LATEST NEWS

हवाई युद्ध अभ्यास: शून्य से नीचे के तापमान के बावजूद भारत ने सभी निर्धारित मिशन पूरे किए

SC bans order for name plates on Kanwar Yatra route… notice issued to government

नई दिल्ली भारतीय वायु सेना ने सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, जर्मनी और अमेरिका की वायु सेनाओं के साथ एयर फोर्स बेस, अलास्का में हवाई युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास ‘रेड फ्लैग’ में हिस्सा लिया है। यह अभ्यास का दूसरा संस्करण था, जिसे अमेरिकी वायु सेना वर्ष में चार बार आयोजित करती है। चुनौतीपूर्ण मौसम और लगभग शून्य से नीचे के तापमान के बावजूद भारतीय वायु सेना ने पूरे अभ्यास के दौरान 100 से अधिक उड़ानें भरकर सभी निर्धारित मिशन पूरे किए। भारत लौटने से पहले यह टुकड़ी को 24 जून को ग्रीस और मिस्र की वायु सेना के साथ अभ्यास में भाग लेगी। संयुक्त राज्य वायु सेना के एयरबेस एइलसन में 04 से 14 जून तक आयोजित इस अभ्यास में भारतीय वायु सेना के साथ-साथ रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर एयर फोर्स, यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयर फोर्स, रॉयल नीदरलैंड एयर फ़ोर्स, जर्मन लूफ़्टवाफे़ और यूएस एयर फोर्स ने भाग लिया। भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने राफेल विमान और कर्मियों के साथ भाग लिया, जिसमें एयर क्रू, तकनीशियन, इंजीनियर, नियंत्रक और विषय विशेषज्ञ शामिल थे। भारत की यह टुकड़ी 29 मई को अलास्का में यूएसएएफ बेस, एइलसन पर उतरी थी। राफेल लड़ाकू विमान को आईएल-78 एयर टू एयर रिफ्यूलर से सक्षम किया गया था, जबकि कर्मियों और उपकरणों को परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर से ले जाया गया। यह पहली बार था जब भारत के राफेल विमानों ने सिंगापुर और अमेरिकी विमान एफ-16, एफ-15 और ए-10 के साथ अभ्यास ‘रेड फ्लैग’ में भाग लिया। इन मिशनों में आक्रामक काउंटर एयर और एयर डिफेंस भूमिकाओं में लार्ज फोर्स इंगेजमेंट के एक भाग के रूप में बियॉन्ड विजुअल रेंज लड़ाकू अभ्यास शामिल थे। भारतीय वायु सेना के चालक दल मिशन योजना में सक्रिय रूप से शामिल थे और अभ्यास के दौरान निर्दिष्ट मिशनों के लिए मिशन लीडर की भूमिका भी निभाई। अभ्यास के दौरान अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ अंतर-संचालन की अंतर्दृष्टि और बहुराष्ट्रीय वातावरण में सहयोगात्मक समझ शामिल थी। लंबी दूरी तक हवाई उड़ान भरने और रास्ते में हवा से हवा में ईंधन भरने का अनुभव युवा चालक दल के लिए रोमांचकारी अनुभव था। भारत लौटने से पहले यह टुकड़ी 24 जून को ग्रीस और मिस्र की वायु सेना के साथ अभ्यास में भाग लेगी। रेड फ्लैग अभ्यास के अनुभव से समृद्ध भारतीय वायु सेना अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2024’ के दौरान अन्य देशों के प्रतिभागी दलों की मेजबानी करने के लिए उत्सुक है, जो इस वर्ष के अंत में होने वाला पहला भारतीय बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास है।  

उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, चार की मौत, तीन घायल

पौड़ी/देहरादून उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल में एक वाहन रविवार को अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। उसमें सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आज सुबह कोतवाली श्रीनगर द्वारा खिर्सू चौबट्टा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना देते हुए रेस्क्यू को टीम की मांग की गई। जिसपर उप निरीक्षक देवीदत्त बर्थवाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि उक्त वाहन स्विफ्ट कार में सात लोग सवार थे जो किसी बारात में शामिल होने जा रहे थे। वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर, दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा तीन घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया जबकि घटना में मृत चार लोगों के शवों को भी खाई से बाहर निकाल लिया गया है। श्री मिश्र ने बताया कि टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त कार के आसपास गहन सर्चिंग की गई व प्राप्त आवश्यक सामान को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।  

‘मेरे पिता का परिवार कांग्रेसी और मां ने केरल में जनसंघ गठित किया’ : केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी

'Arvind Kejriwal to…', Sanjay Singh's big allegation on Centre, BJP and LG

तिरुवनंतपुरम. केरल में भाजपा तिरुवनंतपुरम जिला समिति ने केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी का जिला समिति कार्यालय में स्वागत किया। सुरेश गोपी ने यहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा वह एसएफआई में थे, लेकिन उनके शिफ्ट होने की वजह राजनीति नहीं है। यह केवल भावनात्मक है केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, “मेरे पिता का परिवार कांग्रेसी परिवार था। मेरी मां के परिवार ने केरल में जनसंघ के गठन तक काम किया। मैं एसएफआई में था, लेकिन मेरे शिफ्ट करने का कारण राजनीति नहीं था। यह भावनात्मक था। मैं अपना जीवन भावनात्मक रूप से जीऊंगा। जीवन के सभी वर्गों, जीवन के सभी क्षेत्रों, जीवन के सभी स्तरों के लिए स्वीकार्य है। मेरा वंश, मेरी परंपराएँ, सनातन धर्म की खुशबू है। मुझे इन सभी मूल्यवान गुणों का प्रदर्शन करना है। सिर्फ इसलिए कि इंदिरा गांधी कांग्रेसी हैं, और उनके क्रूर कृत्य के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराने से मैं बच नहीं सकता। मैं उन्हें स्वतंत्रता के बाद से उनकी मृत्यु तक भारत का वास्तविक वास्तुकार कहता हूं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया कहने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने दिवंगत नेता को देश में कांग्रेस पार्टी की मां कहा था। उन्होंने बताया कि उनकी टिप्पणियों का गलत तरीके से पेश किया गया है। सुरेश गोपी ने इंदिरा गांधी को कहा मदर ऑफ इंडिया बता दें कि इससे पहले सुरेश गोपी ने पुन्कुन्नम में करुणाकरण के स्मारक ‘मुरली मंदिरम’ का दौरा किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री मे भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को ‘मदर ऑफ इंडिया’ कहा। वहीं भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ने करुणाकरण और मार्क्सवादी दिग्गज ई. के. नयनार को अपना ‘राजनीतिक गुरु’ भी बताया। मोदी 3.0 कैबिनेट में सुरेश गोपी को पर्यटन मंत्रालय और पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। त्रिशूर लोकसभा सीट से सांसद बने सुरेश गोपी ने करुणाकरण के बेटे और कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन को हराया था। त्रिशूर लोकसभा सीट से जीत और केरल में भाजपा का खाता खोलने वाले सुरेश गोपी ने कांग्रेस और सीपीआई उम्मीदवारों को हराया था। केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट के चुनाव परिणामों की बात करें तो त्रिशूर में भाजपा के प्रत्याशी सुरेश गोपी को 4 लाख 12 हजार 338 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सीपीआई उम्मीदवार वी.एस सुनीलकुमार को 3 लाख 37 हजार 652 वोट मिले थे। इस तरह से सुरेश गोपी ने सीपीआई उम्मीदवार को 74 हजार 686 वोटों से हराया था।

राप्तीसागर सुपरफास्ट के एसी कोच की स्प्रिंग टूटने पर ड्राइवर ने सूझबूझ से बचाई हजारों यात्रियों की जान

झांसी/ललितपुर. गोरखपुर राप्तीसागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुरुवार सुबह हादसे का शिकार होने बच गई। गाड़ी के एसी कोच की स्प्रिंग टूट गई। ड्राइवर ने ललितपुर स्टेशन पर ट्रेन रोककर जांच कराई, जहां एक नहीं बल्कि दो स्प्रिंग टूटी मिली। हालांकि इसका इनपुट भोपाल से मिल गया था। ललितपुर आते-आते दो स्प्रिंग टूटने पर स्टॉफ ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। अफसरों ने गाड़ी को 50 की स्पीड से झांसी भेजने के आदेश दिए। झांसी पहुंचने पर कोच काटकर उसकी जगह पर दूसरा कोच लगाया गया। ट्रेन करीब एक घंटा देरी से रवाना की जा सकी। ललितपुर स्टेशन पर भी करीब आधा घंटे खड़ी रही। कोच्चिवेली से गोरखपुर जा रही राप्तीसागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच नंबर ए2 में अचानक दिक्कत आ गई। चालक ने सुबह साढ़े चार बजे ललितपुर स्टेशन पर गाड़ी को रोककर सीएण्डडब्ल्यू स्टॉफ से जांच कराई। कोच की स्प्रिंग टूटी देख तत्काल उच्चाधिकारियों और कंट्रोल को सूचना दी। अफसरों ने चालक को 50 किमी की स्पीड से ट्रेन किसी तरह वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन तक लाने के आदेश दिए। करीब आधा घंटे बाद गाड़ी सुबह 5 बजे के बाद झांसी रवाना की गई। सुबह 8.10 बजे झांसी स्टेशन पहुंची ट्रेन को अफसरों ने अटैंड किया। यहां कोच की जगह पर नया कोच लगाया गया। नए ए2 कोच यात्रियों को सवार कराकर गाड़ी एक घंटे की देरी से सवा नौ बजे रवाना की गई। गोरखपुर डिवीजन करेगी जांच मंडल रेल प्रशासन ने स्प्रिंग टूटने की जानकारी गोरखपुर डिवीजन को दी है। अफसरों का मानना है कि कोच की एक स्प्रींग टूटने पर ट्रेन 95 की रफ्तार से चल सकती है लेकिन दो स्प्रिंग टूटने पर कोच अनफिट हो जाता है। कोच में लहर बढ़ जाती है, कर्व आने पर कोच पटरी से उतर सकता है। गाड़ी का मैंटीनेंस गोरखपुर डिवीजन करता है, ऐसे में मामले की जांच करने गोरखपुर रेलवे की टीम झांसी आएगी। भोपाल से 95 व ललितपुर से 50 किमी/घंटा से चली ट्रेन भोपाल में जांच के बाद ट्रेन 95 की रफ्तार से ललितपुर पहुंची। तब तक दूसरी स्प्रिंग भी टूट गई। भोपाल से लेफ्ट साइड की स्प्रिंग टूट गई थी और ललितपुर आते-आते राइट साइड की स्प्रिंग टूट गई। इससे कोच बैलेंस बनाए रहा। अफसरों की माने तो सुरक्षा के लिए कर्मचारी पायलटिंग कर रहे थे। झांसी से पहले की कोच को बदलने की भी तैयारी रेलवे ने कर ली थी। 15 मार्च 2024 को हुआ था कोच का मेजरमेंट रेलवे हर कोच जांच के बाद 18 महीने के लिए पटरी पर उतार देता है। गोरखपुर से मेंटीनेंस के बाद चलने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस में लगा कोच का मैजरमेंट तीन माह पहले 15 मार्च 2024 को हुआ था। कोच की पूरी जांच व मेंटीनेंस के बाद राप्तीसागर में लगाया गया लेकिन 18 महीने तो छोड़िए, कोच की स्प्रिंग तीन महीने में ही धोखा दे गई। कोच की एक नहीं बल्कि दो स्प्रिंग टूट गई।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की ‘कंजर्वेटिव’ पार्टी को ओपिनियन पोल में सिर्फ 21 % वोट

लंदन. ब्रिटेन में होने वाले आम चुनाव से पहले एक और सर्वे में ब्रिटेन के वर्तमान पीएम ऋषि सुनक की करारी हार की भविष्यवाणी की है।  ताजा तीन सर्वे में कहा गया है कि चार जुलाई को होने वाले आम चुनावों में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी का इस बार सफाया हो जाएगा। साथ ही सुनक की पार्टी के लिए गंभीर तस्वीर पेश की है। ताजा सर्वे में कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 46% समर्थन मिला है, जबकि कंजर्वेटिव पार्टी के लिए समर्थन 4 अंक गिरकर 21% हो गया है। ये ताजा सर्वे मार्केट रिसर्च कंपनी सावंता ने संडे टेलीग्राफ के लिए 12 जून से 14 जून के बीच आयोजित किया गया था। इस सर्वे के नतीजे तब सामने आए हैं जब चुनाव प्रचार का आधे से ज्यादा समय बीत चुका है। एक हफ्ते बाद दोनों ही कंजर्वेटिव और लेबर पार्टियां अपने घोषणा पत्र लेकर जनता के सामने जाने के लिए तैयार हैं। ये घोषणा पत्र लोगों को वोट डालने से कुछ समय पहले ही मिलेगा। ऋषि सुनक ने 22 मई को शीघ्र चुनाव की घोषणा करके अपनी ही पार्टी में कई लोगों को चौंका कर दिया था। सावंता के राजनीतिक अनुसंधान निदेशक क्रिस हॉपकिंस ने कहा कि हमारे शोध से पता चलता है कि इस चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी का बुरी तरह सफाया हो जाएगा। संडे टाइम्स में प्रकाशित सर्वेशन के एक अलग सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि कंजर्वेटिव पार्टी 650 सदस्यीय हाउस ऑफ कॉमन्स में केवल 72 सीटों पर सिमट सकती ही – जो उनके लगभग 200 साल के इतिहास में सबसे कम होगा। जबकि लेबर पार्टी को 456 सीटें मिलेंगी। बेस्ट फॉर ब्रिटेन के सर्वे में भी हुआ था यही दावा इससे पहले आए बेस्ट फॉर ब्रिटेन के सर्वे में तो यहां तक कहा गया था कि प्रधानमंत्री सुनक खुद अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगे। उस सर्वे में कहा गया था कि पता चला है कि देश में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी को इस साल के अंत में होने वाले आम चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक अपनी उत्तरी यॉर्कशायर सीट भी शायद ही बचा पाएं। बेस्ट फॉर ब्रिटेन ने इस सर्वे से पहले 15,029 लोगों की राय ली थी। जिसके आधार पर तैयार रिपोर्ट में विपक्षी लेबर पार्टी को 45 प्रतिशत वोट शेयर के साथ कंजर्वेटिव की तुलना में 19 अंकों की बढ़त के साथ शीर्ष पर रखा गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि आगामी चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी की संभावनाए अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि वे इस बार 100 से भी कम सीटें जीत रहे हैं, वहीं, विपक्षी लेबर पार्टी को इसका खासा फायदा मिलेगा। लेबर पार्टी इस बार 468 सीटें जीत सकती है। सर्वे के मुताबिक, इस बार 28 मौजूदा कैबिनेट सदस्य चुनाव लड़ सकते हैं, उनमें से भी केवल 13 ही दोबारा चुने जाएंगे। इस सर्वे को लेकर पूर्व ब्रेक्सिट सचिव और सुनक के बड़े आलोचक लॉर्ड डेविड फ्रॉस्ट ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नवीनतम सर्वेक्षण आंकड़ों से पता चलता है कि कंजर्वेटिव पार्टी हताशा का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदान समय के साथ बदतर होता जा रहा है, बेहतर नहीं।” सत्ता-विरोधी लहर से जूझ रही सुनक की पार्टी इस बीच, चुनाव से पहले आए अधिकांश सर्वे में कंजर्वेटिवों के मुकाबले लेबर पार्टी को आरामदायक बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। मौजूदा समय में पार्टी सियासी उथल-पुथल, रोजमर्रा की वस्तुओं में बढ़ती लागत के संकट और बढ़ते आप्रवासन के बीच सत्ता-विरोधी लहर से जूझ रही है।

आरा-बिहार में आरके सिंह पर ही उम्मीदवारी के 23 दिन बाद क्षेत्र में आने से हार का फूटा ठीकरा

आरा/सासाराम. बिहार की आरा लोकसभा सीट पर बीजेपी की हार का ठीकरा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह पर ही फूटा है। लोकसभा चुनाव रिजल्ट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की आंतरिक रिपोर्ट में सामने आया है कि आरके सिंह के क्षेत्र से गायब रहने के कारण पार्टी को आरा में हार का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट में कहा गया है कि टिकट मिलने के 23 दिन बाद वे अपने क्षेत्र में गए थे। इससे जनता से उनका जुड़ाव नहीं हो पाया। बता दें कि आरके सिंह बीते 10 सालों से आरा से सांसद रहे। पिछली मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी थे। बीजेपी ने इस चुनाव में उनपर फिर से भरोसा जताया, लेकिन सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद ने उन्हें हरा दिया। आरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की हार की कई वजहें बताई जा रही हैं। बीजेपी की आंतरिक रिपोर्ट में सामने आया है कि आरके सिंह का आरा में जमीन से जुड़ाव न होना, हार का सबसे बड़ा कारण रहा। बीजेपी एक नेता ने एचटी को बताया कि आरके सिंह आरा से 10 साल सांसद रहे, लेकिन वे क्षेत्र की जनता से संपर्क साधने में असफल रहे। यहां तक कि पार्टी कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों से भी उनका जुड़ाव कम ही रहा। आरा से उनकी उम्मीदवारी घोषित होने के 23 दिन बाद वे क्षेत्र में प्रचार करने पहुंचे। पार्टी का मानना है कि आरा में आरके सिंह ने स्थानीय संगठनों को ज्यादा महत्व नहीं दिया। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व की अनदेखी की और अपने विरोधी उम्मीदवार को कमतर आंकने की भी गलती की। इसके अलावा काराकाट में राजपूतों के निर्दलीय पवन सिंह के समर्थन में एकजुट होने से एनडीए के कुशवाहा वोट भी छिटक गए। इसका असर आरा समेत मगध और शाहाबाद क्षेत्र की अन्य सीटों पर भी पड़ा। सासाराम में छेदी पासवान का टिकट काटे जाने से पासवान नाराज हो गए और महागठबंधन को वोट किया। आरा में भी पासवान जाति का वोट आरके सिंह को नहीं मिल पाया। अन्य कुछ सवर्ण जातियों और यादव वोटरों के भी महागठबंधन को वोट डालने से दक्षिण बिहार में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। 2024 के लोकसभा चुनाव में आरा सीट पर बीजेपी के आरके सिंह को सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद से 59 हजार से ज्यादा वोटों से हार मिली।

कोविड-इन्फ्लूएंजा टीके के सार्वजनिक स्वास्थ्य में मिले सकारात्मक मिले नतीजे

लंदन/मैसाचुसेट्स. मैसाचुसेट्स की दवा और जैव प्रौद्योगिकी कंपनी मॉडर्ना ने इस हफ्ते के शुरू में कोविड और इन्फ्लूएंजा के खिलाफ संयुक्त वैक्सीन के तीसरे चरण की क्लीनिकल जांच के सकारात्मक नतीजों का ऐलान किया है। दुनिया भर में कई दशकों से अन्य बीमारियों के लिए संयुक्त टीके इस्तेमाल किए जाते रहे हैं, क्योंकि इनके कई फायदे हैं। इनसे स्वास्थ्य प्रणालियों की लागत में कमी तो आती ही है, भंडारण की जरूरत भी कम पड़ती है और लोगों की जेब पर भारी नहीं पड़ते हैं। खास तौर से संयुक्त टीके कम आय वाले देशों में बेहद काम के साबित हो सकते हैं। शोध बताते हैं कि यह टीके लोगों के नियमित टीका लगाने की संभावना बढ़ाते हैं। मॉडर्ना का कोविड और इन्फ्लूएंजा का संयुक्त टीका एमआरएनए-1083 भी ऐसी ही उम्मीद जगा रहा है। अब तक 8,000 लोगों पर इसका परीक्षण किया जा चुका है। दो समूहों में की गई टीके की जांच मॉडर्ना की कोविड और इन्फ्लूएंजा के संयुक्त टीके एमआरएनए-1083 के तीसरे चरण की जांच में दो आयु समूहों के करीबन 8,000 लोगों को शामिल किया गया। समूहों में आधे 50 से 64 वर्ष की उम्र के वयस्क थे और बाकी आधे 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के थे। दोनों आयु समूहों को फिर से संयुक्त वैक्सीन एमआरएनए-1083 या नियंत्रण वाले समूह की वैक्सीन देने के लिए बांटा गया। नियंत्रण वाले समूह में कोविड और फ्लू वैक्सीन बेतरतीब तरीके से अलग- अलग दी गई थी। सालाना 50 लाख लोग होते हैं गंभीर इन्फ्लूएंजा के शिकार डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर करीब 30 से 50 लाख लोग सालाना गंभीर इन्फ्लूएंजा का सामना करते हैं और लगभग 6,50,000 लोग इस बीमारी से मर जाते हैं। दुनिया भर में कोविड से 70 लाख से अधिक मौतें हुई हैं। बावजूद इसके लोग वैक्सीन लगाने को लेकर बेपरवाह हो रहे हैं।

G7 के समापन में मेलनी बोलीं- भारत संग साझेदारी औरमजबूत करने पर पीएम मोदी से की बातचीत

रोम/बारी. जी-7 की मेजबान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलनी ने शनिवार को शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा िक हमने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के अवसरों की तलाश की है। मेलनी ने कहा, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के अवसरों की खोज की जो शुरुआत पीएम मोदी के साथ 2022 में हुई थी, वह आगे बढ़ चुकी है। अब इस साझेदारी को और मजबूत करने की ओर बढ़ चले हैं। मेलनी ने यह भी कहा कि जी-7 के विचार-विमर्श में चीन के लिए स्पष्ट संकेत है कि हम बातचीत के लिए खुले हैं, लेकिन हमारी कंपनियों को स्वतंत्र व निष्पक्ष बाजार में समान स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होना चाहिए। मेलनी ने भारत के नजरिये को आगे बढ़ाते हुए कहा, जी-7 हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने दुनिया के सामने रखा भारत का दृष्टिकोण पीएम मोदी ने शनिवार को जी-7 के मंच से विश्व नेताओं के बीच तमाम अहम मसलों पर भारत का दृष्टिकोण पेश किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें इटली में उनके आगमन से रवानगी तक यात्रा की तमाम झलकियां दिखाई गई हैं।

नासा के चंद्र एक्स-रे ऑब्जरवेटरी ने पृथ्वी के सबसे नजदीकी ‘सुपर स्टार’ को कैमरे में किया कैद

नई दिल्ली. नासा के चंद्र एक्स-रे ऑब्जरवेटरी और नासा के दूसरे टेलीस्कोप से मिले नए डेटा के की मदद से पृथ्वी के सबसे बड़े और सबसे नजदीकी ‘सुपर’ स्टार समूह पर वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं। इस ग्रुप को वेस्टरलंड 1 नाम दिया गया है। इन अध्ययनों की मदद से खगोलविदों को तारों के निर्माण की प्रकिया को समझने में मदद मिलेगी। यह एक्सटेंडेड वेस्टरलंड 1 और 2 ओपन क्लस्टर सर्वे (EWOCS) नाम की परियोजना से पहला सार्वजनिक रूप से जारी किया गया डाटा है। EWOCS का नेतृत्व में इटली के पलेर्मो में स्थित एक संस्थान कर रही है। चंद्र ऑब्जरवेटरी ने EWOCS के हिस्से के रूप में वेस्टरलंड 1 का लगभग 12 दिनों तक अध्ययन करने के बाद यह डाटा साझा किया है। नई तस्वीर में चंद्र का डाटा और नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप से पिछला डाटा शामिल है। चंद्र के एक्स-रे से क्लस्टर में नए तारे और गैसों का पता चलता है। युवा तारे ज़्यादातर सफ़ेद और गुलाबी रंग के दिखाई देते हैं, जबकि गर्म गैस गुलाबी, हरे और नीले रंग में दिखाई देती है। हबल के डेटा में कई तारे पीले और नीले रंग के डॉट्स के रूप में दिखाई देते हैं। एक दिलचस्प खोज यह है कि वेस्टरलंड 1 के केंद्र में चार प्रकाश वर्ष के दायरे में 1,075 तारे हैं। इसे इस तरह से समझ सकते हैं कि चार प्रकाश वर्ष सूर्य और उसके निकटतम पड़ोसी तारे के बीच की दूरी है। EWOCS डेटा की मदद से वेस्टरलंड 1 के केंद्र के चारों ओर गर्म गैस के एक प्रभामंडल का पहली बार पता चला है। खगोलविदों का मानना ​​है कि यह क्लस्टर के गठन और विकास को समझने और इसके मास का बेहतर अनुमान लगाने के लिए जरूरी है। क्या होते हैं ‘सुपर स्टार क्लस्टर’? वर्तमान में, हमारी गैलेक्सी में हर साल केवल कुछ ही तारे बनते हैं। हालाँकि, अतीत की बात करे तो मिल्की-वे लगभग 10 बिलियन साल अपने चरम पर था जब यहां हर साल दर्जनों या सैकड़ों तारे बनते थे। इनमें से ज़्यादातर घटनाएं विशाल क्लस्टर्स में हुईं, जिन्हें ‘सुपर स्टार क्लस्टर’ के नाम से जाना जाता है। इन्हीं में से एक को वेस्टरलंड 1 नाम दिया गया है। ये क्लस्टर औरों की तुलना में नए हैं और इनका वजन सूरज के वजन से 10,000 गुना ज़्यादा है। वेस्टरलंड 1, 3 मिलियन से 5 मिलियन साल पुराना है। आज हमारी गैलेक्सी में कुछ ही सुपर स्टार क्लस्टर मौजूद हैं। यह हमें उस समय के बारे में अहम जानकारी देते हैं जब हमारी गैलेक्सी के ज़्यादातर सितारे बने थे। वेस्टरलंड 1 मिल्की वे में बचा हुआ सबसे बड़ा सुपर स्टार क्लस्टर है। यह पृथ्वी से सबसे करीबी, लगभग 13,000 प्रकाश वर्ष दूर है। इन विशेषताओं की वजह से वैज्ञानिक वेस्टरलंड 1 की मदद से सुपर स्टार क्लस्टर के वातावरण को और तारों के निर्माण की प्रकिया को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

स्विट्जरलैंड में शांति सम्मेलन में होगी रूस से युद्ध रोकने में यूक्रेन के कूटनीतिक दबदबे की परीक्षा

ल्यूसेर्नी. यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए रूस पर दबाव बनाने की खातिर वैश्विक नेता शनिवार को एक शिखर सम्मेलन के लिए स्विट्जरलैंड में एकत्रित हुए हैं। हालांकि चीन जैसे मॉस्को के शक्तिशाली सहयोगियों की मौजूदगी से इसका संभावित प्रभाव कुंद होने की आशंका है। रूस ने इस कार्यक्रम में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन यूक्रेन के दर्जनों सहयोगी हिस्सा ले रहे हैं, जो उसके कूटनीतिक दबदबे की परीक्षा होगी। हालिया सैन्य उलटफेर ने कीव को बैकफुट पर ला दिया है। उधर, गाजा में इस्राइल-हमास युद्ध के चलते भी दुनिया का ध्यान यूक्रेन से हटा है। सूत्रों ने कहा कि शिखर सम्मेलन में बातचीत के दौरान युद्ध से उत्पन्न खाद्य, परमाणु सुरक्षा व नेविगेशन की स्वतंत्रता जैसी व्यापक चिंताओं पर ध्यान केंद्रित होने की संभावना है। उम्मीद है कि अंतिम घोषणा के मसौदे में रूस को आक्रामक के रूप में पहचाना जाएगा। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने इस आयोजन को महत्वपूर्ण कदम बताया है। पुतिन ने दोहराया-नॉटो की महत्वाकांक्षा छोड़े यूक्रेन सभा की पूर्व संध्या पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोहराया, युद्ध तभी खत्म होगा जब कीव अपनी नाटो महत्वाकांक्षाओं को छोड़ने और मॉस्को द्वारा दावा किए गए सभी चार प्रांतों को सौंपने के लिए सहमत हो। उधर, यूक्रेन ने रूस की मांगों को आत्मसमर्पण के बराबर मानकर खारिज कर दिया गया। पुतिन बोले भू-राजनीतिक विभाजन ने आयोजन को बाधित कर दिया है।

रेस दौरान एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर भीड़ पर चढ़ गया, कई लोगों को रौंदा, 5 लोग घायल

चंडीगढ़ पंजाब के फगवाड़ा में ट्रैक्टर रेस दौरान एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर लोगों की भीड़ पर चढ़ गया।  इस हादसे में करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है और तीन ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कुछ दिल दहला देने वाले वीडियो भी सामने आए हैं। वहीं, इसी साल पंजाब में  ट्रैक्टर से स्टंट करने के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी जिसके बाद पंजाब सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी। लोगों में भगदड़ मची फगवाड़ा के गांव डोमेली में अवैध रूप से ट्रैक्टर की रेस चल रही थी। ट्रैक्टर चालक तरह-तरह के स्टंट कर रहे थे। जब इस ट्रैक्टर रेस में दो ट्रैक्टर रेस लगा रहे थे तो पीछे से आ रहा एक ट्रैक्टर अचानक से बेकाबू हो गया और वो साइड में खड़े होकर ट्रैक्टर रेस देख रहे लोगों में घुस गया। हादसा होते ही वहां पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। हादसे में घायल लोगों को तुरंत उपचार के लिए फगवाड़ा सहित आसपास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। ट्रैक्टर पर स्टंट करने पर सरकार ने लगा रखी है रोक हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी जसप्रीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो काफी संख्या में लोग वहां से भाग चुके थे। अवैध रूप से ट्रैक्टर रेस करवाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। ट्रैक्टर चला रहा व्यक्ति भी घटना में जख़्मी हुआ है। डीएसपी ने कहा कि सरकार ने ट्रैक्टर पर स्टंट करने पर रोक लगा रखी है। तीन ट्रैक्टर कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करने जा रही है। रेस करवाने वाले कमेटी मेंबरों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।  प्रशासन की नाक तले कैसे हुआ मौत का खेल हादसे के बाद फगवाड़ा प्रशासन पर भी कई तरह के सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं कि आखिरकार जिन खतरनाक मौत के खेलों पर पाबंदी लगी हुई है ऐसे खेल मेले के आयोज़न की परमिशन किसके द्वारा और क्यों दी गई। अगर प्रशासन ने इसकी परमिशन नहीं दी तो प्रशासन की नाक तले इतना खतरनाक आयोजन कैसे हो गया। ट्रैक्टर रेस के दौरान जब यह हादसा हुआ उस दौरान वहां पर मौजूद कुछ लोग अपने मोबाइल फोन में इसकी वीडियो बना रहे थे। उन्होंने यह वीडियो तुरंत ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की तो वीडियो वायरल हो गए।  

बीमार पिता की इच्छा के मुताबिक ICU में बीमार पिता के सामने बेटियों ने किया निकाह, डॉक्टर-नर्स बने बाराती

नई दिल्ली राजधानी में अनोखी शादी हुई। फादर्स डे की पूर्व संध्या पर आईसीयू में भर्ती बीमार पिता की आ्खों के सामने दो बेटियों का निकाह कराया गया। पिता अपने जीते जी बेटियों के हाथ में मेंहदी लगी देखना चाहता था। बीमार पिता की इच्छा के मुताबिक एरा मेडिकल कॉलेज का आईसीयू दो सगी बहनों की शादी का गवाह बना। आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों की ख्वाहिश पर उसकी दो बेटियों का निकाह आईसीयू में ही पढ़ा गया। माला पहने दूल्हे आईसीयू में निकाह की रस्म पूरी करते नजर आए। डाक्टर नर्स बाराती की भूमिका में नजर आए। दुबग्गा स्थित एरा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में सैयद जुनैद इकबाल (51) गुजरे 15 दिनों से भर्ती हैं। संक्रमण की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत है। इससे पहले चार बार तबीयत बिगड़ने पर अलग-अलग दिनों में भर्ती कराया गया है। भाई डॉ. तारिक साबरी ने बताया कि सैयद जुनैद इकबाल उन्नाव के मुसंडी शरीफ मजार के सज्जादा नशीन हैं। इनकी दो बेटिया हैं। पहली तन्वीला व दरख्शां। दोनों का निकाह पहले से तय था। 22 जून को मुंबई में निकाह व रिसेप्शन मुकर्रर था। अप्रैल में भाई की तबीयत खराब हो गई। 15 दिन पहले एरा के आईसीयू में भर्ती कराया गया। इलाज के बावजूद तबीयत में सुधार नहीं हुआ। लिहाजा पिता ने अपने सामने बेटियों की शादी की ख्वाहिश जाहिर की। पिता चलने-फिरने में लाचार हैं। इसके लिए एरा मेडिकल कॉलेज प्रशासन से अनुमति मांगी। एरा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए आईसीयू में निकाह की अनुमति दी। लिहाजा अस्पताल प्रशासन ने आईसीयू में पिता के सामने दूल्हे और मौलवी को बुलाकर दोनों बेटियों का निकाह कराया। 13 को तन्वीला का निकाह हुआ। 14 जून को दरख्शां का निकाह पढ़ाया गया।  

गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई

नई दिल्ली गंगा दशहरा के अवसर पर आज प्रयागराज, वाराणसी, हरिद्वार, गढ़मुक्तेश्वर सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में लोग रविवार तड़के ही स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे। गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। विभिन्न गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। लोग सवेरे से ही स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे जिसका सिलसिला देर सुबह तक जारी रहा। गंगा दशहरा के मौके पर वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और हरिद्वार के गंगा घाटों पर भारी भीड़ जुटी। गंगा दशहरा को देखते हुए उत्तर प्रदेश में विशेष प्रबंध किए गए। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने गंगा दशहरा पर स्नान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस कमिश्नर, आईजी, डीआईजी और जिले के कप्तानों को शनिवार को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया कर ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी प्रबंध करने को कहा। हर साल ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि को गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए भागीरथ इसी दिन गंगा को धरती पर लेकर आए थे। तभी से गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा और इसमें आस्था की डुबकी लगाने की परंपरा चली आ रही है। गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान कर दान-पुण्य करना अत्यधिक शुभ माना जाता है।  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में हाल में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनज सुरक्षा हालात की समीक्षा की

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में हाल में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर रविवार को क्षेत्र के सुरक्षा हालात की समीक्षा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। शाह ने 29 जून से शुरू होने जा रही वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और आने वाले दिनों में सुरक्षाबल वहां आतंकवाद रोधी अभियान तेज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार चलाया जाएगा। शाह ने यहां नॉर्थ ब्लॉक में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इससे तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसी मुद्दे पर एक बैठक की थी जिसमें उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया था। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, अगले सेना प्रमुख के तौर पर नामित लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, बीएसएफ के महानिदेशक नितिन अग्रवाल, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आर आर स्वैन और अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि पिछले शुक्रवार को हुई एक बैठक में शाह को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों की तैनाती, घुसपैठ की कोशिशों, आतंकवाद रोधी अभियानों की स्थिति और केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय आतंकवादियों के बारे में जानकारी दी गई थी। आतंकवादियों ने पिछले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए, जिनमें नौ तीर्थयात्रियों और सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई तथा सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गए। कठुआ जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। आतंकवादियों ने नौ जून को तीर्थयात्रियों की एक बस पर उस समय गोलीबारी की जब यह शिव खोरी मंदिर से कटरा की ओर जा रही थी। इस बस में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के श्रद्धालु सवार थे। गोलीबारी के बाद बस गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 अन्य घायल हो गए थे। आतंकवादियों ने 11 जून को भद्रवाह में राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की संयुक्त चौकी पर गोलीबारी की थी। आतंकवादियों ने 12 जून को डोडा जिले के गंडोह क्षेत्र में एक तलाशी दल पर हमला किया था जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। इन हमलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने 13 जून को गृह मंत्री के साथ सुरक्षा बलों की तैनाती तथा आतंकवाद रोधी अभियानों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से भी वार्ता की थी और केंद्र शासित प्रदेश की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी। ये घटनाएं दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा से पहले हुई हैं। यह यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है और 19 अगस्त तक जारी रहेगी। अमरनाथ के लिए तीर्थयात्री जम्मू कश्मीर में दो मार्गों-बालटाल और पहलगाम से यात्रा करते हैं। सूत्रों ने बताया कि पिछले साल 4.28 लाख से अधिक लोगों ने गुफा मंदिर की यात्रा की और इस बार यह आंकड़ा पांच लाख तक जा सकता है। सभी तीर्थयात्रियों को आरएफआईडी कार्ड दिए जाने की संभावना है ताकि उनकी वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके और सभी को पांच लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा। तीर्थयात्रियों को ले जाने वाले प्रत्येक जानवर के लिए 50,000 रुपये का बीमा कवर भी होगा।  

मोदी 3.0 में संबंध मजबूत करने अमेरिकी NSA से कल मिलेंगे अजीत डोभाल

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पदभार ग्रहण करने के बाद भारत-अमेरिका के संबंधों को और मजबूती मिलने की संभावना है। शुक्रवार को नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होने वाली है। इस बैठक में भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन शामिल होंगे। 17 और 18 जून को होने वाली बैठक में दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। मोदी सरकार के शीर्ष सरकारी अधिकारियों के अनुसार, आईसीईटी की मुख्य बैठक कल होगी। इस बैठक में 31 जनवरी 2023 को वाशिंगटन में हुई बैठक में लिए गए फैसलों की समीक्षा की जाएगी। जिन मुद्दों पर चर्चा होगी उनमें तेजस मार्क II लड़ाकू विमानों के लिए जीई-414 जेट इंजन की प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण का मुद्दा भी शामिल है। पन्नू के बहाने भारत-यूएस संबंध खराब करने की कोशिश कई पश्चिमी देश और चीनी मीडिया अमेरिका स्थित प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी जीएस पन्नू की कथित हत्या के प्रयास में भारत की भूमिका का आरोप लगाकर दोनों देशों के संबंधों को बेपटरी करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बीते दिनों जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली में जिस अंदाज में मिले उससे उनके मंसूबों पर पानी फिर गया। इससे पहले 13 जून को जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी के अपुलिया पहुंचने से पहले पश्चिमी देशों की मीडिया ने एनएसए सुलिवन से सवाल किया कि क्या राष्ट्रपति जो बाइडेन पन्नू मुद्दे के कारण पीएम मोदी से मिलने से कतरा रहे हैं।  आपको बता दें कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन इंडो-पैसिफिक में चीन विस्तारवादी नीति का मुकाबला करने के लिए एक जैसा रुख रखते हैं। प्रीडेटर ड्रोन की बिक्री पर डील भारत के साथ 31 एमक्यू 9बी सशस्त्र प्रीडेटर ड्रोन की बिक्री पर बातचीत करने के लिए एक अमेरिकी टीम पहले से ही भारत में है। इसके अलावा फ्रांस की एक टीम भी इन दिनों भारत में है जो आईएनएस विक्रांत के लिए 26 राफेल-मैरीटाइम लड़ाकू विमान की डील पर बातचीत को अंतिम रूप दे रही है। इसके अलावा, एनएसए अजीत डोभाल फ्रांस के साथ भारत के सैन्य संबंधों को गहरा करने के लिए फ्रांसीसी एनएसए इमैनुएल बोने के साथ बैठक के लिए 20-21 जून को पेरिस की यात्रा पर होंगे। आईसीईटी बैठक के दौरान एनएसए डोभाल और सुलिवन जेट इंजन के बीच लोइटरिंग गोला-बारूद और अन्य प्रणालियों के संयुक्त विकास और उत्पादन के को लेकर दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग बढ़ाने को लेकर बात करेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88