LATEST NEWS

खुशखबरी! भारतीय टीम बारबाडोस से निकली, स्पेशल फ्लाइट सुबह दिल्ली पहुंचेगी

नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टीम इंडिया ‘बेरिल’ तूफान के कारण बारबाडोस में फंसी थी। लेकिन अब एक खुशखबरी सामने आई है। भारतीय टीम बारबाडोस से निकल गई है। भारतीय खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और अन्य लोग स्पेशल फ्लाइट से घर आ रहे हैं। स्पेशल फ्लाइट गुरुवार (4 जुलाई) सुबह दिल्ली पहुंचेगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने फ्लाइट का अरेंजमेंट किया। फ्लाइट में बारबाडोस में फंसे भारतीय पत्रकार भी हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार (29 जून) को साउथ अफ्रीका को 7 रन से हाकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। सोमवार को बारबाडोस और आस-पास के द्वीपों में खतराक हवा चली और तूफान आया। करीब तीन लाख की आबादी वाला यह देश रविवार शाम से ही लॉकडाउन जैसी स्थिति का सामना कर रहा। हवाई अड्डा तक बंद था। ‘बेरिल’ तूफान ने दक्षिण-पूर्वी कैरेबियाई द्वीप समूह में भारी तबाही मचाई। बता दें कि भारतीय टीम घर आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम गुरुवार सुबह 11 बजे  प्रधानमंत्री से मिलेगी। भारत के खिताबी सूखा समाप्त करने के बाद पीएम मोदी ने फोन पर खिलाड़ियों से बात भी की थी। भारत ने 11 साब बाद आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, भारत ने 13 साल बाद कोई वर्ल्ड कप और 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता। खिताबी सूखा खत्म होने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। तीनों टेस्ट और वनडे खेलना जारी रखेंगे। रोहित वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान हैं। उनसे पहले भारत ने कपिल देव (वनडे वर्ल्ड कप 1983) और एमएस धोनी (टी20 वर्ल्ड कप 200, वनडे वर्ल्ड कप 2011) के नेतृत्व में ट्रॉफी जीती।  

बेरिल तूफान में फंसे विराट कोहली अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल कर रहे हैं और उन्हें ऊंची लहरें और तेज बहती हवाएं दिखा रहे

नई दिल्ली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लोगों के फेवरेट कपल्स में से हैं। दोनों के बीच बेइंतहा प्यार है। दोनों का रिश्ता बेहद मजबूत है और इसकी वजह है एक-दूसरे को टाइम देना। विराट कोहली चाहे कितने भी बिजी हों, लेकिन वह पत्नी अनुष्का से बात करने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनुष्का को वीडियो कॉल पर बेरिल तूफान का भयावह मंजर दिखाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया को अगले दिन भारत लौटना था, लेकिन जीत के कुछ घंटे बाद ही बारबाडोस में बेरिल तूफान आ गया, जिसकी वजह से पूरी टीम होटल हिल्टन में फंस गई। इनमें विराट कोहली भी शामिल हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली रिसॉर्ट की बालकनी में खड़े होकर अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल कर रहे हैं और उन्हें ऊंची लहरें और तेज बहती हवाएं दिखा रहे हैं। वो एक तरफ से बेरिल तूफान का मंजर दिखाने के बाद बालकनी की दूसरी ओर भी जाते हैं। इस तेज तूफान में वह अपनी टोपी संभालते नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो विराट ने व्हाइट ट्रैक पैंट औक ब्राउन टी-शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही सिर पर ब्राउन कैप भी लगा रखी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। उन्हें अब से पहले 2018 मंा रिलीज हुई ‘सुई धागा’ में देखा गया था। इसके बाद वह ‘कला’ में कैमियो रोल में नजर आई थी। इस फिल्म का निर्माण अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस के तहत किया गया था। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी एक शैम्पू के एड की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। दोनों की दोस्ती हुई और फिर 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। 11 दिसंबर, 2017 को कपल ने इटली के टस्कनी में विला बोर्गो फिनोचिएटो में शादी की। शादी के बाद दोनों अकाय और वामिका के हैप्पी पेरेंट्स हैं।  

देवास में चार करोड़ से ज्यादा के गबन मामले में वर्तमान, पूर्व सीएमएचओ समेत आठ निलंबित

देवास  मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्वास्थ्य विभाग में हुए 4 करोड़ से ज्यादा के गबन के मामले में वर्तमान और पूर्व स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी सहित आठ लोगों को निलंबित कर दिया गया है। यह बड़ी गड़बड़ी कोरोना काल में हुई थी। देवास में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना काल और उसके बाद करोड़ों रुपये की खरीदी की गई थी। इस खरीदी में ही बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। यह खुलासा तब हुआ था जब कलेक्टर ऋषव गुप्ता के संज्ञान में यह मामला आया और केस दर्ज कराया गया। इस मामले की जांच के दायरे में 76 अधिकारी और कर्मचारी आए थे। जांच के बाद संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं ने वर्तमान और पूर्व सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि कोरोना काल और उसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने करोड़ों रुपये के सामान की खरीदी की थी जिसमें गड़बड़ी पाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मिलीभगत कर 4 करोड़ 26 लाख रुपए का गबन किया था। इस राशि को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था।    

बाइक सवारों ने फिल्मी अंदाज में की चोरी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में दो युवक लाखों के जेवर लेकर फरार

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की रात चक्रधर नगर चौक स्थित ओम ज्वैलर्स के यहां फिल्मी अंदाज में बाइक सवार दो अज्ञात लोगों द्वारा सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस टीम के अलावा स्वयं पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार शहर के चक्रधर नगर चौक में स्थित ओम ज्वेलर्स के संचालक द्वारा रोजाना की भांति दुकान बंद करने से पहले आभूषणों को अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा दूसरे स्थान पर सुरक्षित जगह रखवाया जाता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम भी दुकान बंद करने से पहले संचालक के द्वारा अपनी दुकान में रखे सोनें चांदी से भरे दो बैग तैयार करके अपने कर्मियों के माध्यम से भिजवाया गया। कर्मचारी आभूषण से भरा बैग लेकर जब निकले और कुछ दूर ही पहुंच पाये थे कि इसी बीच पल्सर सवार दो अज्ञात शख्स फिल्मी अंदाज में  उनसे बैग छीनकर फरार हो गए। उठाईगीरी की सूचना दिये जाने पर तत्काल चक्रधर नगर पुलिस, साइबर टीम के साथ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल मौके पर पहुंचे और आरोपियों की पतासाजी के लिये तत्काल शहर के चारो तरफ नाकेबंदी कराने के बाद चार अलग-अलग टीमें बनाकर अभियान तेज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आभूषण से भरे  बैग में लाखों रुपये के जेवरात थे। कहा जा रहा है कि बदमाशों मे रेकी करने के बाद इस घटना को अंजाम दिया है।

संविधान के हत्यारों का हो नाश, राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में लगे नारे

जयपुर. राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज हंगामे से हुई। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की।सदन में माइक बंद करने की गूंज भी सुनाई दी। विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने माइक बंद करने का आरोप लगाया।विपक्ष की नारेबाजी- संविधान के हत्यारों का नाश हो, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित कर दी गई।  बजट सत्र बुधवार सुबह 11 बजे हंगामे के साथ शुरू हुआ और करीब 45 मिनट बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान विपक्षी दल के नेताओं ने सदन में जमकर नारेबाजी की और स्पीकर से ‘प्लास्टिक मुक्त राजस्थान’ की जगह ‘संविधान बचाने’ की शपथ दिलाने की मांग की। 16वीं विधानसभा के इस दूसरे सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण न होने पर भी विपक्ष ने सवाल उठाए और इसे संविधान को चैलेंज करना करार दिया था। इस पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने जवाब देते हुए कहा कि दूसरे सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण जरूरी नहीं है। यह जवाब सुनकर विपक्षी दलों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है कि बीजेपी विधायक दल की बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य सरकार द्वारा आचार संहिता के बावजूद कम समय में किए गए जनहित के बड़े फैसलों और कार्यों का सदन में पुरजोर तरीके से उल्लेख करने पर सहमति बनी है। कांग्रेस गहलोत सरकार मे लिए गए फैसलों को रिव्यू करने वाले मसले पर सरकार को घेर सकती है। इस सत्र में कई विधेयक भी पारित होने की उम्मीद है, जिसमें राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने वाला विधेयक भी शामिल है। विपक्ष ने इस साल का पहला सत्र होने पर राज्यपाल के अभिभाषण की मांग की। लेकिन सत्ता पक्ष ने दूसरा सत्र का हवाला देते हुए अभिभाषण करवाने से इनकार कर दिया। विपक्ष ने अनुच्छेद 176(1) के तहत राज्य पाल का अभिभाषण की मांग रखी। जिसमें लिखा है- प्रथम सत्र के आरम्भ में तथा प्रत्येक कलैण्डर वर्ष के प्रथम सत्र के आरम्भ में राज्यपाल महोदय विधानसभा को संबोधित करेंगे। ओम बिड़ला के लोकसभा स्पीकर बनने पर बधाई राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे कोटा के सांसद ओम बिड़ला के लगातार दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बनने पर विधानसभा में उन्हें बधाई दी गई। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के मौके पर प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि प्लास्टिक बैग जहां बन रहे हैं। वहां रोक लगा दी जाए तो उपयोग अपने आप बंद हो जाएगा। इस बीच विपक्ष लगातार संविधान बचाने और संविधान पर बहस करने की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि गुजरात की राज्यपाल कमला बेनीवाल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी, पूर्व सरकारी मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम गंगानगर, पूर्व राज्यमंत्री चंद्रशेखर, पूर्व राज्यमंत्री उम्मेद सिंह, पूर्व विधायक विवेक धाकड़, पूर्व विधायक प्रभुलाल करसोलिया, पूर्व विधायक किशन गोपाल, पूर्व विधायक मोटाराम, पूर्व विधायक रत्तीराम यादव, पूर्व विधायक हुकम सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया और श्रद्धांजलि दी। हाथरस में भगदड़ में जान गंवाने वाले 121 लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम हरारे पहुंची

हरारे कप्तान शुभमन गिल की अगुआई और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए)के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा भारतीय क्रिकेट टीम छह जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए यहां पहुंच गई। जिम्बाब्वे क्रिकेट द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में टीम को अपने सामान के साथ हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा गया। टीम मंगलवार को मुंबई से रवाना हुई थी जबकि अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में जुड़े हुए गिल ब्रेक के बाद न्यूयॉर्क से यहां पहुंचे। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने मंगलवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘हम टी20 विश्व कप चैंपियन भारत का स्वागत करते हैं।’’ श्रृंखला के दौरान भारत के लिए पदार्पण करने वाले शीर्ष क्रम के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि उनका बचपन से ही इस तरह (राष्ट्रीय टीम के साथ) यात्रा करने का सपना था। पराग ने कहा, ‘‘भारत की जर्सी पहनने और टीम के साथ यात्रा करने का अनुभव अलग होता है। असम से आने के कारण मेरा सपना भारत के लिए खेलना था। मैं वाकई बहुत खुश हूं। जब मैं अपना पहला मैच खेलूंगा तो जिम्बाब्वे के साथ मेरा एक खास रिश्ता होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उस मैदान और मेरे लिए एक खास पल होगा, जो बहुत पवित्र होगा।’’ पराग ने कहा, ‘‘मेरा पासपोर्ट खोने के बाद हम आखिरकार 20 घंटे की यात्रा के बाद यहां पहुंचे हैं। अब मैं इस दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’’ एक और नए खिलाड़ी मध्यम गति के गेंदबाज तुषार देशपांडे ने कहा कि राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है और देश के लिए खेलना बहुत खास बात है। देशपांडे ने कहा, ‘‘टीम के साथ यात्रा करना सबसे महत्वपूर्ण है और उन्हें जानना, टीम के माहौल को जानना और मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान होने वाली मौज-मस्ती है।’’ बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि जिस दिन से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया उनका सपना देश के लिए खेलने का था। अभिषेक ने कहा, ‘‘मुझे पता था कि अगर मैं कड़ी मेहनत करता रहा तो मुझे मौका मिलेगा लेकिन मुझे नहीं पता था कि मुझे भारत के बाहर जिम्बाब्वे में मौका मिलेगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘टीम में मेरा नाम घोषित होने के बाद मुझे (कप्तान) शुभमन का फोन आया। सभी ने मुझे बहुत प्यार दिया। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात थी।’’ अभिषेक ने कहा, ‘‘जब मेरा नाम घोषित होने के बाद मैं घर पहुंचा तो मैंने अपने परिवार के सदस्यों को साक्षात्कार देते देखा। इसलिए मुझे लगता है वह एक ऐसा पल था जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।’’ भारत हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर सिकंदर रजा की कप्तानी वाले जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच छह जुलाई को खेलेगा। बाकी चार मैच भी इसी मैदान पर खेले जाएंगे। श्रृंखला का समापन 14 जुलाई को होगा। टी20 विश्व कप टीम में शामिल संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के साथ ऑलराउंडर शिवम दुबे को जिम्बाब्वे आने वाली टीम में शामिल होना था लेकिन वे तूफान बेरिल के कारण बारबडोस में फंस गए हैं। साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को मंगलवार को सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल तीनों खिलाड़ियों की जगह टीम में शामिल किया गया। सैमसन, जायसवाल और दुबे अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ गुरुवार सुबह चार्टर विमान से भारत पहुंचेंगे। खिलाड़ियों को बाद में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। टी20 विश्व कप टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जुड़े तेज गेंदबाज खलील अहमद और बल्लेबाज रिंकू सिंह भी इस समय बारबडोस में हैं। बीसीसीआई ने इन दोनों के विकल्प की घोषणा नहीं की है, हालांकि वे जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए टीम में हैं।  

बसई रेलवे स्टेशन पर सुपर फास्ट ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

दतिया, बसई  मंगलवार अलसुबह बसई रेलवे स्टेशन के निर्धारित प्लेटफार्म पर पठानकोट ट्रेन न आने के कारण वहां मौजूद यात्रियों में अचानक हड़बड़ी मच गई। इस ट्रेन को मेन ट्रैक पर रोके जाने से भोपाल जाने के लिए तैयार बैठे करीब एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष ट्रेन पकड़ने के लिए मैन ट्रैक पर पहुंच गए। इसी बीच बगल वाली लाइन से तेज गति से आ रही सुपर फास्ट ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं करीब 12 लोग बाल-बाल बच गए। स्टेशन पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने स्टेशन प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मौजूद लोगों का कहना था कि सुबह पांच बजे भोपाल की ओर जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस बसई में निर्धारित प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकती है। पिछले कई दिनों से देखा जा रहा है कि पठानकोट आने के समय प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगाड़ी आदि खड़ी कर दी जाती है। जबकि उस समय पठानकोट के लिए प्लेटफार्म खाली रखना चाहिए। ऐसा न होने के कारण अब हादसे हाेने लगे हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को बसई निवासी रामभरोसे सेन अपने बेटा, बहू व एक नातिन के साथ बड़ी नातिन की लगुन व फलदान लेकर भोपाल जा रहे थे। घटना अलसुबह लगभग पांच बजे की है। इस दौरान भोपाल जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 11058 बसई रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक के बाद वाले ट्रैक पर आकर रुकी। प्लेटफार्म नंबर एक पर लगभग हमेशा की तरह पहले से ही मालगाड़ी खड़ी थी। ऐसे में पठानकोट को प्लेटफार्म नंबर एक के बाद वाले ट्रैक पर रोका गया। इस दौरान रामभरोसे सेन परिवार सहित पठानकोट ट्रेन पर चढ़ने के लिए बीच ट्रैक पर पहुंच गए। इतने में ही इसके बगल वाले ट्रैक पर धड़धड़ाती हुई सुपरफास्ट ट्रेन 07389 गोमती नगर एक्सप्रेस आ गई। तेज रफ्तार ट्रेन के पास आने पर रामभरोसे सेन घबरा गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र राजेश सेन का कहना था कि सुपरफास्ट ट्रेन की गति काफी तेज थी, लेकिन उनके परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए अन्यथा स्टेशन पर बड़ा हादसा घटित हो जाता। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। रेलवे स्टेशन पर जो मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी, उसे हटाया गया। इस दौरान और भी बहुत से यात्री खड़े थे, लेकिन सभी ने धैर्य से काम लिया और बच गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन को किसी भी प्लेटफार्म पर खड़ा कर देते तो यह घटना नहीं घटती। जब ट्रेन निर्धारित प्लेटफार्म पर ना आकर बीच ट्रैक पर आएगी तो ऐसी घटना तो घटेगी ही। इससे पहले भी कुछ महीनों से एक मालगाड़ी बसई रेलवे स्टेशन पर काफी दिनों तक खड़ी कर दी गई थी। जिससे लोगों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में परेशानी होती थी। भोपाल को जाने वाली ट्रेन अधिकांश प्लेटफार्म नंबर एक पर ही रुकती थीं, लेकिन जिस समय भोपाल को जाने वाली गाड़‍ियां आती हैं, उसी समय प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगाड़ी खड़ी दिखाई देती है। इस मामले में स्टेशन प्रबंधन का कहना है कि मालगाड़ी के ओवर आवर हो जाने के कारण उसे रोका गया था। इसके चलते पठानकोट एक्सप्रेस को अन्य ट्रैक पर लेकर उसके ठहराव का समय भी एक मिनट और बढ़ाया गया था। ताकि तीन मिनट में वहां मौजूद यात्री आसानी से गाड़ी में बैठ सकें, लेकिन इस दौरान यह हादसा घटित हो गया और वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया।

लोनावाला में पवना बांध में कई दुखद डूबने की घटनाओं से प्रभावित हुई, पिछले 3 महीने में 27 शव बरामद

पुणे महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे में जिला प्रशासन ने मानसून सीजन के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कुछ फैसला लिया है. मंगलवार को मावल तहसील में भुशी बांध और पवना बांध क्षेत्र सहित कई लोकप्रिय पिकनिक जगहों पर 2 से 31 जुलाई तक लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. प्रशासन ने खतरनाक पर्यटन स्थलों के लिए सुरक्षा उपायों की एक लिस्ट पहले ही तैयार कर ली है, जिसमें खतरनाक इलाकों की पहचान और सीमांकन, जीवन रक्षकों और बचाव दलों की उपस्थिति और चेतावनी बोर्ड लगाना शामिल है. हादसे बाद प्रशासन शख्त पुणे जिला प्रशासन के द्वारा यह फैसला रविवार को हुई उस घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें एक महिला और चार बच्चे पुणे जिले के सुरम्य लोनावाला हिल स्टेशन के मशहूर पिकनिक स्थल भुशी बांध के पास एक झरने में बह गए थे. जिला कलेक्टर सुहास दिवासे की तरफ से मंगलवार को जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, नव क्रियान्वित भारतीय नगरी सुरक्षा संहिता और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 163 को मावल, मुलशी, अम्बेगांव, खेड़, जुन्नार, भोर, वेल्हा, इंदापुर और हवेली तहसीलों में विशिष्ट स्थानों पर लागू किया जाएगा. सेल्फी और रील पर बैन आदेश में पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई है, गहरे जल निकायों में लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसके साथ ही इन जगहों पर सेल्फी लेने और रील बनाने पर बैन लगाया गया है. उल्लंघन करने वालों पर बीएनएनएस और आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी. कई जगहों पर लगी पाबंदी यह पाबंदी कई जगहों पर लागू की जाएगी, जिसमें मावल तहसील में भुशी बांध, बेंडेवाड़ी और दहुली झरने, साथ ही खंडाला में टाइगर प्वाइंट, लायन प्वाइंट और राजमाची प्वाइंट, सहारा ब्रिज, पावना बांध क्षेत्र, टाटा बांध और घुबाद झील शामिल हैं. मुलशी तहसील में, आदेश मुलशी बांध, तमहिनी घाट वन क्षेत्र और मिल्कीबार झरना को कवर करते हैं. हवेली तहसील के इलाकों में खडकवासला और वारसगांव बांध और सिंहगढ़ किले के आसपास के इलाके शामिल हैं. अम्बेगांव तहसील में, आदेश भीमाशंकर क्षेत्र, डिंभे बांध क्षेत्र और कोंधवाल झरना क्षेत्र पर लागू होता है. जुन्नार तहसील में मालशेज घाट, स्थानीय बांध, शिवनेरी किला इलाका और माणिकदोह शामिल हैं. पाबंदी लगाने का यह उपाय भटघर बांध इलाके के आसपास के झरनों और भोर और वेल्हा तहसीलों में अन्य जल निकायों और किला क्षेत्रों तक फैले हुए हैं. इसी तरह, खेड़ और इंदापुर तहसीलों में जल निकायों और घाट क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है. इसके अलावा, लोनावाला नगर परिषद और सेंट्रल रेलवे द्वारा संयुक्त कार्रवाई में, अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान भुशी बांध के पास 60 से ज्यादा अस्थायी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया. सोमवार को कलेक्टर दिवासे ने स्थानीय प्रशासन को पर्यटन स्थलों के आसपास अनधिकृत संरचनाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. खास तौर पर, इन जगहों पर पर्यटकों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं के मद्देनजर कुछ जगहों पर सुरक्षा उपायों की रूपरेखा तैयार की गई थी. पिछले 3 महीने में 27 शव बरामद माॉनसून के दौरान, बड़ी तादाद में पर्यटक पुणे जिले के पश्चिमी घाट में स्थित भुशी और पावना बांध, लोनावाला, सिंहगढ़, मालशेज और ताम्हिनी तथा अन्य स्थानों पर आते हैं, अक्सर अज्ञात और खतरनाक इलाकों में चले जाते हैं. लोनावाला में पवना बांध की शांत जगह भी कई दुखद डूबने की घटनाओं से प्रभावित हुई है, जो इस इलाके में सुरक्षा उपायों को लागू करने के महत्व को रेखांकित करता है. लोनावाला पुलिस के मुताबिक, जनवरी 2024 से पवना बांध में चार लोग डूब चुके हैं. वन्यजीव रक्षक मावल (VRM) जैसे बचाव संगठनों ने इस साल मार्च से मई के बीच मावल तहसील में विभिन्न जल निकायों से 27 शव बरामद किए हैं. जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से विभिन्न पर्यटक स्थलों जैसे बांध, झरने, झील, नदियां और चट्टानों पर खतरनाक जगहों की पहचान करने और परिधि रेखाएं और चेतावनी बोर्ड लगाकर उन्हें पाबंदी वाले इलाकों के रूप में चिह्नित करने के लिए कहा था, जिससे पर्यटक उनसे आगे न जाएं.    

हाथरस हादसे में ग्वालियर की महिला की मौत, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

भोपाल  उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे में मध्य प्रदेश के ग्वालियर की एक महिला की भी मौत हुई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर और राज्य की महिला के निधन पर दुख जताया है। सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, “उत्तर प्रदेश के हाथरस में कल सत्संग के दौरान भगदड़ में ग्वालियर की हमारी बहन रामधर्मपत्नी दयाल सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर की कृपा से सत्संग में शामिल होने गई मध्य प्रदेश की तीन अन्य महिलाएं सकुशल हैं। हम स्थानीय पुलिस-प्रशासन से संपर्क में हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।।” बता दें कि मंगलवार को हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई है। जबकि, दो दर्जन से ज्यादा घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों की हालत गंभीर है, इसलिए यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। राहत विभाग की ओर से दी गई सूची के अनुसार, अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है और 28 लोग घायल हैं। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मृतकों में सबसे ज्यादा लगभग (112) महिलाएं हैं। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत ‘मुख्य सेवादार’ कहे जाने वाले वेद प्रकाश मधुकर और इस धार्मिक कार्यक्रम के अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  

‘हमारे 10 साल हुए, 20 अभी बाकी; इस भविष्यवाणी के लिए आपके मुंह में घी-शक्कर’, पीएम मोदी ने कसा तंज

नई दिल्ली  राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में अपने संबोधन में कहा, ‘कुछ लोग जानबूझकर जनादेश से अपना मुंह फेर कर बैठे रहे, कुछ लोगों को समझ नहीं आया और जिनको समझ आया उन्होंने हो-हल्ला कर देश की जनता के इस महत्वपूर्ण निर्णय पर छाया करने की कोशिश की। लेकिन मैं पिछले दो दिन से देख रहा हूं कि आखिर पराजय भी स्वीकार हो रही है और दबे मन से विजय भी स्वीकार हो रही है। 10 साल के बाद किसी एक सरकार की लगातार फिर से वापसी हुई है और मैं जानता हूं कि भारत के लोकतंत्र में 6 दशक बाद हुई, ये घटना असामान्य है।’ हमारे 10 साल हुए अभी 20 साल बाकी प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस के कुछ साथियों को धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि जब से नतीजे आए, तब से कांग्रेस के एक साथी को मैं देख रहा था, हालांकि उनकी पार्टी ही उनको समर्थन नहीं कर रही थी, लेकिन वे अकेले ही झंडा लेकर दौड़ रह थे। ऐसा मैं क्यों कह रहा हूं, क्योंकि जिन्होंने ये बार-बार ढोल पीटा था कि ये एक तिहाई सरकार है, उनके मुंह में घी शक्कर। इससे बड़ा सत्य और क्या हो सकता है। हमारे 10 हुए हैं, 20 और बाकी हैं। अभी एक तिहाई हुआ कार्यकाल हुआ है और दो तिहाई बाकी है। इसलिए उनकी इस भविष्यवाणी के लिए उनके मुंह में घी शक्कर। ‘जनता ने प्रोपेगैंडा को खारिज किया’ अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘संविधान हमारे लिए सिर्फ संविधान के अनुच्छेद भर नहीं हैं बल्कि इसकी भावना भी हमारे लिए अहम है। किसी भी परिस्थिति में संविधान हमारा मार्गदर्शन करता है। मैंने जब लोकसभा में हमारी सरकार की तरफ से कहा था कि हम 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाएंगे, तो मैं हैरान हूं कि जो लोग आज संविधान को लेकर घूमते हैं, उन्होंने उसका विरोध किया था। संविधान हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। अब जब हम 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं तो हमने इसे जन उत्सव के रूप में मनाने का फैसला किया है।’ ‘देश की जनता ने हमें जो तीसरी बार अवसर दिया है, वो अवसर विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत की यात्रा को मजबूती देने के लिए, संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के लिए देश को करोड़ों लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया। ये चुनाव 10 वर्षों की सिद्धि पर तो मुहर है ही, साथ ही भविष्य के संकल्पों पर भी मुहर है। देश की जनता का भरोसा हम पर है और इसी भरोसे पर जनता ने हमें फिर से मौका दिया है। देश ने पिछले 10 वर्षों में हमारे देश की अर्थव्यवस्था को दसवें नंबर से पांचवें नबर पर पहुंचते देखा है। देश की जनता ने प्रोपेगैंडा को खारिज कर परफॉर्मेंस को तरजीह दी है। इस बार देश की जनता ने हमें पांचवे नंबर से तीसरे नंबर पर पहुंचाने का जनादेश दिया है और हम इस संकल्प को पूरा करके रहेंगे।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर भी तंज कसा। दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को बहुमत नहीं मिला। इसके बाद से ही वे इस सरकार को एक तिहाई सरकार कह रहे थे। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि हमें सत्ता में 10 साल तो हो गए और आपके हिसाब से अभी 20 साल बाकी हैं। आपके मुंह में घी-शक्कर। जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा? पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दो दिन से देख रहा हूं कि आखिर तक पराजय भी स्वीकार हो रही है और विजय भी स्वीकार हो रही है। कांग्रेस के कुछ साथियों को धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि जब से नतीजे आए, तब से कांग्रेस के एक साथी को मैं देख रहा था। उनकी पार्टी उनको समर्थन नहीं कर रही थी, लेकिन वे अकेले ही झंडा लेकर दौड़ रह थे। मैं कहता हूं कि वह जो कहते थे, उनके मुंह में घी शक्कर। ऐसा मैं क्यों कह रहा हूं, क्योंकि उन्होंने बार-बार ढोल पीटा था कि एक तिहाई सरकार। इससे बड़ा सत्य और क्या हो सकता है। हमारे 10 हुए हैं। 20 और बाकी हैं। एक तिहाई हुआ। एक तिहाई हुआ है और दो तिहाई बाकी है। इसलिए उनकी इस भविष्यवाणी के लिए उनके मुंह में घी शक्कर। जयराम रमेश ने क्या कहा था? इससे पहले जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि चुनाव में पीएम मोदी ने खुद को मुद्दा बनाया और खुद को भगवान बताया। वह खुद अपनी सीट डेढ़ लाख वोट से ही बचा सके। उन्हें जनादेश भी नहीं मिला है। 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की प्रचंड हार हुई है। 400 पार का नारा लगाया और उससे बहुत दूर रह गए। यह मोदी की हार है। वह पीएम नहीं, बल्कि एक तिहाई प्रधानमंत्री हैं। चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के सहारे प्रधानमंत्री हैं।

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी एम,सी,बी जिला दौरे पर चेंबर के कार्यकारिणी से की मुलाकात

मनेन्द्रगढ़ जिला एम,सी बी कार्यकारी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश,कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ,प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज जैन ,प्रदेश मंत्री शंकर बजाज के मनेन्द्रगढ़  पहुंचने पर चेंबर के जिला इकाई के पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा प्रदेश से आए अतिथियों का भव्य स्वागत किया  इस अवसर होटल हसदेव इन में चेंबर पदाधिकारी  के साथ बैठक की गई,रायपुर से आए अतिथियों ने जिला एमसीबी मनेन्द्रगढ़ व्यापारियों की समस्याओं ध्यान पूर्वक सुना और उसे हल करने की बात की,। जग्गी नें बताया कि पिछले माह प्रदेश में जीएसटी आर 1 के लेट फीस के संबंध में व्यापारियों को नोटिस दिया गया , इसकी जानकारी मनेंद्रगढ़ से जिला अध्यक्ष आनंद अग्रवाल मनीष अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मेमन मनोज अग्रवाल रघुनाथ पोद्दार द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी को दिए पत्र से हमें जानकारी हुई कि ऐसे नोटिस स्टेट जीएसटी के द्वारा केवल छत्तीसगढ़ में दिए गए हैं.। हमने इसमें लगातार अधिकारियों से और मंत्री महोदय से संपर्क करके रोक लगवाई। इसी प्रकार लोकल ट्रांसपोर्ट में ई वे बिल की छूट समाप्त होने से व्यापारियों में बहुत अचमंजश और भय व्याप्त था, चेम्बर द्वारा फिलहाल कार्रवाई को स्थगित कराया हैं ।  जीएसटी के क्षेत्र 16(4) के तहत विलंब से रिटर्न भरने वाले व्यापारियों को इनपुट की पात्रता नहीं दी जा रही थी जिससे कई व्यापारियों के ऊपर लाखों और करोड़ तक के टैक्स के बकाया निकल गए। लगभग 400 कि संख्या में पुरे देश में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में इसके संबंध में मामले पेंडिंग थे। हमने पिछले जीएसटी काउंसिल के मीटिंग में इस मुद्दे को रखवा कर इसकी पात्रता दिलवाकर समाधान दिलवाया  इसी तरह हमारी टीम  अमर परवानी  के नेतृत्व में आगे भी  प्व्यापारियों के विकास एवं सहायता के लिए लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते रहेगी इस मीटिंग में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स  जिला इकाई के जिला अध्यक्ष  आनंद अग्रवाल चेयरमेंन मनोज अग्रवाल  प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मेमन रघुनाथ पोद्दार जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष जयचंद बोथरा, राजेश मंगतानी, लोकेश्वर गुप्ता, रियाज़ अंसारी, शैलेश जैन, अरुण अग्रवाल, फहीम खान अजय जायसवाल राजेश वैश्य अरुण अग्रवाल पवन चोपड़ा,रिंकेश खन्ना जयंती लाल यादव मनीष  शिहोरे, मीनू अग्रवाल, योगेश ताम्रकार, लाला भाई, संजय अग्रवाल  नरोत्तम शर्मा,  केजरीवाल दीपक थारवारानी अशोक गुप्ता आशीष अग्रवाल और काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अनुयायियों के साथ भोले बाबा मैनपुरी आश्रम पर मौजूद, पुलिस ने बनाया घेरा

मैनपुरी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में सत्संग में भगदड़ मच गई। इसमें पैरों से कुचलकर बच्चे, महिलाओं सहित 121 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद सत्संग करने पहुंचे भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि मौके से निकल गए। इसके बाद वह मंगलवार की शाम को ही मैनपुरी आश्रम पहुंच गए। यहां पर अनुयायियों के साथ मौजूद हैं। जानकारी मिलने के बाद रात से ही पुलिस भोले बाबा से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। लेकिन, बाबा किसी से मिल नहीं रहे हैं। वह आश्रम के अंदर मौजूद हैं। आश्रम में बड़ी संख्या में अनुयायियों के होने की भी पुलिस को आशंका है। पुलिस ने आश्रम के पास घेरा बना लिया है। दमकल की गाड़ी भी खड़ी की गई है। पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।    सूरजपाल सिंह उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि मूल रूप से कासगंज जिले के पटियाली तहसील क्षेत्र के बहादुर नगर के रहने वाले हैं। यह यूपी पुलिस में अभिसूचना विभाग में सिपाही के रूप में तैनात थे। हुई। इसके बाद वह हेड कांस्टेबल के पद पर प्रोन्नत हुए। उन्होंने हेड कांस्टेबल पद पर रहते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।   इसके बाद सत्संग और प्रवचन करना शुरू कर दिया। सत्संग शुरू करने के बाद सूरजपाल को भोले बाबा के रूप में पहचान मिली। इनकी पत्नी को माताश्री के रूप में लोग जानने लगे। इनको कोई संतान नहीं है। 1997 के बाद भोले बाबा की आध्यात्मिक यात्रा का प्रचार प्रसार तेजी से शुरू हुआ। भोले बाबा के सत्संग में लोग अपनी परेशानियां लेकर आने लगे। भोले बाबा अपने हाथों से स्पर्श करके बीमारियां दूर करने का दावा करने लगे। सत्संग और चमत्कार के मोह में उनके अनुयायियों का कारवां लगातार बढ़ता गया। इन्होंने बहादुर नगर गांव में ही अपना आश्रम बनवा लिया। यह उनका पैतृक गांव भी है।   इसके बाद इनके आश्रमों की संख्या बढ़ती गई। बताया जाता है कि बहादुर नगर के अलावा आसपास के कई जिलों में भोले बाबा के आश्रम हैं। इसी तरह का एक आश्रम मैनपुरी जिले के विछवां थाना क्षेत्र में बना है। हाथरस घटना के बाद बाबा यहीं पहुंचे। यहीं रुके हुए हैं।    बताया जाता है कि बाबा आश्रम में रहें या न रहें। लेकिन, उनके भक्तों के आने का सिलसिला अनवरत जारी रहता है। भोले बाबा की मान्यता काफी समय से है। दूर दूर से भक्त आश्रमों में नियमित रूप से पहुंचते हैं। भक्तों की मौजूदगी आश्रम में रहने के कारण आश्रम भी गुलजार रहता है। बिछवां आश्रम के आसपास के इलाके को पुलिस घेर रखा है। चहुंओर पुलिस का पहरा है। मुख्य मार्ग, आश्रम के बाहर मैदान से लेकर बस्ती तक पुलिस तैनात है।  

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

नईदिल्ली मौसम विभाग के द्वारा ताजा रिपोर्ट जारी की गई है। दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मॉनसून की द्रोणिका समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर है। इसके कारण अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, आईएमडी ने कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 4 से 7 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान र मुजफ्फराबाद में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, आज से सात जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में जोरदार बारिश का अनुमान है। तीन जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की बात कही गई है। इसके अलावा, 4 जुलाई तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 3-7 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में जोरदार बारिश होगी। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6-7 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 5-7 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी बांग्लादेश पर बना हुआ है और दूसरा असम पर स्थित है। एक द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से असम के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण तक निचले क्षोभमंडल स्तरों पर बनी हुई है। इसके कारण भी कुछ राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 से लेकर 7 जुलाई के बीच बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। 3-4 जुलाई को झारखंड में और 6-7 जुलाई को ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा है कि तीन जुलाई को बिहार में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना है। एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तरों में उत्तरी गुजरात और पड़ोस में बना हुआ है। यह ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके कारण केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा और तेलंगाना में छिटपुट रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

सीकर का हाल अब कोटा कोचिंग हब जैसा हो रहा, एक ही दिन में दो छात्रों ने की आत्महत्या

  सीकर  राजस्थान में कोचिंग सिटी कोटा के बाद दूसरा बड़ा कोचिंग हब बनकर उभर रहे सीकर को भी नजर लग गई है. आज यहां दो स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया. इनमें से एक नीट की तैयारी कर रहा था. दूसरा 10वीं कक्षा में पढ़ रहा था. एक ही दिन में दो स्टूडेंट्स के सुसाइड की खबर पूरे शहर में फैल गई. इस बारे में जिस किसी भी सुना वह हैरान रह गया. दोनों बच्चे बाहर से आकर यहां पढ़ाई कर रहे थे. सुसाइड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है. पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे यहां एक ही कोचिंग संस्थान के अलग-अलग संस्थानों में पढ़ाई कर रहे थे. दोनों ही स्टूडेंट्स ने फांसी का फंदा लगाकर जान दी है. इनमें से स्टूडेंट सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. वह किराए पर कमरा लेकर रहा था. वहीं सुसाइड करने वाला दूसरा छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ रहा था. वह करौली का रहने वाला था. एक दिन पहले ही कराया था एडमिशन उसका एक दिन पहले सीकर के एक कोचिंग संस्थान के स्कूल में एडमिशन करवाया गया था. वह उस संस्थान के हॉस्टल में रह रहा था. वहीं पर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. दोनों स्टूडेंट्स के परिजनों को घटनाओं के बारे में अवगत करा दिया गया है. लाडलों के सुसाइड की बात सुनकर उनके परिजनों में कोहराम मच गया. कोटा में बढ़ रही है स्टूडेंट्स में सुसाइड की प्रवृत्ति राजस्थान के सबसे बड़ी कोचिंग सिटी कोटा में बीते दो साल में कोचिंग स्टूडेंट्स में सुसाइड की प्रवृत्ति काफी बढ़ गई है. पढ़ाई के तनाव के चलते वहां आए दिन बच्चे मौत को गले लगा रहे हैं. बीते साल कोटा में 29 स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया था. वहीं इस साल महज छह माह में ही करीब दो दर्जन स्टूडेंट जान दे चुके हैं. सीकर में भी बढ़ने लगी है स्टूडेंट्स की संख्या राजस्थान में कोटा के बाद सीकर दूसरा कोचिंग हब बनकर उभर रहा है. उसके बाद यहां भी मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने के लिए पूरे राजस्थान समेत देशभर से स्टूडेंट्स आने लगे हैं. इसके साथ ही सीकर में स्टूडेंट्स के सुसाइड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बहरहाल पुलिस दोनों मामलों में सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी है.

डब्ल्यूबीबीएल के लिए सिडनी थंडर ने जॉर्जिया वोल के साथ किया करार

सिडनी सिडनी थंडर ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के 10वें संस्करण से पहले बुधवार को ब्रिसबेन हीट से ऑलराउंडर जॉर्जिया वोल को तीन साल के अनुबंध पर अपनी टीम में शामिल किया है। 20 वर्षीय वोल ऑस्ट्रेलियाई खेल में सबसे अधिक सम्मानित बल्लेबाजी प्रतिभाओं में से एक हैं और उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन से भी काफी प्रभाव डाला है। हालांकि पिछले सीजन में डब्ल्यूबीबीएल में उन्हें बल्ले से कुछ संघर्ष करना पड़ा था। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान 18.72 की औसत और 112.56 की स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए थे, लेकिन उन्होंने चैलेंजर फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 19 रन देकर 4 विकेट लिए थे। हालांकि, सीज़न के आखिर में उनकी बल्लेबाजी का हुनर देखने को मिला जब उन्होंने एडिलेड में रेड-बॉल ‘ग्रीन एंड गोल्ड’ गेम में दोहरा शतक लगाया और क्वींसलैंड के लिए दो शतक भी बनाए। वोल को कई डब्ल्यूबीबीएल क्लबों से दिलचस्पी थी, लेकिन उन्होंने कहा कि थंडर कोच लिसा केइटली के साथ बातचीत ने उनके निर्णय को प्रभावित किया। वोल ने सिडनी थंडर के हवाले से कहा, ईमानदारी से कहूँ तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं न्यू साउथ वेल्स टीम के लिए खेलूँगी, लेकिन लिसा और वहाँ के लोगों से बात करने के बाद, मैं इस अवसर के लिए बहुत उत्साहित हूँ, और यह वास्तव में एक अच्छा युवा समूह है। उन्होंने कहा, लिसा इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट थी कि वह मुझे किस भूमिका में देखना चाहती है और वह मुझसे क्या करवाना चाहती है और इस तरह से मैं इस मुकाम पर पहुँची। मुझे पिछले साल थंडर की टीम बहुत पसंद आई, वास्तव में एक टीम के रूप में खेलना और मैदान के अंदर और बाहर एक-दूसरे के साथ घुलना-मिलना शानदार है। सिडनी थंडर के जनरल मैनेजर ट्रेंट कोपलैंड ने कहा, जॉर्जिया ने उस दिन से ही दिखा दिया है जब से वह मैदान पर आई है कि वह बल्ले और गेंद दोनों से एक विशेष प्रतिभा है। यदि आपको ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने वाले अगले युवा सितारे की पहचान करनी हो, तो वह जॉर्जिया है। रेड बॉल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए 200 रन, पिछले सीजन में डब्ल्यूएनसीएल में दो शतक और डब्ल्यूबीबीएल में हीट के लिए हमने जो सर्वांगीण क्षमताएं देखी हैं। यह क्लब के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live