LATEST NEWS

 भारतीय सेना की स्ट्राइक

मुजफ्फराबाद. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सक्रिय टेरर लॉन्च पैड्स के खिलाफ की गई भारतीय सेना (Indian Army) की कार्रवाई के बाद वहां रहने वाले लोगों के बीच काफी डर का माहौल है. लोगों को इस बात का डर है कि कहीं पाकिस्तान (Pakistan) के गुनाहों का खामियाजा उन्हें ना भुगतना पड़े. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीओके निवासियों का दावा है कि जिस तरह से भारतीय सेना आतंकियों के लॉन्च पैड्स का खात्मा करने के लिए गोले बरसा रही थी, उससे ऐसा लग रहा था कि वह यहां मौजूद हर चीज खत्म कर देंगे. हालांकि भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में रिहायशी इलाकों में कोई गोलाबारी नहीं की. पीओके के कई निवासियों ने भारतीय सेना की कार्रवाई के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं. कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सेना की कार्रवाई में आतंकी लॉन्च पैड्स को अच्छा खासा नुकसान पहुंचा है.

सबसे लंबी नॉनस्‍टॉप हवाई यात्रा,19 घंटे उड़ा यात्री विमान

सिडनी: दुनिया में पहली बार एक यात्री विमान (Passengers Jet) ने बिना रुके 19 घंटे 16 मिनट की उड़ान भरी है. यह उड़ान अमेरिका के न्‍यूयॉर्क (New York) से ऑस्‍ट्रेलिया के सिडनी (Sydney) तक भरी गई. यह अभी तक की सबसे लंबी नॉनस्टॉप यात्री उड़ान (Non stop flight) है. क्वांटस उड़ान क्यूएफ 7879 ने इस साल की शुरुआत में तीन बेहद लंबी उड़ानों की योजना बनाई थी और इसी क्रम में न्यूयॉर्क और सिडनी के बीच पहली लंबी उड़ान भरी गई.

ओलिंपिक क्वालिफायर के लिए भारतीय हॉकी टीमों का ऐलान

ओलिंपिक क्वालिफायर के लिए भारतीय हॉकी टीमों का ऐलान, रानी रामपाल और मनप्रीत सिंह संभालेंगे कमान हॉकी इंडिया (Hockey India) ने आगामी एफआईएच हॉकी ओलिंपिक क्वालिफायर (FIH Hockey Olympic Qualifier) के लिये शुक्रवार को पुरुष और महिला टीम की घोषणा की. अठारह सदस्यीय पुरुष टीम की कप्तानी मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) करेंगे जबकि फॉरवर्ड एस वी सुनील (SV Sunil) उप कप्तान होंगे. वहीं इंग्लैंड दौरे पर गयी महिला टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जिसकी कप्तान रानी (Rani Rampal) होंगी जबकि उप कप्तान गोलकीपर सविता (Savita) होंगी.

रेसलर बजरंग पूनिया ने कोच शेको बेनतिनिडिस को निकाला

नई दिल्‍ली: पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) अपने कोच शेको बेनतिनिडिस (Shako Bentinidis) से अलग हो गए हैं. टोक्‍यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में पदक जीतने के सबसे बड़े दावेदार बजरंग लंबे समय से बेनतिनिडिस के साथ थे. दोनों के बीच हाल के दिनों में दूरियां आ गई थीं. बजरंग ने ओलिंपिक से 9 महीने पहले यह फैसला लिया है. जॉर्जिया के रहने वाले बेनतिनिडिस की कोचिंग में बजरंग दुनिया के नंबर 1 पहलवान बने थे. द ट्रिब्‍यून की खबर के अनुसार, पूनिया नया कोच ढूंढने में भी लग गए हैं. क्‍यूबा के यांद्रो मिगुएल क्विंटाना (Yandro Miguel Quintana) पिछले कुछ दिनों से बजरंग का कोच बनने के लिए ऑडिशन दे रहे हैं. क्विंटाना ने 2004 के एथेंस ओलिंपिक में 60 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्‍ड जीता था. हालांकि अभी तक उनका चयन तय नहीं है क्‍योंकि बजरंग रूसी पहलवान सोसलान रामोनोव (Soslan Ramonov) में ज्‍यादा रूचि दिखा रहे हैं. रामोनोव ने रियो ओलिंपिक के 65 किलो भार वर्ग में गोल्‍ड जीता था.

सुपरमॉडल दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

सुपरमॉडल बेला हदीद (Bel’a Hadid) दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्‍कि ग्रीक के गणितज्ञों का मानना है कि बेला संसार की सबसे सुंदर स्‍त्री हैं. goss.ie. की रिपोर्ट के अनुसार ‘Golden Ratio of Beauty Phi Standards’ के मुताबिक दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का निर्धारण करने वाले वैज्ञानिकों ने विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल के चेहरे का चयन किया है, जो इस पैमाने पर करीब-करीब सटीक बैठता है.

गैर-सचिवालय क्लर्क, कार्यालय सहायक के पदों पर होगी परीक्षा

गैर-सचिवालय क्लर्क, कार्यालय सहायक के पदों पर 17 नवंबर को होगी परीक्षा, 12वीं पास ले सकेंगे भाग नई दिल्ली:  गुजरात सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि गैर-सचिवालय क्लर्क और कार्यालय सहायक पदों की भर्ती के लिए अब परीक्षा 17 नवम्बर को होगी. पात्रता मापदंड में बदलाव के कारण इसे पहले रद्द कर दिया गया था. सरकार ने पहले जारी की गई अधिसूचना को भी रद्द करने का फैसला लिया है, जिसमें कहा गया था कि केवल स्नातकों को परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी. उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा कि 12वीं कक्षा पास और स्नातक दोनों यह परीक्षा दे सकते हैं. राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा की शुक्रवार को परीक्षा रद्द करने के लिए काफी आलोचना की गई थी. राज्य भर में प्रत्याशियों सहित छात्र निकायों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुराने नियम को बहाल करने और जल्द से जल्द परीक्षा कराने की मांग की थी. पटेल ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को इस मुद्दे पर विभिन्न वर्गां से ज्ञापन मिला. हमने उन 10 लाख प्रत्याक्षियों के हित में यह परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है, जिन्होंने भर्ती परीक्षा के लिए पहले से ही अपना पंजीकरण कराया था.”

सालाना 9 लाख से भी ज्यादा कमाने का मौका,

IBPS recruitment 2019: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (Institute of Banking Personnel Selection) ने रिसर्च एसोसिएट (टेकनिकल) और डिप्टी मैनेजर (अकाउंट्स) के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आईबीपीएस (IBPS) की अधिकारिक वेबसाइट ibps.in. के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर नियुक्त किये जाने वाले उम्मीदवारों को सालाना 9 लाख से भी ज्यादा का पैकेज मिलेगा. इन पदों पर जॉब पाने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू में देना होगा. इस भर्ती के जरिए रिसर्च एसोसिएट (टेकनिकल) और डिप्टी मैनेजर (अकाउंट्स) के लिए कुल 2 पदों को भरा जाएगा.

सपना चौधरी, गोपाल कांडा के लिए प्रचार करेंगी

नई दिल्ली. बीजेपी (BJP) की सदस्यता ले चुकीं सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने यू-टर्न ले लिया है. खबर है कि हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी सिरसा(Sirsa) से हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी गोपाल कांडा (Gopal Kanda) के लिए शनिवार को प्रचार करेंगी. बीते लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपना चौधरी बीजेपी में शामिल हुई थी. दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने सपना चौधरी को बीजेपी में शामिल कराया था. ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी की प्राथमिक सदस्य होने के बावजूद सपना चौधरी दूसरी पार्टी के लिए कैसे प्रचार कर रही हैं? गुरुवार को सपना चौधरी ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर कर सिरसा शहरी सीट से गोपाल कांडा और उनके भाई गोविंद कांडा का समर्थन करने की अपील की है. गोपाल कांडा का भाई गोविंद कांडा सिरसा के रानियां से उम्मीदवार हैं.

वॉट्सऐप,  फेसबुक  पर टैक्स

लेबनान. लेबनान में वॉट्सऐप,  फेसबुक  सहित इंटरनेट से की जाने वाली हर तरह की वॉइस कॉल (voice call tax) पर टैक्स लगाने की योजना को वापस ले लिया गया. दरअसल सरकार को बजट की रकम जुटाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है. यह बोझ कम करने के लिए उसने गुरुवार (17 अक्टूबर) को वॉट्सऐप और फेसबुक की वॉइस कॉल पर हर महीने 150 रुपये का चार्ज लगाने का ऐलान किया था. मगर इसके खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. उनके हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने अपनी ये योजना कुछ ही घंटे में वापस ले ली.

रिलायंस इंडस्ट्रीज

रिलायंस इंडस्ट्रीज का जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफा 11.5% बढ़कर 11,262 करोड़ रुपये हुआ| नई दिल्ली. मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी आरआईएल RIL यानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd) का जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफा 11.5 फीसदी बढ़कर 11,262 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, इस दौरान कंपनी की आमदनी  1.48 लाख करोड़ रुपये रही है. आपको बता दें कि शेयर बाजार खुलने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आई तेजी के चलते कंपनी की मार्केट कैप 9 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी. ऐसा करने वाली रिलायंस देश की पहली कंपनी बन गई है. हालांकि, शेयर बाजार बंद होने पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 8.97 लाख करोड़ रुपये रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों पर एक नज़र- रिलायंस का जुलाई-सितंबर मुनाफा 10,104 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,262 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, इस दौरान कंपनी की आमदनी 1.48 लाख करोड़ रुपये रही है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होंगे. महाराष्ट्र में कुल 288 सीटों पर चुनाव होगा. इनमें से 150 सीटें भाजपा और 124 सीटें शिवसेना के हिस्से में आई हैं. जबकि 14 सीटें दूसरे दलों के पास हैं. वहीं यूपीए गठबंधन में कांग्रेस और एनसीपी दोनों 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं अन्य छोटे दलों के खाते में 38 सीटें आई हैं.

राम मंदिर ट्रस्ट के क्लोन चेक से फर्जीवाड़ा

राम मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों रुपए बैंक में पहुंचने के साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से ठगी की कोशिश शुरू हो गई है। ट्रस्ट के खाते से लखनऊ के एक बैंक से क्लोन चेक के माध्यम से  लगभग  6 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। तीसरे क्लोन चेक से की जा रही निकासी वेरिफिकेशन के दौरान पकड़ में आ गई। ट्रस्ट ने अयोध्या कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी । सीओ अयोध्या राजेश राय के मुताबिक लखनऊ के एक बैंक से क्लोन चेक बनाकर 1 सितंबर को ढाई लाख और 3 सितंबर को साढ़े 3 लाख रुपये निकाल लिए गए। जब तीसरा फर्जी चेक लगाकर 9 लाख 86 हजार का बैंक ऑफ बड़ौदा में निकालने की कोशिश हुई, तो सत्यापन के लिए बैंक अधिकारियों ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के पास फोन किया।

नुसरत जहां ने ऐसे मनाया पहला करवा चौथl

मुंबई. देश भर में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और रात में चांद देखकर व्रत खोला. शादी के बाद से विवादों में रहीं बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) की सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखा. नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर व्रत खोलते हुए कुछ तस्वीरें (photos) शेयर की हैं. इन तस्वीरों में नुसरत जहां अपने पति निखिल जैन की आरती उतारती हुई नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में नुसरत ने हाथ में छननी ले रखी है जिससे वो पति निखिल जैन का चेहरा देख रही हैं. दूसरी तस्वीर में निखिल पानी पिलाकर उनका व्रत खोलते दिख रहे हैं. नुसरत पूरे रीति रिवाज के साथ करवाचौथ का व्रत खोलती नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है. वह इस लाल रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं.

UPTET 2019: यूपीटीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी

नई दिल्‍ली:  UPTET 2019 Notification: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2019 Exam) के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक यूपीटेट परीक्षा 2019 का आयोजन 22 दिसंबर 2019 को किया जाएगा. परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर 2019 से शुरू होगी. ऑनलाइन आवेदन यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाकर किया जा सकता है. शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2019 होगी. परीक्षा का आयोजन हिंदी, अंंग्रेजी, संस्कृत और ऊर्दू भाषा में किया जाएगा. आपको बता दें कि  डिटेल अधिसूचना इस महीने के अंत तक जारी कर दी जाएगी. इसके अलावा शॉर्ट नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि फीस भुगतान की अंतिम तारीख 21 नवंबर है. एडमिट कार्ड दिसंबर 2019 में होने वाली परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी किया जाएगा. इस बार ऐप्लिकेशन फीस में थोड़ी बढ़ोतरी की गई है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के छात्रों को 600 रुपये और एसएसी/एसटी वर्ग के छात्रों को 400 रुपये फीस देनी होगी. वहीं, दिव्यांग आवेदकों को 100 रुपये फीस भरनी होगी. अगर आवेदक प्राइमरी और हायर लेवल दोनों परीक्षाएं देना चाहता है तो उसे दोगुनी फीस देनी होगी.

खेल मंत्री- फेडरेशन खेल के हित में फैसला करे

नई दिल्ली. भारत के इकलौते ओलिंपिक व्यक्तिगत गोल्ड मेडल विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) ने गुरुवार को अगले साल ओलिंपिक क्वालिफायर (Olympic Qualifier) के लिये भारतीय टीम का चयन करने से पहले निखत जरीन (Nikhat Zareen) की मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम (MC Marykom) के खिलाफ ट्रायल की मांग का समर्थन किया. पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन (World Champion) मुक्केबाज जरीन (Nikhat Zareen) की विश्व चैम्पियनशिप (World Championship) के लिये ट्रायल की मांग भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (Boxing Federation Of India) ने ठुकरा दी थी. उन्होंने खेलमंत्री किरण रीजीजू (Kiren Rijiju) को पत्र लिखकर ओलिंपिक क्वालिफायर के लिये टीम में जगह पाने का उचित मौका दिये जाने की मांग की.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet