LATEST NEWS

उन्‍नाव हादसा: 18 लोगों की मौत पर CM योगी ने गहरा दुख जताया

उन्‍नाव उन्‍नाव में लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह टैंकर से टक्‍कर के बाद स्‍लीपर बस सवार 18 लोगों की मौत पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गहरा दुख जताया है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है। ऐसी आकस्मिक मृत्यु का शिकार हुए लोगों के परिवार के सदस्यों के प्रति मैं गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त करती हूंं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। सीएम योगी ने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने को कहा है। उधर, प्रशासन दुर्घटना में मारे गए लोगों की शिनाख्त की कोशिशों में जुटा है। अब तक दो मृतकों की पहचान की जा सकी है। इसके साथ ही प्रशासन ने 19 घायलों की एक सूची भी जारी की है। बता दें कि बिहार के मोतिहारी जिले से मंगलवार की शाम पांच बजे एक स्‍लीपर बस दिल्‍ली के भजनपुरा के लिए रवाना हुई थी। बुधवार की सुबह 5 बजे के करीब यह बस उन्‍नाव जिले में बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा -लखनऊ एक्‍सप्रेस-वे पर गढ़ा गांव के पास पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि बस का ड्राइवर काफी लापरवाही से ड्राइविंग कर रहा था। उसने दूध के टैंकर को बाईं ओर से ओवरटेक करने की कोशिश की। इस कोशिश में बस टैंकर से जा टकराई। टक्‍कर में बस का करीब आधा हिस्‍सा बीच बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया। बस और टैंकर दोनों एक्‍सप्रेस वे पर पलट गए। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को किसी तरह बस से निकालकर अस्‍पताल पहुंचाया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीएम ने अधिकारियों को दिया ये आदेश इस बड़े सड़क हादसे पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गहरा दु:ख जताया है। उन्‍होंने अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहकर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों के इलाज की समुचित व्‍यवस्‍था करने का निर्देश दिया है। मुख्‍यमंत्री ने अपने एक्‍स अकाउंट में एक पोस्‍ट में लिखा- ‘ ‘जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।” इन मृतकों की हुई शिनाख्‍त हादसे में मारे गए लोगों में एक बच्‍चा, तीन महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। इन लोगों की शिनाख्‍त हुई-   1-बिहार प्रांत जिला शिवगढ के ब्लाक रोड नगर पंचायत सेवपुर वार्ड नंबर 3 के रहने वाले दीपक कुमार (27) पुत्र लाखन लाल साहा 2-बिहार जिला शिवगढ़ के लालगढ़ छावनी मकसूदपुर वार्ड नंबर 8 के रहने वाले शिव दयाल पंडित (28) पुत्र कामेश्वर पंडित 3-बिहार जिला मोतीहारी के केनारा गांव निवासी मोहम्मद अशफाक आलम (45) पुत्र मोहम्मद सफी उल्लाह 4-बिहार जिला मोतीहारी के केनारा गांव निवासी मुनचुन खातून (38) पत्नी मोहम्मद अशफाक 5-बिहार जिला मोतीहारी के केनारा गांव निवासी मोहम्मद सुहेल (3) पुत्र मोहम्मद अशफाक 6-बिहार जिला मोतीहारी के केनारा गांव निवासी गुलनाज (13) पुत्री मोहम्मद अशफाक 7-बिहार जिला मोतीहारी निवासी मोहम्मद एलियास (35) पुत्र मोहम्मद सफीउल्लाह 8-बिहार जिला मोतीहारी निवासी कमरून निशा (30) पत्नी मोहम्मद एलियास 9-बिहार जिला मोतीहारी के मुरदाचक पीएस पिपरा कोठी निवासी सलीम (28) पुत्र मोहम्मद असलम 10-बिहार जिला शिवगढ़ फुलकहन के रामपुर केशो वार्ड नंबर 6 निवासी मुर्तजा (53) पुत्र मोहम्मद जैनुल हक 11-बिहार जिला शिवगढ़ थाना पिपरारी के पकरी गांव निवासी भरत राय (45) पुत्र राम विजय राय 12-बिहार जिला सीतागढ़ी थाना बैरगनिया के जमुआ वार्ड नंबर 10 निवासी सोनी खान (31) पत्नी इसराइल 13-बिहार जिला पूर्वी चम्पारन थाना फेनहरा वार्ड नंबर 11 निवासी सोनू (25) पुत्र सफी मोहम्मद ये हैं घायल हादसे में घायल लोगों को जिला अस्‍पताल रेफर किया गया है। प्रशासन ने उनकी ये लिस्‍ट जारी की है- 1-दिलशाद पुत्र असफाक 17 वर्ष  निवासी डोंलड़ी मोदीपुरम मेरठ 2.साहिल पुत्र असफाक पता डोल्डी मोदीनगर मेरठ 3.कुमाभान पुत्री नसरुल्ला 29 वर्ष निवासी मनीकरीम पेनाटा दिल्ली 4.शलीम पुत्र मोहमद असलम 28 वर्ष निवासी पिनारा कोठी पिपरा सिटी मोतिहारी बिहार 5.चांदनी पत्नी शमसाद 20 वर्ष भजनपुरा दिल्ली 6. सबाना पत्नी शहजाद 40 वर्ष भजनपुरा दिल्ली 7. नगमा पुत्री शहजाद 18 वर्ष निवासी भजनपुरा दिल्ली 8. मोहमद सद्दाम पुत्र खुर्शीद 30 वर्ष निवासी मोहल्ला गंज तरियानी जनपद शिवगढ़ 9. रजनीश कुमार 24 वर्ष पुत्र विनय कुमार निवासी जहागीर पुर श्यामपुर मतहा जनपद शिवहर 10. राजदिवसा प्रसाद पुत्र जैईसा निवासी जंमुआ वगिनिया  सीतामढ़ी 11. लालबाबू दास पुत्र रामसूरत 54 वर्ष निवासी हिरौता हिरममा जनपद शिवहर 12. राम प्रवेश कुमार पुत्र लालबाबु दास निवासी हिरौता हिरम्मा शिवहर 13. भारत भूषण कुमार पुत्रु लालबाबू दास हिरौता हिरम्मा शिवहर 14. शकील पुत्र अब्दुल वजीर 15 वर्ष निवासी बस्ती ख्वाजा मीरदर्द  कमला मार्केट दिल्ली 15. तौफीक पुत्र अब्दुल वजीर पता बस्ती ख्वाजा कमला मार्केट दिल्ली 16. मुन्नी खातून पत्नी मोहमद वजीर 40 वर्ष  निवासी बस्ती ख्वाजा कमला मार्केट दिल्ली 17. उरसेद पुत्र वजीर निवासी चांदनी चौक काजी हाउस दिल्ली 18. नीतू पुत्र राजेंद्र निवासी मनहरा निवासी शाहपुर भतहा शिवहर 19. संतोष कुमार पुत्र राजूराम निवासी अम्बा सैक कैवी पिपरानी शिवहर प्रशासन ने जारी की हेल्‍पलाइन हादसे से प्रभावित लोगों के बारे में जानकारी के लिए प्रशासन ने हेल्‍पलाइन और टोल फ्री नंबर जारी किए हैं।ये इस प्रकार हैं- 1. 0515-2970766 2. 0515-2970767  3. टोल फ्री नंबर 1077 4. 9651432703 5. 9454417447 6. 8081211297  

सोनी सब के शो ‘वंशज’ में नजर आयेंगे सुदेश बेरी

  मुंबई, बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सुदेश बेरी, सोनी सब के शो ‘वंशज’ में काम करते नजर आयेंगे। जानेमाने अभिनेता सुदेश बेरी ने शो वंशज में एक अनुभवी व्यावसायी और तलवार परिवार के मुखिया, अमरजीत तलवार की भूमिका में कदम रखा है। भानुप्रताप महाजन का पूर्व व्यावसायिक साझेदार होने के नाते, अमरजीत पिछले विवादों के कारण महाजन परिवार को अपना कट्टर दुश्मन मानता है। अमरजीत का किरदार कहानी में साज़िश के पहलू को और भी प्रबल बना देगा, जिससे दोनों परिवारों के बीच की प्रतिद्वंद्विता बढ़ जाएगी, और लंबे समय से दबे रहस्य उजागर होंगे, जिससे उनके बीच के संबंध बदलने का खतरा भी पैदा हो जाएगा। वंशज के नए अध्याय में, अमरजीत का मजबूत रवैया और पुरानी बातों का बदला लेने का दृढ़ संकल्प युविका के लिए बड़ी चुनौतियां पेश करेगा। अमरजीत के आने से न केवल उनके परिवारों के बीच प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी बल्कि कुछ छिपे हुए सच भी सामने आएंगे। सुदेश बेरी ने कहा, मैं वंशज में अमरजीत तलवार की डायनेमिक भूमिका निभाने के लिए रोमांचित हूं। इस जटिल किरदार से मुझे एक अभिनेता के तौर पर आकर्षक चुनौती मिली है। मैं अमरजीत की भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हूं, जो भले ही काफी करिश्माई और आकर्षक किरदार है, लेकिन फैसला लेने के मामले में बहुत ही शानदार और निर्दयी है। मेरे किरदार के आने से कहानी एक नया मोड़ लेने के लिए तत्पर हो गई है, और दर्शकों को ऐसी नई प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी जो युविका और महाजन परिवार के लिए बड़ा खतरा बन जाएगी। वंशज को दर्शकों ने खूब सराहा है, और मैं शो को नए स्तर पर ले जाने के लिए उत्सुक हूं। वंशज हर सोमवार से शनिवार शाम 7 बजे और रात 10 बजे, सोनी सब पर प्रसारित होता है।  

बिग बॉस: ये कंटेस्टेंट फिजिकल वायलेंस के कारण शो से निकाले गए

जानिए ‘बिग बॉस’ में कब-कब हुई हिंसा और किसे मिली क्या सजा रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ पिछले कई साल से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इसका पहला सीजन साल 2006 में ऑनएयर हुआ था। शो की पॉप्युलैरिटी को देखते हुए कोरोना काल में इसका ओटीटी वर्जन भी लॉन्च किया गया, जिसका तीसरा सीजन इस समय जियो सिनेमा एप पर स्ट्रीम होता है। इस शो के कई नियम हैं, जिनमें सबसे बड़ा नियम हिंसा का नियम है। किसी भी सूरत में आप किसी अन्य कंटेस्टेंट्स के पर हाथ नहीं उठा सकते हैं। इस नियम का उल्लंघन कई सीजन में हुआ भी तो बिग बॉस ने इसकी कड़ी सजा सुनाई। उस कंटेस्टेंट्स को शो से ही निकाल बाहर किया, लेकिन अब समय के साथ-साथ सहूलियत के हिसाब से इस नियम में बदलाव भी देखने को मिला है। हालांकि, दर्शकों को ये बदलाव बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। उनका आज भी यही मानना है कि अगर शो का कोई सदस्य रूल्स तोड़ता है तो उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो ये शो के लिए भी काफी बड़ा धब्बा है। खैर। हम आपको इस रिपोर्ट में ये बताने जा रहे हैं कि अब तक किन सदस्यों ने नियम तोड़े हैं और उन्हें क्या सजा मिली है 1. अरमान मलिक और विशाल पांडे का थप्पड़ कांड शुरुआत अरमान मलिक और विशाल पांडे से ही करते हैं, जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे ने कथित तौर पर यूट्यूबर अरमान मलिक को लेकर ओछी बात की, जिसके बाद अरमान का पारा हाई हो गया है और उन्होंने विशाल को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। इस वाकिये को देख हर कोई दंग रह गया। और अरमान को सजा क्या मिली? बिग बॉस ने घरवालों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई। उनसे पूछा गया कि क्या अपनी बीवी के लिए ऐसी बातें सुनकर कोई पति इस तरह से रिएक्ट करेगा? सभी ने हां में जवाब दिया और अरमान को मेकर्स ने बचा लिया और सजा के तौर पर सिर्फ पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया है। 2. कमाल आर खान उर्फ केआरके और रोहित वर्मा टीवी वाले बिग बॉस के सीजन ‘3’ में कमाल आर खान उर्फ केआरके ने रोहित वर्मा पर बोतल फेंक दी थी, जो कि शमिता शेट्टी को जाकर लगी थी। सिर्फ इतनी सी बात के लिए भी मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर कर दिया था। और अब तो तमाचा मार देने पर भी किसी का कुछ नहीं बिगड़ता। हां, बस आप बिग बॉस और मेकर्स के फेवरेट हों या शो को टीआरपी दे रहे हों तो बात अलग है। 3. कुशाल टंडन और वीजे एंडी ‘बिग बॉस सीजन 7’ में कुशाल टंडन को भी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, क्योंकि उन्होंने वीजे एंडी पर हमला करने की कोशिश की थी। 4. एजाज खान और अली कुली मिर्जा ‘बिग बॉस 8’ में एजाज खान ने अली कुली मिर्जा पर अटैक करने की कोशिश की थी। और नियम का उल्लघंन करने के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था। 5. स्वामी ओम ने फेंका था यूरिन ‘बिग बॉस 10’ में तो जो हुआ, वो किसी सीजन में नहीं हुआ था। स्वामी ओम ने वीजे बानी और रोहन मेहरा पर यूरिन फेंका था। मेकर्स ने तुरंत एक्शन लिया और उन्हें घर से बाहर निकाल फेंका। 6. सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के खिलाफ नहीं लिया एक्शन ‘बिग बॉस सीजन 13’ के बाद से काफी कुछ बदला। ये बिग बॉस के इतिहास का सबसे हिट सीजन था और अभी भी है। इसमें सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच बहुत बार झगड़ा हुआ था। धक्का-मुक्की भी हुई। फिर भी मेकर्स ने कोई एक्शन नहीं लिया। 7. विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुल्ली ‘बिग बॉस 13’ में विशाल आदित्य सिंह पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली ने अटैक किया था। उन्हें पैन से बुरी तरह से मारा था। इसके बाद इन्हें जेलनुमा बॉक्स में बंद कर दिया था और फिर मधुरिमा को निकाल दिया गया था। 8. अर्चना गौतम और शिव ठाकरे ‘बिग बॉस 16’ में अर्चना गौतम ने शिव ठाकरे के गले पर नाखून चुभा दिया था। निशान काफी गहरे थे। अर्चना को एक माफी देकर शो में वापस ले आए थे। 9. अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल ‘बिग बॉस 17’ में अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल को थप्पड़ मार दिया था। मेकर्स ने अभिषेक को एविक्ट कर दिया, लेकिन जनता का सपोर्ट मिलने के बाद होस्ट सलमान खान उन्हें शो में वापस ले आए। 10. जीशान खान और प्रतीक सहजपाल ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 1’ की बात करें तो जीशान खान ने प्रतीक सहजपाल को एक टास्क के दौरान धक्का मार दिया था, जिसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। 11. उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल के बीच हाथापाई हुई, धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद उमर को शो से निकाल दिया। होस्ट सलमान खान ने कहा कि उन्हें कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। उमर, ‘बिग बॉस 13’ कंटेस्टेंट आसिम रियाज के भाई हैं। 12. प्रियांक शर्मा और आकाश ददलानी ‘बिग बॉस 11’ में आकाश ददलानी ने विकास गुप्ता की सेक्शुएलिटी पर कॉमेंट किया था, जिसके बाद प्रियांक शर्मा ने विकास को सपोर्ट किया। प्रियांक अपना आपा खो बैठे और उन्होंने आकाश को तमाचा मार दिया। इस वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया। 13. आपत्तिजनक शब्दों के लिए प्रियंका जग्गा आउट प्रियंका जग्गा की घिनौनी हरकतों ने 10वें सीजन में सलमान खान को नाराज कर दिया था। जब उन्होंने लोपामुद्रा राउत और मनु पंजाबी की दिवंगत मां के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया तो सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाई।

रानी कमलापति-पुणे एक्सप्रेस सहित 33 ट्रेनें कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल रेल यात्रियों के लिए बेहद जरूरी सूचना है. रेलवे के बेहद व्यस्त भुसावल-खंडवा रेल खंड के बीच गेज परिवर्तन और यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है. इस दौरान 14 से 23 जुलाई के बीच अप और डाउन की 33 ट्रेनें निरस्त रहेंगी. रेलवे का कहना है कि इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियों के परिचालन में गतिशीलता आएगी. इस कार्य के दौरान पश्चिम-मध्य रेल से प्रारंभ या टर्मिनेट होने वाली और गुजरने वाली प्रभावित रेलगाड़ियां का विवरण शेयर किया हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो. निरस्त होने वाली रेलगाड़ियां 1. दिनांक 14 से 22 जुलाई 2024 तक भुसावल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11115 भुसावल-इटारसी एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 2. दिनांक 14 से 22 जुलाई 2024 तक इटारसी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11116 इटारसी-भुसावल एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 3. दिनांक 14 से 22 जुलाई 2024 तक भुसावल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 19013 भुसावल-कटनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 4. दिनांक 15 से 23 जुलाई 2024 तक इटारसी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 19014 कटनी-भुसावल एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 5. दिनांक 14 एवं 21 जुलाई 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02185 रीवा-सीएसएमटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी. 6. दिनांक 15 एवं 22 जुलाई 2024 को सीएसटीएम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02186 सीएसएमटी-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी. 7. दिनांक 14 एवं 21 जुलाई 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02132 जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी. 8. दिनांक 15 एवं 22 जुलाई 2024 को पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी. 9. दिनांक 15, 17 एवं 20 जुलाई 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या12187 जबपुर-सीएसएमटी गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 10. दिनांक 16, 18 एवं 21 जुलाई 2024 को सीएसटीएम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12188 सीएसएमटी-जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 11. दिनांक 20 जुलाई 2024 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22172 रानी कमलापति-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 12. दिनांक 21 जुलाई 2024 को पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22171 पुणे-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 13. गाड़ी संख्या 01025 दादर-बलिया एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024, 17.07.2024, 19.07.2024 एवं 22.07.2024 को निरस्त रहेगी. 14. गाड़ी संख्या 01026 बलिया-दादर एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2024, 19.07.2024, 21.07.2024 एवं 24.07.2024 को  निरस्त रहेगी. 15. गाड़ी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 16.07.2024, 18.07.2024, 20.07.2024 एवं 21.07.2024 को निरस्त रहेगी. 16. गाड़ी संख्या 01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16.07.2024, 18.07.2024, 20.07.2024, 22.07.2024 एवं 23.07.2024 तक निरस्त रहेगी. 17. गाड़ी संख्या 04715 बीकानेर-साईंनगर शिर्डी एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 13.07.2024 एवं 20.07.2024 को निरस्त रहेगी. 18. गाड़ी संख्या 04716 साईंनगर शिर्डी-बीकानेर एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024 एवं 21.07.2024 को निरस्त रहेगी. 19. गाड़ी संख्या 05289 मुजफ्फरपुर-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 13.07.2024 एवं  23.07.2024 को निरस्त रहेगी. 20. गाड़ी संख्या 05290 पुणे-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024 एवं  22.07.2024 को निरस्त रहेगी. 21. गाड़ी संख्या 05326 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 19.07.2024 को निरस्त रहेगी. 22. गाड़ी संख्या 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024 से 21.07.2024 तक निरस्त रहेगी. 23. गाड़ी संख्या 12168 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16.07.2024 से 23.07.2024 तक निरस्त रहेगी. 24. गाड़ी संख्या 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 15.07.2024, 16.07.2024, 18.07.2024, 19.07.2024, 20.07.2024 एवं 21.07.2024 को निरस्त रहेगी. 25. गाड़ी संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024, 16.07.2024, 17.07.2024, 19.07.2024, 20.07.2024, 21.07.2024 एवं 22.07.2024 को निरस्त रहेगी. 26. गाड़ी संख्या 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2024 को निरस्त रहेगी. 27. गाड़ी संख्या 15068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 19.07.2024 को निरस्त रहेगी. 28. गाड़ी संख्या 15547 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024 को निरस्त रहेगी. 29. गाड़ी संख्या 15548 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2024 को निरस्त रहेगी. 30. गाड़ी संख्या 22455 साईंनगर शिर्डी-कालका एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से  दिनांक 16.07.2024, 20.07.2024 एवं 23.07.2024 को निरस्त रहेगी. 31. गाड़ी संख्या 22456 कालका-साईंनगर शिर्डी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 18.07.2024 एवं 21.07.2024 को निरस्त रहेगी. 32. गाड़ी संख्या 82355 पटना-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 17.07.2024 एवं 21.07.2024 को निरस्त रहेगी. 33. गाड़ी संख्या 82356 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16.07.2024, 19.07.2024 एवं 23.07.2024 को निरस्त रहेगी. पश्चिम मध्य रेल के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि यात्री कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस या 139 की मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें.

दक्षिणी इलाकों में होगी जोरदार बारिश, राजस्थान के 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

जोधपुर. राजस्थान के दक्षिणी इलाकों में आज अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं, मौसम विभाग ने 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मानसून की टर्फ लाइन आज दक्षिण राजस्थान से होकर गुजर रही है। बीते 24 घंटों में जयपुर के कालवाड़ और सांभर में जोरदार बारिश हुई। राजस्थान में आज नागौर, सीकर, झुंझुनू, पाली और जोधपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा वर्षा जयपुर ग्रामीण में हुई है। यहां कालवाड़ में 93 एमएम तथा सांभर में 73 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। शेष राजस्थान में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 11 जुलाई को मानसून टर्फ लाइन के हिमालय की ओर जाने से भारी बारिश में कुछ कमी होने की संभावना है। इससे भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व शेष भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

सतना में एक परिवार के चार सदस्यों डेड बॉडी मिलने से फैली सनसनी

  सतना  सतना के ही ग्राम तिघरा से किराए के घर में रहने के लिए परिवार आया था, क्‍या पता था सतना में आज उनके जीवन का अंतिम दिन होगा। पति-पत्‍नी के अलावा दो बेटों को भी नहीं छोड़ा। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर और महिला और दोनों बेटों के घर में ही पड़ रहे। नजीराबाद में हरदौल बाबा मंदिर के पास कैदी प्रजापति के घर पर कमरा किराए पर लिया था। एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मामला संदिग्‍ध है मौके पर पहुंचे एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मामला संदिग्‍ध है। हर बिंदु को ध्‍यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपितों ने धारदार हथियार से चारों की हत्‍या की है। संगीता चौधरी के साथ ही उसके दो बेटों निखिल और ऋषभ चौधरी को भी मौत के घाट उतार दिया। पति राकेश चौधरी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। राकेश चौधरी सतना में रहकर मजदूरी करता था सतना के पास ग्राम तिघरा के रहने वाले राकेश चौधरी सतना में रहकर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। कल ही यह परिवार नजीराबाद में रहने के लिए आया था। एसपी आशुतोष गुप्ता भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। मौत का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस जांच कर रही है।

दक्षिण अफ्रीका से भारत ने मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर की

चेन्नई  पूजा वस्त्राकर और राधा यादव की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने तीसरे और अंतिम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 55 गेंद शेष रहते हुए 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर की। तेज गेंदबाज वस्त्राकर (13 रन पर चार विकेट) ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए चार जबकि बाएं हाथ की स्पिनर राधा (छह रन पर तीन विकेट) ने तीन विकेट चटकाए जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 17.1 ओवर में 84 रन पर ढेर हो गई। भारत ने 10.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 88 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। स्मृति मंधाना 40 गेंद पर 54 रन और शेफाली वर्मा 25 गेंद पर 27 रन बनाकर नाबाद रही। दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच 12 रन से जीता था जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था। भारत ने इससे पहले वनडे श्रृंखला में 3-0 से जीत दर्ज करने के अलावा एकमात्र टेस्ट मैच भी अपने नाम किया था। मंधाना ने अयोबांगा खाका पर दो चौके लगाकर शुरुआत की। इसके बाद दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने सहजता से रन बटोरे। भारत में पावर प्ले में 40 रन बनाए। इसके बाद मंधाना दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी हो गई। मंधाना ने नेदिन डि क्लर्क पर दो चौके और विजयी छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और दो छक्के लगाए। शेफाली ने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। जब वह 24 रन पर थी तब उन्हें जीवनदान भी मिला। इससे पहले भारत की तरफ से वस्त्राकर और राधा के अलावा अरुंधति रेड्डी (14 रन पर एक विकेट), श्रेयंका पाटिल (19 रन पर एक विकेट) और दीप्ति शर्मा (20 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज तेजमिन ब्रिट्स (20) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाई। भारत ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद टीम ने कप्तान लॉरा वोलवार्ट (09) और मारिजेन कैप (10) के विकेट गंवाकर पावर प्ले में 39 रन जोड़े। वोलवार्ट ने वस्त्राकर के पहले ही ओवर में चौके के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छह हजार रन पूरे किए। वोलवार्ट और ब्रिट्स ने संजीवन संजना पर भी चौके मारे। ऑफ स्पिनर श्रेयंका ने वोलवार्ट को अरुंधति के हाथों कैच कराके भारत को पहली सफलता दिलाई। कैप ने श्रेयंका के ओवर में दो चौके मारे लेकिन वस्त्राकर के अगले ओवर में मिडविकेट पर शेफाली वर्मा को कैच दे बैठीं और इस तेज गेंदबाज की 50वीं शिकार बनीं। ब्रिट्स ने श्रेयंका पर दो और चौके मारे लेकिन ऑफ स्पिनर दीप्ति की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में हवा में शॉट खेल गईं और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मिड ऑफ पर शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। एनेके बॉश और क्लो ट्रॉयोन ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने 10वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। वस्त्राकर ने बॉश (17) को पगबाधा करके दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया। दो गेंद बाद नेदिन डि क्लर्क (00) भी वस्त्राकर की गेंद को विकेटों पर खेल गईं जिससे दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 61 रन हो गया। राधा ने एनेरी डर्कसेन (02), सिनालो जाफ्ता (08) और नोनकुलुलेको मलाबा (00) को आउट किया जबकि अरुंधति ने ट्रॉयोन (08) की पारी का अंत किया। वस्त्राकर ने एलिज मारी मार्क्स (07) को विकेटकीपर उमा छेत्री के हाथों कैच कराके दक्षिण अफ्रीका की पारी का अंत किया।  

राष्ट्रपति पुतिन के साथ पीएम मोदी की मजबूत दोस्ती, चाहे तो ख़त्म करवा सकते है युद्ध : अमेरिका

वाशिंगटन पीएम मोदी के रूस दौरे पर अमेरिका टकटकी लगाए बैठा रहा। अमेरिका ने यह तक कह दिया कि अगर कोई देश रूस से मिलता है तो उसे यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना होगा। इन सब के बाद अब अमेरिका का एक और रिएक्शन सामने आया है। वाइट हाउस ने अपने एक बयान में मंगलवार को कहा है कि रूस के साथ भारत के संबंध अच्छी स्थिति में है जिसका भारत को फायदा उठाना चाहिए। अमेरिका ने कहा है कि भारत चाहे तो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में संघर्ष खत्म करने के लिए कह सकता है। यह बयान तब आया है जब पीएम मोदी ने पुतिन से मुलाकात के दौरान इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन युद्ध का समाधान बातचीत में है, युद्ध के मैदान में नहीं। एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करिन जीन-पियरे ने भारत को अमेरिका का रणनीतिक साझेदार कहा है जिसके साथ वे स्पष्ट बातचीत करते हैं। पुतिन के साथ पीएम मोदी की बैठक के बारे में पूछे जाने पर जीन-पियरे ने कहा, “भारत एक रणनीतिक साझेदार है जिसके साथ हम पूर्ण और स्पष्ट बातचीत करते हैं, जिसमें रूस के साथ उनके संबंध भी शामिल हैं और हमने इस बारे में पहले भी बात की है। इसलिए हमें लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि भारत सहित सभी देश यूक्रेन के मामले में शांति स्थापित करने की कोशिशों का समर्थन करें।” उन्होंने आगे कहा कि भारत चाहे तो यूक्रेन में युद्ध भी रुकवा सकता है। उन्होंने कहा, “हम यह भी मानते हैं कि रूस के साथ भारत के अच्छे संबंध उसे राष्ट्रपति पुतिन से अनुरोध करने की क्षमता देते हैं कि वे यूक्रेन में बिना कारण शुरू किए गए युद्ध को खत्म करें। इसे खत्म करना राष्ट्रपति पुतिन पर निर्भर है। राष्ट्रपति पुतिन ने युद्ध शुरू किया, और वे युद्ध को समाप्त कर सकते हैं।” PM ने उठाया था युद्ध के दौरान बच्चों की हत्या का मुद्दा वाइट हाऊस ने यह बयान तब दिया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी द्विपक्षीय वार्ता के दौरान युद्ध के दौरान बच्चों की हत्या का मुद्दा उठाया था। प्रधानमंत्री ने कहा है कि मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति तब दुखी होता है जब जान जाती है। यह बयान हाल ही में कीव में बच्चों के अस्पताल पर मिसाइल हमले के बाद आया है, जिसमें 37 बच्चे मारे गए थे। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “चाहे युद्ध हो, संघर्ष हो, आतंकी हमले हों – मानवता में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को जान जाने पर दुख होता है। लेकिन जब मासूम बच्चों की हत्या होती है, जब हम मासूम बच्चों को मरते हुए देखते हैं, तो यह दिल दहला देने वाला होता है। यह दर्द बहुत बड़ा है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युद्ध के मैदान में कोई समाधान नहीं निकलता है और उन्होंने कहा कि बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति की बातचीत नहीं हो सकती है। ज़ेलेंस्की ने PM की यात्रा को बताया शांति प्रयासों के लिए झटका 2022 में मॉस्को और कीव के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से यह पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा थी। इससे पहले मंगलवार को, यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा पर निराशा व्यक्त की थी और उन्होंने इसे शांति प्रयासों के लिए झटका करार दिया था। पीएम मोदी 8-9 जुलाई को रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर थे। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पीएम मोदी ने मॉस्को में भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया।  

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर सरकार की कार्रवाई, पुणे से वाशिम किया तबादला

  पुणे प्रोबेशन के दौरान विशेष सुविधाएं मांगने वालीं एक महिला IAS ट्रेनी का तबादला हो गया है। खबर है कि महाराष्ट्र सरकार ने डॉक्टर पूजा खेड़कर को पुणे से वाशिम भेजने का फैसला किया है। खास बात है कि खेड़कर ने VIP नंबर वाली कार, स्टाफ और गाड़ी जैसी कई विशेष मांग रखी थीं, जो प्रोबेशन पर काम कर रहे अधिकारी को नहीं दी जाती। UPSC में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 821 हासिल की थी। पद के दुरुपयोग की कई शिकायतों के बाद खेड़कर को पुणे से वाशिम भेज दिया है। अब वह वाशिम में सुपर न्यमरी असिस्टेंट कलेक्टर के तौर पर काम करेंगी। आदेश में कहा गया, ‘2023 बैच की IAS अधिकारी प्रोबेशन के बचे हुए समय के लिए वाशिम जिले में सुपर न्यूमरी असिस्टेंट कलेक्टर के रूम में सेवाएं देंगी।’ कलेक्टर दफ्तर से विशेष मांगें रखने के चलते खेड़कर विवादों में आ गई थीं। खेड़कर के पिता भी पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने कथित तौर पर कलेक्टर कार्यालय से बेटी की सभी मांगों को पूरा करने का दबाव बनाया था। कहा जा रहा है कि ऐसा नहीं होने पर उन्होंने परिणामों की धमकी भी दी थी। पुणे कलेक्टर डॉक्टर सुहास दिवासे ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी नितिन गदरे को पहले एक पत्र भी लिखा था, जिसमें खेड़कर को किसी अन्य जिले में भेजने पर विचार की मांग की गई थी। दिवासे ने उनके व्यवहार को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी मांग की थी। उन्होंने जूनियर स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किए जाने और एडिशनल कलेक्टर अजय मोरे के चैंबर पर कब्जा करने समेत कई शिकायतें की थीं। VIP नंबर, ऑडी वह लाल-नीली बत्ती के साथ अपनी निजी ऑडी कार का इस्तेमाल करती थीं। इसके चलते भी विभाग में हड़कम्प मच गया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी कार पर ‘महाराष्ट्र सरकार’ का बोर्ड भी लगा रखा था। उन्होंने कई अनुचित मांगें भी रखी थीं, जिनमें VIP नंबर प्लेट के साथ एक कार, घर, स्टाफ और एक कॉन्स्टेबल के साथ एक चैंबर शामिल है। इतना ही नहीं खेड़कर ने एडिशनल कलेक्टर अजय मोरे की गैरमौजूदगी में उनके अगले कमरे पर भी कब्जा कर लिया था। साथ ही कमरे के बाहर अपने नाम का बोर्ड लगा दिया था। उन्होंने एडिशनल कलेक्टर की अनुमति के बगैर वहां मौजूद सभी सामान भी हटा दिया था, जिसमें कुर्सी, सोफा, टेबल शामिल हैं। बाद में उन्होंने रेवेन्यु असिस्टेंट से अपने नाम का लैटरहेड, विजिटिंग कार्ड, पेपरवेट, नेम प्लेट, सील और इंटरकॉम की भी मांग की थी।

नायब तहसीलदार और जिला पंचायत सदस्य में हुई नोक-झोंक, छत्तीसगढ़-धमतरी में रेत से भरे डम्पर जब्त

धमतरी. धमतरी में अवैध रेत खदान मे कार्रवाई को लेकर नायब तहसीलदार और एक जिला पंचायत सदस्य के बीच फोन में जमकर नोक-झोंक होने का मामला सामने आया है। जहां दोनों के बीच हुई नोंक-झोंक के दो ऑडियों भी अब तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर कुरूद नायब तहसीलदार ज्योति सिंह ने कलेक्टर और एसपी से शिकायत की है। दरअसल जिले के सोनेवारा रेत खदान में रेत के अवैध खनन को लेकर कुरूद नायब तहसीलदार ज्योति सिंह ने चैन माउंटेन मशीन और कुछ हाइवा वाहनों को जब्त कर कार्रवाई किया था। इसी मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने नायब तहसीलदार को फोन कर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाया। इस दौरान खूबलाल ध्रुव ने नायब तहसीलदार को बोल दिया कि आप अवैध रेत खनन करने वालों से वूसली कर रहे हो और आपके संरक्षण में ही अवैध रेत खदानें चल रही हैं। मुझे पता है कि आपका मेकअप कहा से होता है। जिसको लेकर दोनो के बीच तू-तू मैं-मैं होती है और जिस पर नायब तहसीलदार ने कहा कि बकवास मत करो,दो टके के टटपूंजियां की तरह बात मत करो। नायब तहसीलदार ने कहा कि ये ऑडियो मैं न्यूज में चलवा दूंगी। बहरहाल इस मामले में जिला कलेक्टर जांच की बात कह रहे हैं।

सीएम योगी ने लेखपालों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधा

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 की राजस्व विभाग के द्वारा भर्तियों को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की फितरत होती है अच्छे कार्यों में रोड़े अटकाना और गुमराह करना। उन्होंने इस कार्य में भी रोड़े अटकाए लेकिन अधीनस्थ चयन आयोग सुप्रीम कोर्ट तक गया और और आज ये नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरी होते ही प्रदेश में 30837 लेखपालों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लोकभवन में 7720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछले 7 वर्षो से नियुक्ति प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से चल रही है। इसकी वजह से 6 लाख से ज्यादा युवा प्रदेश की उन्नति मे सहयोग दे रहे है। पुलिस विभाग ने ही अकेले एक लाख 55 हजार युवा भर्ती किए गए। अब बिना भेदभाव और आरक्षण नियमों का पालन करते हुए युवा योग्यता अनुरूप भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 2017 से पहले भर्ती प्रक्रिया में तमाम समस्याएं थीं। एक परिवार आपस में जिले बांट लेता था और चाचा-भतीजे वसूली पर निकल जाते थे लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया में निष्पक्षता से युवाओ में विश्वास आया है। युवाओं का विश्वास ही हमारी ताकत है। उन्होंने कहा कि ये वही प्रदेश है जब यहां का युवा बाहर जाता था तो पहले ही छांट दिया जाता था लेकिन आज युवा का सम्मान होता है। लोग समझ गए हैं ये नया उत्तर प्रदेश है। नए युवा हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों की नीयत साफ नहीं थी। भाई-भतीजावाद हावी होता था। कोर्ट से स्टे होते थे। पैसा सरकार के गुर्गों और दलालों की जेब में जाता था।

भारतीय टीम बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज मुकाबला

हरारे भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में आज तीसरा और अहम मुकाबला खेला जाना है। अभी तक जो दो मैच हुए हैं, उसमें दोनों टीमों ने एक एक मैच जीता है और यही कारण है कि सीरीज बराबरी पर चल रही है। इस बीच आज के मैच की बात की जाए तो भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव पक्का नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए होना है, क्योंकि पहले दो मैचों के लिए अलग स्क्वाड था और बाद के तीन मैचों के लिए अलग स्क्वाड है। ऐसे में कुछ बदलाव तो तय नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई ने स्क्वाड में किया था बदलाव बीसीसीआई ने जब जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था। तब टी20 वर्ल्ड कप की टीम के भी कुछ खिलाड़ी इसमें शामिल कर लिए गए थे। लेकिन बाद में बदलाव करते हुए तीन खिलाड़ी इधर से उधर किए गए। हालांकि ये बदलाव केवल दो ही मुकाबलों के लिए किए गए थे। अब जो पुराना स्क्वाड था, वही खेलता हुआ नजर आएगा। पहले दो और बाद के तीन मैचों के लिए तीन खिलाड़ी बदले गए थे। पहले तीन मैचों के लिए साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को टीम में लिया गया था। इसमें से केवल साई सुदर्शन ही ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्हें दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। हालांकि इसके बाद भी उनकी बल्लेबाजी नहीं आई। कप्तान शुभमन गिल ने जितेश शर्मा और हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी थी। अब ये खिलाड़ी बाकी तीन मैचों के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। भारत की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं दो बदलाव बात अगर आखिरी तीन मुकाबलों की करें तो इन तीन खिलाड़ियों को रिप्लेस कर संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन की वापसी हो रही है। ऐसे में साई सुदर्शन का आज के मैच से बाहर जाना करीब करी​ब तय है। क्योंकि वो तो स्क्वाड में ही नहीं हैं। ऐसे में संजू सैमसन की एंट्री हो सकती है, वे विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वे टी20 वर्ल्ड कप की टीम का भी हिस्सा थे। लेकिन वि​श्व विजेता भारतीय टीम के लिए उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं यशस्वी जायसवाल को भी प्लेइंग इलेवन में लिया जा सकता है। लेकिन वे खेलेंगे कहां, ये जरूर देखना होगा। पिछले दो मैचों में कप्तान शुभमन​ गिल के साथ अभिषेक शर्मा पारी का आगाज कर रहे हैं। इन दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की है। खास तौर पर अभिषेक शर्मा ने तो दूसरे ही मुकाबले में विस्फोटक शतक जड़कर अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं तीसरे नंबर पर रुतुराज गायकवाड खेल रहे हैं। उन्होंने भी ठीक बल्लेबाजी की है। ऐसे में अगर यशस्वी की एंट्री होती भी है तो हो सकता है कि उन्हें नीचे खेलने का मौका मिले। हालांकि इस पर मोहर तभी लगेगी, जब कप्तान शुभमन गिल टॉस पर आकर आज के मैच की प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगे। IND और ZIM हेड टू हेड टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ कुल 10 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। टीम को 7 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम को सिर्फ 3 मुकाबले में जीत मिली है। टीम इंडिया को 6 मुकाबले अवे वेन्यू और एक न्यूट्रल वेन्यू पर जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे ने सभी मुकाबले अपने होम ग्राउंड पर जीते है। कैसा रहेगा हरारे का मौसम? (IND VS ZIM Weather Report in Hindi) भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20I सीरीज का तीसरा मैच हरारे में 10 जुलाई को खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि बारिश की बिलकुल संभावना नहीं है. ऐसे में साफ आसमान में तापमान 26 से 8 डिग्री तक रह सकता है. हवा 9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है और ह्यूमिडिटी 19 से 40% तक रह सकती है. आपको एक हाईवोल्टेज मैच देखने को मिलना तय है. IND VS ZIM Pitch Report हरारे की पिच रिपोर्ट हरारे की पिच पहले मैच से बेहतर हुई है और हालात बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छे हैं। इस मैदान पर स्पिनर और धीमे गेंदबाज अधिक प्रभावी होंगे, यह एक और हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। Ind vs Zim 3rd T20 2024, भारत और जिम्बाब्वे दिनांक: 10 जुलाई 2024 समय: 4: 30 PM मैदान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे भारत और जिम्बाब्वे ड्रीम-11 भविष्यवाणी टीम-1 विकेटकीपर: क्लाइव मदांडे। बल्लेबाज: शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़। ऑलराउंडर: सिकंदर रजा, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुदंर, ब्रायन बेनेट। गेंदबाज: वेलिंगटन मसाकाद्जा, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार। भारत और जिम्बाब्वे कप्तान और उप कप्तान कप्तान: अभिषेक शर्मा। उप-कप्तान: रुतुराज गायकवाड़।

गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और वन अधिकार पत्र मिलेंगे, छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में लिए कई निर्णय

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वन अधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रधारकों की मृत्यु होने पर वारिसानों के नाम पर काबिज वन भूमि का हस्तांतरण राजस्व या वन अभिलेखों में दर्ज करने संबंधित कार्यवाही के लिए प्रक्रिया प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इससे भविष्य में नक्शा का जिओ रिफ्रेंसिंग होने से भूखण्ड का आधार नंबर भी लिया जाएगा। इसका उपयोग नामांतरण, सीमांकन, बटवारा आदि में किया जाएगा। प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए मंत्रिपरिषद की बैठक में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्ण रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया। नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 5वीं तक बच्चों को स्थानीय भाषा-बोली में शिक्षा दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही प्री-प्राइमरी से 12 वीं तक सबको शिक्षा उपलब्ध कराने की अनुशंसा की गई है। इस नवीन शिक्षा नीति के तहत समतामूलक और समावेशी शिक्षा प्रदान करने के साथ ही प्रचलित शैक्षणिक संरचना 10+2 के स्थान पर 5+3+3+4 लागू किया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र सहायक प्लाटून कमाण्डर (नर्सिंग), प्रधान आरक्षक (नर्सिंग), मेल नर्स, फिमेल नर्स, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंड, कम्पाउण्डर, ड्रेसर, आरक्षक (बैण्ड), आरक्षक (श्वान दल) भर्ती प्रक्रिया वर्ष-2023 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट अनारक्षित वर्ग को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त एक बार के लिए 05 वर्ष की छूट एवं आरक्षित वर्ग को पहले से 05 वर्ष की आयु शिथिलीकरण के अतिरिक्त, एक बार के लिए, निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष की और छूट प्रदान की जाएगी। प्रदेश में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन, सुशासन एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए एक पृथक विभाग ‘‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग‘‘ का गठन किया गया है। जिसमें ई-समीक्षा, ई-लोकसेवा गारंटी एवं डिजिटल सेक्रेटरियेट को शामिल किए जाने के संबंध में मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। पूर्व में ये शाखाएं सामान्य प्रशासन विभाग में थी। नवा रायपुर में आवासहीन, आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न वर्ग के परिवारों को आवास मुहैया के लिए पंजीयन की तिथि में तीन वर्ष की वृद्धि कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नवा रायपुर में आवासों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें हितग्राहियों को न्यूनतम मूल्य में आवास प्रदान करने के लिए पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों को यथावत् रखते हुए आवासों के पंजीयन की तिथि को 31 मार्च 2024 से बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दिया गया है। इस निर्णय से अभी तक रिक्त मकानों के पंजीयन की संभावनाओं में वृद्धि होगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर छत्तीसगढ़ राज्य राजधानी क्षेत्र (State Capital Region) तथा संबंधित प्राधिकरण की स्थापना के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को अधिकृत किया गया है और इसके लिए आवास एवं पर्यावरण विभाग को प्रशासकीय विभाग बनाया गया है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष की बजट में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम 2002 के (यथा संशोधित 2022) में संशोधन प्रारूप का अनुमोदन किया गया। राज्य शासन के समस्त विभाग आदि आवश्यकतानुसार सामग्री, वस्तुओं एवं सेवाओं जिनकी दरें एवं विशिष्टियां भारत सरकार के डीजीएसएण्डडी की जेम वेबसाइट में उपलब्ध हो का क्रय जेम वेबसाईट से उनकी नियमावली निर्धारित प्रक्रिया पालन करते हुए क्रय करेंगे। अतिरिक्त आवश्यकता होने पर सामग्री, वस्तु एवं सेवाओं के क्रय के लिए वित्त विभाग की सहमति आवश्यक होगी। वर्तमान में प्रचलित सीएसआईडीसी के सभी रेट कान्ट्रेक्ट इस माह के अंत में निरस्त करने का भी निर्णय लिया गया। यह कदम भ्रष्टाचार निवारण की दृष्टि से लिया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य संवर्ग के भारतीय वन सेवा में वर्ष 1992 से 1994 तक के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थ 06 अधिकारियों को गैर-कार्यात्मक आधार पर यथास्थान  प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के समतुल्य वेतनमान 01 जनवरी 2024 से प्रदान करने हेतु भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, से सहमति प्राप्त करने का निर्णय लिया गया। अधीक्षण अभियंता (सिविल) से मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नति के लिए निर्धारित न्यूनतम अवधि 05 वर्ष में केवल एक बार के लिए 01 वर्ष की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश के जरूरतमंद सर्वेक्षित 47 हजार 90 आवासहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के तहत 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक प्रदेश में कुल 59.79 लाख परिवारों का सर्वेक्षण पूर्ण किया गया, जिसमें 47 हजार 90 परिवार ऐसे पाए गए जो आवासहीन है, किन्तु उनका नाम सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना की स्थायी प्रतीक्षा सूची में नहीं है। ऐसे आवासहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण से आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। 

बाड़मेर के निर्दलीय प्रत्याशी भाटी ने बताई प्राथमिकता, राजस्थान सरकार से लड़कर इलाके को गंग नहर से पानी दिलाएंगे

बाड़मेर/जैसलमेर. छात्र संघ राजनीति से प्रदेश स्तर की राजनीति में आए शिव विधायक और जैसलमेर/बाड़मेर लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रवीन्द्र सिंह भाटी ने सरकार से अपील कर कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र को विशेष दर्जा मिलना चाहिए। भाटी बोले कि हमारा पूरा क्षेत्र सरकार की ओर हसरत भरी निगाहों से देख रहा है कि इस बजट में हमारी भी कोई सुध लेवा हो। भाटी बोले कि हम वर्षों से पीड़ित और उपेक्षित रहे हैं, परंतु अब ऐसे नहीं चलेगा और सरकार को हमारी और देखना होगा और सुनना भी होगा। भाटी बोले हम लंबे समय से बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं, हमारे युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है और हमको उम्मीद है कि इस बजट में सरकार हमारी सुनेगी। बाड़मेर और जैसलमेर को भी मिले गंग नहर का पानी भाटी बोले हमारी सबसे बड़ी मांग है पीने का पानी जो आज तक हम को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि स्थिति अब इतनी भयावह है कि पानी सिर्फ आंखों में बचा है, वो भी इस 50 डिग्री तापमान में सूख चाला है। सरकार की जिम्मेदारी है कि हमें पानी मिले। हम भी राजस्थान का ही हिस्सा हैं। गंग नहर से बीकानेर, गंगानगर को खुशहाल बनाया जा सकता है तो बाड़मेर और जैसलमेर को क्यों नहीं? भाटी बोले पानी की लड़ाई सरकार नहीं सुनेगी तो विधानसभा पटल पर लड़ाई लड़ेंगे, परंतु एक बेटे के होते मेरे परिवार के लोग प्यासे नहीं रहेगे। 65 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली भाटी ने शिक्षा और अध्यापकों की कमी पर बात करते हुए कहा कि जिस इलाके के 65 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली हैं वहां क्या हाल होगा? शिक्षा का कोई भी अंदाजा लगा सकता है। सरकार इस दिशा में ध्यान दे और हमारे लोगों को भी आगे बड़ने का मौका दे। बिजली उत्पादक हैं पर बिजली नहीं भाटी ने बिजली की समस्या पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि जो क्षेत्र पूरे राजस्थान को बिजली देने की क्षमता रखता है और सबसे बड़ा बिजली का उत्पादक है, आज वही क्षेत्र बिजली के लिए हाथ फैलाए खड़ा है। भाटी ने कहा हम सौर्य ऊर्जा के माध्यम से, पवन चक्की के माध्यम से बिजली का उत्पादन करते हैं, परंतु उसके बदले में हमारे क्षेत्र को टुकड़ों में सिर्फ तीन घंटे बिजली मिलती है। इससे हमारे लोगों का शारीरिक नुकसान आर्थिक और मानसिक नुकसान हो रहा है। भाटी ने कहा कि सरकार से उम्मीद करता हूं कि हमारे क्षेत्र को पूरी बिजली मिले और पूरे राजस्थान से दो रुपये कम में बिजली मिले। छात्र राजनीति पर बात करते हुए रविंद्र सिंह भाटी भावुक हो गए और बोले कि आज जो मैं यह इंटरव्यू दे रहा हूं इसके पीछे सारा श्रेय छात्र राजनीति को जाता है ना मैं छात्र राजनीति में आता और ना आज राजस्थान की सबसे बड़ी पंचायत में बैठने का मौका मिलता छात्र राजनीति सेवा करने का एक उचित माध्यम है सरकार को छात्र संघ चुनाव पर विचार करना होगा, चुनाव कराने होंगे। मैं छात्रों की आवाज बनकर विधानसभा में गूंजता रहूंगा, भाटी बोल लोकतंत्र की खूबसूरती है कि यहां सबको अपनी बात रखने का अधिकार है परंतु सरकार अगर लोकतंत्र को करने का प्रयास करेगी तो विधानसभा में यह मुद्दा गूंजेगा, भाटी ने कहा धरना प्रदर्शन करना आम आदमी का अधिकार है सरकार को धारण करने की अनुमति देनी चाहिए। रविंद्र सिंह भाटी अपने साथ शिव विधानसभा क्षेत्र के 10वीं 12वीं और आठवीं क्लास के टॉपर बच्चों को लेकर जयपुर पहुंचे उन बच्चों को विधानसभा दिखाईं, और जयपुर का भ्रमण करवाया इस विषय पररविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि जब मैं 12वीं क्लास में था जब तक मैं जयपुर नहीं देखा था आज मैं अपने छोटे भाई बहनों को जयपुर इसलिए लेकर आया हूं कि इस महानगर को देख सके समझ सके, विधानसभा को देखें कर प्रणाली को समझें और यह जान कि आगे चलकर जब वह मानवता की सेवा करेंगे तो उन्हें क्या करना है और किस प्रकार से करना है।

सीएम योगी मथुरा में वर्चुअली करेंगे ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

मथुरा तीर्थनगरी मथुरा के कोसीकलां में बुधवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार पहुंचे। वह सबसे पहले श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन करके मंदिर का भ्रमण किया। मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी और डीएम ने उनको मंदिर की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर मंडलायुक्त रितु महेश्वरी, एसएसपी शैलेस पांडेय सहित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के दौरे को देखते हुए जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। आज कोसीकलां में बने ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन कार्यक्रम है। सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअली इसका उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर डीजीपी और मुख्य सचिव यहां मौजूद रहेंगे। दोनों अधिकारी धार्मिक पर्यटन के बिंदुओं पर विकास को लेकर स्थानीय अधिकारियों संग बैठक भी करेंगे। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet