LATEST NEWS

युवक साथियों के साथ स्कार्पियो से घर जा रहा था, इसी दौरान आरोपितों ने कार रूकवाई और उतरते ही गोली मार दी

देवास शहर में बुधवार दोपहर सनसनीखेज तरीके से कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। युवक अपने साथियों के साथ स्कार्पियो से घर जा रहा था, इसी दौरान पहले से मौजूद आरोपितों ने कार रूकवाई और उतरते ही गोली मार दी। बुधवार दोपहर करीब 12.50 बजे जवाहर नगर में चौराहा के पास ही गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हत्या के तार पिछले दिनों शहर में हुए सुपारी कांड से भी जोड़े जा रहे हैं। हादसे के बाद संस्था राम-राम के सैकड़ों सदस्य जमा हो गए और जिला अस्पताल चौराहा पर शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने बमुश्किल रास्ता खुलवाया।   साथियों के साथ जेल में बंद भाई से मिलने गया था युवक युवक के साथ आनंद मंसारे ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त कुणाल बैरागी के जेल में विचाराधीन बंदी भाई कपिल बैरागी से मिलने जिला जेल गया था। इनके साथ आकाश, पंकज, चेतन, कुणाल, शेखर, लाखन और शुभम संस्था राम-राम के संयोजक शैलेंद्र पंवार की स्कार्पियो से 12 बजे जेल पहुंचे। यहीं जेल में बंद एक अन्य बंदी ने फोन छीनकर इनको धमकाया कि आज तुमको मरवा देंगे। इसके बाद सभी वहां से रवाना हो गए। कार रुकवाई, उतरते ही गोली मार दी सभी जवाहर नगर होते हुए चीकू उर्फ कुणाल बैरागी के घर मल्हार जा रहे थे। लगभग 12.50 बजे जवाहर नगर चौराहे पर आरोपित अंबरेश प्रसाद के घर के पास अंबरेश, भावेश झाला, शिव रघुवंशी, टीम टीम बना उर्फ कृष्णपाल सिंह मौजूद थे। अंबरेश ने हाथ देकर कार रूकवाई, जिसके चलते कुणाल बात करने के लिए उतरा ही था कि आरोपित अंबरेश ने कुणाल को सीने में पिस्टल से गोली मार दी। इसके बाद भागते हुए उसने हवाई फायर भी किया। कार में मौजूद अन्य सभी घायल कुणाल पास ही स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां करीब 20 मिनट बाद कुणाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कुणाल की मौत की सूचना लगते ही सैकड़ों की संख्या में संस्था राम-राम के कार्यकर्ता निजी अस्पताल पहुंच गए और आक्रोशित होकर पुलिस को घटना के लिए जिम्मेदार बताने लगे। संस्था के शैलेंद्र सिंह पंवार भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच बड़ी संख्या में पुलिस जवान और अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। यहां पंवार और सीएसपी के बीच तीखी बहस हुई। साथी ने कहा मुझे मारने आए थे उसकी हत्या कर दी शैलेंद्र सिंह पंवार ने बताया, कुछ समय पूर्व इंदाैर के अपराधियों द्वारा उनकी हत्या की सुपारी लेने की जानकारी पुलिस को दी थी। एफआईआर भी दर्ज करवाई, परन्तु पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की, जिसके फलस्वरूप यह वारदात सामने आई है। पंवार ने कहा कि आरोपित मेरी हत्या करने आए थे, मैंने भी काली टी-शर्ट पहनी थी और कुणाल ने भी काली टी-शर्ट पहनी थी। एक घंटे तक शव रखकर किया जाम इधर निजी अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए शव को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, परन्तु कार्यकर्ताओं ने एबी रोड स्थित जिला अस्पताल चौराहा पर एम्बुलेंस से शव नीचे उतारकर सड़क जाम कर दी। यहां पुलिसकर्मियों के खड़े रहने के लिए बने एक ढांचे को सड़क पर गिरा दिया गया और दोनों और कारें खड़ी कर जाम लगा दिया। सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बाद भी आक्रोशित कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ और शहर के कुछ भाजपा नेताओं के नामों की एफआईआर होने तक मौके से नहीं हटने की बात कही। करीब 1 घंटे बाद एएसपी जयवीरसिंह भदौरिया जिला अस्पताल चौराहा पहुंचे और कार्यकर्ताओं को वहां से हटवाकर जाम खुलवाया। भाई को मिली जमानत जेल में बंद मृतक के भाई को भी जमानत मिलने की जानकारी आई है। सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां बदहवास स्वजन को संस्था कार्यकर्ताओं ने संभाला और वापस घर भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। शाम को ही युवक का अंतिम संस्कार भी किया गया। मृतक-आरोपित दोनों पर गंभीर मामले सूत्रों के अनुसार पूरा मामला वर्चस्व की लड़ाई का हो सकता है। मृतक कुणाल पर 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। इनमें हत्या का प्रयास और अवैध वसूली जैसे गंभीर मामले भी दर्ज हैं। दूसरी तरफ आरोपित अंबरेश के खिालफ चार मामले दर्ज हैं। इनमें अवैध वसूली, हत्या का प्रयास और मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं।

भोजशाला का सर्वे पूरा होने के बाद अब रिपोर्ट तैयार करने में जुटे ASI के अधिकारी, 4 जुलाई को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

धार ऐतिहासिक भोजशाला का सर्वे पूरा होने के बाद अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम गहन रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। यह रिपोर्ट गहन होगी, जिसमें सर्वे के दौरान मिले पुरावशेषों के बारे में विस्तृत व शोधपरक जानकारी शामिल की जाएगी। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अकेले जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया हैदराबाद ने ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) की रिपोर्ट पर ही 650 स्लाइड तैयार की हैं। बुधवार को भी एएसआई की टीम भोजशाला पहुंची। रिपोर्ट बनाने को लेकर कार्य तेज कर दिया गया है। 4 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई बता दें कि 27 जून को सर्वे बंद होने के बाद रिपोर्ट 2 जुलाई को हाई कोर्ट में प्रस्तुत की जानी थी। एएसआई की ओर से कोर्ट में 4 सप्ताह का अतिरिक्त समय रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए मांगा गया है। मामले की सुनवाई 4 जुलाई को होनी है। जैन समाज का भी दावा इसी दिन कोर्ट तय करेगी कि एएसआई को रिपोर्ट पेश करने के लिए समय दिया जाए या नहीं। जैन समाज की एक संस्था के पदाधिकारी की ओर से दाखिल याचिका पर भी सुनवाई की जाएगी। इसमें उन्होंने भोजशाला के जैन समाज का स्थल होने का दावा किया है। भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट में व्यापकता रहेगी। 194 स्तंभों के 8-8 फोटो लिए गए हैं। यह तो केवल एक उहाहरण मात्र है। इस तरह से कई भागों की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई है। शिलालेखों का अनुवाद किया गया है। प्राप्त करीब 1700 अवशेषों की विशेषज्ञों की रिपोर्ट है। इस तरह से रिपोर्ट व उसके सहयोगी दस्तावेज हजारों पेज में पहुंचने का अनुमान है, इसलिए समय भी लग रहा है। अभी भी टीम धार के साथ भोपाल व दिल्ली में भी समानांतर रिपोर्ट बनाने के कार्य में जुटी हुई है।

हाथरस हादसे का लोगों ने बताया आंखों देखा हाल, राजस्थान-भरतपुर की महिला की मौत

भरतपुर. कल हाथरस जिले के फुलरई गांव में साकार हरि बाबा का सत्संग के दौरान मंगलवार को हुए हादसे में राजस्थान के भरतपुर और डीग जिले की तीन महिला घायल हो गईं, जिसमें से डीग जिले की घायल महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक भरतपुर और डीग से 800 से अधिक लोग इस सत्संग में शामिल होने गए थे। मिली जानकारी के अनुसार फुलरई गांव में साकार हरि बाबा का सत्संग में शामिल होने के लिए एक बस गई थी, बाकी लोग अपनी छोटी गाड़ियों से गए थे। सत्संग में हुई भगदड़ के दौरान भरतपुर की दो और डीग जिले की एक महिला घायल हो गई, जिनमें से से डीग जिले के कुम्हेर थाने के गांव साबोरा निवासी राजेन्द्री पत्नी परसादी जाटव ने अस्पताल में इलाज कर दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा मलाह गांव की एक महिला रानी घायल हो गई, उसे एटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगम्बर ने बताया कि मृत महिला के शव को कुम्हेर अस्पताल थोड़ी देर में लाया जाएगा, जहां महिला का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सत्संग में गए सुल्तान सिंह ने बताया कि सत्संग के समापन के बाद जब बाबा वहां से निकल गए तो लोग उनके दर्शन और सड़क पर पड़े पैरों के निशान को छू रहे थे। इस दौरान वहां भगदड़ मची और कुछ लोग दलदल में फंस गए। जो लोग दलदल में फंसे हुए थे, उनके ऊपर से लोग निकलते चले गए। इन लोगों ने बताया कि सत्संग में करीब 1 लाख के आसपास भीड़ थी। एक महिला सत्संगी ने बताया कि हम सत्संग के बाद एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे, कुछ पुलिस वाले एक लड़की को भीड़ में से निकालकर ला रहे थे और हमने पूछा तो कहा गर्मी के कारण यह बेहोश हुई है। हम लोग वहां से निकलने वाले थे तो उसी जगह कुछ लोग मौत की बात कह रहे थे लेकिन हमने उनकी बातों पर विश्वास नहीं किया और वहां अग्निशमन भी आई थी तो सोचा कहीं आग लग गई होगी। जब हम लोग अपनी गाड़ियों में बैठ गए तब मोबाइल पर हमें हादसे के बारे में जानकारी मिली। हाथरस के हादसे से हिंडौन का कनेक्शन हिंडौन के मंडावरा, कैलाश नगर, बडकापुरा, रेवई, जाटव बस्ती से सत्संग में  100 से अधिक महिला-पुरुष गए थे। घायलों में मंडावरा के गोपीपुर की रहने वाली अर्चनादेवी जाटव भी घायल हुई हैं। पूरी घटना का आंखों देखा हाल बताते हुए प्रत्यक्षदर्शी अर्चना के पति वीरसिंह जाटव की आंखों में आंसू आ गए। फिलहाल शहर के एक निजी अस्पताल में अर्चना देवी को भर्ती कराया गया है। ज्ञातव्य है कि हाथरस के फुलरई गांव में आयोजित नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 122 लोगों की मौत हो गई थी।

लोकसभा में 105 और राज्यसभा में 100 प्रतिशत हुआ काम, तीसरे कार्यकाल में बुलाए गए संसद के पहले सत्र का दिखा कामकाज

नई दिल्ली केंद्र की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में बुलाए गए संसद के पहले सत्र के दौरान लोकसभा में 105 और राज्यसभा में 100 प्रतिशत से ज्यादा कामकाज हुआ है। संसदीय कार्य मंत्रालय के मुताबिक, 18वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव के पश्चात, लोकसभा का पहला सत्र 24 जून और राज्यसभा का 264 वां सत्र 27 जून से शुरू हुआ। मंगलवार को लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। जबकि, राज्यसभा को बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया। लोकसभा में पहले दो दिन विशेष रूप से 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। सत्र के दौरान कुल 542 में से 539 नवनिर्वाचित सांसदों ने संसद सदस्यता की शपथ ली। 26 जून को लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें ओम बिरला को ध्वनिमत से दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपने मंत्रिपरिषद का परिचय भी कराया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परंपरा और संविधान के अनुच्छेद-87 के तहत 27 जून को संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ने मोदी सरकार के 10 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र किया और साथ ही सरकार के भविष्य के एजेंडे को भी सामने रखा। पीएम मोदी ने 27 जून को राज्यसभा में अपने मंत्रिपरिषद का परिचय भी कराया। दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 28 जून से शुरू होनी थी। लेकिन, लोकसभा में हंगामे के कारण इस पर चर्चा 1 जुलाई को शुरू हो पाई। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा की तरफ से लोकसभा में चर्चा की शुरुआत की। बांसुरी स्वराज ने लोकसभा में चर्चा का समर्थन किया। कुल 68 सांसदों ने लोकसभा की चर्चा में हिस्सा लिया। जबकि, 50 से अधिक सांसदों ने सदन के पटल पर अपने भाषण रखे। 2 जुलाई को 18 घंटे से अधिक की चर्चा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में चर्चा का जवाब देते हुए विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए तमाम सवालों का जवाब भी दिया और साथ ही राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। लोकसभा में लगभग 34 घंटे की 7 बैठकें हुईं और एक दिन के हंगामे और व्यवधान के बावजूद लोकसभा में उत्पादकता की दर 105 प्रतिशत रही। वहीं, राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत 28 जून को भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने की, जिसका समर्थन सांसद कविता पाटीदार ने किया। कुल मिलाकर 76 सांसदों ने 21 घंटे से अधिक की चर्चा में भाग लिया, जिसका जवाब प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में दिया। राज्यसभा में कामकाज की कुल उत्पादकता दर 100 प्रतिशत से ज्यादा रही।

शहर में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने प्रमोद दुबे के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया ज्ञापन

रायपुर शहर में विगत कुछ माह से लगातार हो रही हत्या, घर घुसकर मारपीट, चैन स्नेचिंग,अवैध शराब बिक्री एवं चाकू बाजी को लेकर सख्त कार्यवाई एवं इस पर रोक लगाने की मांग को लेकर रायपुर नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा। श्री दुबे ने कहा कि अपराधियों ने शहर में दहशत का माहौल निर्मित करते हुए भययुक्त वातावरण में जीने शहरवासियों को मजबूर कर दिया है। पिछले दिनों की घटनाओं को ज्ञापन में उल्लेखित करते हुए उन्होने बताया कि शैलेन्द्र नगर में ऋषभ बिल्डर्स के प्रोपराइटर ऋषभ कटारिया के परिवार पर घर घुसकर जानलेवा हमला,एक आदिवासी छात्र की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रियदर्शिनीनगर में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग,कबीर नगर में जुए की घटना के साथ चाकूबाजी 18 जून को हुई थी,जिसके अपराधी आज तक पकड़े नहीं जा सके। सुंदरनगर,आजाद चौक में रविवार को चाकूबाजी की 3 घटनाएं एक साथ घटित हो गई। इन घटनाओं के अलावा चौक चौराहों पर देर रात तक गुंडों का जमावड़ा आम बात हो गई है, जिसे रोकना अत्यंत आवश्यक है।अत: आपसे आग्रह है कि इन घटनाओं के आरोपी पकड़े जाएं,उन पर कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन व्यवस्था सुनिश्चित करें। ज्ञापन देने नगर निगम अध्यक्ष प्रमोद दुबे के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे,एमआईसी सदस्य श्री कुमार मेनन, सुंदर जोगी, सतनाम पनाग, देवेंद्र यादव, उत्तम साहू, संतोष बाघमार, प्रमोद देशपांडे, शैलेन्द्र सिंह चौहान, मनोज जैन, मूलचंद जैन, बाक? अब्बास, अमित नायडू, सैफ मोहम्मद, आसिफ, मुन्ना मिश्रा, भूपेंद्र जल छत्री सहित अन्य शामिल रहे।

12 लोगों पर मुकदमा, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में धान खरीदी में एक करोड़ का फर्जीवाड़ा

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामनुजगंज आदिम जाति सहकारी समिति महावीरगंज के धान उपार्जन केंद्र विजयनगर में 1 नवंबर 2023 से 5 फरवरी 2024 के मध्य धन एवं बारदाना के 1 करोड़ 14 लाख 733 रुपए फर्जीवाड़ा के मामले में खाद्य अधिकारी के रिपोर्ट पर धान खरीदी प्रभारी सहित 2 1लोगों के विरुद्ध धारा 409 के तहत विजयनगर थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्राप्त जानकारी के विजयनगर धान उपार्जन केंद्र में धान की कमी होने पर जांच अधिकारी बी तिर्की अंकेक्षण अधिकारी कार्यालय सहायक आयुक्त, सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं बलरामपुर से कराया गया। जांच प्रतिवेदन के अनुसार खरीदी प्रभारी मंजर अंसारी के द्वारा 9491.20 क्विंटल धान खरीदी किया गया एवं 9491.20 क्विंटल धान का उठाव पूर्ण किया गया। जबकि आरिफ अंसारी पिता समदानी द्वारा कल 68152.40 क्विंटल धान क्रय किया गया और मात्र 64576.22 क्विंटल धान का उठाव कराया गया। तथा शेष धान की मात्रा 3576.18 क्विंटल को आरिफ अंसारी के द्वारा उठाव नहीं कराया गया। जांच अधिकारी द्वारा सत्यापन करने पर उपार्जन केंद्र विजयनगर में वर्तमान एक भी धान भरे हुए बारदाना की उपलब्धता नहीं पाया गया है जो खरीदी कार्य में लापरवाही को दर्शाता है एवं गलत तरीके से खरीदी किया जाना प्रतीत होता है। जिसके लिए खरीदी प्रभारी आरिफ पंसारी पिता समदानी, फड़ प्रभारी मतीन, जियाउल अंसारी, संतोष यादव,सुनील, दिनेश, सकेन्द्र, महबूब,संतू लाल, अवधेश, शिवकुमार तथा बारदाना प्रभारी गुलाब सिंह जिम्मेदार माना गया। जिनके द्वारा 3576.18 क्विंटल धान की राशि एक करोड़ 10 लाख 86 हजार 158 रुपए एवं बारदाना 12983 नाग बारदाना की कीमत 3 लाख 24 हजार 575 रुपए कुल राशि 1 करोड़ 14 लाख 10 हजार 733 रुपए का अनियमितता किया गया है। जिनके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने के लिए खाद्य अधिकारी प्रशांत रजवाड़ों के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया जिस पर सभी के विरुद्ध 409 के तहत विजयनगर थाने प्राथमिक की दर्ज की गई।

अरुण साव ने सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित

रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में बताया कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के 253 किलोमीटर लंबाई के उन्नयन एवं चौड़ीकरण के 18 कार्यों के लिए 3289 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही भविष्य में प्रस्तावित 1006 किलोमीटर लंबाई के आठ कार्यों के सर्वेक्षण एवं डीपीआर के लिए 35 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए इतनी बड़ी राशि का प्रावधान करने के लिए भारत सरकार तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

उज्जैन में महिला इंजीनियर को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक महिला इंजीनियर को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा। महिला इंजीनियर पर आरोप है कि उसने ठेकेदार से भुगतान के‌ एवज में रिश्वत मांगी थी। जानकारी के अनुसार क्षीरसागर इलाके में रहने वाले ठेकेदार अक्षय पाटीदार ने राशि का भुगतान नहीं होने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की थी। इस शिकायत में कहा गया था कि अक्षय पाटीदार द्वारा अपनी फर्म मानसीश्री के नाम से ग्राम कालूखड़ी और जीतर खेड़ी में जल जीवन मिशन में वर्ष 2020 में ठेका लिया था, जो 2021 में चार माह के विलंब से पूरा किया। विलंब अवधि का निराकरण कराने के एवज में सहायक यंत्री निधि मिश्रा द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारी एवं स्वयं के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी। ठेकेदार की ओर से की गई शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने पूरे मामले की जांच की और बुधवार को एक रणनीति बनाई। इसके मुताबिक ठेकेदार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड कार्यालय पहुंचे और उन्होंने 60 हजार रुपए की रिश्वत दी, जो टेबल के दराज में इंजीनियर निधि मिश्रा ने रखवाई। लोकायुक्त के दल ने इसी दौरान सहायक यंत्री निधि मिश्रा को रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया गया है कि कोरोना काल में ठेकेदार तय समय सीमा पर अपना काम पूरा नहीं कर पाया था। निर्माण कार्य में विलंब हुआ था और उसी के चलते बकाया राशि 10 लाख रुपए का भुगतान रोक दिया गया था। इस लंबित राशि के भुगतान के लिए 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।

किरेन रिजिजू ने कहा- कांग्रेस ने सदन नहीं चलने देने की नई परंपरा शुरू की है और इस परंपरा को चलने नहीं दिया जा सकता

नई दिल्ली केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ससंद सत्र के दौरान विपक्ष खासकर कांग्रेस के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदन नहीं चलने देने की नई परंपरा शुरू की है और इस परंपरा को चलने नहीं दिया जा सकता है। आखिर किसी को जबरदस्ती सदन की कार्यवाही को कैसे रोकने दिया जा सकता है। बुधवार को राज्यसभा के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि पहले जब नए सांसद चुनकर सदन में आते थे, उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुलायम सिंह यादव और प्रणब मुखर्जी जैसे वरिष्ठ नेताओं के भाषण और वाद-विवाद से काफी कुछ सीखने को मिलता था। लेकिन, कांग्रेस तो अब संसद शुरू होने से पहले ही नए सांसदों को हंगामा करना सिखा रही है। राहुल गांधी पर सदन में झूठ बोलने और गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि नियम-115 के तहत शिकायत की गई है। इसके तहत या तो राहुल गांधी को अपनी बात को सत्यापित करना पड़ेगा या फिर माफी मांगनी होगी और अगर ये ऐसा नहीं करते हैं तो स्पीकर मामले को विशेषाधिकार कमेटी को भेज सकते हैं। इस पर अंतिम फैसला लोकसभा स्पीकर को ही करना है। हम कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नियम और प्रक्रियाओं से सदन भी चलाएगी और सरकार भी चलाएगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए जा रहे जवाब के दौरान विपक्षी दलों के हंगामे और वॉकआउट की आलोचना करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि आज जब प्रधानमंत्री राज्यसभा में जवाब दे रहे थे तो उस समय भी विपक्ष ने कुछ देर बाद हंगामा करना शुरू कर दिया, 15-20 मिनट हंगामा किया और फिर वॉकआउट करके बाहर चले गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सदन के नियमों की अवहेलना की है और संविधान का मजाक उड़ाया है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि कल लोकसभा में भी जैसे ही प्रधानमंत्री ने बोलना शुरू किया, कांग्रेस और उसके साथियों ने वहां जबरदस्त हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष ने पीएम के पूरे भाषण के दौरान डिस्टर्ब किया, पूरे भाषण के दौरान हो-हल्ला करते रहे और ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। कांग्रेस को सोचना होगा कि प्रधानमंत्री पद की गरिमा का ध्यान रखना हम सबकी खासतौर से सांसदों की जिम्मेदारी होती है क्योंकि हम सबने शपथ ली है और नियमों से बंधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सदन की शुरुआत के साथ ही एक प्रोटेम स्पीकर और 5 वरिष्ठ सांसदों के चयन में सरकार ने विपक्ष का भी ध्यान रखा। तीन एनडीए से तय किए गए और तीन विपक्षी दलों की तरफ से, लेकिन विपक्ष के लोगों ने सहयोग नहीं किया, जबकि यह व्यवस्था शपथ ग्रहण के लिए की गई थी। सरकार ने बार-बार अपील की। लेकिन, उसके बावजूद विपक्षी दलों का जो रवैया रहा, वे उसका खंडन करते हैं। कोई आदमी देश और संविधान से बड़ा नहीं है। असदुद्दीन ओवैसी द्वारा लोकसभा में संसद सदस्यता की शपथ लेने के बाद लगाए गए ‘जय फिलिस्तीन’ के नारे पर कार्रवाई के लिए पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा स्पीकर ने कमेटी बना दी है, जो नियमों को तय करेगी ताकि भविष्य में फिर से ऐसा न हो। विपक्ष से बात करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस सत्र से पहले भी वो विपक्षी नेताओं से मिले थे और अगला बजट सत्र शुरू होने से पहले भी राहुल गांधी समेत सभी दलों के फ्लोर लीडर्स से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी विशेष परिवार से आए हैं, इस वजह से उन्हें कोई प्रिविलेज नहीं दिया जा सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब के दौरान नीट और मणिपुर सहित हर मुद्दे पर समग्रता से जवाब दिया। राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मंशा पीएम मोदी के भाषण को रोकना था, जो ठीक नहीं था इसलिए चेयरमैन ने सही किया। वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्षी दलों की एकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकसभा में कल कांग्रेस और कुछ अन्य दल वेल में थे, लेकिन सपा और टीएमसी के सांसद वेल में नहीं थे और ऐसे दृश्य आगे भी देखने को मिलेंगे।

आठ से 11 जुलाई के बीच अच्छी वर्षा का अनुमान

बिलासपुर  न्यायधानी में सोम को रिमझिम फुहारों के साथ हल्की वर्षा हुई। भू अभिलेख शाखा के मुताबिक 15.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मंगल की सुबह से मौसम सुहाना बना रहा। दिन में तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम है। रात में भी अब ठंडी हवाएं चलने लगी है। गर्मी का असर कम हुआ है, दोपहर में हल्की उमस रही। मौसम विभाग की मानें तो बिलासपुर संभाग में बुधवार को भी वर्षा का अनुमान है। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक देशभर में अब दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रीय हो गया। एक द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से असम तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार के ऊपर 3.1 किमी से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। प्रदेश में पांच जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने, वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की सम्भावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र सरगुजा संभाग के जिले तथा उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिले संभावित है। इधर मंगलवार को दिनभर मौसम शानदार बना रहा। आसमान में चारों ओर बादल थे। रिमझिम फुहारें चलती रही। हल्की बूंदाबांदी के बीच लोग वर्षाऋतु का खूब आनंद उठा रहे थे। यह स्थिति अभी आगे भी बनी रहेगी। प्रमुख शहरों का तापमान शहर                            अधिकतम          न्यूनतम बिलासपुर                    28.2                   24.1 पेंड्रारोड                        25.7                 21.2 अंबिकापुर                    24.8                22.6 माना                           31.0                24.6 जगदलपुर                    30.4               24.7

14 जुलाई को सिर्फ चार घंटे के लिए धरना-प्रदर्शन किया जा सकता, नेता प्रतिपक्ष अधिकारी को मिली अनुमति: हाईकोर्ट

कोलकाता कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी को चुनाव के बाद हुई हिंसा के खिलाफ राजभवन के सामने प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी। न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की एकल पीठ ने अनुमति देते हुए कहा कि 14 जुलाई को सिर्फ चार घंटे के लिए धरना-प्रदर्शन किया जा सकता है। आदेश के अनुसार, प्रदर्शन में बिना किसी हथियार के अधिकतम 300 लोग शामिल हो सकतेे हैं। प्रदर्शन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। कार्यक्रम स्थल से कोई भड़काऊ बयान नहीं दिया जाएगा। इस दौरान इस बात का ध्यान रखना होगा कि प्रदूषण न फैले। बुधवार को राज्य सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि प्रशासन को प्रदर्शन पर कोई आपत्ति नहीं है।

छात्रा पर फेंका एसिड, भाई भी आया चपेट में, दोनों झुलसे

लखनऊ लखनऊ के चौक इलाके में बुधवार सुबह एक छात्रा पर एक युवक ने एसिड फेंक दिया। उसको बचाने के फेर में उसका मौसेरा भाई भी चपेट में आ गया। दोनों झुलस गए। दोनों को ट्रामा में भर्ती कराया गया है। व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी की 22 वर्षीय बेटी बुधवार सुबह आठ बजे लोहिया पार्क के पास मौसेरे भाई के साथ खड़ी थी। इसी बीच एक युवक उसके पास पहुंचा और कुछ बातचीत की। युवक वहां से चला गया और चंद मिनटों बाद वापस लौटकर उस पर एसिड फेंक दिया। जैसे ही एसिड फेंका उसका भाई आगे आ गया जिससे उस पर भी एसिड पड़ गया। डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि दोनों काफी दहशत में हैं। इलाज जारी है। स्थिति सामान्य होने पर उनसे बातचीत कर जानकारी ली जाएगी। दूसरी तरफ सीसीटीवी फुटेज की मदद से तफ्तीश शुरू की है। जल्द हमलावर पकड़े जाएंगे। काली टीशर्ट पहने था एसिड फेंकने वाला आरोपी हमलावर युवक काली टीशर्ट पहने हुए था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक जब छात्रा के पास पहुंचा और बातचीत करने का प्रयास किया तो उसने उसे भगा दिया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा पर एसिड फेंक दिया।

दौसा में जिस मकान में बाबा का आश्रम था, उसको सरकार ने सीज किया, पेपर लीक का आरोपी भी भोले बाबा का भक्त

दौसा हाथरस में जिस बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ में 121 मारे गए, उस बाबा का भक्त राजस्थान में पेपर लीक का आरोपी है। दौसा में जिस मकान में बाबा का आश्रम था, उसको सरकार ने सीज किया हुआ है। इस मकान के बाहर बाबा के नाम से बोर्ड भी लगा हुआ है, जहां पहले सत्संग हुआ था और काफी लोग शामिल हुए थे। हाथरस में भगदड़ से पहले सत्संग करने वाले बाबा नारायण हरि साकार, उर्फ सूरजपाल उर्फ भोले बाबा का दौसा मेंआगरा रोड पर गोविंद देवजी मंदिर के सामने कॉलोनी में इस बाबा का आश्रम बना हुआ है। यह मकान पटवारी हर्षवर्धन का है जो जेईएन भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में आरोपी है। इसी साल जनवरी में एसओजी ने इस मकान पर रेड डाली थी। आश्रम को राजस्थान एसओजी ने पेपर लीक मामले में सीज कर रखा है। कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा वर्ष 2020 के पेपर लीक प्रकरण में दौसा के हर्षवर्धन मीणा पुत्र मुरारीलाल निवासी सालमपुर थाना महुआ का यह मकान है। इसमें एसओजी की कार्यवाही के बाद से बाबा दौसा नहीं आए। भक्तों के लिए आश्रम के बाहर एक बोर्ड लगाया था। जिस पर लिखा था बाबा डॉक्टरों की सलाह पर ग्रामीण आबोहवा लेने व स्वास्थ्य लाभ के लिए निज प्रवास पर हैं। वर्तमान में यहां कोई समागम नहीं चल रहा है। अतः प्रार्थना है नारायण हरि आवास पर आने का कष्ट नहीं करें। बहरहाल हाथरस हादसे के बाद दौसा में बाबा का यह आश्रम फिर सुर्खियों में है। इस मकान का मालिक पेपर लीक का आरोपी होने से मामला संगीन माना जा रहा है।

बदमाशों को पकड़ने संभाग में नाकाबंदी, राजस्थान-बीकानेर में स्वर्ण व्यापारी को पिस्टल दिखाकर बैग छीना

बीकानेर. बीकानेर शहर में देर रात एक ज्वेलर के साथ लूट की घटना सामने आई है। ज्वेलर इमरान देर रात को अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे फाटक के पास दो बदमाशों ने उसकी मोटर साइकिल के आगे स्कूटी लगाकर उसे रोक लिया और पिस्टल दिखाकर व्यापारी का बैग छीन लिया। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में पूरे संभाग में नाकाबंदी करवा दी है। आधिकारिक तौर पर लूटे गए सामान का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक चौखूंटी ओवरब्रिज के नीचे स्वर्ण व्यापारी सोने व चांदी का सामान लेकर जा रहा था तभी दो जने उसका थैला छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, एएसपी सिटी दीपक शर्मा, सीओ सदर श्रवण दास सन्त सहित कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना की जानकारी जुटा रही है। आईजी ओमप्रकाश ने घटना के बाद जिले भर में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

मोदी जब लोकसभा में अपना संबोधन दे रहे थे, उसी समय विपक्ष की ओर से सदन में जमकर हंगामा किया जा रहा था: भाजपा

नई दिल्ली जो लोकतांत्रिक सिद्धांतों में विश्वास करते हैं, उनके लिए मंगलवार को संसद में जो हुआ, उस पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो गया है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे तो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस दौरान विपक्ष के नेताओं को उकसा रहे थे। वीडियो में भी ये साफ नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जब लोकसभा में अपना संबोधन दे रहे थे, उसी समय विपक्ष की ओर से सदन में जमकर हंगामा किया जा रहा था और पीएम मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की जा रही थी। भाजपा की तरफ से इसको लेकर वीडियो जारी किया गया और इसके जरिए राहुल गांधी पर निशाना साधा गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों को राहुल गांधी ने उकसाया, जिसके कारण सदन में अशोभनीय घटना घटी। राहुल गांधी के उकसाने के बाद विपक्षी सांसदों ने वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी और वह प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान बाधा डालने की कोशिश करते नजर आए। अब भाजपा की तरफ से 2012 का भी एक वीडियो जारी किया गया है और साथ ही राहुल गांधी का भी वीडियो जारी कर यह लिखा गया है कि मां सोनिया गांधी की तरह ही राहुल गांधी ने भी संसद की कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश की। भाजपा की तरफ से जारी वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी विपक्षी सांसदों को इशारा कर रहे हैं कि वह जोर से नारेबाजी करें, वह वेल में जाएं। वह तब हो रहा था, जब प्रधानमंत्री मोदी सदन में अपनी बात रख रहे थे। भाजपा की तरफ से जारी इस वीडियो में बताया गया है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को जो किया, वह न तो आश्चर्यजनक है और न ही नया। राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को घेरने के लिए ऐसा ही किया था और वह सदन में यह ऐसा व्यवहार कई बार करती थीं। वहीं, भाजपा ने इस पूरी घटना का एक और वीडियो जारी कर लिखा कि जहां एक तरफ राहुल गांधी विपक्ष के नेताओं को वेल में जाकर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए उकसा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी वेल में नारेबाजी कर रहे सांसद को भी पानी पिलाते नजर आए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी राहुल गांधी की इस हरकत के लिए उन्हें फटकार लगाई थी और उन पर सदन के वेल में जाकर विरोध करने के लिए विपक्षी सदस्यों को उकसाने का आरोप लगाया था। बिरला ने तब राहुल गांधी का नाम लेकर कहा था कि विपक्ष के नेता के रूप में यह आपको शोभा नहीं देता। मैंने आपको सदस्यों को वेल में जाने के लिए कहते हुए देखा है। यह व्यवहार कहीं से भी उचित नहीं है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live