LATEST NEWS

राजस्थान सरकार का पूर्ण बजट – 4 लाख नई सरकारी भर्ती करने का ऐलान, यहां देखें घोषणाएं

जयपुर  भजनलाल सरकार ने पूर्ण बजट 2024-25 में अगले पांच साल में 4 लाख नई सरकारी भर्ती करने का ऐलान किया है । साथ ही स्टेट स्किल पॉलिसी लाने का भी ऐलान किया है ।राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari) ने भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट बुधवार को विधानसभा में पेश कर रही हैं. ऐसा पहली बार है जब केंद्र के बजट से पहले किसी राज्य का बजट पेश किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि यह बजट केंद्र के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण के लिए रोड मैप तैयार करेगा. राजस्थान सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती कर्ज से निपटना है, क्योंकि राज्य 5.79 लाख करोड़ रुपये के भारी कर्ज में डूबा हुआ है, जो देश में किसी भी राज्य के लिए सबसे ज्यादा है. राजस्थान में दिसंबर में निवेशक शिखर सम्मेलन आयोजित होने की उम्मीद भी है, ऐसे में सरकार बजट में निवेश अनुकूल नीतियों पर गौर कर सकती है. सभी की निगाहें इस पर भी होंगी कि क्या भजनलाल सरकार गहलोत सरकार द्वारा शुरू की गई कुछ योजनाओं को बंद कर देती है? जिस तरह महिलाओं के लिए मुफ्त मोबाइल योजना पहले बंद की थी. हालांकि स्वास्थ्य पर पिछली सरकार के फोकस के आधार पर, स्वास्थ्य बीमा कवर में वृद्धि देखी जा सकती है. उधर, पुरानी पेंशन योजना भी एक राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई थी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नई सरकार पेंशन समस्या से कैसे निपटती है. आज नई भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट है, जिसमें अगले पांच वर्षों के लिए राज्य के लिए अपने दृष्टिकोण को रेखांकित करने की उम्मीद है. राज्य की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कई ऐलान किए। इसमें प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटू श्याम के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। दीया कुमारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अयोध्या और काशी को भव्य बनाया है और देश में नई ऊर्जा का संचार किया है। दीया कुमारी ने कहा कि बजट में अयोध्या और काशी की तर्ज पर खाटू श्याम को भव्यता प्रदान करने के लिए 100 करोड़ रुपये की खर्च करने का प्रावधान किया गया है। काशी विश्वानाथ की तर्ज पर खाटूश्याम कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। 600 मंदिरों में त्योहारों पर साज-सज्जा की जाएगी। इस पर 13 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। राज्य की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में नई पर्यटन नीति बनाई जाएगी। राजस्थान पर्यटन उद्योग विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली की तर्ज पर जयपुर में राजस्थान मंडपम का निर्माण कराया जाएगा। दीया कुमारी ने कहा कि राज्य के 20 पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 20 करोड़ रुपये की लागत से बावड़ियों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।    शहरी क्षेत्रों में भी पीने के पानी के लिए अमृत 2.0 योजना प्रदेश के 183 शहरों में 5 हजार 180 करोड़ रुपए खर्च होंगे. 32 वाटर बॉडी का जीर्णोद्धार होगा.  ‘2047 का राजस्थान’ हमारे 10 संकल्प 1. प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना 2. बुनियादी सुविधाओं जैसे- पानी, सड़क का विकास 3. सम्मान सहित किसान परिवारों का सशक्तिकरण 4. बढ़े उद्योगों के साथ MSME को बढ़ावा 5. धरोहर संरक्षण 6. सतत विकास के साथ हरित राजस्थान एवं पर्यावरण संरक्षण 7. मानव संसाधन विकास एवं सबके लिए स्वास्थ्य 8. गरीब व वंचित परिवार के लिए गरिमामयी जीवन 9. गुड गवर्नेंस 10. सुनोजित विकास के साथ शहरी-ग्रामीण व क्षेत्रीय विकास राजस्थान में दो नए सोलर पार्क बनेंगे  राजस्थान में दो नए सोलर पार्क बनेंगे. जैसलमेर में और पूगल में एक-एक सोलर पार्क बनाया जाएगा. सभी सरकारी दफ्तरों को फेज मैनर में सोलर एनर्जी से जोड़ा जाएगा.  2 लाख 8 हजार घरों को बिजली कनेक्शन दिए जांएगे. पीएम सूर्य घर योजना के तहत आदर्शा सौर ग्राम बनेंगे. बिजली लीकेज रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जांएगे.   छह नए ट्रामा सेंटर की घोषणा राजस्थान हेल्थ डिजिटल मिशन की घोषणा. राजस्थान में छह नए ट्रामा सेंटर स्थापित किये जाएंगे और रोड सेफ्टी टास्कफोर्स बनाया जाएगा. आदर्श ग्राम विकास योजना वित्त मंत्री ने कहा कि वंचितों को वरीयता दी जाएगी. एसएसी-एसटी और टीएसपी के फंड को बढ़ाया गया है. 10 हजार से अधिक जनसख्यां वाले गांव में ‘बाबा साहेब अम्बेडकर आदर्श ग्राम विकास योजना’ की घोषणा की गई.  लखपति दीदी योजना राजस्थान के बजट में लखपति दीदी योजना में बड़ा बदलाव किया गया है. 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा.  दिव्यांगों के लिए घोषणा जिलास्तर पर कामकाजी महिलाओं के लिए पेयिंगगेस्ट और हॉस्टल बनाये जायेंगे. युवा दिव्यांगों में दो हजार स्कूटी बांटी जाएगी. स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एलान स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन को हर माह 50 हजार से 60 हजार किया गया और द्वितीय विश्वयुद्ध के सेनानियों के लिए पेंशन 10 हजार से 15 हजार की गई.  

देश के कई राज्यों में टमाटर की कीमतें 90 रुपये के आसपास, बिगड़ा किचन का बजट

नईदिल्ली बारिश का मौसम शुरू होते ही सब्जियों के दाम में रिकॉर्ड उछाल आई है. खासकर टमाटर के दाम ने किचन का बजट बिगाड़ दिया है. दिल्‍ली एनसीआर (Delhi NCR) में टमाटर के दाम (Tomato Price) 100 रुपये किलो पहुंच चुके हैं, जबकि ज्‍यादातर शहरों में इसकी कीमत 90 रुपये के आसापास है. आने वाले समय में इसमें और उछाल आने की संभावना जताई जा रही है. क्‍यों बढ़ टमाटर के दाम? इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, टमाटर की कीमत दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे महानगरों सहित कई शहरों में 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. इसके बढ़ने के कई कारण हैं. सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में भीषण गर्मी की वजह से टमाटर की आपूर्ति और उत्पादन में रुकावट आई है. सप्‍लाई में भारी कमी CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, हाई टेम्‍परेचर के कारण कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में टमाटर के आवक में 35 प्रतिशत की कमी आई है. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण रोड डैमेज हुए हैं, जिससे सप्‍लाई बाधित हुई है. 1 महीने में इतना बढ़ा दाम उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, 7 जुलाई तक टमाटर का औसत खुदरा मूल्य 59.87 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो एक महीने पहले 35 रुपये था यानी 70% से ज्‍यादा की उछाल आई है. अमेजन फ्रेश, स्विगी और जेप्टो जैसी लोकप्रिय डिजिटल सेवाओं पर, देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमतें 80-90 रुपये के आसपास हैं. सेंटर फॉर इकनोमिक डेटा एंड एनालिसिस (CEDA) के अनुसार, 5 जुलाई तक पूरे भारत में टमाटर की औसत कीमतें 59.88 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थीं. उत्तर भारत में टमाटर 50 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बिक ​​रहा है, जबकि उत्तर पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में कीमतें 71 रुपये तक है. पिछले साल 350 रुपये तक पहुंच गया था दाम मानसून के दौरान अक्‍सर सब्जियों की कीमतें बढ़ जाती हैं, क्‍योंकि बारिश की वजह से कटाई, पैकेजिंग और सप्‍लाई पर असर पड़ता है. पिछले साल भारी बारिश के कारण आलम ऐसा रहा कि टमाटर के दाम 350 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए. क्रिसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में तेज वृद्धि के कारण जून में शाकाहारी थाली की कीमत में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.  

मुस्लिम महिला गुजारा भत्ता की हकदार, सर्वोच्च अदालत ने कहा कि देश में सेकुलर कानून ही चलेगा

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने आज तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि ऐसी महिलाएं सीआरपीसी की धारा 125 के तहत अपने पति से भरण-पोषण की मांग कर सकती है। वह गुजारा भत्ता की हकदार हैं। देश की सर्वोच्च अदालत ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि देश में सेकुलर कानून ही चलेगा। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस ऑगस्टिन गॉर्ज मसीह की पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मुस्लिम महिला गुजारा भत्ता के लिए कानूनी अधिकार का इस्तेमाल कर सकती हैं। वो सीआरपीसी की धारा 125 के तहत याचिका दायर कर सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि ये धारा सभी विवाहित महिलाओं पर लागू होती है, चाहे उनका धर्म कोई भी हो। आपको बता दें कि अब्दुल समद नाम के एक मुस्लिम शख्स ने पत्नी को गुजारा भत्ता देने के तेलंगाना हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उसने दलील दी थी कि तलाकशुदा मुस्लिम महिला सीआरपीसी की धारा 125 के तहत याचिका दायर करने की हकदार नहीं है। महिला को मुस्लिम महिला अधिनियम, 1986 अधिनियम के प्रावधानों के तहत ही चलना होगा। लेकिन कोर्ट ने ऐसे मामलों में सीआरपीसी की धारा 125 को प्राथमिकता दी। पीठ ने याचिका को खारिज करते हुए यह स्पष्ट किया कि यदि सीआरपीसी की धारा 125 के तहत याचिका लंबित रहने के दौरान कोई मुस्लिम महिला तलाकशुदा हो जाती है तो वह मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 का सहारा ले सकती है। पीठ ने कहा कि इस अधिनियम के तहत किए गए उपाय सीआरपीसी की धारा 125 के तहत उपाय के अतिरिक्त है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शाहबानो मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा था कि सीआरपीसी की धारा 125 एक धर्मनिरपेक्ष प्रावधान है जो मुस्लिम महिलाओं पर भी लागू होता है। हालांकि मुस्लिम महिला अधिनियम, 1986 द्वारा इसे निरस्त कर दिया गया और 2001 में कानून की वैधता को बरकरार रखा गया।  

जनसुनवाई के आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर आवेदकों को अवगत कराएं : कलेक्टर विकास मिश्रा

जनसुनवाई के आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर आवेदकों को अवगत कराएं : कलेक्टर  विकास मिश्रा  जनसुनवाई में प्राप्त 32 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई डिंडौरी     कलेक्टर  विकास मिश्रा ने  मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आवेदकों द्वारा प्रस्तुत किए गए 32 आवेदन पत्रों की सुनवाई की गई।           जनसुनवाई में ग्राम पड़रिया कला से पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्टर  मिश्रा को आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि पंचायत में विगत 3 वर्ष से सहकारी उचित मूल्य की दुकान के लिए भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसके निर्माण कार्य में अधिक समय लगाते हुए ठेकेदार द्वारा लापरवाही की जा रही है। सहकारी उचित मूल्य की दुकान का भवन निर्माण न होने से गांव के लोगों को राशन प्राप्त करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर  मिश्रा ने उक्त आवेदन पर प्राथमिकता से कार्यवाही करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किए हैं। इसी प्रकार से ग्राम कुकर्रामठ की ग्रामवासियों ने जनसुनवाई में पंचायत सरंपच के द्वारा मतदाता सूची में फर्जी नाम जुड़वाने की शिकायत की गई है। कलेक्टर ने इस आवेदन पर कार्यवाही कर जांच एवं कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत आरआई के द्वारा सड़क मद की भूमि पर अपने संबंधित का अवैध पक्का मकान निर्माण कराये जाने की शिकायत की गई है। कलेक्टर  मिश्रा ने एसडीएम शहपुरा को उक्त प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। ग्राम पंचायत धनुवासागर के ग्रामीणों द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत कर पंचायत सरपंच एवं सचिव की शिकायत करते हुए बताया गया कि पंचायत में निर्माण कार्य एवं अन्य शासकीय कार्यां में मनमानी रूप से लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने सरपंच एवं सचिव के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है। कलेक्टर  मिश्रा ने आवेदन पत्र पर जांच एवं कार्यवाही कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया है।         जनसुनवाई में आवेदकों के द्वारा राशन वितरण, वृद्धावस्था पेंशन, मजदूरी भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, संबल योजनांतर्गत सहायता राशि, सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए गए। इन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण किया गया, जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उसके लिए आवेदकों को समय सीमा दे दी गई है। कलेक्टर  मिश्रा ने सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निराकरण कर शिकायतकर्ता को अवगत कराने भी कहा है।

मुख्य बस स्टेण्ड डिंडौरी में ’’गुड सेमेरिटन योजना’’ कार्यक्रम आयोजित

डिंडौरी  पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह ने बताया कि आज थाना यातायात डिण्डौरी टीम द्वारा जबलपुर बस स्टेण्ड डिण्डौरी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बस चालकों / आपरेटरों, आटो चालकों  / आपरेटरों एवं सामान्य जन मानस को “ गुड सेमेरिटन योजना “ के संबंध में जानकारी दी गयी ।            थाना प्रभारी यातायात द्वारा जानकारी देते हुये बतलाया गया कि गंभीर सडक दुर्घटना होने पर पीडित व्यक्ति के लिये सबसे महत्वपूर्ण समय प्रारंभ का 01 घंटा होता है, यदि उक्त समय पर पीडित व्यक्ति को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो जाती है, तो सामान्यतः उसकी जान बच जाती है। एवं यदि किसी व्यक्ति द्वारा गंभीर सडक दुर्घटना में पीडित व्यक्ति को “ गोल्डन आवर्स “  अथार्त सडक दुर्घटना के एक घंटे के भीतर चिकित्सीय सहायता हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जाता है तो उसे “ गुड सेमेरिटन योजना “ के तहत 5000/- रूपये नगद राशि एवं प्रशस्ती पत्र प्रदाय किया जाता है ।     कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी यातायात द्वारा बतलाया गया कि जिला अस्पताल के सामने, सिविल लाईन डिण्डौरी, कोर्ट परिसर एवं समस्त शासकीय विद्यालय एरिया को  जिला कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा नो हार्न जोन घोषित किया गया है, इसका उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही की जावेगी। साथ ही यदि एम्बुलेन्स के गुजरते समय सायरन बजाने के बावजूद भी यदि किसी व्यक्ति द्वारा एम्बुलेन्स को साईड नहीं दी जावेगी, और एम्बुलेन्स के आवागमन में बाधा उत्पन्न की जाती है, तो उस पर भी भारी जुर्माना लगाते हुये चालानी कार्यवाही की जावेगी। कार्यक्रम के दौरान बस चालकों, आटो चालकों, एवं अन्य सभी वाहन चालकों को सडक किनारे लगे स्पीड लिमिट के अनुसार ही वाहन चलाने, एवं ओव्हर स्पीड वाहन न चलाने की समझाईश दी गयी।

कोरिया पुलिस ने घायलों की बचाई जान

 कोरिया बीते दिवस जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर से सोनहत आ रहे यातायात के कर्मचारी सी राजाराम राठिया आरक्षक चालक 219। शिवा दास आरक्षक 176 प्रदीप कुमार श्याम प्रधान आरक्षक 190 गतेश्वर सिंह सोनहत आ रहे थे उसी वक़्त सोनहत में रोड एक्सीडेंट में दो युवक घायल रोड में पड़े मिले और साथ ही कई मूक दर्शक और कुछ लोग सिर्फ वीडियो ही बनाते रहे किसी ने भी उन घायलों को मदद करने की कोशिश नहीं की ऐसे में सहानुभूति पूर्वक पुलिस वालों ने घायल व्यक्तियों को अपने शासकीय वाहन में लोड कर सोनहत अस्पताल पहुंचा कर दो लोगों की जान बचाई।

बिना स्क्रीन शॉट लिए वॉट्सऐप पर आसानी से सेव करें मेसेज

नई दिल्ली इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप दुनिया का सबसे पॉप्युलर कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म है। भारत समेत दुनिया भर में इस ऐप को काफी पसंद किया जाता है। पिछले साल F8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में फेसबुक ने बताया था कि वॉट्सऐप यूजर रोजाना 65 बिलियन मेसेज भेजते हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वॉट्सऐप यूजर्स कई बार कोई खास मेसेज सेव करना चाहते हैं। ऐसे में यूजर स्क्रीन शॉट लेकर उस मेसेज को सेव करते हैं। वॉट्सऐप मेसेंजर में ऐसा फीचर मौजूद है कि जिससे आप किसी भी मेसेज को बिना स्क्रीन शॉट लिए सेव कर सकते हैं और बाद में उस मेसेज को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए आप ग्रुप चैट या प्राइवेट चैट से मेसेज को बुकमार्क कर सकते हैं। यह फीचर ऐंड्रॉयड, iOS और विंडोज यूजर्स के लिए अवेलेबल है। ऐंड्रॉयड यूजर्स ऐसे सेव करें मेसेज सबसे पहले अपना वॉट्सऐप मेसेंजर खोलें जिस चैट को ऐप सेव करना चाहते हैं उसमें जाएं जिस मेसेज को आप बुकमार्क करना चाहते हैं उसे टैप करें और होल्ड करें अब आपको स्क्रीन के टॉप पर स्टार आइकन दिखाई देगा स्टार आइकन पर टैप करके मेसेज सेव करें। आईओएस यूजर्स ऐसे सेव करें मेसेज वॉट्सऐप मेसेंजर खोलें जिस चैट को ऐप सेव करना चाहते हैं उसमें जाएं जिस मेसेज को आप बुकमार्क करना चाहते हैं उसे टैप करें और होल्ड करें स्टार आइकन पर टैप करके मेसेज सेव करें।  

Amazon ने भोपाल में लॉन्च की Fire TV Stick 4K

​नई Fire TV Stick 4K भारतमें Amazon की सबसे पावरफुट स्ट्रीमिंग स्टिक है, जो मात्र रु 5999 में सुगम नेविगेशन और तुरंत ऐप लॉन्च का अनुभव प्रदान करती है ​Fire TV Stick 4K ऐपस्टोर के ज़रिए एंटरटेनमेन्ट, न्यूज़, स्पोर्ट्स आदि में 12000 से अधिक ऐप्स पेश करती है ​ALEXA के माध्यम से सिंपल वॉइस कमांड के ज़रिए Fire TV Stick पर कंटेंट सर्च और प्ले करें तथा अपने स्मार्ट होम डिवाइसेज़ को मैनेज करें   भोपाल http://amazon.in/smarthomeAmazon ने भोपाल में रु 5999 की कीमत पर अपनी नई Fire TV Stick 4K का लॉन्च किया है। फायर टीवी फैमिली में यह नया एडीशन भारत में Amazon की सबसे पावरफुल स्ट्रीमिंग स्टिक है। Fire TV Stick 4K, वाइब्रेन्ट अल्ट्रा एचडी पिक्चर क्वालिटी, डोल्बी विज़न, एचडीआर 10प्लस और डोल्बी एटमोस ऑडियो के साथ सिनेमेटिक 4के कंटेंट के लिए फास्ट-स्ट्रीमिंग पेश कर होम एंटरटेनमेन्ट के अनुभव को कई गुना बेहतर बना देती है। उपभोक्ता इस डिवाइस को सीधे अपने मौजूदा टीवी के एचडीएमआई पोर्ट में कनेक्ट कर सकते हैं और अपने पसंदीदा कंटेंट की स्ट्रीमिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं।   उपभोक्ता फायर टीवी डिवाइसेज़ की रेंज जैसे Fire TV Stick, Fire TV Stick 4K Max और Fire TV Cube पर लोकप्रिय ओटीटी प्रदाताओं, यूट्यूब और अन्य वीडियो ऐप्स के वीडियो एंटरटेनमेन्ट कंटेंट का आनंद उठा सकते हैं। आज देश भर में 99 फीसदी पिनकोड्स के उपभोक्ता Fire TV डिवाइसेज़ खरीदते हैं। 2023 में महानगरों एवं गैर-महानगरों में Fire TV पर सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले Amazon प्राइम वीडियो टाइटल्स थे- पठान, जेलर, फरज़ी, दृश्यम 2 तथा रॉकी और रानी। ALEXA के माध्यम से वॉइस के लिए सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाले टाइटल्स थे- तारक मेहता का उल्टा चश्मा, बिग बॉस, अनुपमा, रामायण और सीआईडी।   ‘नई Fire TV Stick 4K को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह उपभोक्ताओं को स्ट्रीमिंग का आधुनिक अनुभव प्रदान करती है। 1.7 GHz क्वैड कोर प्रोसेसर से पावर्ड फास्ट परफोर्मेन्स के अलावा नई Fire TV Stick 4K विभिन्न श्रेणियों में 12000 से अधिक ऐप्स का एक्सेस देती है, जहां उपभोक्ता वॉइस सर्च, ALEXA के ज़रिए कमांड के माध्यम से शानदार पिक्चर एवं ऑडियो क्वालिटी, गेम्स के लिए बेहतरीन ग्राफिक्स का अनुभव पा सकते हैं।’ अनीश उन्नीकृष्णन, जनरल मैनेजर, Amazon डिवाइसेज़ इंडिया ने कहा। ‘‘भारत में टीवी के दर्शक अपनी पसंदीदा फिल्में, टीवी शोज़, क्रिकेट मैच देखना, गेम्स खेलना और म्युज़िक सुनना खूब पसंद करते हैं। वे Fire Stick के माध्यम से रोज़ाना औसतन 4 घण्टे इस तरह के कंटेंट का आनंद उठाते हैं।’   4के एवं नॉन-4 के कंटेंट का आधुनिक एवं फास्ट स्ट्रीमिंग अनुभव पाएं 1.7 GHz क्वैड-कोर प्रोसेसर से पावर्ड नई Fire TV Stick 4K, 4K और नॉन 4-K कंटेंट के लिए फास्ट-स्ट्रीमिंग देती है। इसे वाय-फाय 6 कम्पेटिबल राउटर्स और 5 GHz एवं 2.4GHz बैण्ड्स के लिए सपोर्ट प्राप्त है, जिससे उपभोक्ता विभिन्न इंटरनेट फ्रिक्वेंसी पर कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं।   ALEXA को सिंपल वॉइस कमांड देकर कंटेंट तलाशें, लॉन्च और कंट्रोल करें इसमें शामिल ALEXA वॉइस रिमोट, Fire TV Stick 4K और कम्पेटिबल टीवी’ के विशेष फंक्शन्स जैसे पावर और वॉल्युम को कंट्रोल कर सकता है। उपभोक्ता ALEXA को सिर्फ वॉइस कमांड देकर तुरंत कंटेंट फाइंड, लॉन्च और कंट्रोल कर सकते हैं। उपभोक्ता अपने Echo स्मार्ट स्पीकर को ALEXA ऐप के ज़रिए Fire TV Stick 4K के साथ वायरलैस तरीके से कनेक्ट करअपना ‘ALEXA होम थिएटर’ बना सकते हैं।     12000 से अधिक ऐप्स पर लाखों फिल्मों, शोज़, गेम्स के साथ अपने होम एंटरटेनमेन्ट को करें अपग्रेड नई फायर टीवी 4K स्टिक ऐप्स्टोर के ज़रिए 12000 से अधिक ऐप्स के माध्यम से लाखों फिल्मों और टीवी शो एपिसोड्स का एक्सेस देती है, इसमें लोकप्रिय सर्विसेज़ जैसे प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज़नी प्लस हॉटस्टार, ज़ी5 और जियो सिनेमा शामिल हैं। उपभोक्ता डिज़नी प्लस हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और Amazon ओरिजिनल्स सहित प्राइम वीडियो के कंटेंट जैसे मिर्ज़ापुर, पंचायत, एस्पीरेन्ट्स, फैमिली मैन और मेड इन हैवन का आनंद उठा सकते हैं। वे मिनी टीवी, यूट्यूब और एमएक्स प्लेयर जैसे पलेटफॉर्म्स से फ्री/ ऐड सपोर्टेड कंटेंट का अनुभव भी पा सकते हैं। वे होम स्क्रीन पर अपने डीटीएच सैट-टॉप-बॉक्स से लाईव टीवी चैनलों जैसे कलर्स, ज़ी, सोनी, स्टार, डिस्कवरी, न्यूज़ 18, डीडी नेशनल का एक्सेस भी पा सकते हैं।   कम पावर मोड के साथ बिजली बचाएं Amazon ने स्थायी सामग्री और उर्जा की खपत कम करने वाले डिज़ाइन के साथ साल दर साल Fire TV Stick के कार्बन फुटप्रिन्ट को कम किया है। नई Fire TV Stick 4K लो पावर मोड के साथ आती है। इससे डिवाइस इनएक्टिव होने पर स्लीप या स्टैण्डबाय मोड में चली जाती है और उर्जा की बचत होती है।   उपलब्धता भोपाल में नई Fire TV Stick 4K Amazon.in चुनिंदा ऑफलाईन एवं ऑनलाईन कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स पर उपलब्ध है।   Amazon इंडिया 20 और 21 जुलाई 2024 को बहु-प्रतीक्षित प्राइम डे ला रहा है। प्राइम मेंबर्स प्रमुख ब्राण्ड्स और छोटे एवं मध्यम कारोबारों की ओर से बड़ी बचत, शानदार डील्स, नए लॉन्च, ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेन्ट का लुत्फ़ उठाने के लिए तैयार हो जाएं। आगामी प्राइम डे शॉपिंग इवेंट के दौरान उपभोक्ता Echo स्मार्ट स्पीकर और Fire TV Stick पर 55% तक छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह ALEXA से युक्त Echo Show स्मार्ट डिस्प्ले और इको स्मार्ट स्पीकर खरीदने का सुनहरा मौका है, अभूतपूर्व कीमतों पर खरीदें और होम एंटरटेनमेन्ट के अनुभव के बेहतर बनाएं।   उपभोक्ता amazon.in/smarthome पर विज़िट कर ALEXA के साथ काम करने वाले स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स भी ढूँढ सकते हैं।

कड़ी सुरक्षा में संदिग्ध आतंकी फैजान को खंडवा लाई एटीएस, न्यायालय ने भेजा जेल

 खंडवा इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फैजान शेख को जेल भेज दिया गया है. इससे पहले एटीएस की टीम फैजान को खंडवा लेकर आई. फिर घर ले जाकर तलाशी के बाद उसे मेडिकल चेकअप के लिए जिला अस्पताल लाया गया. इसके बाद फैजान को विशेष न्यायाधीश एडीजे मनोज कुमार मंडलोई की कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए. इस पूरी कार्रवाई के दौरान फैजान का मुंह ढंका हुआ था और दोनों हाथ हथकड़ी से बंधे हुए थे. सशस्त्र पुलिस जवानों के कड़े पहरे के बावज़ूद वह मीडिया के सामने दो उंगलियों से विक्ट्री साइन ऐसे दिखा रहा था कि मानो उसने कोई बड़ी कामयाबी हासिल कर ली हो.   दरअसल, खंडवा की सलूजा कॉलोनी में एक बार फिर तब सनसनी मच गई जब एटीएस की टीम सशस्त्र पहरे में आतंकी फैज़ान को उसके ही घर लेकर आई. एक बार फिर घर की तलाशी ली गई और थोड़ी से देर बाद यह टीम फैज़ान को लेकर लौट गई. पिछली बार यह टीम रात के सन्नाटे में आई थी तो इस बार दिन के उजाले में. यहां से उसे जिला अस्पताल मेडिकल चेकअप  के लिए ले जाया गया, यहां डॉक्टर्स ने उसका मेडिकल परीक्षण कर उसे नॉर्मल घोषित किया. ब्लू जींस और रेड टी-शर्ट पहने फैज़ान का मुंह ढंका हुआ था. उसके दोनों हाथों में हथकड़ी बंधी थी. बावज़ूद उसकी बॉडी लैंग्वेज से उसकी अकड़ दिख रही थी. पुलिस की गाड़ी में बैठते हुए उसने अपने हथकड़ी बंधे हाथ की दो उंगलियों से विक्ट्री का V निशान बनाकर यह मैसेज देने की कोशिश की कि जैसे वो अपने मकसद में कामयाब हो गया हो.   जिला अस्पताल के डॉक्टर धर्मेंद्र पाटील ने बताया कि फैजान शेख को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लाया गया था. सब कुछ सामान्य था. पुरानी बीमारी छोड़कर सब कुछ नॉर्मल था. उसे स्टोन की बीमारी थी जिसका इलाज होकर उसे राहत मिल गई थी. शरीर पर भी कोई चोट के निशान नहीं हैं.   अस्पताल के बाद एटीएस की टीम फैज़ान को जिला न्यायालय ले गई जहां उसे विशेष न्यायाधीश एडीजे मनोज कुमार मंडलोई की कोर्ट में पेश किया गया. न्यायालय ने प्रकरण में कार्यवाही के लिए अगली तारीख 22 जुलाई तय की है. कोर्ट के आदेश के बाद उसे खण्डवा की जननायक टंट्या भील जेल भेज दिया गया. सूत्रों का कहना है कि अब खंडवा से आतंकी को भोपाल जेल भेजा जाएगा. न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत किसी भी आरोपी को जहां से गिरफ्तार किया गया हो, वहां की अदालत में पेश किया जाना जरूरी है. पांच दिन की पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी फैज़ान को जेल रिमांड के लिए ही पेश किया गया था.   अपर लोक अभियोजक मनीष बरोले ने बताया कि विशेष न्यायालय में फैजान को पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. इस प्रकरण में कार्यवाही के लिए अगली तारीख 22 जुलाई तय की गई है. न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत जेल वारंट बनाकर उसे जेल भेजा गया है.  

Government डेंटल कॉलेज में MDS कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये है फॉर्म भरने की आखिरी तारीख

नई दिल्ली गुजरात के सरकारी, स्वनिर्भर डेंटल कॉलेज के MDS कोर्स में सरकारी, मैनेजमेंट और एनआरआई सीट पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है. अगर कैंडिडेट्स ने NEET PG(MDS) 2024 परीक्षा पास की है तो वह दाखिले के लिए अप्लाई कर सकते हैं. काउंसिल तथा गुजरात राज्य के नियमों के मुताबिक योग्य कैंडिडेट्स को प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना रहेगा. ये है फॉर्म भरने की आखिरी तारीख डेंटल कॉलेज के MDS कोर्स में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश समिति की वेबसाइट www.medadmgujarat.org के माध्यम से कैंडिडेट्स को 10 जुलाई की सुबह 10 बजे से 15 जुलाई सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन पीन खरीदनी रहेगी. जिसके बाद 15 जुलाई दोपहर 2 बजे तक प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. तमाम कैंडिडेट्स को 15 जुलाई दोपहर 4 बजे तक हेल्प सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन की जांच करवाकर प्रमाणपत्रों की नकल जमा करवानी रहेगी. कैंडिडेट्स ऑनलाइन प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का पीन प्रवेश समिति की वेबसाइट www.medadmgujarat.org के माध्यम से 3,000 (नोन-रिफ़ंडेबल) + 25,000 (रिफ़ंडेबल सिक्योरिटी डिपोजिट) यानी कि 28,000 रुपये भरकर प्राप्त कर सकेंगे. कैंडिडेट्स को हेल्प सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन की जांच करवाकर प्रमाणपत्रों की नकल जमा करवाने के लिए पहले से ही अपॉइंटमेंट लेनी रहेगी. पैरा मेडिकल कॉलेज में भी दाखिला शुरू गुजरात के पैरा मेडिकल कॉलेज में भी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.  जो छात्र फिजियोथेरापी, नर्सिंग, जीएनएम (General Nursing and Midwifery), एएनएम, बी.ऑप्ट्रोमेट्री, बी.ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बी. ऑर्थोटिक्स और बी. नेचुरोपथी का कोर्स करना चाहते हैं वे कॉलेज में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. पैरा मेडिकल कॉलेज में इन कोर्स के लिए एडमिशन लेने की आखिरी तारीख 15 जुलाई है. 15 जुलाई के बाद कॉलेज सभी डॉक्यूमेंट को वेरिफाई करेगा. 16 जुलाई तक हेल्प सेंटर छात्रों को अपने आवेदन और असल प्रमाणपत्रों की जांच करवानी होगी. प्रवेश के संदर्भ में किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर छात्र  pnamec.admcommittee1@gmail.com पर ईमेल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं.  

मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में ई-विधानसभा के प्रोजेक्ट को मंजूरी,छात्रों की छात्रवृत्ति, नई सिंचाई परियोजनाओं के साथ कई अहम प्रस्ताव मंजूर

भोपाल  मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बाद आज बुधवार को राजधानी भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में ई-विधानसभा के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है।इसके लिए छात्रों की छात्रवृत्ति, नई सिंचाई परियोजनाओं के साथ कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल के द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को इंदौर में वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। एक साथ एक स्थान पर 11 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। इन प्रस्तावों को लग सकती है मुहर     कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा के ई-विधान प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। इसके तहत विधानसभा को हाईटेक और पेपरलेस किया जाएगा, जिसमें 23 करोड़ खर्च होंगे। इसके तहत 60 प्रतिशत केन्द्र सरकार और 40 फीसदी राज्य सरकार राशि खर्च करेगी। डिजिटल इंडिया, ग्रीन गवर्नेंस की ओर कदम बढ़ाया गया है।     इसमें एनआईसी द्वारा सॉफ्टवेयर तैयार किया जाएगा और विधायकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसके तहत विधानसभा में सभी काम ऑनलाइन होंगे। सदस्यों को सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्न भी आनलाइन स्क्रीन पर दिखाई देंगे। सभी सदस्यों के टेबल पर स्क्रीन लगाई जाएगी। इसको लेकर संसदीय कार्य मंत्रालय, विधानसभा सचिवालय और संसदीय कार्य विभाग के बीच अनुबंध भी हो चुका है।     प्रदेश में 55 पीएम एक्सीलेंस कॉलेज खुलेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर से इसका शुभारंभ करेंगे।     मध्य प्रदेश सरकार अपना स्वयं का विमान खरीदेगी। अभी फिलहाल किराए पर विमान लिया जा रहा है। सरकार एक्सपर्ट की राय के बाद कनाडा की बमबार्डियर कंपनी से जेट विमान खरीदेगी। जिसकी कीमत 233 करोड़ रुपये होगी।     नर्मदाजल के अधिकतम उपयोग में तेजी से कदम, अधिकतम उपयोग के लिए योजनाओं को मंजूरी दी गई है।     सांवेर जेल का निर्माण हाउसिंग बोर्ड के बजाय पीडब्ल्यूडी करेगा। 217 करोड रुपए की स्वीकृति दी गई है। सीमा से ज्यादा कैदी होने की वजह से जेल बनाई जा रही है। इंदौर की जेल सांवेर में शिफ्ट हो जाएगी।     घुमंतू विद्यार्थियों को अनुसूचित जनजाति विभाग के जरिए कम छात्रवृत्ति मिलती थी लेकिन अब घुमंतू और अर्ध घुमंतु छात्रों को भी बराबर छात्रवृत्ति मिलेगी।राशि बढ़ाने का फैसला।     7 बड़ी सिंचाई परियोजनाओं की कैबिनेट में स्वीकृति दी गई है। ये कुल 9271 करोड़ की योजनाएं हैं।     सीधी में बोकारो सिंचाई परियोजना को भी स्वीकृति मिली है। 46 करोड़ की परियोजना है।11 गांव के 10 लाख से अधिक कृषकों को लाभ मिलेगा   मोहन सरकार खरीदेगी बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने कनाडा की कंपनी बॉम्बार्डियर के चैलेंजर 3500 विमान को खरीदने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश सरकार के पास 2021 से कोई विमान नहीं था। तब से ही नया विमान खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो अब पूरी हो चुकी है। दो कंपनियों ने अपने प्रस्ताव दिए थे। इसमें से चैलेंजर 3500 का प्रस्ताव एल-1 कैटेगरी में चुना गया है।    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में  हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने कनाडा की कंपनी बॉम्बार्डियर इंक के चैलेंजर 3500 मॉडल को 233 करोड़ रुपये में खरीदने का फैसला किया है। दरअसल, छह मई 2021 को ग्वालियर मैं लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कंपनी ने उस विमान को ‘बियॉन्ड रिपेयर’ करार दिया। यानी उसकी मरम्मत नहीं हो सकती थी। उसके बाद से राज्य सरकार के पास कोई विमान नहीं था और नया विमान खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इस दौरान कनाडा की कंपनी की बोली सबसे कम रही। साथ ही निविदा शर्तों में जो आवश्यकताएं बताई गई हैं, उसे चैलेंजर 3500 पूरी करता है। 20 माह में आएगा नया विमान नया चैलेंजर 3500 विमान 20 माह में मिलेगा। सरकार की आवश्यकता के अनुसार कंपनी इस विमान को आठ सीटर बना रही है। इसकी कीमत 233 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसका मतलब यह है कि डॉ. मोहन यादव को अगले 20 माह किराये के विमान में ही उड़ान भरनी होगी। चैलेंजर 3500 के बारे में चैलेंजर 3500 अपनी श्रेणी में सबसे अधिक एडवांस तकनीक से बना है। इसमें इंडस्ट्री का पहला वॉयस-कंट्रोल्ड केबिन और नए जमाने की सीटें लगी हैं। चैलेंजर 3500 विमान स्थिरता, प्रदर्शन और विश्वसनीयता का बेहतरीन मिश्रण प्रदान करता है, जिसके सहारे आप किसी भी मौसम में लंबी उड़ान भर सकते हैं।   बेहतरीन केबिन अनुभव चैलेंजर 3500 बेहतरीन केबिन अनुभव प्रदान करता है। इसे 2022 रेड डॉट के बेस्ट ऑफ बेस्ट प्रोडक्ट डिजाइन से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। यह विमान के इंटरनेशनल लेवल पर बेहतरीन होने की पुष्टि करता है। 4,850 फीट से 41 हजार फीट तक जमीन का अहसास इस विमान की खासियत यह है कि 4,850 की कम से कम ऊंचाई और 41 हजार फीट की अधिकतम ऊंचाई पर भी यह जमीन पर होने का अहसास देता है। एयर सर्कुलेशन की तकनीक ऐसी है कि सिर्फ दो मिनट में यह ताजा हवा से केबिन को भर देता है। इससे यात्रियों के लिए ताजगी भरा अहसास बना रहता है। इसके बाद भी केबिन में कोई शोर सुनाई नहीं देगा। इसे इस सेग्मेंट में उपलब्ध सभी विमानों में सबसे स्मार्ट केबिन कहा गया है, जहां वायरलेस चार्जिंग से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।  

अमेरिका रिपोर्ट में बताया की भारत में घटिया तेल खाने से हर 1,000 बच्चों में से हो रही 27 की मौत

वाशिंगटन भारत में भोजन पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले घटिया ईंधन के संपर्क में आने के कारण हर 1,000 शिशुओं और बच्चों में से 27 की मौत हो जाती है। अमेरिका के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। कोर्नेल विश्वविद्यालय में ‘चार्ल्स एच. डायसन स्कूल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट’ में प्रोफेसर अर्नब बसु समेत अन्य लेखकों ने ‘भोजन पकाने के ईंधन के विकल्प और भारत में बाल मृत्यु दर’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में 1992 से 2016 तक बड़े पैमाने पर घरों के सर्वेक्षण के आंकड़ों का इस्तेमाल किया है। आंकड़ों का इस्तेमाल यह पता लगाने के लिए किया गया कि प्रदूषण फैलाने वाले इन ईंधन का मनुष्य की सेहत पर क्या असर पड़ता है। इसमें पाया गया कि इसका सबसे ज्यादा असर एक माह की आयु तक के शिशुओं पर पड़ा है। बसु ने कहा कि यह ऐसा आयु वर्ग है जिसके फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं होते हैं और शिशु सबसे ज्यादा अपनी मां की गोद में रहते हैं जो अक्सर घर में खाना पकाने वाली मुख्य सदस्य होती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में खाना पकाने के घटिया ईंधन के संपर्क में आने के कारण हर 1,000 शिशु और बच्चों में से 27 की मौत हो जाती है। बासु ने बताया कि भारतीय घरों में इसके कारण लड़कों के बजाय लड़कियों की मौत ज्यादा होती हैं। उन्होंने कहा कि इसकी वजह यह नहीं है कि लड़कियां अधिक नाजुक या प्रदूषण से जुड़ी श्वसन संबंध बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं बल्कि इसकी वजह यह है कि भारत में बेटों को ज्यादा तरजीह दी जाती है और जब कोई बेटी बीमार पड़ती है या उसे खांसी शुरू होती है तो परिवार उसका इलाज कराने पर समुचित ध्यान नहीं देते हैं। बसु ने विश्वविद्यालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल करने से न केवल बच्चों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ेगा बल्कि बेटियों की उपेक्षा भी कम होगी।” विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दुनिया की करीब एक तिहाई आबादी चूल्हे या स्टोव पर खाना पकाती हैं जिसमें ईंधन के तौर पर लकड़ी, उपले या फसलों के अपशिष्ट का इस्तेमाल किया जाता है जिससे दुनियाभर में हर साल 32 लाख लोगों की मौत होती है। बसु ने कहा कि बदलाव लाना मुश्किल है। उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादातर ध्यान बाहरी वायु प्रदूषण और फसलों के अपशिष्ट को जलाने के तरीकों पर केंद्रित रहता है। सरकारें पराली जलाने के खिलाफ कानून बना सकती हैं और किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते अग्रिम भुगतान कर सकती हैं।” रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि घर के अंदर के प्रदूषण पर भी ध्यान देना उतना ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें अन्य कारकों के अलावा क्षेत्रीय कृषि भूमि स्वामित्व और वन क्षेत्र, घरेलू विशेषताएं और पारिवारिक संरचना भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 

प्रदेश IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 2 DIG को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश में देर इंडियन पुलिस सर्विस के 4 अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने अलग-अलग आदेश जारी किया है। आईपीएस अधिकारियों को अगले आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस लिस्ट में दो पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) शामिल हैं। तबादले का आदेश तत्काल रूप से प्रभावी होगा। दो डीआईजी को मिली नवीन पदस्थापन डी.कल्याण चक्रवर्ती, पुलिस उप महानिरीक्षक, भोपाल को एएसएफ में डीआईजी पद पर तैनात किया गया है। मोनिका शुक्ला को डीआईजी रेल बनाया गया है। इससे पहले वह एसएएफ में डीआईजी पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं थी। विजय भागवानी को मिली ये जिम्मेदारी एसआईएसएफ में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) पद पर कार्यरत विजय भागवानी को पुलिस मुख्यालय में एआईजी पद पर नियुक्त किया गया है। सिवनी के एसपी बदले गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार सिंघ को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह सिवनी जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) पद पर कार्यरत थे।

शादी में कूलर बंद होने पर हुआ विवाद, चाकू मारकर कर दी दुल्हन के ममेरे भाई की हत्या

जबलपुर जबलपुर में शादी में कूलर बंद होने पर दुल्हन के भाई (मामा के बेटे) की हत्या कर दी गई। बारात में आए युवक और उसके तीन साथियों ने युवक की कमर – पैर में चाकू मारे।घटना मंगलवार – बुधवार दरमियानी रात 2 बजे की है। विजय नगर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं। बारात तिलवारा थाने के शास्त्री नगर से विजय नगर आई थी। फोन कर साथियों को बुलाया राज अहरिवार (19) शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में आईटीआई के पास का रहने वाला था। मंगलवार को मेट्रो लॉन मैरिज गार्डन में उसकी बुआ की बेटी का शादी फंक्शन चल रहा था। बताया जा रहा है कि फॉल्ट होने पर कूलर बंद हो गया। एक बाराती शोर मचाने लगा। बार-बार कहने लगा कि गर्मी बहुत है, जल्दी कूलर चलाओ। राज ने जाकर उसे समझाया कि दो मिनट में सुधर जाएगा। दोनों में बहस हो गई। गहमागहमी के बीच राज ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। बाराती बाहर चला गया और फोन कर अपने तीन साथियों को बुला लिया। राज जैसे ही मैरिज गार्डन से बाहर आया, चारों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। इस समय तक खाना-पीना हो चुका था। अंदर शादी की रस्में चल रही थीं। दोस्त प्रदीप चौधरी ने बताया कि चारों लड़कों ने मिलकर राज की हत्या की और फरार हो गए। उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राज पर भी आपराधिक केस सीएसपी भगत सिंह ने बताया कि राज पर भी शहर के अलग-अलग थानों आपराधिक केस दर्ज हैं। 1 आरोपी को हिरासत में लिया है, बाकी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।  

छतरपुर, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खंडवा, बुरहानपुर, समेत कई जिलों भारी बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के एक्टिव होने से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को इंदौर समेत कई जिलों में बारिश हुई जबकि बुधवार को निमाड़ के साथ एमपी का दक्षिणी हिस्सा भीगेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में छतरपुर, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एमपी के उत्तरी हिस्से में ट्रफ लाइन गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इस वजह से बारिश हो रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। कई शहरों में पारा भी बढ़ा इससे पहले मंगलवार को मंडला, बालाघाट, बैतूल, धार, ग्वालियर, इंदौर, रतलाम समेत कई जिलों में बारिश हुई। दूसरी ओर, भोपाल समेत कई शहरों में धूप भी निकली। इस वजह से दिन के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी हो गई। सीधी, दमोह और नौगांव में पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 34.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 33.4 डिग्री, ग्वालियर में 36.6 डिग्री, जबलपुर में 34.1 डिग्री और उज्जैन में 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बैतूल में तापमान सबसे कम 28.5 डिग्री रहा। खरगोन-पचमढ़ी में 29.2 डिग्री और सिवनी में यह 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में अभी जारी रहेगा बारिश का दौर मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के एक्टिव होने की वजह से बारिश का दौर जारी है. दरअसल, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ट्रफ लाइन गुजर रही है. साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है.  मध्य प्रदेश के इन जिलों में आज होगी बारिश  IMD के अनुसार, आज यानी बुधवार को मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, पन्ना, पांढुर्णा, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, रतलाम, खरगोन, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश के आसार हैं, जबकि राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.  पारा में 4-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी, जानें कहां कितना रहा तापमान?  बारिश के बाद मध्य प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को तेज धूप निकली, जिससे तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई. बीते दिन मध्य प्रदेश का सबसे गर्म शहर दमोह और नौगांव रहा. यहां का पारा 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा खजुराहो का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस, रीवा और ग्वालियर का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़ का तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस, गुना का तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस, रतलाम का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, सागर का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस, उमरिया और नर्मदापुरम 34.5 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 34.3 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 34.1 डिग्री सेल्सियस और नरसिंहपुर में तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet