LATEST NEWS

इंदौर सराफा चौपाटी पर अब सिर्फ पुरानी दुकानों को ही मिलेगी अनुमति

 इंदौर  सराफा चाट-चौपाटी में दुकानों की संख्या कम की जाएगी। देश दुनिया में खान-पान की गली के रूप में प्रसिद्ध हो चुकी इस चौपाटी में सिर्फ पुरातन समय से रही दुकानों को ही अनुमति दी जाएगी। अग्नि सुरक्षा के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट और सोने-चांदी व्यापारियों की मांग के बाद नगर निगम इस बारे में प्रस्ताव तैयार कर रहा है। चुनाव से पहले नगर निगम की कमेटी इस बारे में रिपोर्ट सौंप चुकी है। आसार है कि आने वाली महापौर परिषद में रिपोर्ट की सिफारिशों पर मुहर भी लग जाए। सालभर पहले इंदौर चांदी-सोना-जवाहरात व्यापारियों ने सराफा चाट चौपाटी को हटाने की मांग की थी। जौहरियों ने कहा था कि चाट-चौपाटी के कारण सराफा का मूल व्यापार प्रभावित हो रहा है। साथ ही बड़े पैमाने पर गैस सिलिंडरों का उपयोग होने से अग्निकांड का खतरा भी बना रहता है। बीते समय हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद सराफा व्यापारियों ने इस बारे में आवाज फिर से बुलंद की। इसके बाद नगर निगम ने एक समिति बनाकर अग्निसुरक्षा पर सराफा चौपाटी का जायजा लिया। इसमें सामने आया कि आपदा की स्थिति में संकरी गली में फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के जाने में भी परेशानी होगी। आग लगने की स्थिति में संकरी गलियों और मार्केट में अरबों रुपये की कीमती धातुओं के कारोबार को भी नुकसान पहुंचेगा। पहले जैसी बने चौपाटी सराफा व्यापारी एसोसिएशन ने मांग की थी कि मौजूदा चौपाटी में करीब 300 दुकानें खुल चुकी हैं, जबकि पुराने दौर में यहां 50 से 60 दुकानें थी। चौपाटी पर मूलत: मिठाइयां घर से बनाकर लाते थे और बाजार बंद होने के बाद ओटलों पर दुकान लगाकर बेची जाती थी। ऐसे में न गैस सिलिंडर का प्रयोग होता था न आग का। इससे खतरा नहीं था। धीरे-धीरे चाट-पकौड़ों से लेकर चायनीज, पिज्जा से लेकर पान और तमाम दुकानें यहां लगने लगी। सराफा व्यापारी एसो. के मंत्री अविनाश शास्त्री के अनुसार पुराने स्वरूप की चौपाटी से हमें परेशानी नहीं है। अग्निशमन की बेहतर व्यवस्था के लिए यह जरूरी है। हमने कारीगरों को भी पीएनजी पर शिफ्ट कर लिया है ऐसे में चाट चौपाटी में भी बदलाव जरूरी है। यह है प्रस्ताव सूत्रों के अनुसार निगम ने प्रस्ताव तैयार किया है कि दशकों पहले से चौपाटी पर सजने वाली मिठाई की मूल दुकानों को जो 60 से 70 थी उन्हें रखा जाएगा। इसके लिए भी ओटलों पर उनकी जगह सीमित करते हुए उन्हें नए आकार में ढाला जाएगा। जिससे कि हादसे के समय फायर ब्रिगेड या एंबुलेंस के गुजरने और भीड़ के निकलने के लिए जगह बची रहे। इसे एमआइसी से मंजूरी के बाद अमल में लाया जाएगा।

समझें पूरा समीकरण- USA vs IRE मैच अगर चढ़ा बारिश की भेंट तो क्या पाकिस्तान हो जाएगा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर?

This is the limit of carelessness… had to treat the knee, did a chest operation, the patient died

अमेरिका यूएसए वर्सेस आयरलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 30वां मैच आज यानी शुक्रवार, 14 जून को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड लॉडरहिल में खेला जाना है। इस मैच पर यूएस और आयरलैंड के अलावा पाकिस्तान की भी नजरें टिकी होगी। दरअसल, इस मैच पर बारिश का तगड़ा साया है, अगर बारिश के चलते यूएस वर्सेस आयरलैंड मैच धुलता है तो बाबर आजम की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है, वहीं ग्रुप-ए से भारत के बाद यूएस को सुपर-8 का टिकट मिल जाएगा। आइए जानते हैं, यूएस वर्सेस आयरलैंड मैच बारिश की वजह से धुलता है तो क्या समीकरण बनेंगे- यूएस वर्सेस आयरलैंड वॉशआउट सिनेरियो फ्लोरिडा के लॉडरहिल में आज बारिश का साया है। स्थानीय समयानुसार मैच सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा, वहीं 12 बजे से वहां बाढ़ का अलर्ट जारी है। ऐसे में मैच पूरा होने की संभावनाएं काफी कम है। अगर बारिश के चलते यूएस वर्सेस आयरलैंड मैच धुलता है तो दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिए जाएंगे। यूएसए इस 1 पॉइंट के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा, वहीं पाकिस्तान कनाडा और आयरलैंड का टूर्नामेंट में सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। यूएस ने टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों में कनाडा और पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर 4 अंक हासिल किए हुए हैं। मेजबान टीम पॉइंट्स टेबल में भारत के बाद दूसरे पायदान पर है। वहीं ग्रुप में शामिल अन्य तीन टीम -पाकिस्तान, कनाडा और आयरलैंड- के पास अधिकतम 4 अंकों तक ही पहुंचने का मौका है। ऐसे में अगर यूएस वर्सेस आयरलैंड मैच धुलता है तो अमेरिका 5 अंकों के साथ सुपर-8 में पहुंच जाएगा, वहीं अन्य तीनों टीमें बाहर हो जाएगी। पाकिस्तान कैसे सुपर-8 में पहुंच सकता है? पाकिस्तान को अगर सुपर-8 में पहुंचना है तो उन्हें सबसे पहले फ्लोरिडा में बारिश रुकने की दुआ करनी होगी। लॉडरहिल में अगले कुछ दिन भयंकर बारिश के पूर्वानुमान है। पाकिस्तान का भी 16 जून को आखिरी मैच आयरलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर है। पाकिस्तान ना तो अपना और ना ही यूएस का मैच बारिश की भेंट चढ़ना बर्दाश्त कर सकती है। पाकिस्तान को दुआ करनी होगी कि यूएस वर्सेस आयरलैंड मैच पूरा हो और इस मैच में आयरलैंड जीत दर्ज करे। इस स्थिति में यूएस की गाड़ी 4 अंकों पर अटक जाएगी, फिर पाकिस्तान कनाडा को अपने अखिरी मुकाबले में हराकर 4 अंकों तक पहुंच जाएगा। पाकिस्तान का नेट रन रेट यूएस से अच्छा है इस स्थिति में उन्हें सुपर-8 का टिकट मिल जाएगा। अगर पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से धुलता है तो बाबर आजम की टीम अधिकतम 3 अंकों तक ही पहुंच पाएगी, ऐसे में यूएसए के हारने के बावजूद उन्हें सुपर-8 का टिकट नहीं मिलेगा।  

सीएम मोहन यादव शिप्रा नदी को चुनरी अर्पण करेंगे, जलाभिषेक अभियान का संकल्प दिलाएंगे

 उज्जैन  मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव 15 जून को उज्जैन आएंगे। वे दो दिन शहर में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर ने प्रशासनिक संकुल भवन में बैठक की। बताया कि मुख्यमंत्री 15 जून को सुबह 8 बजे उज्जैन आकर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण कार्य में शामिल होंगे। सुबह 9 बजे रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा में सहभागिता करेंगे। पुलिस कंट्रोल रूम के समीप इंडियन काफी हाउस का शुभारंभ और भैरवगढ़ स्थित खुली जेल का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात ढेंडिया गांव में शनि मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रम में कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का भूमिपूजन एवं विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे। 16 जून को सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ करेंगे। शाम 4.30 बजे रत्नाखेड़ी गांव में स्थित नगर निगम की कपिला गौशाला जाएंगे। शाम 5 बजे रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा का स्वागत करेंगे और मां शिप्रा को चुनरी अर्पण करेंगे। मध्य प्रदेश की नदियों और जल संरचनाओं के संरक्षण, संवर्धन, पुनरूद्धार को समर्पित जलाभिषेक अभियान का संकल्प दिलाएंगे। प्रदेश में पहली बार सैटेलाइट मेपिंग के साथ उज्जैन की नदियों की समग्र जानकारी पर आधारित ग्रंथ, शिप्रा अमृत संभवा, सदानीरा, शिप्रा तीर्थ परिक्रमा पुस्तकों एवं सदानीरा अंबुनी आडियो-वीडियो सीडी का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में जल संबंधी जनपदीय गीतों का गायन होगा। मुंबई की पार्श्व गायिका ऋचा शर्मा अपने दल के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगी।

2 छात्राओं ने लड़कियों के लिए बनाई विशेष जैकेट, टच करते ही लगेगा जोर का झटका

Rain increased the price of vegetables in the state, prices of tomato and coriander are skyrocketing

जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर में इंजीनियरिंग का कमाल देखने को मिला. यहां तीन लेडी इंजीनियर ने एक ऐसी जैकेट बनाई है, जो महिलाओं को छेड़ने वालों को जोर का झटका धीरे से देगी. यह जैकेट पूरी तरह बॉडी गार्ड की तरह काम करेगी. यह जैकेट न केवल छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाएगी, बल्कि महिलाओं से संबंधित फोन नंबरों पर अलर्ट मैसेज भी भेज देगी.  रिया चिव, अदिती और श्वेता नामदेव का कहना है कि समाज में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हममने पाया कि कामकाजी महिलाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती खुद की सुरक्षा है. लंबी दूरी के सफर में महिलाओं को कई बार ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से कई बार उनकी जिंदगी पर बात बन आती है. उन्होंने बताया कि ऐसी ही विपरीत परिस्थितियों के बारे में सोचने के बाद इस जैकेट को बनाने का ख्याल आया. उन्होंने बताया कि उनकी स्टार्टअप कंपनी का नाम जिज्ञासा है. यह कंपनी जबलपुर इनक्यूबेशन सेंटर में रजिस्टर्ड है. वहीं इस जैकेट की प्लानिंग हुई और फिर उसे मूर्त रूप दिया गया. इससे कई महिलाओं को फायदा होगा. रिया चिव, अदिती और श्वेता ने बताया कि इस जैकेट में दो विशेषताएं हैं. पूरे जैकेट को एक सर्किट से जोड़ा गया है. जब भी महिलाओं को लगे कि वह खतरे में हैं तो केवल एक बटन दबा दें. इससे पूरे जैकेट में पावर सप्लाई ऑन हो जाएगी. इससे जैकेट में करेंट फैल जाएगा. जैसे ही कोई शख्स छूने की कोशिश करेगा, उसे तगड़ा झटका लगेगा. इस जैकेट की दूसरी विशेषता है कि यह एक सॉफ्टवेयर प्लेटफार्म से जुड़ी हुई है. इसके जरिये महिला का मोबाइल उसकी लोकेशन के साथ -साथ उसके इमरजेंसी नंबरों से जुड़ जाएगा. आपात स्थिति में बटन दबाते ही यह सॉफ्टवेयर सभी नंबरों पर अलर्ट मैसेज भेज देगा. कोई भी इस जैकेट का इस्तेमाल आसानी से कर सकता है. तीनों युवतियों का कहना है कि इसकी लागत फिलहाल 4000 रुपये है. लेकिन, जब इसे बड़े स्तर पर बनाया जाएगा तो इसकी लागत कम हो जाएगी. यह जैकेट बहुत सस्ते में मिलने लगेगी. उनका कहना है कि इसकी मार्केटिंग और डिजाइनिंग पर अभी और काम चल रहा है. हमें यकीन है कि महिलाएं इन्हें काफी पसंद करेंगीं.

अगले 7 दिनों में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, और सिक्किम में तेज हवाओं के साथ बारिश

नई दिल्ली मॉनसून की उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम, और इस्लामपुर से होकर गुज़र रही है। इसके कारण अगले 3-4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 जून को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके उत्तर-पश्चिम बिहार से नागालैंड तक जाने की संभावना है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर राज्यों तक तेज़ हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने बताया है कि 14 तारीख को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 18 जून को अरुणाचल प्रदेश और 15-18 जून के दौरान मेघालय में भारी बारिश होगी। आईएमडी के पूर्वानुमान के मताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा में तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 14, 17 और 18 जून को ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव में अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर बारिश भी हो सकती है। आईएमडी ने कहा है कि मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। लू का अलर्ट मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ लू को लेकर भी चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, 14-18 तारीख के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति की संभावना है। 14-15 जून के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में गंगा के मैदानी इलाकों में लू चलेगी। 16 जून को झारखंड में यह स्थिति बनी रहेगी। अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। 16 और 17 जून को कुछ स्थानों पर भीषण लू चलने की संभावना है।  

अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए बीजेपी के कमलेश शाह आज दाखिल करेंगे नामांकन

भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा जिले से कांग्रेस विधायक के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए शुक्रवार से नामांकन जमा किए जाएंगे। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने 29 मार्च को बीजेपी जॉइन की थी। कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इस सीट पर चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 14 जून से 21 जून तक नामांकन भरने का समय तय किया है। नामांकन पत्रों की जांच का काम 24 जून को होगा और 26 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके 15 दिन बाद 10 जुलाई को अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी और 13 जुलाई को मतगणना के बाद परिणाम आ जाएंगे।  भाजपा में शामिल हुए कमलेश शाह अमरवाड़ा विधान सभा चुनाव में भाजपा की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी होंगे। टिकट के एलान के बाद भाजपा कार्यकर्ता ने जमकर जश्न मनाया।अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कमलेश शाह 18 जून को दोपहर 11:00 बजे, रिटर्निंग आफ़िसर कार्यालय अमरवाड़ा में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन रैली व आमसभा को संबोधित करेंगे इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा , छिन्दवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू , राज़्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय हितानंद शर्मा, मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल, पीएचई मंत्री संपतिया उईके, वन मंत्री विजय शाह,भाजपा ज़िलाध्यक्ष शेषराव यादव , नामांकन रैली व आमसभा को संबोधित करेंगे। 10 जुलाई को होगा मतदान, 14 जून से भरे जाएंगे नामांकन उप चुनाव के लिए 14 जून से नाम निर्देशन पत्र भरे जाएंगे, 24 जून नाम निर्देशन भरने की अंतिम तारीख है। 26 जून नाम वापसी की अंतिम तारीख रहेगी। 10 जुलाई 2024 को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी।सुखदेव पांसे व सुनील जायसवाल को सौंपी जिम्मेदारीछिंदवाड़ा। अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से उप चुनाव हेतु दो प्रभारी भी मनोनीत किए जा चुके हैं जो जल्द ही छिन्दवाड़ा पहुंचकर सर्वसम्मति से उम्मीदवार का चयन करेंगे। उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस के कार्यकर्ता पूर्व से ही जमीनी स्तर पर डटे हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र अमरवाड़ा उप चुनाव के लिये नियुक्त किये गये प्रभारीगण जल्द ही स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर प्रत्याशी के नाम पर चर्चा करेंगे जिसके उपरांत पूर्व सीएम कमलनाथ व पूर्व सांसद नकुलनाथ व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष सर्वसम्मति से प्रत्याशी के नाम का चयन कर प्रस्ताव नेताद्वय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। राजीव कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे व पूर्व विधायक सुनील जायसवाल को अमरवाड़ा विधानससभा उप चुनाव के लिये प्रभारी मनोनीत किया है। वहीं अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों को लेकर स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक व प्रभारीगण उपस्थित रहे जिसमें चुनावी रणनीति के साथ ही पदाधिकारियों को सौंपी जाने वाली जिम्मेदारियों पर मंथन किया गया। उपचुनाव को लेकर हुई बैठक भारतीय जनता पार्टी मंडल सिंगोड़ी के ग्राम राहीवाड़ा जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्यशी की विजयी होने पर मुंह मीठा कराकर बधाई शुभकामनाएं दी गई और अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इस संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार, महामंत्री राजेश कहार, राजकुमार चंद्रवंशी, जनपद सदस्य गुरूपाल खोबरे, बूथ अध्यक्ष गुरूपाल चंद्रवंशी, संतोष मालवी, नारायण काका, सुमित विश्वास एवं राहुल मालवी उपस्थित रहे। कमलेश शाह दो दिन पहले सांसद विवेक बंटी साहू और छिंदवाड़ा के नेताओं के साथ सीएम मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे। वहीं, कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने अमरवाड़ा सीट पर प्रत्याशी चयन के लिए पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और सुनील जायसवाल को प्रभारी बनाया है। आदिवासी बाहुल्य सीट पर दोनों दलों का फोकस आदिवासी बाहुल्य इस विधानसभा सीट पर दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों का फोकस है। बताया जाता है कि पूर्व सीएम कमलनाथ जहां इस सीट के विधायक शाह द्वारा विधायकी और उनका साथ छोड़ने के कारण यहां पूरी ताकत लगाकर कांग्रेस की सीट कायम रखना चाहते हैं। वहीं, बीजेपी इस सीट को कब्जे में लेकर कांग्रेस को एक और झटका देने की तैयारी में है।  

जावरा के जागनाथ मंदिर परिसर में गोवंश का कटा सिर मिला, दो संदिग्ध हिरासत में

 रतलाम रतलाम के जावरा के जागनाथ मंदिर परिसर में गोवंश का कटा सिर मिला है। शुक्रवार तड़के पुजारी मंदिर पहुंचे तो सिर देखकर लोगों व पुलिस को सूचना दी। इस घटना से नाराज हिंदू संगठन जावरा को शांतिपूर्ण ढंग से बंद कराया। इसके बाद फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। शहर म एसपी राकेश खाखा ने बताया कि दो संदिग्धों को राउंडअप कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इधर, शहर काजी हाफिज भुरू भाईजान ने शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें न करने की अपील की है। हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जावरा को बंद करा दिया। हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जावरा को बंद करा दिया। गणेश प्रतिमा के पास मिला गोवंश का सिर पुजारी गोरवपुरी गोस्वामी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह तड़के 3 बजे मंदिर आए। गेट खोला तो भगवान गणेश जी की मूर्ति के यहां गोवंश का सिर कटा पड़ा हुआ था। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अधिकारी आए। विधायक राजेंद्र पांडे भी मंदिर पहुंचे। मंदिर से सिर हटवा कर साफ-सफाई कराई गई। बताया जा रहा है कि घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आए है। हालांकि, इस बारे में अभी पुलिस कुछ कहने को तैयार नहीं है। जो दुकानें खुल गई थीं, उनको बंद कराया जैसे ही इस घटना की जानकारी जावरा के लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में हिंदू संगठन पदाधिकारी, कई सामाजिक संगठन के लोग सुबह मंदिर पहुंचे। घटना को लेकर विरोध जताया। जावरा बंद कराने का फैसला लिया। सभी लोग जावरा के घंटाघर चौराहे पर एकत्र हो गए। जो दुकान खुल गई थीं उन्हें बंद करा दिया है। शहर काजी बोले- शांति और संयम बनाकर रखें शहर काजी हाफिज भुरू भाईजान ने पत्र जारी का शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने लिखा- मुस्लिम समुदाय इस घिनौने कृत्य की निंदा करता है। शासन-प्रशासन से निवदेन है कि दोषी को पकड़कर जल्द कड़ी सजा दी जाए। शहर के लोगों से निवेदन है कि शांति और संयम बरतें। जुम्मे की नमाज अदा करें और सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक बात न करें। प्रशासन अपना काम कर रहा है। जावरा विधायक बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण है जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि घटना दुर्भाग्य पूर्ण है। पुलिस अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने को कहा है। मंदिर शासकीय है। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर समिति ने प्रशासन को कैमरे चालू करने के लिए आवेदन भी दे रखा है, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।  

सीएम योगी ने बैठक में अधिकारियों को दिया, बकरीद पर सड़क पर नहीं होगी नमाज

Bharat Ratna Lal Krishna Advani discharged from AIIMS, was admitted last night

 लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए सुदृढ़ कानून-व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ने पर्वों व त्योहारों को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सीएम योगी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए है। सीएम योगी ने कहा कि 16 जून को गंगा दशहरा, 17 जून को बकरीद, 18 जून को ज्येष्ठ माह का मंगल का पर्व और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन है। जुलाई महीने में मोहर्रम और कांवड़ यात्रा जैसे पवित्र कार्यक्रम होने हैं। स्वाभाविक रूप से यह समय कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। शासन-प्रशासन को 24 घंटे एक्टिव मोड में रहने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 15 से 22 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाना चाहिए। गंगा दशहरा के दृष्टिगत गंगा नदी के घाटों की साफ-सफाई और साज-सज्जा की जानी चाहिए। स्नान कहां करना है, यह सुनिश्चित हो। सतर्कता के दृष्टिगत गोताखोरों, पीएसी के फ्लड यूनिट और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की तैनाती भी की जाए। उन्होंने कहा कि इस समय भीषण गर्मी का समय है, साथ ही त्योहारों का आयोजन भी होना है। ऐसे में गांव, नगर, महानगर, कहीं भी रोस्टरिंग के नाम पर अनावश्यक ‘पॉवर कट’ न हो। ट्रांसफार्मर खराब होने और फॉल्ट की समस्या का तेजी के साथ निस्तारण कराएं। आम जन की जरूरतों का ध्यान रखें। पूर्व के अनुभव बताते हैं कि जहां स्थानीय प्रशासन ने संवादहीनता बनाए रखी, वहां अप्रिय घटना की स्थिति बनी। हमें इनसे सीख लेते हुए सतर्क रहना होगा। थाना, सर्किल, जिला, रेंज, जोन, मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ संवाद बनाएं। लोगों के लिए सकारात्मक संदेश जारी कराएं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान पहले से ही तय होना चाहिए। इसके अतिरिक्त कहीं और कुर्बानी न हो। विवादित/संवेदनशील स्थलों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न हो। उन्होंने कहा कि नमाज परंपरानुसार एक निर्धारित स्थल पर ही हो। सड़कों पर नमाज नहीं होनी चाहिए। आस्था का सम्मान करें, लेकिन किसी नई परंपरा को प्रोत्साहन न दें। योगी ने कहा कि हर एक पर्व शांति और सौहार्द के बीच संपन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। यदि कोई भी कानून हाथ में लेने का प्रयास करे तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। अराजक तत्वों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगल पर भंडारा आयोजन की परंपरा रही है। आयोजकों को स्पष्ट रूप से बताया जाए कि प्रसाद खाकर अपशिष्ट सड़क किनारे न फेकें जाएं। डस्टबिन की उपलब्धता हर भंडारा स्थल पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई घटना न हो, जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हो। उन्होंने कहा कि आम आदमी का विश्वास जीतें। हमारी कार्रवाई माफिया के खिलाफ है, गरीब के खिलाफ नहीं। यह कार्रवाई और तेज की जाएगी। हर गरीब, शोषित, पीड़ित और वंचित के हितों की रक्षा, हमारी जिम्मेदारी है। फील्ड में तैनात अधिकारियों को लेकर सीयूजी फोन दिए गए हैं। यह जनता के लिए हैं। 24 घंटे इसे चालू रखें। हर अधिकारी यह फोन खुद रिसीव करें। जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाये रखें। उनकी अपेक्षाओं- समस्याओं को सुनें। मेरिट के आधार पर उसका निराकरण करें।

परीक्षा केंद्रों पर लड़कियों को आवश्यक शौचालय ब्रेक लेने की अनुमति, मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध: शिक्षा मंत्रालय

नई दिल्ली मासिक धर्म स्वास्थ्य की दिशा में एक कदम आगे बढ़ते हुए, शिक्षा मंत्रालय (MoE) ने सभी स्कूल परीक्षा केंद्रों को सभी छात्राओं के लिए निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन जैसे मासिक धर्म स्वच्छता उत्पादों से लैस करने की सलाह दी है. शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों को दूर करने और परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान आवश्यक शौचालय ब्रेक लेने की अनुमति दी जाएगी. मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन एक लड़की के समग्र स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण पहलू है. इसे उसके शैक्षणिक प्रदर्शन के आड़े नहीं आना चाहिए. शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग (DoSEL) 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्राओं की सहायता के लिए स्कूल में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को प्राथमिकता देता है. मंत्रालय ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य, सम्मान और शैक्षणिक सफलता को सुनिश्चित करने के लिए कई सक्रिय उपायों की घोषणा की है. मंत्रालय ने कहा कि DoSEL ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी स्कूलों, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. इस मामले में मुख्य पहल की गई है. सैनिटरी उत्पादों का प्रावधान- सभी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर निःशुल्क सैनिटरी पैड आसानी से उपलब्ध होंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर लड़कियों को परीक्षा के दौरान आवश्यक स्वच्छता उत्पादों तक पहुंच सुनिश्चित हो सके. शौचालय में ब्रेक- छात्राओं को मासिक धर्म संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक शौचालय ब्रेक लेने की अनुमति दी जाएगी, ताकि असुविधा कम हो और परीक्षा के दौरान ध्यान केंद्रित करने में मदद मिले. संवेदनशीलता और जागरूकता कार्यक्रम- छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और स्वायत्तशासी क्षेत्रों द्वारा शैक्षिक कार्यक्रम लागू किए जाएंगे. इस दृष्टिकोण का उद्देश्य कलंक को कम करना और स्कूल के माहौल को और अधिक समझदार बनाना है. परीक्षा के दौरान मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता संबंधी चिंताओं को संबोधित करके, DoSEL महिला छात्राओं के साथ उनकी मासिक धर्म संबंधी जरूरतों के संबंध में सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार करने के महत्व पर जोर देता है, साथ ही लड़कियों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षाओं में भाग लेने और अपनी शैक्षणिक क्षमता हासिल करने के लिए सशक्त बनाता है.

आंध्र प्रदेश में ट्रक- वैन की टक्कर में छह लोगों की मौत

विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में शुक्रवार को एक कंटेनर ट्रक और डीसीएम वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना क्रुथिवेन्नु मंडल के सीतानपल्ली के पास हुई. मृतकों में दोनों वाहनों के चालक शामिल हैं. कंटेनर ट्रक पुडुचेरी से भीमावरम जा रहा था. इस दौरान वह विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम वैन से टकरा गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंटेनर चालक ने लकड़ियां लदे एक ट्रैक्टर से बचने की कोशिश की और डीसीएम वैन से जा टकराया. घटना के शिकार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतकों में से पांच कोनासीमा जिले के तल्लारेवू के रहने वाले थे. डीसीएम वैन में कम से कम 10 लोग सवार थे और वे मछली पकड़ने जा रहे थे. घायलों को मछलीपट्टनम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राज्य मंत्री कोल्लू रवींद्र ने दुर्घटना पर दुःख जताया और संबंधित अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

बलौदाबाजार हिंसा में सरकार का बड़ा एक्शन, पद से हटाए जाने के 2 दिन बाद कलेक्टर-SP सस्पेंड

रायपुर छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार हिंसा मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. दो दिन पहले जिले के कलेक्टर और एसपी को पद से हटाने के बाद अब दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है. सरकार ने बलौदा बाजार के तत्कालीन कलेक्टर केएल चौहान और एसपी सदानंद कुमार पर एक्शन लिया है. बता दें कि 12 जून को दोनों को उनके पद से हटाकर दीपक सोनी को नया कलेक्टर और विजय अग्रवाल को नया एसपी बनाया गया था. दोनों पर लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई की गई है. बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में 10 जून को हिंसा भड़क गई थी. यहां धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से नाराज सतनामी समाज के लोग प्रदर्शन के दौरान उग्र हो गए थे. उन्होंने पहले जिला कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस में पत्थरबाजी की और फिर आग लगा दी थी. हिरासत में लिए गए थे 60 से ज्यादा लोग गुस्साए लोगों ने 100 से ज्यादा गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था. इस हिंसक प्रदर्शन में 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. वहीं हिंसा को देखते हुए बाजार की सभी दुकानें बंद कर दी गई थीं और पुलिस ने धारा 144 लगाकर भीड़ पर कंट्रोल किया गया था. इस दौरान पुलिस ने 60 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था. सतनामी समाज से जुड़ा है पूरा मामला बीती 15 मई की रात गिरौदपुरी में सतनामी समाज के तीर्थ स्थल ‘अमर गुफा’ के जैतखाम को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया था. पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था. हालांकि नाराज प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने असली आरोपियों को नहीं पकड़ा है और वो दोषियों को बचा रही है. इसको लेकर 8 जून को कलेक्टर और समाज के लोगों के बीच बैठक हुई थी. उसके बाद 9 जून को गृहमंत्री विजय शर्मा की ओर से घटना के न्यायिक जांच के आदेश दिए गए थे. इसके बाद समाज के लोगों ने 10 जून को दशहरा मैदान में प्रदर्शन की अनुमति मांगी, लेकिन प्रदर्शन के दौरान लोग पुलिस के रवैये से उग्र हो गए थे, जिससे हालात बिगड़ गए.  

अदन की खाड़ी में Merchant ship पर हूतियों ने किया हमला, मर्चेंट नेवी का एक सदस्य गंभीर रूप से हुआ घायल

वाशिंगटन अदन की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज पर मौजूद मर्चेंट नेवी का एक सदस्य यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है और जहाज को भी नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने एक बयान में यह जानकारी दी है। सेंटकॉम ने गुरुवार को एक्स पर बताया कि कर्मचारी को इलाज के लिए पास के जहाज में स्थानांतरित कर दिया गया है। अभी उसकी राष्ट्रीयता स्पष्ट नहीं है। सेंटकॉम ने लिखा, ‘ईरान समर्थति हूतियों द्वारा किया गया यह व्यवहार क्षेत्रीय स्थिरता को, और लाल सागर तथा अदन की खाड़ी में नाविकों के जीवन को खतरे में डालता है। उसने बताया कि ‘पलाऊ देश के ध्वज वाहक यूक्रेनी-स्वामित्व वाले और पोलैंड-संचालित बल्क कार्गो वाहक‘ पर दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया जिससे उसमें आग लग गई। चालक दल अभी भी आग बुझाने में लगा हुआ है। सेंटकॉम के अनुसार, एमवी वर्बेना नामक जहाज ‘लकड़ी की निर्माण सामग्रियां लेकर‘ मलेशिया से इटली जा रहा था। अक्टूबर 2023 में गाजा युद्ध की शुरुआत के बाद से हूती आतंकवादियों ने लाल सागर और आस-पास की अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों पर बार-बार हमले किए हैं। अदन की खाड़ी एक महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग है जो स्वेज नहर के माध्यम से भूमध्य सागर से जुड़ता है। आतंकवादियों ने कहा है कि इन हमलों का उद्देश्य फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास को समर्थन देना है, ताकि मालवाहक जहाजों के लिए इजरायल पहुंचना मुश्किल हो जाए। जवाबी कार्रवाई में, अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हूती ठिकानों पर कई सैन्य हमले किए हैं। यूरोपीय संघ ने भी लाल सागर में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए एक सैन्य अभियान शुरू किया है।  

गाजियाबाद के इंदरगढ़ी इलाके की रहने वाली है शिखा मैत्रेय ‘कुंवारी बेगम’ हुई गिरफ्तार

'Manusmriti has no place in Maharashtra', why did NCP leader Ajit Pawar have to say this?

गाजियाबाद अपने यूट्यूब चैनल ‘कुँवारी बेगम’ पर बच्चों का यौन शोषण करने की शिक्षा देने वाली यूट्यूबर शिखा मैत्रेय को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालाँकि, बाद में उसे जमानत मिल गई। दरअसल, मैत्रेय अपने वीडियो में बच्चों के यौन शोषण के अलावा, कह रही थी, “अगर मेरे पास लिंग होता तो मैं हस्तमैथुन पर एक ट्यूटोरियल बनाती और हस्तमैथुन को बेहतर तरीके से करने का सुझाव देती।” उसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रही थी, “मैं यह भी बताती हूँ कि आपको हस्तमैथुन क्यों करनी है। एक छोटा बच्चा ढूँढो। छोटा बच्चा, जिसके दाँत ना हों। पहले देखो कि तुम्हारे आसपास कौन-सा नवजात बच्चा है। जो नवजात है उसकी मम्मी से बोलो कि मैं इसे खिलाने ले जा रहा हूँ। उसकी मम्मी से परमिशन ले लो कि इसको खिलाने लेकर जाता हूँ मैं।” खुद को पेशेवर गेमर बताने वाली शिखा मैत्रेय नाम यह यूट्यबर अपनी गंदी सोचकर को शेयर करते हुए आगे कहती है, उसके बाद उसे बच्चे को ले जाओ और उसके साथ कुछ करो। मैं इसके लिए माफी नहीं माँगती। अगर मेरे लिंग होता तो मैं ऐसा जरूर करती। सो बिना दाँत का…ओहो। यह एक अद्भुत अनुभव होगा।” कब शुरू किया शिखा ने यूट्यूब चैनल? पुलिस पूछताछ में शिखा मैत्रेय ने बताया कि उसने कुछ साल पहले ही कुंवारी बेगम नाम से ये यूट्यूब चैनल शुरू किया था। अपने चैनल पर वो आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो बनाकर अपलोड करती थी। इसमें महिलाओं के प्रति यौन शोषण के लिए उकसाने वाले वीडियो भी शामिल थे। यूट्यूब पर उसके 2050 सब्सक्राइबर थे और यहां उसने कुल 115 वीडियो अपलोड किए। वहीं, इंस्टाग्राम पर भी उसने इसी नाम से अपना अकाउंट बना रखा था। जब हाल ही में उसने नवजात बच्चों के खिलाफ यौन शोषण के लिए उकसाने वाला वीडियो डाला, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उसकी गिरफ्तारी की मांग उठाई। क्यों अपलोड किया नवजात बच्चों वाला वीडियो? शिखा मैत्रेय से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि यूट्यूबर पर उसके फॉलोवर्स कम थे और इन्हें बढ़ाने के मकसद से ही उसने नवजात बच्चों के साथ यौन शोषण वाला वीडियो बनाकर अपलोड किया। शिखा की गिरफ्तारी से पहले तक उसके इस वीडियो 22 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे। हालांकि, जैसे ही इस वीडियो पर सोशल एक्टिविस्ट दीपिका नारायण की नजर पड़ी, उन्होंने तुरंत कौशांबी पुलिस थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब गिरफ्तारी के बाद शिखा गुहार लगा रही है कि उसे माफ कर दिया जाए। वो फिर कभी ऐसा काम नहीं करेगी। पुलिस ने शिखा पर कौन-कौन सी धाराएं लगाईं? यूट्यूब के जरिए अश्लीलता फैलाने और नवजात बच्चों के खिलाफ यौन शोषण के लिए उकसाने वाली शिखा मैत्रेय उर्फ कुंवारी बेगम के ऊपर संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके ऊपर पोक्सो एक्ट, आईपीसी और आईटी एक्ट की धाराएं लगाई हैं। वहीं, एनसीपीसीआर ने भी इस मामले में नोटिस जारी कर दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट में आपराधिक मामलों के वकील सतवीर यादव के मुताबिक, अगर शिखा मैत्रेय इस मामले में दोषी साबित होती है, तो उसे करीब सात साल की सजा हो सकती है। कुंवारी बेगम के पास मिला ये सामान गाजियाबाद के कौशांबी थाने की पुलिस के मुताबिक, शिखा मैत्रेय की गिरफ्तारी के साथ ही उसके घर से कुछ चीजें भी बरामद की गई हैं। इनमें दो काले चश्मे (जिन्हें पहनकर वो वीडियो बनाता थी), एक फाइबर शीट, 1 मॉनिटर, 1 सीपीयू , 1 कीबोर्ड , 1 माउस और उसका मोबाइल शामिल है। इन सभी चीजों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद इनकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश होगी।

दिल्ली में पानी की भारी कमी और गर्म होती सियासत, विजिलेंस विभाग ने मांग लिया दिल्ली जल बोर्ड से हिसाब

नई दिल्ली  राजधानी दिल्ली में इस समय पानी पर संग्राम मचा हुआ है। इस मुद्दे पर दिल्ली सरकार हरियाणा पर आरोप लगा रही है। इस बीच विजिलेंस विभाग ने दिल्ली जल बोर्ड से टैंकरों का हिसाब मांग लिया है। विजिलेंस डिपार्टमेंट ने जल बोर्ड से पूछा कि आपने बीते 5 सालों में कितने टैंकर हायर किए हैं। दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच यह भी आरोप लग रहे हैं कि प्राइवेट कंपनियां बड़ी संख्या में लोगों को प्रीमियम दाम पर पानी के टैंकर उपलब्ध करा रही हैं। पत्र में कई बातों का जिक्र विशेष सचिव (सतर्कता) वाई. वी. वी. जे. राजशेखर ने दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजे गए एक पत्र में कई चीजों का जिक्र किया है। उनके पत्र में टैंकर प्रणाली के कामकाज के बारे में कई विवरण दिए गए हैं। उदाहरण के तौर पर अपने मालिकों के साथ कंपनियों का डिटेल, उन्हें कितने दिनों के लिए तैनात किया गया, वो स्रोत जहां टैंकर भरे गए आदि। जांच विभाग ने डीजेबी को ये जानकारी भी देने के लिए कहा है: ➤पिछले 5 सालों में हर साल कितने दिन के लिए टैंकर किराए पर लिए गए? ➤हर साल दिल्ली जल बोर्ड को कितने टैंकर उपलब्ध कराए गए? ➤हर टैंकर मालिक ने डीजेबी को कितना पानी पहुंचाया? ➤हर टैंकर मालिक ने किराए के कितने पैसे मांगे? जांच अधिकारी ने चिट्ठी में लिखा है कि 14 जून तक और ज्यादा से ज्यादा 17 जून तक यह जानकारी दिल्ली जल बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराई जानी चाहिए, साथ ही टैंकर मालिकों से किए गए करार की कॉपी भी जमा करनी होगी। दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में DJB ने सिर्फ 888 पानी के टैंकर इस्तेमाल किए थे, जो जून में बढ़कर 1211 हो गए। सूत्रों का कहना है कि जांच विभाग द्वारा मांगी गई जानकारी से पानी के टैंकरों के कारोबार और कथित पानी माफिया के अवैध रूप से निकाले गए पानी को बेचने के मामले को समझने में मदद मिलेगी। इस बीच, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली में पानी की कमी का प्राथमिक कारण हरियाणा से अपर्याप्त आपूर्ति है और अगर टैंकर माफिया को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाता है, तो पानी की आपूर्ति में वृद्धि नगण्य होगी और इससे संकट का समाधान नहीं होगा।

न्यूजीलैंड को 13 रन से हराकर सुपर-8 में पहुंची वेस्टइंडीज, ये 2 ओवर रहे टर्न‍िंग प्वाइंट

त्रिनिदाद 2 बार की टी20 वर्ल्ड चैम्प‍ियन वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को गुरुवार (13 जून) को खेले गए मुकाबले में 13 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज इस टी20 वर्ल्ड कप की चौथी टीम बन गई जो सुपर 8 में पहुंच गई है. वेस्टइंडीज से पहले साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेल‍िया और भारत सुपर 8 राउंड में पहुंच सके हैं.  वेस्टइंडीज की जीत के हीरो शेरफोन रदरफोर्ड रहे, ज‍िन्होंने बल्ले से तबाही मचाई. वहीं गेंदबाजी में अल्जारी जोसेफ ने 4 विकेट झटके. इस मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने आख‍िरी के 2 ओवर में  37 रन जड़कर पूरा मैच का रुख बदल द‍िया, जो अंत में इस मैच का एक्स फैक्टर रहा. इसके अलावा वेस्टइंडीज के स्प‍िनर्स के 9 ओवर भी मारक रहे. ज‍िनकी वजह से पूरा मैच बदल गया.   तारोबा (त्रिनिदाद) के  ब्रायन लारा स्टेडियम (Brian Lara Stadium, Tarouba, Trinidad) में हुए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीता और वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्र‍ित किया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने 149/9 का स्कोर खड़ा किया था. हालांकि, वेस्टंडीज की टीम के विकेट एक के बाद एक लगातार गिरते गए. एक समय तो उसके 5 विकेट 30 रन पर धड़ाम हो गए थे. शेरफेन रदरफोर्ड एकमात्र वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रहे, जो एक ओर से अंत तक नॉट आउट  रहे और उन्होंने 39 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली. रदरफोर्ड ने 2 चौके और 6 छक्के जड़े. इसके बाद उनको न‍िचले क्रम के बल्लेबाजों का भी सहयोग मिला. रदरफोर्ड और गुड़ाकेश मोती ने 10वें विकेट के लिए 37* रन जोड़े, जो पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी रही. वहीं इस मैच में विंडीज ने एक और कीर्तिमान बनाया. इससे पहले किसी टीम द्वारा टी-20 वर्ल्ड कप मैच में अपने पहले पांच विकेट 30 रन या इससे कम पर गंवाने के बाद जीत दर्ज करने का एकमात्र उदाहरण पिछले सप्ताह गुयाना में युगांडा बनाम पापुआ न्यू गिनी (78 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26/5) मुकाबले में सामने आया था. न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट लिए. वहीं टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन को 2-2 विकेट मिले. ज‍िमी नीशाम और म‍िचेल सैंटनर को 1-1 सफलता मिली. वहीं ,रनचेज के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम की हालत भी बल्लेबाजी में वेस्टइंडीज की तरह रही. उसके एक के बाद एक विकेट ग‍िरते गए. न्यूजीलैंड की ओर सर्वाध‍िक 40 रन ग्लेन फ‍िल‍िप्स ने बनाए. वहीं, वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने 4, जबकि गुडाकेश मोती ने तीन विकेट लिए. वेस्टइंडीज के स्प‍िनर बने एक्स फैक्टर इस मैच में वेस्टइंडीज के स्प‍िस्पिनर एक्स फैक्टर साबित हुए. न्यूजीलैंड के स्प‍िनर्स ने 3 ओवर किए और महज 1 विकेट पाकर 36 रन द‍िए, इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 12 रहा. इसके उलट वेस्टइंडीज के स्प‍िनर्स ने 9 ओवर में 4 विकेट लिए और 50 रन दिए. इस दौरान इकोनॉमी रेट 5.5 रहा. टी20 विश्व कप में 4 विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के गेंदबाज 5/11 – अकील हुसैन बनाम युगांडा, गुयाना, 2024 4/15 – सैमुअल बद्री बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2014 4/16 – अल्जारी जोसेफ बनाम जिम्बाब्वे, होबार्ट, 2022 4/19 – लेंडल सिमंस बनाम श्रीलंका, नॉटिंघम, 2009 4/19 – अल्जारी जोसेफ बनाम न्यूजीलैंड, तारोबा (त्र‍िन‍िदाद), 2024 4/38 – ड्वेन ब्रावो बनाम भारत, लॉर्ड्स, 2009

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet