LATEST NEWS

IPL : एक ओवर में 5 SIX लगाकर जिताने वाले तेवतिया के चर्चे

नई दिल्ली। आईपीएल-13 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने लीग का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। पंजाब के 224 रन के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान ने 226 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। जीत के हीरो राहुल तेवतिया (53) रहे। राजस्थान को जीत के लिए 18 बॉल पर 51 रन चाहिए थे। तभी राहुल ने शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में 5 छक्के लगाकर मैच पलट दिया। शुरुआती 19 बॉल पर उन्होंने सिर्फ 8 रन ही बनाए थे और इसके बाद 12 बॉल पर 45 रन जड़ दिए, जिसमें 7 छक्के शामिल थे। राहुल तेवतिया दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सेक्टर-8 सीही गांव के रहने वाले हैं। तेवतिया के पिता कृष्णपाल तेवतिया एडवोकेट हैं और फरीदाबाद कोर्ट में ही प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की रात को राहुल की 5 छक्कों के बाद उनके घर पर बधाई देने के लिए रिश्तेदारों और जानकारों का तांता लग गया। घर पर 400 से ज्यादा लोग बधाई देने के लिए पहुंचे थे। वहीं इतने ज्यादा लोगाें के फोन आए कि उनका सिर दर्द होने लगा था। उन्हें अपना फोन तक बंद करना पड़ा। दो लोगों ने पहचानी राहुल की प्रतिभा कृष्णपाल ने बताया िक राहुल की प्रतिभा को पहचान कर उसे क्रिकेटर बनाने में दो लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई धर्मवीर के दोस्त मुकेश ने राहुल को गांव में खेलते हुए देखकर उन्हें क्रिकेटर बनाने का सुझाव दिया। जिसके बाद 2001 में राहुल को गुरुकुल लेकर गए। जहां पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर विजय यादव ने उनकी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें बॉलिंग के साथ बैटिंग करने का भी सुझाव दिया। विजय यादव की निगरानी में वे ऑलराउंडर के रूप में विकसित हुए। राहुल के जज्बा और सकारात्मक सोच ने उसे ऑलराउंडर बनाया पूर्व विकेटकीपर विजय यादव ने कहा- राहुल को लेकर जब उसके पिता मेरे पास लेकर आए थे, तब वह आठ साल का था। लेग स्पिन गेंदबाजी करता था। मैने नोटिस किया की राहुल के अंदर खेल को लेकर जज्बा और सकारात्मक सोच है। मैने उसे बॉल को मारते हुए देखा। उसके बाद उसे मैचों में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी के लिए भेजा। राहुल ने टीम को जीत दिलाई। मैंने उसे बॉलिंग क साथ बैटिंग पर फोकस करने के लिए कहा। वह हमेशा से ही अच्छी बल्लेबाजी करता है। बेहतर बल्लेबाजी के कारण ही राहुल शॉट फॉर्मेट का बेहतर ऑलराउंडर है। विजय यादव ने कहा- राहुल हरियाणा के अंडर-15, 19 और 22 से खेल चुके थे। लेकिन उसके बावजूद हरियाणा रणजी टीम में उनके लिए जगह बना पाना मुश्किल था। क्योंकि उस समय हरियाणा टीम में तीन लेग स्पिनर जयंत यादव, राहुल चाहर और अमित मिश्रा शामिल थे। तब राहुल और उसके पिता काफी निराश हो गए थे। तब मैने राहुल से कहा था कि तुम्हें बल्लेबाजी ही टीम में जगह दिला सकती है। इसलिए इस पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। राहुल को आईपीएल में भी मौका बतौर ऑलराउंडर के तौर पर ही मिला था। हालांकि शुरुआत में उसे बहुत ज्यादा मौका नहीं मिला। लेकिन बाद में मिले मौके का राहुल ने फायदा उठाया और टीमों का चहेता बनकर उभरा। राहुल का लाइफ 2018 आईपीएल ऑक्सन के बाद बदल गया। दिल्ली डेयरविल्स ने 3 करोड़ में खरीदा। जबकि बेस प्राइज 20 लाख रुपया ही था। राहुल को खरीदने के लिए किंग्स इलेवन और सन राइज हैदराबाद ने भी बोली लगाई थी। 2019 के ऑक्सन में साढ़े तीन करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। राहुल ने पहला आईपीएल भी राजस्थान रॉयल्स से 2014 में खेला था। राजस्थान ने 10 लाख रुपए उन्हें खरीदा था।

MP : कांग्रेस का दावा- हनुमान भक्त हैं कमलनाथ, इसलिए मंगलवार को चुनाव का ऐलान, पार्टी जीतेगी

भोपाल . मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर विधानसभा उप चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, इसके साथ ही चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। चुनाव आयोग की तारीखों की घोषणा के साथ ही सियासी पारा चढ़ गया है। 3 नवंबर मंगलवार को मतदान होगा। चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कमलनाथ की जीत के दावे कर दिए और कहा कि कमलनाथ को मंगलवार पर जीत का वरदान मिल गया है। अब कांग्रेस कमलनाथ को हनुमान भक्त बता रही है और इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि चुनावों की घोषणा का दिन 29 सितंबर और दिन मंगलवार है। 3 नवंबर को मतदान होगा, वो भी मंगलवार का दिन होगा। वहीं 10 नवंबर को जिस दिन मतगणना होगी, उस दिन भी मंगलवार होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा कि ‘हनुमान भक्त कमलनाथ को मिला वरदान-आज मंगलवार दिनांक 29 सितंबर को चुनाव की घोषणा हुई, मंगलवार दिनांक 3 नवंबर को वोटिंग होगी और मंगलवार दिनांक 10 नवंबर को काउंटिंग होगी।’ “हनुमान लला की जय” मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। 3 नवंबर को वोटिंग होगी और 10 नवंबर को रिजल्ट जारी होंगे। सभी 28 सीटों पर उपचुनाव होंगे। खास बात यह है कि जिस दिन चुनाव कराने की घोषणा वो भी मंगलवार है। साथी जिस दिन वोटिंग होगी उस दिन भी मंगलवार और नतीजों के ऐलान के दिन भी मंगलवार का ही दिन है। यानि इस उपचुनाव में मंगलवार का अजब-गजब संयोग है। उपचुनाव की तारीख घोषित होने पर सीएम शिवराज ने कहा कि हम बहुत दिन से इंतजार में थे कि उपचुनाव की तारीख घोषित हो। सीएम ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा सभी सीटें जीत रही है। प्रदेश की जनता ने कमलनाथ की 15 माह की सरकार और 5 माह की सरकार को देख लिया है।

पति को आया कॉल- भैया भाभी लड़के के साथ घूम रही है, होटल में प्रेमी संग पकड़ी

नई दिल्ली. फरीदाबाद के एक होटल में उस वक्त गहमागहमी का माहौल हो गया जब एक पत्नी को पति ने प्रेमी के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद गुस्साए पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के साथ जमकर मारपीट की. बवाल होता देख होटल में भीड़ जमा हो गई. इस बीच पुलिस पहुंची और पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि पलवल के असावती गांव के निवासी युवक की शादी 3 साल पहले फिरोजपुर कलां गांव की रहने वाली युवती के साथ हुई थी. शादी के पहले से युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती शादी के बाद भी चोरी छिपे प्रेमी से मिलने के लिए आया करती थी. एक दिन पति को पत्नी के प्रेमी से मिलने की बात पता लगी तो उसके बाद से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा. पति का आरोप है कि शादी के बाद एक दिन युवती अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई थी. बाद में जब युवती के परिवार वालों ने तलाश की तो वो अपने प्रेमी के साथ मिली. यह बात जब पति को पता लगी तो उसने पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई तो पति ने पत्नी की गलतियों को नज़रअंदाज करते हुए अपने घर में रख लिया. पत्नी ससुराल में पति के साथ रहने लगी. कुछ दिन बाद महिला को पता चला कि उसके पिता के पैर में चोट लग गई है इसलिए वो अपने भाई के साथ मायके आ गई. मायके आने के बाद युवती दोबारा प्रेमी के संपर्क में आई. वो पति को अक्सर टालने लगी. युवती का पति मुजेसर स्थित एक कंपनी में काम करता है. सोमवार को महिला के पति ने अपने साले को हालचाल जानने के लिए फोन किया. साले ने बताया कि बहन अपनी मां के साथ कपड़े लेने के लिए बल्लभगढ़ गई है. फिर करीब 10 बजे महिला के पति को उसके चचेरे भाई ने फोन किया. उसने बताया कि भाभी एक लड़के के साथ बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी में घूम रही हैं. पति ने चचेरे भाई को पत्नी का पीछा करने के लिए कहा, लेकिन थोड़ी ही देर में दोनों उसकी नजरों से ओझल हो गए. स बीच महिला का पति बल्लभगढ़ पहुंचा. उसने अपने चचेरे भाई के साथ पत्नी की तलाश शुरू की. उन्होंने शक के आधार पर वहां पर एक ठेले वाले से कमरा किराए पर मिलने की बात पूछी तो उसने एक होटल की ओर इशारा कर दिया. पति अपने भाई के साथ होटल में गया तभी उसे अपनी पत्नी और उसका प्रेमी होटल के कमरे में मिले. दोनों महिला और प्रेमी को होटल से बाहर लाए और उनके साथ मारपीट करते हुए पुलिस को सूचना दी. देखते ही देखते वहां लोगों का हुजूम लग गया. फिर करीब आधे घंटे बाद पुलिस महिला और उसके प्रेमी को चौकी ले गई. इस बारे में चावला कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीकृष्ण दहिया ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी के परिवार वालों को बुलाया गया है. दोनों के परिवारों के बीच बातचीत चल रही है. पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत मिलेगी तो वो कार्रवाई करेंगे.

भोपाल में नशीली चाय देकर टीचर से रेप, आरोपी एम्स का कर्मचारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के बागसेवनिया इलाके में एक स्विमिंग टीचर से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी एम्स का कर्मचारी है। उसकी इलाज के दौरान लड़की से पहचान हुई थी। वह अपनी बहन से मिलाने के बहाने घर पर लेकर आया और नशीली चाय पिला दी थी। बेहोशी की हालत में उसने टीचर से दुष्कर्म किया। बागसेवनिया पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय लड़की अरेरा कॉलोनी (हबीबगंज) की रहने वाली है। वह स्विमिंग टीचर है। उसने बताया कि 19 दिसंबर 2019 में वह इलाज कराने एम्स गई थी। वहां मेल नर्स राजेश शर्मा ने उसे इंजेक्शन लगाया था। 10 दिन बाद अस्पताल से छुट्‌टी हो गई थी। इसके बाद उनकी फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। अप्रैल में राजेश ने अपना नंबर देकर उससे फोन नंबर ले लिया था। जून में उनकी मुलाकात हुई थी। उसने अपनी बहन से उसे मिलवाया था। 20 जून को राजेश ने उसे अपने घर अमराई परिसर बुलाया था। पीड़िता का कहना है कि उसने मना कर दिया था तो राजेश ने कहा कि उसकी बहन आई हुई है। वह मिलना चाहती है। पीड़िता के मना करने के बाद भी राजेश उसे लेने उसके घर पहुंचा और अपने साथ अमराई ले गया। यहां बहन के नहीं मिलने पर पीड़िता ने उससे इसके बारे में पूछा। उसने कहा कि वह पड़ोस में गई है। अभी आ जाएगी तब तक तुम चाय पियो। राजेश ने ही उसे चाय बना कर दी। चाय पीने के बाद उसे नींद आ गई। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। उसने राजेश से इस संबंध में बात की तो पहले वह शादी की बात करता रहा, लेकिन बाद में मुकर गया। अब उसका फोन भी नहीं रिसीव हो रहा है। परेशान होकर उसने मामले की शिकायत की। पुलिस के अनुसार, युवती रात करीब 11 बजे थाने आई थी। उसके साथ उसके परिचित भी थे। उसकी शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी राजेश शर्मा के खिलाफ 376 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी राजेश शर्मा को एम्स अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया।

क्या भारत में गुजर गया कोरोना वायरस संक्रमण का पीक ? रिकवरी रेट 100% बढ़ा

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले साढ़े 61 लाख के करीब पहुंच चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 70,589 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61,45,291 हो गई। पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के डेली केसेज में कमी आई है तो क्या भारत में कोरोना का पीक गुजर चुका है? आइए आंकड़ों के जरिए इस सवाल का जवाब तलाशते हैं। भारत में 12 सितंबर से 22 सितंबर तक कोरोना वायरस संक्रमण के हर दिन 90,000+ मामले सामने आए। 17 सितंबर को 93,199 नए मामले सामने आए जो अब तक किसी एक दिन में संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। देश में करीब एक महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में 75 हजार से कम नए मामले सामने आए और एक हजार से कम लोगों की मौत हुई है। भारत में पहली बार नए मामलों में लगातार गिरावट पहली बार भारत में कोरोना के मामलों में इतने लंबे समय तक लगातार गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान एवरेज डेली टेस्ट भी बढ़े हैं, फिर भी नए मामलों में थोड़ा ही सही लेकिन लगातार गिरावट उम्मीदें बढ़ाने वाला है। इसी तरह टेस्ट पॉजिटिविटी रेट भी 8.7 प्रतिशत से गिरकर 7.7 प्रतिशत पर आ चुका है। भारत में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े बताते हैं कि बड़ी संख्या में मरीज इस बीमारी को मात भी दे रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने की तुलना में सितंबर में रिकवरी रेट 100 फीसदी बढ़ा है। वहीं, अब तक सामने आए कुल मरीजों में से 82 फीसदी स्वस्थ्य हो चुके हैं। बता दें, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा साठ लाख के पार हो गया है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 10 लाख से कम है। जिन राज्यों में पहले कोरोना तेजी से फैल रहा था, वहां अब राहत के संकेत मिल रहे हैं। मसलन दिल्ली में सोमवार को 1984 नए मामले सामने आए जो कि करीब एक महीने में सबसे कम हैं।

MP : बीजेपी ने 19 मंत्री, 27 सांसद, 90 विधायकों को उतारा मैदान में

भोपाल. भाजपा ने उपचुनाव की 28 सीटें की जिम्मेदारी 19 मंत्री, 25 लोकसभा और दो राज्यसभा सांसद के साथ 90 विधायकों को अलग-अलग टीमें बनाकर सीटें सौंप दी हैं। ये टीम पूरे चुनाव का संचालन करेगी। टीम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व प्रहलाद पटेल के साथ पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा में मुख्य सचेतक राकेश सिंह व वरिष्ठ सांसद नंदकुमार सिंह चौहान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के निर्देश पर यह टीम बनी है अलग-अलग टीमें बनाकर सीटें सौंप दी हैं। ये टीम पूरे चुनाव का संचालन करेगी। टीम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व प्रहलाद पटेल के साथ पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा में मुख्य सचेतक राकेश सिंह व वरिष्ठ सांसद नंदकुमार सिंह चौहान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के निर्देश पर यह टीम बनी है। पार्टी की ओर से टीम को कहा गया है कि वे सीटों पर सामंजस्य बिठाने के साथ ही असंतोष को भी खत्म करने का काम करेगी। इस कोर टीम के अलावा भाजपा ने अलग से भी विधानसभा प्रभारी बनाए हैं। पार्टी ने गौरीशंकर बिसेन को ग्वालियर पूर्व का प्रभारी, हरीशंकर खटीक को बड़ा मलेहरा, राजेंद्र शुक्ला व संजय पाठक को अनूपपुर, रामपाल सिंह को रायसेन, इकबाल सिंह गांधी के साथ रमेश मेंदोला को सांवेर, जीतू जिराती व इंदर सिंह परमार के साथ गायत्री राजे को हाटपिपल्या का प्रभारी नियुक्त कर बनाया गया है। ये सभी मंत्री पद के दावेदार रहे। पार्टी ने इन्हें संकेत दिए हैं कि उनकी सीटों के परिणाम से उनका रिपोर्ट कार्ड तय होगा। आगे प्रमुख पदों की जवाबदारी मिलेगी। किस मंत्री को कौन सी सीट नरेंद्र सिंह तोमर : जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी और अंबाह। यह उनके संसदीय क्षेत्र की सीटें भी हैं। तोमर के साथ जनार्दन मिश्रा भी रहेंगे। राकेश सिंह : अनूपपुर, मुरैना और दिमनी। तोमर भी साथ रहेंगे। प्रहलाद पटेल व वीरेंद्र खटीक : बड़ा मलेहरा। नंदकुमार सिंह चौहान : नेपानगर व मांधाता।

मध्य प्रदेश में उपचुनाव… प्रदेश के 19 जिलों में आचार संहिता लागू

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसके साथ प्रदेश के 19 जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है। अब जिन सीटों पर चुनाव हैं, वहां सभी तरह के सरकारी निर्माण कार्यों के भूमिपूजन, लोकार्पण और शिलान्यास पर रोक लग जाएगी। उपचुनाव के दौरान कोई नई घोषणा नहीं हो पाएगी। हालांकि, जो काम पहले से चल रहे हैं, उनमें कोई रुकावट नहीं आएगी। इन जिलों में पूर्ण आचार संहिता 12 जिले-15 सीटें: सांची (रायसेन), अनूपपुर (अनूपपुर), सुवासरा (मंदसौर), बदनावर (धार), ब्यावरा (राजगढ़), अशोकनगर-मुंगावली (अशोकनगर), बामोरी (गुना), करैरा-पोहरी (शिवपुरी), भांडेर (दतिया), बड़ा मलहरा (छतरपुर), मेहगांव-गोहद (भिंड), आगर (आगरमालवा)। यहां सीमित आचार संहिता 7 जिले-13 सीटें: इंदौर, ग्वालियर, बुरहानपुर, खंडवा, सागर, देवास, मुरैना। इनमें जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, ग्वालियर 15, ग्वालियर पूर्व, डबरा, मांधाता, नेपानगर, हाटपिपल्या, सुरखी, सांवेर।

MP : उपचुनाव वाले क्षेत्रों में 4 हजार करोड़ के शिलान्यास, 1 हजार करोड़ के लोकार्पण

भोपाल। शिवराज सरकार उपचुनाव वाले क्षेत्रों में फिलहाल इन क्षेत्रों में करीब 4000 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और 1000 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है । इसमें सांवेर में 2600 करोड़ रुपए की नर्मदा जल योजना भी शामिल है। सीएम शिवराज ने उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जितने भी भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम किए हैं, उन पर चुनाव आचार संहिता लगते ही रोक लग जाएगी। ये काम चुनाव के बाद ही चालू हो जाएंगे। प्रदेश की 28 सीटों में होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी सक्रिय हो गया है। सभी कलेक्टर्स से जिलों में होने वाले कार्यों, हाल में हुए भूमिपूजन और शिलान्यास का डेटा कलेक्ट किया जा रहा है। मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसके साथ प्रदेश के 19 जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है। अब जिन सीटों पर चुनाव हैं, वहां सभी तरह के सरकारी निर्माण कार्यों के भूमिपूजन, लोकार्पण और शिलान्यास पर रोक लग जाएगी। उपचुनाव के दौरान कोई नई घोषणा नहीं हो पाएगी। हालांकि, जो काम पहले से चल रहे हैं, उनमें कोई रुकावट नहीं आएगी।

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग, 10 नवंबर को नतीजे

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान नहीं किया गया है। चुनाव आयोग का कहना है कि इन राज्यों में कुछ मुश्किलें हैं, इसलिए मौजूदा स्थिति में उपचुनाव नहीं करवाने का फैसला लिया गया। भाजपा अपनी सत्ता बचाने और कांग्रेस नेता कमलनाथ छह महीने पहले खोई सत्ता वापस पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस उपचुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख भी दांव पर लगी है, क्योंकि जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें 16 सीटें सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की है। 28 में से 27 पर पहले कांग्रेस का कब्जा था 28 सीटों में से 27 पर पहले कांग्रेस का कब्जा था। प्रदेश में 230 सदस्यीय राज्य विस में बहुमत के लिए 116 सीटें होना जरूरी हैं। अगर भाजपा उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन करती है तो उसकी सरकार और स्थिर होगी। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की कोशिश है कि वह 20 या उससे ज्यादा सीटें जीत ले, जिससे की एक बार फिर प्रदेश में सत्ता पलट सकती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet