ओवर में केवल 78 रनों पर सिमट गई। पीएनजी के लिए चार्ल्स अमिनी ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने 4 ओवर के स्पैल में बिना कोई रन दिये 3 विकेट हासिल किये। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और ईश सोढ़ी ने 2-2 और मिशेल सेंटनर ने 1 विकेट लिया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 12.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाकर मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने 35, कप्तान केन विलियमसन ने नाबाद 18 औऱ डेरिल मिचेल ने नाबाद 19 रन बनाए। पीएनजी के लिए काबुआ मोरिआ ने 2 और सेमो कामिया ने 1 विकेट लिया।  

मिल्कीपुर उप चुनाव के लिए भाजपा के सामने आए कई दावेदार

Call me brother, not master.. What happened when Rahul Gandhi called cobbler Ramchait?

अयोध्या मिल्कीपुर उप चुनाव के लिए भाजपा के कई दावेदार सामने आ गए हैं। इनमें पूर्व विधायक से लेकर जिला पंचायत सदस्य और प्रधान तक शामिल हैं। पासी समाज से सबसे ज्यादा नाम सामने आए हैं। यदि सपा ने भी पासी समाज से उम्मीदवार उतारा तो किसी अन्य जाति के प्रत्याशी पर विचार किया जा सकता है। अवधेश प्रसाद के फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित होने के बाद यहां अब उप चुनाव होना तय है। अब निर्वाचन आयोग को उपचुनाव की घोषणा करनी है। इसी के साथ लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाली भाजपा में इस सीट पर एक बार कब्जा जमाने के मकसद से हलचल शुरू हो गई है। पूर्व विधायक रहे बाबा गोरखनाथ अपनी उम्मीदवारी तय मानकर चल रहे हैं। यह अलग बात है कि पार्टी ने अभी कुछ फाइनल नहीं किया है। वैसे भी गोरखनाथ को वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के अवधेश प्रसाद ने 12,923 वोटों से पराजित किया था। इस लोकसभा चुनाव में गोरखनाथ लल्लू सिंह को इस सीट पर नहीं जिता सके। भाजपा को यहां पर 7,733 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। गोरखनाथ वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 28,076 वोटों से जीतकर पहली बार विधायक चुने गए थे। इस बीच गोरखनाथ के अलावा टिकट के दावेदारों के रूप में जो नाम सामने आए हैं, उनमें पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, नीरज कनौजिया, आरएसएस की पृष्ठभूमि से जुड़े रहे जिला महामंत्री कांशीराम रावत, राधेश्याम त्यागी, चंद्रभानु पासवान, लक्ष्मी रावत और जिला पंचायत सदस्य बबलू पासी प्रमुख हैं। इसमें से कई पासी समाज से आते हैं। इस समाज से कई दावेदारों के चलते पार्टी के लिए एक नाम का चयन करना थोड़ा मुश्किल होगा। ऐसे में किसी अन्य बिरादरी से जुड़े चेहरे को भी आजमाया जा सकता है। फिलहाल संगठन ने सभी नामों पर विचार करते हुए दावेदारों की जीत और हार की संभावनाओं को खंगालना शुरू कर दिया है।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा- टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित

Strange news of MP- SP enjoying holidays in America removed from Sagar

तारोबा (त्रिनिदाद) न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि टी20 विश्व कप से जल्द बाहर होने के बाद टीम को फिर से एकजुट होने के लिए कुछ समय की जरूरत है। उन्होंने साथ ही 2026 में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपनी वापसी को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई। आधुनिक क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले सभी प्रारूपों के खिलाड़ी विलियमसन एक दशक से अधिक समय से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ रहे हैं। विलियमसन की मौजूदगी में न्यूजीलैंड तीन बार विश्व कप फाइनल में पहुंचा जिसमें 2015 और 2019 में एकदिवसीय विश्व कप और 2021 में टी20 विश्व कप शामिल हैं। इसके अलावा पहला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब भी जीता। इन चार टूर्नामेंट में से तीन में विलियमसन ने टीम की कप्तानी की। जब विलियमसन से पूछा गया कि क्या वे 2026 के टूर्नामेंट में वापसी करेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘ओह, मुझे नहीं पता।’’ न्यूजीलैंड का अभियान पापुआ न्यू गिनी पर सात विकेट की आसान जीत के साथ समाप्त हुआ। वे 10 वर्षों में पहली बार सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाए। तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि मौजूदा टी20 विश्व कप उनका आखिरी होगा। विलियमसन ने कहा, ‘‘अभी और तब के बीच थोड़ा समय है इसलिए यह एक टीम के रूप में फिर से एकजुट होना है। और हां, हमें अगले साल मुख्य रूप से लाल गेंद का क्रिकेट खेलना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अन्य प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलूंगा और फिर देखता हूं कि चीजें कैसे रहती हैं।’’ टी20 विश्व कप से न्यूजीलैंड के जल्द बाहर होने पर इस 34 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा ‘‘मुझे लगता है कि चाहे कुछ भी हो जाए आप हमेशा कुछ अधिक करना चाहते हैं।’’ विलियमसन ने कहा, ‘‘लेकिन यह वास्तव में अनोखा रहा है, सभी लोगों के लिए एक अनूठा अनुभव। मुझे लगता है कि बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रही हैं, लेकिन यह बस एक रास्ता खोजने की कोशिश करने के बारे में है।’’ न्यूजीलैंड अपने अभियान की शुरुआत करने वाली आखिरी टीम थी। वे चार दिनों के भीतर सुपर आठ की दौड़ से बाहर हो गए क्योंकि उन्हें अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार मैचों में हार का सामना करना पड़ा।  

टेलर स्विफ्ट का डांस हुआ वायरल, लोगों ने सलमान खान से कर दी तुलना

न्यूयॉर्क फेमस अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट इन दिनों अपने टूर में बिजी हैं। गानों के अलावा वो स्टेज परफॉर्मेंस के लिए भी जानी जाती हैं। उनके कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ऐसा डांस कर रही हैं, जिसे देखकर लोगों ने माथा पीट लिया। कुछ लोग तो ये तक बोल रहे हैं कि वो एकदम सलमान खान की तरह नाच रही हैं! इस वायरल वीडियो में Taylor Swift अपने Eras टूर शोज में परफॉर्म करती दिख रही हैं। एक फैन ने टिकटॉक पर उनका वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अजीबोगरीब डांस करती दिख रही हैं। उसने कैप्शन में लिखा, ‘एक डांसर के रूप में उन्हें बहुत कम आंका गया है।’ इस पोस्ट के बाद ये वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया, जहां कई यूजर्स बोले कि उन्होंने अपने डांस स्टेप की रिहर्सल नहीं की। वो एक बच्चे की तरह डांस कर रही हैं, जोकि बहुत शर्मिंदगी भरा है। यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन एक यूजर ने वीडियो पर मजेदार कॉमेंट किया, ‘टेलर स्विफ्ट महिलाओं के लिए एलन मस्क हैं और मैं इस बारे में ज्यादा विस्तार से नहीं बताऊंगा।’ दूसरे ने लिखा, ‘स्विफ्टी (टेलर स्विफ्ट) से नफरत नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि वो जानबूझकर इस तरह से अजीब तरीके से नाचती हैं, ताकि खुद को एक अरबपति की बजाय एक बेवकूफ बच्ची की तरह दिखा सकें।’ सलमान के डांस से टेलर स्विफ्ट की तुलना एक और यूजर लिखते हैं, ‘मुझे लगने लगा है कि इन लोगों का दिमाग पूरी तरह से धो दिया गया है।’ एक ने तो उनके डांस की तुलना सलमान खान के डांस से की है। एक क्लिप में सलमान ‘सुल्तान’ फिल्म के गाने ‘बेबी को बेस पसंद है’ पर डांस कर रहे हैं। दिसंबर में खत्म होगा टेलर स्विफ्ट का एरास टूर टेलर ने हाल ही में अपना 100वां एरास टूर शो पूरा किया और बताया कि वह दिसंबर में अपना टूर खत्म करने जा रही हैं। इस टूर के लिए उन्होंने दक्षिण अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप का सहित दुनिया भर में परफॉर्म किया है।

राजस्थान-जयपुर के चाकसू में 51 किलो सोने का बन रहा बगलामुखी धाम

जयपुर. वर्ष 2017 में डॉ. आशुतोष झालानी ने माता बगलामुखी शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। डॉ. झालानी ने मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 51 किलो सोने से माता का मंदिर बनाया जा रहा है। मंदिर को बनाने में अब तक 40 लाख रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्राचीन तंत्र शास्त्रों में दस महाविद्याओं काली, तारा, षोड़षी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर, भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी, कमला का उल्लेख मिलता है। इन सबकी साधना का अपना महत्व है। माता बगलामुखी दस महाविद्याओं में आठवीं महाविद्या हैं। इन्हें माता पीताम्बरा भी कहा जाता है। डॉ. झालानी ने बताया कि संपूर्ण सृष्टि में जो भी तरंगें हैं, वो माता बगलामुखी की वजह से हैं। यह भगवती पार्वती का उग्र स्वरूप हैं। ये स्वयं पीली आभा से युक्त हैं और इनकी पूजा में पीले रंग का विशेष प्रयोग होता है। इनको स्तम्भन शक्ति की देवी भी माना जाता है। उन्होंने बताया कि बगलामुखी में बगला शब्द संस्कृत भाषा के वल्गा का अपभ्रंश है, जिसका अर्थ होता है दुल्हन। कुब्जिका तंत्र के अनुसार बगला नाम तीन अक्षरों से निर्मित है व, ग, ला। ‘व’ अक्षर वारुणी, ‘ग’ अक्षर सिद्धिदा तथा ‘ला’ अक्षर पृथ्वी को संबोधित करता है। माता के अलौकिक सौंदर्य और स्तंभन शक्ति के कारण ही इन्हें यह नाम प्राप्त है। डॉ. झालानी ने बताया कि अक्षय जीवन सिटी के माता बगलामुखी धाम में निःशुल्क हवन का आयोजन किया जाता है।

पश्चिम बंगाल सियासत में तड़का CM बनर्जी पहुंची बीजेपी सांसद अनंत राय महाराज से मिलने

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति में मंगलवार को एक ट्विस्ट देखने को मिला. सूबे की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद से मिलने उनके आवास पहुंच गईं. बीजेपी के राज्यसभा सांसद अनंत राय महाराज ने अपने आवास पर सीएम ममता का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. ममता बनर्जी और बीजेपी सांसद की मुलाकात को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है. अनंत राय महाराज उत्तर बंगाल की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं जहां बीजेपी ने पिछले कुछ वर्षों में तेजी से पैर जमाए हैं. अनंत उत्तर बंगाल के कूचबिहार को पृथक ग्रेटर कूच बिहार राज्य बनाने की मांग करने वाले संगठन ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) के अध्यक्ष हैं. खुद को ग्रेटर कूचबिहार का महाराज बताने वाले अनंत को बीजेपी ने एक साल पहले ही पश्चिम बंगाल से राज्यसभा भेजा था. अनंत पश्चिम बंगाल से बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा पहुंचने वाले पहले नेता भी हैं. अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उनसे आवास पहुंचकर मुलाकात करने के बाद कयास भी लगाए जाने लगे हैं. तर्क दिए जा रहे हैं कि पिछले साल गृह मंत्री अमित शाह ने अनंत के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी और इसके बाद बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया. अब सीएम ममता उनसे मिलने उनके आवास पहुंची हैं तो आगे क्या होगा? नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली पिछली सरकार में राज्यमंत्री रहे निशिथ प्रमाणिक भी अनंत के करीबी माने जाते हैं. निशिथ प्रमाणिक भी उसी राजबंशी समुदाय से आते हैं जिससे अनंत. राजबंशी कितने प्रभावशाली पश्चिम बंगाल में अनुसूचित जाति की कुल आबादी में करीब 18 फीसदी से अधिक राजबंशी समुदाय की भागीदारी है. राजबंशी समुदाय अनुसूचित जाति वर्ग का सबसे बड़ा और प्रभावशाली समुदाय है. राजनीतिक लिहाज से देखें तो उत्तर बंगाल के पांच जिलों के 20 विधानसभा क्षेत्रों में राजबंशी समुदाय के मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं. इन पांच जिलों में कूचबिहार के साथ ही अलीपुरद्वार भी शामिल है जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन 2024 के चुनाव में पार्टी कूचबिहार लोकसभा सीट हार गई.  

किताब में दावा – 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को हटाने की पूरी तैयारी थी

लखनऊ  योगी आदित्यनाथ पर एक किताब बाजार में आई है, जोकि काफी चर्चा में बन गई है। इस किताब में अब तक उत्तर प्रदेश में हुए 21 सीएम के कामों और उनके जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। यह किताब   वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल यादव ने लिखी है। At The Heart Of Power: The Chief Ministers of Uttar Pradesh (ऐट द हर्ट ऑफ पॉवर: द चीफ मिनिस्टर और उत्तर प्रदेश) किताब में वरिष्ठ पत्रकार श्याम लाल यादव ने कई दावे किए हैं। उन्होंने अपनी किताब में दावा किया है कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को हटाने की पूरी तैयारी थी। अपनी किताब में श्याम लाल यादव लिखते हैं कि उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में कुल नौ महीने बचे थे। ऐसे में लखनऊ से दिल्ली तक बीजेपी और आरएसएस नेताओं के बीच कई दौर की मुलाकातें हुईं। एक वक्त तो तय हो गया था कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया जाएगा। इससे पहले योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोई बदलाव किया जाता है, उससे पहले बीजेपी के आलाकमान को आभास हो गया कि अगर चलती सरकार में योगी को हटाया गया, तो पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा। श्याम लाल यादव ने अपनी किताब में योगी को हटाने की कोशिश के पीछे का कारण तो नहीं बताया है, लेकिन योगी पर लिखे गए वो 16 पन्नों में योगी सरकार के विरोध में जो कुछ चीजें हो रही थीं, उसका ब्योरा जरूर दिया। उस समय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके मतभेद बढ़ रहे थे। श्याम लाल यादव आगे लिखते हैं कि हालांकि आरएसएस नेताओं के दखल के बाद 22 जून 2021 को योगी आदित्यनाथ अचानक केशव प्रसाद मौर्य से मिलने पहुंच गए थे। इसको दोनों नेताओं के रिश्ते में सुधारने की कवायद के रूप में देखा गया। केशव प्रसाद मौर्य अप्रैल 2016 में बीजेपी अध्यक्ष बनाए थे और मार्च 2017 में बीजेपी की जीत के बाद उनका नाम सीएम की रेस में था, लेकिन योगी को सीएम बना दिया गया, तभी से दोनों के बीच में मतभेद उत्पन्न हो गए थे। इसके अलावा, दूसरा ब्यूरोक्रेसी का दबदबा है। किताब में कहा गया है कि जब भी बीजेपी सरकार आती है, तो ब्यूरोक्रेसी का प्रभाव बढ़ जाता है। बीजेपी की जमीनी कार्यकर्ताओं की शिकायत रहती है कि ब्यूरोक्रेसी में कार्यकर्ताओं समेत चुने गए प्रतिनिधियों का महत्व कम हो जाता है। यही योगी सरकार में हुआ। इसका नतीजा यह हुआ कि 17 दिसंबर 2019 में बीजेपी के 100 विधायकों ने अपनी सरकार के खिलाफ लखनऊ में धरना दिया था। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ का ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगना भी था। श्याम लाल यादव किताब में लिखते हैं कि बीजेपी के कुछ विधायक सवाल उठाने लगे कि योगी सरकार में ब्राह्मणों का एनकाउंटर हुआ। किताब में योगी के अलावा अन्य सीएम के बारे में भी बड़े-बड़े रहस्यों से पर्दा उठाया गया है।

विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा ने बर्लिन में जीत के साथ की ग्रास कोर्ट सत्र की शुरुआत

बर्लिन विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा ने अपने ग्रास कोर्ट सत्र की शुरुआत बर्लिन लेडीज ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में क्वालीफायर रेबेका मसारोवा के खिलाफ सीधे सेट में जीत के साथ की। पांचवीं वरीय वोंद्रोसोवा ने रेबेका को 6-4, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वोंद्रोसोवा ने तीन बार रेबेका की सर्विस तोड़ी और फोरहैंड विनर लगाकर जीत हासिल की। चेक गणराज्य की वोंद्रोसोवा ने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में भी स्पेन की इस खिलाड़ी को हराया था। वोंद्रोसोवा दूसरे दौर में अन्ना केलिन्सकाया से भिड़ेंगी। पिछले साल वोंद्रोसोवा विंबलडन खिताब जीतने वाली पहली गैरवरीय महिला खिलाड़ी बनीं थी। उन्होंने फाइनल में 2022 की उप विजेता ओन्स जेब्युर को 6-4, 6-4 से हराया था।  

ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन आर्यना सबालेंका और दो बार की विंबलडन फाइनलिस्ट ओन्स जाबूर पेरिस ओलंपिक से हट गई

Politics of Madhya Pradesh heated up due to Pragya Thakur's statement. he is not a hindu

बर्लिन ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन आर्यना सबालेंका और दो बार की विंबलडन फाइनलिस्ट ओन्स जाबूर पेरिस ओलंपिक से हट गई हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि वे घास के कोर्ट पर होने वाले विंबलडन के तुरंत बाद क्लेकोर्ट पर नहीं खेलन चाहतीं। बेलारूस की विश्व में तीसरे नंबर की खिलाड़ी सबालेंका ने कहा कि वह पेरिस ओलंपिक में खेलने के बजाय आराम करना चाहेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘कार्यक्रम बहुत व्यस्त है और मैंने अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यह फैसला किया। मैं अगली प्रतियोगिताओं के लिए शारीरिक और स्वास्थ्य स्तर पर तैयार होने के लिए आराम करने को प्राथमिकता दूंगी।’’ ट्यूनीशिया की विश्व में दसवें नंबर की खिलाड़ी जाबूर ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि लगातार चौथे ओलंपिक में नहीं खेल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा,‘‘हमने फैसला किया कि कोर्ट में अचानक बदलाव करने और शरीर का भिन्न परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने से मेरे घुटने को लेकर जोखिम बढ़ सकता है। मुझे किसी भी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करना पसंद है लेकिन मुझे अपने शरीर का ध्यान रखना होगा और चिकित्सा टीम की सलाह माननी होगी।’’ जाबूर ने पिछले तीन ओलंपिक में भाग लिया लेकिन वह कभी पदक नहीं जीत पाई।  

युवा फारवर्ड शर्मिला देवी का मानना है कि खुद को बेहतर बनाने की चाहत ने उन्हें हॉकी टीम में वापसी करने में मदद की

नई दिल्ली युवा फारवर्ड शर्मिला देवी का मानना है कि खुद को बेहतर बनाने की चाहत ने उन्हें भारतीय महिला हॉकी टीम में वापसी करने में मदद की और वह अपने खेल में निरंतरता बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगी। हरियाणा की इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने इस साल फरवरी में चीन के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैच के साथ करीब नौ महीने बाद भारतीय टीम में वापसी की। हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में शर्मिला के हवाले से कहा गया, ‘‘यह आसान नहीं था। मुझे करीब नौ महीने तक राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला (मई 2023) के बाद मुझे फरवरी 2024 में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला लेकिन मैं एशियाई खेलों और ओलंपिक क्वालीफायर से चूक गई। वह मुश्किल समय था लेकिन मैं मानसिक रूप से मजबूत रही और कड़ी ट्रेनिंग करते हुए धैर्यपूर्वक अपने मौके का इंतजार किया।’’ शर्मिला ने कहा ‘‘मैंने दिन-रात अपने खेल पर काम किया। मैं इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थी कि वापसी का यही एकमात्र रास्ता है और मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। फारवर्ड के रूप में अपने कौशल पर काम करने के अलावा मैंने रक्षात्मक पहलुओं पर भी काम किया।’’ जब भारत ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 के अपने पहले मैच में चीन का सामना किया तो शर्मिला को आखिरकार मैदान पर उतरने का मौका मिला। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक बार फिर भारतीय जर्सी पहनकर बहुत उत्साहित थी। यह मेरे द्वारा की गई मेहनत का इनाम था। अगर हम वह मैच जीत जाते तो मुझे बहुत खुशी होती लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो सका।’’  

छत्तीसगढ़-सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण से विधायकी से दिया इस्तीफा

रायपुर. छत्तीसगढ़ बीजेपी के दिग्गज नेता, मंत्री और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार स्थित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास पर जाकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। बता दें कि रायपुर सांसद बनने के बाद उन्हें 18 जून तक अपने पद से इस्तीफा देना था। चुनाव आयोग ने कहा था कि वो 18  जून तक विधायक पद से इस्तीफा दे दें नहीं तो आयोग खुद ही इसे निरस्त कर रायपुर दक्षिण सीट पर चुनाव कराने की घोषणा करेगा। चर्चा है कि नगरीय निकाय चुनाव के समय ही रायपुर दक्षिण सीट पर चुनाव कराये जाएंगे। विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव 2024 में भी बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्ड जीत का परचम लहराया है। उन्होंने रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को हराया है। उन्होंने उपाध्याय को 5 लाख 75 हजार 285 वोटों से हराया है। बृजमोहन को कुल 10 लाख 50 हजार 351 वोट मिले हैं। वहीं विकास उपाध्याय को 4 लाख 75 हजार 66 वोट मिले हैं। इस तरह जीत का अंतर 5 लाख 75 हजार 285 रहा। कुल वोट का प्रतिशत 66.19 रहा। 8 बार के विधायक हैं बृजमोहन अग्रवाल बीजेपी ने रायपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद सुनील कुमार सोनी का टिकट काटकर उनकी जगह 8 बार के विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को दिया है। बृजमोहन रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से लगातार विधायकी का चुनाव जीतते आ रहे हैं। हर बार मंत्री पद पर आसीन रहे हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ बीजेपी की राजनीति में संकटमोचन कहा जाता है। बृजमोहन अग्रवाल अविभाजित मध्य प्रदेश में पटवा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद वो रमन सरकार के तीनों कार्यकाल में मंत्री रहे। एक मई 1959 को रायपुर में जन्मे बृजमोहन अग्रवाल ने एलएलबी की डिग्री ली है। मध्य प्रदेश विधानसभा में उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी मिल चुका है। साल 1977 में बृजमोहन ने मात्र 16 साल की उम्र में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ली थी। इसके बाद वर्ष 1981 और 1982 के दौरान वे छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे। 1984 में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। फिर 1988 से 1990 तक वे भाजयुमो के युवा मंत्री रहे। साल 1990 में पहली बार मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायक के लिये निर्वाचित हुए। उस दौरान वो राज्य के सबसे युवा विधायक थे। इसके बाद वे लगातार साल 1993, 1998, 2003, 2008, 2013 2018 और 2023 में विधायक बने।

सऊदी अरब में हज यात्रा पर गर्मी का कहर, गर्मी के चलते 22 हज यात्रियों की हुई मौत

Auspicious times of 7 days from Sawan Monday to Tulsidas Jayanti, know

रियाद  सऊदी अरब में होने वाली दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक हज यात्रा पर इस बार भीषण गर्मी का कहर टूटा है। हज यात्रा के दौरान गर्मी के चलते इस बार कम से कम 22 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने के चलते सऊदी अरब सरकार की हज यात्रा की तैयारियों के दावों की पोल खुल गई। आलम यह था कि तीर्थयात्रियों के शवों को सड़क के किनारे चिलचिलाती धूप में पड़े हुए थे। रविवार को जॉर्डन की समाचार एजेंसी ने बताया था कि हज यात्रा पर गए देश के 14 श्रद्धालुओं की लू लगने से मौत हुई है। सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गर्मी लगने के 2700 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। सऊदी सरकार की आलोचना एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें कई शव सड़क के डिवाइडर और फुटपाथ पर रखे देखे जा सकते हैं। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र सोर्स से पुष्टि नहीं हुई है। मिस्र की 61 वर्षीय तीर्थयात्री अजा हामिद ब्राहिम ने समचार एजेंसी एएफपी को बताया कि उन्होंने सड़क के किनारे पड़ी हुई लाशें देखीं। ऐसा लग रहा था कि जैसे कयामत का दिन आ गया है। बड़ी संख्या में मौतों और उसके बाद शवों को लेकर हो रही बदइंतजामी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सऊदी अरब की आलोचना कर रहे हैं। ताहा सिद्दीकी ने सड़क किनारे शवों का वीडियो शेयर करते हए सवाल किया कि ‘क्या इसके लिए सऊदी शासन को जिम्मेदार ठहराया जाएगा? वे इस्लामिक पर्यटन को प्रमोट करते हैं और इससे अरबों कमाते हैं।’ जॉर्डन की समाचार एजेंसी ने रविवार को बताया कि हज यात्रा पर गए सऊदी गए देश के 14 लोगों की लू लगने से मौत हुई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे और डिवाडर शव पड़े दिख रहे हैं. फिलहाल, इन वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. मिस्र की 61 वर्षीय हजयात्री अजा हामिद ब्राहिम ने एएफपी को बताया कि सड़क किनारे पड़ी हुई लाशों को उन्होंने देखा, ऐसा लगता है जैसे सऊदी में कयामत आ गई है. सऊदी में सड़क किनारे पड़े शव सऊदी अरब में बड़ी संख्या में हो रही मौतें और उसके बाद शवों की बदइंतजामी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सऊदी अरब की आलोचना कर रहे हैं. ताहा सिद्दीकी नाम से एक्स हैंडल पर सड़क किनारे पड़े शवों का वीडियो शेयर किया गया है, साथ ही सवाल किया गया है कि ‘क्या इसके लिए सऊदी शासन को जिम्मेदार ठहराया जाएगा? जबकि सऊदी इस्लामिक पर्यटन को प्रमोट करता है और अरबों की कमाई करता है.’ काबा के पास तापमान 50 के पार सऊदी मौसम सेवा के अनुसार, सोमवार को मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस जगह पर तीर्थयात्री काबा की परिक्रमा करते हैं। ग्रैंड मस्जिद के पास स्थित मीना में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस था। इस जगह पर हज यात्रियों ने तीन कंक्रीट की दीवारों पर शैतान को पत्थर मारने की रस्म अदा की। यहां गर्मी और भीड़ ने स्थिति को विकट बना दिया था। तीर्थयात्री गर्मी से बचने के लिए अपने सिर पर पानी की बोतलें उड़ेल रहे थे। शैतान को पत्थर मारने की रस्म को हज यात्रा के अंतिम चरण माना जाता है। इसके बाद श्रद्धालुओं की हज यात्रा समाप्त हो जाती है। कई देशों ने की मौत की पुष्टि जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि 14 जॉर्डनी तीर्थयात्रियों की अत्यधिक गर्मी की वजह से मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लापता हैं। ईरान ने 5 हजयात्रियों की मौत की सूचना दी है लेकिन कारण नहीं बताया है। सेनेगल ने तीन की मौत की जानकारी दी है। सऊदी अरब में मौजूद इंडोनेशिया के एक स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया है कि हज के दौरान 136 इंडोनेशियाई तीर्थयात्रियों की मौत हुई है, जिनमें कम से कम तीन हीटस्ट्रोक से मारे गए हैं। इस बार भारत से 1 लाख 75 हजार यात्री पवित्र हज यात्रा के लिए सऊदी अरब पहुंचे हैं। ग्रैंड मस्जिद का तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस सऊदी के मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को मक्का की ग्रैंड मस्जिद का तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस जगह पर हजयात्री परिक्रमा करते हैं. वहीं ग्रैंड मस्जिद के पास स्थित मीना का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा. इस जगह पर हज यात्री तीन कंक्रीट की दीवारों पर शैतान को पत्थर मारने की रस्म अदा करते हैं. इस जगह पर लोगों को गर्मी की वजह से बोतल से सिर पर पानी डालते देखा गया. शैतान को पत्थर मारने की रस्म को हज यात्रा का अंतिम चरण माना जाता है, इसके बाद हजयात्रा समाप्त हो जाती है. सऊदी में भारत के एक हज यात्री की मौत दूसरी तरफ जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि अधिक गर्मी की वजह से 14 जॉर्डनी हज यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 17 अन्य लापता हैं. ईरान ने 5 हज यात्रियों की मौत होने की जानकारी दी है. सऊदी अरब में स्थित इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उनके देश के 136 हज यात्रियों की मौत हुई है, इनमें से तीन की गर्मी की वजह से मौत हुई है. इस बार भारत 1 लाख 75 हजार हज यात्री सऊदी पहुंचे हैं. तेलंगाना के एक हज यात्री की मौत होने की खबर आई है, इसको लेकर नामपल्ली स्थित हज हाउस पर लोगों ने प्रदर्शन किया है.  

कोलेजन: जोड़ों और हृदय के स्वास्थ्य के लिए इसके प्रमुख लाभ

कोलेजन को अक्सर लोग ब्यूटी फूड की नजर से देखते हैं, लेकिन कोलेजन केवल त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि मजबूत हड्डियों और हार्ट हेल्थ के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। यह एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है, जो शरीर में विभिन्न प्रकार के ऊतकों को मजबूत बनाने में मदद करती है। नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ हेल्थ के अनुसार 30 की उम्र के बाद से शरीर में कोलेजन का उत्पादन कम होने लगता है। जिसके कारण त्वचा ढीली और हड्डियों में दर्द जैसी समस्या शुरू होने लगती है। कोलेजन की कमी प्रभाव दिल की कार्यक्षमता पर भी पड़ता है। कोलेजेन, विटामिन सी से प्राप्त होता है, जो कि एक हाई एंटीऑक्सीडेंट है, इससे कई और भी बीमारियों का खतरा कम होता है। अपनी डाइट में कोलेजन के लिए इन फूड्स को शामिल करें। हड्डियों को मजबूत बनाता है कोलेजन हड्डियों को मजबूती और फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है। कोलेजन का सेवन बोन डेंसिटी को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है। कोलेजन जोड़ों के कार्टिलेज का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद करता है। हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी है कोलेजन आर्टीज वॉल को मजबूत और लचीला बनाए रखने में मदद करता है। इससे ब्लड फ्लो बेहतर बनता है और हार्ट हेल्थ में सुधार आता है। कोलेजन ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। हार्ट की पंपिंग क्षमता बढ़ता है कोलेजन हार्ट के ऊतकों को मजबूत बनाता है, जिससे हार्ट की पंपिंग क्षमता बढ़ती है और हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है। कोलेजन के लिए प्रोटीन डाइट लें कोलेजन एक प्रोटीन है, इसे प्राप्त करने के लिए आप अपनी डाइट में मछली, चिकन, अंडे, डेयरी प्रोडक्ट और नट्स शामिल करें। इसमें प्रोटीन की हाई मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में कोलेजन के उत्पादन में मदद करती है। विटामिन युक्त डाइट मददगार कोलेजन को बूस्ट करने के लिए अपनी डाइट में विटामिन सी का सोर्स बढ़ाएं। इसके लिए आप संतरा, नींबू, गाजर, लाल शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी और ब्रोकोली जैसे खाद्य पदार्थ को अपनी डाइट में शामिल करें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live