LATEST NEWS

जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रन का टारगेट, जिम्बाब्वे के चार खिलाड़िओं का नहीं खुला खाता

नई दिल्ली आज इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच खेला जा रहा है। भारत ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के सामने 116 रन का लक्ष्य रखा है। जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए डायोन मायर्स और ब्रायन बेनेट ने 23-23 रन की पारी खेली। ओपनर वेस्ली मधेवेरे ने 21 और कप्तान सिकंदर रजा ने 17 रन का योगदान दिया। जिम्बाब्वे के चार खिलाड़ियों- ब्लेसिंग मुजारबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा और जॉनथन कैंपबेल का खाता नहीं खुला। ल्यूक जोंगवे ने एक रन बनाया। भारत के लिए स्पिनर रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 13 रन देकर चार विकेट चटकाए। वॉशिंगटन सुंदर ने दो जबकि मुकेश कुमार और आवेश खान ने एक-एक शिकार किया। बता दें कि भारत के लिए तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। अभिषेक शर्मा और रियाग पराग ने इंटरनेशनल डेब्यू किया। ध्रुव जुरेल को टी20 इंटरनेशनल में पदापर्ण का मौका मिला। टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी इस मैच का हिस्सा नहीं है।

वेनेजुएला को पेनल्टी में शूट कर कनाडा पहली बार कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल में

आर्लिंगटन कनाडा ने इतिहास रचते हुए कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में वेनेजुएला को पेनल्टी शूटआउट में हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। एटीएंडटी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले नियमित समय तक दोनों टीमों के 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद कनाडा ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत हासिल की। खेल के 13वें मिनट में जैकब शैफेलबर्ग ने कनाडा को बढ़त दिला दी। टीम के पास अपनी बढ़त को और बढ़ाने के कई मौके थे लेकिन वह फिर से प्रतिद्वंद्वी के डिफेंस को तोड़ने में सक्षम नहीं हो पाई। कनाडा ने अपराजित वेनेजुएला टीम के खिलाफ तब तक अपनी पकड़ बनाए रखी जब तक कि सॉलोमन रोंडन, फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी ने 40 गज की दूरी से जबरदस्त चिप लगाई और गोलकीपर को परास्त कर 64वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया। उन्होंने टूर्नामेंट का अपना तीसरा गोल स्कोर किया। पूर्ण समय की सीटी 1-1 पर बजने से मैच सीधे पेनल्टी शूट आउट में चला गया क्योंकि टूर्नामेंट के इस चरण में अतिरिक्त समय नहीं खेला जाता है। पेनल्टी शूटआउट देखना रोमांचकारी था क्योंकि दोनों पक्ष अपने विरोधियों को प्रतिबिंबित कर रहे थे। दोनों टीमों ने अपना पहला, तीसरा और पांचवां प्रयास भुनाया, जबकि साथ ही अपने दूसरे और चौथे शॉट को चूक गए, जिससे शूटआउट सडन डेथ में चला गया। विल्कर एंजेल का पेनल्टी मैक्सिम क्रेप्यू ने बचा लिया और इस्माइल कोन ने शूटआउट 4-3 से जीतने का अगला मौका भुनाने में कोई गलती नहीं की। जेसी मार्श की टीम टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार खेल रही है और अब वह टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में है जहां उनका मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। यह कनाडाई फुटबॉल के लिए एक अच्छा संकेत है क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा 2026 फीफा विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करने वाले हैं।  

गीली मिट्टी की तरह होते हैं बच्चे, छत्तीसगढ़-जशपुर में राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में बोले मुख्यमंत्री साय

जशपुर/रायपुर. बच्चे तो मन के सच्चे होते हैं और यह बिल्कुल ही गीली मिट्टी की तरह होते हैं.. आप इन्हें जिस रूप में आकार देना चाहते हैं, दे सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुम्हार की चाक पर हाथ चलाते हुए राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शायद यहीं संदेश दे रहे थे। जशपुर जिले में अपने गृहग्राम बगिया में मुख्यमंत्री साय ने अपनी पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ कार्यक्रम स्थल पर चाक पर न सिर्फ हाथ आजमाए। उन्होंने गीली मिट्टी से दीया बनाकर मौके पर उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को अलग-अलग संदेश दिया कि गीली मिट्टी की तरह बच्चे भी कोमल होते हैं और उन्हें किसी भी रुप में ढाला जा सकता है। वहीं दीया बनाकर उन्होंने अँधेरे को दूर करने में दीये की उपयोगिता को  बताने की भी कोशिश की। इस दौरान बगिया में कार्यक्रम स्थल पर लगायें एक- एक स्टाल का मुख्यमंत्री साय ने अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार मॉडल,सामग्रियों को देखकर उनकी सराहना की और उन्हें प्रेरित भी किया। राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम स्थल पर अलग अलग विभागों की स्टाल लगाई गई थी। जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों में वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने मॉडल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा डायरिया के रोकथाम, आदिवासी विकास विभाग द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय में अध्यापन और आदिवासी बच्चों को दी जाने वाली सुविधाएं, लाइवलीहुड कॉलेज नवगुरूकुल द्वारा आजीविका पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई। स्टाल में पीएमश्री प्राथमिक शाला लवाकेरा के विद्यार्थियों ने बैंड से देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। शासकीय कन्या आश्रम बगीचा, पीएमश्री विद्यालय कांसाबेल, पीएमश्री विद्यालय कडरेगा के बच्चों ने स्कूल में  तैयार की गई मॉडल, वैज्ञानिक सोच और तार्किकता को बढ़ावा देने वाले मॉडल से मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी ओर खींचा। छात्रा कु.अनामिका ,समिस्ता टोप्पो, दीपिका सिंह,दृष्टि साय, अनुष्का टोप्पो  ने जादुई पिटारे सहित अन्य प्रस्तुत सामग्रियों के विषय में बताया। शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पत्थलगांव के विद्यार्थियों ने हुनर के पेटी,खेल सामग्री ,जादुई पिटारा,बायो गैस मॉडल के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। शासकीय विद्यालय दोकड़ा द्वारा हेल्थकेयर सेजेस जशपुर के विद्यार्थियों द्वारा रोबोट के माध्यम से यातायात के दौरान दुर्घटना से बचाव,शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय जशपुर की श्रुति डहरे, सरस्वती और भूमिका डहरे ने थ्री डी प्रिंटर के माध्यम से कलात्मक प्रिंट तैयार करने, हाइट फाइंडर के माध्यम से ऊंचाई नापने की जानकारी दी। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल चराई डाँड़ के विद्यार्थियों ने ड्रिप सिंचाई, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया द्वारा मशरूम उत्पादन की जानकारी दी गई। स्टाल में बाँस कला, माटी कला अंतर्गत सामग्री की जानकारी भी दी गई। मुख्यमंत्री ने स्टाल में मिली जानकारी को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि बच्चों की यह प्रतिभा जीवन में आगे बढ़ने के काम आएगी।

सुरक्षाबलों को उड़ाने लगा रहे थे IED, छत्तीसगढ़-सुकमा में सात नक्सलियों से भारी विस्फोटक बरामद

सुकमा. सुकमा में लगातार नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर से सुकमा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों को निशाना बनाने की फिराक में आईईडी लगाने जा रहे सात नक्सलियों को घेराबंदी कर जवानों ने गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि थाना चिंतलनार क्षेत्र से 07 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार नक्सलियों से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी नक्सली थाना चिंतलनार क्षेत्र के है निवासी। बता दें कि सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में पुलिस को ये सफलता मिली है। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम कमशः 01. कुहराम भीमा पिता हुंगा उम्र-लगभग 24 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, नीलापारा, थाना चिंतलनार, 02. हेमला गुड्डी पिता स्व. नंदा उम्र-लगभग 20 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, एर्रापारा, थाना चिंतलनार, 03. मिड़ियम गंगा पिता मल्ला उम्र-लगभग 27 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, नीलापारा, थाना चिंतलनार, 04. सुण्डाम भीमा पिता लखमा उम्र- लगभग 37 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, एर्रापारा, थाना चिंतलनार, 05. माड़वी जोगा पिता हांदा उम्र-लगभग 22 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, एर्रापारा, थाना चिंतलनार,06. नुप्पो मंगा पिता गंगा उम्र-लगभग 37 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, एर्रापारा, थाना चिंतलनार, 07. हेमला नंदा पिता स्व. हिड़मा उम्र-लगभग 21 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, नीलापारा, थाना चिंतलनार का होना तथा सभी नक्सल संगठन में सुरपनगुड़ा आरपीसी अंतर्गत मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करना बताये। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा रखे गये थैले की चेकिंग करने से क्रमशः- 01.कुहराम भीमा के कब्जे के थैले से देशी बी.जी.एल सेल 02 नग, 02. हेमला गुड्डी के कब्जे के थैले से 01 नग बी.जी.एल. सेल, 03. मीड़ियम गंगा कब्जे के थैले से 01 नग टिफिन बम लगभग 02 कि.ग्रा, 03. सुण्डाम भीमा कब्जे के थैले से बारुद 100 ग्राम, 02 नग इंजेक्शन सीरिज्, 05 नग पेंसिल सेल, 06. नुप्पो मंगा कब्जे के थैले से 10 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक स्वीच, इलेक्ट्रिक वॉयर, 07. हेमला नंदा कब्जे के थैले से 10 नग जिलेटीन रॉड बमरामद किया गया। उपरोक्त सामाग्री को रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर बड़े नक्सलियों के कहने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहूंचाने की नीयत से रखना बताया गया।

छापेमारी में बिल्डिंग से लगा दी थी छलांग, छत्तीसगढ़-दुर्ग के महादेव सट्टा एप पैनल संचालक की मौत

दुर्ग/हैदराबाद. ऑनलाइन महादेव सट्टा एप हैदराबाद पैनल संचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसने पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का नाम सुजीत कुमार साव निवासी भिलाई बताया जा रहा है। पिछले सप्ताह एंटी साइबर क्राइम यूनिट की टीम ने हैदराबाद में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल समेत लाखों का लेखा-जेखा बरामद किया। एंटी साइबर क्राइम यूनिट एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि भिलाई के कुछ युवक ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल हैदराबाद के तेलंगाना में चला रहे थे। सूचना मिलने के बाद एक टीम गठित कर टीम को रवाना किया गया। जहां एक मकान में छापामार कार्रवाई की। जहां पैनल संचालित करते एक नाबालिग समेत छह युवकों को गिरफ्तार किया था।

लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरोगेसी से मां बनी इंप्लॉयी मैटर्निटी लीव की हकदार: हाईकोर्ट

भुवनेश्वर सरोगेसी से मां बनने वाली को महिला कर्मचारी को मैटरनिटी लीव पर कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सरोगेसी से मां बनने वाली महिला कर्मचारी भी मैटरनिटी लीव की पूरी हकदार है। कोर्ट ने कहा कि यह न सिर्फ महिला के लिए लाभदायक है, बल्कि नवजात शिशु के स्वास्थ्य के लिए भी काफी बेहतर होगा। ओडिशा हाई कोर्ट में जस्टिस संजीब कुमार पाणिग्रही की सिंगल बेंच ने एक महिला कर्मचारी के केस में यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि संविधान के आर्टिकल 21 के तहत जीवन का अधिकार, मां बनने के अधिकार के साथ-साथ बच्चों के पूरे विकास का भी अधिकार देता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर सरकार एडॉप्टिव मां को मैटरनिटी लीव दे सकती है तो सरोगेसी से मां बनने वाली कर्मचारी को इससे वंचित रखना गलत होगा। यह है मामला इस मामले में याचिकाकर्ता गोपाबंधु एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में ज्वॉइंट डायरेक्टर (अकाउंट्स) है। याचिकाकर्ता 20 अक्टूबर 2018 को सरोगेसी से मां बनी थी। उसने 25 अक्टूबर 2018 से 22 अप्रैल 2019 तक के लिए मैटरनिटी लीव के लिए अप्लाई किया था। इसके साथ ही महिला ने 23 अप्रैल 2019 से 9 सितंबर 2019 के लिए ईएल भी अप्लाई किया था। उसने 10 सितंबर 2019 को वापस ज्वॉइन कर लिया गया था। महिला की छुट्टी का आवेदन सैंक्शन के लिए फाइनेंस डिपार्टमेंट में भेजा गया था। फाइनेंस डिपार्टमेंट के अंडर सेक्रेटरी ने महिला का आवेदन लौटा दिया था। साथ ही अधिकारियों से निवेदन किया था कि वह गवर्नमेंट सर्वेंट्स रूल्स के तहत इस तरह की छुट्टियां अप्लाई की जा सकती हैं या नहीं। ऐसा भी संकेत दिया गया था कि रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी या सरोगेसी के जरिए मां बनने पर छुट्टी का कोई प्रावधान नहीं है। कोर्ट पहुंची महिला कर्मचारी इसके बाद महिला ने हाई कोर्ट का रुख किया था। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नोट किया कि ओडिशा सर्विस कोड के रूल 194 के तहत महिला कर्मचारी 180 दिनों की मैटर्निटी लीव की हकदार है। इतना ही नहीं, अगर महिला कर्मचारी किसी एक साल तक के बच्चे को गोद लेती है तो उस स्थिति में इस छुट्टी को एक साल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। हालांकि चौंकाने वाली बात यह थी कि इसमें सरोगेसी से मां बनने को लेकर कोई प्रावधान नहीं था। इसके बाद कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा श्रीमती चंदा केसवानी बनाम स्टेट ऑफ राजस्थान मामले में सुनाए गए फैसले का रेफरेंस लिया। इस फैसले के मुताबिक अगर सरोगेसी असिस्टेंट रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (रेगुलेशंस) ऐक्ट, 2021 के तहत की गई है तो महिला कर्मचारी को मैटरनिटी लीव से इनकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कही यह बात जस्टिस पाणिग्रही ने बॉम्बे हाई कोर्ट के डॉ. मिसेज हेमा विजय मेनन वर्सेस स्टेट ऑफ महाराष्ट्र से भी रेफरेंस लिया। जस्टिस पाणिग्रही ने अपने फैसले में कहा कि सरोगेसी से मां बनने वाली कर्मचारी को भी मैटरनिटी लीव मिलनी चाहिए। इससे सभी नई मांओं को समानता का भाव मिलेगा और समर्थन मिलेगा। कोर्ट ने आगे कहा कि इसके अलावा बच्चे के जन्म के बाद के शुरुआती महीने बेहद अहम होते हैं। इस दौरान बच्चा अपनी मां से घुलता-मिलता है। उसके अधिक देख-रेख की काफी ज्यादा जरूरत होगी। यह बच्चे के विकास के लिए बेहद अहम है। पूरी तरह से अनुचित- हाईकोर्ट हाईकोर्ट ने आगे कहा कि यदि सरकार गोद लेकर मां बनने वाली महिला को मातृत्व अवकाश दे सकती है तो उस माता को मातृत्व अवकाश से वंचित करना पूरी तरह से अनुचित होगा जिसे किराये की कोख देने वाली महिला के गर्भ में संतान पाने को इच्छुक दंपति के अंडाणु या शुक्राणु से तैयार भ्रूण के अधिरोपण के बाद इस प्रक्रिया से बच्चा मिला हो. हाईकोर्ट ने व्यवस्था दी कि सभी नई माताओं के प्रति समान बर्ताव एवं सहायता सुनिश्चित करने के लिए उन (महिला) कर्मियों को भी मातृत्व अवकाश दिया जाए, भले ही वह किसी भी तरह मां क्यों न बनी हों. सरकार को निर्देश उड़ीसा हाईकोर्ट ने कहा कि इन माताओं को मातृत्व अवकाश देने से यह सुनिश्चित होता है कि उनके पास अपने बच्चे के लिए स्थिर एवं प्यार भरा माहौल तैयार करने के लिए जरूरी वक्त होता है और जच्चा एवं बच्चा की देखभाल और वेलफेयर को बढ़ावा मिलता है. कोर्ट ने राज्य सरकार को इस आदेश की सूचना मिलने के तीन महीने के अंदर याचिकाकर्ता को 180 दिन का मातृत्व अवकाश प्रदान करने का निर्देश दिया.

पौधे लगाए और पेड़ों की सुरक्षा भी करें-कमिश्नर

पौधे लगाए और पेड़ों की सुरक्षा भी करें-कमिश्नर पौधे लगाना पुण्य का कार्य -कमिश्नर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया पौधारोपण शहडोल धरती मां को हरा भरा, स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने एवं पर्यावरण का संरक्षण करने  हेतु मध्य प्रदेश शासन ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाकर सार्थक पहल की शुरुआत की है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेश भर में पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी पौधारोपण कर सहभागिता  निभा रहे है। इस अभियान के तहत कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद के नेतृत्व में शहडोल संभाग में भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी  में आज शहडोल संभाग के उमरिया जिले की जनपद पंचायत करकेली की ग्राम पंचायत पठारी में कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद, एडीजीपी शहडोल जोन श्री डीसी सागर,विधायक बांधवगढ़ श्री शिव नारायण सिंह,एवं कलेक्टर उमरिया श्री धर्णेन्द कुमार जैन सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। इस दौरान कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि हमें धरती मां को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि  पर्यावरण जितना स्वच्छ एवं सुंदर होगा उतना ही हमारा शरीर स्वस्थ  होगा। कमिश्नर ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पेड़ पौधे एवं पर्यावरण के बिना मानव जीवन असंभव है। हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने चाहिए एवं पौधों की रक्षा भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें हर एक घर, हर एक खेत में पौधे लगाने चाहिए। इस दौरान कमिश्नर ने पेड़ पौधों का महत्व बताते हुए ग्रामीणों को कविता भी सुनाई। कमिश्नर ने कविता के माध्यम से पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि हमें चारों दिशाओं में पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे प्राणियों को भोजन देने के साथ-साथ हमें मीठे फल भी देते हैं, पेड़ पौधे ही बारिश को लाते हैं और हमें मीठा जल भी देते हैं। इस दौरान विधायक बांधवगढ़ श्री शिव नारायण सिंह ने भी ग्रामीणों को पेड़ पौधे एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताया और ग्रामीणों से पौधे लगाने एवं पेड़ों की सुरक्षा करने हेतु अपील भी की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका मून सिंह,   मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया श्री अभय सिंह, डी एफ ओ विवेक सिंह, अपर कलेक्टर श्री शिव गोविंद सिंह मरकाम, एस डी एम बांधवगढ़ रीता डेहरिया, सहित काफी संख्या में ग्रामीणों एवं बच्चों ने भी पौधारोपण किया।

पहले मैच में हार के बाद राधा यादव ने कहा, हमने गेंदबाजी में कुछ गलतियां की

चेन्नई  भारतीय स्पिनर राधा यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 12 रन की हार के बाद स्वीकार किया कि उनके गेंदबाजों ने कुछ गलतियां की जिसका टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा।। तजमिन ब्रिट्स (81) और मारिजान कैप (57) ने भारतीय गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी जिससे दक्षिण अफ्रीका चार विकेट पर 189 रन बनाने में सफल रहा। इसके जवाब में भारतीय टीम चार विकेट पर 177 रन ही बना पाई। राधा ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘यह जानना महत्वपूर्ण था कि इस विकेट पर किस लेंथ और किस गति से गेंदबाजी करनी है। हमने गेंदबाजी इकाई के रूप में कुछ गलतियां की। हमने उन्हें 10 से 15 रन अधिक बनाने दिए। हमें उन्हें यॉर्कर लेंथ पर गेंद करनी चाहिए थी।’’ उन्होंने रविवार को होने वाले दूसरे मैच के बारे में कहा,‘‘हमें अपनी रणनीति पर अमल करना होगा और जल्द ही विकेट के व्यवहार को समझना होगा। इससे हमारे लिए काम आसान हो जाएगा।’’ दक्षिण अफ्रीका को इससे पहले वनडे श्रृंखला और एकमात्र टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था और उसकी स्टार बल्लेबाज तज़मिन ब्रिट्स ने कहा कि उनकी टीम को इस जीत की सख्त जरूरत थी जिससे उनका अगले साल बांग्लादेश में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा। ब्रिट्स ने कहा,‘‘हमें इस तरह की जीत और टीम में आत्मविश्वास बढ़ाने की सख्त जरूरत है। इस तरह के आत्मविश्वास से हम न केवल सेमीफाइनल में जगह बना सकते हैं बल्कि विश्व कप भी जीत सकते हैं। इस मैच में जीत दर्ज करना शानदार रहा लेकिन अगले दो मैच जीतना और बेहतर होगा।’’      

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर किया नमन

नई दिल्ली  ‘एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे’ का नारा देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शनिवार को 123वीं जयंती है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत कई नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक वीडियो पोस्ट किया। पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, “अपने प्रखर राष्ट्रवादी विचारों से मां भारती को गौरवान्वित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। मातृभूमि के लिए उनका समर्पण और त्याग देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।” वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं। देश की एकता व अखंडता के लिए संघर्ष करने की जब-जब बात आएगी, डॉ मुखर्जी जी जरूर याद आएंगे। चाहे बंगाल को देश का हिस्सा बनाये रखने के लिए उनका संघर्ष हो या ‘एक निशान, एक प्रधान, एक विधान’ के संकल्प के साथ जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए सर्वोच्च बलिदान देना हो, देश की अखंडता के उनके अद्वितीय प्रयासों के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। जनसंघ की स्थापना से देश को वैचारिक विकल्प प्रदान करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी राष्ट्रप्रथम के पथ पर चिरकाल तक दिग्दर्शक रहेंगे।” इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, “श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्र के वैभव और सम्प्रभुता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिए। कश्मीर हो या बंगाल, अखंडता के लिए उनके बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा। आज उनकी जयंती पर शत-शत नमन करता हूं। मां भारती के अमर सपूत डॉ. मुखर्जी जी के संघर्ष, समर्पण व देश के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में विराट योगदान सदैव हमें मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।” बता दें कि डॉ. मुखर्जी को एक ही देश में दो झंडे और दो निशान स्वीकार नहीं थे। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने की शुरुआत सबसे पहले उन्होंने ही की थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के अधूरे सपनों को साकार किया।      

राहुल द्रविड़ ने कहा- कभी नहीं सोचा था कि उन्हें आधा दर्जन कप्तानों के साथ काम करना पड़ेगा

मुंबई भारत के टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर जीत के साथ ही द्रविड़ का मुख्य कोच का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। द्रविड़ ने बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए वीडियो में कहा कि मैं वास्तव में ऐसा व्यक्ति हूं जिसे निरंतरता पसंद है। मुझे बहुत अधिक काट छांट और बदलाव करना पसंद नहीं है। क्योंकि मेरा मानना ​​है कि इससे बहुत अस्थिरता पैदा होती है और बहुत अच्छा माहौल नहीं बनता। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं उस टीम का हिस्सा हूं जिसकी जिम्मेदारी सही पेशेवर, सुरक्षित, संरक्षित वातावरण बनाना है जिसमें वास्तव में असफलता का डर न हो, लेकिन लोगों को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त चुनौतियां हों। यह हमेशा मेरा प्रयास रहा है। द्रविड़ ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद जब खिलाड़ी बाहर आए तो वह मुश्किल दौर था तथा उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें आधा दर्जन कप्तानों के साथ काम करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मेरे कोच बनने के शुरुआती दौर में हम कोविड के प्रतिबंधों से बाहर निकल रहे थे। हमें तीनों प्रारूप में कार्यभार का प्रबंध करना था। कुछ खिलाड़ी चोटिल थे और इस कारण मुझे 8-10 महीने में पांच-छह कप्तानों के साथ काम करना पड़ा। द्रविड़ ने कहा कि यह कुछ ऐसा था जिसकी मैंने कल्पना नहीं की थी या इसके बारे में मैंने सोचा भी नहीं था लेकिन यह स्वाभाविक तौर पर हो गया। द्रविड़ के कोच रहते हुए भारत ने इंग्लैंड को पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में हराया और टीम वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची। उन्होंने कहा कि कोविड की पाबंदियां हटने के बाद सकारात्मक बात यह रही कि हमने काफी क्रिकेट खेली। पिछले ढाई वर्षो में हमने विशेषकर सीमित ओवरों की क्रिकेट में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया। पिछले कुछ समय में हमने टेस्ट क्रिकेट में भी कुछ युवा खिलाड़ियों को अवसर दिया।

टीकमगढ़ के ग्राम छिपरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखने एवं सुनने जिले में रही व्यवस्था

लाड़ली बहना, गैस रिफिल अनुदान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया राशि का अंतरण   टीकमगढ़ के ग्राम छिपरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखने एवं सुनने जिले में रही व्यवस्था अनूपपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला टीकमगढ़ के ग्राम छिपरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाडली बहना योजना की जुलाई 2024 की किश्‍त तथा पीएम उज्ज्वला योजना अंतर्गत उपभोक्ताओं व पात्र लाडली बहनों को गैस रिफिल अनुदान राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना  तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 की प्रथम किश्‍त का हितग्राहियों के खाते में अंतरण किया। इस कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष सहित जिले के जनपद व नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में देखने एवं सुनने के लिए आवष्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगणों के साथ ही बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे। जिला स्तर पर एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बी.एस. परिहार, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते सहित लाडली बहना योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राही उपस्थित थे।

स्कूली वाहनों का चलाया गया चेकिंग अभियान

अनूपपुर 20 स्कूल वाहन चेक किये 5 पर कार्रवाई,8000 रुपए का लगाया गया जुर्माना जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष कलेक्टर अनूपपुर श्री आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जितेंद्र सिंह पवांर, एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी, के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी अनूपपुर श्री सुरेंद्र सिंह गौतम एवं यातायात प्रभारी ज्योति दुबे की संयुक्त टीम द्वारा आज  कोतमा कस्बा में स्थित स्कूलों के स्कूली वाहन चेक किए गए चेकिंग दौरान वाहनों के दस्तावेज फिटनेस, परमिट बीमा, प्रदूषण कार्ड ,ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस एवं बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों में आवश्यक सुरक्षा इंतजाम जैसे अग्निशमन यंत्र, सीसीटीव्ही कैमरे, स्कूल वाहन की खिड़कियों में लगी ग्रिल आदि की सघन चेकिंग की गई। कुल 20 वाहन चेक किए गए, जिसमे 5 वाहनों में कमी पाए जाने पर चालानी कार्रवाई  8000 का  जुर्माना लगाया गया। बिना फिटनेस बस पर हुई चालानी कार्रवाई   ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल की बस का फिटनेस न होने पर ₹5,000 का चालान काटा गया । तथा लिखित में पत्र देकर  हिदायत दी गई  बस के सभी दस्तावेज कंप्लीट  होने, के बाद ही  बच्चों के परिवहन में उसका उपयोग  करेंगे एक, बस कि गई जप्त भारत माता हायर सेकेंडरी स्कूल की बस जिसका परमिट प्रबंधक द्वारा मौके पर प्रस्तुत न करने पर बस को जप्त  किया गया।    अग्निशमन यंत्र एवं फर्स्ट एड बॉक्स ना होने पर 6वाहनों पर की गई चालानी कार्रवाई  चालानी कार्रवाई मे बृजेश सिंह चौहान प्रधान आरक्षक विष्णु तिवारी मनीष सिंह आरक्षक आरक्षक विनय मिश्रा उपस्थित रहे। स्कूली वाहन के संबंध में स्कूल प्रबंधकों को माननीय सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन अनुसार सभी मापदंडों को पूरा करने की हिदायत दी गई। सभी स्कूल वाहन पीले रंग से पेट होना चाहिए। वाहन के दाहिने और बाएं मध्य में नीले रगं से स्कूल का नाम लिखा होना चाहिए। वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण कार्ड, ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस आदि होने चाहिए। स्कूल वाहन में सीसीटीव्ही कैमरा, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स लगे होने चाहिए। वाहन की खिड़कियों में ग्रिल लगी होनी चाहिए। वाहन के आगे एवं पीछे स्कूल बस या वेन  लिखा होना चाहिए। आदि के विषय में स्कूल प्रबंधकों को बताया गया।

राजस्थान-करौली के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति ठप, पंप हाउस में पानी भरा

करौली. शहर में बारिश के बाद आमजन को हो रही परेशानी के बीच शहरवासियों को नई परेशानी झेलनी पड़ेगी। शहर की बग्गी खाना क्षेत्र स्थित पेयजल आपूर्ति के पंप हाउस में जल भराव होने से पैनल और मोटर पानी में डूब गई, इसके चलते जलदाय विभाग ने पेयजल आपूर्ति करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। पंप हाउस पर जल भराव का कारण रियासतकालीन नाले और जल बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण होना बताया जा रहा है। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता परसराम मीणा ने बताया कि बारिश के दौरान पंप हाउस में पानी भर गया, इसके चलते तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई है। अब पैनल मोटर आदि की भली भांति जांच करने के बाद ही आपूर्ति संभव हो सकेगी। उन्होंने बताया कि शहर के मदन मोहनजी मंदिर के समीप स्थित ओवर हेड टंकी और होली खिड़कियां बाहर स्थित टंकी से होने वाली पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। शहरवासियों को पेयजल सुविधा के लिए जिला प्रशासन से 40 टैंकर से आपूर्ति करने का आग्रह किया गया है।

धरने पर बैठे पार्षद, छत्तीसगढ़-कोरबा में DAV पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल पर अभद्रता का आरोप

कोरबा. कोरबा के दीपका नगर पालिका परिषद दीपका के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव ने डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा के प्रिंसिपल मनीषा अग्रवाल पर अभद्रता करने का  आरोप लगाया है। अनूप यादव शुक्रवार को सुबह स्कूल के सामने धरने में बैठ गए। प्रदर्शनकारियों की माने तो स्कूल की प्रिंसिपल के द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाना आम बात है। बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव के द्वारा एडमिशन संबंधी जानकारी के लिए स्कूल के प्राचार्य से मिलने गया था जहां डीएवी के प्रिंसिपल ने किसी भी संबंध में जानकारी देने से मना करते हुए अपने दफ्तर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। दरअसल गेवरा दीपका क्षेत्र में डीएवी पब्लिक स्कूल आम जनता एवं एसईसीएल कर्मचारियों की पहली पसंद है और विद्यालय में जितनी सीट है उससे कई गुणा लोग वेटिंग में रहते हैं और उनका एडमिशन नहीं हो पाता। यहां एडमिशन के लिए, पार्षद, यूनियन नेता, विधायक, सांसद से लेकर मुख्यमंत्री तक के पत्र आने की बात आम है। साथ ही इस विद्यालय का संचालन एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के निगरानी में किया जाता है। बहरहाल प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिऐ सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। एसईसीएल प्रबंधन की ओर से डीएवी स्कूल के अध्यक्ष और एरिया पर्सनल मैनेजर द्वारा प्रदर्शन कार्यों को आश्वासन दिया गया कि प्रबंधन द्वारा प्रिंसिपल मनीषा अग्रवाल को हटाने के लिए लिखित शिकायत डीएवी प्रबंधन को दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ : रिश्वत लेते थानेदार और नायब तहसीलदार गिरफ्तार

रायपुर छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के दल ने एक महिला थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ब्यूरो के दल ने रायपुर जिले में महिला थाना प्रभारी और धमतरी जिले में नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि रायपुर के मोवा क्षेत्र की निवासी प्रीति बंजारे ने महिला थाना रायपुर में, अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित करने की शिकायत दी थी जिसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई थी। अधिकारियों ने बताया कि बंजारे ने एसीबी को दी अपनी शिकायत में कहा कि काउंसलिंग के बाद महिला थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की है। उन्होंने बताया कि बंजारे ने इसकी शिकायत एसीबी में की थी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बंजारे, दरियो के पास 20 हजार रुपए लेकर पहुंची थी। जब दरिया ने बंजारे से पैसे लिए, ब्यूरो के दल ने उसे पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में एसीबी के दल ने धमतरी जिले में नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि धमतरी जिले के निवासी दिलीप पुरी ने एसीबी में शिकायत की थी कि अपनी एक जमीन का मालिकाना हक प्राप्त करने के लिए उन्होंने नायब तहसीलदार क्षीरसागर बघेल से संपर्क किया था। बघेल ने इसके लिए पुरी से एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने बताया कि पुरी ने जब एसीबी में शिकायत की तब इसके दल ने पुरी से 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए नायब तहसीलदार क्षीरसागर बघेल को रंगे हाथ पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोनों प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet