LATEST NEWS

जी-7 समिट से पहले इटली की संसद में मच गया बवाल! जमकर चले लात घुसे

रोम इटली में G7 शिखर सम्मेलन से पहले देश की संसद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इटली की संसद में सांसदों के बीच एक बिल को लेकर जमकर लात-घूसे चले. संसद के भीतर मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इटली के कुछ क्षेत्रों को स्वायत्तता देने से जुड़े एक बिल को लेकर संसद के भीतर विवाद शुरू हुआ था. इस बिल का समर्थन करने वाले और विरोधी सांसदों के बीच शुरू हुआ विवाद बाद में मारपीट तक जा पहुंचा. वीडियो में देखा जा सकता है कि विपक्षी पार्टी के सांसद लियोनार्डो डोनो सरकार में मंत्री रॉबर्टो कैलडेरोली को इटली का झंडा देने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन डोनो ने झंडा लेने से इनकार कर दिया और पीछे हट गए. इस बीच अन्य सासंदों की भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात और घूसे चलने लगे. इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद विदेश मंत्री एंटोनियो तेजानी ने खेद जताते हुए कहा कि उनके पास शब्द नहीं हैं. हमें एक और उदाहरण पेश करना है, ना कि राजनीतिक समस्याएं सुलझाने के लिए लात-घूसे चलाने हैं. बता दें कि इटली के अपुलिया में 50वें G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश और दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के प्रमुख जुटे हैं. इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक शामिल हैं.  

आख़िरकार पकड़ में आ गया आदमखोर टाइगर, लेकिन इसे पकड़ने हॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर चलाया गया अभियान

रायसेन मध्य प्रदेश के रायसेन (Raisen) में तीन टाइगर रिजर्व की टीमें 10 दिन से आदमखोर रॉयल अर्बन टाइगर (Royal urban tiger) को पकड़ने के लिए रेस्क्यू में जुटी थीं. टाइगर को पकड़ने के लिए 5 हाथियों के साथ 150 जवान लगाए गए थे. इस बाघ ने एक शख्स की जान ले ली थी, जिसके बाद से 36 गांवों के लोग दहशत में थे. अब 11वें दिन रायसेन में वन विभाग ने रॉयल अर्बन टाइगर को पकड़ लिया है. बीते चार महीने से रायसेन जिला मुख्यालय सहित आसपास के 36 गांवों में टाइगर की मूवमेंट के कारण दहशत फैली हुई थी. बीते 10 दिन से रायसेन के रातापानी टाइगर रिजर्व सहित कान्हा टाइगर रिजर्व और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की 150 जवानों की टीम 5 हाथियों के दल के साथ लगी थी. टाइगर का रेस्क्यू करने के लिए तपती गर्मी में जंगल में दर्जनों जवान कड़ी मेहनत से जुटे थे. आदमखोर बाघ को वन विभाग ने गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे पकड़ लिया है.डीएफओ से लेकर एसडीओ और रेंजर रेस्क्यू में लगे रहे. सूरई के जंगल में मिली थी टाइगर की मूवमेंट गुरुवार को बाघ का मूवमेंट रायसेन शहर के पास स्थित सूरई के जंगल में पता चला. इसके बाद टीमें पहुंचीं और बाघ को घेरकर दो इंजेक्शन से दो घंटे में बेहोश किया और रेस्क्यू को अंजाम दिया. एक महीने पहले नीमखेड़ा के रहने वाले मनीराम जाटव नाम के व्यक्ति को इसी बाघ ने अटैक कर दिया था, जिससे मनीराम की मौत हो गई थी. करीब 6 महीने से बाघ शहर के आसपास के जंगल में डेरा डाले हुए था. जैसे ही बाघ के पकड़े जाने की खबर मिली तो जिले में लोगों ने राहत की सांस ली. डीएफओ बोले- रेस्क्यू के बाद भी घने जंगलों में सतर्कता से जाएं डीएफओ विजय कुमार ने टाइगर का रेस्क्यू होने के बाद भी लोगों से घने जंगलों में सतर्कता से जाने की अपील की है, क्योंकि रायसेन जिले में अब भी 70 से ज्यादा बाघ रातापानी और रायसेन के आसपास के जंगलों में मौजूद हैं, लेकिन रायसेन शहर सहित आसपास के 36 गांवों में खौफ का पर्याय बन चुके इस टाइगर को अब सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में कॉलर आईडी पहना कर छोड़ा जाएगा.  

विपक्ष ने उन वोटों पर जीती है , जिनके हिंदू हृदयसम्राट बाल ठाकरे के बजाय ‘जनाब’ बालासाहब कहना शुरू कर दिया : फडणवीस

Sanjay Raut had fun by posting photos.

मुंबई बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा, मुंबई में NDA को MVA से 2 लाख ज्यादा वोट मिले, लेकिन उनकी चार और हमारी दो सीटें आईं. फडणवीस ने आगे कहा, उद्धव ठाकरे को ना मराठी मानुष का वोट मिला, ना उत्तर भारतीयों का वोट मिला. उन्हें सिर्फ उन लोगों का वोट मिला है, जिनके लिए उद्धव ठाकरे ने हिंदू भाई और बहनों कहना छोड़ दिया है. जिनके लिए उद्धव ठाकरे हिंदू हृदय सम्राट बाल ठाकरे के बजाए जनाब बालासाहब कहने लगे हैं. हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों में शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई की छह में से तीन सीटें जीतीं हैं. जबकि भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कांग्रेस एक-एक सीट पर चुनाव जीती है. पूरे राज्य में सबसे ज्यादा 13 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं. बीजेपी और उद्धव गुट ने 9-9 सीटों पर जीत हासिल की है. शरद पवार गुट ने 9 सीटें जीती हैं. शिंदे गुट ने 7 और अजित पवार गुट ने एक सीट पर जीत दर्ज की है. बीजेपी ने राज्य की 28 सीटों पर चुनाव लड़ा था. शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था. महाराष्ट्र में कुल 48 सीटें हैं. ‘विपक्ष की झूठी कहानी से हमें नुकसान हुआ’ फडणवीस ने आगे दावा किया कि अल्पसंख्यकों का समर्थन हासिल करने के लिए पिछले छह महीनों में उद्धव ठाकरे ने अपने भाषणों की शुरुआत ‘मेरे हिंदू भाइयों और बहनों’ कहना बंद कर दिया था. उन्होंने स्वीकार किया कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष ने एक झूठी कहानी फैलाई और कहा कि बीजेपी संविधान बदलना चाहती है और आरक्षण समाप्त करना चाहती है, इससे हमें भारी नुकसान हुआ. अब जनता बताएगी कि फर्जी कहानी से काम नहीं चलेगा फडणवीस का कहना था कि मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों की घोषणा हो चुकी है. हमें इसे फिर से जीतना है. हमने इसे कुछ साल पहले अपने पूर्व राजनीतिक सहयोगी (शिवसेना) को दे दिया था. अब इसे वापस जीतने का समय आ गया है. हमारी उम्मीदवार किरण शेलार जीतेंगी और यह साबित करेंगी कि बीजेपी के खिलाफ फर्जी कहानी अब से काम नहीं चलेगा. मोदी ने पूरे देश में संविधान लागू किया उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के पहले मुखिया हैं, जिन्होंने पूरे देश में संविधान लागू किया. पहले अनुच्छेद 370 के कारण संविधान जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होता था. उसके (अनुच्छेद 370) हटने के बाद अब वहां भी संविधान लागू है. हमें मुंबई में MVA से 2 लाख से ज्यादा वोट मिले फडणवीस ने कहा, बीजेपी को मुंबई में 26 लाख वोट मिले. जबकि एमवीए उम्मीदवारों को 24 लाख वोट मिले, लेकिन वोटों के अंकगणित ने उनकी मदद की और हम (सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना) सिर्फ दो सीटें जीत सके. डिप्टी सीएम ने कहा, यह भी एक अच्छा संकेत है कि आदित्य ठाकरे की वर्ली विधानसभा सीट उनके उम्मीदवार (दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट) को सिर्फ 6 हजार वोटों की बढ़त दे सकी है. इसका स्पष्ट मतलब है कि उद्धव गुट का करिश्मा खत्म हो गया है और नागरिक चुनावों में बीजेपी बढ़त बनाएगी. तुष्टिकरण के लिए गले लग रहे हैं… मुंबई में बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा, जब मोदी, अमित शाह ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया था. तब भी यूथ टॉक ने इसका स्वागत नहीं किया था. लेकिन वोट बैंक तुष्टिकरण के लिए आज मुस्लिम समाज के लोग गले लग रहे हैं और नंगी तलवारें अपना रहे हैं अस्तित्व में ले रहे हैं.  

AFG ने पीएनजी को सात विकेट से हरा सुपर 8 में जगह की पक्की , न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप से बाहर

Akhilesh Yadav came to know the condition of Atishi, his health had deteriorated due to low sugar level.

तारोबा आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच नंबर-29 में अफगानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी (PNG) को सात विकेट से हरा दिया. 14 जून (शुक्रवार) को तारोबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में PNG ने अफगानिस्तान को जीत के लिए 96 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 29 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड का सपना चकनाचूर इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम ने सुपर 8 में जगह बना ली है. जबकि न्यूजीलैंड की टीम बाहर हो गई है. ग्रुप-C से वेस्टइंडीज की टीम पहले ही सुपर 8 में जगह बना चुकी है. इसके अलावा भारत, ऑस्ट्रेल‍िया और साउथ अफ्रीका भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. यानी अब तक सुपर 8 में पांच टीमें पहुंच चुकी हैं और केवल तीन स्पॉट बचे हैं. इस मैच में अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब ने 36 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे. जबकि मोहम्मद नबी 16 रन पर नॉटआउट रहे. विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह ने 11 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 13 रनों का योगदान दिया. पापुआ न्यू गिनी के लिए एली नाओ, सेमो कामिया और नॉर्मन वानुआ ने एक-एक विकेट लिया. PNG के चार बल्लेबाज हुए रन आउट इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पापुआ न्यू गिनी की पूरी टीम पूरे 20 ओवर्स भी नहीं खेल पाई. पीएनजी ने 19.5 ओवरों में 95 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज किप्लिन डोरिगा ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. इसके अलावा एली नाओ और टीनो उरा ही डबल डिजिट में पहुंच सके. अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए. वहीं नवीन उल हक को दो, जबकि नूर अहमद को एक विकेट मिला. पीएनजी के चार बल्लेबाज रनआउट हुए. टी20 में अफगानिस्तान की सबसे बड़ी जीत (शेष गेंदों के आधार पर) 73 बनाम आयरलैंड, दुबई, 2017 59 बनाम श्रीलंका, दुबई, 2022 32 बनाम जिम्बाब्वे, शारजाह, 2018 29 बनाम पापुआ न्यू गिनी, तारोबा, 2024 16 बनाम यूएई, एडिनबर्ग, 2015 टी20 वर्ल्ड कप में 100 या उससे कम के ऑलआउट स्कोर 9* – 2024 8- 2014, 2021 4- 2010 3- 2007, 2009, 2012 2- 2016 1- 2022 अफगानिस्तान के लिए 50 या उससे ज्यादा विकेट (टी20) 142 – राशिद खान 95 – मोहम्मद नबी 59 – मुजीब उर रहमान 50 – नवीन-उल-हक  

इटली में PM मोदी का पहुंचते ही जोरदार स्वागत, G-7 समिट में करेंगे शिरकत

रोम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपुलिया में आयोजित ग्रुप ऑफ सेवन (जी-7) शिखर सम्मेलन में भाग लेने इटली पहुंच गए हैं. अपुलिया के ब्रिंडिसि हवाई अड्डे पर इटली में भारत के राजदूत वाणी राव और अन्य अधिकारियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंचा. विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं. साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना और उज्जवल भविष्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है.” प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर आज जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में भाग लेंगे. इस दौरान पीएम कई विश्व नेताओं से मुलाकात भी करेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरान अमेरिका खालिस्तानी  गुरपतवंत सिंह पन्नू  का मुद्दा उठा सकता है. जी7 में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा और जापान शामिल हैं. इटली जी-7 (सात देशों के समूह) शिखर सम्मेलन की वर्तमान में अध्यक्षता और मेजबानी कर रहा है. भारत के अलावा इटली ने अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के 11 विकासशील देशों के नेताओं को शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. हालांकि, यूरोपीय संघ जी-7 का सदस्य नहीं है, लेकिन यह वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेता है.  मोदी ने कहा कि मैं 2021 में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी इटली यात्रा को गर्मजोशी से याद करता हूं. पिछले साल प्रधानमंत्री मेलोनी की भारत की दो यात्राएं हमारे द्विपक्षीय एजेंडे में गति और गहराई लाने में सहायक रहीं. हम भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और हिन्द-प्रशांत एवं भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” उन्होंने कहा, ”आउटरीच सत्र’ में चर्चा के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऊर्जा, अफ्रीका एवं भूमध्यसागर पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा. यह भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन तथा आगामी जी7 शिखर सम्मेलन के परिणामों के बीच व्यापक तालमेल लाने और उन मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का अवसर होगा, जो ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए महत्वपूर्ण हैं. मैं इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य नेताओं से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं.”

देश किसी एक स्पर्धा में ट्रायल्स में शीर्ष पर रहने वाले दो निशानेबाजों को ही ओलंपिक में भेज सकता

मुंबई  ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने  कहा कि प्रतिभाशाली निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल का पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि कोटा देश का होता है किसी व्यक्तिगत खिलाड़ी का नहीं। पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल में पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया था लेकिन वह भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के चयन ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तथा संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता के बाद तीसरे स्थान पर रहे और इस तरह से भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना पाए। ओलंपिक के दिशा निर्देशों के अनुसार कोई भी देश किसी एक स्पर्धा में ट्रायल्स में शीर्ष पर रहने वाले दो निशानेबाजों को ही भेज सकता है। बिंद्रा ने यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा,‘‘देखिए चयन के लिए एक उचित प्रक्रिया तैयार की गई है और उन्होंने भी उसका पालन किया है। अगर उसका पालन नहीं किया जाता तो तब भी आप इस तरह के सवाल पूछते। लेकिन सभी के लिए एक निष्पक्ष प्रक्रिया रखी गई थी और इसका पालन किया गया।’’ उन्होंने कहा,‘‘यह देश के लिए निर्धारित प्रक्रिया है। कई देश इस प्रक्रिया का पालन करते हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत ही इस प्रक्रिया का पालन कर रहा है। कोटा किसी खिलाड़ी का नहीं होता है। यह देश का है और यह प्रक्रिया काफी पहले ही निर्धारित कर दी गई थी। ’’ बिंद्रा ने एनआरएआई के फैसले का समर्थन किया और कहा कि एक निश्चित प्रणाली का अनुसरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा,‘‘मुझे लगता है कि प्रक्रिया का पालन करने के लिए महासंघ को श्रेय देना चाहिए। हम स्पष्ट प्रणाली ही तो चाहते हैं और इस प्रणाली का पालन किया गया। कुछ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा और कुछ को निराशा हाथ लगेगी। यह सामान्य बात है।’’ बिंद्रा ने कहा,‘‘निश्चित तौर पर पाटिल के लिए मुझे बुरा लग रहा है जो एक अच्छा खिलाड़ी है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन वह अभी युवा है और मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में उसे कई मौके मिलेंगे।’’ बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ने भारत की उम्मीद के बारे में कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी इस बार अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मुझे पता है कि आपका अगला सवाल होगा कि हमारे निशानेबाज तोक्यो में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन इस बार मैं अच्छे प्रदर्शन के प्रति आश्वस्त हूं।’’  

मेरी पार्टी की कोशिश राज्य विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करनी होगी – शरद पवार

Arvind Kejriwal's troubles increased, CBI arrested him in liquor policy case

पुणे,  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद पवार (राकांपा-एसपी) प्रमुख शरद पवार ने  कहा कि उनका प्रयास महाराष्ट्र की कमान संभालना है और इसके लिए उनकी पार्टी को इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करनी होगी। हाल में संपन्न आम चुनावों में शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) ने महाराष्ट्र में लोकसभा की दस सीट पर चुनाव लड़ा था और आठ पर जीत हासिल करके प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पवार की पुत्री और राकांपा (एसपी) उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने अपने चचेरे भाई अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराकर बारामती सीट पर लगातार चौथी बार जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही शरद पवार बारामती में लोगों से मिल रहे हैं और राज्य विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। बारामती के शिरसुफल गांव में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान बारामती निर्वाचन क्षेत्र के लोग चुप रहे। उन्होंने कहा, ‘हमारी पार्टी के पदाधिकारी मुझसे कहते थे कि बारामती के लोग चुप हैं और वह खुलकर कुछ भी नहीं कह रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि चिंता न करें क्योंकि भले ही यहां कि जनता कुछ नहीं कह रही हो, लेकिन वे बटन (ईवीएम में) सही दबाएंगे। और अंत में वही हुआ। जैसे ही ईवीएम खुलीं, जादू दिखा क्योंकि आप लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया।’ नजदीक आते हुए राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शरद पवार ने लोगों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘अगले तीन या चार महीने में राज्य विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मेरा प्रयास राज्य की कमान संभालने का होगा और इसे हासिल करने के लिए हमें विधानसभा चुनाव जीतना होगा।’ शरद पवार ने इस दौरान याद दिलाया कि वह चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एक दशक तक केंद्रीय कृषि मंत्री और दो साल तक रक्षा मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘यह सब तभी संभव हो सकता है जब आपके पास सामूहिक शक्ति हो। आपने जो मुद्दे मेरे सामने रखे हैं, मैं उनका समाधान करने का प्रयास करूंगा। हालांकि, अभी मैं आश्वासन नहीं दे सकता क्योंकि दूसरी सरकार है। लेकिन चार महीने बाद, हम निश्चित रूप से इन मुद्दों का समाधान कर सकते हैं।’ शरद पवार ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री ने कई ऐसे विषयों पर बात की, जिन पर टिप्पणी करने से बचा जा सकता था।’    

अमेरिका की टीम अहम मुकाबले में आज आयरलैंड का सामना करेगी

फ्लोरिडा  घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन से प्रभावित करने वाली अमेरिका की टीम शुक्रवार को आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के अहम मुकाबले में आयरलैंड का सामना करेगी तब इस मैच के परिणाम पर पाकिस्तान की भी नजर होगी। अमेरिका के तीन मैचों में चार अंक है और इस मुकाबले के जीतकर उसके पास सुपर आठ में पहुंचने का सुनहरा मौका है। इससे 2009 की चैम्पियन पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगी। पाकिस्तान को हराने के बाद भारत को कड़ी टक्कर देने वाले अमेरिका के लिए हालांकि यह आसान नहीं होगा क्योंकि आयरलैंड की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। यह टीम शुरुआती दो मैचों में मिली हार को पीछे छोड़कर जीत की राह पर लौटने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगायेगी। आयरलैंड के बल्लेबाजों ने भारत और फिर कनाडा के खिलाफ न्यूयॉर्क में काफी खराब बल्लेबाजी की है। फ्लोरिडा की पिच हालांकि बल्लेबाजी के लिए आसान है और ऐसे में मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। अमेरिका के लिए हालांकि नियमित कप्तान मोनाक पटेल की वापसी राहत की बात होगी जो चोट के कारण भारत के खिलाफ नहीं खेल सके थे। इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है और मैच रद्द होने पर पाकिस्तान की टीम सुपर आठ की दौड़ से बाहर हो जायेगी। इस स्थिति में अमेरिका के पांच अंक हो जायेंगे और पाकिस्तान अधिकतम चार अंक तक ही पहुंच पायेगा।   टी20 विश्व कप 2024 में रोमांच का दौर बढ़ता जा रहा है। जैसे-जैसे सुपर-8 राउंड की तारीखें नजदीक आ रही हैं, चारों ग्रुप में मुकाबले और रोमांचक होते जा रहे हैं। इस टी20 विश्व कप मे 20 टीमें खेल रही हैं। हालांकि, पहले राउंड के बाद सिर्फ आठ टीमें ही सुपर-8 राउंड में पहुंचेंगी। 12 टीमें एलिमिनेट हो जाएंगी। इन 12 टीमों में से कई बड़ी टीमों पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इनमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसे बड़े देश शामिल हैं। पाकिस्तान की उम्मीदों पर जहां बारिश पानी फेर सकती है, वहीं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के लिए यहां से हर मुकाबले करो या मरो वाले हैं। हारने पर टीम की उम्मीदें समाप्त हो जाएंगी। टीमें अमेरिका: मोनाक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर। आयरलैंड: आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होगा।  

बहुत बड़ी प्लानिंग का हिस्सा हैं जम्मू के सीरियल आतंकी हमला, आईएसआई ने ‘फाल्कन 50’ प्रॉजेक्ट लॉन्च किया

In the game of commission, DFO kept changing the date and conditions of tender without permission

नई दिल्ली  तैयारी लोकसभा चुनाव के दौरान आतंकी हमलों से दहलाने की थी, लेकिन तब सफलता नहीं मिली। अब जैसे-तैसे बॉर्डर पार कर रहे तो जम्मू में सीरियल अटैक का सिलसिला सा चल पड़ा। पहले रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर अटैक, फिर कठुआ में गोलीबारी और फिर डोडा में सेना की चौकी पर अटैक, ये आतंकी वारदात कुछ इशारा कर रहे हैं। इन सभी हमलों के पीछे पाकिस्तान का सीधा-सीधा हाथ है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अपनी रणनीति बदल ली है। नई रणनीति के तहत आईएसआई कश्मीर घाटी की जगह जम्मू के इलाके में आतंक फैलाने के प्लान पर आगे बढ़ रही है। आईएसआई का प्रॉजेक्ट फाल्कन 50 आईएसआई ने जम्मू को टारगेट करने के लिए ‘फाल्कन 50’ प्रॉजेक्ट लॉन्च किया है। इसके तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आंतकियों के जत्थे को ट्रेंड किया जा रहा है और मौका लगते ही खून-खराबे में माहिर हो चुके आतंकियों को सीमा पार करवा दिया जाता है। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू के सांबा सेक्टर से लगी सीमा इन दिनों पाकिस्तानी आतंकियों का अड्डा बनी हुई है। वहां आतंकियों का समूह दिन-रात सीमा पार करने की फिराक में पल-पल का इतंजार करता रहता है। आईएसआई ने मूलतः लोकसभा चुनावों के दौरान आतंकी हमला करवाकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की थी, लेकिन उसे तब आतंकियों को सीमा पार करवाने में सफलता नहीं मिल पाई। अब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी बॉर्डर क्रॉस करने में सफल हो गए तो लगातार तीन घटनाएं सामने आ गईं। जम्मू-कश्मीर के बदले मिजाज से घबराया पाकिस्तान दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद अब कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई इसे एक मौका समझ रही है। लोकसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटने से घबराया पाकिस्तान यह सुनिश्चित करना चाहता है कि जम्मू-कश्मीर की जनता में लोकतंत्र के प्रति आस्था गहराती न रहे। इस कारण से वह खून-खराबे की हैवानियत के जरिए लोगों में डर का माहौल बनाना चाहता है ताकि विधानसभा चुनावों में वोटर अपने घरों में ही दुबके रहें। यूं ही अंजाम तक पहुंचते रहेंगे आतंकी पाकिस्तान चाहता है कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद भय के माहौल से निकलकर विकास के सपने देखने वाली आम आबादी के अरमान चकनाचूर हो जाएं। इसी मकसद से वो आतंकी हमलों के जरिए यह जताने की कोशिश में जुटा है कि दरअसल आर्टिकल 370 हटने से जम्मू-कश्मीर में शांति आने का दावा झूठा है। वो प्रदेश की जनता के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को भी भ्रमजाल में फांसने की फिराक में है। फाल्कन 50 प्रॉजेक्ट के जरिए अपना मकसद साधने में जुटी आईएसआई को लगातार मुंह की खानी पड़ रही है। भारतीय सेना ढूंढकर आतंकियों के सफाया कर रही है।

मनीला एयरपोर्ट पर वीजा फीस मांगने पर महिला हुई न्यूड, बिना कपड़ों के चारों ओर घूमने लगी

मनीला  फिलीपींस में एक महिला यात्री को फ्लाइट लेने से रोके जाने पर न्यूड होकर एयरपोर्ट में प्रोटेस्ट शुरू कर दिया। यह तब हुआ जब महिला से वीजा अवधि से ज्यादा रुकने पर फीस मांगी गई। इसके विरोध में महिला न्यूड अवस्था में हवाईअड्डे की सुरक्षा को पार करते हुए अंदर घुस गई। महिला यात्री की पहचान 34 साल की वियतनामी पर्यटक गुयेन थुइट्रांग के तौर पर हुई है। गुयेन फिलीपींस में छुट्टियां मनाने के लिए आई थी। पुलिस ने 8 जून को वीजा अवधि से अधिक समय तक रहने के लिए फीस की मांग की थी। इस पर महिला गुस्सा दिखाते हुए राजधानी मनीला में निनॉय एक्विनो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गई और जब निकली तो सबको चौंका दिया। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला जब टॉयलेट से निकली तो उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसने सिक्योरिटी और बॉडी स्कैनर को पार किया और एयरपोर्ट पर अंदर चली गई। एयरपोर्ट से सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि महिला गुयेन इमिग्रेशन काउंटर की ओर जा रहा है। महिला को न्यूड देखर ग्राउंड स्टाफ उसके पीछे चल रहा है, उसे समझ में नहीं आ रहा है कि उसे कैसे रोका जाए। गार्ड ने महिला को रोककर दिए कपड़े एयरपोर्ट के पुलिस एपीओ1 माइकल रोनाल्ड डी गुजमैन ने बताया कि महिला एयरपोर्ट पर आई थी। उसे साइगॉन (हो ची मिन्ह सिटी) के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन उसके वीजा में कुछ समस्याएं थीं। ऐसे में उसे फ्लाइट लेने की परमिशन नहीं दी गई। इस पर टॉयलेट में गई और बिना कपड़ों के वहां से निकल आई। ड्यटी पर तैनात गार्ड्स ने महिला को रोककर उसे बैठाया। उसे कपड़े और खाना दिया गया, जिससे वह शांत हो जाए। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि वह परेशान और चिड़चिड़ी लग रही थी। इसकी एक बड़ी वजह ये भी थी कि वह वहअच्छी तरह से अंग्रेजी नहीं बोलने की वजह से अपनी बात नहीं कह पा रही थी। वह केवल वियतनामी जानती थी, इसलिए हमने इंटनेट का सहारा लेकर उसकी बातों को समझने की कोशिश की। गुयेन ने बाद में वीजा से अधिक समय तक रुकने के लिए फीस चुका दी। इसके बाद उसे हनोई, वियतनाम जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने की अनुमति दे दी गई।

भारतीय टीम वेस्टइंडीज पहुंचेगी तो कुलदीप यादव टीम के पसंदीदा स्पिनर होंगे- पीयूष चावला

Bhim Army members submitted a memorandum to the Municipal Corporation Commissioner and Mayor

मुंबई  पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला का मानना है कि भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैचों के लिए जब वेस्टइंडीज पहुंचेगी तो कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव टीम के पसंदीदा स्पिनर होंगे। न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम की मुश्किल पिच पर स्पिनरों के लिए ज्यादा मदद नहीं थी और भारत ने इस दौरान टीम में कुलदीप और युजवेंद्र चहल की जगह रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल पर ज्यादा भरोसा दिखाया। चावला ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘न्यूयॉर्क की पिच बहुत खतरनाक थी और जिस तरह से भारत ने उस पिच पर प्रदर्शन किया और तीन में से तीन मैच जीते, उससे आगे बढ़ने की बहुत अच्छी संभावना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क में स्पिनरों की उतनी जरूरत नहीं थी, लेकिन एक बार जब आप सुपर आठ चरण में प्रवेश करते हैं, तो वेस्टइंडीज में स्पिनरों की बड़ी भूमिका होगी। हमारे स्पिनरों को अब मौका मिलेगा।’’ चहल ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में ज्यादा विकेट चटकाये लेकिन चावला ने भारतीय टीम के लिए कुलदीप को अपनी पहली पसंद के रूप में चुना। उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो दोनों में से केवल एक ही खेलेगा और पिछले डेढ़ साल के प्रदर्शन को देखे तो मुझे लगता है कि कुलदीप टीम की पहली पसंद होंगे। आपके पास अक्षर और जडेजा हैं जो आपको बल्लेबाजी में गहराई दे सकते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि कुलदीप को टीम में जगह मिलेगी।’’            

गेंदबाज अर्शदीप सिंह निचले क्रम का विश्वसनीय बल्लेबाज बनना चाहते हैं

न्यूयॉर्क  भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं लेकिन वह इतने से ही संतुष्ट नहीं हैं और निचले क्रम का विश्वसनीय बल्लेबाज बनना चाहते हैं जिसके लिए बल्लेबाजी को विक्रम राठौर के साथ कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। अर्शदीप ने अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में 9 रन देकर चार विकेट लिए और भारत की सात विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत की यह लगातार तीसरी जीत है जिससे उसने अंतिम आठ में अपनी जगह सुरक्षित की। अर्शदीप ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘हम हमेशा कुछ नया सीखने का प्रयास करते हैं। हम सभी विभागों फिर चाहे वह गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी या फिर क्षेत्ररक्षण, में बेहतर बनने का प्रयास करते हैं क्योंकि आप नहीं जानते कि टीम को कब आपसे कुछ रन की जरूरत पड़ जाए।’’ उन्होंने कहा,‘‘यह दो या चार रन भी हो सकते हैं। इसलिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। जहां तक मेरी बल्लेबाजी का सवाल है तो मैं विक्रम भाई के साथ जितना संभव हो कड़ी मेहनत करने की कोशिश करता हूं।’’ अर्शदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को नौवें नंबर के बल्लेबाज के रूप में उतरकर 13 गेंद पर नौ रन की उपयोगी पारी खेली थी। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उस मैच में उन्होंने ही जसप्रीत बुमराह से पहले बल्लेबाजी के लिए उतारने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा,‘‘जस्सी भाई को मुझसे पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना था लेकिन मैं रोहित (शर्मा) से पूछकर पहले गया। वह इससे हैरान थे लेकिन मैंने उनसे कहा कि आप कुछ भी कहो मैं पहले बल्लेबाजी के लिए जाऊंगा। मुझे अपनी बल्लेबाजी पर पूरा विश्वास है। फिर चाहे फील्डिंग हो या गेंदबाजी आप बेहतर बनने की कोशिश करते हैं।’’ अर्शदीप ने टूर्नामेंट के बारे में कहा कि परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारत को ग्रुप ए का अपना अंतिम मैच कनाडा के खिलाफ फ्लोरिडा के लाडरहिल में खेलना है। इसके बाद टीम सुपर 8 के मैच खेलने के लिए वेस्टइंडीज जाएगी। अर्शदीप ने कहा,‘‘सबसे महत्वपूर्ण यह कि आप परिस्थितियों से कैसे तालमेल बिठाते हैं। अगर विकेट से गेंदबाजों को मदद मिल रही हो तो हम शुरू में विकेट लेने की कोशिश करते हैं और अगर हम पहले बल्लेबाजी करते हैं तो अधिक से अधिक रन बनाने का प्रयास करते हैं ताकि गेंदबाजों को बड़े लक्ष्य का बचाव करने को मिले।’’

अयोध्या वासियों ने चुनाव के दौरान बहुत बड़ा संदेश दिया है। धर्म राजनीति से दूर रहे, यह बहुत जरूरी : चंद्रशेखर आजाद

Whenever you have time, come to Gaushala and participate in the virtuous work.

अयोध्या भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद अयोध्या पहुंचे। अयोध्या एयरपोर्ट से लखनऊ जाते वक्त मीडियाकर्मियों से बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या वासियों ने चुनाव के दौरान बहुत बड़ा संदेश दिया है। धर्म राजनीति से दूर रहे, यह बहुत जरूरी है। अयोध्या के चुनाव परिणाम को ससम्मान स्वीकार करना चाहिए। अयोध्या वाले दिल्ली की चिंता कर रहे हैं, इसे ही डेमोक्रेसी कहते हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों के हालात को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया और संसद में आवाज उठाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की दशा बहुत ही खराब है। हम संसद में मांग करेंगे कि पुलिस कर्मियों से 8 घंटे की ड्यूटी ली जाए। सप्ताह में एक दिन का उन्हें अवकाश मिले और उनके वेतन की विसंगतियां भी दूर की जाए। पुलिस वालों को भी अपने परिवार के बीच रहने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि सीएम योगी सत्ता में हैं और उन्हें इस पर ध्यान देना चाहिए। हम संसद में भी इसकी मांग उठाएंगे। अग्निवीर को लेकर बड़ा बयान देते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि अग्निवीर के जरिए देश की सेवा का मनोबल कम हुआ है। सब कुछ ठेकेदारी प्रथा पर नहीं चल पाएगा। नीट परीक्षा को लेकर चंद्रशेखर ने कहा कि हम छात्रों के हित में आंदोलन करेंगे और यह आंदोलन देशव्यापी होगा। परीक्षाओं में धोखा हो रहा है, इसकी जांच हो। वहीं अयोध्या में बने राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों को अयोध्या आना चाहिए। भगवान रामलला का दर्शन-पूजन करना चाहिए। आगामी 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम यूपी के 403 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की सरकार लंगड़ी सरकार है, कभी भी गिर सकती है। 400 पार का नारा देने वाले 250 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।

कुवैत में एक इमारत में लगी भीषण आग में मृतक भारतीयों के पार्थिव शरीर वापस लाने के प्रयास शुरू

BJP members elected the new state president of UP behind closed doors

दुबई कुवैत में एक इमारत में लगी भीषण आग में घायल हुए लोगों की सहायता के लिए किये जा रहे कार्यों की निगरानी करने और इस घटना में मारे गए लगभग 40 भारतीयों के शवों को शीघ्र भारत भेजने के लिए विदेश राज्य मंत्री ( MoS ) कीर्तिवर्धन सिंह बृहस्पतिवार को कुवैत पहुंचे। दक्षिणी शहर मंगाफ में सात मंजिला एक इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई थी जिसमें 195 प्रवासी श्रमिक रहते थे। इस घटना में कम से कम 49 विदेशी कामगारों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह आग हादसे में घायल हुए लोगों की सहायता के प्रयासों और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीरों की शीघ्र वतन वापसी के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने के लिए कुवैत पहुंचे हैं।”   अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में कहा कि कुवैत के अधिकारी दक्षिणी कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में आग लगने की विनाशकारी घटना में मारे गए लोगों के शवों का डीएनए परीक्षण करा रहे हैं। उनके अनुसार, घटना में मारे गए भारतीयों के पार्थिव शरीर वापस लाने के लिए भारतीय वायुसेना का एक विमान तैयार रखा गया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार देर रात एक बयान में कहा, “कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में श्रमिक आवास सुविधा में आज सुबह हुई दुर्भाग्यपूर्ण और आग लगने की दुखद घटना में लगभग 40 भारतीयों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए।” प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना को “दुखद” बताया और विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा सहित अन्य लोगों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।   बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री राहत कोष’ से मृतक भारतीय नागरिकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने कुवैती समकक्ष अब्दुल्ला अली अल-याह्या से फोन पर बात की और उनसे मृतकों के पार्थिव शरीरों को शीघ्र भारत भेजने का आग्रह किया। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “कुवैती विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से कुवैत में आग की त्रासदी पर बात की। इस संबंध में कुवैती अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों से अवगत कराया गया। आश्वासन दिया गया कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी।” उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने का आग्रह किया।   उन्होंने (कुवैत के विदेश मंत्री ने) कहा कि घायलों को अपेक्षित चिकित्सा सुविधा मिल रही है।” अधिकारियों ने कहा कि भारत के अधिकतर मृतक केरल के रहने वाले थे। कुवैत में भारत का मिशन संबंधित कुवैती अधिकारियों से घटना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर रहा है। घायलों को वर्तमान में कुवैत के पांच सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी उचित चिकित्सा देखभाल की जा रही है और ध्यान दिया जा रहा है। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, भर्ती किए गए अधिकांश घायलों की हालत स्थिर है। घटना के बाद कुवैत में भारत के राजदूत आदर्श स्वैका तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने अस्पतालों में जाकर वहां भर्ती भारतीय नागरिकों का हालचाल भी जाना।    

मराठा आरक्षण: अनशन निलंबित, मांगों को स्वीकार करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को एक महीने का दिया समय: मनोज जरांगे

नई दिल्ली मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने छह दिन पहले आरक्षण के मुद्दे पर शुरू किया अपना अनिश्चितकालीन अनशन बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया और समुदाय की मांगों को स्वीकार करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को एक महीने का समय दिया। उन्होंने यह घोषणा उस समय की जब महाराष्ट्र के मंत्री और मराठा आरक्षण उप-समिति के सदस्य शंभूराज देसाई, शिवसेना सांसद सांदीपन भुमरे ने जालना जिले में उनके पैतृक गांव अंतरवाली सरती में उनसे मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की। सरकार को एक महीने का समय दे रहे इससे पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने भी अंतरवाली सरती में जरांगे से मुलाकात की। धरना स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए जरांगे ने कहा, “हम मराठा समुदाय की मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को एक महीने का समय दे रहे हैं। लेकिन हम आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी भी जारी रखेंगे। अगर सरकार हमें आरक्षण नहीं देती है तो हम इसमें (चुनाव में) जाएंगे और इसे (आरक्षण) हासिल करेंगे।” उन्होंने कहा, “अगर एक महीने में मांगें पूरी नहीं की गईं तो न तो विपक्ष के सदस्य और न ही सरकार में बैठे लोग हमारे पास आएं। हम (राज्य विधानसभा चुनावों में) उम्मीदवारों के नाम घोषित करके उन्हें हरा देंगे।” सभी मराठों को कुनबी प्रमाण पत्र जारी किए जाएं जरांगे ने आठ जून से अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। वह मसौदा अधिसूचना के क्रियान्वयन की मांग कर रहे हैं, जिसके तहत कुनबियों को मराठा समुदाय के सदस्यों के “सगे सोयरे” (रक्त संबंधी) के रूप में मान्यता दी गई है। साथ ही वह कुनबियों को मराठा के रूप में मान्यता देने के लिए एक कानून की भी मांग कर रहे हैं। कुनबी एक कृषि प्रधान समूह है, जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में आता है। जरांगे मांग कर रहे हैं कि सभी मराठों को कुनबी प्रमाण पत्र जारी किए जाएं, जिससे वे आरक्षण के लाभ के लिए पात्र बन सकें। मुद्दे पर कल एक बैठक बुलाई जाएगी जरांगे से मुलाकात के बाद मंत्री देसाई ने कहा, “इस मुद्दे पर कल एक बैठक बुलाई जाएगी। पिछले पांच महीनों में से दो महीने आदर्श आचार संहिता (लोकसभा चुनावों के लिए) लागू होने में बीत चुके हैं। हम एक महीने में मराठा समुदाय की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे। अगर काम में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की आवश्यकता होगी, तो हम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अनुमति से ऐसा करेंगे।” सरकार ने मराठा समुदाय को मूर्ख बनाया जरांगे से मुलाकात के बाद दानवे ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि उन्होंने मराठा समुदाय की मांगें स्वीकार कर ली हैं, तो उन्हें पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “सरकार ने वाशी में (जारंगे की मांगों पर) मराठा समुदाय को मसौदा अधिसूचना सौंपकर मूर्ख बनाया है। अगर सरकार ने अधिसूचना जारी की है, तो इस पर निर्णय लिया जाना चाहिए।” मंत्री सावंत ने कहा, “आंदोलन जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए। सरकार को जल्दी से जल्दी फैसला लेना चाहिए और मराठा समुदाय को जश्न मनाने का मौका देना चाहिए।”  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet