LATEST NEWS

CCTV में हुआ कैद, छत्तीसगढ़-दुर्ग में दसों उंगलियों में 5 लाख की अंगूठियां पहनकर भागा चोर

दुर्ग। बुधवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक सराफा दुकान में चोरों ने दिनदहाड़े उठाईगिरी को अंजाम दिया है. पहले दो बाइक सवार ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे और सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा. ज्वेलरी शॉप की कर्मचारी ने ग्राहक को सोने की अंगूठी दिखाई. आरोपी ने अपने दसों उंगलियों पहना और फिर फरार हो गया. बालाजी ज्वेलरी शॉप में दिदहाड़े चोरी : दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के गया नगर के बालाजी ज्वेलरी शॉप में यह वारदात हुई है. ज्वेलरी शॉप के मालिक से घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नगर और आसपास की नाकेबंदी कर दी है. फिलहाल, अंगूठी लेकर भागे युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है. वहीं, ज्वेलरी शॉप के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है. आरोपियों ने ज्वेलरी शॉप से लगभग 5 लाख कीमत की अंगूठी पार की है. अंगूठी खरीदने के बहाने चोरी : पुलिस के मुताबिक, बाईक में दो युवक सवार होकर बालाजी ज्वेलर्स शॉप में अंगूठी खरीदने के बहाने आकर आरोपी ने दस अंगूठी पहनकर फरार हो गया. ज्वेलरी शॉप में एक युवक ही गया था. दूसरा युवक बाहर बाईक लेकर खड़ा था. बदमाश युवकों की तलाश जारी : इस घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और सीएसपी मौके पर पहुंचे. इस दौरान ज्वेलरी दुकान के मालिक से भी पूछताछ की गई है. पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई, जिसके आधार पर पुलिस बदमाश युवकों की तलाश शुरू कर दी है.

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-दुर्ग में साइबर ठगों ने लोगों के खातों से निकाले लाखों रुपये

दुर्ग। दुर्ग जिले में इस बार साइबर ठगी करने वाले गिरोह ने सैकड़ों की संख्या में अवैध रुप से लाखों रुपए खाता धारकों के खाते में ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी पुलिस को गृह मंत्रालय के पोर्टल से मिली। पुलिस शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। दुर्ग रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कर्नाटका बैंक के 111 खाता धारकों के अकाउंट में अलग-अलग राज्यों में हुए साइबर ठगी द्वारा अर्जित 86 लाख 33 हजार, 247 रुपए पाए गए हैं। उक्त 111 बैंक खातों में अवैध रुप से लाभ अर्जित करने के लिए खातों का उपयोग किया गया है। इन खातों को लेकर अन्य राज्यों में ऑन लाइन शिकायत भी दर्ज की गई है। इसे लेकर साइबर क्राइम की टीम खातों के लेने देन को लेकर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी खाता  धारक का नामजद कार्रवाई नहीं किया है। लेकिन आने वाले समय में पुलिस खाता धारकों के आधार कार्ड समेत उनका डिटेल मंगाकर पूछताछ करेगी।

प्रेमी के साथ मुलकर लाठी डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, छत्तीसगढ़-दुर्ग में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में पूर्व प्रेमी की हत्या

दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई युवक के हत्या मामले में पुलिस ने तीन अपचारी बालक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में युवती रोशनी को आरोपी बनाया। पद्मनाभपुर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि कसारीडीह पुलिस लाइन निवासी चेतन साहू नाम के युवक का प्रेम प्रसंग घर के पास रहने वाली युवती के साथ चलता था। युवक और युवती दोनों की मां पुलिस विभाग में पदस्थ है। घटना के कुछ दिन पूर्व युवती की मां का ट्रांसफर सरगुजा हो गया। युवती भी उसके साथ सरगुजा चली गई, जहां सरगुजा निवासी युवक कुलेश्वर साहू के प्रति युवती रोशनी लकड़ा आकर्षित हो गई। इस दौरान चेतन भी युवती को फोन करता था। जिससे वह परेशान हो गई थी। 24 दिसंबर को रोशनी अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी। चेतन रोशनी से मिलने के लिए बोला। लेकिन युवती ने उससे मिलने के लिए इनकार कर दिया। चेतन की बात रोशनी ने सरगुजा वाले प्रेमी कुलेश्वर साहू को बताई। जिसके बाद आरोपी रोशनी और कुलेश्वर ने चेतन की हत्या प्लानिंग की। प्लानिंग के तहत रोशनी ने चेतन को कॉल करने ग्राउंड के पास बुलाया। जहां पहले से कुलेश्वर और उसके साथी मौजूद थे। चेतन के पहुंचाने पर कुलेश्वर उसे रोशनी से बात करने को लेकर विवाद किया। विवाद बढ़ने पर तीन अपचारी बालक कुलेश्वर,आकाश देशलहरे ने मिलकर लाठी डंडे से चेतन की दौडा-दौड़ाकर पिटाई कर दी। घटना में अपनी जान बचाते हुए घर के बाउंड्रीवाल से कूद कर पहुंचा। लेकिन पैर सिल्प होने से आरोपियों के हत्थे चढ़ने पर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस घटना की प्रेमिका रोशनी लकड़ा, कुलेश्वर साहू,आकाश देशलहरे समेत तीन नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दो लोगों की मौके पर मौत और दो गंभीर, छत्तीसगढ़-दुर्ग में तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से लगी आग

दुर्ग। दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम मेडेसरा पॉवर ग्रिड के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग हालत गंभीर बताई जा रही है। पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई और आग से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि कार दुर्ग से धमधा की ओर जा रहा था इसी दौरान मेडेसरा के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराई। जिसके मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  कार में चार लोग दुर्ग से धमधा की तरफ जा रहे थे। मेडेसरा के पास बने पावर ग्रिड के पास कार पहुंची कि अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। कार काफी तेज रफ्तार में थी और जैसे ही पेड़ से टकराई उसमें आग लग गई। कार टकराने से कार चालक अमित ताम्रकार (30 साल) निवासी वार्ड 12 तमेरपारा दुर्ग और आदित्य कसेर (33 साल) निवासी वार्ड 13 धमधा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार के पीछे बैठे उनके साथी अनीश ताम्रकार और सुधांशु ताम्रकार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर कार के अंदर से चारों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस सभी लोगों को दुर्ग अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने अमित और आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं,  उसके साथी अनीश और सुधांशु को गंभीर हालत के चलते भिलाई निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कार में आग इतनी भीषण लगी थी कि उससे कार तो पूरी तरह से जल ही गई साथ ही पूरा का पूरा पेड़ भी जलकर खाक हो गया। पुलिस ने इस मामले की जांच में जुट गई है।

ड्राइवर सहित दो हिरासत में, छत्तीसगढ़-दुर्ग में गाय की खाल से भरा ट्रक पकड़ाया

दुर्ग। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास गाय और अन्य जानवरों के खाल भरे ट्रक को पकड़ा गया है. कुम्हारी पुलिस और यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान पॉयलेटिंग कर रहे दो आरोपी फरार हो गए, वहीं महाराष्ट्र पासिंग (MH 49) ट्रक के चालक के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि ट्रक महाराष्ट्र की ओर से आ रही थी, जिसकी जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता राजनांदगांव से ट्रक का पीछा करते आ रहे थे. आखिरकार कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस की मदद को ट्रक को पकड़ने में कामयाबी पाई. ट्रक को रोकने की कार्रवाई से पहले ही ट्रक की पायलेटिंग कर रहे दो लोग फरार हो गए, वहीं ट्रक चालक अपने सहयोगी के साथ पकड़ा गया है.

कलेक्टर ने एक वर्ष के लिए लगाया प्रतिबंध, छत्तीसगढ़-दुर्ग में दो गुंडा बदमाश जिला बदर

दुर्ग। दुर्ग जिला कलेक्टर ने दो गुंडा बदमाश को जिलाबदर का  आदेश जारी की है। जिसमे एक दुर्ग और एक भिलाई का रहने वाला है। जिसके खिलाफ कई थाना क्षेत्र में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाश दुर्ग – रायपुर के अलावा 5 अन्य जिलों सीमावर्ती में एक वर्ष के लिए प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। दो बदमाशों को जिलाबदर किया है। मोहम्मद इमरान और तेजिंदर उर्फ टोनी सरदार अदातन अपराधी हैं। जिनके कई अपराधिक रिकॉर्ड हैं। मो. इमरान इमामबाड़ा कैम्प दो शीतला मंदिर के पास थाना छावनी का रहने वाला है। वहीं, दूसरा अपराधी तेजिंदर उर्फ टोनी सरदार पचरीपारा गुरूद्वारा के पास संतराबाड़ी मोहन नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों ही बदमाशों को एक वर्ष तक न केवल दुर्ग जिला ही नही बल्कि आसपास के सीमावर्ती 7 जिलों कि सीमाओं से भी बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं। दोनों बदमाश दुर्ग के अलावा रायपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव, बालोद, खैरागढ़ छुई खदान गंडई, धमतरी जिले के सीमावर्ती में बिना आदेश का प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। आपको बता दें कि नगरी निकाय चुनाव के पहले तक ऐसे और भी अपराधियों को जिला बदर किया जा सकता है। इमरान के खिलाफ 18 अपराधिक मामले हैं। वहीं, तेजिंदर उर्फ टोनी सरदार के खिलाफ 9 अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, गुंडागर्दी, मारपीट, सट्टा खिलाने और वाहन चोरी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

धारदार हथियार से चोट के निशान की जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-दुर्ग में देर रात घायल मिले युवक की अस्पताल में मौत

दुर्ग। दुर्ग में अमलेश्वर थाना क्षेत्र पाहंदा गांव में देर रात युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिए। युवक के शरीर में कई जगह धारदार हथियार से हमला करने के निशान पाया गया है।पुलिस ने मामले की जानकारी लगाने पर हत्या की संभावना जताते हुए जांच में जुट है। पुलिस 5 से 6 युवकों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पाहंदा गांव के उमेश यादव 16 वर्षीय रात में अपने दोस्तो के साथ मेला मंडई घूमने गया था।जहां से घर वापस जा रहा था इसी दौरान सड़क किनारे उमेश यादव को खून से लथपथ गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था राहगीरों से सड़क हादसे में घायल समझकर झीठ अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत के शरीर पर धारदार हथियार से वार करने का निशान मिला है जिसके बाद डॉक्टरो ने इसकी जानकारी अमलेश्वर पुलिस को दी।पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजवा दिया है। पाटन एसडीओपी प्रभारी हरीश पाटिल ने बताया कि अस्पताल से जानकारी मिली की एक 16 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे है जिसके मौत हो गई और उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार कर चोट पहुंचाया गया जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर युवक के शव को पीएम के लिए भेजवकर जांच में जुट गई है पुलिस मृतक के दोस्तो के साथ अन्य लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शिवनाथ नदी पर 14 करोड़ की लागत से निर्माण, छत्तीसगढ़-दुर्ग में सगनीघाट और सिल्लीघाट पुल 95 फीसदी बनकर तैयार

दुर्ग। दुर्ग जिले के सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच शिवनाथ नदी पर निर्माणाधीन नए पुल का काम पूर्ण होने के कगार पर है। 14 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहे पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अभी पुल के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण का काम प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में पुल के ऊपर बीटी वर्क के बाद पुल आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग-धमधा मार्ग को जालबांधा-खैरागढ़ मार्ग से जोड़ने वाली सड़क में शिवनाथ नदी पर सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच 400 मीटर लंबे नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के 12 गांवों की करीब 20 हजार आबादी के साथ ही इस मार्ग का उपयोग कर जिला मुख्यालय दुर्ग, विकासखंड मुख्यालय धमधा, जालबांधा एवं खैरागढ़ की ओर आने-जाने वालों को फायदा होगा। धमधा, ननकट्ठी, सगनी, लिटिया, बोरी और सिल्ली जैसे कई गांवों के लोग अब नदी के उस पार के गांवों में बारहों महीने निर्बाध आवागमन कर सकेंगे। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

डॉक्टर की पत्नी लगाया आरोप, छत्तीसगढ़-दुर्ग में ‘DSP ने घर में घुसकर पहले भाभी से की मारपीट और फिर दुष्कर्म

दुर्ग। दुर्ग जिले में डीएसपी ने डॉक्टर की पत्नी से दुष्कर्म किया। दुर्ग के मोहन नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर सुकमा जिले में पदस्थ डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज की है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके देवर डीएसपी हैं जिन्होंने जबरदस्ती घर में घुसकर मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है। मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी देवर का महिला के घर परिचित होने के चलते आना जाना था। पीड़िता महिला के पति डॉक्टर है। डीएसपी 4 महीने पहले डीएसपी ने महिला घर गया था। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर डीएसपी ने जबरदस्ती घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता महिला इस घटना के संबंध अपने डॉक्टर पति को जानकारी दी। पीड़िता महिला ने 4 महीने बाद डीएसपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़िता महिला ने जिस डीएसपी अधिकारी पर आरोप लगाए है वहां वर्तमान में सुकमा जिले में एसडीओपी के पद पर पदस्थ हैं।

बाकी आरोपियों की तलाश, छत्तीसगढ़-दुर्ग में 49 लाख की धोखाधड़ी के दो आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग में भिलाई में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित रश्मि ग्रुप ऑफ कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट इंद्रप्रकाश कश्यप से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 49 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 नग एन्ड्रायड मोबाइल बरामद किया है इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। भिलाई नगर थाना प्रशांत मिश्रा ने बताया कि 16 नवंबर को वाइस प्रेसिडेंट इंद्रप्रकाश कश्यप निवासी रूआबांधा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात नम्बर से व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से ट्राई के नाम से फोन कर तथा बाद में अन्य अलग-अलग नम्बरों से व्हाट्सअप कॉलिंग के माध्यम से फोन लगाकर सीबीआई, ई.डी.और सुप्रीम कोर्ट के गिरफ्तारी वारंट व अन्य नोटिस भेजकर डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 49 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस व 66 डी आई.टी. एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने एक आरोपी आरोपी खाता धारक बापू श्रीधर भराड़ को उसके गृह ग्राम राहेगांव महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान अपने आईसीआईसीआई बैंक के एकाउंट डिटेल,एटीएम कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग का यूजर नेम व पासवर्ड तथा बैंक में रजिस्टर्ड सिम को सोमनाथ धोबले के माध्यम से शेख नवीद नाम के व्यक्ति को धोखाधड़ी की घटना के लिए दिये जाना बताया गया था। जिसके आधार पर टीम ने तकनीकी माध्यम से प्रकरण के दो अन्य उक्त आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान आरोपी सोमनाथ धोबले की उपस्थित बीड़ महाराष्ट्र एवं शेख नवीद की उपस्थिति पुणे महाराष्ट्र में होना की जानकारी लगी जिसके बाद टीम रवाना कर उक्त दोनों आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस महानिरीक्षक महोदय से अनुमति प्राप्त कर दो अलग-अलग टीमें पूर्ण व बीड़ महाराष्ट्र रवाना किया गया था। टीम द्वारा बीड़ महाराष्ट्र में पतासाजी कर आरोपी सोमनाथ धोबले को समर्थ नगर बीड़ से गिरफ्तार किया गया तत्पश्चात् प्रकरण के अन्य आरोपी शेख नवीद को किराये के मकान कोंढ़वा पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनो आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बापू श्रीधर भराड़ के आईसीआईसीआई बैंक खातें का समस्त डिटेल, एटीएम कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग का यूजर नेम व पासवर्ड तथा बैंक में रजिस्टर्ड सिम को ठाणे मुबंई निवासी मनोज विश्वनाथ पाल तथा सद्दाम नाम के व्यक्तियों को धोखाधड़ी की घटना में उपयोग लाने के लिए 20 प्रतिशत के कमीशन पर उपलब्ध करा देना स्वीकार किया।पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

हाल जाना और पांच लाख रुपये का दिया चेक, छत्तीसगढ़-दुर्ग में पद्मश्री तीजन बाई के घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज दुर्ग के गनियारी गांव पहुंचकर पद्मश्री तीजन बाई के स्वास्थ्य का की स्थिति को जानने का प्रयास किया।और मुख्यमंत्री के द्वारा उन्हे 5 लाख रूपये का चेक देकर सहयोग प्रदान की। इस दौरान उन्होंने मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलवाकर तीजन बाई के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार किए जाने को लेकर भी निर्देशित किया। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर पद्मश्री और पद्मविभूषण से सम्मानित तीजन बाई के बकाया पेंशन और स्वास्थ्य को लेकर  परिजनों ने चार दिन पहले ही दुर्ग कलेक्टर से मिलकर उन्हें वस्तु स्थिति की जानकारी दी थी मीडिया में भी तीजन बाई के खराब स्वास्थ्य को लेकर प्रमुखता के साथ खबरें दिखाई गई।उसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तत्काल पंडवानी गायिका तीजन बाई के स्वास्थ्य और उनके उपचार को लेकर अधिकारियो को निर्देशित किया।जिसके बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज उनके गनियारी निवास में पहुंचकर तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके निवास पहुंचे ।साथ दुर्ग जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बेहतर इलाज किए जाने के लिए निर्देशित किया इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल में मुख्यमंत्री द्वारा भिजवाए गए 5 लाख रुपए का चेक पद्मश्री पद्मविभूषण तीजन बाई और उनके परिजनों को सौपा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा  करते हुए कहा कि उनके बेहतर इलाज में कोई कमी नहीं आएगी।साथ ही किसी भी तरह की आर्थिक स्थिति परिवार में न हो इसको लेकर के मुख्यमंत्री ने जो चेक दिया है। तीजन बाई और उनके परिजनों को सौप दिया गया है।उनके बकाया पेंशन भी जल्द रिलीज किए जाने की बात स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा कही गई है।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-दुर्ग के धान खरीदी केंद्र से 80 बोरियां चोरी

दुर्ग। दुर्ग धमधा थाना क्षेत्र में एक सेवा सहकारी समिति केंद्र से धान चोरी का मामला सामने आया है। चोर धान खरीदी केंद्र से 80 बोरियां धान की चोरी कर लिए गए। धान चोरी को शिकायत के बाद पुलिस ने धान खरीदी केंद्र से धान चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। धमधा थाना प्रभारी युवराज साहू ने बताया कि ग्राम घोठा धान खरीदी केंद्र के सहायक प्रबंधक राजू पटेल ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि धान खरीदी केन्द्र ग्राम हिरेतरा में 14 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हुआ है। जहां किसानों का धान खरीदी कर धान के बोरों को रखा गया था। 13 दिसंबर को धान बोरों का मिलान करने के बाद मंडी के चौकीदारों को बताकर वह ऑफिस काम से दूसरी सोसायटी ग्राम घोठा धान खरीदी केंद्र चला गया था। इसके बाद फिर 16 दिसंबर को निरीक्षण करने में धान बोरा की दो-तीन लाइन कम दिखाई दीं। इस पर गिनती कर मिलान किया तो पता चला कि करीब 80 बोरा धान गायब था। जिसका मंडी परिसर के आसपास तलाश की गई। लेकिन नहीं मिलने पर इसकी शिकायत पुलिस ने की गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। धान खरीदी केंद्र से 80 बोरा धान की कीमत 73 हजार 600 बताई है। पुलिस से घटना में इस्तेमाल मोटर साइकिल और चोरी के धान बरामद की है। आरोपी धान खरीदी पहुंचकर मोटर साइकिल में धान लोड कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे इस गिरोह के द्वारा धमधा के आसपास अन्य धान खरीदी केंद्र से धान के बोरा चोरी कर देवकर के एक व्यापारी को बेचते थे। इस गिरोह के सदस्य हिरेतरा धान खरीदी केंद्र में चोरी करने पहुंचे थे। धान चोरी करने ग्रामीणों ने करण पारधी और रघु पारधी को पकड़ लिया। और अन्य उनके साथी फरार हो गए ग्रामीणों ने पकड़े आरोपियों की जमकर पिटाई की। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि अपने साथी प्रकाश पारधी, चंदन पारधी, गोविंद पारधी और नंदू पारधी को साथ मिलकर धान खरीदी केंद्रों से धान चोरी की वारदात को अंजाम देते थे पुलिस उनके साथी को तलाश में जुटी है।

हादसे में दो भाइयों की हुई मौत, छत्तीसगढ़-दुर्ग में खड़े ट्रक में घुसा टू-व्हीलर वाहन

दुर्ग. दुर्ग में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मृतक भाई थे, जो दशगात्र कार्यक्रम से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान नंदिनी एरोड्रम के पास मोपेड खड़े ट्रक से जा टकराया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजे हैं। बीती रात एक मोपेड पर सवार होकर दोनों भाई धासीदास नगर भिलाई से दशगात्र कार्यक्रम से वापस धमधा का रहे थे। इसी दौरान नंदिनी एरोड्रम के पास पास सड़क में आरकेएस कंपनी का ट्रकखड़ा हुआ था, जिसमें मोपेड पीछे जा घुसा, उस पर सवार सवार दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोट आई, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना कर नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। मृतकों की पहचान उदयभान चक्रधारी और सतानंद चक्रधारी के रूप में हुई है।

इलाज कराना भी हुआ मुश्किल, छत्तीसगढ़-दुर्ग की पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई ने बंद की बातचीत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायन विधा को विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्मश्री पदम् विभूषण और पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई की आवाज पर हजारों तालियां बजती थीं. लेकिन अब यह पांडवों की कथा कापालिक शैली में सुनाने वाली आवाज फीकी पड़ती जा रही है. अब शायद हमें उनकी आवाज फिर से सुनने को न मिले. क्योंकि अब तीजन बाई ने बात करना भी बंद कर दिया है. उनकी सेहत में सुधार होने की बजाए धीरे-धीरे बिगड़ रही है. ये देश की एक मात्र ऐसी महिला हैं, जिन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है. दुर्ग जिले के गनियारी गांव में रहने वाली पारधी समाज से आने वाले पदम् विभूषण से सम्मानित तीजन बाई ने अपना जीवन पंडवानी गायन विधा को समर्पित कर दिया. डॉ. तीजन बाई पर रविशंकर विश्विद्यालय में शोध किये जा रहें. उन्हें डी लिट् और पीएचडी की कई उपाधिया प्रदान की गई है. बॉलीवुड उनके जीवन पर फ़िल्म बनाने के लिए 4 साल पहले अनुबंध कर चुका है. लेकिन 24 साल हो चुके छत्तीसगढ़ राज्य में पदम् सम्मानों से सम्मानित डॉ. तीजन बाई को अब तक राज्य सरकार से कोई पेंशन नहीं मिल पाया है. संस्कृति विभाग भी ऐसे कलाकरों के लिए कोई योजना नहीं बना पाया, जिनके कारण छत्तीसगढ़ को विदेशों में पहचान मिली है. करीब डेढ़ साल से तीजन बाई लकवा होने की वजह से बिस्तर पर ही है. उनके दो महीने पहले ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से बंद हुई फीजियोथैरेपी दोबारा शुरू नहीं हो सकी है. तीजन बाई की बहन रम्भा की बहू वेणु देशमुख जो उनका देखभाल करती हैं वे बताती हैं कि अब उनके इलाज में होने वाले खर्च को लेकर परेशान है. पेंशन के नाम पर पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई को केंद्र सरकार से 4 हजार 3 सौ 66 रुपये मिलते हैं. इलाज में होने वाला खर्च तीजन बाई की जमा पूंजी से किया जा रहा है. इधर परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है. वहीं पंडवानी की पुरोधा मानी जाने वाली डॉ. तीजन बाई के बीमार पड़ते ही उन सभी लोगों ने किनारा कर लिया जो कभी उनके बुलंदियों के दिनों में साथ हुआ करते थे. 78 वर्ष की हो चुकी डॉ. तीजन अब लोगों को पहचान नहीं पाती, लेकिन जिंदगी भर मीडिया की चकाचौंध के बीच रह चुकी कैमरे के सामने फोटो खिचंवाना नहीं भूलती. इशारों से ही सही लेकिन वे लोगों को अभिवादन भी करती हैं. डेढ़ साल पहले बीमार होने के बाद उनके अपने की लोगों ने लोगों से उनके बीमार होने की बात छिपाई क्योंकि उनके नाम से आने वाले पंडवानी के कार्यक्रम की आय से परिवार चलता था. लेकिन एक महीने बाद लल्लूराम डॉट कॉम ने उनके अस्वस्थ होने की खबर चलाई तब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संज्ञान लेकर उनके स्वास्थ्य की देख रेख के लिए डॉक्टरों की टीम नियुक्त की. बीएसपी में कार्यरत रही तीजन बाई को बीएसपी के पंडित जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल सेक्टर नाइन में भी इलाज की सुविधा मिली.

दोस्त ने युवक के सिर पर पत्थर मारकर की हत्या, छत्तीसगढ़-दुर्ग में नहर किनारे शराब पार्टी में विवाद

दुर्ग. दुर्ग में चाकूबाजी और हत्या के मामले थमाने का नाम नहीं ले रहे हैं। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक बार फिर एक युवक के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है पुलिस कुछ संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, खुर्सीपार के ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात नहर के किनारे शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान मृतक लोकेश्वर बंजारे के साथ उनके दोस्तों का किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट करते हुए पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर,सीएसपी हरीश पाटिल समेत खुर्सीपार थाने की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना में शामिल मृतक के कुछ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जग्गू ने ट्रेन के टॉयलेट में की आत्महत्या, छत्तीसगढ़-दुर्ग में प्रेमिका और उसके दोस्तों ने किया ब्लैकमेल

दुर्ग. दुर्ग में भिलाई के एक युवक ने ट्रेन में टॉयलट के अंदर गमछे से फांसी लगाकर सुसासड कर लिया। गोदिया इंटरसिटी ट्रेन में जब एक महिला टॉयलेट गई तो युवक का लटकता शव देख जीआऱपी को इसकी जानकारी दी। गोंदिया जीआरपी पुलिस ने उसके शव को गोंदिया रेलवे स्टेशन पर उतारने के बाद परिजनों को सूचित किया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम के बाद युवक के शव को परिजनों सौंपा जाएगा। परिजनों का आरोप है कि मृतक की गर्लफ्रेंड और उसके कुछ दोस्त उसे ब्लैकमेल कर रहे थे जिसके चलते वह बहुत परेशान हो गया था। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी इस दौरान 23 नवंबर को परिजनों को जानकारी लगी की जगबंधु उर्फ जग्गू का इंटरसिटी ट्रेन के टॉयलेट में लटकता शव बरामद हुआ है। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  जानकारी के मुताबिक युवक गर्लफ्रेंड और उसके दोस्तों से परेशान हो गया था जिसके चलते सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले मृतक जगबंधु उर्फ जग्गू ने अपने दोस्त को रो-रो कर अपनी परेशानी को बयां करने पूरे 19 मैसेज भेजे। जिसमें अपने प्यार, प्रेमिका की बेवफाई, अपनी गलती और मिल रही मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया है। साथ ही इसमें प्रेमिका, उसकी बहन, और उसकी एक सहेली की वजह से आत्महत्या करने की भी बात कही है। इस पूरे मामले में घरवालों का कहना है कि उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे।

दूसरे कारोबारी से लाखों का अवैध कबाड़ बरामद, छत्तीसगढ़-दुर्ग में कबाड़ी से मिले 21 लाख कैश

दुर्ग. चाकूबाजों पर नकेल कसने दुर्ग पुलिस ने एक अच्छी पहल की है. कटरबाजों, चाकूबाजों की जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा की है. जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा. इस घोषणा का असर अब भिलाई में दिखने लगा है. इनाम की घोषणा के बाद छावनी में पहला मामला आया है, जहां चाकू के साथ इंस्टाग्राम में फोटो पोस्ट करने की शिकायत पर पुलिस ने आदतन बदमाश को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. एक व्यक्ति ने थाना प्रभारी को जानकारी दी कि आदतन बदमाश ब्रुसली हाथ में चाकू लेकर इंस्ट्राग्राम में फोटो पोस्ट किया है और मारपीट का वीडियो भी अपलोड किया है. इसके बाद थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने तत्काल ब्रुसली उर्फ पवन को ढूंढ निकाला और उसके पास से चाकू भी बरामद किया. एसपी ने की है इनाम देने की घोषणा थाना प्रभारी ने बताया कि जे पवन के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और कई बार वह जेल भी जा चुका है. उन्होंने कहा कि दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने कल ही घोषणा की थी कि चाकूबाजों और कटर रखने वालों की खबर देने वालों को 1 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा. इस घोषणा को अच्छा रिस्पांस मिलने लगा है.

कई पुलिसकर्मी घायल, छत्तीसगढ़-दुर्ग में भीड़ ने पुलिस चौकी पर किया पथराव

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां गुस्साई भीड़ ने स्मृति नगर चौकी में पथराव कर दिया है. इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है. वहीं भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया है. बताया जा रहा है कि लूट के मामले में करीब एक महीने पहले जेल में दाखिल किये गए आरोपी की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद डेरा बस्ती के सैकड़ों लोग चौकी पहुंचे और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया. इसी दौरान चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों पर पत्थर से हमला किया गया. घटना की सूचना पर अतरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया है. वहीं मौके पर पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी मौजूद हैं. क्या है मामला? जानकारी के अनुसार, 33 दिन पहले एक लूट के मामले में स्मृति नगर चौकी पुलिस ने आरोपी पिंटू नेताम (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. वहीं आज आरोपी की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद जेल से उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस मामले की जानकारी लगते ही आरोपी के परिजन और डेरा बस्ती के लोग बड़ी संख्या में स्मृति नगर चौकी पहुंचे और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया, जिसकी वजह से वह बीमार हुआ है. इस दौरान अचानक स्थिति बिगड़ गई और भीड़ ने चौकी पर पथराव तक कर दिया गया. इस घटना में करीब तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. गुस्साई भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया है. वहीं मौके पर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी मौजूद हैं. घटना के बाद आसपास के थानों से पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया है. फिलहाल, स्थिति नियंत्रित है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

अस्पताल में मौत पर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, छत्तीसगढ़-दुर्ग में शादी के 11 साल बाद बनने वाली थी मां

दुर्ग। भिलाई के छावनी क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है. शहर के करुणा अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई. महिला की मौत पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है. बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय गर्भवती महिला वंदना वैष्णव आठ महीने की गर्भवती थी और रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची थी. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि उनकी बच्चेदानी का मुंह खुल गया है, जिसके बाद ऑपरेशन की तैयारी की गई. ऑपरेशन से पहले महिला डॉक्टर ने उन्हें एक इंजेक्शन लगाया, जिसके तुरंत बाद वंदना को अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) शुरू हो गया. ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई. वंदना के परिवार ने अस्पताल की महिला डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिवार का कहना है कि 11 साल बाद गर्भवती होने के बाद उनकी खुशियों पर अचानक हादसा मातम में बदल गया. वंदना की नवजात बच्ची को जन्म के तुरंत बाद सांस लेने में तकलीफ होने के कारण स्पर्श अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. परिजनों का आरोप मृतिका के पति विजय वैष्णव ने करुणा हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल का कहना है कि बच्चेदानी का मुंह खुल गया है तो उसके लिए फिर ऑपरेशन कराएं बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो बोलकर स्पर्श हॉस्पिटल ले गए और पत्नी की डेथ हो गई. अब यह डेथ नॉर्मल है. कैसा है, यह समझ में नहीं आ रहा. इसलिए हम पोस्टमार्टम करवाना चाह रहे हैं. अगर लापरवाही हुई होगी तो पोस्टमार्टम से पता चलेगा. डॉक्टर का पक्ष करुणा हॉस्पिटल की गायनिकोलॉजिस्ट डॉ. सोनल देवांगन ने बताया कि वंदना के गर्भाशय का मुंह खुलने के कारण ऑपरेशन करना जरूरी था. ऑपरेशन के दौरान वंदना का सैचुरेशन कम होने लगा, जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया. डॉक्टर ने बताया कि वंदना को डीआईसी (डिसेमिनेटेड इंट्रावस्कुलर कोएगुलेशन) जैसी गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई.

तोड़फोड़ कर मोटर साइकिल में लगाई आग, छत्तीसगढ़-दुर्ग में कार चालक ने तलवार लेकर बाइक सवार को दौड़ाया

दुर्ग. दुर्ग जिले में लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस का खौफ अपराधियों में नहीं दिख रहा है। ताजा मामला भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक कार चालक ने तलवार लेकर बाइक सवार को जान से मारने के लिए दौड़ाया। बाइक सवार जब जान बचाकर थाने की तरफ भागा तो आरोपी कार चालक ने तलवार लेकर उसकी बाइक में तलवार से हमला करते तोड़फोड़ कर दी और बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस मामले वैशाली नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। प्रार्थी राजेश देवदास ने वैशाली नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि तुलसी पूजा त्योहार होने पर अपने साथी के साथ मार्केट से गन्ना और पूजा का सामान खरीदी कर घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार चालक से ओवरटेक करते हुए बाइक के सामने कार लगाकर रुककर कार से तलवार निकलकर प्रार्थी पर हमला करने की नियत से सड़क के बीच में लहरा रहा था। प्रार्थी ने अपनी जान बचाने के भाग गया, लेकिन आरोपी शुभम सिंह ने उसकी बाइक पर तलवार से हमला कर उसमें आग लगाकर फरार हो गया। वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर अपराध दर्ज करते हुए आरोपी शुभम सिंह को गिरफ्तार किया है और घटना में इस्तेमाल कार और तलवार को जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

रेलवे ट्रैक पर बड़ा पत्थर देख ड्राइवर ने लगाया ब्रेक, छत्तीसगढ़-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे से बची

दुर्ग/रायपुर. विशाखापट्नम से दुर्ग आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ओडिशा के नुआपाड़ा रोड में हादसे का शिकार होते-होते बची. जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस कल रात करीब 10 बजे विशाखापट्टनम से दुर्ग जा रही थी. इस बीच ट्रेन के लोको पायलट की सतर्कता से रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा पत्थर देखा और ट्रेन को रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट से लगभग 100 मीटर पहले ही रोक दिया. ट्रेन रोकने के बाद लोको पायलट ने इस बारे में स्टेशन मास्टर को सूचित किया. जल्द ही रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक से पत्थर को हटा दिया, जिसके बाद करीब एक घंटे बाद ट्रेन की आवाजाही सामान्य हो सकी. नुआपाड़ा पुलिस स्टेशन से एक टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी कि ट्रैक पर पत्थर किसने और क्यों रखा था. वहीं, लोगों ने लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ की सराहना की, जिसकी वजह से एक संभावित दुखद दुर्घटना टल गई.

वीडियो मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, छत्तीसगढ़-दुर्ग में इंस्टाग्राम पर हत्या की लाइव प्लानिंग

दुर्ग. छावनी थाना क्षेत्र में दो दिन पहले दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला के पास एक वीडियो पहुंचा। इस वीडियो में आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लाइव बात कर रहे थे, जिसमें एक युवक की हत्या करने के संबंध में आरोपी बातचीत कर रहे थे। वीडियो में आरोपी भिलाई पावर हाउस निवासी एक युवक की हत्या की प्लानिंग बना रहे थे। वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ल के पास जैसे ही वीडियो मिली पुलिस अलर्ट हुई और छावनी सीएसपी हरीश पाटिल और छावनी प्रभारी चेतन चंद्राकर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। इस वीडियो में भिलाई के दो आरोपी और अम्लेश्वर के कोपेडीह के बताए जा रहे हैं। आरोपी कोपेडीह निवासी संदीप शर्मा को धोखा दिया है। उसकी पत्नी को अपनी पत्नी बनाकर रखा है। वो लोग छठ के दिन भिलाई पावर हाउस पहुंच रहे हैं। छठ पूजा से पहले ही उस युवक की हत्या करनी है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवकों को पहचान के लिए छावनी पुलिस ने अमलेश्वर पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस ने खुर्सीपार के शिवाजी नगर चंद्रमा चौक में रहने वाले बॉबी सिंह को हिरासत में लिया गया। बॉबी ने पुलिस को बताया कि संदीप शर्मा ने हत्या की प्लानिंग की है जिसके बाद अमलेश्वर थाना क्षेत्र के कोपेडीह शिव वाटिका फेस-1 निवासी संदीप शर्मा और मनीष दास मानिकपुरी गिरफ्तार किया। वहीं, एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि आरोपी संदीप शर्मा की पत्नी को एक युवक ने अपने पास पत्नी बनाकर रखा हुआ और दोनों ने आपस में शादी कर ली है। आरोपी संदीप की पत्नी ने उसे छोड़ दिया है, जिसके बाद से संदीप लक्की शर्मा नाम के युवक से रंजिश थी और उस युवक की हत्या करने की प्लानिंग की हत्या के लिए उसने अपराधिक घटनाएं में शामिल कर उसकी हत्या करने की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में संदीप शर्मा, मनीष दास मानिकपुरी और बॉबी सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

शराब पीने से रोकने पर बेटे ने फावड़ा मारकर की हत्या, छत्तीसगढ़-दुर्ग में पुत्र गिरफ्तार

दुर्ग. खुर्सीपार थाना क्षेत्र में शराबी बेटे ने पिता पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। मृतक के बड़े बेटे ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर कर्मचारी घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी शराबी बेटा आया और फावड़े का जोरदार प्रहार अपने पिता पर कर दिया। जानलेवा हमले में पिता की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि श्याम नारायण सिंह बीएसपी से रिटायर कर्मचारी थे। घटना के दिन वो घर में सो रहे थे। इसी दौरान बेटा करण नारायण सिंह ने मौके पर पहुंचकर सो रहे पिता के सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मृतक के बड़े बेटे ने थाने में दी। घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार थाना पुलिस ने फरार आरोपी को घेराबंदी गिरफ्तार किया है। श्याम नारायण सिंह के चार बेटे है और रिटायर के बाद घर पर रहते थे। आरोपी बेटा नशे का आदी था और नशे के हालत में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या की वारदात से पहले रात को पिता और बेटे में काफी विवाद हुआ था। पिता बेटे को नशा छोड़ने की सलाह दे रहे थे, जिस पर विवाद खड़ा हुआ। पिता और पुत्र के बीच इसी बात को लेकर बहस हुई। पिता की डांट से गुस्से में आए बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया।

35 हजार का था इनाम, छत्तीसगढ़-दुर्ग पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश की मौत

दुर्ग. दुर्ग में बदमाश की पुलिस की जवाबी फायरिंग में मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि हवाई फायरिंग का फरार आरोपी अमित जोश भिलाई पहुंचा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम अमित जोश की तलाश में भिलाई के जयंती स्डेटियम के पास पहुंची थी। इसी दौरान फरार आरोपी अमित जोश अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर घूम रहा था, जिसे पकड़े के लिए पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी, जिसके बाद क्राइम ब्रांच के डीएसपी और क्राइम ब्रांच प्रभारी के द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में फरार आरोपी अमित जोश के एक गोली पैर पर लगी और दूसरी गोली सीने पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ल ने बताया कि सेक्टर 10 के ग्लोब चौक में चार माह पहले दो लोगों पर मृतक अमित जोश ने फायरिंग की थी। इसके बाद से आरोपी अमित जोश फरार चल रहा था। पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई थी, लेकिन जगह बदल-बदलकर छिपा हुआ था। इसके बाद फरार आरोपी की सूचना देने वाले पर 35 हजार के इनाम की घोषणा भी की थी। पुलिस को दो दिन पूर्व फरार आरोपी अमित जोश की भिलाई पहुंचने की सूचना मिली थी, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस पकड़ने के लिए गई, लेकिन फरार आरोपी अमित जोश अपने पास रखी पिस्टल से क्राइम ब्रांच के डीएसपी और प्रभारी पर पहले फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए फरार आरोपी पर फायरिंग में पैर और सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल को सील कर जांच में जुट गई है।

नौकर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, छत्तीसगढ़-दुर्ग में दुकान मालिक की भांजी से होटल में दुष्कर्म

दुर्ग. दुर्ग के भिलाई में 16 साल के नाबालिग ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग लड़का लड़की के मामा के दुकान में काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर नजदीकियां बढ़ गई। नाबालिग लड़का रात में लड़की को होटल ले जाता और नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले में छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। छावनी पुलिस ने बताया कि लड़की के मामा की एक टेडर्स की दुकान है। जहां नाबालिग लड़का काम करता था और नाबालिग लड़की हॉस्टल में रहती थी और 10वीं में पढ़ती है। छुट्टियों पर हमेशा अपने मामा के घर आ जाती थी। जहां दोनों की मुलाकात हुई।पिछले 3-4 महीने से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और दोनों फोन पर बातें करने लगे। नाबालिग लड़का लड़की को रात में हॉस्टल लेने दुर्ग पहुंच जाता। इसके बाद दोनों बाइक से रात भर घूमते थे फिर सुबह उसे हॉस्टल छोड़ देता था। नाबालिग लड़का पहली बार पावर हाउस में एक दिन पहले होटल बुक कर नाबालिग लड़की को लेकर गया। जहां शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन दूसरी बार जब दोनों होटल पहुंचे तो लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी लग गई। जिसके बाद नाबालिग लड़की और लड़के को परिजनों ने फटकार लगाई। लडकी के साथ परिजन ने थाना पहुंचकर नाबालिग लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

दोस्त ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, छत्तीसगढ़-दुर्ग में चाकूबाजी में 3 घायल

दुर्ग। जिले में चाकूबाजी जैसी आपराधिक घटनाएं बढ़ गई है. आपसी रंजिश और शराब के नशे में हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 48 घंटे में अलग-अलग जगह चाकूबाजी और कटरबाजी की घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पहली घटना में शराब पीने के बाद एक युवक ने अपने दोस्त के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया. वहीं दूसरी घटना में आपसी रंजीश के चलते कटरबाजी हुई और तीसरी घटना में युवक पर चार आरोपियन ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इन घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है. पुलिस इन घटनाओं में कार्रवाई कर रही है. पहली घटना: दोस्त ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला पहली घटना रविवार देर रात की है, जहां रुंगटा कॉलेज के सामने कुरूद इलाके में शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी और घायल युवक सन्नी यादव साथ बैठकर शराब पी रहे थे. किसी बात से नाराज होकर आरोपी वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने साथ चार और लोगों को लेकर लौटा और सन्नी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया. घायल सन्नी यादव, जो कि डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता है, उसे उसके दोस्तों ने सुपेला अस्पताल पहुंचाया. वहीं मामले में जामुल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरी घटना: पुरानी रंजिश में कटरबाजी से एक युवक घायल दूसरी घटना भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र की है, जहां सोमवार की शाम 7 बजे पुरानी रंजीश के चलते कटरबाजी की घटना हुई. तेलघानी रोड पर एक युवक को कुछ लोगों ने कटर मार कर घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि घायल युवराज साहू और आरोपी नरसिंग के बीच पुरानी दुश्मनी थी. वहीं शाम को नरसिंह अपने साथियों के साथ युवराज के पास पहुंचा और उस पर कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस घटना में युवराज को तीन से चार जगह गम्भीर चोट लगी. लहुलुहान हालत में युवराज को लोग सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. इधर घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. खुर्सीपार पुलिस थाना की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है. तीसरी घटना: धारदार हथियार से हमला तीसरी घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है, जहां 28 वर्षीय गोकुल ढीमर पर कुछ आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि इंदिरा नगर के रहने वाले चार आरोपियों ने गोकुल पर हमला कर उसे घायल कर दिया है. घायल का इलाज सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में चल रहा है. सुपेला पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है.

फीस मांगने पर डॉक्टर से मारपीट कर आरोपी फरार, छत्तीसगढ़-दुर्ग के अस्पताल में पहले कराया इलाज

दुर्ग. जिले के भिलाई खुर्सीपार स्थित आईएमआई अस्पताल में इलाज कराने आए युवक ने डॉक्टर की पिटाई कर दी. अस्पताल में मौजूद डॉक्टर की पत्नी और ड्राइवर ने मिलकर युवक से डॉक्टर की जान बचाई. वहीं सूचना पर पहुंची खुर्सीपार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में जुट गई है. घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी अमित मौर्या चखना सेंटर चलाने और शराब बेंचने का काम करता था. आरोपी के पैर में चोट लगी थी, जिसका ट्रीटमेंट कराने वह IMI अस्पताल पहुंचा. वहां मौजूद डॉक्टर ने ट्रीटमेंट कर जब अपनी 700 रुपये की फीस पेमेंट करने को कहा, तो युवक भड़क गया और उल्टा डॉक्टर से एक हजार रुपये मांगने लगा. इसके बाद विवाद बढ़ने पर युवक ने डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

झगड़े में दोस्तों ने चाकू से गला रेता, छत्तीसगढ़-दुर्ग में हत्या के मामले में जेल से बाहर निकला युवक

दुर्ग. दुर्ग में भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक हत्या के मामले से बिलासपुर जेल से बाहर आते ही हत्या हो गया। हत्या मृतक के ही दोस्त ने किया है। मृतक गौरा-गौरी पूजा के दौरान धीरज महानंद (25) और उसके दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया था और विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मृतक धीरज ने अपने दोस्त पर चाकू से पहले हमला कर दिया जिसके बाद अन्य दोस्तों ने मृतक को पकड़े के दौड़ाए जिसके बाद कचरे के ढेर में छिप गया जहां उन लोग भी वहां पहुंचे और मृतक को पकड़कर मारपीट किए और एक दोस्त ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ 15 -16 वार कर दिया।आस-पास मौजूद लोगों की मदद से धीरज का अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की पूरी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भिलाई नगर एएसपी सुखनंदर राठौर ने बताया कि गौतम नगर सुपेला निवासी धीरज महानंद उर्फ टकला (25 वर्ष) लक्ष्मी नगर पुरानी देशी शराब दुकान के पास शनिवार देर शाम अज्ञात आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। इसके बाद उसे मरणासन्न अवस्था में मौके पर छोड़कर भाग। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फोरेसिंक की टीम घटना पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोपी वारदात के बाद से फरार हो गए थे जिससे पुलिस ने कुम्हारी के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जलती बाइक हटाकर बचाई लोगों की जान, छत्तीसगढ़-दुर्ग में ट्रैफिक एएसआई ने दिखाया साहस

दुर्ग। भिलाई में रात उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ट्रैफिक एएसआई सुशील पांडे ने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक जलती हुई गाड़ी को हटाकर आग पर काबू पाया. यह घटना भिलाई के सबसे बड़े जवाहर मार्केट के पास हुई, जो पटाखा बाजार के बिल्कुल करीब स्थित है. अगर आग को तुरंत नहीं बुझाया जाता, तो पूरा बाजार राख में तब्दील हो सकता था, जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल की हानि हो सकती थी. जानकारी के अनुसार, भिलाई के जवाहर मार्केट के पास एक मोपेड में अचानक आग लग गई. वहीं मौजूद एएसआई सुशील पांडे ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जलती हुई गाड़ी को हटाया और सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आग पर काबू पाया गया. उनके इस साहसिक कदम की वजह से जवाहर मार्केट और आस-पास के क्षेत्रों में पटाखा बाजार में आग फैलने से बच गया. एएसआई पांडे पहले भी अपने साहसी और प्रभावी कार्यों के लिए जाने जाते रहे हैं. उनकी इस वीरता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनकी साहसिक कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं.

दिवाली के अगले दिन गांव पहुंचे, छत्तीसगढ़-दुर्ग में पूर्व CM बघेल ने निभाई सोटा प्रहार की परंपरा

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल ने हर साल की तरह इस साल भी दिवाली के दूसरे दिन सोटा खाने की परंपरा को निभाने कुम्हारी के जंजगिरी गांव पहुंचे और खुशहाली की कामना के लिए अपने हाथ पर सोटा (चाबुक) भी खाया। जंजगिरी के आयोजित आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के द्वारा यह परंपरा कई वर्षो से मनाई जाती आ रही है। दीपावली के दूसरे दिन समाज के लोगों के द्वारा गौरी गौरा पूजा की जाती है। जिसमें जंजगीरी गांव के मुखिया को सोटा खाने का निमंत्रण दिया जाता है। इसमें मान्यता यह है कि सोटा खाने वाला मुखिया या प्रधान गांव और अपने क्षेत्र की खुशहाली की कामना भगवान शिव और माता पार्वती से करता है। पूर्व मुख्यमंत्री को गांव के बुजुर्ग भरोसा ठाकुर यह प्रहार करते थे। लेकिन उनके निधन के बाद इस परंपरा को उनके बेटे बीरेंद्र ठाकुर ने निभाते आ रहे है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुंदर परंपरा सबकी खुशहाली के लिए मनाई जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने भरोसा ठाकुर को याद किये खुशी इस बात की है कि उनके बेटे बीरेंद्र, उनका परिवार और जजंगिरी के ग्रामीण इस परंपरा को बढ़ा रहे हैं।

कई गाडियां और आस-पास के मकान आए चपेट में, छत्तीसगढ़-दुर्ग के भिलाई में शॉर्ट सर्किट से बिल्डिंग में आग

दुर्ग. भिलाई टाउनशिप के बिल्डिंग के नीचे भीषण आग लग गई। इस आग से बिल्डिंग में रहने वाले लोगों की स्कूटी और मोटर साइकिल जलकर खाक हो गई। लोगों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी है। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। भिलाई सेक्टर 2 के सड़क 16 की बिल्डिंग के नीचे आज शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आगजनी की घटना में 5 स्कूटी और एक मोटर साइकिल गाड़ी जलकर खाक हो गई। आग की सूचना बिल्डिंग के लोगो को लगी जिसके बाद आसपास के लोग भी बाहर आए और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाने पर फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान बिल्डिंग के नीचे रखे स्कूटी और मोटर साइकिल जलकर खाक हो चुकी थी। आग की लपटें पास के मकानों के अंदर तक पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि बिल्डिंग के नीचे लगे मीटर और बिजली कनेक्शन पर शार्ट सर्किट हुआ है, जिससे आग लगी है। बहरहाल भट्टी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भाई-बहन और भांजे की मौत, छत्तीसगढ़-दुर्ग में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए तीन बाइक सवार

दुर्ग. जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन लोगो की मौत हो गई। सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों आक्रोशित हो गया है। शव को उठाने नहीं दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मोटर साइकिल पर सवार होकर कचंदूर से बासीन जा रहे थे। इसी दौरान सीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर मांडले ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दो साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी एक बाइक में सवार थे। हादसे के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में आक्रोशित होकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया है। इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम, मुआवजा समेत ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतकों में राजेश साहू 32 वर्ष उसकी बहन ऋतु साहू 28 वर्ष और 12 साल भांजा शामिल है। वहीं दो साल की भांजी की हालत नाजुक है। ये सभी कचान्दूर में बासीन जा रहे थे। इसी दौरान रामेश्वरम महादेव मंदिर के पास ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना पर मौजूद है। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों भी पहुंचे है। जहां अक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं।

खुद का भी बाद में काटा गला, छत्तीसगढ़-दुर्ग में पोते ने दादी की हत्या कर खून से की शिवलिंग के चारों तरफ पुताई

दुर्ग. नंदिनी थाना क्षेत्र में शनिवार रात सनकी पोते ने अपनी दादी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। आरोपी पोते ने हत्या के बाद खून उठाकर मंदिर के गभर्गृह के चारों तरफ से पुताई की और खून से लिखा कि शिव यही है। इसके बाद खुद का गला भी काट लिया, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि घटना ननकट्टी गांव की है, जहां आरोपी गुलशन गोस्वामी (35) ने अपनी ही दादी रुखमणि गोस्वामी (70) का हाथ और पैर को कुर्सी में बांध दिया और धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पोता उसके पास खड़ा रहा। जब उसकी सांसे थम गई और खून को समेटकर शिव मंदिर के गभर्गृह ले गया। शिवलिंग के चारों तरफ दादी के खून से पुताई कर दी। मौका मुआयना करने से प्रतीत होता है कि आरोपी गुलशन ने किसी मान्यता पूजा पाठ को लेकर वारदात को अंजाम दिया है, क्योंकि उसने शिवलिंग के चारों तरफ रुखमणि के खून से पुताई की। इसके बाद खून पर लिखा है कि शिव यही है। आरोपी अपनी दादी के साथ ही घर में रहता था। हत्या की मुख्य वजह पता नहीं चल सका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी।

10 लोग गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-दुर्ग में ऑक्सीजन सिलेंडर चोर गिरोह का भंडाफोड़

दुर्ग. दुर्ग में जामुल थाना पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी करने वाले गिरोह के 10 लोगो को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहा है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 103 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए हैं। जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी जामुल में ऑक्सीजन सिलेंडर रिफलिंग की कंपनी है। जहां से पिछले कई महीने से लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी हो रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई थी। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में कंपनी का एक कर्मचारी ड्राइवर घटना में शामिल है। जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी करने की बात स्वीकार की। जिसके बाद पुलिस ने कर्मचारी, ड्राइवर समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियो ने पुलिस को बताया कि कंपनी से ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी करने के बाद बाजार से कम कीमतों पर रायपुर के व्यापारी ज्ञानेन्द्र गुप्ता उरला रायपुर को बेचते थे और व्यापारी चोरी के सिलेंडर को अस्पतालों में खपाता था। आरोपियो ने पिछले तीन महीने से धीरे-धीरे करके सिलेंडर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। लेकिन आरोपी कर्मचारी और ड्राइवर ने कंपनी से एक दिन अचानक 17 सिलेंडर स्टॉक से गायब हो गए। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले में ज्ञानेन्द्र गुप्ता, पंचराम यादव, चैन सिंह देवांगन, रविशंकर यादव, नकुल विश्वकर्मा, मुन्नालाल मारकंडे, अरुण पटेल, नरेश कुमार, राकेश पाल और सोनू शर्मा को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास चोरी के 103 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए है। जिसकी कीमत 2 लाख 32 हजार बताई जा रही गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा 10 हजार के सिलेंडर को महज 200 रुपए में बेचते थे और व्यापारी के द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर में अधिक कीमतों पर अस्पतालों को किराए पर देता था। पकड़े गए आरोपियों ने अब तक 2 लाख से अधिक रुपए कमाए थे।

पांच फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-दुर्ग में नकली दवा के नाम पर मेडिकल स्टोर संचालकों से उगाही

दुर्ग। दवा दुकानों में छापेमारी कर नकली दवा के नाम पर दवाओं की सैंपलिंग लेकर दुकान संचालकों को धमकाने और उगाही करने वाले पांच फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर पकड़े गए हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. धमधा थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया कि ग्राम धुमा धमधा निवासी रघुनंदन प्रसाद वर्मा (68 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह खेती-किसानी का काम करता है. उसके बेटे दिलेंद्र कुमार वर्मा ने तीन साल पहले लाइसेंस लेकर घर में मेडिकल दुकान खोली थी. गुरुवार दोपहर वह ग्राम सिलपट्टी में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गया था. उस दौरान दुकान में बैठे लड़के ने बताया कि एक शख्स ने कॉल कर खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताते हुए बिना लाइसेंस के दवा दुकान चलाने पर कार्यवाई के लिए धमकाने लगा. इसके साथ ही खैरागढ़ कलेक्टोरेट में मिलने के लिए बुलाया है. बेटे से बात खत्म होने के बाद रधुनंदन ने बहू को कॉल किया. उसने बताया कि स्कार्पियों (सीजी 17 केएच 8580) में पांच लोग सवार होकर घर आए और खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर मेडिकल दुकान में घुस गए. और बिना लाइसेंस दुकान चलाने पर जेल भेजने की धमकी लेने लगे. इसके साथ जाते समय कुछ दवाएं सैम्पल के लिए साथ ले गए. इसके बाद जब शाम को घर पहुंचा तो ग्राम खैरझिटी निवासी वैद्यराज जोहन लाल वर्मा से मुलाकात हुई. जब उन्हें घटनाक्रम बताया तो उन्होंने ने भी स्कार्पियों में सवार होकर 5 लोग आए, खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताए और आयुर्वेदिक दवाओं के दो डिब्बे अपने साथ ले गए. बुजुर्ग की शिकायत के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों की पहचान पंडरिया कवर्धा निवासी मनीष जंघेल, भूषण वर्मा, तारन वर्मा, टाकेश्वर जंघेल, अतेनमणी अंचित के रूप में हुई.

रंजिश पर साथियों के साथ मिलकर मारा, छत्तीसगढ़-दुर्ग में प्रेमिका के पति की हत्या

दुर्ग. उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव में प्रेम संबध और पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की पिटाई कर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान द्वारिका सिन्हा के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव निवासी द्वारिका सिन्हा की पत्नी छोटू नाम के बड़े भाई के यहां सिलाई सीखने जाती थी। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हो गई। इसके बाद से दोनों में बातचीत होती थी। गांव में दोनों के अवैध संबंध की अफवाह उड़ी। छोटू अक्सर महिला के घर के पास घूमता रहता था और द्वारिका सिन्हा की पत्नी को भी फोन पर बात करता था। इसकी जानकारी द्वारिका को लगी। इसके बाद द्वारिका ने छोटू को समझाने के लिए तालाब के पास बुलाया। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी छोटू ने अपने साथी जयसिंह बांधे और गणेश नायक को तालाब के पास बुलाया, जिसके बाद द्वारिका से मारपीट की और कटर से कई बार हमला कर दिया। इस घटना में द्वारिका को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए उतई अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। द्वारिका राजमिस्त्री का काम करता था।

राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-दुर्ग में नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

दुर्ग। इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया किशोरवय लड़कियां थोड़ी सी असावधानी से न केवल खुद पर बल्कि माता-पिता और परिजनों के लिए शर्मिंदगी का सबब बन जाती है. ऐसे ही मामले में दुर्ग के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में इंस्टाग्राम से दोस्ती कर नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला आया है, जहां पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. जेवरा-सिरसा चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि आरोपी संदीप अदावत ने पीड़िता के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर बहला-फुसला कर वीडियो कलिंग के माध्यम से अश्लील वीडियो बना लिया. परिजनों के समझाने पर पीड़िता ने आरोपी से बात करने के लिए मना किया तो आरोपी उसके अश्लील वीडियो व्हाट्सएप के माध्यम से परिजन को भेज दिया. पीड़िता के पिता इस पर 3 जुलाई को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जेवरा सिरसा चौकी, पुलगांव थाना में धारा 509 ख, 354 सी बीएनएस और 67 बी आईटी एक्ट, पोस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया. आरोपी संदीप अदावत पिता अशोक अदावत (21 वर्ष) को पुलगांव थाना प्रभारी ने नेतृत्व में टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा दिया है.

युवती की मौत और महिला घायल, छत्तीसगढ़-दुर्ग में ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

दुर्ग. सुपेला थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई है। ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी चला रही युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में बैठी एक महिला को सामान्य चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सुपेला और यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस शव को सुपेला अस्पताल मोर्चुरी भेजकर मामले की जांच कर रही है। सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि नेहरू नगर और कोसा नाला के बीच एक ट्रक ने स्कूटी सवार को अपने चपेट में ले लिया, जिसे स्कूटी चल रही युवती की मौके पर मौत हो गई। वहीं, साथ में पीछे बैठी महिला को सामान्य चोट आई है। मृतका की पहचान चांदनी वर्मा के रूप मे हुई, जो राजनांदगांव जिले के भैसतरा गांव की रहने वाली है और स्कूटी से रायपुर खरोरा अपनी बहन के घर जा रही थी। इसी दौरान नेहरू नगर के पास पहुंची पीछे से आ रहे ट्रक NL 01 AJ0110 के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त किया है। सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-दुर्ग में नाबालिग को घर से भगाकर बलात्कार

दुर्ग। नाबालिग लड़की के साथ अपहरण और बलात्कार का मामला सामने आया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर भिलाई से मध्यप्रदेश ले गया था और उससे शादी करने के बाद उसे नागपुर ले गया. जहां नाबालिग के साथ करीब 10 दिनों तक बलात्कार करता रहा. पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. जिसके बाद पुलिस विवेचना में जुट गई. इसके साथ ही अपहृत बालिका और अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहा थी. इस दौरान 1 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि सोनू उर्फ राजकुमार (गोमेश्वर) गढ़वाल अपहृता के साथ उसी के गांव में है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपहृता को बरामद किया. वहीं पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि राजकुमार उर्फ सोनू गोमेश्वर (29 साल) उसे बहला फुसला कर शादी का प्रलोभन देकर भगाकर अपने गांव मुंडरई सिवनी मध्यप्रदेश ले गया और कहीं शिव मंदिर में शादी कर गांव से दूसरे दिन नागपुर ले गया. इसके बाद 14 से 25 सितंबर 2024 तक पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया. मामले में यह जानकारी सामने आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64 (2) (एम) बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

युवकों ने एक-दूसरे को किया लहूलुहान, छत्तीसगढ़-दुर्ग में पारिवारिक विवाद में चली तलवारें

दुर्ग। जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही है. इसी कड़ी में भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बीती रात युवकों के बीच तलवार और कटरबाजी हुई. इस वारदात में चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है. जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 1:00 बजे शहीद वीर नारायण चौक के पास पारिवारिक विवाद के चलते कुछ युवक आपस में भिड़ गए. फिर दोनों ही पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर तलवारबाजी और कटरबाजी हुई. इस वारदात में 4 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर है. गंभीर रूप से घायल युवक सतीश सेन को शासकीय लाल बहादुर शास्त्री सुपेला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रायपुर रेफर कर दिया गया है. मामले में खुर्सीपार पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शहर में लगातार हो रही तलवारबाजी और कटरबाजी से लोगों में भय का माहौल है. वहीं सोमवार शाम को पुलिसने छावनी थाना क्षेत्र में हुई कटरबाजी के गिरफ्तार चार आरोपियों का जुलूस निकाला. उसके बावजूद अपराधियों का हौसला बढ़ा हुआ है और अपराधी बेखौफ होकर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

छापेमारी में बिल्डिंग से लगा दी थी छलांग, छत्तीसगढ़-दुर्ग के महादेव सट्टा एप पैनल संचालक की मौत

दुर्ग/हैदराबाद. ऑनलाइन महादेव सट्टा एप हैदराबाद पैनल संचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसने पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का नाम सुजीत कुमार साव निवासी भिलाई बताया जा रहा है। पिछले सप्ताह एंटी साइबर क्राइम यूनिट की टीम ने हैदराबाद में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल समेत लाखों का लेखा-जेखा बरामद किया। एंटी साइबर क्राइम यूनिट एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि भिलाई के कुछ युवक ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल हैदराबाद के तेलंगाना में चला रहे थे। सूचना मिलने के बाद एक टीम गठित कर टीम को रवाना किया गया। जहां एक मकान में छापामार कार्रवाई की। जहां पैनल संचालित करते एक नाबालिग समेत छह युवकों को गिरफ्तार किया था।

निगरानी बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई, छत्तीसगढ़-दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

दुर्ग. दुर्ग में जिला पुलिस ने निगरानी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। बीएसपी की टीम ने हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय के ढाबे और दुकान पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। बीएसपी के प्रवर्तन विभाग की टीम के साथ मिलकर पुलिस लगातार निगरानी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में नेवई थाना के हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय का ढाबा और दुकान पीआर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। पिंकी राय दुर्ग जिले का एक हिस्ट्रीशीटर है जो बीएसपी के अवैध कब्जे पर कई सालों से कब्जा कर ढाबा संचालित कर रहा था। पिंकी राय को नोटिस देने के बाद पुलिस और बीएसपी की टीम ने उसके ढाबा और दुकान पर कार्रवाई की है। पिंकी राय के खिलाफ नेवई थाने में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं। 23 मई 2024 को पिंकी राय और उसकी गैंग ने रिसाली नगर निगम के कर्मचारी विपिन का अपहरण किया था और अपने दुकान में लेकर जाकर विपिन के साथ मारपीट की थी। पिंकी राय, शैलेष निर्मलकर एवं ओम चौधरी ने कार में बिठाकर अपहरण किया जिसके बाद विपिन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पिंकी राय के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी हुई थी।

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस, छत्तीसगढ़-दुर्ग में अंकुर शर्मा का अवैध कब्जा किया ध्वस्त

दुर्ग/भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवर्तन विभाग ने फिर आज गोलीकांड के आरोपी अंकुर शर्मा के घर पर बुलडोजर चला है। प्रवर्तन विभाग की टीम ने सेक्टर 6 के अवैध कब्जे को ध्वस्त किया है इस मौके पर बड़ी संख्या पुलिस की टीम भी कार्यवाही के दौरान मौजूद रही। पुलिस को गोलीकांड के आरोपी अंकुर शर्मा के घर तलाशी के दौरान चाकू बरामद हुआ है। भिलाई के सेक्टर 6 सड़क एवेन्यू में बीएसपी की टीम ने आरोपी अंकुर शर्मा के घर सहित 13 घरों को अवैध मकान खाली करा कर बुलडोजर चलाया मकान के दरवाजे और खिड़की तक निकाल लिए गए जिसके बाद नल कनेक्शन को भी काट दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध मकान फिनायल, अगरबात्ती बनाने की मशीन समेत बड़ी संख्या फटाका भी बरामद किया गया। पुलिस ने गोलीकांड में अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू गिरफ्तार किया है वही मुख्य आरोपी अमित जोंश और सागर उर्फ डागी बाग अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार है। आपको बता दें कि 25 व 26 जून की दरम्यानी देर रात ग्लोब चौक के पास अमित जोश एवं उसके साथी सागर बांध उर्फ डांगी, अंकुर शर्मा एवं यशवंत नायडू के द्वारा विश्रामपुर निवासी रमनदीप व उसके दो दोस्त आदित्य सिंह एवं सुनील यादव पर पिस्टल से 3 फायर किया गया था। इस गोलीकांड में आदित्य सिंह एवं सुनील यादव को गोलियां लगी थी। इस घटना में शामिल दो आरोपियों में अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू को भिलाई नगर पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अमित जोश एवं सागर बाग की तलाश में पुलिस जुटी की।

छत्तीसगढ़-दुर्ग में परिणय सूत्र में बंधे 250 दिव्यांग जोड़ों को सीएम विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद

Be careful, dengue can become fatal…Most larvae found in utensils

दुर्ग. प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय आज अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दुर्ग के बाफना टोल प्लाजा के पास स्थित अग्रसेन भवन में समाजसेवी संस्था आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित इस सामूहिक आदर्श विवाह में सभी समाज के 250 दिव्यांग जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दिव्यांग विवाह समारोह में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड के अलावा अन्य राज्यों के भी दिव्यांगजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने परिणय सूत्र में बंधे दिव्यांग नव दंपत्तियों को उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विधायक  ललित चंद्राकर और नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान का यह आयोजन पुण्य का कार्य है। संस्था लगातार जनकल्याण का कार्य कर रही है। चाहे वह लावारिश लाशों को सद्गति देने का कार्य हो, रक्तदान कार्य हो या दिव्यांगजनों का वैवाहिक कार्यक्रम हो। संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी पुण्य के कार्य में सहभागी हैं। उन्होंने आदर्श विवाह में सम्मिलित होने पहुंचे हुए नवदम्पत्तियों के परिजनों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सीएम ने अपने करकमलों से आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान के विकास में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान के संरक्षक दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह संस्था विगत 19 वर्ष से दिव्यांगजनों आदर्श विवाह करते आ रही हैं। अब तक 1890 दिव्यांग जोड़े का विवाह संपन्न करायी जा चुकी है। आज यहां पर लगभग 250 से अधिक जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि यह संस्था अब तक 1789 लावारिश लाशों को सद्गति प्रदान कर चुकी हैं। इस सामूहिक विवाह में राजनांदगांव, कोरबा, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा जिलों से आए युवक-युवतियों ने संस्था द्वारा कराए जा रहे आदर्श सामूहिक विवाह को सराहा। सामूहिक विवाह में युवतियों को संस्था द्वारा गृहस्थी का सामान थाली, चम्मच, गिलास, पानी टंकी, लोटा, कटोरी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, साड़ी आदि उपहार के रूप भेट किए गए।

छत्तीसगढ़-दुर्ग में सनकी पति ने फावड़े से पत्नी की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाया

दुर्ग. दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में बीती रात पति ने पत्नी सिर पर वारकर मौत की घाट उतार दिया और खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां पर पत्नी का शव लहूलुहान जमीन पर पड़ी थी और पति का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना उतई थाना क्षेत्र के ग्राम खोपली के धौराभठा खार की है। जहां पति-पत्नी दोनों खेती किसानी का कार्य करते थे। बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ गया कि पति ने गुस्से में पत्नी के सिर फावड़े से वार कर हत्या कर दी और खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर और उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जानकारी के अनुसार, पति हेंगल बंजारे और उसकी पत्नी यशोदा दोनों उतई के ग्राम खोपली में खेती किसानी का कार्य करते थे। प्रतिदिन की तरह वो सुबह से खेती करने गए थे जिसके बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा था। शंका होने पर जब उनके कमरे में झांककर देखा गया तो दोनों के शव पड़े हुए दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां खेती में बने कमरे में दोनों के शव थे और कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा को तोड़कर पति- पत्नी दोनों की शवों को बाहर निकाला गया। एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि खोपली गांव के धौराभठा खार के खेत में बने कमरे में पति-पत्नी के शव पड़ा है और कमरा अंदर से बंद है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति ने यह कदम क्यों उठाया िस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस जांच में जुट गई है और परिजन और आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़-दुर्ग मेंअपहरण-पिटाई के मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता ने किया सरेंडर

दुर्ग. दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में युवक का अपहरण कर पिटाई के मामले में मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता विक्की शर्मा ने थाने में सरेंडर किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है। केवल देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि युवक विक्की शर्मा के लिए ऑनलाइन महादेव एप सट्टा का संचालन करता था। रकम की वसूली के लिए कांग्रेसी नेता विक्की शर्मा और बेटे जय शर्मा ने अपहरण कर जमकर पिटाई की। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने विक्की शर्मा और उसके बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस पहले ही जय शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसके बाद विक्की शर्मा ने थाना पहुंचकर सरेंडर किया है। पुलिस ने विक्की शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। जामुल थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि युवक का अपहरण कर पिटाई के मामले में विक्की शर्मा और उसके बेटे जय शर्मा समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस सभी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने पहले ही उसके बेटे जय शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है और अब मुख्य आरोपी विक्की शर्मा ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet