LATEST NEWS

भाजपा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, वायनाड वालों की खुशी के लिए किया हिंदुओं का अपमान

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में हिंदुओं के लिए कथित तौर पर ‘‘अभद्र भाषा’’ का इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। भाजपा ने मंगलवार को राहुल की आलोचना करते हुए दावा किया कि उन्होंने संभवत: केरल के वायनाड में मतदाताओं को खुश करने के लिए ऐसा किया जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा और लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल को सोमवार को लोकसभा में अपने ‘‘अमर्यादित’’ व्यवहार और हिंदुओं को ‘‘हिंसक’’ बताने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। सचदेवा ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ दी है और प्रियंका गांधी को वहां से उपचुनाव लड़ना है। उन्होंने (राहुल) संभवत: हिंदुओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर वायनाड के लोगों को खुश करने की कोशिश की है।’’ वायनाड में अच्छी-खासी तादाद मुस्लिम मतदाताओं की है। तिवारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने भगवान शिव तथा गुरु नानक देव का अपमान किया है जिनकी तस्वीरें उन्होंने सोमवार को लोकसभा में दिखायी और फिर उन्हें मेज पर रखे एक गिलास के बगल में रखा जिससे वह पानी पी रहे थे। लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपने पहले भाषण में राहुल ने सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा था कि ‘खुद को हिंदू कहने वाले हर समय हिंसा और नफरत फैलाने’ में लगे हैं। उनकी टिप्पणियों का सत्तापक्ष के सदस्यों ने कड़ा विरोध किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहने को गंभीर विषय बताया। बहरहाल, राहुल ने कहा कि वह भाजपा के बारे में बोल रहे थे।  

विपक्ष असत्य, डर, निराशावादी मानसिकता का शिकार हो गया, वह सत्य को असत्य बनाने की कोशिश कर रहा है: निशिकांत दुबे

Our aim is to create a favorable environment for industries in the state: Chief Minister Dr. Yadav

नई दिल्ली लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल से आज तक सारे विपक्ष के भाषण को सुना। विपक्ष असत्य, डर, निराशावादी मानसिकता का शिकार हो गया है। वह सत्य को असत्य बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की राजनीति करने वाला विपक्ष, आज हिंदू-हिंदू चिल्ला रहा है। जिस लोकसभा सीट से अवधेश प्रसाद जीते हैं, उसका नाम फैजाबाद है, लेकिन किसी ने इसका नाम नहीं लिया, सिर्फ अयोध्या नाम लिया। यही प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की सबसे बड़ी जीत है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि वो संसद में शिवजी की तस्वीर दिखा रहे थे। इतना ही लगाव है, तो मंदिर ही चले जाते। राहुल गांधी को धर्म के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने पूरे देश को संदेश दे दिया कि यह देश हिंदू है, हिंदू राष्ट्र है और मुस्लिमों के नाम पर कोई राजनीति नहीं होगी। निशिकांत दुबे ने कहा कि कहा जाता है कि वर्दी में किसी को प्रणाम नहीं करते हैं। थल सेना प्रमुख की एक फोटो आज के अखबारों में छपी है, इसमें वह वर्दी पहनकर अपनी मां के पैर छू रहे हैं। इससे उनका पावर कम नहीं हो गया। अगर ओम बिरला, पीएम मोदी का पैर छूकर उनको प्रणाम भी कर लेते, तो भी उस कुर्सी की ताकत कम नहीं हो जाती। यही भारतीय संस्कार है। आपसे जो भी बड़ा हैं, उनका अभिवादन करते वक्त पद की मर्यादा की चिंता नहीं करनी चाहिए। राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति और सभ्यता के बारे में कुछ नहीं पता है। दरअसल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि अध्यक्ष ओम बिरला ने शिष्टाचार अभिवादन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झुककर प्रणाम किया, लेकिन उनसे हाथ मिलाते समय वह मजबूती से खड़े रहे। सोमवार को ओम बिरला ने भी राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन के नेता हैं। मेरा संस्कार कहता है कि जो बड़े हैं, उनसे झुककर नमस्कार करो और बराबर वालों से सीधे खड़े होकर बात करो।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दिव्यांग युवक ने पोर्ट्रेट भेंट किया, मुख्यमंत्री ने शाबासी देकर कला की सराहना की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खरगोन जिले के बड़वाह निवासी दिव्यांग युवक आयुष कुंडल ने विधानसभा स्थित कक्ष में तस्वीर भेंट की। मुख्यमंत्री की तस्वीर बनाने वाले आयुष पैरों से बनाई हुई चित्रकला में दक्ष हैं। दिव्यांग आयुष ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भी तस्वीर भेंट की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकार की अद्वितीय प्रतिभा पर शाबासी देते हुए कहा कि इस प्रतिभाशाली चित्रकार को एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। दिव्यांग युवक आयुष के अभिभावकों ने बताया कि वे आयुष द्वारा पैरों से बनाए गए कलात्मक चित्रों की एक प्रदर्शनी इंदौर में लगाने जा रहे हैं। आयुष ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ ही अनेक प्रमुख व्यक्तियों के पोर्ट्रेट चित्र बनाए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आयुष ने अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर का पोर्ट्रेट भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग चित्रकार को हर संभव सहयोग देने का आश्वास दिया। इस अवसर पर विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा उपस्थित थे।  

सात दिन में होगा सड़कों में सुधार : अधिकारी होंगे जवाबदार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सभी विभागों को जनता के प्रति अधिक से अधिक जवाबदेह बनाना हमारा लक्ष्य है। जनता के प्रति अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्य प्रणाली को अपनाते हुए लोक कल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की दृष्टि से लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार लोकपथ मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधानसभा भवन स्थित मीडिया सेंटर में मोबाइल ऐप- लोक पथ के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह उपस्थित थे। जन-जन तक पहुंचाएं ऐप की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की 40 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों में आवश्यकतानुसार ऐप से त्वरित रूप से सुधार संभव होगा। विभाग के लिए 7 दिन में सुधार करना चुनौती पूर्ण और साहस का कार्य है। यह विश्वास है कि विभाग नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए इस नवाचार को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में सफल होगा। यद्यपि अधिक वर्षा, जल भराव और भारी वाहनों के अधिक आवागमन से सड़कों का क्षतिग्रस्त होना स्वाभाविक है, परंतु विभाग का यह प्रयास होना चाहिए कि सड़कों में गड्ढे हो ही नहीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के साथियों से इस ऐप की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। लोकपथ मोबाइल ऐप सड़क सूचना एवं प्रबंधन प्रणाली के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। मोबाइल ऐप से आमजन को मार्गों की समस्या बताने की सुविधा मिलेगी और अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। लोकपथ मोबाइल ऐप मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है। लोकपथ मोबाइल ऐप को लोक निर्माण विभाग की वेबसाइट www.mppwd.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर इंस्टॉल किया जा सकता है। मोबाइल फोन में ऐप को खोलकर ऐप में रजिस्टर्ड सड़कों के पॉट होल / पेच का फोटो लेकर डालने पर शिकायत निराकरण के लिए सीधे संबंधित अधिकारी को पहुंच जाएगी। अधिकारी द्वारा सात दिवस की समय सीमा में इस पॉट होल/पेच का सुधार कार्य कर ऐप से निराकरण दर्ज किया जाएगा, जिसकी सूचना मोबाइल पर शिकायतकर्ता को प्राप्त हो जाएगी। दो चरणों में लागू होगी योजना लोक निर्माण विभाग के अधीन प्रदेश के समस्त मरम्मत योग्य राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, मुख्य जिला एवं अन्य जिला व ग्रामीण मार्ग सम्मिलित रहेंगे। यह योजना दो चरणों में लागू की जाएगी। प्रथम चरण मंगलवार 2 जुलाई से आरंभ किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और मुख्य जिला मार्ग शामिल रहेंगे। द्वितीय चरण में प्रथम चरण में सम्मिलित मार्गों के साथ शेष अन्य जिला एवं ग्रामीण मार्गों को शामिल किया जाएगा।  

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग अभियानों में नौ आतंकवादियों को मार गिराया

इस्लामाबाद पाकिस्तान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग अभियानों में नौ आतंकवादियों को मार गिराया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षाबलों ने खैबर और लक्की मरवत जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया। सुरक्षाबलों ने पहले ऑपरेशन के दौरान खैबर जिले के तिराह क्षेत्र में दो आतंकवादी कमांडरों समेत सात आतंकियों को ढेर किया। आईएसपीआर के अनुसार, अभियान के दौरान हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। मारे गए सभी आतंकवादी वांछित थे। वहीं लक्की मरवत जिले में एक अलग अभियान में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। क्षेत्र में मौजूद अन्य आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सेना का अभियान जारी है।

आईईडी विस्फोट एवं फाईरिंग में शामिल 9 नक्सली गिरफ्तार

After the laddu controversy, Karnataka government took major action, ordered the temple management

सुकमा थाना जगरगुण्डा क्षेत्र से दो अलग-अलग प्रकरणों में आईईडी विस्फोट एवं फाईरिंग में शामिल 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 4 नक्सली डीएकेएमएस सदस्य कुंजाम रामा, बारसे बिच्चेम, मिलिशिया सदस्य कुंजाम जोगा व कुंजाम भीमा 26 जून को पुलिस वाहन को आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल थे, जिसमें 201 वाहिनी कोबरा के 2 जवान शहीद हुए थे। दूसरी कार्रवाई में गिरफ्तार 5 नक्सली पुनेम सुक्का, मिडि?म देवा उर्फ एंगा पांडू, भोगाम मल्ला, मिलिशिया सदस्य मुचाकी भीमा और तामू नंदा जगरगुंडा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मंडीमरका एवं गोंदपल्ली के मध्य 6 जून को सुरक्षा बलों पर फायरिंग करने की वारदात में शामिल थे। सभी गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी है।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा- अधिकारियों के लिए उनका व्यवहार सबसे अधिक महत्वपूर्ण है

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि अधिकारियों के लिए उनका व्यवहार सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। सफल अधिकारी बनने सरल, सेवाभावी तथा संवेदनशील रहें। आप सभी की जहाँ भी पदस्थापना हो, जिनसे भी मिलें, सरल भाषा में आत्मीयता से बात करें। गरीबों एवं वंचितों की बेहतरी के लिए काम करना ही प्रशासनिक सेवा की सार्थकता है। राज्यपाल श्री पटेल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रभावी अधिकारी बनने के लिये सीखने का भाव जरूरी है। पूरे सेवाकाल में सीखते रहें। कार्य क्षेत्रों का सघन दौरा करें। जनता की समस्याओं को गम्भीरता से सुनें और समाधान करें। अधिकारियों तक जनता की एवं जनता तक आपकी पहुँच सुलभ हो। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण व जमीनी अनुभवों में अंतर होता है। व्यवहार में अनेक ऐसी समस्याएं आती हैं जिनका समाधान दिशा-निर्देशों में नहीं मिलता है। आप सभी को इन्हीं समस्याओं और चुनौतियों का समाधान जन-मन की आशा एवं अपेक्षा के अनुरूप करना होगा। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आप बहुत सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें आजादी के अमृत प्रसंग में जनसेवा तथा देशसेवा का पुनीत अवसर प्राप्त हुआ है। आप सिविल सेवकों की उस पीढ़ी से हैं जो 2047 में देश को विकसित भारत बनाने के परिवर्तन काल के निर्णयकर्ता और साक्षी बनेंगे। राज्यपाल श्री पटेल का महानिदेशक नरोन्हा अकादमी श्री जे.एन. कंसोटिया ने पौधा भेंट कर स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। अकादमी की ओर से प्रशिक्षु अधिकारी श्री शिवम यादव ने प्रशिक्षण काल के अपने अनुभवों को साझा किया। श्रीमती नेहा भारतीय ने प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए अकादमी के प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री मुकेश चंद गुप्ता, अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, विधि अधिकारी श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षु अधिकारी और संबंधित मौजूद थे।

जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक परिवार के दो पक्षों में झड़प, 2 की मौत, अन्य तीन घायल

राजस्थान राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक परिवार के दो पक्षों के बीच संघर्ष होने से एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। झुंझुनू के पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि मंगलवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक परिवार के दो पक्षों में झड़प हो गई, जिसमें सोनू और उसके पिता बाबूलाल की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सोनू (21) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता बाबूलाल (50) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संघर्ष में एक महिला समेत 3 लोग घायल भी हो गये, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वर्मा के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

17 वर्षीय एक लड़की ने युवक से बात करना बंद कर दी तो उतर दिया मोत के घाट

जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर में कथित रूप से बात नहीं करने पर एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय एक लड़की को सरेआम चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार शाम ओमती इलाके की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। आरोपी फरार है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार राठौर ने बताया, ‘‘कथित रूप से बात नहीं करने पर गुफरान (20) नाम के युवक ने तमन्ना पर चाकू से कई वार किए।” उन्होंने बताया कि किशोरी को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी फरार है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि किशोरी आरोपी युवक को जानती थी और हाल ही में उसने युवक से बातचीत बंद कर दी थी। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें हमलावर के भागने के दौरान राहगीर उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

महत्वाकांक्षी योजना से महिलाएं लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से हो रहीं सशक्त

धमतरी महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बीते मार्च माह से महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना से महिलाएं लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहीं हैं। योजनांतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपए महिलाओं के बैंक खाते में सीधे अंतरित होने से प्रदेश की महिलाओं के मन में बेहतर भविष्य की आस बंधने लगी है। योजना से लाभान्वित हुई सहेली संघ स्व सहायता समूह धमतरी की सदस्य श्रीमती हेमा साहू ने बताया कि उनके साथ श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती राशि साहू, श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती रमा सेन, श्रीमती सविता, श्रीमती अनिता यादव सहित उनकी समूह की अन्य महिलायें कलेक्टोरेट के पास कम्पोजिट भवन में कैंटिन का संचालन करती है। इन महिलाओं ने राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि मध्यम व निम्न वर्ग के परिवार की महिलाओं के लिए यह योजना आर्थिक मजबूती का आधार बन गयी है। वे इस योजना से मिलने वाली राशि के उपयोग से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। योजना से महिलाएं निजी जरूरतों, घरेलू आवश्यकताओं व दैनिक उपयोग की चीजों की खरीदी एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम हुई है। श्रीमती हेमा साहू ने बताया कि वह एक गृहिणी है और उन्हें पिछले 4 माह से योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है, जिसका उपयोग वे घरेलू खर्चो में करती है। योजना लागू होने के पूर्व उन्हें अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपने पति पर निर्भर रहना पड़ता था। अब प्रत्येक माह इस योजना की राशि उनके खाते में जमा होने से अब उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है। योजना से मिल रही राशि से वह अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा दे पा रही हैं। साथ ही भविष्य के लिए बचत भी कर रही है। श्रीमती हेमा ने यह भी कहा कि इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास की एक नई उमंग का संचार हुआ है। महिलाओं को आर्थिक संबलता प्रदान कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने हेतु श्रीमती हेमा और उनकी समूह की महिलाओं ने प्रदेश सरकार के मुखिया श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सहृदय धन्यवाद दिया।

अबूझमाड़ के जंगल में जारी मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की संभावना

22   नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना के क्षेत्र अंर्तगत छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में आज मंगलवार सुबह से जारी मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। इस मुठभेड़ में में सभी जवान सुरक्षित हैं,  सर्चिंग अभियान भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार 5 जिले नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव समेत अन्य जिलों के डीआरजी, एसटीएफ,  बीएसएफ और आइटीबीपी के हजारो जवान 30 जून को नक्सलियों के कोर इलाके में अभियान के लिए रवाना हुए थे। अबूझमाड़ के जंगल में आज मंगलवार सुबह से ही दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हुई, जिसमें कई नक्सली के मारे जाने की संभावना है, हालांकि अभी कितने नक्सली मारे गए हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बस्तर आईजी सुदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में रूक-रूक कर मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- देश के हिंदुओं के साथ ऐसे कारनामे हो रहे हैं, देश सहनशील है तो इसकी वजह हिंदू हैं

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने हिंदुओं को हिंसा से जोड़ने वाले राहुल गांधी के बयान पर कहा कि आज गंभीर साजिश हो रही है। यह कहा गया कि हिंदू हिंसक होते हैं। यह आपका चरित्र है और आपकी सोच है। इस देश के हिंदुओं के साथ ऐसे कारनामे हो रहे हैं। यह देश सहनशील है तो इसकी वजह हिंदू हैं। कुछ दिन पहले हिंदुओं में जो शक्ति की कल्पना है, उसके विनाश की घोषणा की गई थी। पूरा बंगाल शक्ति की उपासना करता है। पूरा देश आस्था रखता है और आप उस शक्ति के विनाश की बात करते हो। इन लोगों ने हिंदू आतंकवाद शब्द गढ़ने की कोशिश की थी। इनके साथी हिंदू धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया जैसे शब्दों से कर चुके हैं। ये लोग गालियां दे रहे हैं। यह देश कभी माफ नहीं करेगा। हम बचपन से सीखते हैं और देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि ईश्वर का हर रूप दर्शन के लिए होता है। उसका स्वरूप निजी स्वार्थ साधने के लिए प्रदर्शन करने को नहीं होता। निजी राजनीतिक स्वार्थ के लिए ईश्वर के रूपों का इस तरह से प्रदर्शन हो रहा है। इसे देश कैसे माफ कर सकता है।  

साय की सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग लोगों को दी जा रही तत्काल सहायता

13 गरियाबंद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग लोगों को तत्काल सहायता दी जा रही है। उनकी संवेदनशीलता से मौके पर ही दिव्यांगजनों को राशनकार्ड, व्हीलचेयर एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। फरियाद लेकर आने वाले दिव्यांग संतोषी को तत्काल सहायता मिलने पर आंखों में खुशी छलक उठी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस कड़ी में गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा निवासी कुमारी संतोषी साहू जो कि जन्म से ही अस्थि बाधित दिव्यांग है। उन्होंने प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराते  कहा कि आधार कार्ड बनाने के लिए आधार सेंटर जाती थी तो मेरे बौनापन से छोटे-छोटे होने के कारण उनका आधार कार्ड बनाने के लिए किये गये रजिस्ट्रेशन बार-बार रिजेक्ट हो जाता था। जिस कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। इस पर उनके अभिभावकों के साथ जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को अपनी समस्या बताई। कलेक्टर ने संतोषी साहू की समस्या को तत्काल संज्ञान मे लेकर संबंधित विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। अधिकारियों ने उनकी समस्या को देखते हुए संतोषी के लिए आधार कार्ड के साथ-साथ मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, राशन कार्ड, नि:शुल्क बस यात्रा पास तथा आने-जाने के लिए व्हीलचेयर दिया गया। अब वह शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा पायेगी, राशन दुकान से अब उन्हें प्रति माह राशन सामग्री मिलेगी। वह अपने जरूरी काम व्हीलचेयर माध्यम से कहीं भी जाकर कर सकेगी। जिला प्रशासन ने उनके लिए नि:शुल्क बस यात्री पास बनाकर भी दिया है ताकि वह यात्रा कर सके। संतोषी छत्तीसगढ़ शासन की बहुत सारी योजनाओं का लाभ पाकर गदगद हो गई।

घिनौना कर्म करते आरोपी सीसीटीवी में कैद, राजस्थान-अजमेर में दो जगह गायों से अप्राकृतिक कृत्य

अजमेर. अजमेर जिले में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद क्षेत्रवासियो में रोष व्याप्त है। एक ही दिन में इस तरह की लगातार दो घटनाएं होने के बाद लोगों में गुस्सा है। पहला मामला अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घुघरा इलाके से सामने आया, जहां एक व्यक्ति गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करता सीसीटीवी में कैद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरा मामला शहर के अलवर गेट थाना क्षेत्र का है, यहां भी एक अज्ञात व्यक्ति गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। घटना सेंट थॉमस स्कूल, जादूगर क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के वीडियो के आधार पर शिकायतकर्ता ने अलवर गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अलवर गेट थाने के एएसआई मोतीलाल चौधरी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक ही दिन में इस तरह की घिनौनी हरकत की दूसरी वारदात सामने आने के बाद क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।

झील में मरी मिलीं ’10 हजार किलो’ मछलियां, करीब 1 करोड़ का नुकसान

Administration stopped Congress' Kisan Nyay Yatra from entering Indore

तेलंगाना तेलंगाना के पतनचेरु में चितकुल झील में 10 हजार किलो मछलिया मृत पाई गई हैं। झील के किनारे मृत मछलियों का ढेर लग गया। बताया जा रहा है कि झील में लगभग 10 टन मछलियां मर गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनियों द्वारा छोड़े गए रासायनिक प्रदूषण के कारण हैदराबाद के निकट चितकुल झील में हजारों मरी हुई मछलियां तैर रही हैं। 1 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान मृत पाई गई मछलियों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हजारों की संख्या में मछलियां दिख रही हैं। घटना सूचना मिलने पर फिशरीज यानी मत्स्य विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मछलियों की मौत के कारण की जांच के लिए सैंपल जुटाए गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि मछलियों के मरने से करीब 1 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बता दें कि 2023 में पिछले दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान, मत्स्य पालन विभाग ने झील में 1.5 लाख मछलियां छोड़ी थीं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने तालाब का दौरा किया और पाया कि तालाब के पानी में घुलनशील यानी सोल्यूबल ऑक्सीजन का स्तर सामान्य से नीचे था, जिसके कारण मछलियों की मौत हो गई, लेकिन असली वजह लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। चितकुल गांव में 100 से ज्यादा मछली पकड़ने वाले परिवार अपनी आजीविका के लिए इस तालाब पर निर्भर हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live