LATEST NEWS

नीट परीक्षा : सीबीआई जांच की मांग की, ABVP प्रतिनिधिमंडल ने की शिक्षा मंत्री प्रधान से मुलाकात, ज्ञापन सौंपा

नई दिल्ली नीट परीक्षा परिणाम को लेकर देशभर में जारी विवाद के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विद्यार्थियों के बड़े संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर नीट परीक्षा को लेकर देशभर में बने हालात का हवाला देते हुए इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। एबीवीपी नेताओं ने शिक्षा मंत्री से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है। प्रधान से मुलाकात करने के बाद एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यह बताया कि उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लिया है और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने उन्हें यह भी आश्वासन दिया है कि छात्रों के हितों की हर कीमत पर रक्षा की जाएगी। धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करने वाले एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल में परिषद की राष्ट्रीय मंत्री शिवांगी खरवाल और वीरेंद्र सोलंकी सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विद्यार्थी नेता शामिल रहे। आपको बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार नीट परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन कर रहा है और सरकार से इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग कर रहा है। हालांकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहले ही नीट परीक्षा में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होने का दावा करते हुए यह कह चुके हैं कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत परीक्षार्थियों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है और किसी भी बच्चे के करियर के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा।

बद्रीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरा वाहन अलकनंदा नदी में गिरा, 10 लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग-बदरीनाथ हाईवे पर रौतेली के पास 23 यात्रियों से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं मौके पर स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरएफ, फायर विभाग, पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीमें मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही हैं। दरअसल, शनिवार को बद्रीनाथ हाइवे से 5 किलोमीटर दूर रौतेली के पास एक 23 यात्रियों से भरी टेम्पो ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी, जिसमें सवार 23 यात्रियों में से 15 यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इनको तुरंत नजदीकी अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं अभी और यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर रुद्रप्रयाग एसपी डॉ वैशाखा खुद मौजूद हैं। साथ ही मौके पर स्थानीय लोगों के साथ ही एसडीआरएफ, फायर, पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। रुद्रप्रयाग एसपी डॉ वैशाखा ने बताया कि,हमको सूचना मिली कि 23 यात्रियों से भरी टेम्पो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर रौतेली के पास अलकनंदा नदी में गिर गई है। तुरंत मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अभी तक 15 यात्रियों को हॉस्पिटल भेजा है, जिनकी हालत काफी सीरियस है। बाकियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं अभी तक कितने यात्रियों की मौत हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को शुरू हुए 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। और हर दिन यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। यात्रा के साथ ही अब हादसे भी लगातार बढ़ने शुरू हो गए हैं।

आरएसएस ने भाजपा के साथ मतभेद की अफवाहों को किया खारिज : मोहन भागवत

District Hospital; Bread and vegetables have been reduced in the food

नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भाजपा के साथ मतभेद की अफवाहों को खारिज कर दिया। इससे पहले पार्टी प्रमुख मोहन भागवत ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत से चूक जाने के बाद अपने पहले बयान में कहा था कि एक सच्चा सेवक कभी अहंकारी नहीं होता। आरएसएस सूत्रों ने यह जानकारी दी। आरएसएस सूत्रों ने कहा कि संघ और उसके वैचारिक मार्गदर्शक भाजपा के बीच “कोई मतभेद नहीं है”, जबकि विपक्षी नेताओं सहित लोगों के एक वर्ग ने दावा किया है कि भागवत की टिप्पणी भगवा पार्टी के नेतृत्व या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लक्षित थी। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियां अटकलें हैं और संदर्भ से हटकर कही गई हैं। मोहन भागवत का बयान सोमवार को नागपुर में एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा, “एक सच्चा ‘सेवक’ मर्यादा बनाए रखता है। वह काम करते समय मर्यादा का पालन करता है। उसे यह अहंकार नहीं होता कि वह कहे कि ‘मैंने यह काम किया’। केवल वही व्यक्ति सच्चा ‘सेवक’ कहलाता है।” जवाब में आरएसएस सूत्रों ने कहा, “उनके (भागवत) भाषण में 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद दिए गए भाषण से बहुत अंतर नहीं था। किसी भी संबोधन में राष्ट्रीय चुनाव जैसी महत्वपूर्ण घटना का संदर्भ देना लाजिमी है।” इसका गलत अर्थ निकाला गया उन्होंने कहा, “लेकिन भ्रम पैदा करने के लिए इसका गलत अर्थ निकाला गया और इसे संदर्भ से बाहर ले जाया गया। उनकी ‘अहंकार’ वाली टिप्पणी कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या किसी भाजपा नेता के लिए नहीं थी।” आरएसएस सूत्रों ने भी अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार द्वारा भाजपा के चुनाव प्रदर्शन को लेकर की गई आलोचना से खुद को अलग कर लिया। एक पदाधिकारी ने कहा कि यह उनकी निजी राय है और यह संगठन के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाता। मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से खुश- इंद्रेश कुमार गुरुवार को जयपुर के निकट एक कार्यक्रम में कुमार ने कहा, “जिस पार्टी (भाजपा) ने (भगवान राम की) भक्ति की, लेकिन अहंकारी हो गई, उसे 241 पर रोक दिया गया, लेकिन वह सबसे बड़ी पार्टी बन गई।” उन्होंने कहा, “और जिनकी राम में कोई आस्था नहीं थी, उन्हें मिलाकर 234 पर रोक दिया गया।” उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को मिली सीटों का हवाला दिया। अपनी टिप्पणी पर विवाद उत्पन्न होने के बाद कुमार ने शुक्रवार को कहा कि देश भाजपा के चुनाव प्रदर्शन और नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से खुश है। लोग भगवान राम के खिलाफ थे, वे सत्ता से बाहर हैं उन्होंने कहा, ”इस समय, ताजा खबर यह है कि जो लोग भगवान राम के खिलाफ थे, वे सत्ता से बाहर हैं और जो भगवान राम के भक्त थे, वे सत्ता में हैं।” उन्होंने कहा, ”पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की करेगा।”  भागवत के भाषण को लेकर चल रही बहस के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, “बेहतर होगा कि आप इसके बारे में संघ के अधिकृत पदाधिकारियों से पूछें।”  

वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर दिन की अवधि को लेकर बड़ा दावा किया, धरती के आंतरिक कोर की घूर्णन गति लगातार कम हो रही

कैलिफोर्निया हम सभी जानते हैं कि 24 घंटे में एक बार दिन और एक बार रात होती है। वहीं दिन और रात को मिलाकर हमारा एक दिन पूरा होता है। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर दिन की अवधि को लेकर बड़ा दावा किया है। एक शोध के मुताबिक धरती के आंतरिक कोर की  घूर्णन गति लगातार कम हो रही है। इसका प्रभाव पृथ्वी की घूर्णन गति पर भी पड़ेगा और दिन की लंबाई ज्यादा हो जाएगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह प्रक्रिया 2010 से ही शुरू हो गई है और अब दिन की अवधि पहले से ज्यादा हो गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आंतरिक कोर की घूर्णन में परिवर्तन की वजह से दिन 24 घंटे से भी लंबे हो सकते हैं। बता दें कि पृथ्वी की आंतरिक कोर एक ठोस स्फेयर की तरह है जो कि लोहे और निकेल से बनी है। वहीं इसके चारों ओर पिघली हुई धातुओं बेहद गर्म और तरल अवस्था में मौजूद हैं। पृथ्वी की तीन लेयर में मैंटल और क्रस्ट शामिल हैं। वैज्ञानिकों को पृथ्वी के आंतरिक कोर के बारे में जानकारी सीस्मिक तरंगों के जरिए मिलती है। भूकंप के वक्त रिकॉर्ड किए गए कंपन से यह अध्ययन किया गया है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के नेचर जर्नल में छपे शोध में बताया गया है कि अगर यही ट्रेंड बरकरार रहता है तो दिन की अवधि बदल जाएगी। इसमें सेकंड के एक हिस्से का फर्क आना शुरू हो जाएगा जो कि लगातार बढ़ता ही रहेगा। शोधकर्ताओं में शामिल प्रोफेसर जॉन विडाले ने कहा, पहले जब मुझे यह पता चला तो मैं खुद अचंभित रह गया। लेकिन जब पता चला कि दो दर्जन ऐसे ही सिग्नल और पाए गए हैं तो यकीन हो गया कि इनर कोर में परिवर्तन हो रहा है। कई दशकों बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब इनर कोर के घूर्णन में परिवर्तन पाया गया है। धऱती के इनर कोर को लेकर कई तरह की बहस चलती रहती है। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पृथ्वी की घूर्णन गति से ज्यादा तेजी से घूमती है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मैग्नेटिक फील्ड की वजह से इसका घूर्णन धऱती के घूर्णन से कम होता है। हालांकि इस बात से कोई इनकार नहीं करता कि इनर कोर से बैकट्रैकिंग होती है और इसका असर धरती की घूर्णन गति पर पड़ता है। 40 साल में पहली बार पाया गया है कि इनर कोर की घूर्णन गति मैंटल से कम है। ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह भी लंबे हो रहे दिन? एक अन्य स्टडी में कहा गया था कि ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से पहाड़ों के ग्लैशियर और अंटार्कटिका की बर्फ तेजी से पिघल रह है और इसकी वजह से भी पृथ्वी का घूर्णन धीमा हो रहा है। इस  वजह से दिन लंबे होते जा रहे हैं। रिसर्च में कहा गया था कि इस इफेक्ट को कम करने के लिए धरती की तरल वाली लेयर भी धीमी हो रही है। वहीं ठोस लेयर की गति तेज हो गई है। शोध में कहा गया था कि दिन की मियाद में कुछ लीप सेकंड ही जोड़े जा सकते हैं। 1972 के बाद से कुछ सालों में लीप सेकंड जोड़ने पड़ते हैं। इससे पता चलता है कि पृथ्वी हमेशा एक ही गति से नहीं घूमित है। बता दें कि वैज्ञानिक आंतरिक कोर के घूर्णन पर लगातार नजर रखते हैं। यह पृथ्वी का वह हिस्सा है जो कि 5500 डिग्री सेल्सियस तक गर्म रहता है। वहीं यह हिस्सा हमारे पैरों के नीचे करीब 3 हजार मील दूर है। इंसान चांद का सफर तो कर चुका है लेकिन पृथ्वी के इस हिस्से तक पहुंचना अब भी नामुमकिन है।

केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना के बेटे समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला..

बेंगलुरु रेलवे और जल शक्ति मंत्रालयों में राज्य मंत्री वी. सोमन्ना के बेटे के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है। एक दंपति ने उन पर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के 37वें एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) के निर्देश पर अरुण सोमन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सोमन्ना के बेटे के साथ एफआईआर में दो और लोगों दासरहल्ली निवासी जीवन कुमार और हेब्बल निवासी प्रमोद राव के भी नाम हैं। संजय नगर थाने में दर्ज एफआईआर में केंद्रीय मंत्री के बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 506, 34, 504, 387, 420, 477ए, 323, 327 और 354डी के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने लगाए आरोप बेंगलुरु के संजयनगर इलाके की रहने वाली त्रुप्ति की ओर से आरोप लगाए गए हैं। त्रुप्ति ने कहा कि अरुण सोमन्ना ने एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में फर्जीवाड़ा किया। इसके अलावा अरुण ने और उसे तथा उसके पति माधवराज को जान से मारने की धमकी दी। 2017 में ऑर्गनाइज की थी अरुण की बेटी की बर्थडे पार्टी एफआईआर में कहा गया है कि त्रुप्ति और माधवराज 23 साल से एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चला रहे हैं। साल 2013 में एक सरकार समारोह के दौरान माधवराज को अरुण सोमन्ना से मिलवाया गया। कंपनी ने वर्ष 2017 में अरुण सोमन्ना की बेटी की बर्थडे पार्टी भी ऑर्गेनाइज की। कंपनी से निकालने का आरोप शिकायत में कहा गया है कि बाद में अरुण और माधवराज ने मिलकर पार्टनरशिप के तहत एक कंपनी शुरू की। आरोप है कि जब कंपनी को घाटा हुआ तो अरुण ने माधवराज को इसकी सूचना नहीं दी। उसे जबरन कंपनी से निकाल दिया गया और नये पार्टनर रखे गए। त्रुप्ति और उसके परिवार को धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने दावा किया है उसके परिवार को गुंडे धमकाने लगे और उसके पति को एक अंधेरे कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया गया।

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थ और हथियार बरामद किए, तीन गिरफ्तार, सेना ने लिया एक्शन

श्रीनगर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थ और हथियार बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ (हेरोइन) को बेचने के लिए किसी खरीदार की तलाश कर रहा है, इस सूचना के मिलते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जिसके बाद जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मादक-पदार्थ के आतंकी मॉड्यूल का भंडा फोड़ते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो व्यक्तियों के पास से 500 ग्राम से अधिक हेरोइन जब्त किया गया है। इन आरोपियों की पहचान खावरपरब करनाह निवासी शफीक अहमद शेख और बाघबल्ला निवासी तारिक अहमद मलिक के रूप में हुई है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इनके गिरोह में एक और व्यक्ति शामिल था जिसकी पहचान साधपुरा निवासी परवेज अहमद पठान के रूप में हुई है। परवेज को पुलिस और सेना की संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तार किया गया, जिसमें उसके पास से  तीन पिस्तौल, 76 जिंदा कारतूस, छह मैग्जीन और लगभग पांच किलोग्राम संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि पिछले दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंक की घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिसको देखते हुए सुरक्षा बलों और पुलिस ने तलाशी अभियानों में तेजी लाई है। संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की जा रही है।  

मानहानि के मुकदमे में दिल्ली हाई कोर्ट ने पत्रकार रजत शर्मा को दी अंतरिम राहत, कांग्रेस नेताओं को दिया निर्देश

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने पत्रकार रजत शर्मा को उनकी मानहानि के मुकदमे में अंतरिम राहत देते हुए कांग्रेस नेताओं रागिनी नायक, पवन खेड़ा और जयराम रमेश को निर्देश दिया कि वे उन एक्स पोस्ट(ट्वीट) को हटा लें, जिनमें आरोप लगाया गया है कि रजत शर्मा ने ऑन एयर रागिनी नायक के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। सुनवाई के दौरान जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने उल्लेख किया कि तीनों कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संपादित वीडियो पोस्ट किया था, जबकि उन्होंने दावा किया गया था कि यह इंडिया टीवी न्यूज चैनल पर मतगणना वाले दिन हुई बहस का ‘रॉ फुटेज’ है। साथ ही कोर्ट ने यह भी माना कि रजत शर्मा को दोषी दिखाने वाली ये एक्स पोस्ट कुछ और नहीं बल्कि अति-सनसनीखेज तरीके से तथ्यों का चित्रण है, जो कि स्पष्ट रूप से झूठे हैं। कोर्ट ने कहा कि मुकदमे का फैसला होने तक अगर सामग्री (वीडियो और एक्स पोस्ट/ट्वीट्स) को सार्वजनिक डोमेन में रहने से रोक दिया जाता है, तो प्रतिवादियों को कोई नुकसान नहीं होगा, जबकि इन ट्वीट्स से भविष्य में वादी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने की आशंका है, तथा उनकी प्रतिष्ठा को हुए नुकसान की भरपाई व्यावहारिक रूप से नहीं की जा सकेगी। अदालत ने कहा, ‘इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है, लेकिन घटना के बारे में सच्चाई को उजागर करना भी उनका कर्तव्य है। वादी को दोषी ठहराने वाले एक्स पोस्ट कुछ और नहीं बल्कि तथ्यों का अति सनसनीखेज चित्रण और स्पष्ट रूप से झूठा चित्रण है।’ जस्टिस बंसल ने यह निर्देश भी दिया कि जिन एक्स पोस्ट या ट्वीट्स को अभी तक नहीं हटाया गया है, उन्हें मध्यस्थ दिशा-निर्देशों के अनुसार सात दिनों के भीतर हटा दिया जाए। इसके अलावा अदालत ने निर्देश दिया कि जो वीडियो सार्वजनिक डोमेन में हैं, उन्हें गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निजी बनाया जाए और अदालत के आदेश के बिना उन्हें सार्वजनिक डोमेन में न डाला जाए। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि कोर्ट में चलाए गए टीवी डिबेट के फुटेज से यह प्रथम दृष्टया स्पष्ट है कि रजत शर्मा ने कुछ सेकंड के लिए ही हस्तक्षेप किया था और रागिनी नायक के खिलाफ कोई अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया था। यह विवाद उस वक्त पैदा हुआ जब कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने शर्मा पर 2024 के लोकसभा चुनावों की मतगणना वाले दिन यानी 4 जून को शो में बहस के दौरान राष्ट्रीय टेलीविजन पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया था कि लाइव टेलीकास्ट के दौरान रजत शर्मा ने बुदबुदाते हुए उन्हें गाली दी थी। आरोप लगाते हुए रागिनी नायक भावुक भी हो गई थीं। इस मामले में कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने भी रागिनी के का समर्थन किया था और उस वीडियो क्लिप को शेयर किया था, जिसमें कथित रूप से रजत शर्मा अपशब्द कहते हुए दिख रहे हैं। रागिनी ने इस मामले को लेकर मंगलवार को इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ पर दिल्ली के तुगलक लेन पुलिस थाने में केस फाइल कराया था। रागिनी ने शर्मा के खिलाफ सेक्शन 294 और 509 के तहत केस दर्ज कराया था। रागिनी ने मांग की थी कि रजत शर्मा को इस मामले में बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। हालांकि रागिनी नायक के आरोपों को इंडिया टीवी ग्रुप ने खारिज किया था। यही नहीं चैनल की ओर से नायक और कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा और जयराम रमेश को चेतावनी दी गई थी कि वे अपने आरोप वापस ले लें। कांग्रेस नेताओं की ओर से आरोप वापस न लिए जाने के बाद रजत शर्मा ने शुक्रवार को मानहानि का केस किया गया था। शर्मा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने दलील दी कि शो की एक क्लिप प्रसारित की जा रही थी, जिसमें एक गाली डाली गई थी, जबकि मूल फुटेज में ऐसी कोई सामग्री नहीं है।  

पुणे पोर्श एक्सीडेंट मामले में नाबालिग को नहीं मिली राहत, 25 जून तक बढ़ी हिरासत

 पुणे  पुणे के पोर्शे कार हादसे में नाबालिग आरोपी की मौसी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में नाबालिग की रिहाई की मांग की गई है। याचिका में दावा किया गया है कि अवैध और मनमाने तरीके से नाबालिग को हिरासत में भेजा गया है। शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले में किसी प्रकार का अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार करते हुए याचिका पर 20 जून को सुनवाई रखी है। याचिका के मुताबिक, किशोर न्याय कानून के प्रावधानों के तहत नाबालिग को हिरासत में रखना नियमों के विपरीत है। ऐसे में, आरोपी के अधिकारों की सुरक्षा की ज़रूरत है, ताकि उसे दुर्दांत अपराधी बनने से रोका जा सके। जेजे बोर्ड के मैजिस्ट्रेट की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। लिहाजा इस मामले में न्याय के हित में कोर्ट का हस्तक्षेप ज़रूरी है। मौसी ने याचिका में कहा कि उसे अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम का उल्लंघन करते हुए उसके साथ व्यवहार किया जा रहा है। सरकारी वकील ने क्या कहा याचिका के अनुसार, इस मामले में नाबालिग और उसके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। इस मामले में निचली अदालत की ओर से दिया गया आदेश मीडिया रिपोर्ट की दबाव से प्रभावित है। वहीं, सरकारी वकील हितेन वेणेगांवकर ने कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है, क्योंकि नाबालिग ऑब्जर्वेशन होम की लीगल कस्टडी में है। इसलिए मामले में अदालत का हस्तक्षेप अपेक्षित नहीं है। मौसी की याचिका में क्या मौसी की याचिका में कहा गया है, ‘…इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चाहे जिस नजरिए से देखा जाए, यह एक दुर्घटना थी और जिस व्यक्ति के बारे में कहा गया है कि वह वाहन चला रहा था, वह नाबालिग था।’ उन्होंने कानून के साथ संघर्षरत बच्चे को पूरी तरह से गैरकानूनी और मनमानी हिरासत से तुरंत रिहा करने और मजिस्ट्रेट और किशोर न्याय बोर्ड के अवैध रिमांड आदेशों को रद्द करने का आग्रह किया। सरकारी वकील हितेन वेनेगावकर ने कहा कि बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका विचारणीय नहीं है, क्योंकि नाबालिग को अदालत के आदेश के तहत हिरासत में रखा गया है। साथ ही, वह जेल में नहीं बल्कि एक निगरानी केंद्र में है और इसलिए, उसे तुरंत रिहा किए जाने का कोई सवाल ही नहीं है। 21 मई से हिरासत में नाबालिग वरिष्ठ अधिवक्ता आबाद पोंडा ने उसकी तत्काल रिहाई के लिए तर्क दिया। न्यायमूर्ति भारती डांगरे और मंजूषा देशपांडे ने कहा कि चूंकि नाबालिग 21 मई से ही निगरानी गृह में है, इसलिए अंतरिम आदेश पारित करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वे 20 जून को याचिका पर विचार करेंगे। 19 मई को सुबह करीब 2.30 बजे कथित तौर पर नशे में धुत होकर अपनी पोर्शे कार तेज गति से चला रहा लड़का एक बाइक से टकरा गया, जिसमें दो आईटी इंजीनियरों की मौत हो गई। इस केस ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया।

मौसम विभाग ने कहा- थम चुके मॉनसून आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही, झमाझम बारिश की दी खबर

नई दिल्ली उत्तर-पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहतभरा अपडेट दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि थम चुके मॉनसून आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। ऐसे में चार-पांच दिन में मॉनसून फिर रफ्तार पकड़ेगा और उत्तर प्रदेश-बिहार झारखंड समते उत्तर के राज्यों में झमाझम बारिश होगी। बता दें कि 10 जून के बाद मॉनसून आगे ही नहीं बढ़ रहा है। तय समय के मुताबिक 15 जून तक मॉनसून उत्तर प्रदेश पहुंच सकता है। हालांकि विलंब की वजह से अब बारिश के लिए चार से पांच दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल मॉनसून इस बार रेमल चक्रवात की वजह से बेहद तेज गति से चला था। बताया जा रहा था कि इस बार मॉनसून दो दिन अडवांस चल रहा है। वहीं  10 जून आते-आते मॉनसुन रुक गया। दरअसल जून से सितंबर तक मॉनसून की दो शाखाएं ऐक्टिव रहती हैं। एक शाखा बंगाल की खाड़ी से प्रवेश करती है तो दूसरी अरब सागर से आती है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी वाली शाखा भले ही धीमी हो गई है लेकिन अरब सागर से चलने वाली मॉनसूनी हवाएं अपनी गति पकड़े हुए हैं। इन राज्यों में हो रही बारिश कई राज्यों में इस समय मॉनसूनी बारिश हो रही है। इसमें महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कुछ  इलाके शामिल हैं। हालांकि उत्तर भारत के लिए मॉनसून की पूर्वी शाखा का ज्यादा महत्व है। इसके कमजोर पड़ने की वजह से ही उत्तर में बारिश की कमी देखी जा रही है। वहीं गौर करें तो इस बार सर्दियों से लेकर मई-जून तक उत्तर भारत में बारिश बेहद कम हुई है। वहीं दक्षिणी राज्यों में ज्यादा बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर में भी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन बाद बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके बाद यह यूपी और बिहार की ओर बढ़ेगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में लू का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी हवाओं के चलते हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर के अन्य इलाकों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिल्ली पहुंचते-पहुंचते मॉनसून को 30 जून तक का समय लग सकता है।

भारत और चीन के बीच लंबे समय से तनाव जारी, डेपसांग मैदानों में चीन अपनी ताकत बढ़ा रहा

Health check-up camp was organized in Jabalpur Central Jail

बीजिंग  चीन की विस्तारवादी नीतियां एक बार फिर देखने को मिल रही हैं। ये भारत की टेंशन बढ़ाने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी सेना डेपसांग मैदानों में भारत के हिस्से वाली सीमा के अंदर कब्जे वाले इलाके में तेजी से बुनियादी ढांचों का निर्माण कर रही है। पूर्वी लद्दाख में कई अतिक्रमण पॉइंट पर चीन ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इससे जुड़ी रिपोर्ट द टेलीग्राफ इंडिया में छपी है। रिपोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्रालय से जुड़े एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से कहा गया, ‘हाल की जमीनी रिपोर्टों से पता चलता है कि चीनी सेना ने डेपसांग मैदानों में भारत के दावे वाली सीमा में अपने बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं को बढ़ा दिया है।’ अधिकारी ने कहा, ‘चीन अन्य अतिक्रमण बिंदुओं पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी डेपसांग मैदानों में अतिरिक्त राजमार्ग और सड़कें बना रही है। इसने पूर्वी लद्दाख में भारत के दावे वाली सीमा के भीतर पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण तटों पर सैन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण में भी तेजी ला दी है।’ रिपोर्ट के मुताबिक 2020 से चल रहे सीमा गतिरोध का कोई भी समाधान नहीं हुआ है, जिसके कारण भारतीय सेना ने पहाड़ी इलाकों में अपनी सैन्य चौकियों को बढ़ा दिया है, ताकि किसी भी उकसावे से निपटा जा सके। गलवान में हुई थी हिंसा चीन ने अब तक डेपसांग मैदानों में कब्जे वाले क्षेत्र से सैनिकों को पीछे हटाने से इनकार कर दिया है। जबकि गलवान घाटी, पैंगोंग झील, हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा से आंशिक सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमति व्यक्त की है। समझौते के तहत दोनों सेनाएं एक बफर जोन बनाकर समान दूरी से पीछे हट गई हैं। गलवान नदी के करीब के इलाके को गलवान वैली कहते हैं। 1962 से ही यह दोनों देशों के बीच तनाव का कारण रहा है। 2020 में यहां एक हिंसक झड़प देखने को मिली थी। बॉर्डर के पास चीन बनाता है गांव इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि चीन लगातार एलएसी के करीब बॉर्डर पर गांव बसा रहा है। यह दोहरे इस्तेमाल वाले गांव हैं, जहां सिविल और मिलिट्री का फ्यूजन देखने को मिलता है। भारत के साथ सीमा पर गांव बसाना चीन की रणनीतिक ‘ग्रे जोन’ टूल के रूप में जाना जाता है। इन गांवों में सैन्य और दोहरे इस्तेमाल वाले बुनियादी ढांचे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गांवों का निर्माण करके बॉर्डर पर आबादी बढ़ाकर चीन अपने क्षेत्रीय दावों को वैध करना चाहता है।

मेलोनी ने ली PM मोदी के साथ सेल्फी, G7 में दिखी भारत की धमक

 नईदिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 शिखर सम्मेलन से वापस भारत लौट आए हैं। उन्होंने अपने दौरे को उपयोगी बताया है और गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए इटली की जनता और सरकार का आभार भी जताया है। पीएम मोदी के इटली दौरे के पहले से ही सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा उत्सुकता इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से उनकी मुलाकात को लेकर थी। दोनों नेताओं की मुलाकात भी बेहद शानदार रही और दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन हाथ जोड़कर किया था। दोनों नेता सहज अंदाज में मिले अब जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें जॉर्जिया मेलोनी पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले रही हैं। दोनों ही वर्ल्ड लीडर एक दूसरे के साथ सहजता के साथ खड़े हैं और मुस्कुरा रहे हैं। पहली नजर में यह तस्वीर किसी कमरे के बाहर की प्रतीत हो रही है। क्योंकि तस्वीर के पीछे एक दरवाजा है और वहां एक-दो लोग मौजूद भी हैं। इस तस्वीर में जॉर्जिया मिलोनी और पीएम मोदी का अंदाज देखने लायक है। दोनों ही नेता पूरी सहजता के साथ एक दूसरे से मिले। हाथ जोड़कर किया अभिवादन तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद इटली के अपुलिया में जाॉर्जिया मेलोनी से उनकी मुलाकात बेहद खास रही। पीएम मोदी ने इस बार भारत की सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार जॉर्जिया मेलोनी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। इसके बाद इटली की पीएम ने भी उसी अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन किया। लोकसभा चुनाव का किया जिक्र बता दें कि जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन के दौरान पीएम मोदी ने देश में हाल में हुए लोकसभा चुनाव और उसकी निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया की तारीफ में कसीदे पढ़े। पीएम मोदी ने देश की चुनावी प्रक्रिया को पूरे लोकतांत्रिक विश्व के लिए बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि भारत का चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। जी सेवन समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि G7 संग उनके देश का संवाद और सहयोग जारी रहेगा। टेक्नोलॉजी और AI पर दिया जोर पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी में एकाधिकार को समाप्त करने का आह्वान किया और कहा कि समावेशी समाज की नींव रखने के लिए इसे रचनात्मक बनाया जाना चाहिए ।पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चर्चा करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर ऑल का मंत्र दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर राष्ट्रीय रणनीति तैयार करने वाले पहले कुछ देशों में से एक है।

6 महीने बाद कब्र से निकाली गई लाश, हुए चौंकाने वाले खुलासे

 खड़गपुर आईआईटी खड़गपुर में एक छात्र की मौत मामले में दो साल बाद कई बड़ी बातें सामने आई हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट आदेश के बाद की गई दूसरी ऑटोप्सी की रिपोर्ट में पता चला है कि छात्र फैजान के गले पर चाकू का निशान पाया गया था। इसके अलावा उसके शव पर गोली के निशान भी पाए गए थे। इसी साल मई में दूसरी ऑटोप्सी रिपोर्ट हाई कोर्ट को सौंपी गई थी।  अगले सप्ताह हाई कोर्ट इस मामले में सुनवाई करने वाला है। उससे पहले एक्सपर्ट कमेटी फाइनल रिपोर्ट दे सकती है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. एके गुपता की रिपोर्ट में बताया गया है कि फैजान की गर्दन के पास बाईं तरफ चाकू के निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में इन घावों का जिक्र ही नहीं किया था। मिदनापुर मेडिकल कॉलेज में अक्टूबर 2022 में किए गए शव परीक्षण में भी किसी तरह के जख्म की जानकारी नहीं दी गई थी। इसके बाद फैजान की मां रेहाना ने  हाई कोर्ट का रुख किया और जांच के लिए एसआईटी बनाने की मांग की। कोर्ट ने मई 2023 में शव के अवशेष निकालकर दोबारा ऑटोप्सी करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा था कि छात्र की मौत के पीछे का सच सामने आना जरूरी है। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया था कि फैजान ने खुदकुशी की है। परिवार यह बात मानने को तैयार नहीं था। फैजान के परिवार का कहना था कि आईआईटी खड़गपुर परिसर में फैजान के साथ रैगिंग हुई और इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा था कि उसके नाखूनों पर खून पाया गया था। इसके अलावा रीढ़ की हड्डी भी डेमेज थी। डॉ. गुप्ता की ऑटोप्सी में कई हैरान करने वाली बातें हैं। फैजान अहमद की खोपड़ी की एक हड्डी भी गायब थी। इस रिपोर्ट में जहर खाकर जान देने वाली थ्योरी को पूरी तरह नकार  दिया। वहीं फैजान के परिवार का कहना है कि उसने खुदकुशी नहीं की थी बल्कि उसे मारा गया था। फैजान के परिवार के वकील अनिरुद्ध मित्रा ने कहा, बिना जांच के ही पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बता दिया। आज तक पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही जांच की जा रही है। हाई कोर्ट ने पुलिस को ऐसा ना करने के निर्देश भी दिए हैं। यहां तक कि संस्थान ने भी मामले को किसी तरह रफा दफा करने की कोशिश की। कॉरिडोर में कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था। संस्थान में बच्चों के साथ रैगिंग हो रही थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी। इसका मतलब है कि प्रशासन भी आरोपियों की मदद में लगा था। इसका असर जांच पर भी पड़ा है।    

EOU ने 9 परीक्षार्थियों को बुलाया, कहा- साक्ष्य समेत आएं, सॉल्वर गैंग के पास मिले थे इन छात्रों के रोल कोड

Hemant Soren proved majority in the assembly

नई दिल्ली  नीट पेपर लीक मामले में बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने 9 परीक्षार्थियों को नोटिस भेजा है. और उन्हें साक्ष्य समेत EOU दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया है. बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) वर्तमान में 5 मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) के दौरान संभावित पेपर लीक के दावों की जांच कर रही है. ईओयू ने नोटिस भेजकर परीक्षार्थियों को साक्ष्य समेत पूछताछ के लिए बुलाया है. इसके अलावा उनके अभिभावकों को भी  EOU ऑफिस बुलाया है. सभी नीट परीक्षार्थी बिहार के अलग अलग जिलों के रहने वाले हैं. 13 में से चार परीक्षार्थी हो चुके गिरफ्तार नीट पेपर में धांधली की जांच के दौरान पुलिस की अब तक छानबीन में सॉल्वर गैंग के पास 13 परीक्षार्थियों के रोल कोड मिले थे जिसमें से चार को पुलिस ने पेपर लीक के समय ही गिरफ्तार कर लिया था, बाकी 9 परीक्षार्थियों के बारे में जानकारी के लिए EOU ने परीक्षा का संचालन करने वाली एजेंसी NTA को पत्र लिखा था. साथ ही रेफरेंस नीट क्वेश्चन पेपर की मांग भी की थी. EOU को एनटीए ने दी संदिग्ध परीक्षार्थियों की जानकारी EOU के DIG मानवजीत सिंह ढिल्लों के मुताबिक, NTA ने अपने जवाब में मांगे गए परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र भेजा था, जिसके जरिये EOU को परीक्षार्थियों के मोबाइल नंबर और पते की जानकारी मिली. इसी पते पर नोटिस भेजकर परीक्षार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जिसके बाद परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से सॉल्वर गिरोह से उनके जुड़ाव के बारे में सवाल किया जाएगा. यह भी पूछा जाएगा कि इन नौ परीक्षार्थियों को भी सॉल्वर गिरोह ने परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र रटवाए थे या नहीं. नीट मामले में BPSC TRE 3.O पेपर लीक वाले गिरोह की आशंका बिहार की आर्थिक अपराध इकाई की जांच से संकेत मिलता है कि यह वही गिरोह है, जो बीपीएससी टीआरई 3.0 से संबंधित प्रश्न पत्र लीक करने में शामिल था. पेपर के 30 से 32 लाख रुपये लिए गए, अभ्यर्थियों को सेफहाउस में उत्तर देने के लिए कहा गया, जहां से उन्हें एस्कॉर्ट के साथ सीधे परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया. शिक्षा मंत्री बोले- गलती मिली, तो बिना छूट होगी कार्रवाई! वहीं पेपर लीक के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि NEET परीक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत परीक्षार्थियों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है. मैं परीक्षार्थियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी बच्चे के करियर के साथ खिलवाड़ नहीं होगा. इस मामले से जुड़े तथ्य माननीय सर्वोच्च न्यायालय के संज्ञान में है. माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे, सरकार उसे पूरा करेगी. NEET की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और अब इस दिशा में भ्रमित हुए बिना आगे बढ़ने की आवश्यकता है. प्रधान ने पेपर लीक के दावों का खंडन किया था, लेकिन जोर देकर कहा कि अगर किसी भी गलत काम की पुष्टि होती है, तो बिना किसी छूट के उचित कार्रवाई की जाएगी.’ पुलिस को मिले थे जले हुए क्वेश्चन पेपर बता दें कि नीट स्टूडेंट्स परीक्षा के बाद से बिहार के पटना और नालंदा में पेपर लीक का दावा कर रहे हैं. छात्रों को कहना है कि नीट का पेपर टेलीग्राम पर वायरल हो गया था और कुछ छात्रों को पेपर रटवाया जा रहा था. NEET पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन अभी तक इसकी गंभीरता से जांच नहीं हुई थी. पुलिस को NEET के जले हुए प्रश्नपत्र मिले थे.

14 साल पुराने ब्यान पर रुंधति रॉय पर चलेगा UAPA के तहत केस

नई दिल्ली एक बयान जो 14 साल पहले दिया गया था आज लेखिका अरुंधती रॉय के लिए परेशानी का सबब बन गया है। उनके खिलाफ UAPA की धारा के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। इस बयान की क्लिप भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिस समय उन्होंने यह बयान दिया था देश में कई लोगों ने उनकी आलोचना की थी लेकिन उनके प्रशंसक भी कम नहीं। वे आज भी अपने बयान पर कायम हैं मसलन जिस मुद्दे पर उन्होंने बयान दिया था अब वो सवाल ही खत्म हो गया है। 21 अक्टूबर 2010, स्थान कोपरनिकस रोड का एलटीजी ऑडिटोरियम, यहां एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय था ‘आजादी द ओनली वे’… इस कॉन्फ्रेंस में अरुंधति रॉय और प्रोफ़ेसर शौकत हुसैन को बुलाया गया था। इस कॉन्फ्रेंस में सैयद अली शाह गिलानी भी शामिल थे। दोनों ने उस दिन जो भाषण दिया उसकी चर्चा आज तक की जा रही है। अरुंधति रॉय ने इस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, ‘कश्मीर कभी भारत का अभिन्न हिस्सा नहीं था।’ उनके इस भाषण को अलगाववादी बताया गया। उस कॉन्फ्रेंस में बैठे कुछ लोगों ने उनके बयान के लिए तालियां बजाईं वहीं कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उनके इस बयान पर सुशील पंडित ने आपत्ति जताते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 A, 153 B, 504, 505 और UAPA की धारा 13 के तहत मुकदमा चलाने के लिए अनुमति मांगी थी। उप – राज्यपाल ने केवल आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज करने की अनुमति दी थी। UAPA के तहत पुलिस को मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं मिली थी लेकिन अब UAPA के तहत अरुंधति रॉय के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मिल गई है। UAPA की धारा 13 : UAPA की धारा 13 गैरकानूनी गतिविधि को उकसाने, प्रेरित करने और गलत काम को बढ़ावा देने के लिए है। इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर अधिकतम सात साल तक सजा हो सकती है। अरुंधती रॉय के बारे में यह भी जानें : अरुंधती रॉय एक्टिविस्ट और लेखिका हैं। उन्हें साल 1997 में बुकर पुरूस्कार मिल चुका है। 2023 में उन्हें उनके आर्टिकल्स के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला है। वे जानी – मानी लेखिका हैं और देश में सरकार की कटु – आलोचक के रूप में जानी जाती है। अरुंधती रॉय का विवादित बयान : अरुंधती रॉय के कई बयान विवादित हैं। उनके ‘रंगा बिल्ला’ वाले बयान पर भी खूब बवाल हुआ था। साल 2019 में उन्होंने कहा था कि, ‘NPR वाले लोग आएं तो हम तो अपना नाम रंगा – बिल्ला या कुंग – फू कुत्ता बताना। आहार पता पूछें तो 7 रेसकोर्स बता देना।’

फिरोजपुर झिरका इलाके में शेखपुर गांव के पास गोतस्करी को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, गोतस्करों ने गौरक्षक को मार दी गोली

नूंह   हरियाणा के मेवात में एक गोरक्षकों और गो तस्करों के बीच भिड़ंत के बाद तनाव बढ़ गया है। फिरोजपुर झिरका इलाके में शेखपुर गांव के पास गोतस्करी को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इसके बाद कथित तौर पर तस्करों ने बजरंग दल के सदस्यों पर गोली चला दी। फायरिंग में सोनू नाम के शख्स को गोली लग गई जिसे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक गो तस्कर गोवंश को पिकअप में लेकर जा रहे थे। यहां कई वर्षों से गोतस्करी को लेकर विवाद होता रहता है। द ट्रिब्यून के मुताबिक नूंह के एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि है कि सोनू की हालत नाजुक है और उसका इलाज चल रहा है। शुरुआती रिपोर्ट में पता चला है कि ये तस्कर राजस्थान से आए थे। पहले एक आरोपी को दिल्ली-मुंबई हाइवे पर गिरफ्तार किया गया। उसी की मदद से बाकी दो को भी पकड़ लिया गया। पिकअप में से तीन गाय बरामद की गई हैं। वहीं मेवात इलाके में सुरक्षा व्यवस्ता कड़ी कर दी गई है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88