LATEST NEWS

केन्द्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ में हो रहे कार्यों की समीक्षा की

रायपुर, केन्द्रीय विद्युत तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज अपने रायपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ में ऊर्जा तथा शहरों में आवास व जनसुविधाएं विकसित करने किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार के बेहतर समन्वय से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा। छत्तीसगढ़ में बिजली और आवास से संबंधित सभी आवश्यकताएं पूर्ण करने के लिए भारत सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक सुधारवादी कदम उठाएं जा रहे हैं। जनआकांक्षाओं के अनुरूप काम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने बैठक में कहा कि लोगों को सस्ती और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने केन्द्र सरकार द्वारा अनेक अनुदान योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी कई योजनाएं हैं। उन्होंने राज्य सरकार को भारत सरकार द्वारा दी जा रही सभी निधियों और अनुदानों का पूर्ण उपयोग करने को कहा। राज्य में जिस तेजी से काम होंगे, उसी तेजी से भारत सरकार द्वारा राशि जारी की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य में विकास योजनाओं को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से कोई कठिनाई नही आएगी। दोनों बेहतर समन्वय से काम करेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने बैठक में सुझाव दिया कि क्लिीन सिटी के तहत रायपुर को मिली 100 बसों का उपयोग नया रायपुर और रायपुर के बीच चलाने के लिए भी कर सकते हैं। उन्होंने विद्युत विभाग के अंतर्गत लाइन-लॉस को कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों, स्मार्ट मीटर की स्थापना, विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में विद्युतीकरण और बिजली उत्पादन के लिए कोयला की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने आवासन एवं शहरी कार्यों के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम ई-बस सेवा, स्मार्ट सिटी मिशन और राष्ट्रीय शहरी विकास मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इन योजनाओं के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बैठक में केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यभार सम्भालने के एक माह के भीतर ही वे यहां विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। उनके सहयोग से राज्य में विकास की गति को तेज करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य में तेजी से काम हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ जल्दी ही ’पॉवर सरप्लस स्टेट’ का दर्जा वापस पा लेगा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि प्रदेश में पिछले छह महीनों में किसानों और छोटे कामगारों के लिए बिजली की उपलब्धता में सुधार आया है। किसानों को तीन एचपी तक कि सिंचाई पंपों में सालाना छह हजार यूनिट तक और तीन से पांच एचपी के पंपों में साढ़े सात हजार यूनिट तक के बिजली बिल में छूट दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत स्वीकृति के लिए लंबित 19 हजार 906 आवास एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा में एकत्रित आवेदनों के अनुरूप राज्य को पुनरीक्षित केन्द्रांश के साथ करीब 50 हजार आवासों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने का अनुरोध किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज की यह बैठक राज्य में ऊर्जा और शहरी विकास को नई गति प्रदान करेगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरूण साव ने बैठक में कहा कि शहरों के विकास के लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हम लगातार काम कर रहे हैं। राज्य में स्वच्छता, आवास, आजीविका, पेयजल इत्यादि के लिए तेजी से काम हो रहे हैं। इन कार्यों में प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत सरकार के सहयोग से इन कार्यों में आगे और भी तेजी आएगी। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुश्री रूपा मिश्रा, विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री शशांक मिश्रा, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की निदेशक सुश्री अनिता मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक श्री कुंदन कुमार, क्रेडा के सीईओ श्री राजेश सिंह राणा और एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक श्री प्रदीप्ता कुमार मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

पुलिस के पास सवालों की लंबी लिस्ट, BMW केस में मिली 7 दिन की हिरासत, अब मिहिर शाह खोलेगा राज

मुंबई मुंबई बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मिहिर शाह 72 घंटे बाद पुलिस की गिरफ्त में आया है। पिछले तीन दिनों से वह पुलिस को छका रहा था। इस दौरान पुलिस की 12 टीमें उसे खोज रही थीं। मिहिर के एक दोस्त के मोबाइल ऑन करने के बाद पुलिस को उनकी लोकेशन का पता लगा और गिरफ्तारी मुमकिन हो पाई। मुंबई पुलिस को हिट एंड रन केस में अदालत द्वारा आरोपी मिहिर शाह की सात की कस्टडी मिल गई है। इन सात दिनों में पुलिस के पास चुनौती होगी कि वे मिहिर से कड़ी पूछताछ करेंगे और उसके खिलाफ केस मजबूत करने की कोशिश करेंगे। पहले ही तीन दिन बाद गिरफ्तारी से मिहिर के उस रात शराब पीने का पता चलने की कोई संभावना नहीं है। सवालों की लंबी लिस्ट पुलिस सूत्रों का कहना है कि मिहिर से शनिवार रात बार में एंट्री से रविवार सुबह एक्सीडेंट के बीच की पूरी घटना जानने की होगी। पुलिस के सामने यह भी चुनौती है कि मिहिर जिस बार में गया था, उसके मालिक ने दावा किया था मिहिर ने सिर्फ रेड बुल पी थी। इसके अलावा मिहिर मर्सिडीज में आया था। जबकि एक्सीडेंट बीएमडब्ल्यू से हुआ है। गिरफ्तारी से बचने के लिए मिहिर ने नंबर प्लेट कहीं फेंक दी है। पुलिस को उस नंबर प्लेट की भी तलाश है। इससे पहले एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ने उसके पिता राजेश शाह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह को कल शाम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर तीन दिन पहले कावेरी नाम की महिला को अपनी कार से उड़ाने का आरोप है। यह भी जानकारी सामने आई है कि घटना के वक्त मिहिर नशे में था और अपने दोस्तों संग रातभर बार में पार्टी करने के बाद वह गाड़ी चला रहा था। गाड़ी चलाते वक्त उनका ड्राइवर बगल की सीट पर बैठा था। कार से स्कूटी को टक्कर मारने के बाद जब हड़बड़ाहट में मिहिर कार लेकर भागने लगा तो महिला कार के बोनट में ही फंस गई और करीब डेढ़ किलोमीटर तक कार के साथ घसीटती चली गई। इस दर्दनाक घटना में महिला की तो मौत हो गई लेकिन, उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज चला और वह फिलहाल घर पर अपने बच्चों के साथ है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, पति बोला- मैं भी ऐसे ही घसीटूंगा उधर, कावेरी की मौत के बाद घर पर उनके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। कावेरी के पति प्रदीप का कहना है कि उसके बच्चे दिन-रात अपनी मां के लिए पूछते रहते हैं। वह उन्हें कैसे समझाए कि वो अब कभी नहीं आएगी। प्रदीप का कहना है कि अगर मिहिर जैसे लोगों को सजा भी हो जाए तो क्या इससे मेरी पत्नी वापस आ जाएगी? वह गुस्से में आगे कहते हैं कि मैं भी उसे ऐसे ही घसीटूंगा जैसे मेरी बीवी की मौत हुई। वह मिहिर की कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर मिहिर को पकड़ने में ढिलाई बरतने और शिंदे सरकार पर आरोपियों को शह देने का आरोप लगाया है।  

एक करोड़ का दिया था लालच, राजस्थान-दौसा में पुराने सिक्कों का सौदागर बताकर 3.58 लाख रुपये ठगे

दौसा. यदि आपके पास भी पुराने नोट या सिक्के हैं तो सावधान हो जाइए, किसी ऑनलाइन साइबर ठग चक्कर में कहीं आप भी कंगाल न हो जाएं। ताजा मामला दौसा का है। यहां साइबर क्राइम पुलिस थाना ने पुराने सिक्कों को करोड़ों रुपये में खरीदने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रमेश शर्मा से 3.58 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी ठगी के मामले में जेल जा चुका है। दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि साइबर अपराध की बढ़ती वारदात पर अंकुश लगाने और वांछित आपराधी की गिरफ्तारी के लिए बृजेश कुमार मीना पुलिस उप अधीक्षक साइबर क्राइम जिला दौसा की देखरेख में साइबर थाना दौसा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी को 08 जुलाई 2024 को नगर जिला डीग से गिरफ्तार किया है। 27 अक्टूबर 2023 को परिवादी रमेश चंद शर्मा पुत्र गोविन्दनारायण शर्मा निवासी नांगल लोटवाडा जिला दौसा ने थाना पर एक रिपोर्ट दी। उसमें लिखा कि 08 अक्टूबर 2023 को इण्डियन आर्मी ओल्डट कोइन कंपनी के नाम से मेरे वाटसअप नम्बर पर मैसेज आया कि हम पुराने सिक्कों का व्यापार करते हैं। रमेश के पास पुराने सिक्के थे, जिनकी रमेश ने उस ठग को फोटो भेजी तो उन्होंने उन सिक्कों की कीमत 1 करोड़ 77 लाख रुपये बताई। उधर, इस ठग ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से वाट्सएप और फोन कॉल के जरिए प्रार्थी से संपर्क कर कभी रजिस्ट्रेशन फीस, इनकम टैक्स, कभी गाड़ी खराब होना, पुलिस द्वारा गाड़ी को पकड़ना आदि का बहाना बनाकर रमेश से 357540 रुपये का फ्रॉड किया। इसके बाद रमेश ने आईटीएक्ट में मामला दर्ज कराया और पुलिस ने जांच शुरू की। साइबर क्राइम पुलिस थाने से टीम का गठन किया गया। तकनीकि आधार पर आरोपी की तलाश करते हुए 08 जुलाई 2024 को उस बदमाश को नगर जिला डीग से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय में पीसी रिमांड दिया गया। अब पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपी से और भी कही खुलासे होने की उम्मीद है।

सात सिंचाई परियोजनाओं और पेपरलेस विधानसभा पर मोहन सरकार की मंजूरी

भोपाल मध्य प्रदेश की विधानसभा पेपरलेस बनने जा रही है। इस योजना में 60 प्रतिशत लागत का वहन केंद्र सरकार करेगी और राज्य सरकार 40 प्रतिशत खर्च करेगी। इस योजना पर राज्य सरकार के 24 करोड़ रुपये खर्च होना प्रस्तावित है। यह योजना एक साल में पूरी तरह क्रियान्वित हो जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि राज्य सरकार ने संसदीय कार्य विभाग के मध्य प्रदेश विधानसभा को पेपरलेस बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस पर 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एक साल में प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा। देश की सभी विधानसभाओं को पेपरलेस बनाने और उन्हें एक प्लेटफॉर्म पर लाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन लॉन्च किया है। मध्य प्रदेश की विधानसभा देश की 13वीं विधानसभा होगी, जो पेपरलेस होने जा रही है। आदिवासी क्षेत्रों में सात सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी राज्य सरकार ने नर्मदा घाटी विकास विभाग की सात सिंचाई परियोजनाओं के टेंडर निकालने की अनुमति दी है। नौ हजार 271 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं में सेण्डवा माइक्रो सिंचाई परियोजना, निवाली माइक्रो सिंचाई परियोजना, सेंधवा माइक्रो सिंचाई परियोजना, महेश्वर-जानापाव माइक्रो सिंचाई परियोजना, धार माइक्रो सिंचाई परियोजना शामिल है। यह सभी परियोजनाएं आदिवासी इलाकों में है, जिससे वहां के किसानों को लाभ मिलेगा। इसी तरह कैबिनेट ने सीधी में नई बोकरो माइक्रो सिंचाई परियोजना को भी मंजूरी दे दी है। इस पर 46 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना से 3310 हैक्टेयर की जमीन की सिंचाई हो सकेगी। इसका लाभरामपुरा नेकिन तहसील के 11 गांवों को मिलेगा। छात्रवृत्ति में वृद्धि विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्वघुमन्तु कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों और सामुदायिक केंद्रों में रह रहे छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति बढ़ाई गई है। अब विभाग के छात्र-छात्राओं को अनुसूचित जाति कल्याण जनजातीय कार्य विभाग से निर्धारित छात्रवृत्ति की दरों में वृद्वि दी जाएगी। बालकों को 1,230 की जगह 1,550 रुपये मिलेंगे। बालिकाओं को 1,270 की जगह अब 1,590 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। सांवेर जेल के लिए 217 करोड़ रुपये मंजूर कैबिनेट ने इंदौर में सांवेर रोड पर निर्माणाधीन केंद्रीय जेल के शेष निर्माण कार्यों के लिए 217 करोड़ रुपये की राशि के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

भारतीय मर्दों को होममेकर्स की भूमिका को समझना चाहिए, एक गृहिणी अपने परिवार के लिए बहुत त्याग करती है: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली भारतीय समाज में घरेलू महिलाओं की स्थिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अहम टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि अब समय आ गया है, जब भारतीय मर्दों को होममेकर्स की भूमिका को समझना चाहिए। अदालत ने कहा कि एक गृहिणी अपने परिवार के लिए बहुत त्याग करती है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस अगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने मुस्लिम महिला की ओर से गुजारे भत्ते की मांग पर यह बात कही। अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि सीआरपीसी के सेक्शन 125 के तहत कोई भी मुस्लिम महिला पति से अलग होते हुए एलमिनी यानी गुजारे की मांग कर सकती है। अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में धर्म मायने नहीं रखता। कोई भी विवाहित महिला अलगाव की स्थिति में पति से गुजारा भत्ता मांगने की हकदार है। परिवार में गृहिणियों की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कोर्ट ने कहा कि यह जरूरी है कि पति अपनी पत्तियों को आर्थिक सहयोग दें। अदालत ने इसका तरीका भी बताते हुए कहा कि आपको जॉइंट अकाउंट्स खुलवाने चाहिए। इसके अलावा पत्नी को एटीएम कार्ड देकर उसे अकाउंट का एक्सेस देना चाहिए। इससे उसके जीवन में एक आर्थिक स्थिरता होगी और वह घर में सम्मानित महसूस करेगी। शीर्ष अदालत ने कहा कि एक मुस्लिम महिला भी अपने पति से तलाक के बाद गुजारे की हकदार है। कोर्ट ने कहा कि गुजारा देना कोई चैरिटी नहीं है बल्कि महिला का अधिकार है। महिलाओं का यह अधिकार धार्मिक सीमाओं से परे है। लैंगिक समानता और विवाहित महिलाओं के अधिकारों के लिए यह जरूरी है। बेंच ने कहा कि सेक्शन 125 कहता है कि पर्याप्त संसाधन रखने वाला कोई व्यक्ति अपनी पत्नी, बच्चों और पैरेंट्स के लिए गुजारा दे। दरअसल मोहम्मद अब्दुल समद नाम के शख्स ने अदालत का रुख किया था। उसने फैमिली कोर्ट के उस फैसले को चैलेंज किया था, जिसमें प्रति माह 20 हजार रुपये का गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया गया था। अब्दुल समद ने इस फैसले को पहले तेलंगाना हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे उसने घटाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया था। इसके बाद समद ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। उसके वकील ने अदालत में कहा कि मुस्लिम महिला अधिकार संरक्षण एवं तलाक कानून, 1986 के तहत कोई भी तलाकशुदा मुस्लिम महिला गुजारे की मांग कर सकती है। इसके लिए सेक्शन 125 की जरूरत नहीं है। इस पर अदालत ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं भी सेक्शन 125 के तहत ही गुजारे की हकदार हैं।  

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने एमपी हाउसिंग बोर्ड की समीक्षा बैठक ली, कमिश्नर ने दी सभी योजनाओं की जानकारी

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने आज एमपी हाउसिंग बोर्ड की समीक्षा बैठक ली। भोपाल स्थित मुख्यालय पर्यावास भवन में आयोजित बैठक में मंत्री महोदया ने विभाग की पूरी कार्यप्रणाली के साथ सभी योजनाओं की जानकारी ली। हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर श्री चंद्रमौलि शुक्ला ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से मंत्री जी को विभाग और सभी प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर ने मण्डल की अधोसंरचना, मण्डल की रिक्त/अविक्रित संपत्तियों की जानकारी, मण्डल की अतिक्रमण की गई संपत्तियों की जानकारी, मण्डल द्वारा अधिग्रहण की गई संपत्तियों की जानकारी, मण्डल द्वारा निर्मित आवासीय भवनो/व्यवसायिक सम्पत्तियों, लीज रेन्ट की जानकारी, वृत्त रीवा अंतर्गत वर्तमान में चल रहे मण्डल के विकास कार्य संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में हाउसिंग बोर्ड की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुश्री तृप्ति श्रीवास्तव, मुख्य संपदा अधिकारी श्री डी.एस. तोमर, एडिशनल हाउसिंग कमिश्नर श्री शैलेंद्र वर्मा, श्री सुमन सिंह व एन. डी. अहिरवार सहित मंडल के प्रमुख अधिकारीगण शामिल हुए।  

वित्तमंत्री ने विधानसभा में किया ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ का ऐलान, राजस्थान में एक साथ होंगे पंचायत चुनाव

जयपुर. राजस्थान में पंचायत चुनाव विधानसभा चुनावों के साथ होंगे। वित्तमंत्री दिया कुमारी ने बजट पेश करते हुए विधानसभा में ऐलान किया है। वित्तमंत्री ने वन स्टेट वन इलेक्शन की बात कहीं है। उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में एक देश एक चुनाव की घोषणा की है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार ने इसे अमल में ला दिया है। हालांकि, वित्तमंत्री ने ज्यादा खुलकर नहीं बोला है। लेकिन साफ जाहिर है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव विधानसभा चुनावों के साथ ही होंगे। राजस्थान की वित्तमंत्री दिया कुमारी ने रजिस्ट्री-स्टांप ड्यूटी में छूट प्रदान की है। वित्तमंत्री बजट पेश करते हुए कहा रजिस्ट्रेशन शुल्क में पूरी छूट देने की घोषणा की है। शहरों में अधिक जनसंख्या भार वाले क्षेत्रों में कंजेशन कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (TDR) की प्रक्रिया ऑटोमेटेड करने के साथ ही स्टाम्प ड्यूटी की पूरी छूट का ऐलान किया गया है। इसी तरह रजिस्ट्रेशन के पूर्ण शुल्क में छूट देने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही TDR की प्रक्रिया में स्टाम्प ड्यूटी में छूट होगी। एक लाख रोजगार देने की घोषणा राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने बुधवार को अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वित्त मंत्री के रूप में यह बजट पेश किया। उन्होंने युवाओं के रोजगार के लिए कई घोषणाएं भी की। इसके तहत एक लाख रोजगार देने की घोषणा अगले 1 साल के लिए की गई है, जबकि आगामी 4 सालों में 5 लाख नए रोजगार दिए जाएंगे। स्टार्टअप में कॉरपस फंड और इक्विटी फंडिंग के लिए ‘फंड्स का फंड’ बनाए जाने की घोषणा की गई। उपमुख्यमंत्री ने युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए ‘युवा नीति 2024’ की घोषणा की. स्टेट स्किल पॉलिसी और स्टार्टअप को सब कॉन्ट्रैक्ट दिलाने की घोषणा भी बजट में की गई है।

अनियंत्रित बस सड़क किनारे बाउंड्री से टकराई, 14 घायल

सागर गढ़ाकोटा-रहली रोड पर रहली की ओर जा रही बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे 14 लोग घायल हुए हैं। एक महिला को गंभीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि चालक की गलती से हादसा हुआ है। बता दें कि रुद्राक्ष ट्रेवल्स की बस दमोह से गढ़ाकोटा होते हुए रहली अनंतपुरा तक जाती है। रोजाना की तरह बुधवार को भी बस गढ़ाकोटा आने के बाद रहली के लिए रवाना हुई थी। गढ़ाकोटा से करीब 2 किलोमीटर आगे जैसे ही कृषि मंडी के पास पहुंची तो वहां हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है। चलती बस में उसने पानी पीने के लिए जैसे ही पानी की बोतल उठाई और ढक्कन खोलने का प्रयास करने लगा तो इस दौरान बस अनकंट्रोल्ड हो गई। बस सड़क से उतरकर बाउंड्री से टकरा गई। इससे 14 लोग घायल हुए हैं। मौके पर चीख-पुकार मच गई। विज्ञापन सूचना पर थाना गढ़ाकोटा की टीम मौके पर पहुंची एवं एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा ले जाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया है तथा एक महिला जिसको गंभीर चोटें आई हैं, उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि इसमें 14 लोग घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, एक महिला को गंभीर चोट होने के चलते उसे सागर रेफर किया गया है।

राजभवन में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत राज्यपाल ने किया पौधरोपण

रायपुर, राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती पद्मावती देवी की याद में आम का पौधा लगाया। श्री हरिचंदन ने इस मौके पर अपने संदेश में कहा कि पौधरोपण करना सभी के लिए जरूरी है। पूरे विश्व को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। वातावरण का प्रदूषण देश एवं दुनिया के लिए बहुत खतरनाक है विशेषकर कोविड महामारी के बाद इससे खतरा और बढ़ गया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदूषण सभी बीमारियों की जड़ है। इसलिए बीमारियों से बचने के लिए समाज, देश एवं विश्व के वातावरण को प्रदूषण से बचाना होगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे देश में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान शुरू कर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ने के लिए पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पांण्डेय, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्री श्रीनिवास राव एवं राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

हेमा रेंज पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम अभियान में किया पौध-रोपण,लगाए 25 हज़ार पौधे

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत इंदौर जिले में 51 लाख पौधे लगाए जाने का कार्य तेजी से जारी है। प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने महू के समीप भाटखेड़ी में हेमा बुधवार को रेंज परिसर में पौध-रोपण किया। इस अवसर पर एकत्रित ग्रामीणों ने 25 हजार पौधे लगाए। ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में साढे 5 करोड़ पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज बनता है कि इन पौधों की सुरक्षा करें और इन्हें पेड़ बनाए। उन्होंने कहा कि पौधा है तो जल है, जल है तो कल है, जीवन के लिए भी पेड़ अत्यंत जरूरी है। आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित, स्वस्थ तथा बेहतर जीवन के लिए भी पेड़ों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौध-रोपण का यह जन आंदोलन आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर जिले में 51 लाख पौधे लगाए जाने का कार्य तेजी से जारी है। इस महत्वाकांक्षी अभियान में समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी मिल रही है। अब हमने निर्णय लिया है कि इस तरह का अभियान हर वर्ष चलाया जाएगा। इंदौर को हरियाली से आच्छादित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धरती मां की सेवा करना हमारा फर्ज है। हरियाली धरती माता का श्रृंगार है। हमें आगे आकर धरती मां को श्रृंगारित करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना होंगे। उन्होंने कहा कि धरती पर बढ़ते तापमान और वर्षा की कमी पौधे नहीं लगाई जाने से हो रही है। पर्यावरण को अनुकूल बनाने के लिए पौधे लगाए जाएं। कार्यक्रम को सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद सुश्री पाटीदार, पूर्व विधायक श्री अंतर सिंह दरबार, श्री चिंटू वर्मा, श्री सतीश मालवीय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामकरण भाभर, श्री मनोज ठाकुर सहित अन्य जन-प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे। ग्रामीण विकास मंत्री ने भेरूलाल पाटीदार महाविद्यालय महू में किया पौध-रोपण  ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने बुधवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में स्व. भेरूलाल पाटीदार महाविद्यालय महू में  पौध-रोपण किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुश्री उषा ठाकुर और जन-प्रतिनिधिगण मौजूद थे। मंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों एवं जन-प्रतिनिधियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलायी।  विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने बताया कि जितने भी पौधे लगाए जा रहे हैं, उन्हें पोर्टल पर अपलोड कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा लगाये गये पौधे को बड़ा करने का दायित्व भी लें और बड़ा होने तक उनका संरक्षण करें।  

बच्चों की दोनों मिलकर करेंगे परवरिश, राजस्थान-अजमेर में सलाह केंद्र ने दम्पति को एक करवाया

अजमेर. अजमेर जिले के पुष्कर थाना परिसर में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र में बिछड़े जोड़ों को काउंसलिंग के जरिये मिलाया जा रहा है। इसी क्रम में काफी समय से अलग रह रहे एक दंपती की काउंसलिंग कर पूर्व में की गई न्यायालय की कार्रवाई को वापस लेकर फिर से एक साथ रहने के लिए सहमत किया गया। पुष्कर थाने में महिला अधिकारिता विभाग एवं एस.के. शिक्षण एवं सामाजिक विकास संस्थान भरतपुर द्वारा संचालित महिला-सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र पुष्कर की प्रभारी विधि काउंसलर पूजा कुमारी दायमा व सामाजिक कार्यकर्ता कामिनी गुप्ता ने काउंसलिंग कर नागौर जिला निवासी सेठुराम व पुष्कर निवासी मंजु देवी के बीच आपसी समझौता करवाया। जिसके बाद वे दोनों पूर्व में की गई अपनी पुलिस कार्रवाइयों एवं दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा समेत अन्य कानूनी वादों को वापस लेकर अपने चार बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करने को सहमत हो गए। विधि काउंसलर पूजा कुमारी ने दंपती को पुलिस कार्रवाई एवं न्यायालय में चलने वाले वाद के चलते होने वाले लाभ-हानि की जानकारी दी। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता कामिनी गुप्ता ने तलाक के बाद जीवन में आने वाली परेशानियों एवं बच्चों के बिखरते भविष्य के बारे में अवगत कराया। दोनों की काउंसलिंग से दंपती पुन: एक साथ रहने के लिए सहमत हुए और एक-दूसरे को माला पहनाकर साथ रहने का वादा किया।

पति-पत्नी के बीच पिछले एक साल से संबंध नहीं बने थे, गुस्से में पति ने काट डाला अपना प्राइवेट पार्ट

जौनपुर यूपी के जौनपुर से एक हैरान-परेशान कर देने वाला सामने आया है। यहां एक अधेड़ ने पति की नाराजगी के चलते गुस्से में अपना ही प्राइवेट पार्ट काट डाला। पति-पत्नी के बीच पिछले एक साल से संबंध नहीं बने थे। दोनों के बीच बातचीत भी बंद थी। इसी बात से नाराज होकर पति ने यह कदम उठा लिया। प्राइवेट पार्ट कट जाने के बाद अधेड़ पूरी तरह खून से सन गया। इसके बाद भी अधेड़ की पत्नी घर पर नहीं रुकी और अपने मायके जाकर बैठ गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। खून से लथपथ अधेड़ जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन उसे क्षेत्र के चिकित्सालय में ले गए, जहां उसकी हालत अभी भी गंम्भीर बनी हुई है। हालांकि पुलिस को किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई। घटना सुहवल थाना क्षेत्र के एक गाँव की है। ग्रामीणों के मुताबिक 55 वर्षीय एक व्यक्ति राजमिस्त्री का काम करता है। वह अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा है। लोगों का कहना है कि अधेड़ का अपनी पत्नी के साथ पिछले एक-डेढ़ साल से मनमुटाव चल रहा था। दोनों एक ही घर में रहने के बाद भी बातें नहीं करते थे। एक साल से दोनों के बीच कोई संबंध भी नहीं बना था। इसी बात से अधेड़ काफी परेशान रहता था। बुधवार को अधेड़ ने नाराजगी को सुलझाने के लिए पत्नी से बात करनी चाही लेकिन पत्नी ने कोई बात ही नहीं की और उसे झटकार दिया। इसके बाद गुस्से में अधेड़ ने धारदार हथियार से अपना ही प्राइवेट पार्ट काट लिया। प्राइवेट पार्ट कट जाने के बाद अधेड़ खून से लथपथ हो गया। इसके बाद अधेड़ के घर वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन पत्नी उसे अस्पताल में भी देखने नहीं पहुंची और मायके में अपने भाई के तिलक समारोह में शामिल होने चली गई। दो बेटी और एक बेटा, तीनों की हो चुकी है शादी ग्रामीणों ने बताा कि अधेड़ के एक बेटा और दो बेटियां हैं, तीनों की शादी हो चुकी है। अधेड़ गांव में रहकर ही मजदूरी करता है और अपने परिवार का पेट पालता है। इस घटना पर परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अधेड़ की आज से करीब तीस वर्ष पहले जमानियां क्षेत्र के एक गाँव में शादी हुई थी। पत्नी के कारण ही अधेड़ का उसके भाइयों से भी विवाद हो गया था उनसे भी वह अलग ही रह रहा था।  

दावत के बीच मेहमानों के मोबाइल पर आया मैसेज, लड़का पहले से शादीशुदा, स्टेज से भागा दूल्हा, जवाब नहीं दे पाया वर पक्ष

टीकमगढ़ देहात थाना क्षेत्र के कारी तिगैला के पास स्थित यदुवंशी मैरिज गार्डन से एक शादी समारोह चर्चा का विषय बन गया है। यहां विवाह समारोह के दौरान द्वारचार से पहले ही दूल्हा भागता हुआ नजर आया। दरअसल विवाह की तैयारियों के बीच जब खाना-पीना चल रहा था, तभी अचानक दूल्हे की शादी पहले भी हो जाने मैसेज रिश्तेदारों के मोबाइल पर आने लगे। इन मैसेज में पहली शादी के सबूत भी भेजे गए। जवाब नहीं दे पाया वर पक्ष इस खुलासे के बाद जब युवक और उसके पिता से लड़की पक्ष ने कई सवाल किए, लेकिन वर पक्ष इसका जवाब नहीं दे सके। इसके बाद वधु पक्ष से लड़की के भाई ने देहात थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की तो पुलिस ने दूल्हा बनने वाले युवक और उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। ये है पूरा मामला लड़की पक्ष उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में जाखलौन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। लड़की के भाई ने पुलिस को बताया कि कारी के रहने वाले अरविंद पुत्र लालाराम विश्वकर्मा से करीब 4 माह पहले से ही उसकी बहन की शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। भाई ने बताया कि बातचीत के बाद बहन की शादी कारी के रहने वाले अरविंद विश्वकर्मा से 9 जुलाई 24 की तय हुई। शादी तय होने के बाद लड़की पक्ष के लोग कारी तिगैला के पास स्थित मैरिज गार्डन में पहुंच गए, जहां पर मंडप और जयमाला के लिए स्टेज सज चुका था और खाना शुरू हुआ। लेकिन जयमाला होने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया। पहली शादी का सर्टिफिकेट व फोटो वायरल शादी समारोह के दौरान ही रिश्तेदारों के मोबाइलों में अरविंद की पूर्व में शादी होने के प्रमाण वाट्सअप पर प्रसारित होने लगे। इसमें 2021 में उज्जैन की रहने वाली एक लड़की के साथ अरविंद विश्वकर्मा की शादी होने की फोटो, मैरिज सर्टिफिकेट, आर्य समाज मंदिर का प्रमाण पत्र और रसीदें जैसे ही लड़की पक्ष के रिश्तेदारों के मोबाइल में आईं, तो वह आश्चर्यचकित रह गए। लड़की के भाई ने कहा, सोने की चेन और बाइक मांगी लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि अरविंद के पिता लालाराम विश्वकर्मा ने सोने की चेन, दहेज में अलमारी, कूलर, सोफा, पलंग, बाइक की मांग की थी। इसके बाद ही लगुन लेकर पहुंचने पर सामग्री के अलावा 2100 रुपये दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक और उसके पिता पूर्व की शादी की बात न बताकर छल व धोखा देकर दहेज के रूप में आर्थिक लाभ लेने के लिए मेरी बहन से दूसरी शादी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि शादी की तैयारी और बसों के खर्चों सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्च आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी अरविंद विश्वकर्मा और उसके पिता लालाराम विश्वकर्मा के विरुद्ध धारा 318 (2), 318(4) बीएनएस के साथ ही दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में केंद्रीय मंत्री खट्टर का राहुल गांधी के हिंदू हिंसक होते है बयान पर तीखा वार: मनोहर लाल खट्टर

रायपुर केंद्रीय ऊर्जा, आवास व शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रायपुर में आयोजित भाजपा की वृहद प्रदेश कार्यसमिति में राहुल गांधी के हिंदू हिंसक होते है वाले बयान पर करारा प्रहार किया और कहा है हिंदू हिंसक होते तो ,श्री राम मंदिर बनने में 500 साल नही लगते।श्री खट्टर ने कहा  कि महज 99 सीटें  जीतकर कांग्रेस भ्रामक आंकड़े पेश करके झूठ बोलकर अमर्यादित बाते कर रही है। श्री खट्टर ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस आज केंद्र की राजग सरकार को अल्पमत की सरकार बताकर झूठ बोल रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि 2004 और 2009 में यूपीए की सरकार में कांग्रेस ने क्रमशः 145 और 206 सीटें हासिल की थी जबकि यूपीए को 225 और 262 सीटें मिला थी। अल्पमत की इन सरकारों को थर्ड फ्रंट ने समर्थन दिया था। जबकि आज एनडीए 293 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार है जिसमें भाजपा की 240 सीट हैं। श्री खट्टर ने बुधवार को यहां पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्य समिति बैठक का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने कहा कि 293 सीट को अल्पमत बताना कांग्रेस के झूठ बोलते की पॉलिसी का हिस्सा है। प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ लेने को ऐतिहासिक घटना बताते हुए श्री खट्टर ने कहा कि पंडित नेहरू के समय लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना चुनौतीपूर्ण नहीं होता था। लेकिन आज चुनौती पूर्ण स्थितियों में श्री मोदी का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना मायने रखता है। श्री खट्टर ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस दरअसल पिछले दो चुनाव में विपक्षी दल की मान्यता भी प्राप्त नहीं कर पा रही थी, इस बार 99 सीटों के साथ मान्यता प्राप्त विपक्ष का दर्जा मिलने को ही अपनी जीत मान रही है। जनता ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और एनडीए के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। छत्तीसगढ़ की चर्चा करते हुए श्री खट्टर ने 2003, 2008, 2013 के बाद 2023 में भाजपा की जीत और 2024 के लोकसभा चुनाव चुनाव में 11 में से 10 सीटों पर शानदार जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि भाजपा के लिए छत्तीसगढ़ सुनहरे भविष्य के अवसर संवारने वाला प्रदेश है। बीते लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को किसी भी राज्य में सफलता नहीं मिली है। इन सभी में एनडीए की सरकार बनी है। 13 प्रदेशों में कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं चुना गया है। इसके बाद भी कांग्रेस सरकार बनाने की खुशफहमी में जी रही है। श्री खट्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने शराबबंदी, कर्ज माफी के वादे किए लेकिन पूरे नहीं किये। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देने का वादा किया लेकिन वह भी अब बीजेपी सरकार ने पूरा किया। इस प्रकार देश और प्रदेश कांग्रेस ने केवल झूठ बोला। संविधान बदल देने और आरक्षण खत्म करने का झूठा फैलाया। जब ये झूठ नहीं चल पाए तो अब हिंदुओं को हिंसक बताने और राम मंदिर आंदोलन को हराने जैसी बातें कर रही है। विश्व में सर्वाधिक सहिष्णु हिन्दू ही है। यदि ऐसा नहीं होता तो भगवान राम का मंदिर बननेे में 500 साल नहीं लगता। हमने धारा 370 हटाने की प्रक्रिया भी शांतिपूर्ण निपटाई है। कांग्रेस शासन काल में होने वाले जातीय और सांप्रदायिक दंगे भाजपा शासन काल में बंद हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने कहा कि दरअसल विपक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का भय सता रहा है। यदि इनकी सत्ता रही तो जातीय और सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर तुष्टिकरण की राजनीति का विपक्षी एजेंडा और मंसूबा पूरा नहीं होगा। श्री खट्टर ने कहा कि आने वाला समय हमारे लिए बड़ी जिम्मेदारी का है केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ, लाभार्थियों को मिल रहा है, उसे लेकर घर-घर जाए और भाजपा के प्रति व्यक्ति विश्वास को और मजबूत बनाएं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के सभी मापदंड हमें पूरे करने हैं। विधानसभा के साथ ही लोकसभा की जीत हमारी जीत मायने रखती है और हम सब इस गौरव के साथ आगे बढ़े। विधानसभा और लोकसभा में भाजपा में कांग्रेस को चारों खाने चित्त किया:किरण देव इससे पूर्व अपने प्रास्ताविक स्वागत भाषण में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटों पर जीत हासिल की और लोकसभा में मत प्रतिशत बढ़कर 52.6 प्रतिशत मत लेकर 68 विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक बढ़त बनाई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए श्री देव ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में सरकार बननेे के बाद अब अपने वचन जो पूरे किए जा रहे हैं उसे लेकर लोगों तक पहुंचना है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब निर्धारित कार्य योजना के क्रियान्वयन में सभी पदाधिकारी नेता कार्यकर्ता सहभागी बने। कुछ महीने बाद निकाय और पंचायत चुनाव में हमें शत प्रतिशत जीत हासिल के लक्ष्य को सामने रखना है। श्री देव ने कहा कि शीर्ष पर पहुंचकर शीर्ष पर बने रहना भी बड़ी चुनौती है यह बात ध्यान में रखकर हम सब अपनी जिम्मेदारी और सक्रिय भूमिका निर्माण करना है। शोक प्रस्ताव में भाजपा के दिवंगत नेताओ व कार्यकर्ताओं को दी गई श्रद्धांजलि भाजपा बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बैठक में शोक प्रस्ताव रखा और भाजपा नेताओं और उनके परिजनों के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में सैनिकों, अर्द्ध सैनिक बल व सुरक्षा बलों के जवानों की शहादत को नमन कर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गई। मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर , केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रस्तुत किया बधाई प्रस्ताव  केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री पद पर लगातार तीसरी बार आसीन होने पर बधाई प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि 2014, 2019 और 2024 के तीनों लोकसभा चुनाव में अलग-अलग परिस्थितियों थी। 2014 में जहां कांग्रेस ने यूपीए सरकार के प्रति आक्रोश था वही 2019 और 2024 के चुनाव में भाजपा ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां के आधार पर जीत हासिल की। यह असाधारण है यह सब भाजपा के श्रेष्ठ … Read more

शंभू बॉर्डर खुलवाने के लिए हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिये गए: हाईकोर्ट

चंडीगढ़ किसान आंदोलन के कारण 5 महीने से बंद शंभू बॉर्डर के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को बॉर्डर से बैरिकेड हटाने के आदेश दिए हैं और एक हफ्ते के भीतर शंभू बॉर्डर खोलने को कहा है। शंभू बॉर्डर खुलवाने के लिए हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिये गए। इसके साथ ही अदालत ने हरियाणा सरकार से कहा है कि वह किसानों को दिल्ली की तरफ जाने दें। लोकतंत्र में किसानों को हरियाणा में घुसने या घेराव करने से नहीं रोका जा सकता हाईकोर्ट ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण है। किसानों की मांग केंद्र सरकार से है इसलिए उन्हें दिल्ली की तरफ जाने की छूट दे देनी चाहिए। सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने कहा कि अगर वे शंभू बॉर्डर से बैरिकेड हटा देते हैं तो किसान अंबाला में घुस जाएंगे और एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे क्योंकि उन्होंने ऐसी घोषणा कर रखी है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि वर्दी वालों को घबराना नहीं चाहिए। लोकतंत्र में किसानों को हरियाणा में घुसने या घेराव करने से नहीं रोका जा सकता। किसान नेताओं ने कियाफैसले का स्वागत वहीं हाई कोर्ट के इस फैसले का किसानों ने स्वागत किया है। किसान नेता मनजीत राय ने कहा कि हमें अभी आदेश की कॉपी नहीं मिली, लेकिन इस फैसले का स्वागत करते हैं। हम बार-बार पूछ रहे हैं कि किस संविधान और कानून के तहत सड़क पर दीवारें बनाई गईं। सरकार ने लोकतंत्र को दरकिनार कर यह सड़कें बंद की थी। यह आम जनता, किसानों और व्यापारियों की राजधानी जाने की भावनाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि हम यहां नहीं बैठना चाहते, हम दिल्ली जाना चाहते हैं। हम इस बारे में मीटिंग कर अगली रणनीति तय करेंगे। भुखमरी के कगार पर आ गए दुकानदार, व्यापारी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने हाईकोर्ट में शंभू बॉर्डर खुलवाने को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। शांडिल्य ने जनहित याचिका में बताया कि 5 महीने से नेशनल हाईवे 44 बंद पड़ा है। अंबाला के दुकानदार, व्यापारी, रेहड़ी फड़ी वाले भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। शंभू बॉर्डर बंद होने के कारण सरकारी बसों को रूट डायवर्ट किया हुआ है, जिससे तेल का खर्च बढ़ रहा है। अंबाला व शंभू के आसपास के मरीज बॉर्डर बंद होने के कारण दिक्कत में है। एंबुलेंस के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला व पटियाला जिला का छोटा बड़ा काम बंद हो चुका है। यह हाईवे पंजाब हिमाचल, जम्मू कश्मीर को जोड़ता है। इसके बंद होने से न सरकारों को भी नुकसान हो रहा है। याचिका में पंजाब व हरियाणा सरकार सहित किसान नेता स्वर्ण सिंह पंढेर व जगजीत सिंह डल्लेवाल को भी पार्टी बनाया था। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet